garam pani pine ke fayde गर्म पानी पीने के 21 फायदे व नुकसान। Side Effects and Benefits of Drinking Hot Water in Hindi।,
home remediesNUTRITION GUIDE

गर्म पानी पीने के 21 फायदे व नुकसान। Side Effects and Benefits of Drinking Hot Water in Hindi।

Main points

पानी हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है यह बात तो हम सभी जानते हैं। लेकिन गर्म पानी पीने के फायदे व नुकसान बहुत कम लोग जानते हैं। Garam Pani Pine Ke Fayde इतने अधिक हैं जिन्हे जानने के बाद शायद आप केवल जिंदगीभर गर्म पानी का ही सेवन करेंगे। रात को गर्म पानी पीना हो या सुबह फायदे बेहिसाब ही हैं। आज अपने इस लेख में हम आपको गर्म पानी के फायदे व नुकसान से रूबरू कराएंगे। इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि आप जो ठंडा ठंडा पानी पीते हैं उसके नुकसान कितने अधिक हैं और किस तरह ठंडा पानी आपकी सेहत और दिमाग पर असर डालता है। तो दोस्तों बस अपनी आंखों को लेख पर टीका लें और कुछ मिनट में जानें कि गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान क्या हैं। लेकिन इससे पहले आप यह तो जान लें कि आपको ठंडा पानी क्यों नहीं पीना चाहिए। 

ठंडा पानी पीने के नुकसान – Cold Water Side Effects in Hindiठंडा पानी पीने के नुकसान - Cold Water Side Effects in Hindi

गर्मियों के मौसम फ्रीज से निकाला हुआ ठंडा ठंडा पानी जैसे ही गले तक पंहुचता है मानों जैसे मोक्ष पा लिया हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह केवल आपको स्वाद में अच्छा लगता है या इसे पीने में मजा आता होगा। लेकिन ठंडा पानी पीने के नुकसान कितने अधिक हैं इसका  अंदाजा भी आप नहीं लगा सकते। ठंडे पानी के सेवन से आपकी पाचन क्रिया प्रभावित होती है। इसके अलावा ठंडे पानी का असर आपके पेट और सेहत दोनो के लिए खतरनाक हो सकता है। चलिए जानते हैं कि ठंडा पानी पीने के नुकसान क्या हैं और क्यों इसे नहीं पीना चाहिए।

दिल की गति पर असर डालता है ठंडा पानी

कहते हैं कि पानी का तापमान या तो शरीर के मुताबिक हो या फिर आपके रूम के मुताबिक। अगर आप आवश्यकता से अधिक ठंडा पानी पीते हैं तो इसका असर आपकी दिल की गति पर पड़ता है। इससे आपके दिल की गति सामान्य से काफी कम होने लगती है। यह इसलिए होता है क्योंकि ठंडा पानी आपकी वेगस तंत्रिका को प्रभावित कर देता है और इसी के कारण दिल की गति धीरे होने लगती है।

यह भी पढ़ें – इम्यूनिटी कैसे बढ़ाए जानिए

पाचन क्रिया पर नुकसान पंहुचाता है ठंडा पानी

आपने अक्सर ऐसे बहुत से लोग देखे होंगे जिनको पेट की समस्या बहुत अधिक रहती है। जबकि आपको उनके खान पान में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं दिखती होगी, सिवाए एक के वह ठंडा पानी पीते हैं। ठंडा पानी आपकी पाचन क्रिया को बहुत प्रभावित करता है। ठंडा पानी पीने से नसे सिकुड़ जाती हैं जिससे पाचन क्रिया कमजोर होने लगती हैं। इसके अलावा पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी पैदा होने लगती हैं। 

गला खराब करता है ठंडा पानी

आपने अक्सर अपने बड़ो से सुना होगा की ठंडा पानी मत पिया करों गला खराब हो जाएगा। तो जी हां ठंडा पानी पीने से गला खराब हो सकता है। आपको बता दें कि ठंडे पानी के सेवन से श्वसन तंत्र में म्युकोसा नाम की सुरक्षात्मक परत संकुलित हो जाती है, जिससे गला खराब होने लगता है। 

