वजन कम करने के 21 उपाय एवं तरीके। Weight loss Tips in Hindi
WEIGHT LOSS

वजन कम करने के 21 उपाय एवं तरीके। Weight loss Tips in Hindi

Main points

Information About Weight Loss Tips in Hindi. वजन कैसे कम करें यह सवाल अक्सर लोगों को सोने नहीं देता। बढ़ा हुआ वजन न केवल आपकी पर्सनालिटी  खराब करता है बल्कि आपको बहुत सी बीमारियों में भी डाल देता है। ऐसे में वजन घटाने के तरीके सही होना बेहद जरूरी है। क्योंकि आपको केवल एक बार वजन नहीं घटाना। बल्कि आपको वजन को जिंदगी भर के लिए संतुलित करना है। ऐसे में केवल एक्सरसाइज या डाइट को फॉलो करके आप अपना वजन कम नहीं कर सकते।

इसके लिए जरूरी है एक ऐसी जीवन शैली जो आपका वजन कम करने और संतुलित करने में जिंदगीभर कारगर रहे। अगर आप भी Vajan Kam Karne Ke Upay खोज रहे हैं तो आज आपकी यह खोज हम पूरी करते हैं। हम आपको अपने इस लेख में ऐसी Weight Loss Tips in Hindi में देंगे जो आपका वजन घटाने में आपकी पूरी सहायता करेंगी और जिंदगी भर वजन संतुलित भी रहेगा। लेकिन इससे पहले हम यह जान लेते हैं कि वजन बढ़ने के मुख्य कारण क्या हैं। क्योंकि समस्या की जड़ काटने के बाद ही उस समस्या से छुटकारा मिलता है। 

वजन बढ़ने के कारण – Causes of Weight Gain in Hindiवजन बढ़ने के कारण - Causes of Weight Gain in Hindi

ऐसे बहुत से लोग होंगे जो शायद यह कहते होंगे कि हम कम खाते हैं और हमारा वजन फिर भी बढ़ जाता है। ऐसा कई मामलों में हो सकता है। वजन बढ़ने का कारण केवल ओवर इटिंग नहीं होती। बल्कि इसके दूसरे ऐसे कारण भी हो सकते हैं जो आपकी पकड़ में कभी आए ही नहीं हों। 

मेडिकल समस्या 

ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनका वजन खाने की वजह से नहीं। बल्कि किसी मेडिकल समस्या के कारण बढ़ता है। ऐसे में उसका उपचार ही एक तरीका होता है जिससे आप वापस अपने बढ़े हुए वजन को कम कर सकते हैं। हालांकि ऐसा केवल 10 प्रतिशत मामलों में ही होता है। जब वजन बढ़ने का कारण स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो। इनमें महिलाओं में PCOS और मेनोपॉज हो सकता है। वहीं इसके अलावा थायराइड की बीमारी भी वजन बढ़ने का कारण हो सकती है। 

खाने में लापरवाही

अगर आपको ऐसा लगता है कि आपका वजन बिना खाए बढ़ रहा है, तो इसका सबसे बड़ा कारण आपकी खाने के प्रति लापरवाही हो सकती है। यानी आप समय पर खाना नहीं खाती होंगी। दरअसल बॉडी के अंदर कुछ घड़ी जैसी प्रक्रिया होती है। अगर आप अपने भोजन समय पर नहीं लेते तो यह घड़ी आपके पहले के खाए हुए भोजन को लंबे समय तक बचा कर रखती है। एवं यही वजन बढ़ने का कारण बनता है। इसलिए समय पर भोजन करके इस समस्या को निपटाया जा सकता है। यानी वजन कम किया जा सकता है।

ओवर इटिंग

अगर आप अक्सर बहुत ज्यादा खाते हैं तो आपका वजन जरूर बढ़ेगा। कहा जाता है कि सुबह का भोजन किसी राजा की तरह करना चाहिए, यानी पेट भर के। वहीं लंच थोड़ा कम और डिनर उससे भी कम। इसके अलावा स्नैक्स में आप क्या खाते हैं यह भी वजन बढ़ने का कारण हो सकता है। जंक फूड खाना, कोल्ड ड्रिंक पीना, या फिर जरूरत से ज्यादा चीनी से बनी चीजों का सेवन करना। वजन बढ़ने का कारण है।

