यौन (पौरुष) शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय और कमजोर पड़ने की वजह
home remedies

यौन (पौरुष) शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय और कमजोर पड़ने की वजह

Main points

आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब खानपान, बेकार जीवन शैली और तनाव में रहना आम हो गया है। लेकिन यही कुछ कारण भी है जिसकी वजह से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ – साथ पौरुष बल भी कम होने लगता है। यही कारण भी है कि बहुत से लोग यौन शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय खोजते दिखाई देते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि हर तीसरा व्यक्ति पौरुष शक्ति बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय खोजता दिखाई देता है। वहीं कुछ लोगों की दिक्कत तो यह भी है कि उनका लिंग ज्यादा देर तक खड़ा नहीं रह पाता, यानी पेनिस इरेक्शन का समय बहुत कम होता है। ऐसे में आज हम आपको न केवल यौन शक्ति बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय बताएंगे। बल्कि आपको  ज्यादा देर तक खड़ा रहे के घरेलू उपाय भी बताएंगे।

आपको बता दें कि यौन शक्ति या पौरुष बल कम होने की वजह से वैवाहिक जीवन समस्याओं से घिर जाता है। कई बार महिलाएं दूसरी शादी तक का विचार बना लेती हैं। वहीं वैवाहिक जोड़े माता पिता भी नहीं बन पाते। खुद को इस स्थिति में देख बहुत से लोग अंग्रेजी दवाओं का रुख कर लेते हैं जो आगे चलकर दूसरी समस्याएं और शारीरिक रोग बढ़ा सकती हैं।

जबकि यौन शक्ति बढ़ाने के घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं। इसमें आपको आहार से लेकर एक्सरसाइज तक का ध्यान रखना होता है और इसके जरिए आप आसानी से यौन शक्ति बढ़ा सकते हैं। आज अपने इस लेख में हम आपको यौन शक्ति बढ़ाने के घरेलू तरीके के साथ – साथ इसके कमजोर होने की वजह भी बताएंगे। अगर आप भी किसी यौन समस्या से जूझ रहे हैं तो लेख पर आखिर तक बने रहें। 

यौन शक्ति क्या है यौन शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय

यौन शक्ति या पौरुष बल क्या है यह सवाल भी लोगों के जेहन में चल रहा होगा। अगर हां तो आपको बता दें कि यौन शक्ति कुछ और नहीं संभोग करने की शक्ति होती है। आपको बता दें कि जब भी कोई व्यक्ति अपने पार्टनर के साथ संभोग करता है तो इसके लिए बहुत सी ऊर्जा की जरूरत होती है। लेकिन ज्यादातर पुरुष इतनी ऊर्जा हासिल नहीं कर पाते और परिणाम स्वरूप महिला संभोग करते समय संतुष्ट नहीं हो पाती। जिसकी वजह से वैवाहिक जीवन में दिक्कते बढ़ जाती हैं। इसके अलावा कई बार संतान प्राप्ति की राह भी कठिन हो जाती है। अब हम आपको यह बताएं कि ज्यादा देर तक खड़ा रखने के उपाय या पौरुष शक्ति बढ़ाने के उपाय बताएं। इससे पहले आप यह जान लीजिए की पौरुष शक्ति या यौन शक्ति कमजोर क्यों पड़ती है। 

 यौन शक्ति कमजोर पड़ने की वजह यौन शक्ति कमजोर पड़ने की वजह

अगर आपकी भी यौन या पौरुष शक्ति कमजोर पड़ गई है। यानी अगर आपका भी ज्यादा देर तक खड़ा नहीं रह पाता तो इसके पीछे की कई वजह हो सकती हैं। आइए एक नजर उन कारणों पर डालते हैं जो आपके पौरुष बल को कमजोर कर सकते हैं। 

पौरुष शक्ति कमजोर होने के कारण 

  1. अगर आप उन लोगों में से हैं जो हर समय अनहेल्दी फूड का सेवन करते हैं, तो यह आदत आपकी यौन शक्ति को कमजोर कर सकती है। 
  2. हमारे शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में अगर प्रोटीन डाइट का सेवन न किया जाए तो इससे भी पौरुष शक्ति कमजोर हो जाती है। 
  3. आज कल की जिंदगी में तनाव न केवल मानसिक रूप से आपको परेशान करता है। बल्कि इसके कारण सेक्सुअल लाइफ भी तबाह हो जाती है। यह भी पौरुष बल को कम करने का जिम्मेदार है। 
  4. ऐसे लोग जो बहुत ज्यादा नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। उन लोगों की भी यौन शक्ति कमजोर हो जाती है। 
  5. ऐसे लोग अधिक हस्तमैथुन करते हैं। उनकी भी यौन शक्ति कमजोर पड़ने लगती है। 
  6. अगर आप अपने लिंग की मोटाई या लंबाई को लेकर चिंतित रहते हैं तो यह भी आपकी यौन शक्ति को कमजोर कर सकती है। 
  7. शारीरिक रूप से एक्टिव न रहने पर भी पौरुष शक्ति कमजोर पड़ सकती है। 
  8. ऐसे लोग जो घंटों तक केवल सेक्सुअल चीजों को ही सोचते रहते हैं। उन लोगों की भी यौन शक्ति कमजोर पड़ जाती है। 

