kiwi fal khane ke fayde,कीवी के 20 फायदे, नुकसान और उपयोग। Side Effects and Benefits of Kiwi Fruit in Hindi
NUTRITION GUIDE

Kiwi Fal क्या है? किवी फ्रूट के 20 फायदे नुकसान। Kiwi Fruit in Hindi

Main points

खुद को सेहतमंद बनाए रखने के लिए अक्सर डॉक्टर फलो और सब्जियों का सेवन करने की सलाह देते हैं। आमतौर पर हम बहुत से फलों का सेवन करते भी रहते हैं लेकिन इस सूची से एक नाम गायब हो जाता है वो है कीवी फल का। कीवी के फायदे कितने अधिक हैं इसका अंदाजा लगा पानी भी शायद मुश्किल ही हो। अगर आपको आसान शब्दों में बताएं की Kiwi Fal Ke Fayde कितने हैं, तो आप बस इतना समझ लें कि आपके शरीर में चाहे किसी भी चीज की कमी क्यों ना हो कीवी फल इन सभी कमियों को पूरा कर सकता है। आज अपने इस लेख में हम आपको कीवी खाने के फायदे नुकसान इसके उपयोग से जुड़ी तमाम जानकारियाँ देंगे। साथ ही जिम जाने वालें लोगो के लिए कीवी में कितनी कैलोरी हैं और इसे कितनी मात्रा में खाया जाए यह सारी बातें आज आप हमारे इस लेख के माध्यम से जानेंगे। तो चलिए जानते हैं कीवी खाने के फायदे नुकसान और उपयोग के बारे में। 

अब हम आपको यह बताएं कि कीवी के लाभ क्या हैं इससे पहले आप इससे जुड़ी कुछ अहम जानकारियाँ भी जान लें। 

क्या है कीवी फल – What is Kiwi Fruit in Hindiक्या है कीवी फल - What is Kiwi Fruit in Hindi

कीवी फल की खेती विश्व में सबसे अधिक चीन में की जाती है। इसके अलावा भारत में कीवी की खेती उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, सिक्किम, केरल और कर्नाटक में की जाती है। साथ ही अमेरिका न्यूजीलैंड में भी कीवी उगाई जाती है। यह फल बाजार में बहुत ही आसानी से मिल जाता है। दूसरे फलों के मुकाबले इसकी कीमत थोड़ी अधिक जरूर होती है लेकिन उतने ही इसके फायदे भी होते हैं। 

कीवी फल कैसा होता है

 कीवी  बाहर से दिखने में भूरा और अंदर से हल्का हरा होता है। कीवी फल का स्वाद मीठा और थोड़ा तीखा भी होता है। इसके इसी स्वाद के चलते बहुत से व्यंजनों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। कीवी के अंदर मौजूद बीजों को भी खाया जाता है और इसे छिलके के साथ भी खाया जाता है। हालांकि कुछ लोगों को इसके छिलके का स्वाद अच्छा नहीं लगता। इसलिए यह लोग छिलका उतारने के बाद ही इसका सेवन करते हैं। लेकिन इसे छिलके के साथ खाने से आपको अधिक फायदे होते हैं। 

यह भी पढ़ें – अंजीर के फायदे

कीवी का पौधा – Kiwi Fal Plant in Hindi

कीवी का सामान्य प्लांट की ऊंचाई 8 मीटर या उससे थोड़ी कम होती है। कीवी का हर पौधा लगभग 90 किलो या उससे अधिक फल देता है। पौधों पर लगने वाले कीवी के फल ना तो अधिक बड़े होते हैं और ना ही अधिक छोटे। दिखने में इनको दोनो सिरे चपटे होते हैं।  

कीवी में कैलोरीज – Kiwi Fal Calories in Hindi

कीवी के महज दो फल आपके पेट को भरने का पर्याप्त कार्य कर सकते हैं। इसके एक छोटे से फल में लगभग 42 या उससे भी अधिक कैलोरीज होती हैं। 

