ब्रोकली के फायदे
NUTRITION GUIDE

ब्रोकली के 11 फायदे और नुकसान। About Broccoli in Hindi

Main points

Broccoli in Hindi .आज के समय में खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए एक्सरसाइज जितनी ज्यादा जरूरी है, उससे कही ज्यादा जरूरी है आपकी डाइट। अगर आप एक्सरसाइज अधिक नहीं भी करते लेकिन सही समय पर सही मात्रा में पोषटिक आहार का सेवन करते हैं, तो भी आपको इसके बहुत फायदे होते हैं। आज हम आपको बेहतरीन सेहत के लिए एक साधारण सी डाइट बताएंगे, जो जितनी स्वादिष्ट है उतने ही इसके फायदे हैं। हम बात कर रहे हैं ब्रोकली की। कुछ लोग इसे हरी गोभी भी कहते हैं। दिखने में ठीक फूल गोभी की तरह ही है, लेकिन इसके पोषक तत्व आपको हैरत में डाल देंगे। इसे खाने के भी इतने तरीके हैं, कि आप इसका रोजाना सेवन करेंगे तो भी इसे खाकर बोर नहीं होंगे। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या हैं Broccoliऔर इससे जुड़े फायदे नुकसान।

क्या है ब्रोकली -What is Broccoli Meaning in Hindi क्या है ब्रोकली -What is Broccoli Meaning in Hindi

ब्रोकली एक सब्जी है जिसके अंदर बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ब्रोकली शब्द की उत्तपत्ति लैटिन भाषा से हुई है। इस शब्द का अर्थ होता है शाखा या टेहनी। ऐसा माना जाता है कि ब्रोकली भी दिखने में किसी पेड़ की तरह ही होती है। इसलिए ही इसका नाम ब्रोकली रखा गया है। यह कैलोरीज में बहुत कम और प्रोटीन में बहुत ज्यादा हाई होती है। ऐसे में जिम जाने वाले मसल्स बिल्ड करने के लिए ब्रोकली का सेवन अक्सर करते हैं। 

ब्रोकली के प्रकार

दुनियाभर में ब्रोकली की कई किस्में मौजूद होती है। आज के समय में हम आपको ब्रोकली की उन किस्मों के बारे में बताएंगे। जिनका सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है। 

  • Broccoflower – ब्रोकली की यह किस्म कुछ – कुछ फूलगोभी की तरह ही दिखाई देती है। यही नहीं इसका स्वाद भी फूलगोभी से ही मिलता जुलता होता है। 
  • Purple cauliflower – जैसे ही नाम से ही पता चलता है कि यह ब्रोकली बैंगनी रंग की होती है। इसकी पैदावार और उपयोग अधिकतर यूरोपीय देशों में किया जाता है। 
  • Gai-lan Broccoli – इस ब्रोकली को लोग चाइनीज ब्रोकली के नाम से भी जानते हैं। यह लंबी पत्तेदार तो होती है। साथ ही इसमें साधारण ब्रोकली से कही ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं।
  • Calabrese Broccoli – इस ब्रोकली का नाम इटली के शहर कालाब्रिया के ऊपर ही रखा गया है। यह अधिक गहरे हरे रंग की होती है। इसे ठंड में ही उगाया जाता है और इसे ठंड में ही खाया जाता है।
  • Sprouting Broccoli – इसका ऊपरी भाग फैला हुआ होता है और इसमें कई डंठल मौजूद होते हैं। 
  • Broccoli Rabe – यह अन्य ब्रोकली से कही ज्यादा अलग होती है। यह हरे रंग की पत्तेदार सब्जी है। 

ब्रोकली की तासीर

दोस्तों अब तक आपने ब्रोकली कितने प्रकार की होती है और यह एक सब्जी है इसके बारे में जाना है। अब आपको बता दें कि अगर आपकी तासीर बेहद गर्म है तो आप इसका सेवन कम मात्रा में करें। साथ ही गर्मियों में ब्रोकली का सेवन करने से बचें। क्योंकि ब्रोकली की तासीर बेहद र्गम होती है। एवं गर्मी में इसके अधिक सेवन से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

