पानी पीने के 21 फायदे और शरीर में पानी की कमी के लक्षण जानिए।
NUTRITION GUIDE

पानी पीने के 21 फायदे और शरीर में पानी की कमी के लक्षण जानिए।

Main points

जल है तो कल है, यह वाक्य हमने न जाने कितनी बार सुना है। लेकिन ऐसा कहा क्यों जाता है। बड़े बुजुर्गों की मानें तो पानी के फायदे इतने अधिक हैं कि यह 40 हजार बीमारियों से बचा सकता है। लेकिन इसके बावजूद बहुत से लोग नाम मात्र ही पानी पीते हैं। जिसका असर उनके शरीर के साथ मस्तिष्क पर भी पड़ता है। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि खूब पानी पीने के फायदे और नुकसान क्या हैं। साथ ही एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए या पानी की कमी के लक्षण कैसे समझ सकते हैं।

दोस्तों आप भले ही कितने ही अलग – अलग पेय पदार्थों का सेवन क्यों न करते हो। अपनी स्किन और बालों के लिए कितने ही उत्पादों का उपयोग न करते हो। लेकिन अगर आप पानी नहीं पीते तो यह उत्पाद भी आपके बालों और स्किन पर कोई फायदा नहीं पहुंचा पाएंगे। आइए चलिए जानते हैं कि आखिर पानी क्यों अधिक पीना चाहिए और पानी पीने के लाभ सेहत पर कैसे देखे जा सकते हैं। 

शरीर में पानी की कमी के लक्षण क्या है – Pani Ki Kami Ke Lakshan शरीर में पानी की कमी के लक्षण

हम जानते हैं कि आप खूब पानी पीने के फायदे जानना चाहते हैं। लेकिन इससे पहले आपके लिए यह जानना जरूरी है कि शरीर में पानी की कमी के लक्षण क्या – क्या हो सकते हैं। इसके बारे में हमें सटीक जानकारी दे रही हैं मशहूर डाइट एक्सपर्ट रंजना सिंह। रंजना के मुताबिक उचित मात्रा में पानी पीने से कई रोग दूर होते हैं और बीमारियों से लड़ने में भी सहायता मिलती है। लेकिन अगर आप आवश्यकता से अधिक पानी पीने लगते हैं तो यह भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि अपनी आवश्यकता के अनुसार ही पानी पिएं। 

पानी की कमी से होने वाली समस्या 

अगर आप कम पानी पीते हैं तो आपको कब्ज, सिरदर्द, थकावट, जोड़ों में दर्द, लो ब्लड प्रेशर, किडनी रोग की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कम पानी पीने से मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है और ड्राई स्किन रहने लगती है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप सही मात्रा में पानी का सेवन करें। आइए जानते हैं शरीर में पानी की कमी के लक्षण क्या हो सकते हैं। 

शरीर में पानी की कमी के है यह लक्षण

  1. पानी की कमी के चलते हर समय भूख लगती रहती है। 
  2. शरीर में पानी की कमी होने की वजह से यूरिन का रंग अधिक पीला हो जाता है। 
  3. ऐसा देखा गया है कि शरीर में पानी की कमी की वजह से थकान भी हो सकती है। यानी अगर आप अधिक थका हुआ महसूस करते हैं तो यह पानी की कमी का लक्षण हो सकता है। 
  4. पानी की कमी का लक्षण सिरदर्द के रूप में भी देखा जा सकता है। 
  5. अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो यह पानी की कमी का लक्षण हो सकती है। 

खूब पानी पीने के फायदे सेहत पर – Pani Peene Ke Fayde खूब पानी पीने के फायदे

दोस्तो अब तक आप समझ गए होंगे कि पानी की कमी के लक्षण शरीर किस तरह प्रदर्शित करता है। अब हम बात करते हैं कि पानी पीने के लाभ आपको सेहत पर किस तरह दिखाई दे सकते हैं। 

