Blue Berries क्या है? नीलबदरी के 22 फायदे, नुकसान और उपयोग। About Blue Berry in Hindi
NUTRITION GUIDE

Blue Berries क्या है? नीलबदरी के 22 फायदे, नुकसान और उपयोग। About Blue Berry in Hindi

Main points

Information About Blue Berry in Hindi. फलों के सेवन का महत्व विज्ञान से लेकर आयुर्वेद तक बताता है। हमारी दुनिया में कितने ही ऐसे फल हैं जो हमें अलग अलग बीमारियों से बचा कर रखते हैं। इन्हीं में से एक है Blue Berries। ब्लूबेरी को हिंदी में बहुत से लोग नीलबदरी के नाम से भी जानते हैं। ब्लूबेरी के सेवन से बहुत ना केवल बहुत सी बीमारियां दूर हो सकती हैं। बल्कि यह आपके शरीर के बहुत से अंगों के लिए फायदेमंद रहता है। 

हो सकता है कि आपने आज से पहले ब्लूबेरी के बारे में ना सुना हो, क्योंकि यह एक विदेशी फल हैं। हमारे देश में इसे कुछ लोग जामुन समझने की भूल भी करते हैं। जबकि यह काले जामुन से बिल्कुल अलग है। अगर आप Blue Berries Ke fayde या नुकसान और उपयोग से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल करना चाहते हैं। या फिर आप ब्लूबेरी से संबंधित कोई अन्य जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख पर अंत बने रहें। 

क्या है ब्लूबेरी। What is Blue Berry in Hindiक्या है ब्लूबेरी। What is Blue Berry in Hindi

Blue Berry वैक्सीनियम प्रजाति से आने वाला ही एक फल है। यह फल अधिकतर पश्चिमी देशों में पाया जाता है, जैसे अमेरिका, साउथ अफ्रीका, यूरोप आदि। हालांकि अब यह भारत और अन्य एशियाई देशों में भी उगाया जाता है। भारत में ही ब्लूबेरी को नीलबदरी कहा जाता है। इस फल का पौधा बेहद छोटा होता है। इस फल की सबसे खास बात यह है कि पूरे जीवनकाल में इस पौधे पर लगने फल ब्लूबेरी कई बार रंग बदलता है। अंत में जब यह पक जाता है तो बैंगनी और नीले रंग का हो जाता है। शायद इसलिए ही इस फल को लोग नीलबदरी के नाम से भी जाना जाता है। 

लहसुन खाने के यह फायदे आपको हैरान कर देंगे

ब्लूबेरी के पोषक तत्व। Nutrition of Blueberries in Hindi

दोस्तों हम अक्सर कोई भी चीज खाते हैं तो यह जरूर जानना चाहते हैं कि उसके अंदर ऐसे कौन से तत्व पाए जाते हैं जो हमें फायदा पहुंचाते हैं। इसलिए अब हम BlueBerries के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्वों की एक छोटी सी सूची दे रहे हैं जिन्हें जानने के बाद आप इसका सेवन जरूर करना चाहेंगे। 

ब्लूबेरी के पोषक तत्व प्रति 100 ग्राम पर

Blue Berry NutrientsNutrition Value
Carbs14.49 GM
Protein 0.74 GM
Fiber9.96 GM
Calories57 KCAL
Calcium6 MG
Potassium77 MG
Zinc0.16 MG
Magnessium6 MG
Vitamin C9.7 MG
Iron0.28 MG
Vitamin K19.3 Micro Gram

इसके अलावा भी ब्लूबेरी के अंदर बहुत से तत्व पाए जाते हैं जिनकी आवश्यकता आपको दिनभर में होती है। भले ही इनकी मात्रा कम हो लेकि, यह आपकी दिनभर की खुराक का कुछ प्रतिशत पूरा कर सकते हैं।

