ताड़ासन (Mountain Pose) करने के फायदे, तरीके और सावधानियां। Benefits of Tadasana in Hindi
yoga

ताड़ासन (Mountain Pose) करने के फायदे, तरीके और सावधानियां। Benefits of Tadasana in Hindi

Main points

योगा करने के कितने अधिक लाभ हैं यह तो सभी जानते हैं। लेकिन कुछ लोग योग से इसलिए परहेज रखते हैं क्योंकि उन्हे लगता है कि योगासन केवल मुश्किल ही होते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आज हम आपको Tadasana के बारे में बताने वाले हैं। अगर आपको लग रहा है कि ताड़ासन बेहद मुश्किल है तो बता दें की आप गलत सोच रहे हैं। यह बेहद आसान है। इसके अलावा Benefits of Tadasana  (Mountain Pose) बहुत ज्यादा हैं। इसलिए आज हम आपको ताड़ासन के फायदे और इसे करने का सही तरीका या विधि बताएंगे। लेकिन इससे पहले हम आपको बताएं कि ताड़ासन के लाभ क्या हैं, उससे पहले यह तो जान लें कि ताड़ासन क्या है। 

क्या है ताड़ासन – What is Tadasana  (Mountain Pose) in Hindi क्या है ताड़ासन - What is Tadasana  (Mountain Pose) in Hindi

ताड़ासन को समस्थिति के नाम से भी जाना जाता है। ताड़ शब्द को संस्कृत भाषा से लिया गया है इसका अर्थ होता है पहाड़। वहीं आसान का मतलब होता है मुद्रा। यानी पहाड़ की मुद्रा वाला आसन। साधारण और आसान सा दिखने वाला यह आसन असल योग का एक मूलभूत आसन हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह आसन बहुत से आसनों का आधार है। 

ताड़ासन करने के फायदे आपको तभी हो सकते हैं जब आप इसे बिल्कुल सही मुद्रा में करें। अगर आपकी मुद्रा गलत हुई तो इसके द्वारा प्राप्त सारे फ़ायदों से आप हाथ धो बैठेंगें इसलिए हम आपको नीचे इसकी मुद्रा के बारे में बता रहे हैं। 

ताड़ासन करने का तरीका – How To Do Tadasana  (Mountain Pose) in Hindiताड़ासन करने का तरीका - How To Do Tadasana  (Mountain Pose) in Hindi

दोस्तों योग एक मात्र ऐसा विकल्प है जो ना केवल आपको हमेशा स्वस्थ्य रखता है बल्कि आपको बहुत से दर्द, तनाव और दिमागी बीमारियों से बचाता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप योग करने का सही तरीका जानते हों। अगर आपको ताड़ासन करने का सही तरीका पता हो तो आपको इसके फायदे कई मामलों में देखने को मिलेंगे। वहीं अगर आप इसे सही प्रकार से नहीं कर पाते तो केवल यह आपके समय को बर्बाद करने का कार्य करेगा। तो चलिए जानते हैं किस तरह करें ताड़ासन

ताड़ासन करने की विधि

  1. सबसे पहले आप किसी समतल जगह पर मैट या चदर बिछा लें। ध्यान रहे जमीन पर ही इसे करें बिस्तर पर नहीं।
  2. इसके बाद अपनी कमर और पैरों को बिल्कुल सीधा करके खड़े हो जाएं। 
  3. जब आप ताड़ासन के लिए खड़े हों तो ध्यान रहें की आपकी दोनो एड़िया मिली हुई हों। 
  4. इस दौरान आपके हाथ पूरी तरह सीधे करके बगल में रखें।
  5. अब अपने दोनों हाथों की हथेलियों को आपस में फंसा कर ऊपर की ओर उठाएं। इसमें आपकी हथेलियां आसमान की तरफ हो यह ध्यान रखें। 
  6. इसके बाद सांस लेते हुए धीरे धीरे पंजों के बल खड़े हों और शरीर को ऊपर की ओर खीचें। 
  7. इस मुद्रा में आने के बाद कुछ देर इसी तरह रहें और सांस लेते रहें। 
  8. जब आप यह आसन करें तो ध्यान रहें कि आपका पूरा वजन केवल आपके पंजों पर ही रहे। 
  9. इसके बाद धीरे धीरे उसी अवस्था के अंदर आ जाएं। 
  10. इस आसन को आप दिन में 8 से 10 बार दोहराएं। 

