baal badhane ka tarika बाल (Baal) बढ़ाने और घने करने के 30 तरीके। Hair Growth Tips। Best Shampoo, Hair Oil In Hindi
Lifestyle

बाल (Bal) बढ़ाने और घने करने के 30 तरीके। Hair Growth Tips। Best Shampoo, Hair Oil In Hindi

Main points

आज के समय में हर व्यक्ति चाहे वह पुरूष हो या महिला, बुजुर्ग या बच्चे हर कोई बाल बढ़ाने का तरीका (Bal Badhane Ka Tarika) खोजता दिखाई देता है। वक्त चाहे कितना भी क्यों ना बदल जाए लेकिन लंबे और चमकदार बाल अक्सर लोगो का ध्यान अपनी ओर खीच ही लेते हैं। हर उम्र के लोग और खासतौर से महिलाएं अपने बालों को लंबा करने का उपाय जानना चाहती हैं। कुछ तो बाल बढ़ाने के लिए महंगे महंगे प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती दिखाई देते हैं। लेकिन ऐसे में यह भी जरूरी नहीं कि एक ही तरीका हर व्यक्ति पर काम करे। इसलिए आज हम आपको अपने इस लेख में बाल बढ़ाने के तमाम तरीके या उपाय बताएंगे। जिसके बाद आप आसानी से अपने बालों को तेजी से बढ़ता हुआ देखेंगे। इसके अलावा बाल न बढ़ने के कारणों को भी आपके सामने रखेंगे। साथ ही भारत में कौन सा शैम्पू या तेल बाल लंबे करने में कारगर इस बात पर प्रकाश डालेंगे। तो चलिए जानते हैं। 

बाल ना बढ़ने के कारण -Reasons why your hair has stopped growing in Hindiबाल ना बढ़ने के कारण -Reasons why your hair has stopped growing in Hindi

ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके बालों की ग्रोथ बेहद कम होती है। जबकि कुछ तो ऐसे फिल्मी सितारे भी हैं जिनके बाल एक बार गंजे होने के बाद वापिस ही नहीं आए। हम बात कर रहें हैं अनुपम खेर की। आपको बता दे कि महिलाओं के मुकाबले पुरुषो के बाल तेजी से लंबे होते हैं। जबकि महिलाओं को बाल बढ़ाने के लिए कई बार सालों तक इंतजार करना पड़ता है। वहीं कुछ लोगों की बालों ग्रोथ के ना होने पर लोग अक्सर परेशान होने लगते हैं और इस बात का कारण जानना चाहते हैं। चलिए जानते हैं उन कारणों के बारे में जिसकी वजह से बाल बढ़ना बंद या कम हो जाते हैं।

उम्र के कारण नहीं बढ़ते बाल

एक उम्र के बाद महिलाओं और पुरुषों दोनो में ही बालों की ग्रोथ कम देखी जाती है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि उम्र के साथ बाल बिल्कुल भी नहीं बढ़ते। अगर सही खाना पान और योग एक्सरसाइज का सहारा लिया जाए तो यह समस्या खत्म हो जाती है।

जेनेटिक्स के कारण भी रूक जाती है बालों की ग्रोथ

बालों की ग्रोथ कई बार जेनेटिक्स की वजह से भी नहीं हो पाती है। यानी अगर आपके परिजनों में इस तरह की समस्या रहती हो तो यह समस्या आपके साथ भी हो सकती है। 

खानपान की वजह से भी नहीं बढ़ते बाल

हमारे शरीर से लेकर बालों तक की ग्रोथ के लिए जरूरी है, कि हम अपने खानपान में कुछ जरूरी बदलाव करें। ऐसा कभी नहीं होगा कि आप किसी तरह के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें और केवल यही उसी से आपके बाल बढ़ने लगें। अगर आप अपनी डाइट में बदलाव करेंगे तो ही आपको इस फायदा देखने को मिलेगा। 

हार्मोन की वजह से भी रुकती है बालों की ग्रोथ

उम्र के साथ या बेकार खानपान की वजह से अक्सर शरीर में हार्मोनल संतुलन गड़बड़ा जाता है जिसकी वजह से बालों के बढ़ने की रफ्तार कम हो जाती है। अगर आपके भी बाल नहीं बढ़ रहे तो इसके लिए आप डॉक्टर से जांच करा सकते हैं।

केमिकल प्रोडक्ट हैं बालों के लिए खतरनाक

आज के युग में लोग अपने बालों पर ना जाने क्या क्य़ा इस्तेमाल करते हैं। जिससे आपका स्कैल्प तक डैमेज हो जाता है। इसमे सबसे ज्यादा खतरनाक हेयर कलर को माना गया है। अगर आपने भी किसी तरह के केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया है या फिर आप किसी ऐसी जगह रहते हैं जंहा प्रदूषण अधिक है। तो भी आपके बालों की ग्रोथ रूक सकती है। 

यह भी पढ़ें – बेस्ट हेयर वैक्स फॉर मैन

तनाव रोकता है बालों का बढ़ना

तनाव ना केवल आपके दिमाग के लिए बल्कि आपके शरीर के हर पार्ट के लिए बेहद खतरनाक होता है। अगर व्यक्ति तनाव में हो तो उसके शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिसमें गंजापन, बालों को झड़ना या बालों का ना बढ़ना भी शामिल है। इसलिए तनाव से खुद को दूर रखें।

