सुबह खाली पेट नीम के पत्ती खाने के फायदे
home remedies

सुबह खाली पेट नीम के पत्ती खाने के फायदे और नुकसान। Neem Ke Fayde

Main points

Information About Neem in Hindi. प्रकृति ने हमें बहुत से संसाधन पेड़ पौधे दिए हैं। इनमें से कुछ पेड़ पौधे हमारा आहार बन जाते हैं। जबकि कुछ ऐसे गुण रखते हैं, जिन्हें जीवन शैली शामिल करने के बाद कई बीमारियों और शारीरिक समस्याओं से बचा जा सकता है। हम बात कर रहे हैं नीम की। Neem Ke Fayde कितने हैं, यह केवल गिने चुने लोग ही जानते हैं। ऐसे में आज हम आपको नीम के पत्तों के फायदे से लेकर इसके छाल के फायदे भी बताएंगे। चलिए जानते हैं। 

बड़े बुजुर्गों से आपने भी अक्सर सुना होगा कि सुबह खाली पेट नीम के पत्ती खाने के फायदे सेहत पर होते हैं। आपको बता दें कि एलर्जी से लेकर रक्त को साफ करने तक और मच्छरों से बचाने में भी नीम फायदेमंद माना जाता है। नीम के पेड़ की पत्तियां ही नहीं बल्कि इसकी छाल भी इंसानी जीवन में बहुत उपयोग की जाती है। साथ ही नीम की दातुन तो आपने जरूर की ही होगी। कुल मिलाकर नीम के औषधीय गुण इसे मानव जीवन में सवार्धिक स्थान देते हैं। आइए आज विस्तार से जानते हैं  Neem Ke Patto Ke Fayde और नीम के पेड़ से प्राप्त होने वाली सभी चीजों के उपयोग और लाभों के बारे में। 

नीम क्या है – What is Neem in Hindi  About Neem in Hindi.

नीम का पेड़ आप सभी ने शायद देखा होगा। आपको बता दें कि नीम का पेड़ एक पतझड़ वृभ है जिसकी लंबाई 50 से 65 फीट तक हो सकती है। नीम के पेड़ की शाखाएं बेहद फैली हुई और मोटी होती है। नीम के पेड़ की छाल में किसी प्रकार की दरार नहीं होती। नीम पर छोटे – छोटे फल भी लगते हैं, जो दिखने में छोटे होते हैं। खाने में इनका स्वाद अधिकतर कड़वा ही होती है। नीम के पत्ते कड़ी पत्ते की तरह ही दिखाई देते हैं। साथ ही नीम की पत्तियां लड़ी नुमा होती हैं। इसकी एक लड़ी पर नीम के 20 से 32 पत्ते तक होते हैं। नीम के पत्तों जिस छोटी – छोटी टहनियों पर उगती हैं। उसका उपयोग दांत साफ करने की दातुन के रूप में किया जाता है। नीम के पत्ते के फायदे आज आयुर्वेद से लेकर विज्ञान तक बताता है। 

नीम के औषधीय गुण 

नीम के औषधीय गुण इतने सारे हैं कि नीम के पत्तों खाने की पैरवी विज्ञान और आयुर्वेद दोनों ही करते हैं। आपको बता दें कि नीम के अंदर एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटीऑक्सीडेंट,  और एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि नीम के औषधीय गुण सांप के जहर के असर को भी कर सकते हैं। साथ ही सुबह खाली पेट नीम के पत्ती खाने के फायदे शरीर को डिटॉक्स करने का भी काम करते हैं। आइए अब विस्तार से जानते हैं नीम के पत्तों से जुड़ी कुछ जानकारी। 

नीम से जुड़े अन्य तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारी

  1. भारत के अंदर नीम के सर्वरोग निवारिणे के रूप में भी जाना जाता है। इसका अर्थ है कि यह सभी रोगों से राहत प्रदान कर सकता है। 
  2. नीम का एक नाम अरिष्ठा भी है। इस नाम का अर्थ होता है बीमारियों से राहत दिलाने वाला। 
  3. नीम का वैज्ञानिक नाम एजाडिरेक्टा इण्डिका है। 
  4. नीम का पेड़ मेलिएसी कुल से आता है। 
  5. नीम के पत्तों के जरिए कैप्सूल और पाउडर भी बनाया जाता है। 
  6. नीम के पत्ते चेहरे के लिए भी फायदेमंद होते हैं। 
  7. नीम की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसका सेवन गर्मियों के मौसम में फायदेमंद माना जाता है। 

दोस्तों अब तक आपने जाना की नीम का पेड़ कैसा होता है और नीम के औषधीय गुण क्या हैं। अब हम आपको नीम के चिकित्सीय फायदों के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं आखिर क्या – क्या फायदे होते हैं नीम के और नीम की पत्तियों के। 