कीवी की कीमत – Kiwi Price in Hindi

कीवी यूं तो बाकी फलों के मुकाबले थोड़ा महँगा है। लेकिन बहुत सी समस्याओं के लिए इससे बेहतर कोई दूसरा फल है ही नहीं। अगर आप अपने आस पास से इस फल को लेते हैं तो यह आपको 180 रूपए से लेकर 200 रूपए किलो तक पड़ सकता है। 

कीवी के गुण

कीवी के अंदर पाए जाने वाले कई गुण बहुत सी भयंकर बीमारियों से लड़ने में सक्षम हैं। डेंगू जैसी बीमारी की चपेट में आए लोगों को अक्सर डॉक्टर कीवी खाने की सलाह देते दिखाई देते हैं। कीवी में पाए जाने वाले गुण कुछ इस प्रकार हैं,

  • एंटीऑक्सीडेंट गुण
  • एंटी -इंफ्लेमेटरी
  • एंटी-हाइपरटेंसिव
  • एंटीथ्रोम्बोटिक 
  • विटामिन सी , 
  • पोटैशियम
  • कैल्शियम 
  • फाइबर 
  • विटामिन ई आदि..

इसके अंदर पाए जाने वाले यह सभी गुण बहुत सी समस्याओं से निपटने के लिए कारगर माने जाते हैं। आंखों की रोशनी को बनाए रखना हो, तनाव दूर करना हो या कोई अन्य समस्या हो तो इन सभी में आपको कीवी फायदा पंहुचाती है। चलिए अब जानते हैं कीवी खाने के लाभ, नुकसान और उपयोग के बारे में। 

इसे भी जाने – गुड खाने के फायदे और नुकसान

कीवी फल खाने के फायदे – Benefits of Kiwi Fruits in Hindiकीवी फल खाने के फायदे - Benefits of Kiwi Fruits in Hindi

दोस्तों बांकि फलों की तरह कीवी खाने के लाभ तो बहुत हैं। लेकिन यह फल किसी भी बीमारी के उपचार हेतु इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। यह केवल बीमार के प्रभाव को या उससे जुड़े लक्षणों कम करने का काम करता है। इसलिए अगर आप किसी बीमारी के उपचार के लिए इसका सेवन करने की सोच रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह पर ही कीवी का सेवन शुरू करें। हालांकि हम आपको नीचे बताएंगे कि कीवी किन लोगों को नहीं खानी चाहिए और इसका सेवन किस मात्रा में किया जाना चाहिए। लेकिन इससे पहले कीवी फल के फायदे के बारे में जानते हैं।

आंखों के लिए खाएं कीवी फल

आज तकनीक के युग में पूरे समय कंप्यूटर या मोबाइल में ही व्यस्त रहने के कारण आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है। इसके अलावा उम्र का असर भी आंखों की रोशनी पर पड़ता है । ऐसे में कीवी के फायदे उठाए जा सकते हैं। दरअसल कीवी के अंदर ल्यूटिन और जियाजैंथिन जैसे फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी के लिए फ़ायदेमंद होते हैं। इस फल का सेवन बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पर असरदार रहता है। 

इम्यूनिटी के लिए कीवी के लाभ

इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता। इम्यून सिस्टम मजबूत होने के कारण ना केवल आप बहुत सी बीमारियों से बचे रहते हैं। बल्कि अगर आपको कोई बीमारी अपनी गिरफ़्त में ले भी ले तो आप जल्दी ही अपनी इम्यूनिटी की वजह से ठीक हो जाते हैं। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप कीवी का सेवन कर सकते हैं। हाल ही में हुई रिसर्च के मुताबिक कीवी के अंदर विटामिन सी, फाइबर, पॉलीफेनोल और कैरोनॉइड जैसे गुण पाए जाते हैं। यह गुण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। 

