गर्भावस्था मे पानी की कमी का कारण, लक्षण और उपाय
NUTRITION GUIDE

गर्भावस्था मे पानी की कमी का कारण, लक्षण और उपाय

Main points

गर्भावस्था महिला की जिंदगी का वो चुनौतीपूर्ण समय होता है। जिसमें उन्हें कई समस्याओं से जूझना पड़ता है और बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में जो सबसे ज्यादा दिक्कत देखने को मिलती है वह है डिहाइड्रेशन की। गर्भावस्था के दौरान शरीर में पानी की कमी हो सकती है। जिसकी वजह से कई दिक्कतें भी हो सकती हैं। लेकिन अगर आप गर्भावस्था में पानी की कमी के लक्षण की पहचान रखते हैं तो आप पानी की कमी से होने वाली दिक्कतों से भी बच सकती हैं।

आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि गर्भावस्था में पानी की कमी के लक्षण किस तरह समझ सकते हैं। साथ ही यह भी बताएंगे कि अगर गर्भावस्था के दौरान पानी की कमी हो जाए तो किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी एक गर्भवती महिला हैं, तो हमारा यह लेख आपके बच्चे और आपको खुश रखने में सहायता करेगा। 

गर्भावस्था में पानी की कमी के लक्षणगर्भावस्था में पानी की कमी के लक्षण

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत से बदलाव आते हैं। ऐसे में महिलाओं को बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। इसमें खाने पीने से लेकर कुछ दूसरी बातें भी शामिल हैं। लेकिन इन सभी के बीच एक सबसे आम समस्या जो महिलाओं में देखने को मिलती है। वह है डिहाइड्रेशन की। डिहाइड्रेशन की वजह से कई समस्याएं होने लगती हैं जैसे मॉर्निंग सिकनेस, मतली, उल्टी, सिरदर्द, चक्कर आना आदि। अगर आपको भी गर्भावस्था में इसी तरह की दिक्कते हो रही हैं तो यह पानी की कमी के लक्षण हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं गर्भावस्था में पानी की कमी के लक्षण क्या – क्या हो सकता है। 

प्रेगनेंसी में पानी की कमी के कुछ लक्षण

  1. डिहाइड्रेशन का सबसे पहला लक्षण है प्यास लगना। अगर आपको प्यास लगती है, तो यह पानी की कमी की वजह से हो सकती है। इसलिए कोशिश करें की हर एक घंटे में पानी जरूर पीएं। 
  2. गर्भावस्था के दौरान पानी की कमी का लक्षण सिरदर्द और माइग्रेन के रूप में भी देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि जब पानी की कमी होती है तो मस्तिष्क तक सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता। इसके कारण ही पानी सिरदर्द और माइग्रेन की दिक्कत पैदा होती है। 
  3. प्रेगनेंसी में पानी की कमी का सबसे आम लक्षण है फटे होंठ और जीभ की सूजन। 
  4. अगर गर्भवती महिलाओं के पेट में दर्द हो या ऐंठन हो तो यह भी पानी की कमी का लक्षण हो सकता है। 
  5. क्या आप प्रेग्नेंट हैं और आपको अक्सर चक्कर आने लगता है या सिर चकराने लगता है, तो यह डिहाइड्रेशन का लक्षण हो सकता है।
  6. गर्भावस्था में अगर कब्ज की समस्या हो जाए तो यह पान की कमी का लक्षण हो सकता है। 
  7. गर्भावस्था में पानी की कमी का लक्षण पेशाब में भी देखने को भी मिल सकता है। इस दौरान अक्सर पेशाब पीला और बदबूदार हो जाता है। 

गर्भावस्था में क्यों होती हैं पानी की कमीगर्भावस्था में क्यों होती हैं पानी की कमी

इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी –  गर्भावस्था के दौरान पानी की कमी होने की कई वजह हो सकती हैं। आमतौर पर गर्भवती महिलाओं को 14 वे और 16 वे सप्ताह के बीच मॉर्निंग सिकनेस रहती है। जिसके कारण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और फ्लूइड्स की भी कमी हो जाती है। 

हार्मोनल बदलाव – गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं। साथ ही इस दौरान खाने पीने की भी कई आदतों में बदलाव करना होता है। जिसकी वजह से हार्मोन में बदलाव आने लगते हैं और दस्त एवं उल्टी की समस्या पैदा हो जाती है। जिसके कारण शरीर में लिक्विड की कमी हो जाती है। गर्भावस्था में पानी की कमी का यह लक्षण हो सकता है। 

