व्यायाम के 26 लाभ, महत्व और नुकसान। About Exercise Meaning in Hindi
WORKOUT

व्यायाम के 26 लाभ, महत्व और नुकसान। About Exercise Meaning in Hindi

Main points

Information About Exercise Meaning in Hindi. एक्सरसाइज का मतलब भले ही व्यायाम हो। लेकिन इसका असल अर्थ अगर समझे तो खुद को जिंदगी भर स्वस्थ रखने का रास्ता है। ऐसे बहुत से आलसी लोग है जो अक्सर पूछते हैं कि, Vyayam Ke Labh क्या है? जबकि कुछ लोग व्यायाम का महत्व जानने की कोशिश में लगे हुए हैं। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक्सरसाइज न केवल आपके शरीर को स्वस्थ करती है। बल्कि मस्तिष्क में ऐसे रसायन का उत्पादन बढ़ाती है जो आपको खुश रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा वजन घटाने और वजन बढ़ाने का भी कार्य करती है। अगर आप विस्तार से व्यायाम के लाभ जानना चाहते हैं, या इससे जुड़े नियमों को जानने में रुचि रखते हैं तो आप एक सही जगह पर आ गए हैं। आज हम आपको Exercise or Vyayam से जुड़ी समस्त जानकारी देंगे। व्यायाम से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहे।  

एक्सरसाइज क्या है – What is Exercise Meaning in Hindiएक्सरसाइज क्या है - What is Exercise Meaning in Hindi

Exercise का Meaning in Hindi होता है व्यायाम। व्यायाम के यूं तो कई प्रकार होते हैं। लेकिन मुख्य रूप से दो तरह के ही व्यायाम होते हैं। पहला मेंटल एक्सरसाइज, इसमें आप दिमाग पर प्रेशर डालकर किसी तरह की प्रॉब्लम सोल्व करते हैं। इसके जरिए आपका दिमाग तेज होता है। दूसरा है शारीरिक व्यायाम, इसे आप इसलिए करते हैं ताकि आपके शरीर का अंदरूनी और बाहरी अंग सही प्रकार कार्य करता रहे। आप किसी तरह के बीमारी के शिकार ना हो। ऐसे में आपके लिए मेंटल और शारीरिक दोनों ही व्यायाम बेहद जरूरी होते हैं। इन्ही के जरिए आप अपने जीवन को सुगम बना सकते हैं आइए जानते हैं एक्सरसाइज के प्रकार के बारे में। 

व्यायाम के प्रकार – Types of Exercise in Hindi व्यायाम के प्रकार - Types of Exercise in Hindi

दोस्तों अब तक आपने व्यायाम का अर्थ तो जान लिया है साथ ही हमने आपको बताया कि इसके कुल दो प्रकार होते हैं। जिसमें पहला होता है शारीरिक एक्सरसाइज और दूसरा होता है मेंटल एक्सरसाइज (Exercise in Hindi)

मेंटल व्यायाम 

मेंटल एक्सरसाइज दरअसल आपके दिमाग पर जोर लगाकर कोई क्रिया करते हैं। इसमें सुडोकू करना, पहेलियों का जवाब खोजना, गणित की समस्या सुलझाना, मेंटल वीडियो गेम्स खेलना, चेस खेलना आदि शामिल होते हैं। 

शाररिक Vyayam

शारीरिक एक्सरसाइज में हम अपने शरीर को फिट रखने के लिए अलग अलग क्रियाएं करते हैं। वैसे शारीरिक व्यायाम के कुल तीन प्रकार होते हैं जो दुनियाभर में किए जाते हैं। जो कुछ इस प्रकार हैं। 

