Pistachio क्या है? पिस्ता खाने के फायदे। Pistachio in Hindi
NUTRITION GUIDE

Pistachio क्या है? पिस्ता खाने के लाजवाब फायदे। About Pistachio in Hindi

Main points

Pistachio in Hindi. स्वस्थ्य जीवन के लिए ड्राइ फ्रूट्स का एक अलग ही महत्व है। आज हम आपको ऐसे ही एक ड्राई फ्रूट के बारे में बताएंगे जिसे हिंदी में पिस्ता के नाम से जाना जाता है। पिस्ता खाने के फायदे गर्भावस्था से लेकर हृदय रोग तक में देखने को मिलते हैं। हम जानते हैं आपमें से बहुत से लोग Pista Khane Ke Fayde कम होते हैं, यह मानते होंगे। लेकिन आपको बता दें कि सेहतमंद रहने के अलावा यह आपको कई भयंकर बीमारियो से ना केवल बचाकर रखता है। बल्कि पिस्ता के जरिए आप कई बीमारियों से बचे भी रहते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में पिस्ता के फायदे नुकसान और उपयोग से जुड़ी तमाम जानकारियां देंगे। अगर आपको भी पिस्ता से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल करनी है तो आप हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहें।

पिस्ता क्या है – What is Pistachio in Hindi Pistachio क्या है? पिस्ता खाने के फायदे। Pistachio in Hindi

पिस्ता एक तरह का ड्राइ फ्रूट ही होता है, जैसे कि बादाम, काजू और अखरोट। इसका पेड़ 10 से 12 मीटर लंबा होता है और दिखने में यह आम के पेड़ की तरह ही दिखता है। इसके पेड़ के पत्तो पर कीड़ो का घर बना होता है। पिस्ते का छिलक हल्का पीले रंग का होता है, इसके छिलके को उतारकर भीतर की गिरी को खाया जाता है, जो आम तौर पर बाजारों में मिल जाती है। इसमें फाइबर कार्बोहाइड्रेट्स,एमिनो एसिड, आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। कुल मिलाकर पिस्ता खाने के ढेरों फायदे हैं जिनके बारे में आज हम जानेंगे।

pista plant

भाषा के साथ ही इसके नाम भी बदल जाते हैं। पिस्ता को संस्कृत में मुकुलक, अभिषुक, चारुफल कहत हैं। हिन्दी में इसे पिस्ता, गुल्ली पिस्ता कहते हैं। अंग्रेजी में इसे Green Almond कहा जाता है। जितने इसके नाम हैं उतने ही पिस्ते के फायदे हैं।

पिस्ता के प्रकार -Types of Pista in Hindi

दोसंतों पिस्ता के कई प्रकार हैं, जिनका सेवन अलग – अलग देशों के अंदर किया जाता है। इनमें से कुछ पिस्ता के प्रकार या किस्म के बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं।

  • ईरानी राउंड पिस्ता
  • ईरानी जंबो पिस्ता
  • ईरानी लांग पिस्ता
  • कर्नेल पिस्ता
  • ग्रीन स्किंड पिस्ता
  • भुना हुआ और नमकीन पिस्ता
  • तुर्की एंटेप पिस्ता
  • लाल पिस्ता

पिस्ता की तासीर

दोस्तों किसी भी चीज का सेवन करने से पहले आपके लिए यह जानना जरूरी है कि उसकी तासीर कैसी है और यह समझना भी जरूरी है कि आपकी खुद की तासीर कैसी है। वरना कई खाद्य सामग्री आपको नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। इसलिए आपको बता दें की पिस्ता की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए इसका सेवन गर्मियों के मौसम में अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।

पिस्ता खाने के फायदे – Benefits of Pistachio in Hindi
पिस्ता खाने के फायदे - Benefits of Pistachio in Hindi

दोस्तों अब तक आपने पिस्ता से जुड़े हुए केवल फायदों का सुना होगा। लेकिन आप यह नहीं जानते होंगे कि Pista Ke Fayde क्या हैं। इसलिए आज हम आपको विस्तार से बताएंगे कि आखिर पिस्ता आपके लिए किस तरह लाभदायक हो सकता है।