व्यायाम – गर्भावस्था के दौरान जो महिलाएं एक्सरसाइज करती हैं, उन्हें इस दौरान अधिक पसीना आता है, जिसकी वजह से पानी की कमी हो जाती है या डिहाइड्रेशन हो जाता है। 

घरेलू कामकाज – घरेलू कामकाज के दौरान महिलाएं अधिक थक जाती हैं, जिसकी वजह से पानी की कमी हो सकती है। 

दवाएं- गर्भावस्था में कुछ महिलाओं को अलग – अलग दवाओं का सेवन करना पड़ता है। जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन हो सकता है। 

गर्भावस्था में पानी की कमी से होने वाली समस्या

गर्भावस्था के दौरान जिन महिलाओं के शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसका असर उनके शिशु पर भी पड़ता है। इसके कारण शिशु को जन्मजात कई रोग हो सकते हैं। आइए जानते हैं गर्भावस्था में पानी की कमी की वजह से क्या समस्याएं पैदा हो सकती हैं। 

सूजन की समस्या 

गर्भवती महिलाओं के हाथ पैरों में अक्सर सूजन आने लगती है। यही सूजन दर्द का भी कारण बन जाती है। वहीं अगर गर्भवती महिलाएं पानी कम पीएं या डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाएं तो इसकी वजह से सूजन ज्यादा होने लगती हैं। साथ ही महिलाएं जल्दी थकने लगती हैं। 

मूत्र संबंधी संक्रमण

प्रेगनेंसी के दौरान जिन महिलाओं के शरीर में पानी की कमी हो जाती है। उनके मूत्र मार्ग में संक्रमण होने का खतरा भी अधिक पड़ जाता है। इसके अलावा पानी की कमी की चलते एमनीओटिक फ्लूइड का स्तर भी कम होने लगता है। 

जन्मजात रोग 

प्रेग्नेंट महिलाओं के शरीर में पानी की कमी का असर गर्भ में पल रहे शिशु पर भी देखने को मिलता है। इसके कारण शिशु के मूत्र मार्ग में दिक्कत पैदा हो जाती है। साथ ही कई बार शिशु किडनी रोग के साथ ही पैदा होता है। 

गर्भावस्था में पानी की कमी दूर करने के उपाय 
गर्भावस्था में पानी की कमी दूर करने के उपाय 

प्रेग्नेंट महिलाओं के शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए जरूरी है कि आप सही खान पान का चुनाव करें। साथ ही उचित मात्रा में पानी पीएं। आइए जानते हैं गर्भावस्था में पानी की कमी पूरी करने के लिए आप क्या पी सकते हैं और क्या खा सकते हैं। 

गर्भावस्था में पानी की कमी दूर करने के लिए पेय पदार्थ 

  • गर्भवती महिलाएं दिन भर में कम से कम तीन लीटर पानी जरूर पीएं। 
  • अगर अधिक पानी पीनी संभव नहीं है तो टेस्ट के लिए नींबू पानी का सेवन करें। इसमें पुदीन, सौँफ और धनिया भी डाल सकते हैं। 
  • गर्भावस्था में जलजीरे का सेवन भी किया जा सकता है। 
  • गर्भावस्था में पानी के साथ – साथ नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। 

प्रेगनेंसी में पानी की कमी दूर करने के लिए खाए जाने वाले पदार्थ 

गर्भवती महिलाएं अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सही खाने पीने की चीजों का चुनाव करें। ऐसे में वह फलों का सेवन कर सकती हैं, जैसे कीवी, अनार, आड़ू, संतरा, नींब, तरबूज, खरबूज, मूली आदि। 

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में बता दिया है कि गर्भावस्था के दौरान पानी की कमी के लक्षण क्या हैं, और आप किस तरह इन लक्षओं से राहत पा सकते हैं। साथ ही आपको पानी की कमी पूरी करने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या गर्भावस्था में पानी की कमी की वजह से शिशु को भी दिक्कत हो जाती है?

    हां, गर्भावस्था में पानी की कमी की वजह से शिशु को जन्मजात कई रोग हो सकते हैं।

  2. गर्भावस्था में पानी की कमी क्यों होती है?

    गर्भवती महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से शरीर को अधिक पानी की आवश्यकता होती है।

  3. गर्भावस्था में डिहाइड्रेशन से राहत पाने के लिए क्या खाना चाहिए?

    इस स्थिति में आपको संतरा, तरबूज, खरबूज, मौसमी जैसे फलों का सेवन करना चाहिए।

  4. प्रेग्नेंसी में पानी की कमी दूर करने के लिए कौन से पेय पदार्थ सही हैं?

    इस स्थिति में पानी की कमी पूरी करने के लिए आपको रोजाना नारियल पानी, नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।

You may also like

Comments are closed.