कैलोरीज का पेच 

अगर आप काफी कुछ सीमित मात्रा में करते हैं तो जाहिर है कि वजन घटाने के लिए जो मुख्य कार्य है कैलोरीज बर्न करने का वह नहीं हो रहा है। दरअसल हम जो कुछ भी खाते हैं उसमें कुछ ना कुछ कैलोरी जरूर होती हैं। जब शरीर कैलोरी जलाने की बजाय बचाने लगता है तो वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में आपको ली गई कैलोरीज और बर्न की गई कैलोरी का ध्यान रखना होता है। ऐसा करके वजन घटा सकते हैं। 

मेटाबॉलिज्म स्लो

मेटाबॉलिज्म वजन घटने और बढ़ने दोनों में ही एक अहम भूमिका निभाता है। दरअसल मेटाबॉलिज्म तब भी आपकी कैलोरीज को बर्न करता है जब आप आराम कर रहे होते हैं। ऐसे में अगर आपका मेटाबॉलिज्म स्लो होता है तो इसे बढ़ा कर वजन कम करना आसान बनाया जा सकता है। 

फिजिकल एक्टिविटी

आज के समय में लोग अक्सर अपने सभी काम लगभग घर बैठकर ही कर लेते हैं। अग आप भी ऐसा ही कुछ करते हैं तो जाहिर है कि फिजिकल एक्टिविटी आप जरा भी नहीं करते होंगे, या बेहद कम करते होंगे। अगर ऐसा है तो आपको अपनी फिजिकल एक्टिविटी अधिक करनी होगा ताकि अधिक कैलोरी बर्न हो और आसानी से वजन कम होने लगे। 

वजन कम करने के उपाय – Weight Loss Tips in Hindiवजन कम करने के उपाय - Weight Loss Tips in Hindi

दोस्तों अगर आपका वजन सही मायने में बढ़ गया है और आप जानना चाहते हैं कि वजन कैसे घटाएं तो इसके कई तरीके हैं। वजन घटाने के तरीके जानने से ज्यादा जरूरी यह है कि आपको क्यों वजन घटाना चाहिए। दरअसल वजन बढ़ने की वजह से आपको डायबिटीज, बीपी, और हृदय संबंधित समस्या होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपना वजन सही समय पर घटा लें। आइए जानते हैं क्या हैं Vajan Kam Karne Ke Upay।

वजन घटाने के लिए कैलोरीज का हिसाब जरूरी

अपने खाने पीने की चीजों का ध्यान रखते हुए आपको यह भी देखना है कि आपको कितनी कैलोरीज लेनी है। एक पुरुष के लिए रोजाना 2000 से 2200 कैलोरीज लेना बहुत होता है। इसमें आपको कुछ कैलोरीज बर्न करने के लिए एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटी करनी होगी। वहीं महिलाओं या लड़कियों को रोजाना कम से कम 1500 से 1800 तक ही कैलोरीज लेनी चाहिए। 

दिनचर्या में सुधार – Daily Routine Tips For Weight Loss in Hindi

वजन कम करने और उसे संतुलित बनाए रखने में आपकी दिनचर्या एक अहम भूमिका निभाएगी। इस स्थिति के अंदर आपको रोजाना अपने सोने से लेकर उठने तक का समय तय करना होगा। यह जरूरी नहीं की आप सुबह जल्दी ही उठें या रात को जल्दी सो जाएं। ऐसा हो सकता है कि आप नाइट शिफ्ट में जॉब कर रहे हों। ऐसे में आपको अपने अनुसार के रूटीन तैयार करना है जो वजन कम करने और संतुलित करने में आपकी सहायता करें। 

वजन कम करने लिए नाश्ता – Breakfast For Weight Loss in Hindi

आप अगर अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी सुबह की शुरुआत एक हेल्दी ब्रेकफास्ट से करनी होगी। इसके अंदर आपको हाई फाइबर और हाई प्रोटीन डाइट का सेवन करना होगा। इसमें आप चाहें तो मुसली, ओट्स, नट्स का सेवन कर सकते हैं। सुबह का नाश्ता आसानी से वजन घटाने का तरीका हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 8 घंटे बाद आप अपनी पहली मील ले रहे होते हैं। इसमें पोषक तत्वों का सेवन करना है। ध्यान रहे आपको अब भोजन शरीर की जरूरत के हिसाब से करना है ना कि स्वाद के हिसाब से।

