ओट्स खाने के 24 फायदे, नुकसान और उपयोग। Side Effects and Benefits of Oats in Hindi
NUTRITION GUIDE

Oats क्या है? के 24 फायदे, नुकसान। Oats Meaning in Hindi

Main points

Information About Oats Meaning in Hindi >>>  ओट्स के बारे में आपने जरूर सुना होगा। अगर आप एक फिटनेस फ्रीक हैं तो आप Oats Khane ke Fayde बखूबी जानते होंगे। लेकिन अगर आप फिटनेस फ्रीक नहीं हैं तो यकीनन आपको ओट्स के फायदे नहीं पता होंगे। आज हम आपको अपने इस लेख में Oats in Hindi से जुड़ी तमाम जानकारियाँ देंगे। हम जानते हैं कि आप में से बहुत से लोगों को ओट्स का स्वाद बिल्कुल पसंद नहीं होगा। लेकिन यकीन मानिए ओट्स ना केवल बेहद स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि यह आपको सेहतमंद बनाए रखने का काम भी करते हैं।

ऐसे कई शोध हैं जो बताते हैं कि ओट्स के सेवन से आप इतने हेल्थी रहते हैं कि आपको डॉक्टर की जरूरत ही नही पड़ती। आपको जानकर हैरानी होगी की ओट्स को कार्ब्स और प्रोटीन का एक बेहतरीन मिश्रण माना जाता है। ओट्स से जुड़ी ऐसी ही कुछ फायदे हैं जो आपको हैरान कर देंगे। चलिए जानते हैं ओट्स खाने के फायदे नुकसान और इस्तेमाल से जुड़ी तमाम बातें। 

ओट्स क्या है – What is Oats Meaning in Hindiओट्स क्या है - What is The Meaning of Oats in hindi

Oats Meaning in Hindi है जई। जई या ओट्स एक प्रकार का अनाज है जिसका सेवन आमतौर पर लोग सुबह के समय करते हैं। इसके अंदर बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसकी वजह से जिम करने वाले लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। इसकी खेती सबसे स्कॉटलैंड में की जाती थी। Oats का साइंटिफिक नाम ऐवना स्टाइवा है और यह पीएसी के परिवार से आता है। इसका उपयोग ना केवल इंसानों के लिए किया जाता है। बल्कि कई स्थानों पर यह जानवरों द्वारा भी खाया जाता है। ओट्स के अंदर ऐसे बहुत से गुण हैं जो आपको पूरे दिन ऊर्जा से भर कर रखते हैं। आइए जानते हैं ओट्स को अलग अलग भाषाओं में किन नामों से बुलाया जाता है। 

यह भी पढ़ें – काजू खाने के 16 फायदे

अन्य भाषाओं में ओट्स के नाम – Oats name in Different Languages

ओट्स को अलग अलग भाषाओं में जितने नाम से जाना जाता है। उतने ही अधिक ओट्स खाने के फायदे हैं। 

  • Oats in Punjabi – दलिया, जई
  • Oats Hindi Name – जई, दलिया
  • Oats in Marathi – ओट्स  

ओट्स के प्रकार – Types of Oats in Hindiओट्स के प्रकार - Types of Oats in Hindi

ओट्स तीन प्रकार के होते हैं। इनमे पहला है रोल्ड ओट्स, दूसरा स्टील कट ओट्स और तीसरा इंस्टेंट ओट्स। अब आप यह सोच रहे होंगे कि कौन से ओट्स ज्यादा फ़ायदेमंद हैं, तो बता दें तीनों तरह के ओट्स सेहत के लिए एक समान फ़ायदेमंद होते हैं। चलिए जानते हैं इन तीन प्रकार के ओट्स किस तरह बनते हैं। समझे दोस्तों की Oats Meaning in Hindi जई होता है।

