सुबह का सबसे अच्छा और हेल्दी नाश्ता क्या है ? Subh Ka Nashta
NUTRITION GUIDE

सुबह का सबसे अच्छा और हेल्दी नाश्ता क्या है, जानिए। Subh Ka Nashta

Main points

पूरी तरह स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है हेल्दी खाना और हेल्दी खाने की शुरुआत आपको करनी चाहिए सुबह के नाश्ते के साथ। अमूमन सुबह की व्यस्तता के चलते हम सुबह का नाश्ता या तो करते नहीं हैं, या फिर कुछ भी उल्टा सीधा खाने लगते हैं। जिसका नकारात्मक असर शारीरिक तौर पर ही नहीं। बल्कि मानसिक तौर पर भी देखने को मिलता है। इसलिए जरूरी है कि Subh Ka Nashta अच्छा होना चाहिए। इसलिए आज हम आपको दुनिया का सबसे अच्छा नाश्ता क्या हो सकता है, यह बताएंगे। घबराइए नहीं, नाश्ते कि इन डिशेज को बनाने में आपका बहुत कम समय लगेगा। क्योंकि हम आपको फटाफट नाश्ता रेसिपी बताएंगे।

लीजिए हम आपको बताना तो भूल ही गए कि Breakfast in Hindi Meaning ही नाश्ता होता है। सुबह के नाश्ते कुछ पैरामीटर हैं जो आपको ध्यान में रखने की जरूरत है, जैसे सुबह कम तेल का नाश्ता होना चाहिए, सुबह हेल्दी खाना ही खाना चाहिए आदि। इसके अलावा सुबह का नाश्ता आप किस समय कर रहे हैं यह भी बहुत मायने रखता है। इसलिए आज इस लेख में न केवल हम यह बताएंगे कि आपको सुबह के नाश्ते में क्या खाना चाहिए। बल्कि यह भी बताएंगे कि आपको क्या नहीं खाना चाहिए। आइए जानते दुनिया के सबसे अच्छा नाश्ता क्या हो सकता है। 

सुबह का नाश्ता करने के फायदे और न करने नुकसान सुबह का नाश्ता करने के फायदे और न करने नुकसान

दोस्तों सुबह का ब्रेकफास्ट कैसा होना चाहिए। इससे पहले यह जानना जरूरी है कि सुबह नाश्ता करना क्यों जरूरी है। वहीं अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं करते तो इसका असर आपके शरीर पर किस तरह हो सकता है। 

सुबह ब्रेकफास्ट न करने से होने वाली दिक्कत

  1. अगर आप सुबह हेल्दी खाना नहीं खाते तो इसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल प्रभावित हो जाता है। जिसकी वजह से बॉडी फंक्शन और ब्रेन फंक्शन भी ठीक से काम नहीं कर पाता। 
  2. सुबह ब्रेकफास्ट न करने से और इसमें देरी करने से आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। जिसकी वजह से मोटापा और मेटाबॉलिक डिसऑर्डर होने की संभावना बढ़ जाती है। 
  3. अगर आप सुबह नाश्ता नहीं करते तो आप पूरे दिन थके हुए रहते हैं। जिसका असर आपकी कार्यक्षमता पर पड़ता है। 
  4. Subh Ka Nashta न करने पर बौद्धिक विकास प्रभावित होता है और एकाग्रता कम हो जाती है। 

सुबह नाश्ता करने के फायदे 

  1. सुबह नाश्ता करने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है। जिसकी वजह से आपकी कैलोरी तेजी से बर्न होती हैं और आपका वजन नहीं बढ़ता। 
  2. सुबह का नाश्ता करने से डायबिटीज होने की संभावना बहुत हद तक कम हो जाती है। 
  3. रात के खाने के बाद सुबह के नाश्ते के बीच का समय बहुत लंबा होता है। ऐसे में जब आप सुबह का नाश्ता नहीं करते तो आप ऊर्जा हीन महसूस करते हैं। इसलिए सुबह का नाश्ता ऊर्जा बढ़ाने में भी मदद करता है। 
  4. समय पर नाश्ता करने से आपके वजन बढ़ने की संभावना बहुत हद तक कम हो जाती है। 
  5. सुबह नाश्ता करने से ग्लूकोज का स्तर सही रहता है और ब्रेन सही प्रकार काम करता है। 

सुबह फटाफट नाश्ता बनाने के लिए क्या करें सुबह फटाफट नाश्ता बनाने के लिए क्या करें 