वजन घटाने में पानी पीने के लाभ 

अगर आप लंबे समय से वजन घटाने की कोशिश में लगे हुए हैं तो आपको अधिक पानी पीना चाहिए। दरअसल पानी के अंदर कैलोरी नहीं होती। वहीं जब आप अधिक पानी पीते हैं तो आप अधिक भोजन करने से भी बच जाते हैं। जिससे आपका कैलोरी इनटेक कम हो जाता है, और यही बात वजन घटाने में कारगर सिद्ध होती है। इसके अलावा पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है और आप कम फिजिकल एक्टिविटी के साथ भी अधिक तेजी से वजन घटा सकते हैं। 

तरल संतुलित करने के लिए पानी

विज्ञान के अनुसार हमारे शरीर के अंदर 60 प्रतिशत से भी ज्यादा पानी ही होता है। ऐसे में जब पानी की कमी होती है .तो इसका असर, हृदय, किडनी, मस्तिष्क समेत सभी अंगों और शरीर की कार्य क्षमता पर पड़ता है। बता दें कि शरीर में पानी पाचन तंत्र, लार, गैस्ट्रिक जूस, अग्नाशय जूस, पित्त के रस के उत्पादन के लिए जिम्मेदार होता है। इसके अलावा हमारे हृदय में 73 प्रतिशत पानी का होता है, स्किन में 64 प्रतिशत, हड्डियों में 31 प्रतिशत, किडनी में 79 प्रतिशत, और फेफड़ों में 83 प्रतिशत पानी होता है। ऐसे में अगर आप पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं पीते तो यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर असर डालता है। 

विषाक्त पदार्थ करे बाहर 

खूब पानी पीने के लाभ आपको शरीर डिटॉक्सीफाई करने में देखने को मिल सकते हैं। आपको बता दें कि जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करता है तो इससे किडनी सही तरह से काम करती है। जिसके जरिए शरीर से विषाक्त पदार्थ पूरी तरह बाहर निकल जाते हैं। 

कब्ज में खूब पानी पीने के फायदे

कब्ज की समस्या आज के समय में बेहद आम हो गई है। ऐसे में लोग इस समस्या से राहत पाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन वह यह नहीं जानते की महज पानी पीने से भी कब्ज से राहत मिल सकती है। जैसे कि हमने आपको बताया कि किडनी में 79 प्रतिशत पानी होता है। ऐसे में जब पानी की कमी होती है तो इससे मल ठोस हो जाता है और बाहर नहीं निकल पाता। ऐसे में पानी पीकर मल ठोस नहीं होता साथ ही यह पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि पानी पीने के कब्ज में फायदे हैं। 

मांसपेशियों के लिए 

आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारी मांसपेशियों में 75 प्रतिशत तक पानी होता है। वहीं अगर पानी की कमी हो जाए तो मांसपेशियां ठीक तरीके से काम नहीं कर पाती। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप उचित मात्रा में पानी जरूर पीएं। 

वाटर रिटेंशन से बचाने में

आपने शायद सुना या देखा होगा कि शरीर के कुछ हिस्सों में पानी भर जाता है। इसी को वाटर रिटेंशन कहा जाता है। इसकी वजह से हाथ पैरों में सूजन की समस्या भी पैदा हो जाती है। ऐसी स्थिति से बचाए रखने में पानी आपकी सहायता कर सकता है। दरअसल जब आप उपयुक्त मात्रा में पानी पीते हैं तो शरीर के सभी अंग बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं। जिसकी वजह से वाटर रिटेंशन की समस्या से बचे रहते हैं। 

सिर दर्द में पानी पीना फायदेमंद 

आपने अक्सर बहुत सी महिलाओं को सिरदर्द की शिकायत करते देखा होगा। दरअसल यह आमतौर पर पानी की कमी की वजह से होता है। ऐसे में अगर आप उपयुक्त मात्रा में पानी पीते हैं तो सिरदर्द की समस्या से बचे रहते हैं। 1 दिन में कितना पानी पीना चाहिए और कितना नहीं इसके बारे में भी हम आपको नीचे बताएंगे। 