बीमारियां भी रोक सकती है बालों का बढ़ना

अगर आपको किसी तरह की कोई बीमारी है जिसका सीधा संबंध आपके बालों से है तो यह भी आपकी हेयर ग्रोथ को रोक सकता है। ऐसे में सबसे अधिक कैंसर को देखा गया है, या फिर कैंसर के उपचार के दौरान भी यह समस्या पैदा हो जाती है। 

एलोपेसिया एरीटा के कारण है गंभीर समस्या

यह समस्या बालों की ग्रोथ पर तो असर डालती ही है, साथ ही कई सिर के किसी एक या अन्य हिस्से पर पूरी तरह गंजापन पैदा कर देती है। यानी इस समस्या के कारण सिर के कुछ हिस्से से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं और व्यक्ति गंजा होने लग जाता है।

बाल बढ़ाने का तरीका -Bal Badhane Ka Tarikaबाल बढ़ाने का तरीका - Hair Growth Tips in Hindi

दोस्तो इस बात को हम बहुत अच्छे से जानते हैं कि बालों की ग्रोथ के लिए बहुत से प्रोडक्ट बाजार में मौजूद हैं। लेकिन यह कहना बहुत मुश्किल है कि किस प्रोडक्ट से आपको फायदा होगा और नुकसान। इसलिए हम आपको बताएंगे कि बाल बढ़ाने और घने करने का घरेलू तरीका क्या है। तो चलिए जानते हैं Bal Badhane Ka Tarika……..

अंडा है बाल बढ़ाने का तरीका

अंडा सेहत के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अंडे के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों को लंबा और घना करने में बहुत मदद करते हैं। अंडे में प्रोटीन, सल्फर, ऑयरन, फास्फोरस, जस्ता और सेलेनियम पाया जाता है। यह सभी तत्व बालों को लंबा और घना करने में बेहद कारगर होते हैं। 

अंडे का उपयोग

इसके लिए आपको केवल एक या दो कच्चे अंडे को फोड़ कर अपने सिर में लगाना है और सही तरह मसाज करनी है। आप इसे 15 दिन या एक महीने में एक बार कर सकते हैं। इसके उपयोग से आपका स्कैल्प बेहतर होने लगेगा और बालों की ग्रोथ भी तेजी से होगी।

इसे भी देखें – रातों रात गोरा होने के उपाय

हल्दी है बाल लंबे करने का घरेलु उपाय

हल्दी के गुणों के बारे में आपने बहुत सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल चोट या दर्द ही नहीं बल्कि बालों को लंबा और घना करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। आपको बता दे कि हल्दी के अंदर कर्क्यूमिन पाया जाता है जो बालों को जड़ो से मजबूत करता है और बालों को लंबा करने का भी काम करता है।

इस तरह करें हल्दी का इस्तेमाल  

  • सबसे पहले आप अपनी बालों की लंबाई के हिसाब से हल्दी लें। आप तीन से चार चम्मच हल्दी ले। इसमें कुछ मात्रा में दूध और शहद मिलाएं। इसके जरिए एक पेस्ट तैयार करें और बालों की जड़ो में लगा लें।
  • इसके आधे घंटे बाद बालों को शैम्पू से धो लें।
  • आप सप्ताह में इसे एक या दो बार इस पेस्ट को अपने बालों में लगा सकते हैं। 

कॉफी है बाल बढ़ाने का घरेलू उपाय

कॉफी का सेवन आज के समय मे चाय से भी अधिक किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी बालों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। कॉफी के अंदर कैफीन अधिक मात्रा में पाया जाता है कैफीन बालों के विकास के लिए मॉलिक्युलर और सेलुलर स्तर पर कार्य करता है। कुल मिला कर यह बालों की उत्पादन क्रिया को बढ़ाने का काम करता है जिससे बाल घनें और लंबे होने लगते हैं।

कॉफी का उपयोग

  • इसके लिए सबसे पहले आप 7 से 8 चम्मच कॉफी ले और उसे पानी में डाल कर एक बर्तन में गैस पर रख दें। इसका काढ़ा तैयार करें।
  • इसके बाद इसे ठंडा होने दे और तब तक अपने बालों को धो ले। 
  • ठंडा होने के बाद इस काढ़े को बालों की जड़ो में लगा लें। 
  • बालों में लगाने के बाद एक शावर कैप से अपने बालों को कुछ देर के लिए ढंक लें।
  • अब आप गरम पानी से सिर धों ले।
  • इसके बाद साधारण तरीके से ही बालों को सूखने का समय दें।
  • आप सप्ताह में इस उपाय को एक बार जरूर अपनाएं।

नोट- अगर आपके बाल हल्के ब्राउन या हल्के सुनहरे हैं तो आप इसका उपयोग ना करें। क्योंकि इसका उपयोगा से आपके बालों पर काले रंग के दाग पड़ सकते हैं। इसलिए आप अन्य उपायों को ही अपनाएं।