ब्लड प्रेशर संतुलित करती है कीवी

अगर आपको भी ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपके लिए कीवी बिल्कुल सही फल है। इसके अंदर बायोएक्टिव पदार्थ और एंडोथेलियल गुण होते हैं। यह दोनो ही रक्त संचार को संतुलित करने के लिए सहायक माने जाते हैं। हाल ही में एक शोध हुआ है जिसमें बहुत से पुरुष महिलाओं को लगातार 8 सप्ताह तक 3 कीवी रोजाना खिलाई गई। इसके बाद इनके ब्लड प्रेशर पहले के मुकाबले बेहतर पाया गया। ऐसे में आप भी इसका सेवन कर सकते हैं।

अच्छी नींद के लिए

कहा जाता है कि जितना इंसान के लिए पानी जरूरी है उसी तरह नींद का आना भी बेहद जरूरी है। क्या आप जानते हैं कि अगर कोई व्यक्ति लगातार सात दिन तक ना सोए तो उसकी मृत्यु निश्चति हो जाती है। वंही आज कल की जीवनशैली में तनाव और खराब खान पान की वजह से भी नींद आने में समस्या होती है। लेकिन नींद ना आने की समस्या को भी कीवी समाप्त करने की क्षमता रखती है। ऐसी कई रिसर्च हो चुकी हैं जिनमें बताया गया है कि सोने से एक घंटा पहले अगर कीवी का सेवन किया जाए तो अच्छी नींद आती है। दरअसल कीवी के अंदर सेरोटोनिन नाम का केमिकल होता है जो अच्छी नींद लाने का कार्य करता है। इसके अलावा कीवी में उच्च एंटीऑक्सीडेंट भी होता है जो एक्सीडेटिव क्षति को कम कर सकता है जिसकी वजह से भी नींद बेहतर होने लगती है। 

इसे भी देखें – पिस्ता खाने के 25 फायदे

गर्भावस्था में कीवी फल खाने के फायदे

महिलाओं के लिए गर्भावस्था का समय बहुत ही नाज़ुक होता है। इसमें जरा सी चूक ना केवल गर्भपात का कारण बन जाती है बल्कि शिशु के मस्तिष्क और विकास पर भी असर डालती है। ऐसे में इन दोनो ही समस्या को कम करने के लिए कीवी का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल कीवी के अंदर विटामिन सी और फोलेट पाया जाता है, और फोलेट शिशु को मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारी के जोखिम को कम कर सकता है। इसके अलावा यह ख़ासियत गर्भपात भी नहीं होने देती। साथ ही कीवी में कई तरह की अन्य विटामिन्स ,आयरन भी होता है जो एनी मिया के रिस्क को कम कर सकता है। हालांकि गर्भावस्था में महिलाओं को किसी भी फल के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

अस्थमा में खाएं कीवी फल

अस्थमा जैसी बीमारी जब किसी व्यक्ति को घेर लेती है तो इसे ठीक करने के लिए व्यक्ति को जिंदगीभर दवाईयां खानी पड़ती है। वरना साधारण सी दिखने वाली यह बीमारी मौत तक का कारण बन जाती है। ऐसे में अस्थमा की समस्या को लेकर एक शोध भी हो चुका है जिसमे बताया गया है कि रोजाना एक ग्राम विटामिन सी शरीर में पंहुचे तो अस्थमा अटैक के चांस कम हो जाते हैं। ऐसे में कीवी में भी कुछ मात्रा में विटामिन सी पाई जाती है। इस लिहाज से  यह कहा जा सकता है कि कीवी के सेवन से अस्थमा में फ़ायदेमंद रहता है। 

कैंसर के लिए कीवी खाने के लाभ

कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी है जिसका इलाज भी केवल तभी संभव है जब इसका पता पहली यो दूसरी स्टेज में चले। वंही डॉक्टरों का कहना है कि फलों के रोजाना सेवन से कैंसर जैसी समस्या से बचा जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर फलों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह गुण कैंसर के बैक्टीरिया को पैदा होने से रोकते हैं। इन फलों की सूची में कीवी का नाम भी शामिल है। इसके अलावा कीवी में विटामिन सी, पॉलीफेनोल्स और एंटीट्यूमर गुण भी होते हैं, जो कैंसर को शरीर में पैदा होने से रोकते हैं। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को कैंसर हो तो वह केवल डॉक्टर से ही उपचार के लिए संपर्क करें। कीवी कैंसर को पैदा होने से रोक सकता है लेकिन इसका इलाज नहीं कर सकता। 