ताड़ासन के फायदे – Benefits of Tadasana (Mountain Pose) in Hindi
ताड़ासन के फायदे - Benefits of Tadasana (Mountain Pose) in Hindi

दोस्तों अब तक आपने जाना की ताड़ासन किस तरह किया जाता है। अब बात करतें हैं कि आखिर आपको ताड़ासन क्यों करन चाहिए। यानी हम अब आपको बताएंगे ताड़ासन करने के फ़ायदों के बारे में। 

बेनिफिट्स ऑफ ताड़ासन कमर दर्द में

आज कल की खराब दिन चर्या और दिन भर कंप्यूटर या लैपटाप के सामने बैठ कर काम करने से ना केवल आंख खराब होने लगती हैं। बल्कि उतना ही असर आपकी कमर पर भी पड़ता है। आज के समय बहुत से लोग कमर दर्द की शिकायत से परेशान हैं। अगर आपको भी यह समस्या है तो आपको बता दें कि ताड़ासन बेनिफिट्स कमर दर्द में भी होते हैं। जब भी आप इस आसन को करते हैं तो आपकी बॉडी स्ट्रेच होने लगती है। इससे आपको कमर दर्द में काफी आराम मिलता है। 

यह भी पढ़ें – अनुलोम विलोम करने के फायदें जानिए

बॉडी पोस्चर सुधारने में ताड़ासन के फायदे

आज कल की जीवनशैली और तकनीक का असर हमारी बॉडी पोस्चर पर भी पड़ने लगा है। ऐसे में चाहे आप घंटो कंप्यूटर पर काम करते हों , या फिर कंही ट्रैवल करते हों। इससे सबसे अधिक प्रभावित होते हैं आपकें रीढ़ की हड्डी और आपके कंधे। दोनो की ही शेप बिगड़ने लगती है। जिसकी वजह से कई तरह की भयंकर समस्या होने लगती हैं। इसके अलावा भी कई तरह के नुकसान होने लगते हैं। लेकिन ताड़ासन करने से यह सभी समस्या खत्म होने लगती है। ताड़ासन करने के दौरान रीढ़ की हड्डी से लेकर पूरे शरीर का पोजीशन सीधी होती है। जिससे आपका बॉडी पोस्चर भी सुधरने लगता है। इसके अलावा जब आप रोजाना इस आसन को करने लगते हैं तो इससे आपकी रीढ़ की हड्डी भी अधिक लचीली हो जाती है और शरीर में लचीला हो जाता है। दरअसल यह आसन आपकी मांसपेशियों में खिंचाव पैदा करता है जिससे रीढ़ की हड्डी सीधी रखने में मदद मिलती है। 

ताड़ासन बेनिफिट्स फॉर मधुमेह

योगा के बारे में अक्सर कई दावे हो चुके हैं जो बताते हैं कि किस तरह योगासन कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। ऐसी ही भयंकर बीमारियों की सूची में डायबिटीज़ भी है। डायबिटीज में सुधार के लिए बहुत से योगासन बताए जाते हैं। लेकिन इन सभी में से सबसे ज्यादा आसान ताड़ासन ही है।  इस आसन के जरिए खून में ग्लूकोज को नियंत्रित किया जा सकता है। इसी तरह यह मधुमेह के मरीजों को लाभ पंहुचाता है। हालांकि इस विषय पर अभी थोड़े शोध होने ओर बाकि हैं।

पैरों के लिए ताड़ासन के लाभ

पैर हमारे शरीर का वह हिस्सा है जो हमे कह़ी भी पहुचने या खड़े होने में मदद करते हैं। अगर पैरों की मजबूती के लिए अगर आप कुछ करना चाहते हैं तो आप ताड़ासन को कर सकते हैं। ताड़ासन के जरिए आपके घुटने जांघ और टखने मजबूत होते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यह आसन करते समय आपका सारा भार आपके पैरों पर होता है। हालांकि इस पर अभी कुछ और शोध होने बाकि हैं। 

इसे भी देखें – पेट कम करने के लिए योगासन

संतुलन बनाने में ताड़ासन करने के फायदे

इस आसन को करने की विधि को देख कर शायद आपको यह पता चल ही गया होगा। कि यह आपके शरीर को संतुलित करने पर ही सही तरह होगा। यानी अगर आप इसे कुछ समय तक करते रहेंगे तो आप अपने शरीर को अच्छी तरह बैलेंस करना सीख जाएंगे।