ब्लूबेरी से जुड़ी कुछ अन्य जरूरी जानकारी

  1. ब्लूबेरी की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका सेवन गर्मियों में करने की सलाह दी जाती है। यह आपको गर्मी के मौसम में ठंडक देने का काम करती है। 
  2. नीलबदरी यानी ब्लूबेरी मूल रूप से अमेरिका का फल है। लेकिन अब इस फल का उत्पादन पौलैंड कनाडा, जर्मनी और नीदरलैंड में होता है। 
  3. ब्लूबेरी का सबसे ज्यादा उत्पादन आज भी उत्तरी अमेरिका द्वारा किया जाता है. 
  4. Blue Berry के अंदर एंटी इंफ्लेमेटरी गुण अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसका उपयोग कई तरह के इंफेक्शन में किया जाता है। 
  5. ब्लूबेरी का उपयोग बहुत से कॉस्मेटिक उत्पादों को बनाने के लिए किया जाता है। 
  6. ब्लूबेरी के जरिए बहुत से स्नैक्स और न्यूट्रिशन बार भी बनाई जाती हैं। 
  7. नीलबदरी का उपयोग सुखाकर भी किया जाता है। 

अश्वगंधा खाने के फायदे जानिए

ब्लूबेरी कितने प्रकार की होती है। Type Of Blue Berry in Hindi
ब्लूबेरी कितने प्रकार की होती है। Type Of Blue Berry in Hindi

आप में से कुछ लोग तो शायद यही जानते होंगे कि ब्लूबेरी केवल एक ही जैसी होती है। जबकि ब्लूबेरी के कई प्रकार की होती है। जिनका उपयोग पूरे विश्व में किया जाता है। इन सभी के उपयोग से आप ना केवल बहुत सी बीमारियों से बचे रहते हैं। बल्कि यह आपके शरीर को मजबूती प्रदान करने का भी कार्य करते हैं। आइए जानते हैं ब्लूबेरी के इन 4 प्रकार के बारे में 

हाफ- हाई ब्लूबेरी। Half High Blueberries 

यह ब्लूबेरी में सबसे अलग प्रकार की होती है। इसकी खास बात यह है कि Half High Blueberries का पौधा दो ब्लूबेरी के मिश्रण से पैदा होता है। जिसकी लंबाई करीब 3 से 4 फीट तक होती है। इसके अलावा यह दूसरी ब्लूबेरी के मुकाबले अधिक गर्म तापमान में भी उगाया जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस पौधे को 35 से 45 डिग्री के तापमान पर लगाया जा सकता है। 

लोबश ब्लूबेरी। Lowbush BlueBerries

इस ब्लूबेरी के फल सबसे ज्यादा मीठे और स्वादिष्ट होते हैं। Low Bush Blue Berry की खेती सबसे ज्यादा आज भी कनाडा और अमेरिका में ही की जाती है। इसके पौधे की लंबाई ब्लूबेरी के दूसरे पौधे के मुकाबले छोटी होती है। यह पौधे दिखने में भी बेहद आकर्षक होते हैं जिसकी वजह से पश्चिमी देशों में इसे घर पर सजावट के तौर पर भी लगाया जाता है।  

हाईबश ब्लूबेरी। Highbush Blue Berries

आपको जानकर हैरानी होगी की हाईबश ब्लूबेरी भी दो तरह की होती है। पहली होती है Northern Highbush Blue Berry और दूसरी होती है Southern Highbush Blueberry। इन दोनों ही ब्लूबेरी का उपयोग भारी मात्रा में विश्व के अलग अलग देशों में किया जाता है। लेकिन अन्य तीनों ब्लूबेरी किस्मों के मुकाबले इसमें सबसे ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

रैबिटआई ब्लूबेरी। Rabbit eye Blue Berry

इस तरह की ब्लूबेरी मुख्य रूप से अमेरिका में उपयोग की जाती है। इसके स्वाद के कारण अमेरिका में लोग इसे खाना अधिक पसंद करते हैं। RabbitEye Blueberries के पौधे की लंबाई 10 मीटर तक जा सकती है। इस ब्लूबेरी का उपयोग बहुत से उत्पाद बनाने के लिए किया जाता है। 

