10 best hair wax for men in india
LifestyleBeauty Tips

10 Best Hair Wax For Men in India – देश के बेस्टे मेन्स हेयर वैक्स। कैसे करें इस्तेमाल, सावधानियां

Main points

आज से पहले एक समय था जब केवल महिलाएं ही सजने सवरने का शौक रखती थी। लेकिन आज वक्त बदल गया है, आज लड़के भी अपने लूक्स का बहुत ध्यान रखते हैं। हमारे लूक्स सबसे बेहतर होते हैं हमारे हेयर्स की वजह से। इसलिए आज हम आपके लिए (Best Hair Wax For Men in India) देश के सबसे बेस्ट हेयर वैक्स लाएं हैं। लेकिन इससे पहले हम आपको हेयर वैक्स की जानकारी दें हम आपको यह तो देख लें कि क्या आप वैक्स लगा भी सकते हैं या नहीं। यानी कही आपको वैक्स लगाने पर कोई समस्या तो नही होगी। अगर आप अपना बहुत ज्यादा ध्यान रखना पसंद करते हैं और अपने बालों को स्टाइल के साथ साथ नरिशमेंट भी देना चाहते हैं, तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। 

Best Hair Wax For Men in India जैसे ही हम सुनते हैं बेस्ट हमारे जहन में उसकी कीमत को लेकर कई सवाल उठते हैं। हमे लगता है कि अगर बेस्ट हेयर वैक्स है तो महंगा ही होगा। लेकिन हर बार आपका अनुमान सही हो यह जरूरी नहीं। इसलिए आज हम आपके सामने ना केवल बेस्ट हेयर वैक्स लाएंगे बल्कि हम उनकी कीमत का भी खास ध्यान रखेंगे। सबसे पहले हम यह तो जान लें कि हेयर वैक्स खरीदने से पहले हमे किस तरह की जानकारी होनी चाहिए।

मेन्स हेयर वैक्स खरीदने से पहले ध्यान रखें- Check Points Before Buying Mens Hair Wax

हम जानते हैं कि आप क्या सोच रहें होंगे कि इसमे कौन सी बढ़ी बात हैं हम तो कोई भी हेयर वैक्स इस्तेमाल करते हैं। इससे हमें क्या ही नुकसान होगा। लेकिन दोस्तों ऐसा नहीं है। अगर आप किसी भी चीज का इस्तेमाल बिना जांचे परखे करते हैं तो यकीन मानिए आप अपने बालों से बहुत जल्द ही हाथ धो बैठेंगे। चलिए जानते हैं कैसे देखे आपके लेए कौन सा हेयर वैक्स बेस्ट है।

ब्रांड पर नहीं दिया ध्यान तो हो सकता है कांड

जरा सोचिए अगर आप 25-30 के बीच ही गंजे हो गए तो क्या होगा, या फिर अगर आपके सभी बाल सफेद हो गए तो क्या होगा। शायद आप अपने आपको जिंदगी भर कोसते दिखाई देंगे। इसलिए वैक्स लेते समय उसके ब्रांड का खास ध्यान रखें। आप बाजार में 100 रूपए में मिलने वाले गोंद जैसे वैक्स ना खरीदे। इस तरह के वैक्स जो बिना किसी ब्रांड के बेचे जा रहे हैं, यह आपके लिए खतरनाक हो सकते हैं। ब्रांड अपने नाम के लिए ही सही पर आपको अच्छी क्वालिटी की हेयर वैक्स ही देंगे। जबकि झोला छाप कंपनियां आपको नुकसान पंहुचा सकती हैं।

बजट का क्या करें

आज पहले आप इस बात का फैसला करें कि आपको क्या अधिक प्यारे हैं, या अपने बाल। अगर आप एक बेहतर हेयर वैक्स लेते हैं, तो उसकी कम क्वांटीटी भी आपके हेयर स्टाइलिश बना देगी। जबकि सस्ते हेयर वैक्स आपके स्टाइल को भी फीका बनाएंगे और बालों को भी। लेकिन अब आप यह मत सोचना की महंगे ही हेयर वैक्स खरीदने होंगे। हम अच्छे और बजट हेयर वैक्स ही बताएंगे। 

लांग हेयर या शॉट हेयर वैक्स

 क्या आपके बाल लंबे हैं या छोटे। अब आप कहेंगे कि इस बात से क्या फर्क पड़ता है, हेयर वैक्स तो हेयर वैक्स ही होती है। उसका काम तो केवल बालों का बेहतर लूक बनाना है। लेकिन ऐसा नहीं है अगर आपके बाल लंबे हैं तो आपके लिए हेयर प्रोडक्ट्स थोड़े अलग हो सकते हैं। अपने बालों की लंबाई के हिसाब से अगर आप प्रोडक्ट का चुनाव करेंगे तो यह आपको बेहतर रिजल्ट देगा।