रोल्ड ओट्स 

रोल्ड ओट्स साइज में साधारण ओट्स से कुछ बड़े होते हैं। इन्हे पकाने के दौरान यह अधिक पानी सोखते हैं। इनका उपयोग आमतौर पर बेक्ड ब्रैड, मफिन और कुकीज़ के रूप में किया जाता है। इन्हे पुराने जमाने के ओट्स के नाम से भी जाना जाता है। इन्हे तैयार करने में अधिक से अधिक 5 मिनट का समय लगता है। 

स्टील कट ओट्स

स्टील कट ओट्स अन्य तरह के ओट्स के मुकाबले पकने में सबसे अधिक समय लेते हैं। इन्हे पकाने में लगभग 30 मिनट तक का समय लग जाता है। यह रोल्ड ओट्स के मुकाबले कम प्रोसेसड होते हैं। इसका उपयोग आमतौर पर सूप बनाने के लिए किया जाता है। यह पानी बेहद कम सोखते है। खाने में अन्य ओट्स से स्टील कट ओट्स अधिक स्वादिष्ट होते हैं। स्टील कट ओट्स को छोटे टुकड़ो में काटकर प्रोसेसड किया जाता है। 

इंस्टेंट ओट्स

इनके नाम से ही आप समझ गए होंगे कि इन्हे इंस्टेंट ओट्स क्यों कहते हैं। इन्हे क्विक ओट्स के नाम से भी जाना जाता है। यह अन्य दोनो ओट्स के मुकाबले सबसे ज्यादा प्रोसेस से निकलते हैं। इन्हे बनाने में भी सबसे कम समय लगता है। यह बनने के बाद बहुत ही मैसी से और क्रीमी दिखाई देते हैं। इन ओट्स में मसालें एंव हल्दी की मिलावट की जाती है। आमतौर पर ज्यादातर लोग इन्हे सुबह नाश्ते के समय खाते हैं। 

गुड़ खाने के 17 फायदे और नुकासन जानिए

ओट्स (जई) खाने के फायदे – Benefits of Oats in Hindi
ओट्स (जई) खाने के फायदे - Benefits of Oats in Hindi

सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप अपने खाने पीने की चीजों का चुनाव बहुत सोच समझ कर करें। अगर आप सच में खुद को फिट रखना चाहते हैं तो आपको यह जानना जरूरी है कि Oats Ke Fayde क्या हैं ? तो चलिए जानते हैं ओट्स खाने के लाभ के बारे में……..

हड्डियों के लिए ओट्स खाने के फायदे

बढ़ती उम्र या पोषक तत्वों की कमी का असर हमारी हड्डियों पर भी पड़ता है। ऐसे में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत से पोषक तत्वों की जरूरत होती है और यह सभी तत्व ओट्स के अंदर मौजूद होते हैं। आपको बता दें कि सिलिकॉन एक खनिज है जो हड्डियों के निर्माण और उन्हे मजबूत बनाने का कार्य करता है। वंही ओट्स के अंदर सिलकॉन, कैल्शियम, मैग्निशियम और प्रोटीन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। यह सभी तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका अता करते हैं। 

अच्छी नींद के लिए ओट्स के लाभ

नींद ना आने की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए ओट्स बेहतरीन उपाय माने जाते हैं। दरअसल ओट्स के हस्क के जरिए सेरोटोनिन का स्तर संतुलित हो सकता है। ओट्स के इस गुण की वजह से नींद ना आने की समस्या में सुधार हो सकता है। आपको बता दें कि सेरोटोनिन एक तरह का केमिकल होता है जो मूड को ठीक रखने का कार्य करता है। 

ऊर्जा बढ़ाने में जई खाने के फायदे

अगर आप अक्सर जल्दी थक जाते हैं और खुद को ऊर्जात्मक रखने का कोई तरीका खोज रहे हैं ओट्स आपके लिए फ़ायदेमंद हैं। दरअसल ओट्स के अंदर बहुत से पोषक तत्व, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह तत्व आपके शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में सहायक होते हैं। 

डायबिटीज़ में ओट्स फ़ायदेमंद

ओट्स के अंदर घुलनशील फाइबर मौजूद होता है। घुलनशील फाइबर खून के अंदर मौजूद शुगर लेवल को संतुलित करने का कार्य करता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि ओट्स खाने के फायदे डायबिटीज़ में भी हैं। 

