पेट कम करने के लिए 10 आसान योगासन। Pet Kam Karne Ke Liye Yogasan Image
yogaWEIGHT LOSS

पेट कम करने के लिए 10 आसान योगासन। Pet Kam Karne Ke Liye Yogasan Image

Main points

About Pet Kam Karne Ke Liye Yogasan. पेट का निकलना मात्र एक संयोग नहीं है। यह दर्शाता है कि आप अपने जीवन को लेकर जरा भी एक्टिव नहीं हैं। आज के समय में बैठे बैठ सब कुछ किए जाने और आगे रहने की होड़ की वजह से व्यक्ति का शरीर पर से ध्यान हटता जा रहा है। यही कारण है कि हर तीसरा व्यक्ति पेट की चर्बी कम करने के लिए उपाय खोजता दिखाई दे रहा है। यूं तो तनाव और पेट कम करने के लिए योगासन ही काफी है। लेकिन एक सही जीवन शैली और खान पान का सही होना भी उतना ही जरूरी है। 

आज का हमारा यह लेख उन सभी लोगों के लिए है जो पेट की चर्बी कम करने के लिए एक आसान तरीका खोज रहे हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में पेट कम करने के लिए कुछ ऐसे योगासन बताएंगे जो न केवल पेट कम करंगें। बल्कि यह आपके मेटाबॉलिज्म. तनाव, और पाचन क्रिया समेत हृदय का भी ख्याल रखेंगे। कुल मिलाकर आज हम आपके सामने कुछ ऐसे योगासन लाएं हैं जो आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ कर देंगे। अगर आप भी Pet Kam Karne Ke Liye Yogasan की खोज कर रहे हैं तो हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहें। हम आपको पेट की चर्बी कम करने वाले सभी योगासनों के बारे में बताएंगे। 

पेट की चर्बी कम करने के लिए योगासन – Pet Kam Karne Ke Liye Yogasan Imageपेट की चर्बी कम करने के लिए योगासन - Pet Kam Karne Ke Liye Yogasan Image

पेट का निकलना केवल एक शारीरिक रूप से समस्या नहीं है। बल्कि पेट की चर्बी डायबिटीज, स्लो मेटाबॉलिज्म, कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग तक का कारण बन सकती है। ऐसे में सभ के लिए जरूरी हैं कि पेट की चर्बी समय रहते ही घटा लिया जाए। आइए जानते हैं ऐसे कुछ योगासनों के बारे में जो पेट कम करने में कारगर हो सकते हैं।

पेट कम करने के लिए ताड़ासन कैसे करें – Tadasana Kaise Kareपेट कम करने के लिए ताड़ासन कैसे करें - Tadasana Kaise Kare

ताड़ासन एक बहुत ही सरल और असरदार आसनों में से एक है। य़ह आसन आपकी पेट की चर्बी घटाने के अलावा आपकी लंबाई को भी बढ़ाने में मदद करता है। 

  1. इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।
  2. इसके बाद अपने दोनों हाथों की उंलियां को एक दूसरे के साथ फंसाए और दोनों हाथों को ऐसे ही ऊपर लेकर चले जाएं।
  3. हाथों को जितना ऊपर तक लेजा सकते हैं लेकर जाएं। 
  4. इसके साथ ही एड़ियों को भी ऊपर उठाएं और पैरों की उंगलियों पर खड़े होने की कोशिश करें। 
  5. कुछ देर इसी अवस्था में रहने का प्रयास करें और सांस लेते छोड़ते रहें।
  6. इसके बाद रिलेक्स करें और कुछ दिर बाद फिर से ताड़ासन को दोहराएं।

पेट घटाने के लिए पवनमुक्तासन कैसे करें – Pawanmuktasana Kaise Kare
पेट घटाने के लिए पवनमुक्तासन कैसे करें - Pawanmuktasana Kaise Kare

पवनमुक्तासन के लाभ केवल पेट कम करने में ही नहीं, बल्कि गैस्ट्रिक समस्याओं में भी देखने को मिलते हैं। इसके अलावा यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है। साथ ही यह आपके फेफड़ों को भी मजबूत करता है। 