नीम के फायदे – Neem Ke Faydeनीम के फायदे - Neem Ke Fayde

दोस्तों जैसे कि हमने आपको नीम के औषधीय गुणों के बारे में बताया। आप इनसे कुछ अंदाजा तो लगा लिया होगा कि Neem Ka Fayda क्या हो सकता है। लेकिन अगर आप Neem Ke Patto Ke Fayde आप नहीं समझ पाए हैं, तो आगे हम बताते हैं कि आपको नीम के पत्ती के फायदे क्या – क्या हो सकते हैं। 

नीम के फायदे चेहरे के लिए 

आपने शायद नोटिस भी किया होगा कि स्किन के लिए बनाए गए कई उत्पादों के अंदर नीम का उपयोग किया जाता है। चाहे आप इसमें फेस वॉश की बात करें, फेस पैक की या दूसरी तरह के किसी स्किन टोनर की। ऐसा इसलिए भी क्योंकि नीम के पत्तों के अंदर एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। नीम के यही गुण स्किन से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं। साथ ही यह कील मुहांसों से भी छुटकारा दिलाने का काम करते हैं। नीम के इन्हीं गुणों के आधार पर कहा जा सकता है कि नीम के फायदे चेहरे के लिए हो सकते हैं। 

डायबिटीज में नीम की पत्ती के फायदे 

डायबिटीज को मैनेज करने और इससे बचने के लिए नीम की पत्ती खाई जा सकती है। आपको बता दें कि नीम की पत्तियों में हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। ज्ञात हो कि डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए एंटी – हाइपरग्लाइसेमिक पदार्थों का सेवन करना होता है और यह गुण नीम के अंदर मौजूद होते हैं। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि डायबिटीज में नीम के पत्ते के फायदे हो सकते हैं।  

रेस्पिरेटरी सिस्टम में नीम के पत्ते के फायदे

आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और दूषित खान पान का असर रेस्पिरेटरी सिस्टम पर भी पड़ने लगा है। इसकी वजह से सांस संबंधित कई समस्याएं पैदा हो जाती हैं। ऐसे में रेस्पिरेटरी सिस्टम का ध्यान रखने के लिए नीम के पत्तों का सेवन किया जा सकता है। दरअसल नीम के अंदर एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह पल्मोनरी इन्फ्लेमेशन से सुरक्षित रखता है। ज्ञात हो कि पल्मोनरी इन्फ्लेमेशन फेफड़ों के रोग के समूह को कहते हैं। इसके अलावा नीम में एंटी  एलर्जिक गुण होता है, जो आपको अस्थमा से भी आराम दिला सकती है। नीम के इन्हीं गुणों के आधार पर कहा जा सकता है कि Neem Ke Patto Ke Fayde सांस संबंधित समस्याओं में हो सकते हैं। 

खतरनाक बैक्टीरिया से बचाने में नीम के फायदे 

हम सभी को अक्सर उन सूक्ष्म बैक्टीरिया से सबसे ज्यादा खतरा होता है, जो दिखाई तो नहीं देते। लेकिन यह होते बहुत खतरनाक है। ऐसे में इन्हीं खतरनाक बैक्टीरिया से बचने में नीम के पत्ती के फायदे देखे जा सकते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में एक रिसर्च हुई है, जिसमें कहा गया है कि नीम के अंदर ऐसे एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जिनके जरिए पैथोजेनिक बैक्टीरिया के कारण होने वाले संक्रमण को रोका जा सकता है। इसके अलावा नीम की पत्तियों में भी एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जो कई तरह के बैक्टीरिया से बचाकर रखते हैं। बैक्टीरिया से राहत पाने के लिए आप सुबह खाली पेट नीम के पत्ती खाने के फायदे ले सकते हैं। 

ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में नीम फायदेमंद 

आज दुनियाभर में लाखों करोड़ो लोग ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं। इन लोगों पर नीम के फायदे देखे जा सकते हैं। दरअसल नीम के अंदर एंटी हाइपरटेंसिव गुण पाए जाते हैं जो हाई बीपी को कंट्रोल करने का काम करता है। इसके अलावा हाल ही में एक शोध भी किया गया है जिसमें कहा गया है कि नीम के अंदर ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो न केवल हाई बीपी को नियंत्रित करते हैं। बल्कि हाई बीपी को पैदा होने से भी रोकते हैं। 

अल्सर में नीम के फायदे 

अल्सर की समस्या से जो लोग पीड़ित होते हैं। वही लोग समझ सकते हैं कि यह कितनी गंभीर समस्या है। ऐसे में अगर आप इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं तो आप नीम की छाल का उपयोग कर सकते हैं। दरअसल नीम की छाल से गैस्ट्रिक एसिड का उत्पादन बढ़ जाता है,जो अल्सर से राहत प्रदान करने में सहायक होता है। इसके अलावा एनसीबीआई द्वारा जारी की गई रिसर्च में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि नीम अल्सर में फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपको अल्सर की समस्या है तो नीम के उपयोग से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

