गर्भावस्था सीढ़ी चढ़ना चाहिए - सीढ़ी चढ़ने के फायदे , नुकसान
WORKOUT

गर्भावस्था में सीढ़ी चढ़ना चाहिए – सीढ़ी चढ़ने के फायदे , नुकसान

Main points

क्या आप जानते हैं कि सीढ़ी चढ़ने के फायदे और सीढ़ी चढ़ने के नुकसान क्या हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे। इसके अलावा गर्भावस्था में सीढ़ी चढ़ना चाहिए या नहीं। साथ ही एक सबसे आम सवाल कि सीढ़ी को इंग्लिश में क्या कहते हैं। आइए आज विस्तार से जानते हैं सीढ़ी चढ़ने के फायदे और नुकसान के बारे में। 

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को फिट बनाए रखना एक चुनौती भरा कार्य हो गया है। अब लोग ऐसे में समझ ही नहीं पाते कि पहले करियर बनाए या फिर खुद को फिट बनाएं। वहीं कुछ लोग रोजमर्रा की जिंदगी में कोई न कोई ऐसे उपाय या तरीके खोजते रहते हैं, जिसके जरिए वह फिट रह सकें। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनके पास खुद को मेंटेन करने या फिट बनाने का समय नहीं है, तो आप केवल सीढ़ियां चढ़कर और उतरकर भी खुद को फिट बना सकते हैं। 

सीढ़ी चढ़ना उतना ही फायदेमंद हो सकता है, जितना किसी एक्सरसाइज को करना। यह आपके मस्तिष्क से लेकर हृदय तक को लाभ पहुंचाती है। इसके अलावा अगर आप गर्भवती हैं और सीढ़ियां चढ़ती हैं तो इसके कई लाभ हो सकते हैं और आप कई बीमारियों से बच सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं सीढ़ी चढ़ने के फायदे और नुकसान के बारे में। 

सीढ़ी चढ़ने के फायदे – Benefits of Climbing Stairs in Hindiसीढ़ी चढ़ने के फायदे - Benefits of Climbing Stairs in Hindi

दोस्तो सीढ़ियां चढ़ने के फायदे न केवल आपको शारीरिक स्तर पर देखने को मिलते हैं। बल्कि मानसिक रूप से भी होते हैं। इससे पहले सीढ़ियां चढ़ने के फायदे जाने, हम आपको बता दें कि सीढ़ी को इंग्लिश में Stairs कहते हैं। आइए अब विस्तार से जानते हैं सीढ़ी चढ़ने के लाभ। 

कोलेस्ट्रॉल कम करने में सीढ़ी चढ़ने के फायदे 

आज कोलेस्ट्रॉल की समस्या बहुत से लोगों में होने लगी है। जिसकी वजह से हृदय से जुड़ी समस्या और हार्ट अटैक तक आ जाता है। ऐसे में सीढ़ियां चढ़कर हृदय का ख्याल रखा जा सकता है। दरअसल हाल ही में एक शोध किया गया है, जिसके जरिए पता चला है कि सीढ़ी चढ़ने से ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर कम हो जाता है। साथ ही इस शारीरिक गतिविधि के दौरान गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है। इसके अलावा जानकारों की मानें तो रोजाना सीढ़ियां चढ़ने उतरने से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर 7.7 प्रतिशत तक कम हो सकता है। 

मानसिक स्वास्थ्य के लिए 

सीढ़ियां चढ़ने के लाभ केवल शारीरिक रूप से ही नहीं होते। बल्कि मानसिक रूप से भी होते हैं। आपको बता दें कि सीढ़ियां चढ़ने से तनाव कम होता है, साथ ही इससे ब्रेन फंक्शन भी बेहतर होता है। यही नहीं कई अन्य मानसिक समस्याओं को भी सीढ़ियां चढ़कर और उतरकर कम किया जा सकता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि सीढ़ियां चढ़ने के फायदे मानसिक स्वास्थ्य पर हो सकते हैं। 

डायबिटीज से बचाने में 

डायबिटीज आज के समय की सबसे खतरनाक लाइफस्टाइल डिजीज में से एक है। इस रोग से बचे रहने के लिए एक सही जीवन शैली, एक्सरसाइज और खानपान करने की जरूरत होती है। दरअसल डायबिटीज एक मेटाबॉलिज्म से जुड़ा हुआ रोग है। ऐसे में जब आप सही खान पान करते हैं और एक्सरसाइज करते हैं तो मेटाबॉलिज्म दुरुस्त हो जाता है। अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर सकते तो आप सीढ़ियां चढ़कर और उतरकर भी अपने मेटाबॉलिज्म को बेहतर बना सकते हैं। नियमित रूप से ऐसा करने से आप टाइप 2 डायबिटीज से बचे रह सकते हैं। 

