Sarvangasana के 18 फायदे और करने का तरीका। Sarvangasansa in Hindi
yoga

Sarvangasana के 18 फायदे और करने का तरीका। Sarvangasansa in Hindi

Main points

About Sarvangasana in Hindi. आज से कुछ समय पहले तक जहां लोग अक्सर कसरत करने के लिए जिम या स्पोर्ट्स सेंटर के चक्कर लगाते थे।वहीं आज लोग योग की तरफ आने लगे हैं। योग में हर योगासन का अपना ही लाभ है जो व्यक्ति के अलग अलग अंगों पर देखने को मिलते हैं। इन्हीं में से एक है सर्वांगासन। सर्वांगासन के फायदे थायराइड से लेकर हृदय को देखने को मिलते हैं। Sarvangasana Ke Fayde यूं तो सभी को होते हैं। लेकिन महिलाओं पर सर्वांगासन के लाभ बहुत अधिक देखने को मिलते हैं।

 महिलाओं को हर महीने मासिक धर्म और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह महिलाओं के ऊपर अधिक कारगर सिद्ध हो सकता है। अगर आप सर्वांगासन करने का कोई कारण खोज रहे हैं तो वह कारण हम आपको बताते हैं। आज हम आपको सर्वांगासन करने के तरीके और फायदे से लेकर सभी चीजों के बारे में बताएंगे। अगर आप भी सर्वांगासन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहें। 

क्या है सर्वांगासन – What is Sarvangasana in Hindi क्या है सर्वांगासन - What is Sarvangasana in Hindi 

सर्वांगासन आपके पूरे शरीर को स्वस्थ रखने का कार्य करता है। इसलिए इसे सर्व-अंग-आसन के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि सर्वांगासन हठ योग का आसन है।  यह आपके शरीर से रक्त की नलियों में मौजूद गंदगी को साफ करने का कार्य करता है। आमतौर पर हर कोई व्यक्ति या तो पूरे दिन बैठा रहता है या फिर खड़ा रहता है। जिसकी वजह से शरीर से रक्त हर अंग तक पहुंच जाता है। लेकिन जब रक्त वापस हृदय तक जाना होता है तो इस दौरान रक्त के अंदर गंदगी जम जाती है और रक्त के रफ्तार भी कम हो जाती है। जिसकी वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन ऐसे में जब आप सर्वांगासन करते हैं तो सिर के बल होने की वजह से रक्त की रफ्तार कम नहीं होती और खून साफ होकर हृदय तक आसानी से पहुंच जाता है। आइए जानते हैं सर्वांगासन के लाभ और सर्वांगासन करने का तरीका। 

सर्वांगासन के फायदे – Benefits of Sarvangasana in Hindi सर्वांगासन के फायदे - Benefits of Sarvangasana in Hindi 

योग को लेकर कहा जाता है कि यह महज व्यायाम नहीं बल्कि जिंदगी को सरल बनाने का तरीका है। वहीं सर्वांगासन को तो सभी आसनों का राजा भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि यह आसन उन गिने चुने आसनों में से एक है जिसके फायदे आपके मस्तिष्क से लेकर आपके हर अंग तक दिखाई देते हैं। आइए जरा विस्तार से जानते हैं सर्वांगासन के फायदों के बारे में। 

दौड़ने वालों के लिए सर्वांगासन के लाभ

दौड़ लगाने वाले लोगों ने अक्सर यह महसूस किया होगा कि जब वह दौड़ लगाते हैं तो उसके बाद उनके काल्व्स में बेहद दर्द होता है। इस दर्द से राहत दिलाने में आप सर्वांगासन कर सकते हैं। दरअसल रनिंग के बाद पैरों के मसल्स को हील करने के लिए काफी आराम और बेहतर रक्त संचार की आवश्यकता होती है। ऐसे मे सर्वांगासन के दौरान आप जब कंधे या सिर के बल खड़े होते हैं तो इससे रक्त संचार पूरे शरीर में तेजी से होता है और इससे काल्व्स मसल्स हील होते हैं और टोंड भी होते हैं। 

हृदय के लिए फायदेमंद 

आज के समय में हृदय रोग किसी भी व्यक्ति को कभी भी हो सकता है। ऐसे में इस हृदय रोग से बचे रहने के लिए आप सर्वांगासन का लाभ ले सकते हैं। आपको बता दें की सर्वांगासन की वजह से हृदय की मांसपेशियां सक्रिय होती है और हृदय तक रक्त भी साफ होकर पहुंचता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि सर्वांगासन के लाभ हृदय पर भी होते हैं। 

