दलिया खाने के फायदे और नुकसान। Daliya in Hindi (Bulgur Wheat)
NUTRITION GUIDE

दलिया खाने के फायदे और नुकसान। Daliya in Hindi (Bulgur Wheat)

Main points

एक स्वस्थ आहार जीवन को 360 डिग्री बदल सकता है। ऐसे ही एक स्वस्थ खाद्य सामग्री है दलिया। दलिया खाने के फायदे और नुकसान को लेकर लोगों के बीच बहुत से भ्रम हैं। इसके अलावा बहुत सारे लोग हैं दलिया बनाने की विधि और दलिया किस चीज से बनता है जैसे सवालों के जवाब खोजते रहते हैं। अगर आप भी दलिया खाने के फायदे और नुकसान और इससे जुड़ी तमाम जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो अंत तक बने रहें। 

ऐसा कहा जाता है कि सुबह का नाश्ता हैवी होना चाहिए और यह पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। इस स्थिति में सुबह के नाश्ते के रूप में कई विकल्प सामने आते हैं, जैसें अंडे, काजू, बादाम, अखरोट, ओट्स और दलिया आदि। आज हम आपको दलिया से जुड़ी जानकारी ही देने वाले हैं। क्या आप जानते हैं कि Daliya in English क्या है। अगर नहीं तो बता दें कि Dalia को इंग्लिश में Bulgur Wheat कहा जाता है। दलिया के अंदर ऐसे कई गुण हैं जो न केवल आपको स्वस्थ रखते हैं।

बल्कि वजन घटाने में भी सहायता करते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि Calories in Daliya बहुत कम होती है। साथ ही दलिया बनाने की विधि भी बेहद आसान है। इसके कारण आपको इसे बनाने में मशक्कत नहीं करनी पड़ती। साथ ही दलिया खाने के फायदे यह भी है कि इसे पचाना भी आसान होता है। आइए जानते हैं Daliya से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी और दलिया के फायदे और नुकसान के बारे में। 

दलिया क्या है – What Daliya (Bulgur Wheat)  Means in Hindi Daliya  Means in Hindi 

दलिया को इंग्लिश में बलगर व्हीट कहा जाता है। यह एक खाद्य सामग्री है जो  टूटे हुए अनाज के जरिए तैयार की जाती है। इसमें गेहूं, चावल, बाजरा, जौ, मकई आदि के जरिए भी दलिया बनाया जाता है। हालांकि भारत के ज्यादातर घरों में गेहूं से बने हुए Dalia का सेवन किया जाता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि गेहूं से बना हुआ दलिया अधिक पौष्टिक और पोषक तत्वों से भरा होता है। आमतौर पर लोग दलिये का सेवन सुबह के समय नाश्ते के रूप में करते हैं। वहीं कुछ लोग शाम को या लंच के समय भी दलिया खाना पसंद करते हैं। यह पाचन से लेकर हृदय तक के लिए लाभदायक होता है। आइए जानते हैं दलिया के फायदे और नुकसान से जुड़ी कुछ अहम जानकारी। 

दलिया से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी 

  1. दलिया की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसका सेवन गर्मियों के दौरान सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। वहीं सर्दियों में दलिया खाना अधिक फायदेमंद हो सकता है। 
  2. भारत में सबसे ज्यादा गेहूं से बने दलिये का सेवन किया जाता है। 
  3. गेहूं को रिफाइंड करके ही दलिया तैयार किया जाता है। 
  4. बाजार के बजाय घर की चक्की से भी दलिया तैयार किया जा सकता है। 
  5. दलिया का सेवन दूध में पकाकर और चीनी डालकर किया जा सकता है। 
  6. ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें नमकीन दलिया पसंद होता है। आप भी चाहें तो नमकीन दलिये का सेवन कर सकते हैं। 

दलिया के पोषक तत्व – Nutrition in Daliya in Hindi 

दलिया को विशेषज्ञ सुपर फूड के नाम से भी पुकारते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि दलिया के अंदर वह तमाम पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जिसकी जरूरत हमारे शरीर को रोजाना होती है। आपको बता दें कि दलिया में पोटेशियम, मैंगनीज, फाइबर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए, विटामिन ई, मैग्नीशियम, कार्ब्स, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक, सोडियम, नियासिन, राइबोफ्लेविन, कॉपर आदि गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा दलिया में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। 

दलिया खाने के फायदे – Daliya Khane Ke Fayde in Hindi दलिया खाने के फायदे - Daliya Khane Ke Fayde in Hindi 

दोस्तों दलिया एक पौष्टिक आहार है। जिसका सेवन आपको जरूर करना चाहिए। लेकिन अगर अब तक आप दलिया का सेवन केवल इसलिए नहीं कर पाएं है क्योंकि इसका स्वाद उतना अच्छा नहीं होता, तो आज हम आपको न केवल दलिया बनाने की विधि बताएंगे बल्कि दलिया के फायदे और नुकसान भी जरूर बताएंगे। लेकिन इससे पहले आइए जानते हैं कि दलिया के लाभ सेहत पर किस तरह से हो सकते हैं। 