मुंह के लिए नीम के लाभ

मुंह को स्वस्थ रखने के लिए नीम बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। आप सुबह खाली पेट अगर नीम के पत्ते खाते हैं तो इससे मुंह में मौजूद सभी बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा सुबह दांत साफ करने के लिए नीम की दातुन भी कर सकते हैं। यही नहीं नीम के अंदर एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो दांतों पर पीलापन पैदा नहीं होने देते। साथ ही नीम एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मसूड़ों में ब्लीडिंग को ठीक करती है और मसूड़ों को मजबूत और स्वस्थ बनाते हैं। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि सुबह खाली पेट नीम के पत्ते खाने के फायदे होते हैं। 

मलेरिया में नीम के पत्ते के फायदे 

मलेरिया एक ऐसी समस्या है जो मच्छरों के काटने से होती है। इस समस्या के दौरान व्यक्ति को कई शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ता है। लेकिन नीम के पत्तों के फायदे ऐसे में लिए जा सकते हैं। आपको बता दें कि नीम के अंदर एंटीमलेरियल गुण पाए जाते हैं। यह मलेरिया की स्थिति में किसी दवा की तरह ही काम करते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो दवा के साथ – साथ नीम के पत्ते के फायदे ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि नीम की पत्तों का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें। 

लिवर के लिए नीम के लाभ 

लिवर के रोग कई तरह के होतें है और यह किस को किस वजह से हो जाएं। यह कहना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में लिवर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाए रखने के लिए नीम के पत्तों के फायदे लिए जा सकते हैं। आपको बता दें कि नीम के अंदर एजाडिरेक्टिन- ए कंपाउंड होता है जो लीवर को सुरक्षित रखने का काम करता है। इस लिहाज से मान सकता है कि Neem Ke Fayde लिवर को स्वस्थ रखने में देखे जा सकते हैं। 

कोलेस्ट्रॉल में नीम का फायदा

आज भारत में हर दूसरा या तीसरा व्यक्ति हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित है। यही समस्या आगे चलकर हार्ट अटैक को जन्म दे देती है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप नीम का उपयोग कर सकते हैं। दरअसल बीते कुछ समय पहले एक शोध किया गया है जिसके जरिए पता चला है कि नीम की पत्तियों में ऐसे गुण होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। हालांकि यह शोध चूहों पर किया गया है और इंसानों पर इसका कितना असर है। यह जानने के लिए अन्य शोध की आवश्यकता है। लेकिन आप चाहें तो कोलेस्ट्रॉल कम करने में Neem Ka Fayda ले सकते हैं। पर इसके सेवन से पहले डॉक्टर की राय लेना जरूरी है। 

नीम के पत्ते के अन्य फायदे – Neem Ke Patto Ke Fayde
Neem Ke Patto Ke Fayde

दोस्तों अब तक आपने नीम के केवल गिने चुने ही फायदे जाने हैं। अब हम आपको बताते हैं कि नीम के कुछ दूसरे फायदे क्या हो सकते हैं। जो कुछ इस प्रकार हैं। 

  • कुष्ठ रोग – नीम के पत्ती के फायदे कुष्ठ रोग में देखने को मिल सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक नीम के अंदर नीम के पत्ती में ऐसे गुण होते हैं जो कुष्ठ रोग से राहत दिला सकते हैं। लेकिन डॉक्टर की राय पर ही नीम के पत्तों का सेवन करें। 
  • पेट को स्वस्थ रखने में – नीम के पत्ते के फायदे पेट से जुड़ी कई समस्याओं में देखने को मिलते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक नीम के पत्तों के सेवन से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते है। साथ ही यह कई गैस्ट्रिक समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। 
  • कैंसर – शरीर में कई तरह के कैंसर को रोकने के लिए नीम के पत्तों के फायदे हो सकते हैं। दरअसल हाल ही में एक रिसर्च हुई है, जिसमें कहा गया है कि नीम के पत्तों में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, और पेट के कैंसर को पैदा होने से रोकते हैं। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि कैंसर से बचाने में नीम के पत्ते फायदेमंद हैं। 
  • गर्भनिरोध कराने में – अगर आप अनचाही संतान नहीं चाहते और गर्भपात कराने का नेचुरल तरीका खोज रहे हैं तो नीम का उपयोग कर सकते हैं। नीम का पानी पीने के फायदे गर्भनिरोधक के रूप में देखे जा सकते हैं। 
  • एलर्जी – एलर्जी में नीम के फायदे देखे जा सकते हैं। दरअसल नीम के अंदर एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। नीम के यह गुण एलर्जी से राहत दिलाने में फायदेमंद हो सकते हैं। 
  • घाव भरने में – नीम पाउडर के फायदे घाव भरने में देखे जा सकते हैं। दरअसल बीते कुछ समय पहले कई अध्ययन हो चुके हैं, जो बताते हैं कि नीम के अंदर वूंड हीलिंग गुण होते हैं जो घाव को जल्दी भरने का काम करते हैं। 
  • जूं के लिए- ऐसी महिलाएं या पुरुष, जिनके बालों में जूँ या लीख मौजूद हैं। उन्हें नीम पाउडर के फायदे जरूर लेने चाहिए। आप नीम पाउडर को पानी में डालकर नहीं सकते हैं। इसके अलावा नीम के पत्तों को पानी में उबालकर। पानी से धोने से जूँ और लीख से राहत मिल सकती है। 
  • बवासीर – नीम से बवासीर का इलाज संभव है। आपको बता दें कि नीम के अंदर कई गुण होते हैं जो बवासीर के दर्द से तो राहत दिलाते ही हैं। साथ ही इसके जरिए मल त्यागना भी आसान हो जाते है। इस लिहाज से कह सकते हैं कि नीम से बवासीर का इलाज हो सकता है। 

