प्रेगनेंसी हेतु पीरियड के कितने दिन पहले या बाद में संबंध बनाने चाहिए
Lifestyle

प्रेगनेंसी हेतु पीरियड के कितने दिन पहले या बाद में संबंध बनाने चाहिए

Main points

गर्भावस्था और पीरियड के बीच एक अनोखा संबंध  होता है। ऐसे में वह महिलाएं जो गर्भवती होना चाहती या नहीं होना चाहती, उनके जेहन में इससे जुड़े कई सवाल आते हैं जैसे पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए, पीरियड के कितने दिन पहले संबंध बनाना चाहिए,  या  फिर पीरियड के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी या बच्चा ठहरता है और पीरियड में संबंध बनाने से क्या होता है आदि। इसलिए आज हम यह लेख आपके लिए लेकर आए हैं। हम आपको अपने इस लेख में गर्भावस्था और पीरियड के बीच के इस संबंध को समझाएंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि गर्भवती होने या बचने के लिए आपको कब संबंध बनाने चाहिए। इसके अलावा पीरियड से जुड़े हुए कुछ अन्य महत्वपूर्ण सवालों के जवाब भी देंगे, जिनकी तलाश में ना जाने कितनी महिलाएं भटकती रहती हैं। चलिए जानते हैं पीरियड के कितने दिन बाद या पहले संबंध बनाना चाहिए। 

पीरियड और गर्भधारण के बीच का संबंधपीरियड और गर्भधारण के बीच का संबंध

आप में से ज्यादातर लोगों को तो यह पता होगा कि पीरियड से कुछ समय पहले संबंध स्थापित करने से ही गर्भधारण किया जा सकता है। लेकिन अगर पीरियड के तुरंत बाद या पीरियड से 4-5 दिन पहले संबंध बनाने से गर्भधारण नहीं हो सकता। ऐसे में अगर कोई शादी शुदा जोड़े माता पिता बनने के ख्वाब देख रहे हैं तो उन्हें यह समझना होगा कि पीरियड से 10- 15 दिन पहले ही संबंध स्थापित करना चाहिए। क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो महिला के गर्भवती होना बहुत मुश्किल हो जाएगा। आइए जानते हैं पीरियड से जुड़ी कुछ अन्य जानकारियां। 

पीरियड कितने दिन बाद आते हैं

यूं तो पुरुषों को भी इस बात की जानकारी होगी कि महिलाओं के मासिक धर्म की एक साइकिल होती है। यह साइकिल 28 से 32 दिनों तक हो सकती है। इस पीरियड के दौरान ही गर्भाशय में एक एग तैयार हो चुका होता है। लेकिन जब इसका मेल स्पर्म से नहीं होता, तो यह खुद ही नष्ट हो जाता है। फिर 4 से 5 दिन तक महिलाओं को ब्लीडिंग होने लगती है। लेकिन अगर सही समय पर अंडे तक स्पर्म पहुंच जाए तो गर्भवती होने की संभावना बढ़ जाती है। 

हालांकि कई बार कुछ दूसरे कारणों की वजह से सही समय पर संबंध बनाने के बाद भी गर्भधारण करना मुश्किल हो जाता है। इसमें पीरियड्स का अनियमित होना, उम्र, शारीरिक स्थिति और पुरुषों के स्पर्म से जुड़ी दिक्कत भी महिला को गर्भवती नहीं होने देती। 

पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए 

आज के समय में सबसे ज्यादा बार यही सवाल पूछा जाता है कि पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाएं। अगर कोई जोड़ा माता पिता बनना चाहता है तो उन्हें पीरियड हो जाने के बाद संबंध बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि मासिक धर्म के 28 से 32 दिन के बाद कुछ दिनों तक महिलाओं को ब्लीडिंग होती है। ऐसे में इस दौरान संबंध बनाना आपके लिए फायदेमंद नहीं होगा। लेकिन अगर आप ब्लीडिंग के भी 10 से 15 दिन के बाद संबंध बनाएंगे तो यह आपके लिए खुशखबरी ला सकता है। ऐसा करने से संभावना अधिक रहती है कि महिला गर्भवती हो जाएगी। अब आप जान गए हों कि पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए। 

पीरियड के कितने दिन पहले संबंध बनाना चाहिए 
पीरियड के कितने दिन पहले संबंध बनाना चाहिए 