बालों को लंबा और घना करने का उपाय है एलोवेरा

ऐलो वेरा के फायदे केवल सेहत तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि इसके उपयोग से आप अपने बालों को लंबा और घरना भी कर सकते हैं। एलोवेरा में प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम होते हैं जो बालों की खराब हो चुकी सेल्स को फिर से जीवित करता है। इसके अलावा यह कई पोषक तत्वो से भरा होता है जो बालों को बढ़ाता तो है ही साथ ही उन्हे हाइड्रेट भी करता है।

बाल बढ़ाने के लिए एलोवेरा का उपयोग

  • इसके लिए सबसे पहले एक एलोवेरा के पत्ते को कांटे और इसमे से इसका जेल निकाल लें। अब अपने बालों की जड़ो में इसे लगाएं। 
  • इसके कुछ देर बाद अपने बालों को अच्छी तरह धो लें।
  • आप इस प्रकिया को सप्ताह में एक या दो बार जरूर करें। 

जिनसेंग लंबे और घने करेगा बाल

जिनसेंग के बारे में शायद ही आपने कभी सुना हो। क्योंकि यह जड़ी बूटी भारतीय नहीं है इसलिए लोग इसके बारे में अधिक नही जानते। दरअसल यह चाइनीज जड़ी बूटी है और इस पर बहुत सी रिसर्च हो चुकी है। इन रिसर्च में पाया गया है कि जिनसेंग में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो बालों की ग्रोथ को तो बढ़ाते ही है। साथ ही यह हार्मोन को भी संतुलित करने का काम करते हैं। इसलिए बालों को लंबा और घना करने में यह बहुत फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी देखें – चीनी के फायदे और नुकसान

जिनसेंग का उपयोग

  • सबसे पहले आप एक बड़ी चम्मच लाल जिनसेंग जड़ी बूटी लें।
  • अब इसमें एक कप नारियल तेल या फिर जैतून तेल लें। इन दोनो को मिला कर एक पेस्ट तैयार करें।
  • पेस्ट तैयार होने के बाद इसे अपने बालों की जड़ो में लगाएं। 
  • इसके आधे घंटे बाद बालों को शैम्पू से धो लें और साधारण तरीके से ही सूखने दें।
  • इस उपाय को आप सप्ताह में एक बार जरूर अपनाए।

गुड़हल है बालों को लंबा और घना करने का तरीका

यह एक मात्र ऐसा फल है जिसे फ्लावर ऑफ हेयर केयर के नाम से जाना जाता है। यानी इस फल की खासियत है कि यह बालों की देखबाल करता है और उन्हे समस्या से दूर रखता है। गुड़हल का उपयोग हर्बल दवाओं को बनाने में भी किया जाता है। यह फल डैंडरफ को पूरी तरह खत्म करने में भी सबसे कारगर माना गया है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले अन्य तत्व बालों को बढ़ाने में मदद करते हैं।

गुड़हल के उपयोग का तरीका

  • सबसे पहले आप दो गुड़हल के फूल ले और दो चम्मच नारियल तेल या तिल का तेल लें। 
  • फूलों को पानी से अच्छी तरह धो ले ताकी इनमें किसी तरह की मिट्टी ना रह जाए। धोने के बाद इसे तेल के साथ मिला कर एक पेस्ट तैयार करें।
  • पेस्ट तैयार करने के बाद इसे अपने बालों की जड़ो में अच्छी तरह लगाएं। 
  • लगाने के आधे घंटे बाद शैम्पू से बालों को धो ले।
  • आप शैम्पू करने से आधा घंटा पहले इसे सिर में लगा सकते हैं।

चिया बीज है बालों को लंबा करने का तरीका

इन बीजों में एक खास प्रकार का जेल होता है, जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमे ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो सूजन को दूर करता है और जड़ो को स्वस्थ रखता है। इसके अलावा चिया बीज में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो बालों को बढ़ाने का काम करते हैं। 

चिया बीज का उपयोग का तरीका

  • सबसे पहले आप एक चम्मच चिया बीज लें और एक चौथाई नारियल दूध या बादाम का दूध लें।
  • दूध कें अदर 10 से 15 मिनट चिया बीजों को भिगोकर रखें।
  • अब इसे शैम्पू से धो लें। 
  • आप इस पेस्ट को 10 दिन में एक बार बालों में लगा सकते हैं।

आलू हैं बालों को घना और लंबा करने का उपाय

आलू का सेवन आज भी ज्यादातर घरों में सबसे अधिक किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलू के जूस के फायदे बालों पर भी होते हैं। आलू के जूस में विटामिन ए, बी और सी होती हैं जो बालो की ग्रोथ में एक अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों को मोटा करने के काम में भी आते हैं। 

आलू का बाल बढ़ाने के लिए उपयोग

  • सबसे पहले एक आलू लें और इसके कुछ छोटे छोटे टुकड़े कर लें। अब इसका जूस निकालें। 
  • जूस को अपने बालों की जड़ो में लगा कर मसाज करें।
  • मसाज करने के 15 मिनट बाद बालों को शैम्पू से धो लें।
  • आप इसका उपयोग शैम्पू करने से पहले हर बार कर सकते हैं।

सरसों है बाल लंबे करने का आसान तरीका

बाल बढ़ाने के लिए लोग अक्सर बहुत महंगे महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। जबकि गांव के क्षेत्रों में आज भी सरसों के तेल पर सबसे ज्यादा भरोसा किया जाता है। सरसों के अंदर मौजूद तत्व परिसंचरण को बढ़ाने का कार्य करता है। 