स्मरण शक्ति के लिए पिस्ता खाएं

हमारा दिमाग चीजे याद रखना कितान जरूरी है, यह तो आप शायद समझते ही होंगे और अगर नहीं समझते तो जरा उस समय के बारे में सोचे जब आप कुछ याद करने की कोशिश में ही अपना सिर दर्द कर बैठते हैं। पिस्ता खाने के कई फायदे आपके दिमाग पर भी बहुत होते हैं, इससे आपकी स्मरण शक्ति बेहतर होती है। यह हर उम्र के व्यक्ति के लिए लाभदायकर हैं, चाहे वह स्टूडेंट्स हों, काम काज करने वाले हों या फिर घर के बुजुर्ग हों। 

दिल के मरीजों के लिए पिस्ता है बेहतरीन

दिल का ध्यान रखेंगे तो यह आपका ध्यान रखेगा। पिस्ते खाने के फायदे दिल तक भी पहुंचते हैं। ऐसी ढेरो रिसर्च हुई हैं जो यह बात बताती है कि पिस्ता का रोजाना सेवन करने से शरीर में एकत्रित हुआ बैड कोल्सट्रॉल खत्म होने लगता है। इसलिए इसका सेवन रोजाना जरूर करना चाहिए।

वजन घटाने में पिस्ता के फायदे

इस दुनिया में ऐसे करोड़ो लोग हैं जो अपने वजन को कम करना चाहते हैं, । लेकिन लोग यह नहीं जानते की ड्राइ फ्रूट चाहे वह पिस्ता हो, अखरोट हो, या बादाम यह सभी वजन कम करने में काफी सहायक होते हैं। इनमें मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व भूख नहीं लगने देते। इसकी वजह से असमय खाने की आदत छूट जाती है और वजन कम होनेा शुरू हो जाता है।

बालों के लिए पिस्ता

pista ke faydeकैमिकल भरे प्रोडक्ट और धूल प्रदूषण से बालों की हालत बेहद खस्ता हो जाती है। ऐसे में अगर बालों को जड़ों से मजबूत रखना है और स्कैल्प तक नरिश्मेंट पंहुचानी है तो आप पिस्ता का सेवन कर सकते हैं, या फिर इससे बना तेल भी अपन बालों में लगा सकते है। यह बालों को झड़ने से भी रोकेगा और ड्राई स्कैल्प की समस्या से भी छुटकारा दिलाएगा।

आंतों के लिए

पिस्ता के लाभ आतों तक भी पहुचते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व आंतों को मजबूत बनाए रखते हैं। पिस्ता के सेवन से कोलन यानी आंतों की झिल्ली में सूजन नहीं आती साथ ही इसकी वजह से कोलन बेहतर तरीके से काम करती है।

कैंसर से बचाता है

पिस्ता खाने के लाभ आपको कैंसर जैसी बीमारियों से भी दूर रखते हैं। ऐसी कई रिसर्च हैं जो इस बात पर मौहर लगा चुकी हैं, कि यह बीमारी कैंसररोधी तत्व पाए जाते हैं, जो कि कैंसर को रोकने में मदद करते हैं। 

खुजली से राहत दिलाएगा pista khane ke fayde

खुजली होना स्वाभाविक तो है, लेकिन उतना ही अनहाइजिनिक भी है। कई बार रुखी त्वचा के कारण या फिर किसी दवाई के कारण भी शरीर में खुजली होती रहती है। लेकिन पिस्ते खाने के फायदे खुजली को भी मात दे देते हैं। इसके अलावा अगर आप इसकी पेड़ के छाल तथा पत्तो का काढ़ा बना कर जंहा खुजली हो वंहा डाले इससे खुजली से राहत मिलेगी।

कमजोरी दूर करने के लिए पिस्ता

बीमारी मेे लोग खाना पीना सही प्रकार से नहीं कर पाते इसलिए अक्सर इस दौरान कमजोरी आनी शुरू हो जाती है। ऐसे में Pista के सेवन से आप कमजोर नहीं पड़ते। कहा जाता है कि इसमें मौजूद पोषक तत्व कमजोरी से छुटकारा दिलाते हैं।

शीतपित्त (स्किन पर लाल दाने) में

आपने अक्सर लोगों की स्किन  पर लाल रंग के दाने देखें होंगे और वह वंहा जैसे ही खुजाते हैं इनकी संख्या बढ़ जाती है। वही आज के समय में स्किन ट्रीटमेंट इतना महंगा है कि हर कोई इसे नहीं करा सकता। लेकिन जो लोग पिस्ता के लाभ समझते हैं वह इस बात को बहुत अच्छे से जानते हैं कि यही एक तरीका है स्किन संबंधित बीमारियों से बचने का। पिस्ता इस तरह की समस्या को खत्म करने में बेहद कारगर होता है। इसलिए रोजाना इसका सेवन जरूर करें।