  1. पवनमुक्तासन करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल मैट पर लेट जाएं।
  2. अब अपने दोनों घुटनों को मोड़ते हुए चेस्ट तक लाएं और अपने हाथों से इन्हें पकड़ लें। इस दौरान गहरी सांस लेते रहें। 
  3. अब अपने मुंह को घुटनों के पास लाने का प्रयास करें। 
  4. इस पोजीशन में आप कम से कम 1 से ढेढ़ मिनट तक रहें और इस दौरान गहरी सांस लेते रहें। 
  5. इसके बाद अपने घुटनों को सीधा करते हुए अपने हाथों को शरीर के पास रखें। थोड़ा रेस्ट करें।
  6. अब इस आसन को फिर से दोहराने का प्रयास करें। एक समय में तीन से चार बार यह आसन आप दोहरा सकते हैं।

धनुरासन कैसे करें – Dhanurasana Karne Ka Sahi Tarikaधनुरासन कैसे करें - Dhanurasana Karne Ka Sahi Tarika

धनुरासन करने फायदे आपको पेट कम करने के अलावा डायबिटीज, अस्थमा, कब्ज और थायराइड जैसी समस्या में भी देखने को मिलते हैं। 

  1. यह आसन करने के लिए आप सबसे पहले पेट के बल मैट पर लेट जाएं।
  2. अब सांस छोड़ते हुए अपने दोनों घुटनों को मोड़ते हुए अपने हाथों से टखनों को पकड़ें।
  3. इसके बाद गहरी सांस लेते हुए अपनी जांघों और चेस्ट को उठाते हुए पैरों को ऊपर की तरफ लेकर जाएं। ध्यान रहें हाथं इस दौरान पैरों को पकड़े रहेंगे। 
  4. जब आप अपनी बॉडी को पूरा स्ट्रेच कर चुके हों तो सारा भार पेट पर ही डाल दें। 
  5. जितनी देर संभव हो इस आसन की मुद्रा में ही बने रहें।
  6. कुछ देर तक सांस लेते हुए धीरे-धीरे उसी मुद्रा में वापस लौट आएं। 
  7. अब थोड़ा रेस्ट करें और फिर से इस आसन को दोहराएं। 

हलासन करने का तरीका – Halasana Kaise Kareहलासन करने का तरीका - Halasana Kaise Kare

हलासन के जरिए पेट की चर्बी को घटाया तो जा ही सकता है। साथ ही अगर आपको डायबिटीज, कब्ज, बवासीर, और थायराइड जैसी समस्या है तो हलासन कर सकते हैं। इसके अलावा बाल झड़ने की समस्या और स्किन पर चमक लाने के लिए भी आप हलासन कर सकते हैं।

  1. इस आसन को करने के लिए सबसे पहले कमर के बल लेट जाएं और अपने हाथों को शरीर के बिल्कुल पास और सीधा रखें।
  2. इसके बाद अपने पैरों को धीरे-धीरे 90 डिग्री के कोण पर उठाकर ले जाए। 
  3. अब आपको अपने पैरों को पीछे की ओर लेकर जाना है। इन्हें सीधा रखते हुए आराम-आराम से पीछे की ओर रख दें। 
  4. इसके बाद कुछ देर तक इस पोजीशन में रहें। अगर जरूरत पड़े तो इस मुद्रा में रहने के लिए आप हाथों का सपोर्ट ले सकते हैं। 
  5. अब जिस तरह आप धीरे धीरे आसन की मुद्रा में गए थे। उसी तरह वापस लौट कर आ जाएं। 
  6. थोड़ा आराम करके फिर से इस आसन को दोहराएं। एक समय में तीन से चार बार आसन को किया जा सकता है। 

शवासन कैसे करें – Savasana Karne Ka Tarikaशवासन कैसे करें - Savasana Karne Ka Tarika

पेट की चर्बी कम करने के लिए शवासन भी किया जा सकता है। यह न केवल पेट कम करता है बल्कि इससे आपको तनाव, थकावट और अशांत मन की समस्या से भी राहत मिलती है। 