सरसो पाउडर का उपयोग

  • इसके लिए आपको सबसे पहले एक बड़ी चम्मच सरसो पाउडर. एक चम्मच चीनी और 1/4 कप गर्म पानी लेना है। 
  • अब इन तीनों सामग्रियों को सही प्रकार मिलाना है। 
  • इसके बाद अपने सिर के बालों की जड़ों में इसे लगा कर कुछ देर मसाज करनी है। 
  • लगाने के 15 से 20 मिनट बाद शैम्पू से बालों को अच्छे से धोना है। 
  • अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है तो आप इसमें आधा या एक नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
  •  इस पेस्ट को आप सप्ताह में एक बार जरूर लगाएं।

करी पत्ता बाल बढ़ाने का आसान तरीका 

आज के समय में लोग बालों के झड़ने और उनके सफेद होने से बेहद परेशान रहते हैं। जिसकी वजह से लोग कभी महंगे कलर का इस्तेमाल करते हैं तो कभी किसी प्रोडक्ट का। लेकिन लोग यह नहीं जानते कि करी पत्ता के अंदर मौजूद तत्व इन सभी समस्याओं को बड़ी आसानी से खत्म कर सकता है। करी पत्ता में आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी और फास्फोरस होता है और यह सभी तत्व बालों की ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी हैं।

करी पत्ते का बाल बढ़ाने के लिए उपयोग

  • सबसे पहले आपको कुछ ताजे करी पत्ते और आधा कप नारियल का तेल लेना है। अब इसें एक बर्तन में इन दोनो को डालकर गैस पर रखना है।
  • अब इसे तब तक पकने देना है जब तक पत्ते पूरी तरह काले ना हो जाएं।
  • इसके बाद तेल को ठंडा होने के लिए रख दें और फिर उसे छान लें।
  • अब अपने बालों में इसे अच्छी तरह मसाज करते हुए लगाएं।
  • इसके एक घंटे बाद अपने बालों को शैम्पू से धो लें। 
  • बचे हुए तेल को किसी डब्बे मे डालकर रख दें।
  • आप इसका उपयोग सप्ताह में एक या दो बार कर सकते हैं।

प्याज का जूस है बाल लंबे करने का आसान तरीका

प्याज का सेवन सेहत को जितना लाभ देता है उतना ही लाभ इसका जूस बालों को पहुंचाता है। प्याज के जूस में सल्फर होता है जो उत्तकों में कोलेजन को बढ़ाता है। जिससे बालों की ग्रोथ तेजी से होने लगती हैं। यह बालों के लिए सबसे प्रभावी और घरेलू उपायों में से एक है। शायद आपने कभी गौर ना किया हो लेकिन बाजार में ऑनियन शैम्पू अधिक मात्रा में बेचे जाते हैं क्योंकि प्याज बालों को पूरी तरह  मजबूत बनाने का काम भी करती हैं।

प्याज के जूस उपयोग

  • सबसे पहले कुछ प्याज ले और इन्हे छीलकर काट लें। काटने के बाद मिक्सर में इसे पीस लें।
  •  अब निकाले गए जूस में रूई का छोटा टुकड़ा डालें और जूस को इसमें एकत्रित होने दे। 
  • इसके बाद बालों की  जड़ो में इसे धीरे धीरे लगाएं। 
  • 15 से  20 मिनट बाद सिर को शैम्पू से धो लें।
  • आप प्याज का जूस सप्ताह में एक बार जरू लगाएं। 

ग्रीन टी का उपयोग बाल बढ़ाने के लिए 

ग्रीन टी का सेवन पहले केवल पश्चिमी देशों ही अधिक मात्रा में किया जाता था। लेकिन अब इसका उपयोग एशियाई देशों में भी किया जाने लगा है। आपको बता दें ग्रीन टी ना केवल मेटाबालिज्म को बेहतर करते हैं, बल्कि इसके लाभ बालों को भी अधिक मात्रा में होते हैं। 

ग्रीन टी इस्तेमाल करने का तरीका

  • सबसे पहले ग्रीन टी बैग लें और उसे एक कप गरम पानी में डाल दें। 
  • 7-8 मिनट इसे गरम पानी में ही रहने दे। अब पानी के गुनगुना रह जाने के बाद इसमें रूई डाले।
  • अब उसी रूई को अपने बालों की जड़ो में लगा ले। 
  • इसके कुछ देर बाद सिर को ठंडे पानी से धो ले। 
  • आप इस उपाय को रोजाना बाल धोने से आधे घंटे पहले आजमाएं।

हीना है बाल लंबे और घने करने का उपाय

हीना का उपयोग बालों की केयर करने के लिए सदियों से किया जा रहा है। इसके अंदर मौजूद तत्व प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में किया जाता है। इसके इस्तेमाल से रूखे और बेजान बाल चमकदार हो जाते हैं। इससे बालों को एक सुंदर रंग भी मिलता है। ये जड़ो को मजबूत करने में मदद करते हैं। 