कोलेस्ट्रॉल कम करे

ओट्स के लाभ कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी देखे गए हैं। दरअसल ओट्स के अंदर प्रचूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। यह फाइबर आपके शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बेहद सहायक माना जाता है। हाल ही में हुई एक रिसर्च में इस बात की पुष्टि हुई है, जो बताती है ओट्स खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इससे हार्ट अटैक का जोखिम भी कम होता है। 

कैंसर से बचाव में ओट्स लाभदायक

कैंसर कितनी भयंकर बीमारी है इस बात से तो आप भी वाक़िफ़ होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओट्स के फायदे कैंसर में भी होते हैं। हाल ही में एक शोध हुआ है जिसमें बताया गया है कि ओट्स के अंदर एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कैंसर को बढ़ावा देने वाली कोशिकाओं को रोकते हैं। इसके अलावा यह अच्छी कोशिकाओं को बनाए रखते हैं। इस लिहाज से यह माना जा सकता है कि कैंसर में ओट्स लाभदायक होते हैं।

वजन घटाने में ओट्स के लाभ

बढ़ते वजन की समस्या अगर आपको परेशान कर रही है तो आपके लिए ओट्स किसी वरदान से कम साबित नहीं होंगे। कुछ ही समय पहले हुए शोध में बताया गया है कि ओट्स के अंदर घुलनशील फाइबर मौजूद होता है। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और भूख नहीं लगने देता। ओट्स के इसी गुण की वजह से इसे वजन कम करने में कारगर माना गया है। हालांकि वजन कम करने के लिए आपको कुछ एक्सरसाइज करनी भी जरूरी है। 

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए ओट्स

ओट्स के अंदर कई विटामिन्स और मिनरल्स समेत खनिज पदार्थ भी पाए जाते हैं। यह तत्व आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने का कार्य करते हैं। यानी ओट्स के रोजाना सेवन से आपकी इम्युनिटी बढ़ने लगती है और आप कम बीमार पड़ते हैं। 

 हाई ब्लड प्रेशर में जई खाने के फायदे

ओट्स के सेवन से आप हाई ब्लड प्रेशर पर भी नियंत्रण पा सकते हैं। दरअसल इसके अंदर घुलनशील फाइबर पाया जाता है। यह हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ों के सिस्टोलिक व डायस्टोलिक रक्तचाप को कम कर सकता है।

कब्ज से राहत 

अगर आपका पेट पूरी तरह साफ ना हो तो आप अक्सर चिड़ चिड़े हो जाते हैं। इसके अलावा कब्ज की वजह से कई तरह की गंभीर बीमारियाँ भी होने लगती हैं। ऐसे में ओट्स का सेवन आपको इस समस्या से राहत दिला सकता है। आपको बता दे कि ओट्स के अंदर मौजूद फाइबर आपके भोजन को पचाकर मल के रास्ते बाहर निकाल देता है। इससे आपको कब्ज की समस्या नही होती, साथ ही आपकी आंत को मजबूत करने में भी मदद मिलती है। 

तनाव से छुटकारा

तनाव आज कल की जीवनशैली की सबसे बड़ी समस्या है। इसी के चलते लोग बहुत सी बीमारियों की गिरफ़्त में आ जाते हैं। ऐसे में तनाव से छुटाकार दिलाने में ओट्स आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल इसमें विटामिन बी-6 और बी-12 पाए जाते हैं। यह विटामिन और मिनरल्स आपको तनाव से दूर रखने में मदद करते हैं। 

पाचन क्रिया के लिए जई के फायदे

आपने बहुत से ऐसे लोग देखें होंगे जिन्हे पाचन से जुड़ी समस्या रहती है। इन लोगों के लिए भी ओट्स एक बेहतरीन उपाय बन सकता है। दरअसल ओट्स के अंदर फाइबर मौजूद होता है । यह फाइबर पानी को  आकर्षित करता है और पाचन के समय में जेल में बदल जाता है। इससे पाचन कि क्रिया धीमी हो जाती है। इसके अलावा कई सब्जियों में भी यह गुण पाया जाता है। इसके अलावा इसमें अघुलनशील फाइबर भी पाया जाता है जो पचे हुए खाद्य पदार्थ को मल के जरिए बाहर निकालने का कार्य करता है।  