ब्रेकफास्ट को दिन सबसे महत्वपूर्ण मील कहा जाता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि रात के डिनर के बाद सुबह के नाश्ते के बीच का समय करीब 8 से 9 घंटे का होता है। ऐस में शरीर को सही मात्रा में ऊर्जा मिल सके और दिन भर के काम किए जा सके। इसके लिए ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी है। लेकिन अब समस्या यह है कि सुबह ज्यादातर लोगों को कॉलेज, स्कूल, ऑफिस जाना होता है। ऐसे में नाश्ता बनाने का समय भी कम ही होता है। इसलिए हम आपको फटाफट नाश्ता बनाने का तरीका बताएंगे और ऐसी ही डिशेज भी बताएंगे. जो बेहद कम समय में तैयार हो जाती है और आपको हेल्दी भी रखती हैं। 

सुबह फटाफट हेल्दी खाना इस तरह करें तैयार 

  1. आप रात को ही तय कर लें कि आपको सुबह क्या बनाना है। 
  2. हर रोज बदलकर नाश्ता तैयार करें। इससे आपको कुछ नया भी मिलता रहेगा और आप हर चीज का लुत्फ ले पाएंगे। 
  3. ऐसी चीजों का चुनाव करें जो घर में सब खुशी से खा लें। 
  4. मेन्यू के हिसाब से पहले ही देख ले कि रसोई में वह सामग्री मौजूद है या नहीं। जिसकी जरूरत है। 
  5. सामग्री न होने पर या तो पहले से ही मंगा ले और अगर नहीं मंगा सकते तो उसकी जगह कुछ दूसरी सामग्री का विकल्प चुने।
  6. सुबह उपयोग होने वाली सब्जियों को रात को ही काटकर फ्रिज में रख लें।
  7. इन तैयारियों के साथ आप सुबह फटाफट नाश्ता बना सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि प्याज जैसी सब्जियों को सुबह उठकर ही कांटे।  

सुबह का हेल्दी नाश्ता क्या होना चाहिए – Subh Ka Nashta Kya Hona Chahiye
सुबह का हेल्दी नाश्ता क्या होना चाहिए - Subh Ka Nashta Kya Hona Chahiye

दोस्तों अब बात आती है कि सुबह का हेल्दी खाना क्या होना चाहिए, या फिर सुबह आप नाश्ते में क्या खा सकते हैं। चलिए जरा विस्तार से जानते हैं कि आप सुबह के नाश्ते में क्या खाएं, जो आपको स्वस्थ रखने में फायदेमंद हो। 

दलिया दुनिया का सबसे अच्छा नाश्ता 

दलिया आज के समय में भी सबसे आसानी से बनाया जाने वाला हेल्दी खाना है। आप दलिया पानी या दूध में पका सकते हैं। दलिया सुबह के नाश्ते का एक सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। यह एक हल्का नाश्ता है जो अनाज के जरिए ही बनता है। दलिया एक अच्छा नाश्ता इसलिए भी है क्योंकि इसमें फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है और इसकी मदद से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। साथ ही इसके सेवन से आप लंबे समय तक ऊर्जावान बने रहते हैं। 

दलिया बनाने की विधि – दलिया बनाने के लिए आपको आवश्यकता अनुसार दलिया लेना है और इसे पानी या दूध में 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाना है। इसमें आप ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं।

मेथी से थेपला हेल्दी खाना

सबसे अच्छा नाश्ता खोज रहे हैं तो मेथी का थेपला आपके लिए है। आपको बता दें कि यह न केवल बहुत जल्दी बन जाता है। बल्कि इसके जरिए शरीर को  कई पोषक तत्व मिल जाते हैं। आमतौर पर लोग कई चीजों से थेपला बनाते हैं। लेकिन मेथी में मौजूद प्रोटीन, विटामिन आदि इसे नाश्ते लिए बेस्ट बनाते हैं। वहीं गेंहू के आटे में फाइबर होता है जो लंबे समय तक आपके पेट को भरा हुआ रखता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है मेथी का थेपला दुनिया का सबसे अच्छा नाश्ता है। 

इडली सांभर सुबह का हेल्दी नाश्ता

आपने अक्सर इडली और सांभर का सेवन किया होगा। लेकिन यकीन मानिए सुबह इडली और सांभर आपके दिन को बना सकता है। दरअसल सांभर के अंदर बहुत सारी अलग – अलग सब्जियों को डाला जाता है। जिसकी वजह से इसमें ढेर सारे पोषक तत्व शामिल हो जाते हैं। वहीं इडली अगर आप चावल की जगह सूजी या फिर ओट्स के आटे से बनाएं, तो यह आपको अधिक लाभ पहुंचाएगा। दरअसल ओट्स और सूजी में फैट की मात्रा कम होती है और फाइबर अधिक होता है और फाइबर आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि हेल्दी खाना ही स्वस्थ रहने का एक उपाय है। 

