रनिंग करने के फायदे, नुकसान और सावधानियां। Running in Hindi
WORKOUT

रनिंग करने के फायदे, नुकसान और सावधानियां। Running in Hindi

Main points

Running in Hindi. यानी भागना या दौड़ लगाना। कमाल की बात है आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम दौड़ने के महत्व ही भूल गए हैं। ऐसे में यह सवाल उठाना जरूरी है कि Running Ke Fayde क्या हैं। इसके अलावा रनिंग स्टैमिना कैसे बढ़ाएं यह सवाल भी कई लोगों के जेहन में आता है। अगर आप भी दौड़ लगाने के फायदे और नुकसान और इससे जुड़ी कुछ जानकारियां हासिल करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख पर बने रहें।  

मानव जीवन के बीते दो साल यानी 2020 से लेकर 2022 के बीच का समय बेहद अलग रहा है। इस दौरान लोगों ने न केवल मानसिक स्वास्थ्य का महत्व जाना है। बल्कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के महत्व को भी समझा है। ऐसे में जब भी स्वस्थ होने की बात आती है तो ऐसे में एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन सभी लोग ऐसा नहीं कर पाते। इस स्थिति में लोग दौड़ जरूर लगा सकते हैं। महज कुछ मिनटों दौड़ लगाने के फायदे शारीरिक स्वास्थ्य पर ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलते हैं।

रनिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे करने के लिए आपको किसी तरह की इक्विपमेंट की जरूरत नहीं पड़ती। वहां दौड़ लगाने से हृदय से लेकर हड्डियों से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। हालांकि यह बात भी है कि रनिंग के फायदे और नुकसान दोनों ही है। लेकिन यह नुकसान इस बात पर निर्भर करते हैं कि आप किस जगह रनिंग कर रहे हैं। इसलिए आज विस्तार से जानते हैं कि रनिंग करने के फायदे और नुकसान क्या हो सकते हैं। इसके अलावा रनिंग स्टैमिना कैसे बढ़ाएं और रनिंग से जुड़ी तमाम बातें जानते हैं। 

रनिंग क्या है – What is Running in Hindi Running in Hindi 

रनिंग का हिंदी में अर्थ होता है दौड़ना। रनिंग एक कार्डियो एक्सरसाइज की श्रेणी में गिनी जाती है। विशेषज्ञों की मानें तो घुटनों के लिए और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए दौड़ लगाना बेहद जरूरी है। इसके अलावा अगर आप वजन घटाना चाहते हैं या फिर शरीर से अतिरिक्त फैट को जलाना चाहते हैं तो भी रनिंग के फायदे देखे जा सकते हैं। इससे पहले हम आपको रनिंग करने के फायदे बताएं। आपको रनिंग करने से जुड़ी कुछ सावधानियों के बारे में जान लें। 

रनिंग से जुड़ी सावधानियां

दोस्तों रनिंग करने के अपने ही कई फायदे हैं। लेकिन अगर आप रनिंग करते समय कुछ बातों का ख्याल नहीं रखते तो यह आपके लिए कई समस्याएं पैदा कर सकती है। इसलिए रनिंग करते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। 

  1. अगर आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा है तो दौड़ लगाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। वरना अचानक दौड़ने से हड्डियों पर अधिक भार आता है और यह टूट सकती हैं। 
  2. दौड़ने के दौरान आपको बहुत सा पसीना निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन होती है। इसलिए थोड़ा थोड़ा पानी पीते रहना जरूरी है। 
  3. अगर आपको अस्थमा की समस्या है तो सड़क के पास न दौड़े इससे प्रदूषण के चलते अस्थमा अटैक पड़ सकता है। 
  4. रनिंग कभी भी सख्त फर्श पर ना करें इससे घुटनों में दर्द पैदा हो सकता है। 
  5. रनिंग करते समय किसी अच्छे स्पोर्ट्स शूज को ही पहने। 
  6. स्टेडी रनिंग भी मिट्टी पर ही करें। 
  7. रोड़ या सड़क पर दौड़ न लगाएं ऐसा करने से पैरों से जुड़ी समस्या हो सकती है। 
  8. रनिंग की शुरुआत से पहले वार्म अप जरूर कर लें। वरना पैर मुड़ने पर मोच आने का खतरा बढ़ सकता है। 
  9. पानी पीकर दौड़ न लगाएं। ऐसा करने पर पेट में दर्द रह सकता है। 
  10. अगर आप लंबी दौड़ लगाने जा रहे हैं तो पानी की बोतल साथ रखें और प्यास लगने पर हल्का एक सिप पानी की पी लें। 

रनिंग के फायदे – Benefits of Running in Hindi रनिंग के फायदे - Benefits of Running in Hindi 

दोस्तों Running Ke Fayde यूं तो कई हैं। लेकिन अगर आप एक तय समय पर दौड़ लगाने जाते हैं तो इसके फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। अगर आप वजन घटाने के लिए या फैट बर्न करने के लिए दौड़ लगा रहे हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें कि रनिंग के साथ डाइट को भी बदलें। आइए जानते हैं दौड़ने के फायदों के बारे में। 