स्किन के लिए ओट्स के फायदे –  Skin Benefits of  Oats in Hindiस्किन के लिए ओट्स के फायदे -  Skin Benefits of  Oats in Hindi

अब तक आप समझ गए होंगे कि ओट्स मीनिंग इन हिंदी जई होता है। दोस्तों अब तक हमने आपको बताया कि किस तरह ओट्स आपको कई भयंकर बीमारियों से बचा कर रखता है। अब हम आपको बताने वाले हैं कि ओट्स आपकी स्किन के लिए कितना फ़ायदेमंद है। साथ ही आप ओट्स का इस्तेमाल अपनी स्किन को फायदा पंहुचाने के लिए किस तरह कर सकते हैं। 

पिंपल्स पर ओट्स के लाभ

ओट्स के अंदर एंटीऑक्सीडेंट और एंटइफ्लेमेंटरी गुण होते हैं। यह सभी गुण स्किन के लिए बेहद फ़ायदेमंद होते हैं। आप स्किन पर आए कील मुहांसों से ओट्स के जरिए छुटकारा पा सकते हैं। 

  • पिंपल्स से राहत पाने के लिए आप सबसे पहले 2 चम्मच ओट्स, एक चम्मच बेकिंग सोडा और पानी ले। 
  • अब ओट्स को पीसें और इसमें बेकिंग सोडा और पानी मिला कर पेस्ट बना लें। 
  • अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएँ और सूखने के लिए छोड़ दें। 
  • जब यह पूरी तरह सूख जाए तो ठंडे पानी से इसे धो लें। 

ओट्स का उपयोग खूजली और सूखी त्वचा के लिए

ऐसा कई बार देखा जाता है कि बैक्टीरिया स्किन को नुकसान पंहुचाते हैं जिससे स्किन रूखी और बेजान तो होती ही है। साथ ही स्किन पर खूजली भी होने लगती है। लेकिन ओट्स के उपयोग से इस समस्या से भी निपटा जा सकता है। आपको बता दे कि ओट्स के अंदर एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेंटरी गुण होते हैं। यह गुण बैक्टीरिया के अटैक से स्किन को बचाने का काम करते हैं। 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको आधा कप ओट्स, अंडा, एक मैश किया हुआ केला, एक चम्मच शहद और एक चम्मच बादाम ऑयल लेना है। 
  • अब इन सभी चीजों को मिला कर एक पेस्ट तैयार करना है। 
  • इस पेस्ट को अपने फेस और प्रभावित एरिया पर लगाना है।
  • अब 10 मिनट बाद गर्म पानी से इसे साफ कर लें। ध्यान रहे कि पानी अधिक गर्म ना हो। 

गोरा होने के लिए ओट्स का इस्तेमाल 

अगर आपकी स्किन का रंग डार्क हो रहा है, तो इसके पीछे का अहम कारण  स्किन में मौजूद मेलोनिन का असंतुलित होना है। इस स्थिति को सुधारने में विटामिन सी बेहद कारगर होती है। ओट्स के अंदर विटामिन सी प्रूचर मात्रा में पाई जाती है। ऐसे में गोरा होने के लिए आप ओट्स का उपयोग कर सकते हैं। 

  • गोरा होने के लिए सबसे पहले आपको एक चम्मच शहद और एक चम्मच पीसे हुए ओट्स की जरूरत होगी। 
  • अब आपको इन दोनो चीजों को मिला कर एक पेस्ट तैयार करना है। 
  • इस पेस्ट को अपने चेहरे एवं प्रभावित जगह पर लगाएँ। 
  • जब यह पूरी तरह सूख जाए तो आप हल्के गर्म पानी से इसे धो लें।