कब्ज की समस्या के लिए जिम्मेदार ठंडा पानी 

आपने देखा ही होगा ठंड में किस तरह चीजे जम जाती हैं। इसी तरह का हाल कुछ हमारे पेट के अंदर भी होता है। ठंडा पानी पीने से ना केवल कब्ज की समस्या होने लगती है बल्कि कई बार तो यह बवासीर जैसी बीमारी को भी जन्म दे देता है। ऐसे में ठंडे पानी का सेवन आज से ही त्याग दें तो बेहतर है।

पोषक तत्वों और ऊर्जा को खा जाता है ठंडा पानी

क्या आप जानते हैं कि आदमी के शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है। ऐसे में जब भी हम ठंडा पानी या कोई अन्य ठंडी चीजे लेते हैं तो इससे हमारे शरीर का तापमान कम होने लगता है। इस तापमान को फिर से उसी जगह लाने में शरीर की बहुत सी ऊर्जा खर्च होती है। इसके अलावा कई तरह के पोषक तत्वों को ठंडा पानी खत्म कर देता है। ऐसे में ठंडे पानी का सेवन करना है या नहीं। यह बात आपको तय करनी है। 

इसे भी देखें- रातों रात गोरा होने के उपाय

गर्म पानी पीने के फायदे – Garam Pani Pine ke Fayde in Hindi गर्म पानी पीने के फायदे - Garam Pani Pine ke Fayde in Hindi

दोस्तों अब तक आपने जाना कि ठंडा पानी पीने के नुकसान क्या हैं। कहते हैं कि जो चीजे हमारी जुबान को पसंद हों वह हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही होती हैं। जबकि जो चीजे हमारी जुबान को अच्छी ना लगें वह हमारे लिए फायदेमंद रहती हैं। ऐसा ही कुछ गर्म पानी के मामले में भी है। ठंडा पानी स्वाद में भले ही अच्छा हो लेकिन सेहत खराब कर देता है। वहीं गर्म पानी का स्वाद भले ही आपको अच्छा ना लगें लेकिन आपको हमेशा स्वस्थ रखता है। रिसर्च तो यंहा तक बताती हैं कि जो लोग हमेशा गर्म पानी पीते हैं उन्हे बहुत सी बीमारियां छू ही नही पाती। तो चलिए जानते हैं गर्म पानी के फायदे 

गर्म पानी पीने के लाभ स्वास्थ्य के लिए – Benefits of Drinking Hot Water in Hindi
गर्म पानी पीने के लाभ स्वास्थ्य के लिए - Benefits of Drinking Hot Water in Hindi

सबसे पहले हम जानते हैं कि गर्म पानी किस तरह हमे सेहतमंद बनाए रखता है। इसके अलावा हम आगे यह भी जानेंगे कि गर्म पानी स्किन पर क्या फायदा पंहुचाता है और बालों पर गर्म पानी पीने का क्या लाभ होता है। 

शरीर से जहरीले पदार्थ निकालता है

खराब लाइफस्टाइल और खानपान के चलते शरीर में कई तरह के जहीरीले पदार्थ एकत्रित होने लगते हैं। इन पदार्थो के शरीर में एकत्रित होने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप अपने शरीर को अंदर से साफ रखना चाहते हैं तो आप गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं। आप सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले गर्म पानी का सेवन शुरू कर दें। अगर आप थोड़े बेहतर परिणाम चाहते हैं तो गर्म पानी में आप शहद मिला कर भी पी सकते हैं। इससे आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ निकलने लगेंगे।

गर्म पानी के लाभ मल त्यागने में

आज के समय में ना जाने कितने ही लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। इस समस्या में व्यक्ति की आंत में मल जमने लगता है, जिससे मल त्यागने में दिक्कत होती है और कई बार यह दूसरी बड़ी समस्या को भी पैदा कर देती है। ऐसे में केवल गर्म पानी के पीने से खाद्य पदार्थ घुल जाते हैं और मल त्यागने में ना तो किसी प्रकार की मुश्किल होती है और ना ही कब्ज की समस्या बनती है। अगर आप सुबह खाली पेट गर्म पानी पीते हैं तो मल त्यगाना आसान हो जाता है। 