मासिक धर्म की समस्या 

महिलाओं या लड़कियों में मासिक धर्म से जुड़ी कई समस्याएं होती है। जैसे मासिक धर्म में अनियमितता और मासिक धर्म के दौरान होने वाला दर्द। इस तरह की समस्याओं से राहत पाने के लिए आप सर्वांगासन कर सकते हैं। 

बांझपन से छुटकारा

हर महिला का ख्वाब होता है कि वह एक संतान को जन्म दे सके। लेकिन कई तरह की समस्याओं की वजह से महिलाओं को गर्भपात का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सर्वांगासन महिला की गर्भवती बनने की चाह को पूरा करने का एक बेहतरीन विकल्प है। इसके जरिए महिलाओं की बांझपन की समस्या दूर हो जाती है। 

मोटापा घटाने में लाभदायक

आज के समय में हर दूसरा या तीसरा व्यक्ति मोटापे की समस्या से पीड़ित है। इसी मोटापे की वजह से लोग कई गंभीर बीमारियों तक के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपको मोटापे से राहत पानी है तो आप नियमित रूप से सर्वांगासन करना शुरू कर दें। इससे जल्दी ही आपके शरीर पर जमा अतिरिक्त फैट हट जाएगा।

मस्तिष्क के लिए 

शरीर के लिए मस्तिष्क तक रक्त को पहुंचा पाना थोड़ा मुश्किल होता है। जिसकी वजह से मस्तिष्क से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए भी आप सर्वांगासन कर सकते हैं। जब आप सर्वांगासन करते हैं तो इस दौरान आपका सिर जमीन पर होता है और पैर आसमान में। इस मुद्रा में शरीर के लिए मस्तिष्क तक रक्त पहुंचा पाना बेहद आसान हो जाता है। इससे मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। 

थायराइड में सर्वांगासन के फायदे

आज के समय में ज्यादातर महिलाएं थायराइड की समस्या से पीड़ित हैं। इस बीमारी में कई तरह के परहेज करने होते हैं। लेकिन इसके बाद भी थायराइड ग्रंथि में दिक्कत बनी ही रहती हैं। ऐसे में थायराइड ग्रंथि से जुड़ी इस समस्या से निपटने के लिए सर्वांगासन किया जा सकता है। आपको बता दें कि सर्वांगासन करने से थायराइड ग्रंथि सक्रिय हो जाती है, साथ ही इस आसन के जरिए थायराइड ग्रंथि को पोषण भी मिलता है। 

कब्ज से राहत 

कब्ज की समस्या आज के समय में बेहद आम हो गई है। लेकिन अगर कब्ज की समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो इसकी वजह से कई तरह की दूसरी दिक्कते भी पैदा होने लगती है। ऐसे में सर्वांगासन करने के लाभ आपको कब्ज की समस्या में भी देखने को मिलते हैं। साथ ही यह आपकी पाचन क्रिया को भी दुरुस्त बनाता है और मल त्यागने की क्रिया भी सुगम हो जाती है। 

सर्वांगासन के अन्य फायदे – Few More Benefits of Sarvanagasana in Hindi 
सर्वांगासन के अन्य फायदे - Few More Benefits of Sarvanagasana in Hindi 

  1. रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने और इसे मजबूत बनाने के लिए सर्वांगासन फायदेमंद होता है। साथ ही इस आसन के जरिए नर्व्स सिस्टम की कार्य क्षमता भी बेहतर होती है। 
  2. कंधों को मजबूत बनाने और इन्हें मस्कुलर बनाने के लिए भी सर्वांगासन के फायदे देखे जाते हैं।
  3. पीठ को मजबूत बनाने के लिए भी आप सर्वांगासन कर सकते हैं। 
  4. गर्दन को मजबूत बनाने और गर्दन से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने के लिए भी सर्वांगासन किया जा सकता है। 
  5. सर्वांगासन के जरिए तनाव भी कम होता है। 
  6. सर्वांगासन के लाभ आपको नींद में भी देखने को मिलते हैं। इससे आपकी नींद बेहतर होती है।
  7. थकान और दुर्लभता की समस्या से राहत पाने के लिए आप सर्वांगासन कर सकते हैं।
  8. त्वचा से संबंधित रोग से राहत पाने में फायदेमंद। 

सर्वांगासन करने की विधि – How To Do Sarvangasana in Hindi सर्वांगासन करने की विधि - How To Do Sarvangasana in Hindi 