  1. लचीलापन व्यायाम – जैसे कि इस व्यायाम के नाम से ही पता चलता है कि यह व्यायाम शरीर के अंदर लचीलापन बनाए रखने या बढ़ाने के लिए किए जाते होंगे। इस व्यायाम में मुख्य रूप से स्ट्रेचिंग की जाती है, यानी इसमें शरीर के अलग अलग अंगों को खींचा जाता है ताकि लचीलापन बना रहे। 
  2. एनारोबिक व्यायाम – इस तरह का व्यायाम आपको अक्सर लोग जिम में करते हुए दिखाई देंगे। इसमें व्यक्ति शरीर के अलग अलग अंगों के जरिए मसल्स को ट्रेंड करता है। जैसे डंबल, रोड या वेट मशीन से एक्सरसाइज करना शामिल है। 
  3. एरोबिक व्यायाम – इस व्यायाम में व्यक्ति तैराकी, दौड़ लगाना, पैदल चलना, डांस करना आदि करता है। इसके जरिए हृदय स्वस्थ रहता है। 

व्यायाम के लाभ – Benefits of Exercise in Hindi
व्यायाम के लाभ - Benefits of Exercise in Hindi

दोस्तों अब तक आपने जाना कि Exercise in Hindi मीनिंग व्यायाम होता है। साथ ही हमने आपको एक्सरसाइज से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी। अब हम बात करेंगे Vyayam Ke Labh के बारे में। हम जानते हैं कि जब तक आप व्यायाम के लाभ को लेकर संतुष्ट नहीं होंगे तब तक आप एक्सरसाइज करना शुरू भी नहीं करेंगे। इसलिए अब हम आपको एक्सरसाइज के कुछ फायदे बताएंगे। 

व्यायाम के लाभ इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए 

आपने ऐसे बहुत से लोग देखे होंगे जो अक्सर बीमार रहते हैं। ऐसा उन लोगों के साथ अधिक होता है जिनकी इम्यूनिटी बेहद खराब होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। एक्सरसाइज करने से आपके शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है और आप बेहद कम बीमार पड़ते हैं। यही नहीं अगर आप बीमार पड़ भी जाते हैं तो भी आप बहुत जल्दी ठीक हो जाते हैं। कोरोना से भी उन लोगों की जान बच रही है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर हो। 

वजन संतुलित करने के लिए Vyayam

आज के समय में खराब जीवन शैली और बेकार का खानपान आपके वजन को निरंतर बढ़ा सकता है। बढ़ता वजन बहुत सी बीमारियों के लिए किसी आमंत्रण पत्र जैसा ही होता है। ऐसे में अगर आप Vyayam नियमित रूप से करते हैं तो यह आपके वजन को संतुलित रखता है। यही नहीं अगर आपका वजन कम है तो एक्सरसाइज के जरिए इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

स्किन के लिए व्यायाम के फायदे 

हम सभी जानते हैं कि बढ़ती उम्र का असर अक्सर सबसे पहले हमारी स्किन पर होने लगता है। इसकी वजह से कील मुंहासे और झुर्रियां तक पड़ने लगती हैं। लेकिन अगर आप व्यायाम करते हैं तो आपकी त्वचा सुंदर होने लगती है। दरअसल जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो इसके जरिए स्किन के अंदर मौजूद डेड सेल्स और विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने लगते हैं। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि व्यायाम के लाभ स्किन पर होते हैं। 

पार्टनर के साथ संबंधों में सुधार 

अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपको टेस्टोस्टेरोन लेवल बूस्ट होता है। इससे आप अपने पार्टनर के साथ अधिक समय बिस्तर पर बिता पाते हैं। दरअसल हाल ही में एक रिसर्च हुई है जिनमें कुछ महिलाओं और पुरुषों को लिया गया था जिनमें से कुछ एक्सरसाइज करते थे, और कुछ नहीं। ऐसे लोग जो एक्सरसाइज करते थे उनका बैड पर स्टैमिना बेहतर पाया गया। 

नींद बेहतर होना Vyayam Ke Labh

कहा जाता है कि एक व्यक्ति कुछ दिन खाए पिए बिना तो रह सकता है। लेकिन एक समय के बाद अगर ना सोए तो व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो नींद ना आने की समस्या से परेशान है। उनके लिए एक्सरसाइज एक अच्छा विकल्प हो सकता है। दरअसल एक्सरसाइज के जरिए आप थोड़ा थक जाते हैं और गहरी नींद में सो जाते हैं। 