मानसिक जागरूकता के लिए करें ताड़ासन

आज के समय में जंहा एक सेकेंड के लिए भी ध्यान को लगा पाना लगभग नामुमकिन हो गया है। वहीं योग एकमात्र ऐसा जरिया है जिससे इस समस्या को खत्म किया जा सकता है। योग के कई आसनों के जरिए आपकी मानसिक जागरूकता और स्थिरता बेहतर होती है। इन्ही में से एक आसन ताड़ासन भी हैं। ताड़ासन के जरिए ना केवल आप अपनी मानसिक जागरूकता बढ़ा सकते हैं, बल्कि आप अधिक सतर्क, शांत क्रिएटिव महसूस करने लगेंगे। 

ताड़ासन बेनिफिट्स फॉर हाइट

एक अच्छी लंबाई कौन नही चाहता। ऐसे बहुत सी नौकरियाँ है जो केवल लंबाई के आधार पर ही मिलती हैं। लेकिन कुछ लोग अपनी लंबाई को लेकर परेशान होते हैं क्योंकि या तो उन्हे पूरा पोषण नहीं मिलता या फिर उनके जीन्ज ही ऐसे हैं। लेकिन ताड़ासन करने के लाभ आपको लंबाई बढ़ाने में भी काम आ सकते हैं। अगर आप भी अपनी हाइट बढ़ाना चाहते हैं तो आप रोजाना इस आसन को सुबह सुबह करें। 

ताड़ासन करने से पहले कुछ टिप्स -Beginner Tips For Tadasana in Hindi

दोस्तों हम जानते हैं कि आपने जैसे ही सुना होगा कि ताड़ासन करने के बहुत से फायदे हैं तो आप इस आसन को करने का मन बना चुके होंगे। आप इसे जरूर करें। लेकिन कुछ चीजों ध्यान में रखते हुए ही ताड़ासन करना चाहिए।

  • जब आप शरीर को ऊपर की ओर स्ट्रेच करें तो अधिक जोर ना लगाएं.
  • अगर संतुलन बनाने में दिक्कत हो तो आप अपने दोनो पैरों को थोड़ा खोल कर भी इस आसन को कर सकते हैं। 
  • अगर आप पहली बार किसी तरह के योगासन करने जा रहे हैं तो इसे अधिक समय के लिए ना करें। 

ताड़ासन को लेकर बरते यह सावधानियां – Precaution Of Tadasana (Mountain Pose) in Hindi

दोस्तों किसी भी चीज के लाभ आपको तभी होते हैं जब आप उसे बिल्कुल सही प्रकार करते हैं या फिर वह योगासन आपके लिए सच में फायदेमंद हो। कुछ लोगों के लिए यह ताड़ासन नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में अगर आपको भी नीचे दी गई समस्याओं में से किसी से भी पीड़ीत हैं तो इस आसन को ना करें.

इस तरह के लोग ना करें ताड़ासन

  • अगर आपको सिर र्दद की समस्या रहती है तो आप इस आसन को करने की गलती बिल्कुल ना करें।
  • अगर आपको नींद नहीं आती और आप बेहतर नींद के तरीके खोज रहे हैं तो भी आप इस आसन को बिल्कुल ना करें।
  • लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग भी इस आसन को ना करें।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों आशा करते हैं कि आपको ताड़नस करने के फायदें समझ आ गए होंगे। इसलिए आप इस योगासन को शुरू कर सकते हैं। लेकिन आप किसी प्रकार की बीमारी का इलाज के लिए इस योगसन को करना चाहते हैं तो ऐसा ना करें। यह आपको बीमारियों से बचा सकती है लेकिन किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. ताड़ासन का क्या मतलब होता है?

    ताड़ का मतलब होता है पहाड़ और आसन का अर्थ होता है मुद्रा।

  2. क्या ताड़ासन गर्भावस्था में किया जा सकता है?

    आप इस बात की सलाह अपने डॉक्टर या योगा इंस्ट्रक्टर से ले सकते हैं।

  3. क्या लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को ताड़ासन करना चाहिए?

    नहीं, उन्हे यह आसन नहीं करना चाहिए।

  4. क्या यह आसन लंबाई बढ़ाने में सहायता कर सकता है?

    हां, यह आसन लंबाई बढ़ाने में सहायता कर सकता है।

You may also like

Comments are closed.