सर्वांगासन करने का तरीका बहुत आसान है। लेकिन यह आसन केवल तभी किया जा सकता है, जब शरीर पर बैलेंस बनाया जा चुका हो। आइए जानते हैं कैसे करें सर्वांगासन करने का तरीका।

सर्वांगासन करने का तरीका 

  1. सबसे पहले पीठ के बल जमीन या योगा मैट लेट जाएं। 
  2. अब सांस लेते हुए धीरे – धीरे पैरों को आकाश की तरफ 90 डिग्री एंगल तक लेकर जाएं 
  3. कुछ देर इस मुद्रा में रहे और फिर अपनी कमर को भी उठाएं। इस दौरान आपके कंधे जमीन पर ही टिके हुए होंगे। 
  4. आप इस आसन के दौरान अपने हाथों के जरिए शरीर को 90 डिग्री के एंगल पर रखने में मदद कर सकते हैं। 
  5. ध्यान रहे इस दौरान शरीर का सारा भार आपके कंधों पर ही आएगा। 
  6. इस मुद्रा में आप कुछ 30 से 60 सेकंड तक रहें। जब आप इस आसन के आदि हो जाएं तो आप यह आसन की समय अवधि को बढ़ा सकते हैं। 
  7. आसन करने के बाद कुछ देर आराम करें और फिर से यह आसन करना शुरू कर दें। 

सर्वांगासन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें – Important Things About Sarvangasana in Hindi सर्वांगासन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें - Important Things About Sarvangasana in Hindi 

दोस्तों अब तक आपने सर्वांगासन करने के तरीके और सर्वांगासन के लाभ के बारे में जाना। अब हम आपको सर्वांगासन से जुड़ी सावधानियां और अन्य बातों की जानकारी देंगे। इन जानकारियों को हासिल करने के बाद ही आप इस आसन को करने का निर्णय करें। 

सर्वांगासन से पहले क्या रें 

सर्वांगासन हठ योग में शामिल है। ऐसे में जरूरी है कि आप इस आसन को करने से पहले कुछ आसनों को जरूर कर ले। ताकि आपका शरीर हठ योग के इस आसन के लिए तैयार हो सके। इसलिए सर्वांगासन करने से पहले आप सेतुबंधासन, हलासन, विरासन करें। 

सर्वांगासन करने में सावधानी

  • अगर आप यह आसन पहली बार कर रहे हैं तो इसे करने के लिए किसी ट्रेनर की राय जरूर ले।
  • अगर आपको सिर दर्द, दस्त, हाई बीपी, गर्दन में चोट लगी है तो इस आसन को ना करें। 
  • गर्भावस्था के दौरान और माहवारी के दौरान डॉक्टर की सलाह के बाद ही इस आसन को करें।
  • आसन करना कठिन लगे तो इसे करने में जोर न लगाएं। थोड़ा समय दे और नियमित रूप से इस आसन को करते रहें। इससे सर्वांगासन धीरे धीरे होने लगेगा।

नोट – ध्यान रहे कि सर्वांगासन या कोई भी योगासन किसी बीमारी का उपचार नहीं कर सकता। यह आपको बीमारियों से कुछ हद तक आराम दे सकते हैं। इसलिए अगर कोई बीमारी हो तो उसके उपचार की प्रक्रिया का पालन करें।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Sarvangasana Ke Fayde और सर्वांगासन करने की विधि बता दी है। अब अगर आप चाहें तो यह आसन कर सकते हैं। लेकिन किसी ट्रेनर की निगरानी में ही यह आसन करें। अगर यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या सर्वांगासन के जरिए वजन घटाया जा सकता है?

    ऐसा कहा जाता है कि यह वजन घटाने में कारगर रहता है। लेकिन इस बात की पुष्टि हो ऐसे कोई प्रमाण मौजूद नहीं है।

  2. क्या सर्वांगासन के जरिए रीढ़ की हड्डी लचीली और मजबूत होती है?

    हां, इस आसन के जरिए रीढ़ की हड्डी मजबूत भी होती है और लचीली भी।

  3. सर्वांगासन किस तरह का योग है?

    सर्वांगासन हठ योग की श्रेणी के अंदर गिना जाता है।

  4. क्या सर्वांगासन बांझपन से राहत दिला सकता है?

    ऐसा कहा जाता है कि बांझपन की समस्या से जूझ रही महिलाओं के लिए सर्वांगासन फायदेमंद होता है। लेकिन इस बात की पूरी तरह पुष्टि अभी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें
Piles in Hindi
Dizziness meaning in Hindi
Yoga in Hindi
Gora Hone Ke Upay
Baal Badhane Ke Tarike

You may also like

Comments are closed.