हीना का उपयोग

  • सबसे पहले आप एक कप हीना पाउडर और आधा कप दही लें।
  • इन दोनो को अच्छे से मिक्स करके एक पेस्ट तैयार करें।
  • इसके बाद अपने बालों में इसे आराम से मसाज करते हुए लगाएं।
  • अब इसे सुखने के लिए थोड़ा समय छोड़ दे। 
  • सुखने के बाद शैम्पू से बालों को अच्छी तरह धो ले।
  • आप हीना पैक का उपयोग महीने में एक बार कर सकते हैं।

अमरूद की पत्तियों है बाल घने करने का घरेलु उपाय

अमरूद की पत्तियों में सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह बालों की रोम को तो ठीक करता ही है साथ ही उनके विकास में भी एक अहम रोल अदा करता है। इसके अलावा अमरूद की पत्तियों में एंटीमाइक्रोबियल गुण होता है जो जड़ो में संक्रमण का इलाज करने में सहायक होता है।

अमरूद की पत्तियों का बाल बढ़ाने में उपयोग

  • सबसे पहले आप कुछ अमरूद की पत्तिया लें और उसे पानी में उबाल कर रख लें। 
  • इस बीच आप आपने बालों को शैम्पू से धो ले और बालों को सूखने का समय दे।
  • अब उबाली हुई पत्तियों को निकाले और अपने बालों और उनकी जड़ो में रगड़े। 
  • इसके बाद कुछ देर इसी तरह मसाज करते रहे। 
  • आधे घंटे बाद बालों को गरम पानी से साफ कर लें।
  • आप इस उपाय को सप्ताह में दो बार जरूर करें।

अदरक है बाल घने और लंबे करने का उपाय

अदरक के फायदे कितने अधिक हैं इसका अंदाजा शायद आप लगा ही ना पाए। आज सब्जियों से लेकर चाय तक में अदरक का इस्तेमाल बहुत अधिक किया जाता है। आपको बता दें कि अदरक जड़ो में रक्त परिसंचरण को सुधारता है। इसकी वजह से जड़े स्वस्थ्य रहती हैं और बालों का विकास भी अच्छे से होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद तेल और एंजाइम बालों की रोम को बचाने में कारगर होते हैं। 

अदरक का उपयोग बालों के लिए 

  • सबसे पहले आप थोड़ा अदरक लें और इसे छील लें।
  • अब अदरक को मिक्सर में डाल कर इसे अच्छी तरह पीस लें। 
  • पीसें हुए अदरक को अपने बालों की जड़ो में सही तरह लगाते हुए मसाज करें। इसका उपयोग उस जगह पर जरूर करें जहां बाल कम हों। इससे उस जगह भी तेजी से बाल बढ़ने लगेंगे।
  • मसाज करने के आधे घंटे बाद शैम्पू से धो ले।
  • आप अदरक को अपने बालों में सप्ताह में दो बार ही करें।

चावल के पानी से बाल करें लंबे

चावल के पानी के फायदे बालों के साथ साथ त्वचा को भी होते हैं। चावल के पानी में विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन बी 6 और प्रोटीन पाया जाता है। यह सभी तत्व बालों की ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं। इसके इस्तेमाल से ना केवल बाल घने होते हैं बल्कि बालों की लंबाई भी तेजी से बढ़ने लगती है। 

चावल के पानी का उपयोग

  • सबसे पहले आधा कप चावल लें और इसमें दो कप पानी मिलाएं।
  • अब इन्हे करीब 15 मिनट तक पानी में भिगोकर ही रहने दे। 
  • 15 मिनट बाद चावल के पानी से बालों की मसाज करें। 
  • मसाज करने के 20 मिनट बाद बालों को शैम्पू से साफ कर लें।
  • इसे आप सप्ताह में दो बार अपनाएं।

बाल बढ़ाने का घरेलू उपाय है सेब का सिरका

सेब के फायदे सेहत के लिए कितने अधिक हैं यह तो शायद आप जानते हों। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब का सिरका बालों के लिए किसी रामबाण ओषधि से कम नहीं है। दरअसल सेब के सिरका आपकी बालों की जड़ो को साफ करता है और बालों को लंबा और घना करने में मदद करता है। इसके अलावा सेब के सिरके से PH स्तर संतुलित रहता है। 

सेब के सिरका इस्तेमाल करने का तरीका

  • सबसे पहले आप 75 से 80 मिलीलीटर सेब का सिरका और एक लीटर पानी लें।
  • अब पानी के अंदर सेब का सिरका मिलाएं। 
  • सेब के सिरके के इस्तेमाल से पहले बालों को शैम्पू से धो ले। 
  • अब शैम्पू से बाल धोने के बाद एक कप सिरके और पानी का मिश्रण लें और उससे बालों को धों ले। इससे आपके बाल तेजी से बढ़ने लगेंगे।
  • आप इसका इस्तेमाल हर बार शैम्पू करने के बाद कर सकते हैं। 

शहद है बाल घने और लंबे करने का तरीका

शहद वजन कम करने से लेकर शरीर में गर्मी बढ़ाने तक का काम करता है। इसके अलावा यह बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। शहद के अंदर पौष्टिक और हाइड्रेटिंग गुण बालों को मजबूत करते हैं। साथ ही शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं जो नुकसान बालों को नुकसान पंहुचाने वाले बैक्टीरिया को भी खत्म करने का काम करता है।