वजन घटाने के लिए लंच 

दोस्तों वजन घटाने के लिए सही समय पर सही खाना ज्यादा जरूरी है ना कि भूखा रहना। आपको लंच में कार्ब्स की मात्रा बेहद कम रखनी है। यानी आपको केवल एक या दो रोटी या थोड़े से चावल ही खाने हैं। ध्यान रहे ऐसा ना हो की दो रोटी चावल दोनों ही खा ले। इसमें आपको एक का चुनाव करना है। अब आपको साथ में ढेर सारा सलाद लेना है और इसे खाना है। इसमें सफेद नमक की जगह काला नमक या सेंधा नमक डाल सकते हैं। ध्यान रहे कि आपको सलाद ज्यादा खाना है और बाकी चीजें। 

वजन घटाने के लिए डिनर 

वजन कम करने में डिनर सबसे ज्यादा अहम होता है। इसलिए सबसे पहली बात कोशिश करें की आप अपना डिनर 7 बजे तक खत्म कर लें। अधिक हो तो आप 8 बजे तक भी खा सकते हैं। आपने इसके बाद कोई भी मील नहीं लेना है। इसमें आप कार्ब्स की मात्रा बेहद कम रखेंगे। दाल, सब्जी और सलाद की मात्रा को आप बढ़ा सकते हैं। सलाद का सेवन अधिक मात्रा में करें। लेकिन ध्यान रहे ऐसा ही सलाद खाएं जो रात को एसिडिटी ना करें। 

वजन कम करने में स्नैक्स 

  1. अब बात आती है खाने के बाद के कुछ घंटों की उनमें आप क्या खाते हैं। अगर आप सुबह का नाश्ता करते हैं तो आप 11 बजे के आस पास 2 से 4 व्हाइट एग, सेब या किसी भी मौसमी फलों का सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं। 
  2. शाम के समय लंच के बाद अगर आप सूप या ग्रीन टी का सेवन कर सकें, तो यह सबसे बेहतर होगा। इस दौरान आप डाइजेस्टिव बिस्किट भी खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि किसी भी उत्पाद में चीनी शामिल ना हो। 

वजन कम करने में डाइट 

दोस्तों वजन कम करने के उपाय में डाइट का योगदान सबसे ज्य़ादा होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप एक सही डाइट का चुनाव करें। हम जानते हैं कि एक महंगी डाइट ले पाना सभी के बस में नहीं होती। इसलिए हम आपको ऐसी ही डाइट बताएंगे जिसका सेवन आप आसानी से कर सकें और आपकी पॉकिट पर भी इसका भार न पड़े। 

  • ड्राई फ्रूट वजन कम करने में और फैट घटाने में कारगर होते हैं। हाल ही में हुई एक रिसर्च से पता चलता है कि ड्राई फ्रूट ना केवल वजन कम करते हैं। बल्कि यह व्यक्ति के शरीर को सुडौल भी बनाते हैं। इनमें फाइबर, प्रोटीन समेत ओमेगा 3 जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो वजन घटाने का आसान उपाय है।
  • सब्जियां और फलों का सेवन करने की सलाह अक्सर हमने बड़े बुजुर्गों से सुनी है। लेकिन अमल नहीं किया। अगर आप वजन घटाने का तरीका खोज रहे हैं तो यकीन मानिए यह सब्जियों और फलों में ही छिपा हुआ है। आप रोजाना की डाइट में हरी सब्जियां और फलों को शामिल करें। इनके अंदर मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स आपकी जंक फूड की क्रेविंग भी कम करेंगे और वजन भी घटेगा। 
  • साबुत अनाज का सेवन करना वजन कम करने का सबसे बेहतरीन तरीका है। अगर आप साबुत अनाज से बनी हुई चीजों का सेवन करेंगे तो आपके लिए वजन घटाना बेहद आसान हो जाएगा। आज ही अपनी डाइट में साबुत अनाज को शामिल करें। 
  • वजन कम करने के लिए एक हाई प्रोटीन डाइट का सेवन बेहद जरूरी है। आप इसमें पीनट बटर, चिकन, मटन, फिश, दाल, बीन्स, योगर्ट आदि का सेवन करें। यह हाई प्रोटीन युक्त पदार्थ हैं जो आपके मसल्स को बनाए रखने और एक्स्ट्रा फैट घटाने में कारगर सिद्ध होता है। 