ब्रोकली के फायदे – Benefits of Broccoli in hindiब्रोकली के फायदे

ब्रोकली जो दिखने में बिलकुल गोभी की तरह ही होती है, लेकिन इसका रंग गोभी से बहुत अलग होता है। यह हरे रंग, बैंगनी और सफेद रंगों में पाई जाती है। आमतौर पर इसे कच्चा या उबाल कर खाया जाता है। यूरोपीय देशों में ब्रोकली सबसे अधिक खाई जाती है। बाजार में मिलने वाली गोभी के मुकाबले यह थोड़ी महंगी जरूर होती है। लेकिन इसे खाना आपके लाखों रूपए बचा देगा, जो शायद आप डॉक्टर को भविष्य में देंगे जरूर। 

ब्रोकली के पत्ते भी बहुत फ़ायदेमंद होते हैं। जो आपको ब्रोकली के साथ खरीदने पर भी मिल ही जाते हैं, यानी अब इसके फायदे हो गए डबल। इसके पत्तों का इस्तेमाल आप सूप बनाने या सब्जी बनाने के लिए भी कर सकते हैं। 

वजन कम करने के लिए ब्रोकली के फायदे

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हो गए हैं और इसे तेजी से कम करना चाहते हैं वह भी बिना किसी सप्लीमेंट और दवाईयों के, तो यकीन मानिए ब्रोकली के फायदे ही आपके काम आएंगे। यह आपके वजन को तेजी से कम करने का काम करेगी। ये एक हाई फाइबर और प्रोटीन से भरपूर डाइट है। इसके सेवन से भूख कम होने लगती है, कब्ज खत्म हो जाता है और  ब्लड प्रेशर पूरी तरह कंट्रोल में रहता है।

स्किन के लिए ब्रोकली के फायदे
ब्रोकली के फायदे

बढ़ती उम्र स्किन पर असर डालना शुरू कर देती है, लेकिन जो ब्रोकली का सेवन करते हैं, उनके साथ ऐसा नहीं होता, उनके चेहर पर झुर्रियां पड़ ही नहीं सकती। 

आपको इसमें विटामिनी सी, कॉपर, जिंक स्किन मिलते हैं, जो स्किन को टाइट और ग्लाोइंग बना कर रखते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीओक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स को नष्ट कर के आगे बढ़ती है। जिससे बढ़ती उम्र के लक्षण चेहरे या स्किन पर नहीं दिखते।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है

पोषक तत्वों का खजाना है ब्रोकली, इमसे आयरन कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी1, बी2, बी3, बी6, पोटैशियम, मैगनिशियम, जिंक, फास्फोरस, एंटीओक्सीडेंट होते हैं। इसके अंदर मौजूद यह तत्व हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

हार्ट के लिए ब्रोकली के फायदे

 आज के समय में बैड कोल्सट्रॉल का बढ़ना बहुत आम है और इसी से हृद्य की बीमारी पैदा होती है। लेकिन ब्रोकली मे मौजूद हाई फाइबर इसी बैड कोल्स्ट्रॉल को खत्म करने का काम करता है और हार्ट को बमारी से बचा कर रखता है।

बालों के लिए ब्रोकली के फायदे

ब्रोकली के फायदेहमारे बाल हमारी पर्सनैलिटी का बहुत महत्वपूर्ण पार्ट हैं और ब्रोकली इनका ख्याल भी बखुबी रखती हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी, कैल्शियम, और विटामिन ए ना केवल  आपके सिर पर बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है। बल्कि अगर आप इसका रोजाना सेवन करते हैं तो आपको झड़ते बाल भी टुटना बंद हो जाते हैं। 

आंखो के लिए ब्रोकली

अगर आप अपनी आंखों को हमेशा सुरक्षित और खुबसूरत बनाए रखना चाहते हैं तो आज ही इसका सेवन शुरू कर दे। इसमें मौजूद सल्फोराफेन एंटीऑक्सीडेंट होता है जो आंखों को स्वाभाविक रूप से होने वाले परावैगिनी विकिरणों से बचाता है। 