  1. शवासन करने के लिए सबसे पहले आप मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। 
  2. अब अपनी दोनों आंखों को बंद करें और अपने पैरों को एक या दो फीट चोड़ा करें।
  3. इस दौरान अपने हाथों को शरीर से थोड़ा सा दूर रखें। ध्यान रहे आपकी हथेलिया आसमान की ओर होनी चाहिए।
  4. अब अपना पूरा ध्यान अपनी सांसो पर लगाएं। 
  5. इसके बाद अपने शरीर के सभी अंगों पर ध्यान लेकर जाएं और महसूस करें कि उन्हें आराम मिल रहा है। 
  6. इस आसन में आप 5 से 10 मिनट तक रहें। इससे आपकी सारी थकान और तनाव दूर हो जाएगा। 

भुजंगासन करने की विधि – Bhujangasana Kaise Kareभुजंगासन करने की विधि - Bhujangasana Kaise Kare

अगर आप पेट कम करने के लिए आसान योगासन खोज रहे हैं तो भुजंगासन कर सकते हैं। भुजंगासन के फायदे आपको पेट कम करने के अलावा, पीठ दर्द, और पेट से जुड़ी हुई कई समस्याओं में देखने को मिलते हैं। 

  1. यह आसन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल मैट पर लेट जाएं।
  2. अब अपने हाथों को ठीक कंधें के नीचे रखें। ध्यान रहे हथेलियां इस दौरान जमीन पर टिकी रहेंगी। 
  3. अब सांस छोड़ते हुए अपनी चेस्ट को ऊपर की तरफ उठाएं और बने रहने के लिए हाथों को जमीन पर टिका कर रखें। 
  4. इसके बाद जितना हो सके अपनी कमर को पीछे की ओर मोड़ें और छाती बाहर की ओर रखें। इस दौरान आपका सिर और आंखें आसमान पर टिकी रहेंगी। 
  5. कुछ देर अपने शरीर पर जितना खिचाव पड़ सकता है डालें। कुछ देर इसी पोजीशन में बने रहें। 
  6. 30 सेकंड या 1 मिनट बाद आराम करें। 
  7. अब आप इस आसन को फिर से दोहरा सकते हैं। एक समय में इस आसन को दो से तीन बार दोहराया जा सकता है।

अधोमुखश्वनासन करने का तरीका – Adho mukha Svanasana Kareअधोमुखश्वनासन करने का तरीका - Adho mukha Svanasana Kare

अगर आपको किसी तरह का शारीरिक दर्द होता है तो अधोमुखश्वनासन करके आप इससे राहत पा सकते हैं। इसके अलावा यह आपकी हड्डियों को भी मजबूत बनाता है और पेट को भी कम करता है।

  1. यह आसन करने के लिए सबसे पहले मैट पर पेट के बल लेट जाएं। 
  2. इसके बाद अपने दोनों पैरों और हाथों को उठाएं और किसी पहाड़ की तरह आकृति लेने का प्रयास करें। 
  3. इस आसन के दौरान अपने सिर को जमीन से थोड़ा सा उठा हुआ रखें और अपने पैरों को हल्का सा फैला कर रखें। 
  4. आसन के दौरान सांस लेते रहें। कुछ देर इस आसन को करने के बाद आराम की मुद्रा में चले जाएं। 
  5. आप इस आसन को दो से तीन बार दोहरा सकते हैं। 

नौकासन करने की विधि – Navasana Karne Ka Tarikaनौकासन करने की विधि - Navasana Karne Ka Tarika

नौकासन शब्द संस्कृत से लिया गया है और यह दो शब्दों के जोड़ से बना है। नौका और आसन। नौका का अर्थ होता है नाव और आसन यानी मुद्रा। यह आसन पेट के एब्स लाने में बहुत ज्यादा करागर होता है। इस आसन के दौरान व्यक्ति की मुद्रा किसी नाव की तरह होती है। इसलिए इसे नौकासन भी कहा जाता है।

  1. इस आसन को करने के लिए सबसे पहले मैट पर सामने की ओर पैर फैला कर बैठ जाएं। 
  2. अब अपने दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाएं। इस दौरान आपको अपने पैर 75 डिग्री के कोण पर रखने होंगे। 
  3. साथ ही अपने हाथों को भी ऊपर की ओर ही रखें। इस दौरान केवल आपके कूल्हे ही जमीन पर टिके होंगे।
  4. अपना सारा ध्यान पेट के मसल्स पर लगा कर रखें। 
  5. कुछ देर इसी मुद्रा में रहने के बाद रेस्ट पोजीशन में आ जाएं।
  6. आप इस आसन को तीन से चार बार दोहरा सकते हैं। 