स्टैमिना कैसे बढ़ाएं का जवाब सीढ़ियां 

ऐसे लोग जिनका स्टैमिना खराब है और जरा सी फिजिकल एक्टिविटी के बाद बुरी तरह थक जाते हैं। उन लोगों को नियमित रूप से सीढ़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आपको दूसरे लाभ तो होंगे ही। साथ ही आपका स्टैमिना भी बेहतर होता है। इसके अलावा वह लोग जो एक्सरसाइज नहीं कर सकते, उनके लिए सीढ़ियां चढ़ना उतरना बेहद कारगर हो सकता है। 

वजन घटाने में सीढ़ियां चढ़ने के लाभ 

मोटाप आज के समय की सबसे बड़ी समस्या बन गया है। ऐसे में खुद को फिट रखने या वजन को नियंत्रित करने के लिए भी सीढ़ियां चढ़ने और उतरने की गतिविधि का सहारा लिया जा सकता है। आपको बता दें कि हाल ही में एक रिसर्च की गई थी। जिसमें देखा गया था कि नियमित रूप से सीढ़ियां चढ़ने और उतरने से मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है। जिससे आप मोटापे का शिकार होने से भी बच जाते हैं। इसके अलावा अगर आपका वजन अधिक है तो सीढ़ियां चढ़ने और उतरने के अलावा आप सही खान पान को चुनकर भी वजन घटा सकते हैं। 

नींद ना आने में 

क्या आप भी रात के उल्लू हैं। यानी क्या आपको रात के समय सोने में काफी दिक्कत होती है। अगर हां तो अपनी दिनचर्या में सीढ़ियां चढ़ने और उतरने की गतिविधि को शामिल करें। ऐसा करने से आप तनाव मुक्त तो होंगे ही। साथ ही सीढ़ियों के इस्तेमाल से शरीर का तापमान बढ़ने लगता है जो अच्छी नींद को सपोर्ट करता है। 

शरीर को फिट रखने में 

ऐसे लोग जो फिटनेस फ्रीक हैं लेकिन एक्सरसाइज के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाते। उन लोगों को सीढ़ियों का इस्तेमाल अधिक से अधिक करना चाहिए। आपको बता दें कि सीढ़ियां चढ़ना और उतरना एक कार्डियो एक्सरसाइज ही है। ऐसे में आप जितना अधिक सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हैं आप उतना अधिक फिट रहते हैं। 

हड्डियों को मजबूत बनाने में 

बढ़ती उम्र और खराब जीवन शैली का असर हड्डियों पर पड़ने लगता है। ऐसे में हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और इनके टूटने का खतरा भी अधिक बना रहता है। लेकिन नियमित रूप से सीढ़ियों का इस्तेमाल करने से हड्डियों को लाभ होता है। दरअसल हाल ही में एक रिसर्च की गई थी। इस रिसर्च में पता चला है कि सीढ़ियां चढ़ने और उतरने से बोन डेंसिटी बेहतर होती है और हड्डियां मजबूत होने लगती हैं। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि सीढ़ी चढ़ने के फायदे हड्डियां मजबूत करने में देखे जा सकते हैं। 

बीपी में सीढ़ी चढ़ने के फायदे 

आज हर तीसरा व्यक्ति हाई बीपी की समस्या से पीड़ित है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए और रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए आप सीढ़ियों का उपयोग कर सकते हैं। दरअसल बीते कुछ समय पहले एक शोध किया गया था। जिसमें लगातार 12 सप्ताह तक हाई बीपी के मरीजों को सीढ़ियां चढ़ने और उतरने की गतिविधि करने को कहा गया। इसके बाद परिणाम में देखा गया कि जिन लोगों ने इस गतिविधि को नियमित रूप से किया उनका बीपी कंट्रोल में रहने लगा था। 

गर्भावस्था में सीढ़ी चढ़ने के फायदे – Benefits of Climbing Stairs in Pregnancy गर्भावस्था में सीढ़ी चढ़ना चाहिए

गर्भावस्था में सीढ़ी चढ़ना चाहिए या नहीं, इस सवाल का जवाब महिलाएं अक्सर खोजती रहती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, तो आज हम आपको बताते हैं कि गर्भावस्था में सीढ़ी चढ़ने के फायदे और नुकसान क्या – क्या हो सकते हैं। 

