25 समस्याओं में आम खाने के फायदे और नुकसान। About Mango in Hindi
NUTRITION GUIDE

पेट से लेकर कैंसर में आम खाने के फायदे और नुकसान। About Mango in Hindi

Main points


About Mango in Hindi. गर्मियों का मौसम ही रस भरे फलों का होता है। ऐसा ही एक फल है जिसका स्वाद सभी को पसंद आता है। हम बात कर रहे हैं आम की। Aam Khane Ke Fayde हमने अपने बड़े बुजुर्गों से भी कई बार सुने हैं। लेकिन क्या आप आम के फायदे और नुकसान के अलावा। इससे जुड़ी हुई कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं, जैसे आम का वैज्ञानिक नाम क्या है, आम का पेड़ कैसा होता है, और सबसे अच्छा आम कौन सा होता है। यही नहीं भारत के अलग – अलग हिस्सों में कच्चे आम की सब्जी, चटनी और अचार तक बनाया जाता है। 

भारत में तैयार किया गया आम का अचार दुनिया भर में भेजा जाता है। आम न केवल भोजन के स्वाद को बढ़ा देता है। बल्कि आम सेहत के लिए लाभदायक होता है। आज के समय में भी बहुत ही कम लोग हैं जो Aam Ke Fayde Aur Nuksan के बारे में जानते हैं। अगर आप भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं रखते तो आप सही जगह आए हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में आम के फायदे और नुकसान से लेकर। इससे जुड़ी हुई तमाम जानकारियां साझा करेंगे। आइए जानते हैं आम के बारे में कुछ खास बातें। 

आम क्या है – About Mango in Hindi About Mango in Hindi 

दोस्तों आम कहने के तो एक फल है। लेकिन अगर आम कच्चा हो तो इसकी सब्जी और चटनी दोनों ही बनाई जा सकती है। भारत के बड़े हिस्से में आम की चटनी, अचार और इसके द्वारा बनाई गई सब्जी का सेवन किया जाता है। आम भारतीय उपमहाद्वीप के उप – हिमालयी मैदानों में उगने वाला सबसे स्वादिष्ट फल है। आम के कई प्रकार और किस्में पाई जाती हैं। जिन्हें देखकर लोगों के जेहन में एक सवाल यह भी उठता है कि सबसे अच्छा आम कौन सा है? आइए जानते हैं आम खाने के फायदों के साथ – साथ इससे जुड़ी कुछ अहम जानकारियां। 

आम के प्रकार 

आम की लगभग 400 से ज्यादा किस्में हैं जो दुनियाभर में उगाई जाती हैं। ऐसे में हम आपको आम की सारी किस्मों के बारे में बताएं, यह तो संभव नहीं है। लेकिन हम आपको आम की उन किस्मों के बारे में जरूर बताएंगे जो सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं और जिनका सेवन किया जाता है। 

  • पश्चिम बंगाल में पैदा होने वाला हिमसागर आम
  • लखनऊ और मलिहाबाद में होने वाला दशहरी आम
  • वाराणसी एवं उत्तर प्रदेश में होने वाला लंगड़ा आम। 
  • महाराष्ट्र में होने वाला अल्फांसो आम। 
  • आंध्र प्रदेश में होने वाला बंगनपल्ली आम। 
  • कर्नाटक में होने वाला बादामी आम। 
  • गुजरात में होने वाला केसर आम। 
  • हैदराबाद में पैदा होने वाला नीलम आम। 
  • बिहार के दीघा में पैदा होने वाला मालदा आम। 
  • कर्नाटक,  तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में पैदा होने वाला तोतापुरी आम। 
  • गोवा में पैदा होने वाला मनकुर्द और मुसरद आम। 