कोलोन साफ करने में पानी पीना लाभदायक

पानी पीने के फायदे कोलोन क्लींजिंग में दिखाई दे सकते हैं। आपको बता दें कि कोलोन पाचन तंत्र का एक हिस्सा होता है। इसके जरिए शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। वहीं पानी के जरिए इसे साफ करना बहुत आसान होता है। अगर ऐसे में आप गर्म या गुनगुना पानी पीते हैं तो इससे बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता। कोलोन क्लींजिंग करने के लिए आप नियमित रूप से 10 गिलास पानी या 3 लीटर पानी जरूर पीएं। 

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए 

एक बेहतर इम्यून सिस्टम न केवल आपको बीमारियों से बचाकर रखता है। बल्कि बीमारियों से जल्दी ठीक होने की शक्ति भी प्रदान करता है। ऐसे में इम्यूनिटी को बेहतर करने के लिए एक सही जीवन शैली के साथ – साथ उपयुक्त मात्रा में पानी पीना भी बहुत जरूरी है। दरअसल पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। जिसकी वजह से शरीर सही प्रकार काम कर पाता है। जिसका पॉजिटिव इफेक्ट आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी पड़ता है। 

ऊर्जावान रहने में पानी

आपने अमूमन देखा होगा कि भोजन करने के बाद अक्सर नींद आने लगती है। खासतौर से दिन के भोजन के बाद तो यह जरूर होता है। ऐसे में अगर आप भोजन के एक घंटे बाद लगातार पानी पीते रहें तो न केवल आपको नींद आना बंद हो जाएगी। बल्कि आप अधिक ऊर्जावान भी महसूस करने लगेंगे। 

हृदय के लिए खूब पानी पीने के फायदे

आपको हमने जैसा कि बताया की हृदय में 73 प्रतिशत पानी होता है। ऐसे में जब पानी की कमी हो जाती है तो हृदय रोग होने की संभावना भी बढ़ जाती है। यही नहीं हाल ही में हुए अध्ययनों के माध्यम से पता चला है कि दिन में महज 5 गिलास पानी पीने से 41 प्रतिशत तक हार्ट अटैक के जोखिम को कम किया जा सकता है।

मस्तिष्क पर पानी पीने के लाभ

हमने आपको बताया कि मस्तिष्क में करीब 73 प्रतिशत पानी होता है। ऐसे में जब पानी की कमी मस्तिष्क में होने लगती है तो इसकी वजह से मस्तिष्क की कार्य क्षमता कमजोर पड़ जाती है। इस स्थिति से बचे रहने के लिए मस्तिष्क को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए आपको पानी जरूर पीना चाहिए। मस्तिष्क पूरी तरह एक्टिव रहे, इसके लिए आप रोजाना 10 गिलास या तीन लीटर पानी जरूर पीएं।   

स्किन पर पानी पीने के लाभ 
स्किन पर पानी पीने के लाभ 

दोस्तों जिस तरह सेहत पर पानी पीने के लाभ दिखाई देते हैं। उसी तरह पानी के लाभ स्किन पर भी कई तरह से दिखाई दे सकते हैं। स्किन पर पानी से होने वाले फायदे कुछ इस प्रकार हैं। 

  • स्किन को टाइट और जवान बनाए रखने के लिए आपको पानी पीना चाहिए। इससे आपकी स्किन हमेशा जवान बनी रहेगी।
  • बढ़ती उम्र का असर यानी रिंकल से बचने के लिए भी आप पानी का लाभ ले सकते हैं। 
  • सोरायसिस और एक्जिमा जैसी त्वचा रोग से बचे रहने में पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। 
  • अगर आप ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो आपको रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। 
  • स्किन के पोर्स को बंद होने से बचाने के लिए भी पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा गुनगुने पानी और क्लींजर से भी स्किन साफ करना फायदेमंद माना जाता है। 
  • स्किन पर कसावट बनाए रखने के लिए पानी पीने के साथ – साथ पानी से मुंह भी धोते रहें। 

बालों पर पानी के फायदे बालों पर पानी के फायदे 

अगर आप भी खूबसूरत और मजबूत बालों की चाह रखते हैं तो आपके लिए भी पानी पीना भी उतना ही जरूरी है। जितना की बालों को शैम्पू से धोना और उनकी मसाज करना। आइए जानते हैं बालों पर पानी के लाभ क्या – क्या होते हैं। 