ब्लूबेरी खाने के फायदे – Blue Berry Benefits in Hindiब्लूबेरी खाने के फायदे - Blue Berry Benefits in Hindi

दोस्तों अब तक आपने ब्लूबेरी के प्रकार से लेकर इससे जुड़ी बहुत सी अन्य बातें जानी। अब हम आपको ब्लूबेरी के कुछ फायदे बताएंगे। यह फायदे जानकर आप आज से ही Blueberries का सेवन करना शुरू कर देंगे। आइए जानते हैं क्या हैं ब्लूबेरी खाने के फायदे। 

आंखों की जटिल बीमारी से राहत 

आपने शायद ही मैक्यूलर डिजनरेशन का नाम सुना होगा। यह एक आंखों से जुड़ी समस्या है जो आज के समय में भी बहुत से लोगों में पाई जाती है। यह बीमारी व्यक्ति को तब होती है जब रेटिना का बीच का हिस्सा बहुत ज्यादा छोटा हो जाता है। इस बीमारी से राहत पाने के लिए आप ब्लूबेरी का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि ब्लूबेरी के अंदर एंथोसायनिन पाया जाता है, यह एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट तत्व है जो आपकी आंखों को जटिल समस्याओं से बचाने का कार्य करता है। 

स्किन पर ब्लूबेरी के फायदे 

आज के समय में भी लोग स्किन से जुड़ी बहुत सी बीमारियों का शिकार होते जा रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए Blue Berry का सेवन बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। दरअसल ब्लूबेरी के अंदर प्रचुर मात्रा में विटामिन ई पाई जाती है, जो स्किन के लिए फायदेमंद होती है। इसके अलावा ब्लूबेरी को एंटीऑक्सीडेंट गुणों का खजाना भी कहा जाता है। इसके इन्हीं गुणों की वजह से आपकी स्किन हमेशा टाइट रहती है जिससे आप जवान दिखते हैं। साथ ही यह स्किन को गोरा और चमकदार भी बनाती है। 

इम्यूनिटी के लिए ब्लूबेरी के लाभ 

आपने बहुत से ऐसे लोग देखे होंगे जो जरा सा मौसम बदलने या कुछ उल्टा सीधा खाने की वजह से बीमार हो जाते हैं। दरअसल इस तरह के लोगों की इम्यूनिटी खराब होती है, तभी वह अक्सर बीमार रहते हैं। ऐसे लोगों की इम्यूनिटी ठीक करने में ब्लूबेरी खाने के फायदे देखे गए हैं।  आपको बता दें कि ब्लूबेरी के अंदर में फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं, जो प्रतिरोधी कोशिकाओं की क्षमता को बेहतर करती है। 

कोलेस्ट्रॉल कम करने में ब्लूबेरी खाने के फायदे

बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या आज के समय में हर दूसरे व्यक्ति में देखी जाती है। लेकिन ब्लूबेरी के जरिए इससे भी राहत पाई जा सकती है। दरअसल Blueberries के अंदर एंथोसायनिन और फाइबर की प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। ब्लूबेरी के यह गुण आपके शरीर से एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। वहीं कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहने पर आपको हृदय से जुड़ी बीमारियां भी नहीं होती। 

पेट की चर्बी एवं वजन कम करने के लिए 

खराब जीवन शैली और बेकार खानपान आपके शरीर पर फैट की एक मोटी परत चढ़ा देती है। वही कुछ लोग वजन तो कम कर लेते हैं, लेकिन उन लोगों को पेट की चर्बी घटाना बेहद मुश्किल हो जाता है। पर इन दोनों ही समस्याओं का अंत ब्लूबेरी कर सकती है। आपको बता दें कि ब्लूबेरी में कैलोरी बेहद कम होती है और इसमें पाए जाने वाला एन्थोसायनिन नाम का यौगिक भी मौजूद होता है। इन दोनों के जरिए और नीलबदरी के अंदर मौजूद अन्य गुणों के चलते आपकी चर्बी और वजन आसानी से कम होने लगता है। 