स्किन पर आई सूजन के लिए ओट्स

आमतौर पर बहुत से लोगों को सूजन की समस्या आने लगती है। इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं। दरअसल ओट्स के अंदर एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह गुण इस समस्या से भी आपको छुटकारा दिला सकते हैं। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि बहुत सी रिसर्च कहती हैं।

स्किन मॉस्चराइज करने के लिए ओट्स के उपयोग

सर्दियों के मौसम में अक्सर बहुत से लोगो की स्किन पूरी तरह ड्राई हो जाती है। ऐसे में बाजार में बिक रहे मॉस्चराइजर भी इस समस्या को पूरी तरह खत्म नही कर पाते। लेकिन ओट्स आपकी इस समस्या को भी खत्म कर सकता है। 

  • स्किन को ओट्स से मॉस्चराइज करने के लिए सबसे पहले आपको एक नींबू का रस, एक चम्मच शहद और एक चम्मच ओट्स की जरूरत होगी। 
  • अब इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। 
  • अब इसे फेस पर लगा कर सूखने का समय दें। 
  • जब यह पूरी तरह सूख जाए तो हल्के गर्म पानी से धो लें। 

चिकन पॉक्स में ओट्स का उपयोग

अगर आपको चिकन पॉक्स की समस्या है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि ओट्स के अंदर एंटी माइक्रोबियल  गुण पाए जाते हैं। जो इस समस्या से लड़ने में कारगर है। 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको एक कप पीसे हुए ओट्स और एक कप बेकिंग सोडा लेना है। 
  • अब इन दोनों को अपने नहाने के पानी में मिला कर नहाले। 
  • इससे आपको चिकन पॉक्स में कुछ राहत जरूर मिलेगी। 

क्लींजर की तरह ओट्स का उपयोग

ओट्स का इस्तेमाल मॉस्चराइज के साथ साथ क्लींजर के रूप में भी किया जा सकता है। दरअसल हाल ही में हुई एक रिसर्च के मुताबिक। ओट्स के अंदर एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह स्किन को क्लीन करने का कार्य करते हैं। 

  • इसके लिए सबसे पहले एक कप ओट्स और लैवेंडर तेल की कुछ बूंदें लें। 
  • अब आप ओट्स को गर्म पानी में कुछ देर रहने दें। इसके बाद इसमें तेल की कुछ बूंदे मिला लें।
  • अब आप इसके जरिए अपनी स्किन को साफ कर सकते हैं। 

बालों पर ओट्स के फायदे – Hair Benefits of Oats in Hindiबालों पर ओट्स के फायदे - Hair Benefits of Oats in Hindi

दोस्तों अब तक आपने जाना कि ओट्स आपकी स्किन और सेहत का किस तरह ख्याल रख सकता है। अब हम आपको बताते हैं कि बालों के लिए ओट्स कैसे फ़ायदेमंद हैं। 

झड़ते बालों के लिए ओट्स 

बाल झड़ना एक गंभीर समस्या है। आज ना जाने कितने ही लोग झड़ते बालो की समस्या से परेशान हैं। लेकिन लोग यह बात नहीं जानते कि ओ्टस के उपयोग से झड़ते बालों की समस्या से छुटाकार पाया जा सकता है। दरअसल ओट्स के अंदर सिलिकॉन एसिड पाया जाता है। सिलकॉन बालों के लिए लाभदायक माना जाता है। 

  • झड़ते बालों की समस्या के लिए आप सबसे पहले एक कप दूध, थोड़ा नारियल तेल, उचित मात्रा में शहद और एक मुट्ठी ओट्स ले।
  • इन सभी सामग्रियों को मिला कर पेस्ट तैयार करें। 
  • तैयार किए गए पेस्ट को स्कैल्प पर उंगलियों से लगाएँ। 
  • आधे घंटे बाद शैम्पू से बालों को धो लें। इस उपाय से आपकी बाल झड़ने कम हो जाएंगे। 