यौन (पौरुष) शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय – ज्यादा देर तक खड़ा रहे घरेलू उपाय 
ज्यादा देर तक खड़ा रहे घरेलू उपाय 

आज के समय में भी यौन शक्ति पर बात करना और इस समस्या को किसी को बताना शर्मिंदगी पैदा कर सकता है। यही कारण है कि लोग इसके बारे में खुल कर बात तक नहीं करते। अगर आपको भी यौन शक्ति की समस्या है, तो अब हम आपको पौरुष शक्ति बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय बताने वाले हैं। लेकिन ध्यान रहे कि इन्हें केवल घरेलू उपाय की तरह ही समझना होगा। इसे किसी तरह की उपचार प्रक्रिया न समझा जाए। चलिए जानते हैं यौन शक्ति बढ़ाने का घरेलू तरीका। 

उड़द की दाल यौन शक्ति बढ़ाने के लिए 

आमतौर पर दाल का सेवन सभी घरों में किया जाता है। लेकिन इसमें उड़द की दाल का सेवन बहुत कम किया जाता है। जबकि उड़द की दाल में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पौरुष शक्ति को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। ऐसे में आपको उड़द की दाल का सेवन जरूर करना चाहिए। आप इसे पका कर खा सकते हैं या फिर दाल को कौंच के साथ पीसकर भी खा सकते हैं। 

तुलसी के बीज पौरुष शक्ति बढ़ाने का उपाय 

तुलसी के बीज का उपयोग सदियों से पौरुष शक्ति को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। आपको बता दें कि इनके सेवन से कामेच्छा बढ़ जाती है। इसके अलावा यह ज्यादा देर तक लिंग को खड़ा रखने में भी कारगर होता है। आप तुलसी के बीजों को मूसली के साथ पीसकर उपयोग में ले सकते हैं। आप इस चूर्ण को दूध में मिलाकर पिएं। इससे जल्दी आपको परिणाम देखने को मिलेंगे। 

छुहारे

यौन शक्ति बढ़ाने के तरीके में छुआरे एक अहम भूमिका निभा सकते हैं। आपको बता दें कि छुहारे में न केवल कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। बल्कि यह पेनिस इरेक्शन को भी बेहतर करता है। इसके अलावा विशेषज्ञ बताते हैं कि दूध में छुहारे उबालकर खाने से और इस दूध को पीने से कामेच्छा बढ़ जाती है। साथ ही यौन क्षमता में भी इजाफा करने में मदद करता है। इसके जरिए आप लंबे समय तक बिस्तर पर संभोग कर सकते हैं और अपने पार्टनर को संतुष्ट कर सकते हैं। 

अश्वगंधा से ज्यादा देर तक खड़ा रखने के घरेलू उपाय 

अश्वगंधा का उपयोग न केवल यौन शक्ति बढ़ाने के लिए किया जाता है। बल्कि इसका सेवन जिम जाने वाले लोग भी करते हैं। माना जाता है कि अश्वगंधा के जरिए मसल्स ग्रोथ भी होती है। वहीं जानकारों की मानें तो अश्वगंधा के जरिए टेस्टोस्टरॉन बूस्ट होता है। साथ ही आयुर्वेद तो सदियों से ही अश्वगंधा इस्तेमाल करने की पैरवी करता आ रहा है। यौन शक्ति बढ़ाने के घरेलू तरीके में आप अश्वगंधा के चूर्ण की आधी चम्मच को दूध में डालकर पिएं। ऐसा करने से आपकी यौन क्षमता बेहतर हो जाएगी। 

आंवला का सेवन 

आंवला के जरिए कई तरह के उत्पाद बनाए जाते हैं। खासतौर से स्किन और बालों के स्वास्थ्य के लिए आंवला फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा आंवला के सेवन से यौन शक्ति बढ़ाई जा सकती है। पौरुष शक्ति बढ़ाने या पेनिस इरेक्शन को बेहतर करने के लिए आप रोजाना आंवला का चूर्ण ले और इसे शहद में मिलाकर खाएं। ऐसा करने से आपकी सेक्स पावर अधिक होने लगेगी। साथ बिस्तर पर स्टैमिना भी बढ़ने लगेगा। 