शहद बाल बढ़ाने के लिए उपयोग

  • सबसे पहले आप एक बड़ी चम्मच शहद और थोड़ा शैम्पू लें।
  • अब इन दोनो को मिक्स करें और इससे अपने बालों को धो लें।
  • आप इस उपाय को सप्ताह में दो बार अपना सकते हैं।

नारियल का दूध है बालो को बढ़ाने और घना करने का तरीका

नारियल दूध के फायदे सेहत के लिए तो बहुत अधिक देखे जाते ही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लाभ बालों को बढ़ाने में भी कारगर हैं। नारियल दूध के अंदर प्रोटीन, लोहा और अन्य आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं और यह सभी तत्व बालों की ग्रोथ के लिए बहुत कारगर सिद्द होते  हैं।

नारियल दूध का इस्तेमाल

  • इस उपाय के लिए आपको आधा कप नारियल दूध लेना होगा। 
  • इस नारियल दूध को अपने बालों की जड़ो में लगाना होगा। 
  • नारियल दूध को रात के समय ही लगाएं और सुबह तक बालों में इसे लगा रहने दें।
  • इसके बाद सुबह आप ठंडे पानी से बालों को धो लें।
  • जब भी आप बालों को धोने वाले हों एक रात पहले इसे बालों में लगाकर सो जाएं।

बाल बढ़ाने के लिए दही है सही

दही खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है उतनी ही लाभदायक भी है। दही के अंदर कई तरह के एसिड होते हैं जो बालों की रोम को खोलने और इनसे मैल को साफ करने का कार्य करते हैं। इसके अलावा यह आपके PH स्तर को भी संतुलित करने में मदद करती है। अगर आपको बालों से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या है तो आप इसके लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

दही का बाल घने करने के लिए इस्तेमाल

  • इसके लिए आपको दही और एक शॉवर कैप की जरूरत पड़ेगी। 
  • सबसे पहले बालों की जड़ों में दही से मसाज करें और इसे आधा घंटा सूखने दें।
  • मसाज के बाद बालों को शॉवर कैप से ढक लें।
  • आधे घंटे बाद बालों को शैम्पू से धो ले। 
  • आप इस उपाय को सप्ताह में एक या दो बार दोहरा सकते हैं।

बालों के लिए आंवला है बेहतर

आंवला पाउडर बालों के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। ये बालों की पिगमेंटेशन को सुधारने का कार्य भी करता है।

 आंवला का इस्तेमाल बालों के लिए 

  • इस उपाय के लिए आपको सबसे पहले दो चम्मच आंवला पाउडर या आंवला का रस लेना होगा। इसके साथ एक नींबू भी लेना होगा। 
  • अब आंवले और नींबू के रस को मिला लें और इसे अपने बालों की जड़ों में लगाएं।
  • अब इसे सूखने का समय दें।
  • सूखने के बाद आप गुनगुने पानी से सिर को धो लें। 

बाल लंबे और घने करने के कुछ अन्य उपाय और तरीके – Few More Tips For Hair Growth in Hindi
बाल लंबे और घने करने के कुछ अन्य उपाय और तरीके - Few More Tips For Hair Growth in Hindi

अब तक आपने ऐसे तरीकों के बारे में जाना जो की किसी ना किसी फल सब्जी या अन्य वस्तु के जरिए किए जाने थे। लेकिन इसके अलावा भी बाल बढ़ाने के आसान तरीके हैं। इसके लिए आपको केवल कुछ छोटी छोटी चीजें करनी होगी। चलिए जानते हैं उन उपाय के बारे में जो बाल आसानी से बढ़ाने में सक्षम है।

आहार और सप्लीमेंट्स बाल बढ़ाने के लिए

उचित आहार आपके शरीर के हर भाग को तंदुरुस्त और सुरक्षित रखता है। ऐसे में अगर आप अपने खाने पीने का सही तरह ध्यान रखेंगे तो यह तरीका आपको बालों को ही नहीं बल्कि आपके सारे शरीर को फायदा देगा। इसके अलावा आप विटामिन युक्त आहार और कुछ सप्लीमेंट्स भी अपना सकते हैं। बालों के लिए फोलिक एसिड, बायोटिन, केल्प, मछली का तेल, अलसी का तेल, इविंग प्रिमरोज ऑयल, और विटामिन बी7 और बी9 बेहद जरूरी है। आप अपने आहार में इन चीजों को शामिल कर बालों की देखभाल कर सकते हैं।

जड़ी बूटियों है बाल बढ़ाने का उपाय

ऊपर बताए गए उपाय के अलावा ऐसी बहुत सी जड़ी बूटियां है जिनका उपयोग आप बालों को लंबा करने के लिए कर सकते हैं। इनमें रोस्मेरी, कटनिप, बिच्छू बूटी, होर्सेटाइल, कपूर के पत्ते जैसी जड़ी बूटिया शामिल हैं। आप इन सभी जड़ी बूटियों का इस्तेमाल बालो की ग्रोथ के लिए जरूर करें। इन्हे इस्तेमाल करने के लिए आप जड़ी बूटियों को गरम पानी में 10 से 20 मिनट तक रखें और इसके बाद बालों में इन्हे लगा लें। 