दस्त में पिस्ता खाएं

पिस्ता खाने के लाभ उन लोगो को बहुत होते हैं, जिन्हे दस्त जैसी समस्या बार बार होने लगती है। इसके रोजाना सेवन से दस्त की समस्या खत्म हो जाती है। तो आज से ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें।

बवासीर  में पिस्ता खाना देता है लाभ

यह भयंकर बीमारी अगर किसी को हो जाती है तो वह अक्सर लोगो के मजाक का पात्र भी बन जाता है। लेकिन जो लोग पिस्ता के फायदे से वाकिफ है, वह इस बात को बहुत अच्छे से जानते हैं कि रोजाना इसका सेवन आपको बहुत फायदा देगा।

मुंह की दुर्गन्ध में खांए पिस्ता

पिस्ता के फायदेमुंह से दुर्गन्ध ना केवल खुद को परेशान करती है बल्कि सामने वाले व्यक्ति को भी यह असहज कर देती है, परिणामस्वरूप दुनिया ऐसे लोगों से बात करने से बचती है। लेकिन जो लोग रोजना पिस्ता खाते हैं उनके मुहं से दुर्गन्ध खत्म हो जाती है।

सिर की जुएं

बालों के लिए यह सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है, इसकी वजह से लोग अक्सर सिर खुजाते दिखाई देते हैं। लेकिन अगर आप पिस्ता के पेड़ की छाल काढ़ा अपने सिर में लगाते हैं तो आपके सिर से जूएं तो निकल ही जाती हैं, साथ ही बाल भी मजबूत होते हैं

सिर दर्द में

आज कल की जिंदगी में सिर दर्द होना बेहद आम है, लेकिन इससे बचाव संभव है। पिस्ता के रोजाना सेवन से सिर दर्द से राहत मिलती है। इसके अलावा आप चाहें तो पिस्ता के तेल को भी सूंघ सकते हैं। 

आंखो के लिए पिस्ता pista ke fayde

हमारी आंखे हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग हैं, इन्हे जाने अंजाने हम बहुत नुकसान पंहुचाते हैं। लेकिन जो लोग पिस्ता का सेवन रोजाना करते है, वह अपनी आखों को स्वस्थ्य रख पाते हैं। इसमे विटमिन ए और ई मौजूद होता है जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

डायबीटिज में पिस्ता है गुणकारी

मधुमेह की समस्या बेहद आम है, इस बीमारी में बादाम पिस्ता बहुत लाभदायक साबित होता है। पिस्ता खाने से टाइप 2 डायबिटीज से बचा जा सकता है। ऐसी कई रिसर्च सामने आई हैं ,जिनमें बताया गया है कि बादाम और पिस्ता दोनो ही मधुमेह में बचाते हैं।

सूजन में आरामदायक

खेलते समय या किसी तरह की एक्सरसाइज करते समय चोट लगना आम बात है, लेकिन वंहा सूजन आ जाना अक्सर बहुत परेशान कर देता है। ऐसे में पिस्ता के लाभ यंहा भी काम आते हैं। इसके अंदर मौजूद तत्व सूजन से छुटकारा दिलाते हैं। 

रोग प्रतिरोधक क्षमता Pista Khane Ke Fayde

पिस्ता में विटामिन ए और आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक रिसर्च में यह बात पाई गई है कि रोजाना पिस्ता के सेवन से रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।

हीमोग्लोबिन के लिए पिस्ता

खान पान में ध्यान ना रख पाने के कारण अक्सर शरीर में खून की कमी होने लगती है। जिसके कारण कई बीमारियां पनपने लगती हैं। लेकिन रोजाना पिस्ता खाना शरीर में खून की कमी नहीं होने देता। 

हड्डियों को बनाता है मजबूत

विटामिन डी और कैल्शियम हड्डियों के लिए वरदान की तरह माने जाते हैं और पिस्ता के अंदर यह दोनो ही पोषक तत्व उचित मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके रोजाना सेवन से हड्डियों को भी बहुत फायदा पंहुचता है।

यौन संबंध में देता है फायदा

जो लोग यौन संबंधित समस्याओं से परेशान है उनके लिए पिस्ता रामबाण की तरह काम करता है। ऐसा माना जाता है कि इसमें मौजूद तत्व यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में बेहद कारगर साबित होते हैं। 