आम से जुड़ी रोचक बातें 

  1. आम की दुनिया भर में 100 से ज्यादा किस्में पाई जाती है। 
  2. आम एक ऐसा फल है जब यह कच्चा होता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। वहीं जब आम पक जाता है तो इसमें विटामिन ए की मात्रा अधिक पाई जाती है। 
  3. दुनिया भर में आम का सबसे बड़ा उत्पादक भारत ही है। 
  4. आम के कुछ पेड़ 300 साल तक जीवित रह सकते हैं। 
  5. दुनिया में हाथीझूल नाम का एक आम है जो सबसे भारी होता है। बताया जाता है कि इस किस्म के एक आम का वजन करीब 3 से 4 किलो तक होता है। 
  6. आम के पत्तों का उपयोग घर में होने वाली पूजा और हवन में किया जाता है। 
  7. ऐसा माना जाता है कि आम के पेड़ के नीचे बैठकर ही भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था। 
  8. महिलाओं को कच्चा आम खाना बेहद पसंद होता है। इसे नमक लगाकर भी खाते हैं। 
  9. आम का अचार भी भारत दुनिया भर को मुहैया कराता है। 
  10. आम जब कच्चा होता है तो इसकी तासीर ठंडी होती है। वहीं आम जब पक जाता है तो इसकी तासीर गर्म होती है। 
  11.  आम का वैज्ञानिक नाम क्या है यह सवाल लोग अक्सर पूछते हैं। आपको बता दें कि आम का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है। 
  12. अगर आम की कीमत की बात करें तो इसमें सबसे महंगा आम अल्फांसो है। आम भारत का राष्ट्रीय फल भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि आम की उत्पत्ति सबसे पहले भारत में ही देखी गई थी। 
  13. क्या आप भी जानना चाहते हैं कि सबसे अच्छा आम कौन सा है। अगर हां तो बता दें कि सबसे अच्छा आम हाफूस है। इसी को अंग्रेजी में अल्फांसो आम के नाम से भी जाना जाता है। 

आम के पोषक तत्व 

आम एक ऐसा फल है जिसे फलों का राजा भी कहा जाता है। आम के अंदर आपको प्रोटीन, टोटल लिपिड फैट, कार्ब्स, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, विटामिन सी, टोटल एस्कॉर्बिक एसिड, विटामिन बी 6, विटामिन ए,  विटामिन ई, विटामिन डी, टोटल सैचुरेटेड फैट, और टोटल ट्रांस जैसे गुण पाए जाते हैं। यही नहीं आम के अंदर दूसरे भी कई यौगिक पदार्थ और पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

आम खाने के फायदे – Aam Khane Ke Fayde in Hindi आम खाने के फायदे - Aam Khane Ke Fayde in Hindi 

दोस्तों आम के फायदों के बारे में हमने आज तक कई बार सुना है। लेकिन असल मायने में आम खाने के लाभ कितने अधिक हैं। यह शायद ही हम जानते हैं। इसलिए अब हम आपको विस्तार से आम के ऐसे फायदों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

 हृदय के लिए आम के लाभ

आज के समय में हृदय रोग से बचे रहने के लिए एक सही आहार और जीवन शैली को अपनाना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप अपनी डाइट के अंदर कुछ मौसमी फलों को शामिल करते हैं तो इसके आपका हृदय स्वस्थ रह सकता है। इसमें आप आम को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आपको बता दें कि आम के अंदर पाए जाने वाले गुण के जरिए कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है। ज्ञात हो कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से हार्ट अटैक आने का खतरा बना रहता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि आम के हृदय पर फायदे होते हैं। 

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आम 

आम महज एक फल नहीं है बल्कि गुणों का खजाना है। ऐसे लोग जो अक्सर खराब इम्यूनिटी के चलते बीमार पड़ जाते हैं। उन लोगों के लिए आम किसी उम्मीद से कम नहीं है। दरअसल आम के अंदर विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है और विटामिन सी आपकी इम्यूनिटी को सुधारने में कारगर होती है। आम के इन गुणों के आधार पर माना जा सकता है कि इम्यूनिटी को बेहतर करने के लिए आम खाना फायदेमंद हो सकता है। 