पुरुषों के यौन संबंध  में फायदेमंद हैं ब्रोकली

ब्रोकली पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद हैं, इसमें मौजूद फोलेट पुरुषों की वीर्य की क्षमता को तो बढ़ाता ही है साथ ही इससे संभोग सुख और प्रजनन क्षमता बढ़ती है। साथ ही इसमें मौजूद अन्य तत्व भी ब्लैडर कैंसर को पैदा होने से भी रोकते हैं। 

गर्भावस्था में

ब्रोकली के फायदे  गर्भावस्था में भी बहुत अधिक होतें हैं। इसे पोषक तत्वों का पावर हाउस भी कहा जाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम गर्भवती महिलाओं मेंऑस्टियोपरोसिस को रोकने में मदद करता है। इसमें मौजूद फोलेट गर्भवस्था सुनिश्चित करता है जबकि फाइबर गर्भावस्था में होने वाले मधुमेह के खतरे को कम करता है। इसके अलावा ब्रोकली में मौजूद तत्व नवजात शिशु के मस्तिष्क की भी रक्षा करते हैं।

मेटाबोलिज्म

खाना पचाने में करती है मदद, आम तौर पर मोटे लोगो का खाना ही नहीं पचता जिससे वह और मोटे हो जाते हैं, जबकि ब्रोकली व्यक्ति की पाचन श्क्ति को बहुत मजबूत करती है। है जिससे खाया हुआ भोजन जल्दी पच जाता है। यह मेटाबोलिज्म को बेहतर बनाने का सबसे बहेतरीन और तेज तरीका है। 

हड्डियों के लिए ब्रोकली के फायदे

इसमें विटामिन और कैल्शियम  प्रचूर मात्रा में पाया जाता है , जिससे हड्डियाँ बेहद मजबूत बनी रहती हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद अन्य पोषक तत्व जैसे मैग्नशियम, जिंक और फॉस्पोरस भी पाया जाता है जो बुजुर्गो और स्तनपान कराने वाली माताओं बहनों के लिए बेहद फ़ायदेमंद रहता है।

लीवर के लिए

यकृत यानी लीवर कैंसर से छुटकारा दिलाने में ब्रोकली के फायदे बहुत अधिक होते हैं। इसके रोजाना सेवन करने से डिटॉक्सिफिकेशन एंजाइम  को बढ़ावा मिलता है जो लीवर को किसी तरह का नुकसान नहीं होने देती। इससे लीवर को मोटा होने से भी रोकता है। 

ब्रोकली को खाने के तरीके -How to Eat and Use Broccoli In Hindi

ब्रोकली के फायदे आपको तभी प्राप्त होंगे। जब आप इसे उचति और सही तरह से पका कर खाएंगे, वैसे आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं, लेकिन पकाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। 

ब्रोकली इस तरह खाएं

  • इसे केवल 20 मिनट तक भाप से पकाएं।
  • तीन मिनट से अधिक अवन में ना रखें।
  • 5 मिनट से अधिक फ्राई ना करें। 

ब्रोकली के फायदेइसे पकाते समय इन तीन बातों को ध्यान जरूर रखें। तभी इसके अधिक फायदे होंगे। कच्ची ब्रोकली आप खा सकते हैं लेकिन इसकी मात्रा बेहद कम हो तो ही बेहतर है।

ब्रोकली की सब्जी कैसे बनाए

  1. इसे आप गोभी की तरह ही काट कर सीधा फ्राई कर सकते हैं, या फिर आप चाहें तो पहले इसे उबाल लें और फिर  इसे फ्राई कर के सब्जी बनाएं। 
  2. इसे बनाते समय प्याज, नमक, मिर्च और काली मिर्च डाल सकते हैं। इसे 3-4 मिनट से ज्यादा ना पकाएं.
  3. अगर ब्रोकली कच्ची ही फ्राई कर रहे हैं तो आप इसमे नमक डाल कर 15-20 मिनट धीमी आंच पर पकने दें। जब यह गल जाए तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने के बाद खाएं।