मस्तिष्क के लिए ब्लूबेरी

हम अक्सर अपनी रोजाना के खान पान में ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो हमारे शरीर को फायदा पहुचांती है। लेकिन अपने मस्तिष्क का ध्यान रखना भूल जाते हैं।  ऐसे में ब्लूबेरी आपके मस्तिष्क का ख्याल रखने में भी  इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बता दें कि इसके अंदर विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो आपकी मेमोरी को बेहतर करने का काम करती हैं। इसके अलावा ब्लूबेरी के अंदर एंथोसायनिन भी मौजूद होता है जो आपकी मस्तिष्क की ना केवल कार्यक्षमता बढ़ाता है। बल्कि आपको कई दिमागी बीमारियों से बचा कर रखता है। 

 हृदय के लिए BlueBerries

आज कल की जीवन शैली यूं तो हमारे पूरे शरीर को नुकसान पहुंचाती है, लेकिन सबसे ज्यादा हमारे हृदय के लिए नुकसानदायक होती है। यही कारण है कि हर साल ना जाने कितने ही लोग हार्ट अटैक से मर जाते हैं। लेकिन सिर्फ ब्लूबेरी के जरिए आप दिल की बहुत  सी बीमारियों से बचे रह सकते हैं। ज्ञात हो कि इसके अंदर  फाइबर, विटामिन के, विटामिन डी और एंथोसायनिन जो आपको हार्ट अटैक के जोखिम से बचाते हैं। यह आपके शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने का कार्य करते हैं। 

हड्डियां मजबूत करने के लिए 

Blueberries के जरिए आपकी हड्डियां भी मजबूत रहती हैं। बढ़ती उम्र और पोषक तत्वों की कमी के कारण हड्डियां कैल्शियम खोने लगती हैं। इसके अलावा हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कुछ ऐसे तत्वों की जरूरत होती हैं जो आपको ब्लूबेरी में मिल जाते हैं। दरअसल ब्लूबेरी में विटामिन डी, मैग्नीशियम, पोटेशियम, और प्रोटीन होता है जो आपकी हड्डियों का विकास भी करता है और उन्हें मजबूत भी बनाता है। 

जवान बनाए रखें ब्लूबेरी

बढ़ती उम्र का असर अक्सर आपके चेहरे पर दिखने लगता है। कही स्किन ढीली होती है तो कहीं झुर्रियां पड़ जाती हैं। लेकिन ब्लूबेरी में के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के चलते आपको इन समस्याओं से राहत मिल जाती है। ऐसे में कॉस्मेटिक प्रोडक्ट की जगह आप ब्लूबेरी का सेवन कर सकते हैं। इससे आप हमेशा जवान रहते हैं और आपको स्किन से  संबंधित कोई दिक्कत भी नहीं होती। 

कैंसर से बचाए ब्लूबेरी

 आज के आधुनिक समय में भी कैंसर जैसी बीमारी का उपचार पूरी तरह संभव नहीं है। लेकिन  BlueBerries के अंदर पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण आपको कैंसर जैसी बीमारी से बचा कर रखते है। दरअसल ब्लूबेरी में कई कैंसर विरोधी गुण होते हैं जो शरीर में कैंसर के वायरस को पैदा होने से रोकते हैं। 

डायबिटीज में ब्लूबेरी खाने के लाभ 

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी हैं जिसका अंत नहीं है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को अपने खाने पीने की मात्रा से लेकर बहुत सी चीजों का ध्यान रखना  पड़ता है। ताकि डायबिटीज कंट्रोल में रहे। वही अगर आपको यह समस्या हो गई है तो यह आपकी रक्त में शुगर को संतुलित करेगा। वहीं अगर आप प्री डायबिटीज के लक्षण देख रहे हैं, तो यह आपको डायबिटीज होने से से बचाएगी। इसलिए आज से ही ब्लूबेरी का सेवन जरूर करें। 