तनाव से बनाए दूरी 

आज के समय में यह शायद सबसे मुश्किल उपाय है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल हमेशा लंबे और घने रहें इसके लिए आपको तनाव से दूर रहना होगा। आप इसके लिए मेडिटेशन या योग का सहारा ले सकते हैं। 

बालों को फ्लिप कर बढ़ाएं इनकी लंबाई

इस उपाय के बारे में शायद ही आप जानते हों लेकिन यह सबसे ज्यादा असरदार उपाय में से एक हैं। इसके लिए केवल आपको अपने बालों को फ्लिप करना होगा। यानी आपको बालो को उल्टा करना होगा जिससे यह आपकी कमर पर ना आकर सिर के ऊपर से पेट की तरफ आएं। इससे सिर का रक्त संचार बेहतर होता है और बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं।

मालिश है बाल बढ़ाने का आसान तरीका

आपने अक्सर बड़े बुजुर्गों को बालों में ऑयलिंग कर मसाज करते देखा होगा। लेकिन नए जमाने के होने के कारण आपको यह समय की बर्बादी जैसा दिखाई देता होगा। लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है। अगर आप सप्ताह में 2 से तीन बार बालों की ऑयल से मसाज करें तो यह आपके बालों को ना केवल तेजी से बढ़ाने में मदद करेगी। बल्कि आपके सफेद होते बाल और झड़ते बालों पर भी रोक लगाएगी।

बाल बढ़ाने और घने करने के लिए योगासन – Yoga For Hair Growth in Hindi बाल बढ़ाने और घने करने के लिए योगासन - Yoga For Hair Growth in Hindi

दोस्तो अब तक आपने जाना कि किन उपाय से आप अपने बालों को मजबूत घना और लंबा बना सकते हैं। अब हम आपको ऐसी कुछ योगासन बताने वाले हैं जिसका सीधा असर आपके बालों की ग्रोथ पर दिखाई देगा। यह योगासन बेहद आसान है और इन्हे कोई भी व्यक्ति अपने घर पर भी कर सकता है।

वज्रासन

  • इस आसन के लिए आप सबसे पहले जमीन पर मैट या चादर के ऊपर घूटनों के बाल बैठ जाएं। 
  • अब अपने दोनो पैरों के अंगूठों को एक साथ मिलाएं और अपनी एड़ियों को इस दौरान अलग अलग ही रखें।
  • आसन करते समय अपनी कमर को बिल्कुल सीधा रखें और आंखें बंद करके साधारण रूप से सांस लेते रहें।

उत्तानसन 

  • इस आसन के लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। 
  • अब अपनी कमर को मोड़ कर पैरों के निचले भाग यानी तलवे तक जाएं। 
  • इसके बाद अपने हाथों को मोड़ कर एड़ियों तक ले जाएं।  
  • आसन करने के दौरान घुटनों को मोड़ने की गलती ना करें। 

बाल बढ़ाने के 5 सबसे बेहतर तेल – 5 Best Hair Oil For Growth बाल बढ़ाने के 5 सबसे बेहतर तेल - 5 Best Hair Oil For Growth

दोस्तो अब तक आपने जाना कि बाल बढ़ाने के उपाय क्या हैं और योगासन क्या हैं। अब हम आपको नीचे एक छोटी सी सूंची दे रहे हैं। जो 5 बेस्ट हेयर ऑयल की है।

बाल बढ़ाने के 5 बेस्ट तेल

  1. इन्दुलेखा भृंगा हेयर ऑयल – यह ऑयल भंगराज, आंवला बादाम और श्र्वेताकुटुजा के जरिए बनाया गया है। यह सभी तत्व बालों की ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी हैं। 
  2. वाओ स्किन साइंस अनियन ब्लैक सीड हेयर ऑयल – कुछ ही साल पहले शुरू हुई यह कंपनी बालों के साथ साथ स्किन के भी जबरदस्त प्रोडक्ट बनाती है। यह कंपनी भी बाकी कंपनियों की तरह दावा करती है कि इनके प्रोडक्ट्स बेस्ट हैं। 
  3. रे नेचुरल कोल्ड प्रेस्ड कैस्टर ऑयल – कैस्टर ऑयल बालों के अलावा त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। केस्टर ऑयल बनाने वाली यह कंपनी दावा कर रही है कि इनका हेयर ऑयल बालों को तेजी से बढ़ाने में सक्षम है।
  4. पैराशूट एडवांस्ड एलोवेरा इनरीच्ड कोकोनट हेयर ऑयल – यह कंपनी अपने नारियल तेल की वजह से पहले ही बहुत ज्यादा प्रसिद्धी हासिल कर चुकी है। अब इस कंपनी ने आंवला और नारियल के को मिला कर एक तेल तैयार किया है। यह बालों की ग्रोथ में बेहद कारगर बताया जा रहा है।
  5. लक्सुरा साइन्स अनियन हेयर ऑयल – बाल बढ़ाने के लिए तैयार किया गया यह तेल 14 दुर्लभ जड़ी बूटियों से बना है। इसके रोजाना इस्तेमाल से बाल तेजी से घने और लंबे होने लगते हैं। 