हृदय के लिए  कीवी फल

कीवी फ्रूट के फायदे हृ्दय को भी होते हैं। दरअसल कीवी फल के अंदर कार्डिओं प्रोटेक्टिव गुण होते हैं जिससे हृदय संबंधी रोगों से बचा जा सकता है। बीते कुछ समय पहले एन सीबीआई ने भी  अपने लेख में  कीवी को हृदय के लिए फ़ायदेमंद बताया था। इस शोध में कहा गया कि अगर रोजाना 28 दिन तक कीवी का सेवन किया जाए तो हृदय की बीमारियों  से बचा जा सकता है। पर अगर आपको हृदय सें संबंधित कोई  बीमारी है तो इसके उपचार के लिए आप डॉक्टर की सलाह पर ही कीवी का सेवन करें। 

पाचन और कब्ज के लिए  कीवी फ्रूट के लाभ

पाचन और कब्ज में कीवी खाने के  फायदे हो सकते हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि कई रिसर्च कह रही हैं। इन रिसर्च का मानना है कि  कीवी के अंदर मौजूद लैक्सेटिव गुण पाचन और कब्ज की समस्या को कुछ हद तक कम  कर सकता है। वंही दूसरी तरफ एक रिसर्च तो यह तक बताती है कि अगर कोई व्यक्ति इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम से पीड़ित हो तो उसे लगातार एक महीने तक  कीवी का सेवन करा के  इस समस्या को भी कम किया जा सकता है। 

वजन संतुलित करने कीवी फल खाने के फायदे

आज के समय में खराब जीवनशैली और खराब खान पान कब आपका वजन बढ़ा दे कोई नहीं जानता। ऐसे में वजन को कम करने या नियंत्रित करने के लिए कीवी का सेवन किया जा सकता है। वजन कम करने के लिए आपको केवल इसे अपने स्नैक्स में शामिल करना होगा और इसके अंदर मौजूद कम कैलोरी आपका वजन कम करेगी और हाइ फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखेगा। 

डायबिटीज़ के लिए कीवी फ्रूट के लाभ

कीवी एक ऐसा फल है जिसे ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फलों में गिना जाता है। । यह फल रक्त में शुगर और इंसुलिन की मात्रा को संतुलित करता है। इसके अलावा  कीवी के अंदर  विटामिन सी भी पाई जाती है  , जो ब्लड ग्लूकोज को नियंत्रित करने का  काम करती है। कीवी के इन्ही गुणों के चलते कहा जा सकता है कीवी के लाभ डायबिटीज़ में भी हैं। 

एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर है कीवी

कीवी फल उन चुनिंदा फलों में से है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण शामिल होते हैं। इसमे मौजूद विटामिन-सी और ई एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में कारगर माने जाते हैं। आज कल की जीवनशैली में तनाव लोगों को बहुत अधिक नुकसान पंहुचाता है, वही कीवी तनाव से होने वाले नुकसान से भी बचाने का काम करती है। इसके अलावा इसमे अन्य एंटीऑक्सडेंट गुण होते हैं जिनकी सूची हमने आपको ऊपर दी हुई है। 

पिंपल के लिए कीवी

पिंपल या कील मुंहासे की समस्या में भी कीवी के फायदे बहुत अधिक होते हैं। आपको बता दें कि कीवी के अंदर मौजूद विटामिन सी जो एक बहुत ही बेहतरीन एंटीइंफ्लेमेंटरी गुण माना जाता है। इससे ना केवल कील मुंहासे कम होते हैं बल्कि यह शरीर पर पड़े दागों धब्बे भी कम कर देती है। ऐसे में सोचिए मत आज ही कीवी का सेवन शुरू कर दें। 