गर्भावस्था में सीढ़ी चढ़ना चाहिए

  1. गर्भावस्था में सीढ़ी चढ़ने से डायबिटीज का खतरा बहुत हद तक कम हो सकता है। 
  2. गर्भावस्था में सीढ़ी चढ़ने और उतरने से सिजेरियन डिलीवरी का खतरा कम हो जाता है और एक साधारण डिलीवरी के जरिए जन्म हो सकता है। 
  3. गर्भावस्था में रक्तचाप, प्रीक्लेम्पसिया जैसी समस्याओं से बचे रहने के लिए सीढ़ियां चढ़ने और उतरने के फायदे देखे जा सकते हैं। 
  4. प्रेगनेंसी में सीढ़ियां चढ़ने और उतरने से शिशु को सेहतमंद रहने में मदद मिलती है।

गर्भावस्था में सीढ़ियों के उपयोग में सावधानी

  1. गर्भावस्था में सीढ़ियां चढ़ते और उतरते समय रेलिंग या दीवार का सहारा जरूर लें। 
  2. अगर सीढ़ियां गिली हों तो इस पर चलने से परहेज करें और सूखने का इंतजार करें। 
  3. गर्भावस्था के दौरान अंधेरे में सीढ़ियां चढ़ने और उतरने की गलती न करें। 
  4. सीढ़ियों का उपयोग करते समय जल्दबाजी न दिखाएं। 
  5. ढीले कपड़े पहनकर सीढ़ियों के उपयोग से बचें।   

सीढ़ी चढ़ने के नुकसान – Side Effects of Climbing Stairs in Hindi 
सीढ़ी चढ़ने के नुकसान

दोस्तों जिस तरह किसी चीज के फायदे होते हैं। उसी तरह उसके नुकसान भी होते हैं। अब तक आपने सीढ़ी चढ़ने के फायदे जाने हैं। अब हम आपको सीढ़ी चढ़ने के नुकसान से रूबरू कराएंगे। जिन्हें जानकर आप आसानी से तय कर पाएंगे कि आप तय कर पाएंगे कि गर्भावस्था में सीढ़ी चढ़ना चाहिए या नहीं। 

सीढ़ियां चढ़ने के नुकसान

  • ऐसे लोग जिन्हें चलने फिरने में दिक्कत होती है, उन लोगों को सीढ़ियां का अधिक उपयोग नहीं करना चाहिए। ऐसे लोगों को सीढ़ी चढ़ने के नुकसान हो सकते हैं। 
  • जो लोग मोटापे का शिकार हैं, उन लोगों सीढ़ियां चढ़ने पर हृदय और फेफड़ों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। 
  • अगर आप शारीरिक गतिविधि नहीं करते हैं और अचानक जल्दी सीढ़ी चढ़ने या उतरने की कोशिश करते हैं, तो इससे चोट लगने का खतरा पैदा हो सकता है। 
  • अगर आप जरूरत से ज्यादा ही सीढ़ियां चढ़ते और उतरते हैं तो इससे आप अधिक थक जाते हैं। 
  • घुटनों से जुड़ी समस्या से पीड़ित लोगों को सीढ़ी चढ़ने के नुकसान झेलने में पड़ सकते हैं। 
  • गर्भावस्था में सीढ़ियां चढ़ने में जल्दबाजी करने से शिशु को नुकसान पहुंच सकता है। 

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको सीढ़ी चढ़ने के फायदे और नुकसान बता दिए हैं। इसके अलावा सीढ़ी को इंग्लिश में Stairs कहते हैं यह भी बता दिया है। साथ ही गर्भावस्था में सीढ़ी चढ़नी चाहिए या नहीं, यह भी आप जान चुके हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या गर्भावस्था में सीढ़ी चढ़ना चाहिए या नहीं?

गर्भावस्था में सीढ़ी चढ़ना सही तो है। लेकिन इस दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जिसके बारे में हमने आपको ऊपर बता दिया है।

क्या सीढ़ी चढ़ने के फायदे डायबिटीज में हो सकते हैं?

हां, सीढ़ियां चढ़ने से न केवल डायबिटीज से बचा जा सकता है। बल्कि डायबिटीज को मैनेज करने में भी यह कारगर हो सकती है।

वजन घटाने के लिए सीढ़िया चढ़ना सही है क्या?

हां, वजन घटाने के लिए सीढ़िया चढ़ना फायदेमंद हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह एक कार्डियो एक्सरसाइज में गिनी जाती है।

क्या मोटे लोगों को सीढ़ी चढ़ने पर नुकसान हो सकते हैं?

हां, ऐसे में हृदय और फेफड़ों से जुड़ी हुई समस्या पैदा हो सकती है।

You may also like

Comments are closed.