वजन घटाने में दलिया के फायदे 

क्या आप उन लोगों में से हैं जो वजन घटाने के लिए क्या खाएं ? इस सवाल का जवाब खोज रहे हैं। अगर हां तो आपको दलिया के लाभ शायद पता नहीं है। आपको बता दें कि दलिया के अंदर फाइबर होता है और दलिया में कैलोरीज भी बेहद कम होती है। दलिया के सेवन से आप लंबे समय तक कुछ भी उल्टा सीधा खाने से बचे रहते हैं। इसके अलावा दलिया में कैलोरीज भी कम होती है जो आपके कैलोरीज इनटेक को भी प्रभावित नहीं करती। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि दलिया खाने के लाभ वजन घटाने में देखे जा सकते हैं। 

हृदय के लिए दलिया लाभदायक 

आप शायद जानते न हो कि हर साल दुनियाभर में जितनी भी मौत होती है। उनमें से ज्यादातर की पीछे की वजह हृदय से जुड़े रोग हैं। वहीं हृदय को स्वस्थ रखने के लिए और बीमारियों से बचाए रखने के लिए आप दलिया का सेवन कर सकते हैं। बता दें कि दलिया के अंदर फाइबर होता है, जो हृदय की कार्य क्षमता को तो बढ़ाता ही है। साथ ही इसे कई रोगों से भी दूर रखता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि दलिया खाने के लाभ हृदय पर देखने को मिलता है। 

पाचन में मददगार 

ऐसे लोग जो पाचन से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हैं। उन लोगों के लिए दलिया एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। दरअसल दलिया में फाइबर समेत कई गुण होते हैं जो आपकी पाचन क्रिया को बल देते हैं। इसके जरिए पाचन क्रिया बेहतर होती है और आप स्वस्थ रहते हैं। 

कब्ज में दलिया 

कब्ज एक ऐसी समस्या हैं, जिसमें व्यक्ति का मल त्यागना मुश्किल हो जाता है। इस दौरान कई बार कब्ज लंबे समय तक रहे तो बवासीर और अल्सर जैसी समस्याओं को भी पैदा कर सकता है। आपको बता दें कि दलिया के अंदर मौजूद फाइबर कब्ज से राहत दिलाने का काम करता है और मल त्यागने की क्रिया को आसान बनाता है। 

डायबिटीज से बचाव में दलिया 

दलिया एक बेहतरीन आहार है और हाल ही में हुए एक शोध से पता चला है कि दलिया के अंदर मौजूद कई गुण ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखते हैं और इंसुलिन के प्रभाव को बढ़ाते हैं। जिससे डायबिटीज की स्थिति पैदा नहीं होती। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि डायबिटीज से बचाने में दलिया खाने के फायदे होते हैं। 

अनिद्रा में दलिया के लाभ

अगर आपको अनिद्रा की समस्या है तो आप घरेलू उपाय के रूप में दलिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल दलिया के अंदर मैग्नीशियम पाया जाता है जो नींद से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। दलिया के इन्हीं गुणों को देखकर कहा जा सकता है कि दलिया अनिद्रा की समस्या में उपयोगी हो सकता है। 

ऊर्जा के लिए दलिया 

अगर आप अक्सर सुबह कुछ उल्टा सीधा खाते होंगे, तो दिन भर आपको थकान महसूस होती होगी। वहीं अगर आप दलिया का सेवन सुबह नाश्ते में करते हैं तो यह आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाकर रखता है। दरअसल दलिया के अंदर कार्ब्स, विटामिन और कई यौगिक पदार्थ पाए जाते हैं जो शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्राप्त करने का काम करते हैं। 

हड्डियों के लिए 

बढ़ती उम्र का असर अक्सर हड्डियों पर पड़ने लगता है। वहीं कई बार सही मात्रा में कैल्शियम युक्त पदार्थों का सेवन न करना भी हड्डियों को कमजोर बना सकता है। लेकिन ऐसे में दलिया का सेवन फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें कि दलिया के अंदर कैल्शियम पाया जाता है जो आपकी हड्डियों के लिए जरूरी होता है और यह इन्हें मजबूत भी बनाता है। 

कमजोरी दूर करने में दलिया 

ऐसे लोग जो शारीरिक रूप से बेहद कमजोर हैं। उन लोगों के लिए दलिया का सेवन फायदेमंद हो सकता है। दरअसल दलिया के अंदर आयरन, प्रोटीन, कार्ब्स, कैल्शियम , मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व न केवल शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं। बल्कि कई भयंकर बीमारियों के खतरे को भी टालते हैं। 

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए 

क्या आप उन लोगों में से हैं जो अक्सर बीमार पड़ जाते हैं। अगर हां तो बिना सोच आज से ही दलिया का सेवन शुरू कर दें। आपको बता दें कि दलिया में ऐसे – ऐसे विटामिन और पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को बेहतर करते हैं। जिसकी वजह से आप न केवल कम बीमार पड़ते हैं। बल्कि बीमार पड़ने पर कई जल्दी ठीक भी हो जाते हैं। 