गर्भवती होना एक महिला के लिए बेहद सौभाग्य की बात मानी जाती है। लेकिन अगर आज के समय में देखा जाए तो कुछ महिलाएं अपनी शादी शुदा जिंदगी का लुत्फ लेना चाहती हैं। वहीं कुछ आर्थिक कारणों की वजह से भी गर्भवती नहीं होना चाहती। ऐसे में अगर आप गर्भधारण नहीं करना चाहती तो संबंध स्थापित करते समय सेफ्टी रख सकती हैं। लेकिन अगर आप बिना सेफ्टी के संबंध बनाती हैं तो आप पीरियड के 5 से 7 दिन पहले तक संबंध बना सकती हैं। वहीं अगर गर्भधारण करने की इच्छा हो तो आप मासिक धर्म की साइकिल के 12 से 18 दिन के बाद संबंध बना सकती हैं। इससे आपके गर्भवती होने की संभावना बढ़ सकती है। अब आप जान गई है कि पीरियड के कितने दिन पहले संबंध बनाना चाहिए और कितने दिन बाद। 

पीरियड में संबंध बनाने से क्या होता है फायदा या नुकसानपीरियड में संबंध बनाने से क्या होता है फायदा या नुकसान

ऐसी कई महिलाएं और पुरुष हैं जो जानना चाहते हैं कि पीरियड के दौरान  संबंध बनाने से क्या होता है। क्या इस दौरान गर्भधारण हो सकता है या फिर क्या पीरियड में संबंध बनाने से कुछ फायदा होता है। चलिए जानते हैं पीरियड में संबंध बनाने से क्या फायदा और नुकसान होता है। 

पीरियड में संबंध बनाने से होते हैं यह फायदे 

  1. आपने देखा होगा कि महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान पेट में ऐंठन और दर्द की समस्या होती है। ऐसे में अगर आप पीरियड में संबंध बनाते हैं तो इससे ऐंठन और पेट दर्द से राहत मिल सकती है। दरअसल संबंध स्थापित होने के दौरान महिला के शरीर में एंडोर्फिन का उत्पादन होता है, जो उन्हें अच्छा महसूस कराता है। इस लिहाज से कह सकते हैं कि पीरियड में संबंध बनाने के फायदे होते हैं। 
  2. संबंध बनाते समय अक्सर कपल लुब्रिकेंट का उपयोग करते हैं। पर पीरियड में संबंध बनाते समय लुब्रिकेंट की जरूरत कम होती है। इससे संबंध के दौरान दर्द भी नहीं होता और यह पलों को अधिक आनंदमय बना देता है। 
  3. पीरियड में संबंध बनाने से इन पलों का मजा बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस दौरान शरीर में हार्मोन का बदलाव होता है। हालांकि कई बार ऐसा नहीं भी होता। 
  4. आपने देखा होगा कि पीरियड के समय महिलाएं अक्सर चिड़चिड़ी हो जाती हैं। पर अगर आप पीरियड में संबंध बनाते हैं तो यह चिड़चिड़ापन कम हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि संबंध बनाते समय शरीर से ऑक्सीटोसिन नामक पदार्थ निकलता है,जो दिमाग को शांत करता है और प्लेजर महसूस कराता है। 

पीरियड में संबंध बनाने से होते हैं यह नुकसान

  1. पीरियड के दौरान संबंध बनाते समय कई रोग हो सकते हैं। जिनमें से एक एचआईवी भी है। जिसका पूरी तरह इलाज अभी संभव नहीं हो पाया है। इन रोगों से बचने के लिए आप कंडोम का उपयोग कर सकते हैं। 
  2. पीरियड में संबंध बनाते समय महिलाओं को ब्लीडिंग अधिक होने लगती है। जिसकी वजह से आपके पार्टनर या पुरुष को अजीब महसूस हो सकता है। 
  3. पीरियड के दौरान महिलाओं के प्राइवेट पार्ट से एक बदबू आती है जो पुरुष पार्टनर को अजीब और बुरा महसूस करा सकती है। 

पीरियड के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी ठहर सकती है पीरियड के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी ठहर सकती है 

ऐसी कई महिलाएं हैं जो जानना चाहती हैं कि पीरियड के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी ठहरती है। आपको बता दें कि संबंध स्थापित होने के कितने दिन बाद गर्भ ठहर सकता है। यह बात महिला के ओवरी से निकले हुए अंडे पर निर्भर करती है। अगर संभोग के दौरान शुक्राणुओं का मेल अंडों से हो जाता है, तो गर्भधारण हो सकता है। अगर आप गर्भधारण करना है तो आपको संबंध बनाने का समय और दिन तय करना होता है। 

अगर आप पीरियड के 14 दिन बाद अपने पार्टनर के साथ संबंध स्थापित करती हैं तो इस दौरान गर्भधारण करने की संभावना अधिक हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय ही अंडा ओवरी से निकल जाता है। इसके बाद अंडा करीब 24 से 36 घंटे तक ही जीवित रहता है। इस दौरान अगर संबंध बना लिया  जाए तो अंडे और शुक्राणु का मेल हो सकता है और महिला का गर्भवती हो सकती है। अब आप समझ गए होंगे कि पीरियड के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी ठहरती है। 