पेट कम करने के लिए उत्तानपादासन – Pet Kam Karne Ke Liye UttanPadasanaपेट कम करने के लिए उत्तानपादासन - Pet Kam Karne Ke Liye UttanPadasana

यह आसन आपके पेट के निचले फैट को टार्गेट करता है। इसके अलावा यह जांघों, कूल्हों पर जमा हुआ फैट भी कम करता है। इसके अलावा यह कोर को मजबूत करता है और लोअर एब्स लाने में मदद करता है। 

  1. यह आसन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।
  2. अब धीरे-धीरे अपने दोनों पैरो को ऊपर 45 से 60 डिग्री तक ऊपर उठाएं। 
  3. इस दौरान आपके दोनो हथेलिया जमीन पर टिकी हुई होंगी। 
  4. जितनी देर आप इस आसन में रह सकते हैं रहें। 
  5. इसके बाद धीरे – धीरे अपनी साधारण मुद्रा में लेट जाएं। 
  6. यह आसन आप कई बार दोहरा सकते हैं।

चक्की चलनासन – Chakki Chalanasanaचक्की चलनासन - Chakki Chalanasana

चक्कील चलनासन के जरिए आप पेट की जिद्दी चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं।  इस आसन में व्यक्ति की मुद्र किसी हाथ से चलाने वाली चक्की से मिलती जुलती होती है। यह आसन महिलाओं के लिए गर्भावस्था में भी फायदेमंद होता है और मासिक धर्म को भी दर्द रहित बनाता है। 

  1. यह आसन करने के लिए सबसे पहले मैट पर बैठ जाएं।
  2. अब अपने दोनों पैरों को सामने की तरफ स्ट्रेच करें और अपने दोनों हाथों की उंगलियों को एक दूसरे के साथ फंसाए। 
  3. इसके बाद अपने दोनों हाथों को सामने की तरफ लेकर जाएं। 
  4. अब अपने शरीर को और हाथों को आगे पीछे किसी चक्की की तरह घुमाएं।
  5. आप इस आसन को एक बार में 40 से 50 बार करें। 
  6. यह आसन आपके पेट, जांघ और कूल्हों का फैट घटाने में मदद करेगा। 
  7. जब आप इसे कर लें, तो रेस्ट पोजीशन में आ जाएं। 

नोट – पेट कम करने के लिए बताए गए योगासनों के दौरान अगर आपको किसी तरह की तकलीफ या दर्द महसूस हो तो तुरंत आसन करना छोड़ दें। इसके बाद रिलेक्स करने के लिए शवासन में लेट जाएं। अगर किसी प्रकार की बीमारी या दर्द है तो इन आसनों को करने से पहले डॉक्टर या किसी योगा ट्रेनर की सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने आपको अपने इस लेख में पेट की चर्बी कम करने के लिए योगासन से जुड़ी बहुत सी जानकारियां दे दी हैं। अब अगर आप चाहें तो इन आसनों को करके पेट कम कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सावल

  1. क्या पेट कम करने के लिए केवल योगासन ही काफी है?

    नहीं, पेट घटाने के लिए आपको अपनी डाइट को भी बेहतर रखना होगा।

  2. क्या पेट बाहर निकलने की वजह कम शारीरिक गतिविधी भी हो सकती है?

    हां, अगर आप किसी तरह की शारीरिक गतिविधियां नहीं करते तो इससे भी पेट बाहर आ सकता है।

  3. क्या पेट कम करने के लिए चीनी को छोड़ना होगा?

    हां चीनी छोड़ने से आपके पेट की चर्बी तेजी से घटने लगेगी।

  4. क्या चर्बी की वजह खराब भोजन हो सकता है?

    हमारे शरीर को फिट रहने के लिए कुछ पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इनमें प्रोटीन, कार्ब्स, विटामिन आदि की आवश्यकता होती है। ऐसे में अगर आप एक स्वस्थ आहार का चुनाव करते हैं तो इससे आपका पेट बाहर नहीं आएगा।

You may also like

Comments are closed.