पाचन के लिए ब्लूबेरी खाने के फायदे

पाचन से जुड़ी समस्याओं से बहुत से लोग पीड़ित हैं। इसकी वजह से उन्हे बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके कारण कब्ज होता है जो अल्सर और बवासीर जैसी बीमारियों को जन्म देता है। ऐसे में अगर आप रोजाना ब्लूबेरी का सेवन करें तो इससे आपको ना तो पाचन से जुड़ी समस्या होगी और ना ही मल त्यागने में दिक्कत आएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके अंदर पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। जो आपको पाचन से जुड़ी हर समस्या से राहत प्रदान करता है। 

ब्लूबेरी के कुछ अन्य लाभ – Few More Benefits of Blueberries in Hindiब्लूबेरी के कुछ अन्य लाभ - Few More Benefits of Blueberries in Hindi

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि ब्लूबेरी के केवल इतने ही लाभ हैं तो बता दें कि आप गलत हैं। अब हम आपको Blueberry के कुछ अन्य फायदे भी सूची भद तरीके से बता रहे हैं। 

  1. अगर आप अपने बालों की ग्रोथ या उन्हें घना करना चाहते हैं तो इसके लिए आप ब्लूबेरी का सेवन कर सकते हैं। 
  2. ऐसी महिलाएं जिन्हे यूरिनरी इंफेक्श हो जाता है उनके लिए ब्लूबेरी बेहद फायदेमंद होता है। इसके अंदर मौजूद तत्व इस इन्फेक्शन के बैक्टीरिया को पैदा होने से रोकते हैं। 
  3. ब्लूबेरी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपको झुर्रियों और कील मुहांसों से छुटकारा दिला सकते हैं। 
  4. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग तनाव में ही रहते हैं। लेकिन ब्लूबेरी के सेवन से आप तनाव से भी राहत पा सकते हैं। 
  5. ब्लूबेरी के अंदर एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो आपको सूजन, और मांसपेशियों की थकान से राहत दिलाते हैं। 
  6. अगर आप जिम जाते हैं या अधिक शारीरिक मेहनत का काम करते हैं तो  ब्लूबेरी आपके मसल्स को डैमेज होने से बचाती है। 
  7. ब्लूबेरी में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आपको कई तरह की समस्याओं से बचा कर रखते हैं। 
  8. ब्लूबेरी के सेवन से आप कब्ज की समस्या से बचे रह सकते हैं। 
  9. अगर आपको हृदय से जुड़े रोग हैं तो ब्लूबेरी के जरिए आप इनसे राहत पा सकते हैं। 

ब्लूबेरी के कैसे करें इस्तेमाल – Blue Berry Uses in Hindiब्लूबेरी के कैसे करें इस्तेमाल - Blue Berry Uses in Hindi

दोस्तों अब तक आपने ब्लूबेरी से जुड़े करीब 22 फायदों के बारे में जान लिया है। अब हम आपको बताते हैं कि आप ब्लूबेरी का उपयोग किस किस तरह से कर सकते हैं। आइए हासिल करते हैं ब्लूबेरी के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी। 