खतरनाक बीमारियों से बचाव

आज के समय में खराब खान पान और किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी ना करना, आपके शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा कर देती है। इसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है शरीर के सभी अंग शारीरिक क्षमता करने का बल खो बैठते हैं। इसके अलावा हृदय से जुड़ी बहुत सी बीमारियां भी होने लगती हैं। लेकिन अगर आप एक्सरसाइज करते हैं तो आप इन सभी बीमारियों से बचे रह सकते हैं। 

मसल्स और हड्डियों के लिए व्यायाम 

अगर आप बेहद दुबले पतले हैं और एक बेहतरीन बॉडी बनाना चाहते हैं तो एक्सरसाइज आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगी। एक्सरसाइज करने से आपके द्वारा खाया गया खाना आपके मसल्स को बढ़ाने में मदद करेगा। यही नहीं एक्सरसाइज के जरिए आपकी हड्डियां भी मजबूत होने लगती है। 

खुश रखने में व्यायाम के फायदे 

आज के समय में तनाव भरी जिंदगी के अंदर खुश रहना एक बड़ी चुनौती बनकर रह गया है। इसकी वजह से लोग बहुत सी दूसरी समस्या से भी घिर जाते हैं। लेकिन अगर आप एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपके दिमाग में कई रसायन का उत्पादन होता है जो आपको खुश रखने का कार्य करते हैं। 

एक्सरसाइज के फायदे स्मरण शक्ति बढ़ाने में

अगर आपकी याद रखने की क्षमता बेहद खराब है और आप अक्सर चीजों को भूल जाते हैं तो व्यायाम करना आपके लिए जरूरी है। व्यायाम करने से मस्तिष्क में ऑक्सीजन का प्रवाह अधिक होता है. जिससे मस्तिष्क के हार्मोन उत्तेजित होते हैं। साथ ही मस्तिष्क की कोशिकाएं भी बढ़ती हैं। इससे आपकी याद रखने की क्षमता बेहतर होने लगती है। 

एक्सरसाइज के लाभ ऊर्जा बढ़ाने में

ऐसे लोग जो अक्सर थके थके और मुरझाए हुए रहते हैं। उनके लिए व्यायाम फायदेमंद होता है। व्यायाम करने से आपके मस्तिष्क में पैदा होने वाले रसायन आपको अधिक खुश और ऊर्जावान महसूस कराते हैं। यह हम नहीं बल्कि हाल ही में हुई एक रिसर्च बताती है। जहां कुछ ऐसे लोगों को लिया गया जो अक्सर थके थके या ऊर्जा हीन महसूस करते थे। इन लोगों को कुछ समय तक नियमित व्यायाम कराया गया। जिसके बाद इन सभी ने माना कि यह अधिक ऊर्जावान महसूस करने लगे हैं। 

एक्सरसाइज के कुछ अन्य लाभ – Few More Benefits of Exercise in Hindi एक्सरसाइज के कुछ अन्य लाभ - Few More Benefits of Exercise in Hindi

  1. एक्सरसाइज के जरिए आपको पुराने शारीरिक दर्द से राहत मिलती है। 
  2. व्यायाम के फायदे आपको मधुमेह की स्थिति में भी देखने को मिलते हैं। 
  3. कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में एक्सरसाइज के फायदे देखे गए हैं। 
  4. व्यायाम करने से व्यक्ति अधिक रचनात्मक तरीके से सोचने लगता है। 
  5. व्यायाम के जरिए आप अपने खोए हुए स्टैमिना में सुधार कर सकते हैं। 
  6. मेटाबॉलिज्म में सुधार करने के लिए आप नियमित रूप से एक्सरसाइज कर सकते हैं। 
  7. मस्तिष्क के विकास करने में व्यायाम के फायदे देखे जाते हैं। 
  8. व्यायाम के जरिए मस्तिष्क में एंडोर्फिन नामक हार्मोन का रिसाव होता है जिससे आप तनाव से दूर रहते हैं। 
  9. व्यायाम के जरिए ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है। 
  10. व्यायाम आपकी ऊर्जा को एक सही डायरेक्शन देता है। 
  11. एक्सरसाइज के जरिए आप कैंसर जैसी बीमारी से भी खुद को बचाकर रख सकते हैं। 
  12. रिसर्च बताती है कि एक्सरसाइज के जरिए कार्डियक अरेस्ट की संभावना कम हो जाती है। 
  13. हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए व्यायाम करना बेहद जरूरी होता है।
  14. एक्सरसाइज के जरिए आपकी शारीरिक बनावट बेहतर होती है और आपका बॉडी पोस्चर भी ठीक रहता है। 
  15. अगर आपको अक्सर कमर में दर्द रहता है तो आपको व्यायाम नियमित रूप से करना चाहिए। इससे आपका कमर दर्द खत्म हो जाएगा।
  16. रिसर्च के जरिए पता चला है कि ऐसे लोग जो व्यायाम करते हैं वह मानसिक रूप से अधिक मजबूत हो जाते हैं और डिप्रेशन में नहीं आते। एवं एक्सरसाइज के जरिए डिप्रेशन से बाहर निकाला जा सकता है। 