नीम के उपयोग – Uses of Neem in Hindi Uses of Neem in Hindi 

दोस्तों अब तक आपने नीम की पत्ती खाने के फायदे जाने। अब हम आपको बताने वाले नीम के उपयोग के बारे में। 

  1. रक्त को साफ करने के लिए आप नीम के पत्तों का पानी पी सकते हैं। इसके लिए नीम के पत्तों को पानी में उबालें और आराम – आराम से पिएं। 
  2. नीम के पेड़ की दातुन करके दांतों का साफ और मजबूत बनाया जा सकता है। 
  3. नीम का पत्ता फ्राई करके खा सकते हैं। 
  4. जूँ और डैंड्रफ से राहत पाने के लिए आप नीम से बने तेल का उपयोग कर सकते हैं। 
  5. नीम के पत्तों से फेस पैक बनाकर आप इसे फेस पर लगा सकते हैं। 
  6. नीम के पत्तों से बने लेप को घाव पर लगाया जा सकता है। 
  7. घर में मच्छर होने पर नीम के सूखे पत्तों को जलाकर मच्छरों से राहत पाई जा सकती है। 

नीम के नुकसान – Side Effects of Neem in Hindi नीम के नुकसान - Side Effects of Neem in Hindi 

दोस्तों अब तक आपने नीम के पत्तों के लाभ तो जान लिए हैं। आइए चलते हैं जानते हैं नीम के कुछ ऐसे नुकसान जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। 

नीम से होने वाले नुकसान 

  1. डायबिटीज के मरीज डॉक्टर की सलाह और निगरानी में ही नीम का सेवन करें। वरना यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। 
  2. नीम के फायदे चेहरे के लिए या स्किन पर कम ही लोगों को देखने को मिलते हैं। इसके उलट यह संवेदनशील स्किन पर नुकसानदायक हो सकता है। 
  3. एलर्जी की समस्या से पीड़ित व्यक्ति को नीम का उपयोग करने से बचना चाहिए। 
  4. नीम के तेल का उपयोग करने से उल्टी, अधिक नींद आना और सांस संबंधी समस्या हो सकती है। 
  5. नीम के उपयोग से डायरिया या जी मिचलाने जैसी समस्या हो सकती है। 
  6. गर्भावस्था में नीम का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। 
  7. ऐसे लोग जो ब्लड शुगर लेवल कम करने की दवा खा रहे हैं। वह नीम का उपयोग सावधानी से करें। 

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तो हमने अपने इस लेख में आपको बता दिया है कि सुबह खाली पेट नीम की पत्ती खाने के फायदे क्या – क्या हैं। साथ ही आपने नीम के सभी फायदे जान लिए हैं। अब अगर आप नीम के पत्तो के फायदे आजमाना चाहते हैं तो आजमा सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछने वाले सवाल

  1. क्या नीम बवासीर के इलाज में सहायक है?

    हां नीम में ऐसे गुण होते हैं जो बवासीर के इलाज में सहायक हो सकते हैं।

  2. नीम की तासीर कैसी होती है ?

    नीम की तासीर ठंडी होती है। यही कारण भी है जिसकी वजह से इसका सेवन गर्मियों के दौरान करने की सलाह दी जाती है।

  3. क्या नीम का पानी पीने के फायदे होते हैं?

    हां, नीम का पानी पीने के फायदे स्किन से लेकर संपूर्ण स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकते हैं।

  4. क्या सुबह नीम की पत्ती खाने के फायदे होते हैं?

    हां सुबह नीम की पत्ती खाने के लाभ आपको मुंह के स्वास्थ्य और दांतों पर देखने को मिल सकते हैं।

You may also like

Comments are closed.