दलिया के अन्य फायदे – Other Benefits of Dalia in Hindi 
Benefits of Dalia in Hindi 

  1. दलिया के जरिए आप बैड कोलेस्ट्रॉल से राहत पा सकते हैं और हार्ट अटैक जैसी समस्याओं से बचकर रह सकते हैं। 
  2. दलिया में आयरन पाया जाता है जो आपके शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने का काम करता है और एनीमिया जैसी बीमारी से बचाकर रखता है। 
  3. आंखों को स्वस्थ रखने के लिए दलिया का सेवन किया जा सकता है। 
  4. हाल ही में हुए शोध के मुताबिक दलिया में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं जो कैंसर से बचाने का काम करते हैं। 
  5. दलिया के अंदर मैग्नीशियम और पोटेशियम पाए जाते हैं जो हृदय को स्वस्थ रखते हैं। 

दलिया का इस्तेमाल कैसे करें – Uses of Bulgur wheat (Daliya) in Hindi दलिया का इस्तेमाल कैसे करें - Uses of Bulgur wheat (Daliya) in Hindi 

दलिया का सेवन या इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। आइए जानते हैं दलिया के इस्तेमाल के तरीके और इसके बाद हम आपको बताएंगे दलिया बनाने की विधि या दलिया कैसे बनाते हैं। 

  • दलिया को ड्राई फ्रूट में बीन्स के साथ मिलाकर सलाद के तौर पर खाया जा सकता है। 
  • दलिया का सेवन सूप के अंदर डालकर भी किया जा सकता है। 
  • आप दूध में भी दलिया पकाकर खा सकते हैं। 
  • अगर मीठा दलिया पसंद न हो तो आप नमकीन दलिया का सेवन कर सकते हैं। 

दलिया खाने का सही समय 

  • आप सुबह के समय दलिया का सेवन कर सकते हैं। 
  • शाम को सूप में डालकर भी दलिया का सेवन किया जा सकता है। 
  • दिन में या रात में किसी आहार की गार्निशिंग करके खाया जा सकता है। 

दलिया बनाने की विधि – Daliya Banane ki Vidhi दलिया बनाने की विधि - Daliya Banane ki Vidhi 

  1. पहले आप बाजार से लाए हुए दलिये को कुछ देर भुन लें। 
  2. इसके बाद इसें पानी में भिगोकर रख ले। 
  3. अब आप दलिया को एक पैन में डालें और इसमें कुछ पानी या दूध डाल दें। 
  4. अगर आपको मीठा दलिया खाना हो तो दूध डालें और अगर नमकीन दलिया खाना हो तो पानी डालें। 
  5. इसे कुछ देर पकने दे और अपने अनुसार नमक या चीनी इसमें डाल दें। 
  6. इसके बाद दलिया को कुछ देर और पकने दें और जब यह गाढ़ा हो जाए और पक जाए तो गैस बंद कर दें। 
  7. इस तरह आपका दलिया तैयार हो जाएगा। 

दलिया के नुकसान – Side Effects of Bulgur Wheat in Hindi दलिया के नुकसान - Side Effects of Bulgur Wheat in Hindi 

दोस्तों जैसे कि हमने आपको दलिया के फायदे और दलिया बनाने की विधि बता दी है। लेकिन कहा जाता है न जिस तरह से किसी चीज के फायदे होते हैं। उसी तरह से उसके नुकसान भी होते हैं। अब तक आपको हमने दलिया के फायदे बताएं हैं। अब बारी है दलिया के नुकसान जानने की। 

दलिया से होने वाले नुकसान

  1. दलिया का  अधिक सेवन करने से पेट फूलने जैसी दिक्कत पैदा हो सकती है। 
  2. अगर आप दलिया का सेवन गलत समय और गलत तरीके से कर रहे हैं तो आपको गैस की समस्या हो सकती है। 
  3. दलिया का अधिक सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती है। 
  4. अगर आप दलिया का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो उल्टी और दस्त जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं। 

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तो हमने अपने इस लेख में आपको दलिया खाने के फायदे और नुकसान बता दिए हैं। इसके अलावा दलिया बनाने की विधि आपको बता दी है। अब अगर आप दलिया के फायदे उठाना चाहते हैं तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. दलिया की तासीर कैसी होती है ?

    दलिया की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

  2. क्या नमकीन दलिया फायदेमंद होता है?

    हां नमकीन दलिया का भी सेवन

  3. भारत में कौन सा दलिया अधिक इस्तेमाल किया जाता है?

    भारत में गेहूं का दलिया सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

  4. क्या घर पर दलिया तैयार किया जा सकता है?

    हां, दलिया गेहूं का दरदरा पीस कर तैयार किया जा सकता है।

You may also like

Comments are closed.