मिक्स वेज पराठे

सुबह के नाश्ते में आप अगर अपनी थाली को अलग – अलग सब्जियों के जोड़ से सजा लें, तो यह आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में अधिक सब्जियों को एक ही डिश में शामिल करने का तरीका है वेज पराठा है। सब्जियों को बारीक काट कर या फिर इन्हें कद्दूकस करके भी वेज पराठा बनाया जा सकता है। कोशिश करे कि पराठा कम तेल से बना हो। इससे आपको एक स्वादिष्ट नाश्ता तो मिलेगा ही। साथ ही शरीर बहुत सारे पोषक तत्व भी मिल जाएंगे। 

दाल का चीला

सुबह का नाश्ता क्या होना चाहिए, सोचने वाले लोगों के लिए मूंग दाल का चीला एक बेहतर विकल्प हो सकता है। दरअसल मूंग दाल के अंदर प्रोटीन, विटामिन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में जब दाल को पीसकर इसके आटे से चीला बनाते हैं तो यह पोषक तत्व आपको मिल जाते हैं। इस आधार पर मान सकते हैं कि दाल का चीला सुबह का हेल्दी नाश्ता हो सकता है। 

उपमा हेल्दी नाश्ता 

सूजी और ढेर सारी सब्जियों के जरिए उपमा बनाया जाता है। यह न केवल खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। बल्कि इसमें कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो आपके दिन को एक बेहतर स्टार्ट दे सकते हैं। आप उपमा को ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए सूजी की जगह ओट्स के आटे का भी उपयोग कर सकते हैं।  

मूसली है फटाफट नाश्ता रेसिपी

दोस्तों अगर आपको सुबह के समय कुछ बनाने का समय ही नहीं मिलता तो बाजार में मिलने वाली मूसली आपके लिए एक सही विकल्प हो सकती है। बाजार में कैलॉक्स, योगा बार समेत कई ब्रांड हैं जो मूसली बेचते हैं। इस मूसली में ड्राई फ्रूट्स समेत ओट्स और फ्रूट शामिल होते हैं, जो प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, जिंक आदि से भरे होते हैं। इसे आप बाजार से खरीदकर सीधा गर्म दूध में डालकर खा सकते हैं। यह आपको पूरे दिन ऊर्जावान रहने में मदद करेगी। साथ ही आपको लंबे समय तक भूख भी नहीं लगने देगी। 

लिट्टी चोखा सुबह का हेल्दी नाश्ता 

लिट्टी चोखा बिहार और देश के अलग – अलग राज्यों में खाया जाता है। आपको यह सड़क के किनारे कई महानगरों में बिकता हुआ दिख जाएगा। अगर आप नाश्ते में लिट्टी चोखे का सेवन करते हैं तो यह आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। साथ ही यह फटाफट तैयार भी हो जाता है। इसके लिए केवल आपको आटे के गोले में सत्तू डालना होता है और कई सब्जियों को मैश करके नमक मिर्च डालना होता है। इस तरह लिट्टी चोखा तैयार हो जाता है। सुबह का सबसे अच्छा नाश्ता लिट्टी चोखा हो सकता है। 

गुजराती ढोकला

ढोकला खाने में जितना स्वादिष्ट होता है। उससे कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि यह बहुत आसानी से और जल्दी तैयार हो जाता है। साथ ही स्वाद के कारण यह लोगों को बहुत पसंद भी आता है। अपने साप्ताहिक टाइम टेबल में आप ढोकला को सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। 

मडुवा रोटी 

यह उत्तराखंड के एक प्रसिद्ध डिश में से एक है। सुबह के समय आप इस रोटी का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद सरल है। जिस तरह से आम गेहूं के आटे की रोटी बनती है। उसी तरह मडुवा की रोटी बनाई जाती है। इसके अंदर मौजूद कई पोषक तत्व इसे अच्छे नाश्ते की श्रेणी में रखते हैं। अगर आप रोजाना एक ही तरह का नाश्ता करके थक गए हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं। 

दही वड़ा

आपने दही वड़ा जरूर खाया होगा। इसका खट्टा मीठा स्वाद मुंह में पानी ले आता है। साथ ही इसे खाते हुए पेट भले ही भर जाए लेकिन मन नहीं भरता। आप सुबह के हेल्दी नाश्ते में दही वड़ा का सेवन कर सकते हैं। दही में प्रोबॉयोटिक पाए जाते हैं। साथ ही वड़ा जो मूंग की दाल से तैयार होता है। इसमें भी प्रोटीन पाया जाता है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि दही वड़ा दुनिया का सबसे अच्छा नाश्ता हो सकता है। 