  1. ठंडे पानी से बाल धोने से बाल पूरी तरह तंदुरुस्त और मजबूत हो जाते हैं। 
  2. अगर आपके बाल रूखे और बेजान दिखाई देते हैं, तो बालों की देखभाल करने के लिए पानी पी सकते हैं। आप बालों की मसाज भी करिए और पानी भी पीते रहें। 
  3. ऐसे लोग जिनके बालों की ग्रोथ बेहद कम होती है। उन लोगों को अधिक मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। इससे बालों की ग्रोथ तेज होती है। 

पानी से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी 1 दिन में कितना पानी पीना चाहिए

1 दिन में कितना पानी पीना चाहिए या पानी को साफ और शुद्ध कैसे बनाया जाए यह जानना भी बेहद जरूरी है। चलिए जानते हैं पानी से जुड़ी कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी। 

पानी को साफ करने का तरीका

  1. आप पानी को कम से कम 15 मिनट तक उबालें और फिर इसे ठंडा करके पिएं। ऐसा करने से पीने का पानी शुद्ध हो जाएगा। 
  2. फिटकरी के जरिए भी पानी को शुद्ध किया जा सकता है। इसके लिए आपको केवल तीन लीटर पानी में कुछ फिटकरी डालनी है और पानी को गर्म करना है। जब पानी गर्म हो जाएगा तो फिटकरी के साथ कीटाणु भी इसी पर चिपक जाएंगे। अब पानी को छान लें और इसे ठंडा करके पियें। 
  3. आप घर में वाटर प्यूरीफायर का उपयोग भी कर सकते हैं। 

1 दिन में कितना पानी पीना चाहिए

जानकारों की मानें तो एक पुरुष को दिन भर में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। वहीं महिलाओं को 2.5 से 3.5 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। अगर आप इस मात्रा में रोजाना पानी पीते हैं तो आप कई तरह की बीमारियों से बचे रह सकते हैं। 

पानी पीने के नुकसान – Pani Peene Ke Nuksanपानी पीने के नुकसान - Pani Peene Ke Nuksan

यह बात सच है कि पानी पीने से 40 हजार से ज्यादा बीमारियों से बचा जा सकता है। लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में पानी पीते हैं तो इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं अधिक पानी पीने के नुकसान क्या हो सकते हैं। 

पीनी पीने से होने वाले नुकसान

अगर आप खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो यह नुकसानदायक हो सकता है। यह पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है और आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। 

  1. अधिक पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। 
  2. पानी अधिक पीने से शरीर में सोडियम की कमी हो जाती है जिसका असर दिमाग पर भी पड़ता है। 
  3. अगर आपकी हृदय की सर्जरी हुई है तो कितना पानी पीना चाहिए इसकी सलाह डॉक्टर से ही लेनी चाहिए। वरना यह सर्जरी के बाद नुकसान पहुंचा सकता है। 
  4. अगर आप अधिक पानी पीते हैं तो इसकी वजह से आपको बार – बार पेशाब भी आने लगता है। जिसकी वजह से नींद में खलल पड़ सकती है और इम्यूनिटी भी प्रभावित हो सकती है। 

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको खूब पानी पीने के फायदे और नुकसान बता दिए हैं। साथ ही आपको एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए या शरीर में पानी की कमी के लक्षण क्या हो सकते हैं। यह भी बता दिया है। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या पानी पीने से किडनी की पथरी में राहत मिलती है?

    हां, डॉक्टर अक्सर किडनी में पथरी होने पर अधिक पानी पीने की सलाह देते हैं।

  2. क्या पानी पीने से स्किन जवां रहती है?

    हां, अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो आपकी स्किन पूरी तरह जवां रहती है।

  3. क्या पानी से हार्ट अटैक के खतरे को टाला जा सकता है?

    हां, जानकारों की माने तो अगर आप उचित मात्रा में पानी पीते हैं तो इससे 41 प्रतिशत तक हार्ट अटैक की संभावना को टाल सकते हैं।

  4. क्या पानी पीने का लाभ बालों पर होता है?

    बालों को मजबूत बनाने और इनकी ग्रोथ बढ़ाने में पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।

You may also like

Comments are closed.