हेयर प्रॉबल्म तो नहीं

अगर आपके बाल अधिक मात्रा में झड़ते हैं, या तेजी से सफेद हो रहे हैं, तो आपके लिए हेयर वैक्स करना थोड़ा भारी पड़ सकता है। इसलिए अगर आप बालों की किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो सबसे पहले किसी डॉक्टर को जा कर दिखाएं। इस चीज में किसी तरह की लापरवाही ना बरतें। वरना कहीं ऐसा ना हो कि आप दादा जी की तरह हो जाएं।

10 Best Hair Wax For Men in India – देश के बेस्टे मेन्स हेयर वैक्स

अब तक आप यह तो समझ ही गए होंगे कि किस तरह आप अपने लिए म हेयर वैक्स चुन सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आकिर कौन से वह 10 हेयर वैक्स हैं जो आपके लिए बेस्ट भी हैं और आपके बजट में भी हैं।

L’oreal Sculpte Hair Wax

l'oreal sculpte Bext hair Wax for men in india

आप अगर आपके बाल बहुत अधिक पतले हैं और उन्हे स्टाइलिंग देने में आप परेशान हो जाते हैं, या फिर रोजाना वैक्स इस्तेमाल करते हैं, तो L’Oreal Sculpte Hair Wax आपके लिए सबसे बहेतर रहेगा। इसे लगाना भी आपके लिए मजेदार होगा। आपको केवल थोड़ा सा अपने हाथों पर लगाा है और दोनो हाथों को बीच में मसलना है फिर अपने बालों के ऊपर ले जाकर दोनो हाथों को धीरे धीरे मिलाना और खोलना है। इसके बाद आपके बालों पर इसके छोटे छोटे कण गिरने लगेंगे अब आपको जैसा स्टाइल चाहिए वैसे ही अपना हाथ बालों में घुमा लें। 

  • इसकी कीमत 589 रूपए है, यह आपको 150 ML मिलेगा।
  • अगर आप इसका इस्तेमाल रोज भी करते हैं तो भी यह आराम से 3 से 4 महीने तक चल जाता है। 
  • यह प्रोडक्ट लड़के और लड़किया दोनो इस्तेमाल कर सकते हैं। बाल बड़े हो या छोटे दोनो में ही बेहतर रिजल्ट लाता है।
  • बालों में शाइन बना कर रखता है। अगले दिन बाल धोने पर आपको बालों से यह खत्म हो चुका होता है।

Buy Know >>> L’Oreal Sculpte Hair Wax

L’Oreal Matt Clay Hair Wax 

L'oreal Matt Clay Best hair waxहमारी लिस्ट में दूसरा नाम भी L’Oreal के Matt Clay का है। यह हमारी सूची में इसलिए हैं क्यों कि यह आपके हेयर्स को स्टाइल देने के अलावा नुकसान नहीं पंहुचाता। अगर आप सच में अपने बालों से प्यार करते हैं तो आपको यह प्रोडक्ट बेहद पसंद आएगा। ड्रायर का इस्तेमाल करने के बाद आप इसे अपनी हथेली में लगा लें और जिस दिशा में हेयर्स को लुक देना है वंहा वहां लगा लें। यह आपके बालों में  पूरे समय शाइन बना कर रखेगा। साथ ही दूसरे कई वैक्स की तरह चेहरे पर नही आएगा।

  •  इसकी कीमत 580 रूपए है, इस बॉक्स में आपको यह 50 ML मिलेगा।
  • नोट अगर आप रोजना वैक्स लगाते हैं तो आप इसके ऊपर दिए प्रोडक्ट को ही चुने।

Buy Know>>> L’Oreal Matt Clay

उस्तरा हेयर वैक्स फॉर मैन-Ustara Hair Wax For Men

उस्तरा हेयर वैक्स फॉर मैन-Ustara Hair Wax For Menआपने इस ब्रैंड के बारे में जरूर सुना होगा। यह खासतौर पर मैन्स के लिए ही प्रीमियम प्रोडक्ट की रेंज तैयार करता है। इस हेयर वैक्स की खास बात यह है कि इसे एसेंसशियल ऑयल से मिलाकर तैयार किया गया है। ये SLS और पैराबेन  से पूरी तरह फ्री है। यह आपके बालों की स्टाइलिंग करने के अलावा उन्हे नरिशमेंट भी देता है। 

  • इसकी कीमत 331 रूपए है। इस बॉाक्स में आपको 100 ग्राम क्वांटीटी दी जाती है।

Buy Know>>> Ustara Hair Wax

Mountainor Wax

Mountainor Wax अगर आप अपने बालों को स्टाइल देने के आलवा उन्हे नरिश करना चाहते हैं, या फिर यह चाहते हैं कि इनमें एक बेहतर खूशबू आए। तो यकीन मानिए यह प्रोडक्ट आपको बहुत अधिक पसंद आएगा। यह पूरा प्रोडक्ट नेचुरल एसेंसियल ऑयल से तैयार किया गया है। इसे अप्लाई करना भी बहुत ज्यादा आसान होता है। केवल हाथों में लगाएं मसलकर बालों में लगा लें। कुछ ही मिनटों में बाल पूरी सैट