व्यायाम से जुड़े नियम एंड महत्वपूर्ण बातें – Remember While Doing Exercise (Vyayam) in Hindi व्यायाम से जुड़े नियम एंड महत्वपूर्ण बातें - Remember While Doing Exercise (Vyayam) in Hindi

दोस्तों अब तक हमने आपको एक्सरसाइज या व्यायाम के कुछ लाभ और उससे जुड़ी बहुत सी जानकारियां दी हैं। अब हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं जो आपको एक्सरसाइज करते हुए ध्यान रखनी होंगी। क्योंकि अगर आप एक्सरसाइज करते समय किसी तरह की गलती करते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। 

एक्सरसाइज के नियम और महत्वपूर्ण बातें

  • Vyayam करने से पहले जरूरी है कि आप अच्छे से अपने हाथ पैरों को खोल लें। इसके लिए सही से स्ट्रेचिंग करनी चाहिए। 
  • एक्सरसाइज शुरू करने से पहले कम से कम 10 से 15 मिनट का एक वार्म अप सेशन जरूर करना चाहिए। 
  • व्यायाम से 30 मिनट पहले तक आपको कुछ नहीं खाना चाहिए। 
  • अगर आप वेट ट्रेनिंग करने वाले हैं तो खाली पेट एक्सरसाइज बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। 
  • व्यायाम के लिए कुछ सपोर्टिव चीजें, जैसे रिस्ट बैंड, सपोर्टर, क्नी कैप्स, जूते, टी – शर्ट और लोअर जरूर ले। 
  • जिम में अपने ट्रेनर की निगरानी में ही व्यायाम करें। आप किस तरह का शरीर पाना चाहते हैं उन्हें बताएं और वर्कआउट प्लान लें। 
  • अगर आप वेट ट्रेनिंग कर रहें हैं तो ट्रेनर से बॉडी पोजीशन के बारे में बार बार पूछते रहें। 
  • आप ईगो लिफ्टर बनने की गलती ना करें। यानी आप किसी दूसरे को देख कर अधिक वजन ना उठाएं। 
  • सांस रोक कर वजन उठाने या एक्सरसाइज करने की गलती ना करें।
  • एक्सरसाइज के पहले ही सेट में हैवी वेट लिफ्ट ना करें इससे कार्डियक अरेस्ट आने का खतरा बना रहता है। 
  • अगर आपको वेटलिफ्ट करते वक्त कहीं अधिक खिंचाव या दर्द महसूस हो तो, तुरंत एक्सरसाइज करना बंद कर दें। थोड़ा आराम करें और फिर एक्सरसाइज करें। अगर जरूरत पड़े तो 3 से 4 दिन तक गैप भी ले लें।
  • व्यायाम करते समय अपना पूरा फोकस उस जगह पर लगाएं जिस पार्ट की आप एक्सरसाइज कर रहे हैं। 
  • व्यायाम के बीच का गैप कितना हो इसके बारे में ट्रेनर से राय जरूर लें। 

Vyayam से होने वाले नुकसान – Exercise Side Effects in Hindi Vyayam से होने वाले नुकसान - Exercise Side Effects in Hindi