वजन घटाने का तरीक पेय पदार्थ – Liquid Diet For Weight Loss in Hindi
वजन घटाने का तरीक पेय पदार्थ - Liquid Diet For Weight Loss in Hindi

दोस्तों फैट कम करने या वजन कम करने के लिए जितना ज्यादा जरूरी सही खाना है, उतना ही जरूरी है सही चीजें पीना। अगर आप अपने पेय पदार्थ में कुछ खास चीजों को शामिल करेंगे तो इससे आपका वजन तेजी से घटने लगेगा। ध्यान रहे

वजन कम करने के लिए पेय पदार्थ

  1. रोजाना आप सुबह के समय गर्म पानी में नींबू और शहद डालकर पी सकते हैं। इससे आपके पेट के आस पास की चर्बी कम होगी और वजन कम करना भी बहुत ज्यादा आसान हो जाएगा। 
  2. वजन घटाने के सही तरीके में ग्रीन टी भी एक अहम भूमिका निभा सकती है। इसके सेवन से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जिसके जरिए खाई गई चीजों की कैलोरीज आप आसानी से बर्न करने लगते हैं। ग्रीन टी के इस तरह काम करने से वजन कम होने लगता है। 
  3. अलसी के बीज का पाउडर गर्म पानी में खाली पेट पीने से आपका वजन कम करना आसान हो जाता है। दरअसल इसके अंदर फाइबर होता है जो मल त्यागने में आपकी मदद करता है। इसके यह गुण आपका पेट भी भरा रखते हैं जिससे आप बेवजह की चीजें खाने से बचे रहते हैं। इसके जरिए वजन कम होना शुरू हो जाता है। 
  4. वजन कम करने में आप ग्रीन टी की जगह ग्रीन कॉफी का सेवन भी कर सकते हैं। इसक दिन में तीन बार सेवन आपका वजन कम करने में मदद करता है। 
  5. अगर आप सबसे आसान तरीका वजन कम करने का जानना चाहते हैं तो आप केवल गर्म पानी का ही सेवन करें। वहीं अगर मौसम गर्मी का हो तो कोशिश करें के रूम टेम्परेचर के हिसाब का ही पानी पिएं। किसी भी स्थिति में ठंडा पानी बिल्कुल न पिएं। 
  6. चुकंदर के जूस का सेवन आपका वजन घटा सकता है। 
  7. सब्जियों का जूस पीने से भी वजन तेजी से घटाया जा सकता है। 

वजन कैसे कम करें का जवाब एक्सरसाइज – Weight Loss Exercise Tips in Hindiवजन कैसे कम करें का जवाब एक्सरसाइज - Weight Loss Exercise Tips in Hindi

दोस्तों जिस तरह वजन कम करने के लिए सही खानपान जरूरी है। इसी तरह वजन घटाने में एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटी करना भी बहुत ज्यादा जरूरी है। अब अगर आपको लगे कि आपको जिम जाना है या महंगी मशीन या डंबल लेने है, तो ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। बल्कि आप कुछ साधारण एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटी के जरिए वजन कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं Vajan Kam Karne Ke Upay.

पैदल चलें

सबसे पहले आपको अपनी जीवन शैली में पैदल चलने का रास्ता खोजना है। यानी आपको रोजाना पैदल चलना होगा। अगर आपकी उम्र 18 से 40 है तो आप रोजाना 12 हजार कदम चलें। 40 से 60 है तो 8 हजार कदम चलें। वहीं अगर आपकी उम्र 60 से ज्यादा है तो कम से कम 4 या 5 हजार कदम जरूर चलें। इससे आपकी कैलोरीज बर्न होगी। 

हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज

वजन कम करने में हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी होता है। इसके जरिए आप बहुत कम समय के अंदर अधिक कैलोरीज को जला पाते हैं। यह लड़के और लड़कियों दोनों को ही करनी चाहिए। इसमें आपको कई एक्सरसाइज एक के बाद एक बिना रेस्ट लिए करनी होती है। इसके बाद थोड़ा रेस्ट और फिर आपको इसे दोहराना होता है। हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करने में महज 20 से 25 मिनट ही लगते हैं। इसमें आपका पूरा बॉडी फैट कम होने लगता है। 