आंखों की रोशनी के लिए 

आज के समय में आंखों की रोशनी का कमजोर होना अधिक देखा जा रहा है। इसका कारण अधिक स्क्रीन का इस्तेमाल है। हालांकि कई बार पोषक तत्वों की कमी और बढ़ती उम्र की वजह से भी आंखों की रोशनी कमजोर पड़ जाती है। ऐसे में आप आम का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि आम के अंदर विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है। यही नहीं आंखों के दो मुख्य कैरोटिनॉइड ल्यूटिन और जियाजैंथिन आम के अंदर पाए जाते हैं। यह आपकी आंखों की रोशनी को बेहतर करने का काम करते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आम किसी बीमारी का उपचार नहीं है। बल्कि यह आंखों की रोशनी बेहतर करने में फायदेमंद हो सकता है। 

डायबिटीज से बचाने में आम खाने के फायदे 

डायबिटीज एक ऐसा रोग है जिसका इलाज आज तक खोजा नहीं गया है। यह आज कल की सबसे खतरनाक लाइफस्टाइल डिजीज में से एक है। इस रोग से बचने में और डायबिटीज को मैनेज करने के लिए आप आम का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में एक शोध किया गया है। इस शोध के मुताबिक आम का सीमित मात्रा में सेवन करने से रक्त शर्करा का स्तर कम हो सकता है। इसके अलावा शोध से यह भी पता चला है कि आम के छिलके से एंटी डायबिटिक गुण होता है। आम के इन्हीं गुणों के आधार पर कहा जा सकता है कि आम के फायदे डायबिटीज से बचाने में देखे जा सकते हैं। 

पाचन के लिए आम के फायदे 

क्या आपकी पाचन शक्ति अच्छी नहीं है। अगर हां तो आम का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल आम के अंदर लैक्सेटिव गुण पाया जाता है। आपको बता दें कि यह गुण आपके पेट को साफ करने का काम करता है। इसके अलावा आम के जरिए कब्ज जैसी समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। अगर आप ऐसे देखें तो कब्ज की समस्या ही पाचन शक्ति से जुड़ी हुई है। अगर आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी तो पाचन शक्ति भी बेहतर हो जाएगी। 

कोलेस्ट्रॉल में आम खाने के फायदे

बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल आज लाखों लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। कोलेस्ट्रॉल की वजह से ना जाने कितने ही लोगों को बहुत सारी दवाइयां खानी पड़ती है और उसके बावजूद हार्ट अटैक का खतरा बना ही रहता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए भी आप आम का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि आम के अंदर न्यूट्रास्यूटिकल पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि आम कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद हो सकता है। 

यौन शक्ति बढ़ाने में 

आम उन चुनिंदा फलों में से एक है जो आपकी यौन क्षमता को भी बढ़ाने का काम करता है। आपको बता दें कि आम के अंदर ऐसे गुण होते हैं जो न केवल शुक्राणुओं को बढ़ाते हैं। बल्कि यह कामोत्तेजना का भी बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा आम के अंदर विटामिन ई और बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो शुक्राणु को नष्ट होने से बचाता है। 

दिमाग के लिए आम 

आम खाने के फायदे केवल शारीरिक रूप से ही नहीं होते। बल्कि मानसिक तौर पर भी होते हैं। आपको बता दें कि आम के अंदर न्यूरोप्रोटेक्टिव और बायोएक्टिव गुण पाए जाते हैं। यह गुण आपकी याददाश्त को बेहतर करते ही हैं। साथ ही यह मस्तिष्क की कार्य क्षमता को भी बेहतर करते हैं। 