गर्म पानी पीने के फायदे पाचन क्रिया पर 

भोजन करने के बाद उसका पचना दूसरी क्रिया होती है। वहीं ऐसे में कुछ लोग खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने की गलती कर बैठते हैं और इसे ही पूरी जिंदगी दौहराते रहते हैं। लेकिन इस गलती से ना केवल पाचन क्रिया प्रभावित होती है बल्कि आंत में कैंसर होने की संभावना भी बढ़ जाती है। जबकि गर्म पानी इसके विपरीत कार्य करता है। वह भोजन को तेजी से पचाने का कार्य करता है और पाचन शक्ति को भी मजबूत बना कर रखता है। 

नोट – भोजन करने के तुरंत बाद ना तो पानी पीएं और ना ही किसी प्रकार की कोई कोल्ड ड्रिंक पीएं। भोजन के एक घंटे बाद ही गर्म पानी या नॉर्मल पानी का सेवन करें। 

वजन कम करने में 

अगर आपका वजन बढ़ता जा रहा है और आप एक्सरसाइज के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाते तो आप गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं। आप जब भी पानी पीएं तो केवल वह गर्म हो इस बात का खास ध्यान रखें। गर्म पानी के पीने के फायदे वजन कम करने में देखे गए हैं। दरअसल गर्म पानी आपके मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और शरीर कें अंदर जम चुके बैड फैट को खत्म करने का कार्य करता है। अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो आप गर्म पानी के अंदर शहद या नींबू निचोड़ कर पी सकते हैं। इससे आपका वजन तेजी से कम होने लगेगा।

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है गर्म पानी

आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है कि केवल पानी को गर्म करके पीने के इतने लाभ हैं। लेकिन यह सच है दोस्तों और यह सूची थोड़ी और भी लंबी है। गर्म पानी के जरिए आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ने लगता है। इसलिए दोस्तों आज से ही रोजाना गर्म पानी पीने की आदत बनाएं। 

मासिक धर्म के दर्द में गर्म पानी देता है लाभ

मासिक धर्म के समय महिलाओं को भयंकर दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वह ना तो किसी प्रकार की दवाई लेना पसंद करती हैं और ना ही कुछ उपचार करवा सकती हैं। लेकिन गर्म पानी उनके इस दर्द को बहुत हद तक कम करने में मदद करता है। मासिक धर्म के दर्द से बचने के लिए महिलाएं गर्म पानी में जीरे के बीज को डालकर पी सकती हैं। इससे पेट को गर्माहट मिलेगी जिसकी वजह से मांसपेशियों में ऐंठन और मरोड़ कम हो जाएगी।

खांसी जुखाम से बचाता है गर्म पानी

गर्म पानी पीने के लाभ खांसी और जुखाम में भी होते हैं। खासी और जुखाम के दौरान आपके गले और नाक में बलगम जमा होने लगता है, जिसे गर्म पानी जमने ही नहीं देता। इसके अलावा गले की खराश हो या फिर दर्द गर्म पानी दोनों के लिए ही फायदेमंद रहता है। 

स्किन पर गर्म पानी के फायदे – Benefits of Drinking Water on Skin in Hindiस्किन पर गर्म पानी के फायदे - Benefits of Drinking Water on Skin in Hindi

आज के समय में ना जाने लोग अपनी स्किन को बेहतर बनाए रखने या यूं कहें खुद को जंवा बनाए रखने के लिए महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह लोग नहीं जानते कि स्किन के लिए गर्म पानी से बेहतर कुछ भी नहीं। ऐसे बहुत से फिल्मी सितारें हैं जो बताते हैं कि वह स्किन को सुंदर और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए केवल गर्म पानी का ही सेवन करते हैं। आइए जानते हैं स्किन पर गर्म पानी पीने के फायदे

बुढ़ापे को रोकता है गर्म पानी 

बढ़ती उम्र और खराब खानपान का असर सबसे पहले हमारे चेहरे पर दिखने लगता है। ऐसे में चेहरे पर कील मुंहासे और झुर्रिया आने लगती हैं, जो वक्त से पहले आपको उम्र दराज दिखा सकती हैं। लेकिन गर्म पानी से इन सभी समस्याओं से निपटा जा सकता है। जी हां गर्म पानी के लाभ त्वचा पर भी होते हैं। गर्म पानी आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालता है और त्वचा के सेल्स को ठीक करता है। इसके अलावा इससे आपकी स्किन की लचीलता बढ़ती है और स्किन टोन्ड और ग्लोइंग बनी रहती है। 