लहसुन पौरुष बल बढ़ाने का उपाय 

आमतौर पर लहसुन का सेवन हम सब्जियों के जरिए ही करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन यौन क्षमता में भी इजाफा कर सकता है। लेकिन इसके लिए आपको लहसुन का सेवन कुछ अलग तरीके से करना होगा। यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए आप लहसुन की कुछ कलियों को खा सकते हैं। इसके अलावा आप लहसुन को पीसकर शहद के साथ भी खा सकते हैं। नियमित रूप से इस उपाय को अपनाने के बाद आपकी यौन शक्ति में इजाफा होने लगेगा। 

शिलाजीत 

अश्वगंधा के अलावा शिलाजीत को भी पौरुष बल बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा उपयोग में लिया जाता है। ऐसे कई न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट्स हैं जिनमें शिलाजीत का इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद भी सदियों से शिलाजीत की पैरवी करता आ रहा है। आप योन शक्ति को बढ़ाने के लिए शीलाजीत का सेवन दूध के साथ कर सकते हैं। बाजार में यह आपको आसानी से मिल जाएगा। लेकिन यह नकली भी हो सकता है। इसलिए इसे खरीदने से पहले जांच जरूर कर लें। 

प्याज का सेवन 

प्याज के बिना किसी भी सब्जी का बनाया जाना लगभग नामुमकिन है। अमूमन हर घर में प्याज का उपयोग किया जाता है। आप अपनी पौरुष बल को बढ़ाने के लिए भी प्याज का सेवन कर सकते हैं। लेकिन इसका सेवन सब्जी के अंदर नहीं। बल्कि सलाद के तौर पर करें। इसके अलावा प्याज की चटनी बनाकर भी आप इसका उपयोग कर सकते हैं। प्याज को एक तामसिक भोजन भी कहा जाता है जो काम इच्छा को प्रबल करती है। 

खजूर का सेवन 

सेक्स पावर बढ़ाने में खजूर का नाम भी शामिल किया जाता है। आप दूध में इन्हें उबालकर खा सकते हैं। ऐसा करने से आपकी योन शक्ति में वृद्धि होगी। आप चाहें तो खजूर का सेवन सीधा भी कर सकते हैं. या फिर इसके जरिए तैयार की गई स्मूदी भी पी सकते हैं। 

बादाम

बादाम का सेवन कई समस्याओं से बचने के लिए किया जाता है। बादाम के फायदे न केवल शारीरिक हैं। बल्कि मानसिक तौर पर भी बादाम फायदेमंद माना जाता है। आपको बता दें कि बादाम के अंदर जिंक, प्रोटीन, और अन्य खनिज पदार्थ पाए जाते हैं। यह पदार्थ पौरुष शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय हो सकते हैं। साथ ही बादाम के जरिए रक्त संचार भी बेहतर होता है। 

तरबूज 

तरबूज का नेचुरल वियाग्रा भी कहा जाता है। यह पौरुष बल बढ़ाने का सबसे बेहतरीन आहार हो सकता है। आप चाहें तो तरबूज को सीधा खा सकते हैं या फिर आप तरबूज का जूस भी पी सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आप कच्चे तरबूज का सेवन न करें। वरना आपको इससे एलर्जी भी हो सकती है। 

यौन शक्ति बढ़ाने के उपाय में एवोकाडो 

एवोकाडो को कई गुणों का खजाना भी माना जाता है। आपको बता दें कि एवोकाडो में विटामिन ए, विटामिन बी 6, एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। एवोकाडो के यह पोषक तत्व न केवल आपके सम्पूर्ण स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं। बल्कि इसके फायदे पौरुष शक्ति बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय के तौर पर भी देखे जा सकते हैं। 

घरेलू उपाय पौरुष शक्ति बढ़ाने का दालचीनी

दालचीनी का उपयोग आपके घर की रसोई में जरूर किया जाता होगा। आपको जानकर हैरानी होगी की दालचीनी कई बीमारियों के उपचार हेतु भी इस्तेमाल की जाती है। वहीं ज्यादा देर तक खड़ा रखने के घरेलू उपाय में भी दालचीनी को शामिल किया जा सकता है। इसके लिए आपको रोजाना 2 ग्राम दालचीनी पाउडर को दूध में मिलाकर लेना है। इससे आपकी योन क्षमता में वृद्धि होगी। 