वजन घटाने में आम खाने के लाभ 

मोटापा आज के समय की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक हैं। ऐसे लाखों लोग हैं जो वजन घटाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। अगर आप भी इन लोगों में से ही हैं, तो आपको बता दें आप आम के फायदे उठा सकते हैं। दरअसल आम के अंदर फाइबर पाया जाता है जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। जिससे आप असमय खाने से बचे रहते हैं। यही नहीं हाल ही में हुई रिसर्च बताती है कि आम के छिलके में भी वजन घटाने के गुण होते हैं। आम के इन गुणों के आधार पर कहा जा सकता है कि आम वजन घटाने में फायदेमंद हो सकता है। 

गुर्दे की पथरी में 

पथरी की समस्या आज के समस्या बहुत लोगों में देखी जाती है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो आप आम का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में एक रिसर्च हुई है, जिसमें पता चला है कि आम के अंदर विटामिन बी-6 होती है। यह गुर्दे की पथरी से राहत दिलाने में और उससे बनने से रोक सकती है।

एनीमिया में आम के फायदे 

एनीमिया एक ऐसी समस्या है जिसमें शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण कम होता है। जिससे कमजोरी, चक्कर आना, थकान रहने लगती है। ऐसे में एनीमिया की समस्या से राहत पाने के लिए आप आम का सेवन कर सकते हैं। दरअसल रेड ब्लड सेल्स का निर्माण आयरन की कमी की वजह से होता है। वहीं आम के अंदर आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि आम के जरिए एनीमिया की समस्या से राहत पाई जा सकती है। साथ ही एनीमिया से बचने में भी आम उपयोगी सिद्ध हो सकता है। 

थायराइड में आम खाने के फायदे 

थायराइड की समस्या महिलाओं में बेहद अधिक देखी जाती है। इस समस्या से बचने में आम उपयोगी सिद्ध हो सकता है। हाल ही में हुई एक रिसर्च बताती है कि आम खाने के फायदे थायराइड में देखे जा सकते हैं। इसके अलावा आम, तरबूज और खरबूजा के छिलके के पाउडर का सेवन करके भी थायराइड की समस्या से बच सकते हैं। आप इस पाउडर को आसानी से बाजार से प्राप्त कर सकते हैं। 

आम के अन्य फायदे – Aam Ke Fayde in Hindi 
आम के अन्य फायदे - Aam Ke Fayde in Hindi 

दोस्तों अगर आपको लग रहा है कि आम खाने के फायदे केवल इतने ही हैं तो बता दें कि आप गलत हैं। आम के फायदे और भी अधिक हैं। जिसकी सूची हम आपको नीचे दे रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं। 

  1. आम के पेड़ की छाल में एंटी मलेरियल गुण होते हैं, जो आपको मलेरिया से बचाने में मदद कर सकते हैं।
  2. सूरज की खतरनाक किरणों के प्रभाव से बचने के लिए आप आम खा सकते हैं। आम के सेवन से सूरज की किरणों का असर कम हो जाता है और स्किन चमकदार बनी रहती है। 
  3. आम खाने के लाभ आपको स्किन कैंसर में भी देखने को मिल सकते हैं। दरअसल आम के अंदर ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन कैंसर को पैदा होने से रोकते हैं। 
  4. आम के अंदर एंटी एक्ने गुण होते हैं, जो पिंपल्स होने से रोकते हैं। अगर पिंपल्स से बचे रहना चाहते हैं तो आप आम का सेवन कर सकते हैं। 
  5. बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए और उन्हें चमकदार बनाने के लिए आम खाना फायदेमंद हो सकता है। 
  6. आम के जरिए लिवर का भी ध्यान रखा जा सकता है। दरअसल आम के अंदर हेपटोप्रोटेक्टीव गुण होते हैं जो लिवर को स्वस्थ रखने का काम करता है। 
  7. अल्सर की समस्या से राहत पाने के लिए भी आप आम का सेवन कर सकते हैं। हाल ही में हुई एक रिसर्च के मुताबिक आम के अंदर एंटी अल्सर गुण पाए जाते हैं। इस आधार पर माना जा सकता है कि आम के जरिए अल्सर की समस्या से राहत पाई जा सकती है। 
  8. हैंगओवर से राहत पाने के लिए आप आम का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा नींबू पानी का सेवन भी किया जा सकता है। 
  9. आम के अंदर एंटी डायरियल गुण होते हैं जो डायरिया से बचाए रखने में आपकी सहायता कर सकते हैं। 
  10. गर्भावस्था में  महिलाओं को कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इन सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए आप आम का सहारा ले सकते हैं। 
  11. आम के अंदर कैल्शियम के साथ – साथ विटामिन सी भी पाया जाता है जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने का काम कर सकता है। 
  12. आम के अंदर मौजूद विटामिन सी एंटी एलर्जी गुण आपको दमा की समस्या से बचाकर रख सकते हैं। 
  13. गर्मी में हाइड्रेट रहने के लिए और ऊर्जावान रहने के लिए आप आम का सेवन कर सकते हैं। 
  14. आम सभी तरह के कैंसर से बचाने में आपकी सहायता कर सकता है। दरअसल आम में एंटी कैंसर गुण होते हैं जो शरीर में कैंसर पैदा होने से रोकता है। 