आप ब्रोकली सूप की तरह भी खा सकते हैं। 

  • इसके लिए सबसे पहले ब्रोकली को काटकर उबाल लें और उबलने के बाद 5 मिनट तक गैस बंद करके इसे बर्त में ही रहने दे। 
  • इसके बाद आप आलू के पतले टुकडे, टमाटर और अदरक के टुकड़े करें, अब कड़ाही में मक्खन डालकर गर्म करें।
  • इसमे अन्य मसाले मिलाकर भुनिए और थोड़ी, देर बाद जब यह गलने लगे तो इसमें ब्रोकली के टुकड़े पानी से निकाल कर मिक्स करें। 
  • अब अगर यह पक गया है तो इसें गैस से उतारें और मिक्सी में पीस लें। 
  • अब इसमें एक चम्मच छोटा गर्म मसाला और 4 कप पानी के साथ कड़ाही में मिलाकर गैस पर चढ़ा दे। 
  • 5 मिनट बाद गैस बंद करें और इसे गर्म गर्म परोस दें.
  • ब्रोकली के पत्तों की सब्जी भी आप बना सकती हैं, इसे ठीक आप ऐसे ही बना सकते हैं जैसे की पालक का साग बनाया जाता है।

ब्रोकली के नुकसान – Side Effects of Broccoli in Hindi

ब्रोकली यूं तो उन चुनिंदा सब्जियों में से एक है जिनमें वह सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसकी मानव शरीर को आवश्यकता होती है। लेकिन कहा जाता है ना कि एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। उसी तरह ब्रोकली के भी कुछ नुकसान हैं। अब हम आपको ब्रोकली के कुछ नुकसान बताएंगे। इनके आधार पर आप तय कर सकते हैं कि आपको ब्रोकली का सेवन करना है या नहीं।

ब्रोकली से होने वाले नुकसान

  • इसे खाने  पर कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है, इसके लिए जरूरी यह है कि पहले आप इसे कम मात्रा में खाएं और अगर आपको कुछ अलग ना महसूस हो तो ही इसे खाएं।
  • इसमे अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में फाइबर होता है।
  • जिन लोगों का खून पतला होता है उन्हे इससे परहेज करना चाहिए।
  • गर्भावस्था में इसका सेवन अधिक नही करना चाहिए क्योंकि यह ऐसे में पलने वाले शिशु पर प्रभाव डाल सकती हैा

ध्यान रहे दोस्तों इसका अधिक मात्रा में सेवन करना ही  नुकसान का कारण हो सकता है। इसलिए आप इसका सेवन करें लेकिन उचित मात्रा में। वो कहते हैं ना अधिकता हर चीज की हानिकारक होती है। 

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Broccoli in Hindi में क्या कहते हैं यह बता दिया है। इसके अलावा आपने ब्रोकली खाने के फायदे, नुकसान और इसके उपयोग भी जान लिए हैं। अब अगर आप ब्रोकली का सेवन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या ब्रोकली हृदय के लिए फायदेमंद है?

हां, यह बैड कोलस्ट्रॉल को खत्म करके दिल को बीमारियों से बचाती है।

क्या इसे कच्चा खाया जा सकता है?

हां इसे कच्चा खाया जा सकता है, लेकिन इसका अधिक सेवन नकुसान भी पहुंचा सकता है।

क्या इससे बालो का झड़ना कम होता है?

हां ऐसी कई रिसर्च सामने आई हैं, जो यह बताती हैं कि इसके रोजाना सेवन से बालों का झड़ना कम हो जाता है।

क्या ब्रोकली के फायदे स्किन को भी होते हैं?

हां, इसके फायदे स्किन को भी बहुत होते हैं, झुर्रियों को खत्म करने में यह बहुत गुणकारी मानी जाती है।

यह भी पढ़ें>>> वजन कैसे बढ़ाएं इन हिन्दी

You may also like

Comments are closed.