  • इसकी कीमत 494 रूपए है, यह आपको 100 ML बॉक्स में मिलता है। 

ब्राइलक्रीम वैक्स – Brylcreem Mens Hair Wax

ब्राइलक्रीम वैक्स - Brylcreem Mens Hair Wax यह ब्रांड भले हो मैन्स के बीच अभी इतना फेमस ना हो, लेकिन इसके प्रोडक्ट बहुत शानदार हैं। यह बादाम ऑयल, एलोवेरा और कोकोनट आयल से बना है। इसे लगाना भी आसान है। एक बार लगाने के बाद यह आपके बालों को मैट लूक देता है, जो बेहद क्लासि लगता है। 

  • इसकी कीमत 170 रूपए है, यह आपको 60 ग्राम के बॉक्स में मिल जाएगा।

अर्बन गुरू वैक्स-Urban Guru Styling Wax For Men

अर्बन गुरू वैक्स-Urban Guru Styling Wax For Men यह ब्रांड इन दिनों बाजारों में खूब पसंद किया जा रहा है। आपके बाल छोटे हो या बड़े यह आपके हेयर्स को बहुत आसानी से बेहतर लुक दे देता है। इसे लगाने के लिए केवल पहले आपको अपनो बालों को ड्रायर से सुखाना है और फिर अपने अनुसार हाथों के जरिए बालों में लगाना है।

  • इसकी कीमत 249 रूपए है और यह 80 ग्राम क्वाटिटी बाॉक्स के साथ आता है

गैट्स बाए वैक्स- GATS BY Mens Hair Wax

गैट्स बाए वैक्स- GATS BY Mens Hair Wax यह ब्रांड आपने शायद पहले भी इस्तेमाल किया होगा, लेकिन इसका वैक्स नहीं बल्कि इसकी क्रीम। लेकिन अगर आपका बजट ज्यादा नही है तो आपके लिए यह हेयर वैक्स बहुत ज्यादा अच्छा है। महज थोड़े से पैसे खर्च कर आपको हेयर्स स्टाइल करने में मदद करने का बेहतरीन हथियार मिल जाएगा। यह आपके बालों को बिना नुकसान पंहुचाए काम करता है।

  • इसकी कीमत 499 रूपए है और यह100 ग्राम के बॉक्स में आता है। 

पार्क एवेन्यू वैक्स – Park Avenue Styling Wax 

पार्क एवेन्यू वैक्स - Park Avenue Styling Wax अगर आप कम कीमत में अच्छा हेयर वैक्स खरीदना चाहते हैं तो यकीन मानिए यह आपके लिए सबसे बेहतर प्रोडक्ट होगा। इसे बनाने में केवल नेचुरल चीजों को इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप चांहे तो इसे भी अपना सकते हैं। 

  • इसकी कीमत 135 रूपए है, इस बॉक्स में आपको 300 ग्राम क्वाटिटी मिलती है।

बियर्डो हेयर वैक्स- Beardo Hair Wax For Men

बियर्डो हेयर वैक्स- Beardo Hair Wax For Men यह ब्रांड आमतौर पर लोगो के बीच केवल मूछों और बियर्ड के प्रोडक्ट के लिे प्रसिद्द है। लेकिन इसका यह हेयर वैक्स भी बहुत ही शानदार है। अगर आपके बाल लंबे हैं तो भी यह आपको बेहद पसंद आएगा।

  • इसकी कीमत 394 रूपए है, यह 75 ग्राम के बॉक्स में आता है। 

बेस्ट हेयर वैक्स निष्कर्ष

दोस्तो हमने अपने इस लेख में आपको बहुत ही चुने हुए और उम्दा हेयर वैक्स चुन कर बताए हैं। अगर आपके दिमाग में किसी तरह का कोई संदेह हो तो आप हमसे कमेंट के जरिए पूछ सकते हैं।

आप हमे यह भी बताएं कि आपको इनमे से कौन सा हेयर वैक्स सबसे अच्छा लगा और क्या आप उसे खरीदेंगे।

हेयर वैक्स से संबंधित प्रशनोत्तर
  1. क्या वैक्स लगाने से हेयरफॉल होता है?

    ऐसा कह पाना थोड़ा मुश्किल है, यह प्रोडक्ट पर भी निर्भर करता है और व्यक्ति पर भी।

  2. क्या इसका इस्तेमाल रोजाना किया जा सकता है?

    हां, लेकिन ध्यान रहे कि कुछ हेयर वैक्स आपके स्कैल्प को नुकसान पंहुचा सकते हैं, इसलिए आप केवल बालों पर ही इसका उपयोगा करें, जड़ो पर नहीं।

  3. क्या सस्ते हेयर वैक्स नुकसान पंहुचा सकते हैं?

    हां, ऐसा ज्यादातर मामलो में देखा जाता है, लेकिन इसे पूरी तरह सही भी नहीं कह सकते।

  4. क्या हेयरफॉल होने की स्थति में वैक्स यूज नहीं करना चाहिए?

    हां, अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो आपको भी वैक्स इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें>>> क्या है मैन बूब्स की समस्या और कैसे करें दूर

You may also like

Comments are closed.