आम के उपयोग का तरीका – About Uses Mango in Hindi About Uses Mango in Hindi

आप आम का उपयोग कई तरह से कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह आप आम को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

  • आम को काटकर खाया जा सकता है। 
  • आम को चूस कर खाया जा सकता है। 
  • आम के जरिए चटनी भी बनाई जा सकती है। 
  • आम की सब्जी बनाकर खाई जा सकती है। 
  • मैंगो शेक पीकर भी आप आम के फायदे ले सकते हैं। 
  • आम का अचार भी बनाया जा सकता है। 

आम खाने के नुकसान – Aam Ke Nuksan in Hindi आम खाने के नुकसान - Aam Ke Nuksan in Hindi 

दोस्तों अब तक आपने Aam ke Fayde और उपयोग के बारे में जाना है। अब हम आपको आम खाने के नुकसान से रूबरू कराएंगे। आप इन नुकसान के बारे में जानकर यह तय कर पाएंगे कि आपको आम का सेवन करना चाहिए या नहीं। 

आम के नुकसान 

  1. कच्चे आम के अधिक सेवन से आपके पेट में दर्द की समस्या पैदा हो सकती है। 
  2. आम की तासीर गर्म होती है। ऐसे में अगर आप आम का अधिक सेवन करते हैं तो इससे पेट में गर्मी हो सकती है। 
  3. ऐसे लोग जो संवेदनशील हैं उन्हे आम खाने से गले में खराश पैदा हो सकती है। 
  4. अर्थराइटिस की समस्या में आम का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए डॉक्टर की राय के बिना आम का सेवन इस स्थिति में नहीं करना चाहिए। 
  5. गर्भावस्था में आम का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। 
  6. कच्चे आम का सेवन करने के बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट में दिक्कत हो सकती है। 

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Aam Khane ke Fayde aur Nuksan बता दिए हैं। साथ ही आपने यह भी जान लिया है कि सबसे अच्छा आम कौन सा है और आम का वैज्ञानिक नाम क्या है यह भी आपको पता चल गया है। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आम की तासीर कैसी होती है ?

कच्चे आम की तासीर ठंडी रहती है। वहीं आम के पक जाने के बाद इसकी तासरी गर्म हो जाती है।

सबसे अच्छा आम कौन सा है ?

इस बारे में कुछ भी कहना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन दुनियाभर में सबसे ज्यादा सेवन हाफूस आम का किया जाता है। इस लिहाज से माना जा सकता है कि हाफूस आम सबसे आम होता है।

क्या कच्चे आम खाने के नुकसान हो सकते हैं?

हां अगर आप कच्चे आम का सेवन अधिक करते हैं तो इससे कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती है।

आम के पेड़ का कौन सा भाग उपयोगी होता है?

आम के पेड़ के पत्तों से लेकर छाल और आम के छिलके तक उपयोगी होते हैं।

You may also like

Comments are closed.