हड्डियों पर दौड़ने के फायदे 

हम सभी जानते हैं कि बढ़ती उम्र का असर न केवल हड्डियों को कमजोर बना देता है। बल्कि इनके टूटने के खतरे को भी बढ़ा देता है। लेकिन अगर आप नियमित रूप से दौड़ते हैं तो इससे आपकी हड्डियों को भार सहने की क्षमता बनी रहती है और हड्डियों मजबूत हो जाती है। ऐसे में कहा जा सकता है कि दौड़ने के फायदे हड्डियों पर होते हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह भी है कि आप सही तरह से दौड़े और सड़क पर या पक्के फर्श पर न दौड़े वरना इसका प्रभाव नकारात्मक हो सकता है। 

वजन घटाने में रनिंग करने के फायदे 

ऐसे लोग जो बढ़ते वजन की वजह से परेशान हैं वह लोग वजन घटाने के लिए रनिंग का सहारा ले सकते हैं। आपको बता दें कि रनिंग एक कार्डियो एक्सरसाइज है। जिसे करने पर आप कम समय में ज्यादा कैलोरी और फैट बर्न करते हैं। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि वजन घटाने में रनिंग फायदेमंद हो सकती है। 

मानसिक स्वास्थ्य के लिए 

ऐसे लोग जो अवसाद या डिप्रेशन का शिकार हैं या किसी तरह के मानसिक समस्या से पीड़ित हैं। उन लोगों के लिए रनिंग बेहद जरूरी मानी जाती है। आपको बता दें कि रनिंग करने से शरीर में ऐसे रसायनों का उत्पादन होता है जो तनाव और डिप्रेशन पैदा करने वाले हार्मोन को खत्म कर देते हैं। इसके अलावा आप रनिंग करने से अधिक खुश भी रहने लगते हैं। ऐसे में अगर आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको रनिंग जरूर करनी चाहिए। 

डायबिटीज से बचाव में 

क्या आप उन लोगों में से हैं जिनकी फैमिली हिस्ट्री में डायबिटीज की समस्या रही है। अगर हां तो रनिंग आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपको बता दें कि रनिंग करने से टाइप – 2 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है। दरअसल जब हम रनिंग करते हैं तो  इससे शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर होने लगता है। इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर करती है। जैसे कि हम जानते भी हैं कि डायबिटीज एक मेटाबॉलिज्म रोग है। ऐसे में कहा जा सकता है कि रनिंग के लाभ डायबिटीज से बचाने में देखे जा सकते हैं। 

लंबे समय तक जवान रहने में 

क्या आपने एक मॉडल मिलिंद सोमन का नाम सुना है, अगर हां तो शायद आप भी उनके जवान रहने का राज जानना चाहते होंगे। अगर ऐसा है तो आपको बता दें उनके जवान रहने का राज भी रनिंग ही है। अपने 60 के दशक में भी मिलींद आज 35 वर्ष के युवा की तरह दिखाई देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह नियमित रूप से दौड़ने जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रनिंग करने से हमारी मांसपेशियां मजबूत रहती हैं। 

कोलेस्ट्रॉल कम करने में 

क्या आपका भी कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा हुआ है। अगर हां तो आपको बता दें कि रनिंग करना आपके बेहद काम आ सकता है। ज्ञात हो कि शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं। ऐसे में जब आप रनिंग करते हैं तो इससे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का उत्पादन बढ़ जाता है और बैड कोलेस्ट्रॉल घटने लगता है। बता दें कि बैड कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक की वजह बन सकता है। इस लिहाज से दौड़ना बेहद फायदेमंद माना जा सकता है। 

नींद के लिए 

ऐसे लोग जो अनिद्रा की समस्या से पीड़ित हैं, उन लोगों के लिए रनिंग करना बेहद जरूरी माना जाता है। आपको बता दें कि अनिद्रा में व्यक्ति को रात के समय सोने में दिक्कत आती है। लेकिन जब आप नियमित रूप से सुबह शाम दौड़ते हैं, तो इससे हैप्पीनेस हार्मोन को उत्पादन होता है और आप आसानी से सोने लगते हैं। इससे अनिद्रा की समस्या भी समाप्त हो जाती है। 

हाई बीपी की समस्या में 

आज भारत में हर तीसरा व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान है। ऐसे में बढ़ता ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक की समस्या की वजह बन जाता है। वहीं विशेषज्ञों की मानें तो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए दौड़ लगाना सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि इस दौरान आप सही आहार का भी पालन कर रहे हो। एक सही आहार और रनिंग के जरिए ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है। 