आपने पढ़ा कि व्यायाम के कितने अधिक फायदे हैं। ऐसे में अगर कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। अब हम आपको व्यायाम से होने वाले कुछ नुकसानों के बारे में बताएंगे। हालांकि यह नुकसान ऐसे नहीं है जिनकी वजह से आप एक्सरसाइज ना करें। बल्कि यह नुकसान केवल आपको तब होते हैं जब आप कुछ गलतियां कर देते हैं। आइए जानते हैं व्यायाम के कुछ नुकसान

चोट लगने का डर 

अगर आप एक्सरसाइज बिना किसी ट्रेनर की मदद के करते हैं। तो इसके पूरे पूरे चांस हैं कि आपको चोट लग जाए। कई मामलों में जिम के अंदर लोग अपनी जान तक गंवा बैठते हैं। ऐसे आप एक्सरसाइज करते समय ट्रेनर को साथ जरूर लें। इसके अलावा अपनी क्षमता के अनुसार ही वजन उठाने वाली एक्सरसाइज करें। 

वजन को लेकर चिंता

ऐसे बहुत से लोग हैं जो या तो वजन बढ़ाने के लिए या वजन घटाने के लिए व्यायाम कर रहे होते हैं। ऐसे लोग अक्सर एक्सरसाइज की मात्रा के मुताबिक या तो अधिक खा लेते हैं या फिर कम खाते हैं। इसकी वजह से वह अपने वजन को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं। 

अधिक नींद आना

ऐसे बहुत से लोग हैं जो आवश्यकता से अधिक एक्सरसाइज करते हैं और अक्सर खुद को थका हुआ महसूस करते हैं। जिसकी वजह से उन्हें अधिक नींद भी आती है। ध्यान रहे सही मात्रा में की गई एक्सरसाइज आपकी नींद ठीक कर सकती है और अधिक मात्रा में की गई एक्सरसाइज आपकी नींद बढ़ा सकती है।

बॉडी पोस्चर में बदलाव

ऐसे बहुत से लोग हैं जो बिना किसी ट्रेनर के व्यायाम करते हैं। ऐस में वह गलत तरीके से एक्सरसाइज करते हैं। जिसके कारण उनका बॉडी पोस्चर खराब हो सकता है। 

रोग प्रतिरोधक क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव

अगर आप व्यायाम सही मात्रा में करते हैं तो इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। लेकिन अगर आप अधिक एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी को नुकसान भी पहुंच सकता है। 

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तो हमने आपको अपने इस लेख में Exercise Meaning in Hindi और Vyayam Ke Labh और नुकसान के बारे में विस्तार से बता दिया है। साथ ही आपने व्यायाम से जुड़ी हुई बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की है। अब अगर आप एक्सरसाइज करना चाहें तो कर सकते हैं। अगर हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जानेव वाले सवाल

  1. क्या एक्सरसाइज करने से किसी बीमारी का उपचार हो सकता है?

    नहीं, एक्सरसाइज के जरिए बीमारियों से बचा जा सकता है। लेकिन इसके जरिए उपचार संभव नहीं है।

  2. व्यायाम कितने प्रकार के होते हैं?

    यूं तो व्यायाम दो प्रकार के होते हैं, एक मेंटल एक्सरसाइज और दूसरी शारीरिक एक्सरसाइज। लेकिन शारीरिक एक्सरसाइज के दूसरे कई किस्म होते हैं।

  3. क्या व्यायाम का महत्व मस्तिष्क के लिए भी बहुत होता है?

    हां, व्यायाम मस्तिष्क पर व्यायाम के बहुत से फायदे होते हैं।

  4. क्या व्यायाम करने से व्यक्ति अधिक समय तक जीवीत रहता है?

    हां अगर कोई नियमित रूप से व्यायाम करे तो उसे बीमारियां नहीं होती और वह लंबे समय तक जीवीत रह सकता है।

यह भी पढ़ें
Surya Namaskar Ke Fayde
Savasana ke Fayde
mountain Pose benefits
Anulom Vilom Pranayam Ke fayde
Cholesterol kam Karne ke Upay

You may also like

Comments are closed.