डैंड्रफ के लिए ओट्स का उपयोग

ओट्स के अंदर विटामिन बी-6 पाया जाता है। यह विटामिन बी-6 डैंड्रफ को खत्म करने का कार्य करता है। अब आप समझे कि किस तरह यह डैंड्रफ से छुटकारा दिला सकता है। 

  • इस उपाय के लिए आपको सबसे पहले थोड़ा सा कंडीशनर और डेड मुट्ठी ओट्स पाउडर लेना है। 
  • अब इसे अपनी बालों की जड़ो और स्कैल्प पर लगा कर मसाज करनी है। 
  • फिर कुछ देर रूकने के बाद बालों को शैम्पू से धो लें। 

सफेद बालों के लिए ओट्स का उपयोग

अब तक आप यह तो समझ गए होंगे कि ओट्स आपके बालों के लिए कितना फ़ायदेमंद हैं। उसी तरह यह सफेद बालों के लिए भी लाभदायक माना जाता है। यानी अगर आपके बाल सफेद हैं तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इस पर अभी किसी तरह कोई अध्ययन नहीं हुआ है। ऐसे में अगर आप इसका उपयोग करना चाहते हैं तो आप किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

बालों की चमक के लिए ओट्स का इस्तेमाल

अगर आपके बाल रूखे और बेजान से दिखाई देते हैं, तो आप इनमे चमक लाने के लिए ओट्स का उपयोग कर सकते हैं। दरअसल ओट्स के अंदर सिलिकॉन पाया जाता है, जो इन्हे चमकदार बनाने में कारगर सिद्ध होता है।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले एक चम्मच नारियल तेल, थोड़ा दूध, थोड़ा शहद और एक मुट्ठी ओट्स लेने हैं। 
  • अब इन तीनों को मिला कर एक पेस्ट तैयार कर लें। 
  • पेस्ट को अपने बालों में अच्छी तरह लगा कर मालिश करें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। 
  • इसके बाद बालों को शैम्पू से धो लें। 

ओट्स खाने या उपयोग करने का तरीका- How to Eat Oats in Hindi

अब जब आप ओट्स के इतने ज्यादा फायदे जान गए हैं तो जाहिर है, आप इसका सेवन भी करना चाहेंगे। अगर हां तो हम आपको बताते हैं कि आप कब और किस तरह ओट्स का सेवन कर सकते हैं। 

ओट्स खाने का समय 

  1. आप सुबह नाश्ते में या शाम को ओट्स का सेवन कर सकते हैं। 
  2. अगर आप डाइटिंग पर है तो आप रोज रात को सूप की तरह ओट्स को बना कर पी सकते हैं। 

ओट्स खाने की मात्रा

ओट्स आप अपने अनुसार मात्रा तय कर सकते हैं। हालांकि ध्यान रहे कि आप इसका जरूरत से ज्यादा सेवन ना करें। 

ओट्स खाने का तरीका

  1. आप सिंपल ओ्टस को दूध के अंदर डाल कर खा सकते हैं। लेकिन इससे पहले उन्हे पका जरूर लें। 
  2. ओट्स को सूप की तरह भी पीया जा सकता है। 
  3. ओट्स का सेवन सब्जियों के साथ भी किया जा सकता है। 
  4. आप बाजार में मिलने वाले ओट्स का भी सेवन कर सकते हैं। 

भारत के टॉप 5 बेस्ट ओट्स – India’s Top 5 Best Oats in Hindi

दोस्तों बाजार में आपको ओट्स के बहुत से ब्रांड और टाइप मिलेंगे। इसलिए आपके लिए कौन से ओट्स आपके लिए फ़ायदेमंद हो सकते हैं, यह तय कर पाना मुश्किल है। इसलिए हम आपको देश के 5 बेस्ट ओट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका सेवन सबसे अधिक किया जाता है। 

सफोला ओट्स

सफोला ओट्स के अंदर आपको बहुत से टाइप मिल जाएंगे जो आपके स्वाद का भी ख्याल रखेंगे और आपकी सेहत का भी। सबसे अच्छी बात बाजार में आपको इस कंपनी के छोटे पैकेट भी मिल जाएंगे। जिनकी कीमत महज 15 रूपए से शुरू होती है। इस कंपनी का क्लासिक मसाला ओट्स लोगों को सबसे ज्यादा पसंद है। 