पीरियड के कितने दिन बाद ओवुलेशन होता है पीरियड के कितने दिन बाद ओवुलेशन होता है 

आप में से ज्यादातर लोग शायद नहीं जानते होंगे कि ओवुलेशन किसे कहते हैं। आपको बता दें कि जब महिला उस स्थिति में आ जाती है जब अंडा ओवरी से बाहर निकल जाता है। इसी को ओवुलेशन कहा जाता है। यूं तो अधिकतर महिलाओं को ओवुलेशन पीरियड 14 वे दिन के बाद ही होता है। लेकिन कई बार यह पहले या बाद में भी हो सकता है। इसकी वजह मेंसुरेशन साइकिल है जो 28 से 32 दिनों के बीच की होती है। ऐसे में सही – सही ओवुलेशन के समय का पता लगाने के लिए महिलाएं खुद पर नजर बनाकर रख सकती है। इसमें महिलाओं को कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। जिनके आधार पर वह जान सकती है कि ओवुलेशन हुआ है या नहीं।

पीरियड के बाद ओवुलेशन की स्थिति पता लगाने का तरीका 

  1. इस समय के दौरान महिलाओं के वेजाइना से होने वाला डिस्चार्ज अधिक गाढ़ा हो जाता है। 
  2.  वेजाइनल डिस्चार्ज ओवुलेशन के समय पर अधिक चिपचिपा भी हो सकता है। 
  3. ओवुलेशन के समय महिला के शरीर का तापमान अधिक बढ़ जाता है। 
  4. ओवुलेशन के समय पेट के नीचे हल्का दर्द रहता है जो कुछ मिनटों से लेकर घंटे तक रह सकता है। 
  5. इस दौरान महिलाओं के स्तन अधिक संवेदनशील हो जाते हैं। 
  6. पीरियड के इस समय में मतली और सिरदर्द की समस्या महसूस हो सकती है। 
  7. इन दिनों के दौरान संभोग की इच्छा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। 
  8. आपको बता दें कि अंडाशय से अंडा निकलने के बाद केवल 24 से 36 घंटे ही जीवित रहता है। अगर इस समय के बीत जाने के बाद संभोग किया जाए तो, गर्भवती नहीं हुआ जा सकता। 

गर्भावस्था से बचने के उपाय गर्भावस्था से बचने के उपाय 

आज के समय में गर्भवती होना या माता पिता बनना जितना सौभाग्य की बात है। उससे कहीं ज्यादा यह दायित्व की बात है। ऐसे में जरूरी है कि आप तभी गर्भधारण करें जब आप पूरी तरह आर्थिक, शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार हो जाए। तब तक आप एक सुरक्षित यौन संबंध कैसे बना सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

संबंध बनाते समय ध्यान रखने योग्य बातें 

  1. गर्भधारण न हो इसके लिए आप कंडोम का उपयोग करें। 
  2. एक समय पर एक ही कंडोम का उपयोग न करें। 
  3. कंडोम का उपयोग संभोग के शुरू से लेकर अंत तक करें। 
  4. महिला और पुरुष कंडोम का उपयोग एक साथ न करें। एक समय में दोनों में से कोई भी एक कंडोम का उपयोग करें। 

निष्कर्ष – Conclusion

आज हमने अपने इस लेख में आपको बता दिया है कि पीरियड के कितने दिन पहले या बाद संबंध बनाना चाहिए। साथ ही आपको यह भी पता चल गया है कि पीरियड के समय संबंध बनाने से क्या होता है। इसके अलावा आपको यह भी बता दिया है कि पीरियड के कितने दिन बाद ओवुलेशन होता है। अगर आप हमारे द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट हैं तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या पीरियड के तुरंत बाद संबंध बनाने से प्रेगनेंट हुआ जा सकता है?

    नहीं, पीरियड के तुरंत बाद नहीं बल्कि ओवुलेशन के समय पर संबंध बनाने से प्रेगनेंट होने की संभावना बढ़ सकती है।

  2. ओवुलेशन कितने समय तक रहता है?

    अंडाशय से निकला हुआ अंडा केवल 24 से 36 घंटे तक ही जीवित रहता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि

  3. क्या पीरियड के एक दो दिन के भीतर संभोग करने से गर्भावस्था आ सकती है?

    नहीं, पीरियड के एक दो दिन के भीतर संभोग करने से गर्भ धारण करना संभव नहीं है।

  4. पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाने से गर्भ धारण की जा सकती है?

    ज्यादातर मामलों में 14 वे दिन संभोग करना सही माना जाता है। लेकिन यह महिला की मासिक धर्म की साइकिल के हिसाब से ऊपर नीचे हो सकता है।

You may also like

Comments are closed.