कार्डियो एक्सरसाइज 

वजन कम करने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज करना काफी कारगर सिद्ध होता है। इसमें आप ट्रेडमिल पर दौड़ सकते हैं, या फिर ट्रैक पर भी दौड़ सकते हैं। कार्डियो एक्सरसाइज करते समय आपका लक्ष्य एक मध्यम गति में लंबे समय तक दौड़ना होना चाहिए। इसी के जरिए वजन आसानी से घटेगा।

क्रॉस फिट 

दोस्तों वजन कम करने के लिए आप चाहें तो क्रॉस फिट एक्सरसाइज का सहारा भी ले सकते हैं। इसमें आप बर्पी, बॉक्स जंप, टायर फ्लिप और रोप के जरिए एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके जरिए अधिक कैलोरीज बर्न होगी और आपका वजन तेजी से कम होने लगेगा। 

वजन कम करने करने के लिए परहेज – Abstinence Tips For Weight Loss Tips in Hindiवजन कम करने करने के लिए परहेज - Abstinence Tips For Weight Loss Tips in Hindi

दोस्तों वजन कम करने के लिए जितना सही खाना पीना और फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है। उतना ही जरूरी है कि आपका खुद पर नियंत्रण रखें। यानी आपको अपने खाने पीने की चीजों में कुछ से दूरी बनाकर रखनी होगी। अगर आप ऐसा करेंगे तो वजन घटाना आसान हो जाएगा। आइए जानते हैं किन चीजों से परहेज जरूरी है। 

वजन घटाने के दौरान परहेज 

  • ऐसी पेय पदार्थों का सेवन बिल्कुल नहीं करना जिनमें चीनी का उपयोग किया गया है। जैसे कोल्ड ड्रिंक, फ्रूटी और सोडा आदि। 
  • वजन कम करने के दौरान जंक फूड से दूरी बनाकर रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते तो वजन घटाने में खासी दिक्कत हो सकती है। 
  • मीठे पदार्थों के सेवन से आपको थोड़ी दूरी बनाकर रखनी होगी। ऐसा करने पर वजन तेजी से घटेगा। 
  • कार्ब्स युक्त चीजों का सेवन कम से कम मात्रा में करना है। क्योंकि कार्ब्स ही आपके शरीर में फैट बढ़ाता है और वजन बढ़ाने का कार्य करता है। 
  • सभी तरह के शेक या स्मूदी से दूरी बनाकर रखना बेहद जरूरी है। 
  • चीनी का सेवन करना बिल्कुल बंद कर दे। हो सके तो चाय की जगह ग्रीन टी का सेवन करें। इसमें शहद भी केवल तभी डालें जब ग्रीन टी पीना मुश्किल लगे।

नोट – अगर आपको किसी प्रकार की बीमारी या स्वास्थ्य संबंधित समस्या है। तो किसी भी चीज का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमारे इस लेख में आपने Weight Loss Tips in Hindi में जान ली है। अब अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो हमारे द्वारा दी गई जानकारी का लाभ उठा सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या वजन बढ़ने का कारण कोई बीमारी हो सकती है?

    हां ऐसी बहुत सी बीमारियां है जिनकी वजह से व्यक्ति का वजन बढ़ने लगता है। जिनमें मेनोपॉज, पीसीओएस, और थायराइड शामिल है।

  2. क्या मीठी चीजे वजन घटाने में अड़चन पैदा कर सकती हैं?

    हां, मीठी चीजे वजन घटाने की जगह बढ़ाने का कार्य करती हैं।

  3. क्या मेटाबॉलिज्म स्लो होने की वजह से वजन घटाने में दिक्कत आती है?

    हां, अगर किसी व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म स्लो हो तो उसका वजन आसानी से नहीं घटता।

  4. क्या फाइबर और प्रोटीन युक्त भोजन वजन कम करने के लिए सही है?

    हां, प्रोटीन और फाइबर दोनो ही वजन कम करने के लिए एक सही डाइट हैं।

यह भी पढ़ें
Migraine Meaning in Hindi
Olive Oil in Hindi
Smoking in Hindi
Bhastrika Pranayama in Hind
Exercise meaning in Hindi

You may also like

Comments are closed.