सिंधी दाल पकवान 

दोस्तों दाल हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाती है। ऐसे में Subh Ka Nashta अगर आप सिंधी दाल का करना चाहें तो कर सकते हैं। यह जितना स्वादिष्ट है उतनी ही फायदेमंद। आप सिंधी दाल का सेवन रोटी या नान के साथ कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको भरपूर ऊर्जा मिलेगी। 

मूंग दाल का डोसा 

अगर आपको डोसा खाना बेहद पसंद है, तो आप सूजी के डोसे की जगह मूंग दाल का डोसा भी नाश्ते में आजमा सकते हैं। मूंग दाल के अंदर मौजूद प्रोटीन और विटामिन इसे दुनिया के सबसे अच्छे नाश्ते की सूची में रखते हैं।

पोहा हेल्दी खाना

पोहा के चटपटा स्वाद अक्सर लोगों को इसकी ओर खींच कर ले जाता है। यह खाने में जितना जायकेदार है। उतना ही लाभ सेहत पर पहुंचाता है। साथ ही यह आपको पूरे दिन ऊर्जावान रखने में भी मदद करता है। पोहे के इन्हीं गुणों को देखकर कहा जा सकता है कि पोहा सुबह का हेल्दी नाश्ता बन सकता है।  

स्वस्थ रहने के लिए अन्य आदतें दलिया दुनिया का सबसे अच्छा नाश्ता 

सुबह का हेल्दी नाश्ता ही नहीं, बल्कि स्वस्थ रहने के लिए आपको दूसरे भी कई कार्य करने होते हैं। स्वस्थ रहने के लिए अपनी जीवन शैली को पूरी तरह बदलने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं स्वस्थ रहने में हेल्दी खाना खाने के अलावा किन और चीजों की जरूरत है। 

स्वस्थ रहने के लिए अन्य उपाय 

  1. सुबह का हेल्दी नाश्ता जितना ज्यादा जरूरी है। उतना ही जरूरी है कि आप नाश्ता समय पर करें। आपके रात के भोजन और सुबह के ब्रेकफास्ट के बीच अधिकतम 9 घंटे का ही गैप होना चाहिए। वहीं अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आप समय अंतराल 12 घंटे भी रख सकते हैं। 
  2. सुबह के नाश्ते के अलावा अपनी डाइट में लंच और डिनर भी हेल्दी ही करें। इसमें आप सब्जियां, फल, साबुत अनाज, और ढेर सारा पानी जरूर पीएं। जानकारों की मानें तो रोजाना सही मात्रा में पानी पीने से 40 हजार बीमारियों से बचा जा सकता है।
  3. हेल्दी खाना खाने के साथ – साथ जरूरी है कि आप एक्सरसाइज या योग जरूर करें। अगर एक्सरसाइज करने का समय नहीं मिलता तो सीढ़ियां चढ़ना उतरना और पैदल चलना शुरू करें। रोजाना 10 हजार से लेकर 15 हजार कदम चलें। 
  4. समय पर सोने की आदत डालें। एक अच्छी नींद स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण है। 
  5. तनाव से दूर रहें, आप जितना तनाव से दूर रहेंगे उतने अधिक स्वस्थ रहेंगे। 

निष्कर्ष – Conclusion 

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको बता दिया है कि दुनिया का सबसे अच्छा नाश्ता क्या हो सकता है। या फिर आपको नाश्ते में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। अगर आप भी सुबह हेल्दी नाश्ता करना चाहते हैं तो आज ही इसें अपनाएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. दुनिया का सबसे अच्छा नाश्ता कौन सा है?

    दुनिया का सबसे अच्छा नाश्ता वह है जो कम से कम प्रोसेस से होकर तैयार किया गया हो। इसमें फल, सब्जियां, साबूत अनाज, अंडे आदि शामिल हैं।

  2. क्या स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी खाना जरूरी है?

    हां, स्वस्थ रहने के लिए सही आहार का सेवन करना बेहद जरूरी है।

  3. क्या कम तला हुआ भोजन एक अच्छा नाश्ता हो सकता है?

    हां, अगर नाश्ता कम तेल में बना हो तो यह आपके लिए फायदेमंद रहता है।

  4. क्या स्वस्थ रहने के लिए पूरी जीवन शैली को बदलने की जरूरत होती है?

    हां, अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आपके लिए स्वस्थ रहना बहुत मुश्किल हो सकता है।

You may also like

Comments are closed.