रोग प्रतिरोधक क्षमता 

क्या आप भी अक्सर बदलते मौसम की वजह से या फिर कुछ खाने पीने की वजह से बीमार पड़ जाते हैं। अगर हां तो यकीनन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता या इम्युनिटी कमजोर है। कमजोर इम्यूनिटी के चलते न केवल व्यक्ति अधिक बीमार पड़ने लगता है। बल्कि बीमारियों से जल्दी ठीक भी नहीं हो पाता। वहीं जब आप रनिंग जैसी एक्सरसाइज करते हैं तो यह आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करती है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि Running Ke Fayde रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर कर सकते हैं। 

ऊर्जा बढ़ाने में रनिंग करने के फायदे 

क्या आप अक्सर ऊर्जा हीन महसूस करते हैं, अगर हां तो आज से ही दौड़ लगाने की शुरुआत कर दीजिए। आपको बता दें कि रनिंग के जरिए शरीर में ऐसे रसायनों का उत्पादन बढ़ जाता है, जिससे मस्तिष्क खुश हो जाता है। इसके अलावा रनिंग के जरिए मस्तिष्क ऑक्सीजन सही मात्रा में पहुंचता है। जिसकी वजह से ऊर्जावान महसूस करता है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि दौड़ लगाने के फायदे ऊर्जा बढ़ाने में देखे जा सकते हैं। 

दौड़ लगाने के अन्य फायदे – Running Ke Fayde 
दौड़ लगाने के फायदे - Running Ke Fayde

  1. अगर आप पाचन शक्ति से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो रनिंग करके इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं। रनिंग के जरिए शरीर के ऑर्गन अधिक सक्रिय हो जाते हैं और पाचन शक्ति को भी इसका लाभ मिलता है। 
  2. अगर आप शरीर से अतिरिक्त चर्बी को जलाना चाहते हैं तो रोजाना सुबह शाम रनिंग कर सकते हैं। यह शरीर पर जमी अतिरिक्त चर्बी को जला देती है। 
  3. डिप्रेशन से राहत दिलाने में भी दौड़ने के फायदे देखे जा सकते हैं। दौड़ने से कुछ हार्मोन का उत्सर्जन बढ़ जाता है। जिसकी वजह से डिप्रेशन से राहत पाई जा सकती है। 
  4. शारीरिक रूप से स्वस्थ रखती है दौड़ने की आदत। रनिंग के जरिए पूरी तरह से शरीर स्वस्थ रहता है। 
  5. नियमित रूप से दौड़ लगाने से आपकी सहनशक्ति बढ़ने लगती है और मांसपेशियां मजबूत होती है। 
  6. जब आप दौड़ लगाते हैं तो इससे शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन का उत्सर्जन होने लगता है, जो आपको अच्छा महसूस कराता है। इससे आप खुश रहते हैं। 

रनिंग के नुकसान – Side Effects of Running in Hindi रनिंग के नुकसान - Side Effects of Running in Hindi 

दोस्तों जिस तरह दौड़ने के फायदे हैं उसी तरह दौड़ने के नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसे में आप दौड़ने के फायदे और नुकसान जानकर ही दौड़ने का निर्णय ले। आइए जानते हैं रनिंग के क्या – क्या नुकसान हो सकते हैं। 

रनिंग करने के नुकसान 

  1. अगर आप दौड़ किसी गर्म तापमान और उमस वाले क्षेत्र में लगा रहे हैं तो बता दें कि इससे आपकी मांसपेशियों में ऐंठन, हीट ऐक्जाशन और हीट स्ट्रोक की समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए दौड़ने के लिए सुबह या शाम का समय ही चुनें। दोपहर में बिल्कुल दौड़ न लगाएं। 
  2. अगर आप किसी बेहद ठंडे तापमान में दौड़ रहे हैं तो इससे हाइपोथर्मिया की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में व्यक्ति के शरीर का तापमान बेहद कम हो जाता है और कई बार मृत्यु तक हो जाती है। 
  3. सांस से जुड़ी बीमारियें से पीड़ित लोग रनिंग से पहले कुछ भी हैवी न खाएं और अचानक तेज न दौड़े। इससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। 

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Running in Hindi यानी रनिंग के फायदे और नुकसान बता दिए हैं। इसके अलावा हमने आपको रनिंग से जुड़ी सावधानियों के बारे में भी बता दिया है। अब अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या रनिंग करने से घुटने खराब हो जाते हैं ?

    नहीं, लेकिन अगर आप सड़क या कंकरीट की सतह पर दौड़ते हैं तो इससे घुटने खराब होने का जोखिम बढ़ जाता है।

  2. क्या रनिंग के जरिए डायबिटीज से बचा जा सकता है?

    हां, अगर आप सही आहार और रनिंग करते हैं तो इससे डायबिटीज जैसी समस्या से बचा जा सकता है।

  3. क्या रनिंग से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है?

    हां, रनिंग के जरिए पाचन शक्ति बेहतर होती है।

  4. क्या दौड़ लगाने के फायदे मस्तिष्क पर होते हैं?

    हां अगर आप दौड़ नियमित रूप से करते हैं तो ऐसा करने से मसतिष्क को लाभ होता है।

You may also like

Comments are closed.