 गर्म पानी के फायदे स्किन को हेल्थी रखने में

रूखी त्वचा एक बहुत बड़ी समस्या बन जाती है। हर घंटे इस पर कुछ लगाना भी मुश्किल होता है। ऐसे में गर्म पानी के सेवन से इस समस्या को निपटाया जा सकता है। गर्म पानी आपको हाइड्रेटेड और गर्म रखता है इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है और स्किन खूबसूरत होने लगती है। 

स्किन इंफेक्शन के लिए गर्म पानी 

अगर आप कुछ भी उल्टा सीधा खाते हैं या बहुत ही प्रदूषित जगह पर रहते हैं तो यकीनन आपको स्किन से संबंधित समस्या होती होंगी। जैसे कील मुंहासे खुजली आदि। लेकिन गर्म पानी आपकी इन सभी समस्याओं को जड़ से खत्म करने की क्षमता रखता है। ऐसे में अपनी स्किन को बेहतर बनाए रखने के लिए आज से ही गर्म पानी पीना शुरू करें।  

बालों पर गर्म पानी पीने के फायदे – Benefits of Drinking Hot Water for Hair in Hindiबालों पर गर्म पानी पीने के फायदे - Benefits of Drinking Hot Water for Hair in Hindi

आपको शायद अब तक लग रहा होगा कि क्या सच में गर्म पानी पीने के इतने फायदे हैं, तो जवाब है हां। अब हम बात करते हैं कि बालों पर गर्म पानी पीने का क्या असर होता है। 

गर्म पानी पीने से बढ़ते हैं बाल 

ऐसी बहुत सी रिसर्च हो चुकी हैं जो बताती हैं कि गर्म पानी पीने से बाल तेजी से बढ़ते हैं। कहा जाता है कि बालों की कोशिकाओं के लिए गर्म पानी किसी वरदान से कम नहीं हैं। रोजाना गर्म पानी पीने से ना केवल बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं बल्कि बालों के रूखेपन से भी छुटकारा मिल जाता है। 

डैंड्रफ के लिए गर्म पानी

यूं तो सर्दियों के समय गर्म पानी से नहाने से बालों में डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है। लेकिन इसका मतलब कतई यह नहीं है कि गर्म पानी पीने से भी यह समस्या हो। बल्कि गर्म पानी पीने से बालों से डैंड्रफ तेजी से कम होने लगता है। 

बालों की सुंदरता बनाए रखता है गर्म पानी

अगर आपके बालों को  आप सुंदर और चमकदार बनाना चाहते हैं तो यकीन मानिए किसी प्रकार के प्रोडक्ट पर पैसा खर्च करना बंद कर दें और केवल गर्म पानी पीना शुरू करें। इससे आपके बाल सुंदर भी होंगे, मजबूत भी होंगे और घनें भी। 

गर्म पानी पीने के नुकसान – Side Effects OF Drinking Hot Water in Hindi

दोस्तो गर्म पानी पीने के नुकसान तब तक नहीं हैं। जब तक आप आवश्यकता से अधिक गर्म पानी ना पीएं। इसके अलावा आप कीसी भी प्लास्टिक के गिलास या बोतल में गर्म पानी का सेवन ना करें। तो आपको गर्म पानी के नुकसान नहीं होंगे।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको बताया कि गर्म पानी पीने के फायदे व नकुसान क्या हैं। अब आप गर्म पानी पीने की शुरूआत आज से ही कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आए तो इसे अपनो दोस्तो के साथ शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या गर्म पानी से वजन घटाना जा सकता है?

    हां, गर्म पानी के जरिए वजन घटाना आसान हो जाता है।

  2. क्या गर्म पानी बालों के लिए भी फायदेमंद हैं?

    हां, गर्म पानी पीने से बाल मजबूत होते हैं और तेजी से बढ़ने लगते हैं।

  3. क्या कब्ज से बचने के लिए गर्म पानी पीना सही होगा?

    हां, गर्म पानी से आप कब्ज की समस्या से बच सकते हैं।

  4. गर्म पानी के नुकसान क्या हैं?

    गर्म पानी पीने के कोई नुकसान नहीं हैं।

You may also like

Comments are closed.