महिलाओं में बढ़ाता है एस्ट्रोजन

एस्ट्रोजन पुरूष और महिलाओं दोनो में ही पाया जाता है। लेकिन इसकी अधिक मात्रा महिलाओं में होती है, पर उम्र के साथ साथ यह कम होने लगती है, जो नई नई बीमारियों को दावत देती है। ऐसे मे पिस्ता को रोजाना खाने से एस्ट्रोजन की मात्रा शरीर में नियंत्रित रहती है।

ब्रेस्टफीडिंग के लिए महिलाओं को दे पिस्तापिस्ता खाने के फायदे

गर्भ धारण करते समय और ब्रेस्टफीडिंग कराते समय यह बेहद जरूरी होता है कि शिशु तक पोषक तत्व पंहुचते रहें इसके लिए जरूरी है की मां उचित मात्रा में आहार ले। ऐसे में पिस्ता बेहद फायदेमंद माना जाता है। गर्भावस्था और ब्रेस्टफीडिंग के समय पर महिलाओं को पिस्ता जरूर खाना चाहिए।

पिस्ता कैसे खाया जाए – How To Eat Pistachio in Hindi पिस्ता कैसे खाया जाए - How To Eat Pistachio in Hindi

  • इसका इस्तेमाल आप मिठाई बनाते समय कर सकते हैं। इसके अलावा घर में खीर में भी पिस्ता डाला जा सकता है। या फिर आप इसे भिगो कर भी खा सकते हैं।
  • इसे खाने का समय सुबह और शाम को रखा जाए तो यह अधिक फायदेमंद रहता है। 

पिस्ता के नुकसान – Side Effects of Pistachio in Hindi पिस्ता के नुकसान - Side Effects of Pistachio in Hindi

अगर आप आवश्यकता से अधिक पिस्ता का सेवन करते हैं तो इसके आपको कई नुकसान हो सकते हैं। इसके अलावा कई ऐसे लोग होते हैं जिन्हें ड्राई फ्रूट्स की कुछ किस्मों से एलर्जी होती है। इन लोगों को भी पिस्ता के नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं पिस्ता के कुछ नुकसान।

पिस्ता के कुछ नुकसान

  • अगर आप अधिक मात्रा में पिस्ता का सेवन करते हैं तो इससे आपके मुंह से बदबू आने लगती है।
  • अधिक पिस्ता खाने का प्रभाव आपकी किडनी पर भी हो सकता है। इससे किडनी खराब हो सकती है।
  • ऐसे लोग जो अधिक पिस्ता खाते हैं उन्हें डायिरया की समस्या हो सकती है।
  • पिस्ता का अधिक सेवन हृदय रोग का खतरा भी बढ़ा सकता है।
  • पिस्ता की तासीर गर्म होती है। ऐसे में अधिक पिस्ता का सेवन पेट में गर्मी कर देता है। जिसकी वजह से कब्ज की समस्या भी हो सकती है।
  • ऐसे लोग जो वजन घटाने की प्रक्रिया में हैं। उनका वजन पिस्ता के अधिक सेवन से बढ़ सकता है।
  • पिस्ता के सेवन से स्किन एलर्जी भी हो सकती है।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Pistachio in Hindi में जानकारी दे दी है। साथ ही आपने पिस्ता खाने के ढेरों फायदे के बारे में भी जान लिया है। अब अगर आप पिस्ता खाना चाहते हैं तो खा सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या पिस्ता खाने से वजन कम होता है?

हां, पिस्ता का रोजाना सेवन करने से वजन कम होता है।

क्या इसे खाने से भूख कम लगती है?

हां पिस्ता खाने से भूख कम लगती है, क्योकि इसमें हाई मात्रा में फाइबर होता है, जो भूख को लगने नहीं देता।

क्या इसके नुकसान भी हैं?

हां इसके नुकसान भी हैं, लेकिन वह तभी होते हैं. जब आप इसका अधिक सेवन करते हैं।

क्या पिस्ता के फायदे दिल, दिमाग और आंखों को भी होते हैं?

हां, इसके रोजाना सेवन करने के इन सबई चीजो पर बहुत फायदे होते हैं, इसके अलावा भी पिस्ता के बहुत से फायदे हैं।

यह भी देखें>>> 30 दिन में 15 तरीकों से बढ़ेगा वजन

यह भी पढ़ें>>> शुगर के फायदे और नुकसान

You may also like

Comments are closed.