पौरुष शक्ति बढ़ाने के अन्य घरेलू उपाय पौरूष शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय

दोस्तों अब तक आपने पौरुष शक्ति बढ़ाने के कुछ उपाय जाने हैं। अब हम आपको यौन शक्ति बढ़ाने के कुछ दूसरे तरीके भी बताएंगे। आइए जानते हैं इन घरेलू तरीके के बारे में। 

पौरुष (यौन) शक्ति बढ़ाने के तरीके

जायफल – जायफल के चूर्ण का सेवन पानी के साथ करने से योन शक्ति बढ़ सकती है। 

स्ट्रॉबेरी – यह फल पुरुष और महिला दोनों की ही कामेइच्छा को तो बढ़ाता ही है। साथ ही योन शक्ति बढ़ाने का अच्छा घरेलू उपाय भी है। 

धूम्रपान – अगर आप धूम्रपान करते हैं तो यह पूरी तरह छोड़ दे। धूम्रपान छोड़ने से भी आपकी पौरुष शक्ति बेहतर हो सकती है।

शराब – शराब का सेवन भी आपकी योन क्षमता को प्रभावित करती हैं। ऐसे में अगर आप इसका सेवन कम कर देते हैं या बंद कर देते हैं, तो इससे लिंग ज्यादा देर तक खड़ा रह सकता है और आप अधिक समय तक संभोग का लुत्फ ले सकते हैं। 

लिंग को लेकर चिंता – अगर आप अपने लिंग की लंबाई और मोटाई को लेकर चिंतित हैं तो ऐसा करना बंद कर दें। ध्यान रहे कि संबंध स्थापित करते समय केवल शरीर नहीं मिलते। बल्कि यह दो आत्माओं का भी मिलन होता है। इसलिए अपने पार्टनर के साथ बिना किसी तनाव के इन पलों का लुत्फ लें। 

कीगल एक्सरसाइज अगर आप चाहते हैं कि आपका स्टेमिना बेहतर रहे और आपका लिंग ज्यादा देर तक खड़ा रहे तो इसके लिए आपको कीगल एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। 

व्यायाम – अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करना शुरू कर दे तो यह योन शक्ति बढ़ाने का एक अच्छा तरीका हो सकता है। 

फोरप्ले की भूमिका – अपने पार्टनर के साथ संबंध बनाते समय केवल संभोग के आखिरी चरण पर न जाएं। बल्कि इससे पहले उन्हें और खुद को अधिक उत्तेजित करने के लिए फोरप्ले का सहारा लें। इससे यौन संबंध आपको अधिक सुखद अनुभव देंगे। 

हस्तमैथुन – अगर आप जरूरत से ज्यादा हस्तमैथुन करते हैं तो यह कम कर दें। इससे आपका टेस्टोस्टरॉन बूस्ट होगा और लंबे समय तक आपका लिंग खड़ा रह पाएगा। जिससे आप अधिक समय तक संभोग का लुत्फ ले पाएंगे। 

नोट – यौन क्षमता या पौरुष बल बढ़ाने के लिए यह केवल घरेलू उपाय हैं। अगर आपको यौन शक्ति में इजाफा करना है तो आप इसके लिए डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते हैं।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आज आपको यौन (पौरुष) शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय बता दिए हैं। इसके अलावा आपने यह भी जान लिया है कि यौन शक्ति कमजोर होने की वजह क्या है। साथ ही आपको बता दिया है कि लिंग ज्यादा देर तक खड़ा रखने का उपाय क्या हो सकता है। अगर आपको यह लेक पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या यौन शक्ति बढ़ाने में आहार एक अहम भूमिका निभाता है?

    हां, यौन शक्ति बढ़ाने के लिए आहार का सही होना बेहद जरूरी है। अगर आप सही आहार का चुनाव नहीं करते तो यौन शक्ति को बढ़ाना मुश्किल हो जाएगा।

  2. क्या अधिक पोर्न वीडियो देखने से यौन क्षमता कमजोर पड़ सकती है?

    हां, अधिक पोर्न वीडियो देखने का असर आपकी यौन क्षमता पर पड़ सकता है।

  3. क्या कीगल एक्सरसाइज पौरुष शक्ति को बढ़ावा दे सकती है ?

    हां, कीगल एक्सरसाइज के जिरए पौरुष शक्ति में इजाफा देखने को मिल सकता है।

  4. क्या अश्वगंधा और शिलाजीत यौन शक्ति को बढ़ाने का तरीका हो सकता है?

    हां, इन दोनों के जरिए यौन शक्ति बढ़ाई जा सकती है।

You may also like

Comments are closed.