स्किन के लिए कीवी फ्रूट के फायदे

आज कल की खराब लाइफ स्टाइल का असर बहुत जल्दी स्किन पर दिखने लगता है। कभी उम्र से पहले चेहरे पर झुर्रिया पड़ना तो कभी टैनिंग होना। इसके अलावा खराब खानपान से जो स्किन को नुकसान होता है सो अलग। ऐसे में कीवी का इस्तेमाल स्किन की इन समस्याओं को कम करने में काफी सहायक होता है। ऐसा इसलिए है क्योकि इसके अंदर विटामिन सी जो स्किन के लिए एक जरूरी एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है। इसके अलावा इसमे विटामिन ई भी है जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने का कार्य करता है। सोचिए मत स्किन के लिए आज ही कीवी का सेवन शुरू कर दें।

बालों के लिए कीवी फ्रूट के लाभ

कीवी के अंदर एक या दो नहीं ऐसे बहुत से गुण हैं जो ना केवल बालों को बढ़ाने का कार्य करते हैं, बल्कि बालों को मॉस्चराइज करने से लेकर उन्हे झड़ने से भी रोकते हैं। इसके अंदर मौजूद विटामिन सी ई बालों के झड़ने की समस्या पर असरदार रहती है। जबकि इसके बीजों में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड बालों को मास्चराइज करता है। यही नहीं इसके अंदर कॉपर भी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जो बालों का नेचुरअल रंग बरकरार रखता है। 

लिवर के लिए कीवी फल

अब तक आप सोच रहे होंगे कि और कितने फायदे हैं कीवी के। लेकिन यकीन मानिए यह सूची थोड़ी और लंबी है। कीवी लिवर के लिए भी बहुत लाभदायक मानी जाती है। इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण लिवर से संबंधित समस्या को कम करने मे कारगर होते हैं। इसके अलावा इसके अंदर मौजूद पोषक तत्व  ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करता है।  यही नहीं कीवी को खाद्य पदार्थ की श्रेणी में रखा जाता है, जिसमें हेपटोप्रोटेक्टिव गुण होता है। 

खून के थक्को के लिए कीवी खाने के लाभ

ब्लड क्लॉटिंग या खून के थक्के बनने की वजह से शरीर में कई तरह की भयंकर बीमरिया पैदा होने लगती है। यह समस्या इतनी गंभीर होती है कि कोई भी व्यक्ति कभी भी मौत की नींद भी सो सकता है। लेकिन कीवी के अंदर मौजूद एंटीथ्रोम्बोटिक गुण खून के थक्के बनने से रोकता है। इससे कई तरह की बीमारियां भी नहीं होती। 

सूजन की समस्या के लिए कीवी

कीवी फ्रूट खाने के फायदे सूजन में भी होते हैं। दरअसल इसके अंदर एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में किसी प्रकार की सूजन को कम करते हैं और सूजन पैदा नहीं होने देते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की आंतों की सूजन को रोकने के लिए कीवी एक बहुत ही असरदार फल है। इसलिए अगर आपको भी शरीर में किसी प्रकार की सूजन रहती है तो आप भी इसका सेवन शुरू कर सकते हैं। 

कीवी कोलेस्ट्रॉल कम करने में 

आज कल की खराब लाइफ स्टाइल और नकली खान पान के चलते शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढने लगता है। जिसकी वजह से दिल का दौरा पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन कीवी के अंदर मौजूद तत्व आपकी इस समस्या को भी कम करने का कार्य करते हैं। दरअसल कीवी आपके शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्राल को कम करती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है। 

डेंगू में कीवी का सेवन

डेंगू एक ऐसी गंभीर बीमारी है जो शरीर में तेजी से प्लेट लेट्स कम करने लगती है। इसे बढ़ने के लिए लोग अक्सर पपीते के पत्ते खाने की सलाह देते हैं। जो कारगर तो है लेकिन यह उपाय बहुत मुश्किल है। जबकि कीवी के सेवन से भी तेजी से प्लेटलेट बढ़ाई जा सकती है जिससे आपको डेंगू की बीमारी से लड़ने में मदद मिलती है। 