ब्लूबेरी का उपयोग

  1. आप चाहें तो ब्लूबेरी को सीधा भी खा सकते हैं। 
  2. ब्लूबेरी को सैंडविच या सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है।
  3. ब्लूबेरी का सेवन आप स्मूदी के रूप में भी कर सकते हैं। 
  4. आप चाहें तो घर में ही ब्लूबेरी की आइसक्रीम भी तैयार कर सकते हैं। 
  5. ऐसे बहुत से लोग हैं जो ब्लूबेरी का जूस पीना अधिक पसंद करते हैं, आप चाहें तो आप भी इसका जूस पी सकते हैं. 
  6. ब्लूबेरी केक का उपयोग विदेशों में बहुत ज्यादा किया जाता है। आप चाहें तो ब्लूबेरी केक भी खा सकते हैं। 
  7. आप ब्लूबेरी को ओट्स, मूसली या दलिया के साथ खा सकते हैं। 
  8. बाजार में ऐसे उत्पाद मौजूद हैं जो ब्लूबेरी के जरिए तैयार किए गए हैं। आप इन उत्पादों का उपयोग कर सकते हैं। 

ब्लूबेरी के नुकसान जानिए। Side Effects of BlueBerries in Hindiब्लूबेरी के नुकसान जानिए। Side Effects of BlueBerries in Hindi

दोस्तो यूं तो नेचुरल चीजों के ज्यादातर केवल फायदे ही होते हैं। लेकिन इसका अधिक सेवन करने से कुछ नुकसान हो सकते हैं। इसके अलावा ऐसे लोगों को भी ब्लूबेरी से परहेज करना चाहिए जिन्हे एलर्जी की समस्या हो।

ब्लूबेरी खाने के नुकसान 

  1. अगर आपको बेरी फलों से समस्या होती है तो आप इसका सेवन बिल्कुल ना करें। 
  2. बेरी या दूसरे सभी फलों को हमेशा धोकर ही खाना चाहिए। क्योंकि इन पर कीटनाशक का उपयोग होता है जो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। 
  3. ऐसे लोग जो अंडर वेट है यानी जिनका वजन कम हैं उन्हे भी इसका सेवन कम ही करना चाहिए। 
  4. यह फल फाइबर युक्त होता है। ऐसे में अगर आप इसका सेवन अधिक मात्रा में कर लेते हैं तो यह आपके लिए एक समस्या बन सकता है। 
  5. ऐसे लोग जो लो शुगर की दवाओं का सेवन कर रहे हैं उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। 
  6. अगर आप किसी तरह की दवाईयों का सेवन कर रहे हैं तो ब्लूबेरी का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें। 
  7. गर्भावस्था में ब्लूबेरी का सेवन करने से शिशु की सेहत पर असर पड़ सकता है। ऐसे में आपको गर्भावस्था में डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
  8. ब्लूबेरी के अंदर अधिक मात्रा में सैलिसिलेट तत्व पाया जाता है। ऐसे में जिन लोगों को सैलिसिलेट से दिक्कत है। वह इसका सेवन ना करें। 
  9. अधिक मात्रा में ब्लूबेरी का सेवन आपको पाचन से जुड़ी समस्या पैदा कर सकता है।

निष्कर्ष – Conclusion

Information About Blue Berry in Hindi. दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको बता दिया है कि Blueberries से जुड़ी हुई संपूर्ण जानकारी देदी है। अब अगर आप इसका सेवन करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. ब्लूबेरी की तासीर कैसी होती है?

    इसकी तासरी ठंडी होती है। इसलिए इसे गर्मियों के मौसम में अधिक खाया जाता है।

  2. क्या गर्भवती महिला को नीलदरी का सेवन करना चाहिए?

    यूं तो गर्भवती महिला को इसके सेवन से बचना चाहिए। लेकिन अगर कोई सेवन करना चाहे तो डॉक्टर की राय जरूर लेनी चाहिए।

  3. क्या झुर्रियों को कम करने में ब्लूबेरी का उपयोग किया जा सकता है?

    हां, झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में नीलबदरी का उपयोग किया जा सकता है।

  4. क्या ब्लूबेरी के सेवन से एलर्जी हो सकती है?

    ऐसा तभी हो सकता है जब आपको बेरी फलों से एलर्जी हो।

यह भी पढ़ें
Diabetes in Hindi
Oats in Hindi
Fenugreek in Hindi
Broccoli in Hindi
Cinnamon in Hindi

You may also like

Comments are closed.