क्वैकर ओट्स 

हमारी लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है क्वैकर ओट्स। भारतीय बाजार में इसका सेवन करने वालों की एक खासी भीड़ है। स्वाद में यह आपको थोड़ा निराश कर सकता है लेकिन यह पूरी तरह हेल्थी है। 

कैलोग्स ओट्स

कैलोग्स ब्रांड भारत में बहुत पहले से अपनी पकड़ बनाए हुए है। ऐसे में अगर आप इसे आज़माना चाहे तो आजमा सकते हैं। इसके अंदर ऐसे बहुत से फ्लेवर है जो आपको बहुत पसंद आएँगे।

पतंजलि ओट्स 

स्वामी रामदेव द्वारा शुरू किए गए प्रोडक्ट 100 प्रतिशत भारतीय हैं। यह इस प्रोडक्ट की सबसे खास बात है। हालांकि इसके स्वाद में आपको कुछ कमी खल सकती है। लेकिन सेहतमंद रखने के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 

बैग्री व्हाइट ओट्स 

बैग्री बहुत तेजी से बाजार में अपनी पहचान बनाती जा रही है। इसके ना केवल ओट्स बल्कि मुसली भी लोगों के नाश्ते तक पंहुच गई है। अगर आप एक हेल्थी नाश्ता करना चाहते हैं तो आप इसे भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। 

ओट्स के नुकसान – Side Effects of Oats in Hindi

दोस्तों अब तक आपने ओट्स के लाभ जाने, लेकिन ऐसा कम ही होता है कि जिस चीज के फायदे हों, उसके नुकसान ना हो। ऐसे में हम आपको ओट्स के कुछ नुकसान भी बता देते हैं ताकि आप यह तय कर पाएं कि आपको इसका सेवन करना है या नहीं। 

मिलावटी ओट्स से नुकसान

आज बाजार में बहुत सी कंपनियां है जो अधिक प्रिजर्वेटिव्स मिला कर ओट्स  तैयार कर रही है। इससे स्वाद तो मिलता है लेकिन सेहत के लिए यह हानिकारक हो जाते हैं। ऐसे ओट्स खाने से आपको नुकसान हो सकता है। 

कच्चे ओट्स कर सकते हैं नुकसान 

अगर आप एक हेल्थी नाश्ता चुनते हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें कि आप ओट्स को अच्छी तरह पका लें। अगर आप इसे अच्छी तरह नहीं पकाते तो इससे आपका पेट खराब हो सकता है। 

पाचन तंत्र को नुकसान

अगर आप आवश्यकता से अधिक मात्रा में ओट्स का सेवन करते हैं तो आपको यकीनन इसका नुकसान हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप केवल कुछ ही मात्रा में ओट्स का सेवन करें। 

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों आपने Oats Meaning in Hindi के बारे में विस्तार से जान लिया है। अब आप तय कर सकते हैं कि आपको इनका सेवन करना है या नहीं। हालांकि हमारी माने तो मोमोज, या किसी अन्य जंक फूड से बेहतर है कि आप ओट्स का ही सेवन करें। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया तो इसे शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. ओट्स को हिंदी में क्या कहते हैं?

    ओट्स को हिंदी में जई के नाम से जाना जाता है।

  2. क्या ओट्स के अधिक सेवन से नुकसान होता है?

    हां, अगर आप ओट्स का अधिक सेवन करते हैं तो आपको इसके नुकसान भी हो सकते हैं।

  3. क्या ओट्स के जरिए वजन कम किया जा सकता है?

    हां, लेकिन साथ में आपको अपनी डाइट और एक्सरसाइ का भी ध्यान रखना होगा।

  4. ओट्स कितने तरह के होते हैं?

    ओट्स तीन प्रकार के होते हैं।

बाइसेप्स की बेस्ट एक्सरसाइज और डाइट

You may also like

Comments are closed.