कीवी फल का उपयोग – How To Use Kiwi Fruit in Hindi
कीवी फल का उपयोग - How To Use Kiwi Fruit in Hindi

अब आपने यह तो जान लिया कि कीवी फ्रूट खाने के कितने अधिक फायदें हैं। अब यह जान लें कि इसे किस तरह खाया जाता है, या फिर किस तरह इसका उपयोग किया जा सकता है। 

कीवा को खाने का तरीका

  • अगर आप इसका सेवन करना चाहते हैं तो आप इसे सीधा धोकर काटकर खा सकते हैं। 
  • अगर आप चाहें तो आप छिलका उतारकर केवल इसका गूदा भी खा सकते हैं। 
  • आप चाहें तो कीवी का जूस या स्मूदी बना कर भी इसका सेवन कर सकते हैं। 
  • कीवी को फ्रूट कस्टर्ड कें अदर डालकर भी खाया जा सकता है। 

कीवी खाने की मात्रा

यह सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप इसे किस मात्रा में खाएं वरना आपको इसके अधिक नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए आप रोजाना केवल एक या दो से ज्यादा कीवी का सेवन ना करें। 

इन्हे नहीं खानी चाहिए कीवी

  • ऐसे लोग जो किसी प्रकार की बीमारी से पीड़ित हैं उन्हे कीवी खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 
  • अगर आपको बहुत सेंस्टिव हैं और आपको ज्यादातर चीजों से एलर्जी होने लगती है तो आपको इसके सेवन से बचना चाहिए।
  • अगर आपका वजन अधिक है तो आपको इसे बेहद कम मात्रा में ही खाना चाहिए।
  • अगर आपको पेट में दर्द या गैस की समस्या है तो आपको कीवी का सेवन नहीं करना चाहिए।

कीवी के नुकसान – Side Effects of Kiwi Fruit in Hindiकीवी के नुकसान - Side Effects of Kiwi Fruit in Hindi

दोस्तों जिस तरह कीवी के लाभ है उसी तरह उसके कुछ नुकसान भी हैं। लिहाजा आप इसके सेवन से पहले यह भी जान ले कि इसके नुकसान क्या हैं। कीवी के नुकसान जानने के बाद आप आसानी से तय कर लेंगे कि आपको इसका सेवन करना है या नहीं। 

कीवी खाने के नुकसान

  • कीवी को अधिक मात्रा में खाने से एलर्जी हो सकती है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। 
  • कीवी के अंदर फाइबर अधिक मात्रा में होता है इसलिए अगर आप इसका सेवन अधिक करते हैं तो आपको दस्त की समस्या हो सकती है। 
  • अधिक मात्रा में कीवी के सेवन से किडनी में पथरी की समस्या भी हो जाती है। 

निष्कर्ष – Conclusion

Kiwi Fal. के नुकसान, फायदे उपयोग, सावधानियां तो आप जान ही गए हैं। हमने अपने इस लेख में कीवी से जुड़ी तमाम जानकारियां आपको देदी हैं। अब आप इन जानकारियों के आधार पर या डॉक्टर की सलाह पर आप कीवी का सेवन शुरू कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. कीवी फल की तासीर कैसी होती है?

    कीवी फल की तासरी गरम होती है। इसलिए आप इसका अधिक सेवन ना करें।

  2. क्या कीवी का सबसे बड़ा उत्पादक चीन है?

    हां, चीन ही कीवी का सबसे बड़ा उत्पादक है।

  3. क्या अधिक कीवी खाने के नुकसान हैं?

    हां, अधिक कीवी खाने के कुछ नुकसान हैं, जिनके बारे में हमने लेख में बताया है।

  4. क्या कीवी प्लेटलेट्स बढ़ाने का एक आसान तरीका है?

    हां, कीवी के जरिए आसानी से प्लेटलेट्स बढ़ सकती हैं।

You may also like

Comments are closed.