बाल लंबे करने वाले 5 बेस्ट शैम्पू – Best 5 Shampoo For Hair Growth in Hindi

एक दौर था जब लोग बालों के लिए किसी भी प्रकार के शैम्पू का इस्तेमल कर लिया करते थे। जिसका परिणाम भी उन्हे भुगतना पड़ता था। इसलिए शैम्पू का चुनाव भी बहुत सोच समझ कर ही करना चाहिए । आज हम आपको बाल लंबे करने वाले 5 ऐसे शैम्पू के बारे में बताएंगे , जो आपके लिए बिलकुल सही हैं। चलिए जानिए बाल लंबे करने वाले शैम्पू के बारे में

बाल लंबे करने वाले 5 बेस्ट शैम्पू

  1. सेंट बॉटानिका नारियल एंड बंबू हाइड्रेटिंग शैम्पू – इस शैम्पू को लेमन एसेंशियल ऑयल, ऑर्गेनिक एक्सट्रा वर्जिन कोकोनट कोल्ड प्रेस्ड ऑयल, एलोवेरा के अर्क, शिया, बटर, सोया प्रोटीन व ऑर्गेनिक हनी के मिश्रण से बनाया जाता है। इन सभी तत्व से बालों को नमी मिलती है।
  2. हिमालया एंटी हेयर फॉल शैम्पू – हमारी इस सूची में हिमालया का एंटी हेयर फॉल शैम्पू को भी रखा है। यह बालो का झड़ना भी रोकता है और उन्हे चमकदार भी बनाता है।
  3. मामाअर्थ अनियन शैम्पू फॉर हेयर फॉल कंट्रोल – जैसे की हमने ऊपर उपाय में भी प्याज के जूस के लाभ के बारे में बताया था। उसी तरह यह शैम्पू भी प्याज और अन्य तत्वो से तैयार किया गया है। आप चाहें तो इस शैम्पू के जरिए भी आपने बाल लंबे कर सकते हैं।
  4. वाओ एप्पल साइडर विनेगर शैम्पू- सेब के सिरके के उपाय के बारे में तो आपने पढ़ा ही है। यह शैम्पू भी सेब के सिरके के जरिए ही तैयार किया गया है। अगर आपको तेजी से बाल बढ़ाने है तो आप इस शैम्पू को ट्राई कर सकते हैं।
  5. बायोटिक बायो केल्प प्रोटीन शैम्पू फॉर फॉलिंग हेयर इंटेंसिव हेयर रिग्रोथ ट्रीटमेंट – यह शैम्पू केल्प सी- वीड, नेचुरल पेपलमिंट ऑयल, भृंगराज, नीम और पुदीने की पत्तियों के अर्क से बनाया जाता है। यह शैम्पू बालों के विकास में तो मदद करता ही है। साथ ही बालों तक जरूरी पोषण भी पंहुचाता है।

बाल बढ़ाने में ना करें यह गलतियां

  • अगर आप अपने बालों को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं और चाहते हैं कि कम से कम हेयर फॉल हो तो इसके लिए आपको कुछ चीजों का बहुत अधिक ध्यान रखना होगा। क्योंकि आपकी कुछ गलतियां ही हेयर फॉल जैसी समस्या को आमंत्रित करती हैं। तो चलिए जानते हैं क्या नहीं करना है।
  • शैम्पू के तुरंत बाद बालों को तोलिये या किसी कपड़े से ना झाड़े। इससे आपको अधिक हेयर फॉल होगा। बाल गीले होकर कमजोर हो जाते हैं जिससे वह हल्के से बल से भी टूटने लगते हैं। तो यह गलती ना करें।
  • बालों का ध्यान रखते समय कुछ लोग रोजाना शैम्पू करने लगते हैं। जिससे बालों की केयर कम होती है और वह डैमेज अधिक होने लगते हैं। इसलिए अपने बालों को केवल सप्ताह में दो बार ही शैम्पू से धोएं।
  • बालों को गरम पानी से कभी ना धोएं।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तो आज हमने अपने इस लेख में Bal Badhane ka Tarika बताया है। साथ ही कौन से Best Shampoo हैं और आपके बालों के लिए तेल कौन सा सही है। यह भी बताया। अब आप अपने अनुसार इनमें से किसी भी उपाय को अफना सकते हैं। या फिर आप चाहें तों एक एख कर सभी उपाय को भी अपना सकते हैं। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या बाल बढ़ाने के लिए महंगे उत्पादों का इस्तेमाल करना जरूरी है?

    नहीं, ऐसा जरूरी नहीं हैं कि आपको बाल बढ़ाने के लिए महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना पड़ें।

  2. क्या बालों की ग्रोथ खान पान की वजह से भी रूकती है?

    हां, अगर आप अपने खान पान में जरूरी मिनरल्स का ध्यान रखते तो आपके बालों की ग्रोथ रूक जाती है।

  3. बालों की देखभाल करने के लिए सप्ताह में कितनी बार शैम्पू करना चाहिए ?

    अगर आप बालो को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं तो आप सप्ताह में 2 बार ही शैम्पू का इस्तेमाल करें।

  4. क्या आंवला बालों के लिए फायदेमंद होता है?

    हां, आंवला और उससे बने प्रोडक्ट बालों के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं।

You may also like

Comments are closed.