Kegel Exercise क्या है? पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज के 16 फायदे और करने के तरीके
WORKOUT

Kegel Exercise क्या है? पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज के 16 फायदे और करने के तरीके

Main points

Information About Kegel Exercise in Hindi. आपने आज तक बहुत सी एक्सरसाइज की होगी, और ना जाने कितनी अलग अलग एक्सरसाइज के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आपने कीगल एक्सरसाइज के बारे में कभी कुछ सुना है। कहते हैं कि Kegel Exercise हर उम्र की महिला और पुरुष दोनों को ही करना चाहिए। कीगल एक्सरसाइज जिससे बहुत से लोग Pelvic Exercise के नाम से भी जानते हैं। कीगल एक्सरसाइज की सलाह उन लोगों को भी दी जाती है जो लोग धातु रोग से प्रभावित हैं। यह मूत्र प्रवाह को नियंत्रित करती है और पौरुष बल बढ़ाने यानी यौन प्रतिक्रिया को बढ़ाने के लिए भी जानी जाती है। वहीं महिलाओं को कीगल एक्सरसाइज अक्सर गर्भावस्था में और प्रसव के बाद करने की सलाह दी जाती है।

आज हम आपको Kegel Exercise For Men and Women in Hindi में बताएंगे। साथ ही हम आपको कीगल एक्सरसाइज के क्या क्या फायदे पुरुष और महिलाओं को हो सकते हैं, इससे भी रूबरू कराएंगे। अब अगर आप Kegel Exercise की जानकारी in Hindi में जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। आइए जानते हैं कीगल एक्सरसाइज फॉर मेन एंड वूमेन।

क्या है कीगल एक्सरसाइज – What is Kegel Exercise in Hindiक्या है कीगल एक्सरसाइज - What is Kegel Exercise in Hindi

कीगल एक्सरसाइज या पेल्विक एक्सरसाइज दरअसल ऐसा व्यायाम है जो व्यक्ति के निचले भाग पर असर करती है इसे श्रोणि (Pelvis) कहा जाता है। इस निचले भाग को ही पेल्विक फ्लोर कहा जाता है। पेल्विक फ्लोर में आंत, ब्लैडर, यूटेरस,वजाइना या पेनिस होता है। इस हिस्से की वजह से महिला और पुरुष दोनों का ही शरीर सही प्रकार कार्य करता है। लेकिन ज्यादातर महिलाओं और पुरुषों के इसी पेल्विक हिस्से में कई दिक्कतें होती हैं जो आगे चल कर बहुत सी अन्य समस्याओं को पैदा कर सकती है।

कीगल एक्सरसाइज के जरिए पेल्विक फ्लोर ना केवल सही प्रकार कार्य करता है बल्कि यह आपको इस अंग को अपनी जगह पर भी रखता है। कीगल एक्सरसाइज की वजह पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां अधिक मजबूत होती हैं। इसलिए ही कीगल एक्सरसाइज करने की सलाह सभी उम्र की महिलाओं और पुरुषों को दी जाती है। 

कीगल एक्सरसाइज के फायदे पुरुषों पर – Benefits of Kegel Exercise in Hindiकीगल एक्सरसाइज के फायदे पुरुषों पर - Benefits of Kegel Exercise in Hindi

हम जानते हैं कि आप कीगल या पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज केवल तभी करेंगे जब आपको इससे जुड़े लाभ पता हों। इसलिए हम आपको कीगल व्यायाम के कुछ ऐसे लाभ बता रहे हैं जिन्हें जानने के बाद खुद को कीगल व्यायाम करने से रोक नहीं पाएंगे। आइए जानते हैं कीगल एक्सरसाइज के क्या फायदे हैं पुरुषों पर।

बैड पर स्टैमिना बढ़ाने के लिए 

आज के समय में बहुत से पुरुष अक्सर अपने पार्टनर के साथ बैड पर ज्यादा देर नहीं टिक पाते। जिसकी वजह से पति पत्नी के बीच ना केवल अनबन होने लगती है, बल्कि इसकी वजह से कई बार तलाक तक की नौबत आ जाती है। ऐसे में कीगल एक्सरसाइज के जरिए इस समस्या से निपटा जा सकता है। कीगल एक्सरसाइज से आपका स्टैमिना बढ़ने लगता है और आप अपने पार्टनर को चरम सुख दे पाते हैं। 

पुरुषों के प्राइवेट पार्ट पर कीगल एक्सरसाइज के फायदे

आज कल की जीवनशैली में स्ट्रेस के चलते बहुत सी समस्याएं होने लगती है। इन्ही में से एक है लिंग अधिक देर तक उत्तेजित न रहना। जिसकी वजह से आपका पार्टनर बेहतर तरह से आपके साथ पर्सनल टाइम का लुत्फ नहीं उठा पाता। ऐसे में कीगल एक्सरसाइज आपके पेनिस पर रक्त संचार को बेहतर करती है। इससे आपकी  उत्तेजना अधिक समय तक बनी रहती है।

धातु रोग में कीगल एक्सरसाइज के फायदे 

पुरुषों या टीनेजर में अक्सर खुद ही वीर्य निकलने की समस्या पैदा हो जाती है। जिसकी वजह से वह अक्सर तनाव में रहने लगते हैं। लेकिन कीगल एक्सरसाइज के जरिए यह समस्या पूरी तरह खत्म हो सकती है। इससे वीर्य अपने आप नहीं निकलता।

पेशाब संबंधित समस्या 

ऐसे बहुत से पुरुष हैं जिन्हें बहुत ज्यादा पेशाब आता है। यह समस्या रात को सोते समय अधिक परेशान करती है। ऐसे में कीगल एक्सरसाइज के जरिए पेशाब पर नियंत्रण बनाया जा सकता है और आपको रात के समय बार बार उठने की समस्या नहीं होगी।

Few More Benefits of Kegel Exercise in Hindi

  1. अगर नियमित रूप से किगल एक्सरसाइज की जाए तो इससे  पैल्विक अंगों को बढ़ने से रोका जा सकता है। 
  2. कीगल व्यायाम के जरिए ऑर्गेज्म नियंत्रित करना आसान हो जाता है।
  3. ऐसे पुरुष जल्दी ही बैड पर थक जाते हैं उनके लिए कीगल एक्सरसाइज बहुत लाभदायक सिद्ध होते हैं।
  4. कीगल व्यायाम के जरिए स्खलन की मात्रा सुधरती है, जिससे आपका ऑर्गेज्म मजबूत होता है।
  5. स्वपन दोष से पीड़ित पुरुषों के लिए कीगल व्यायाम एक बेहतरीन उपाय है।
  6. Kegel Exercise की वजह से आपकी यौन क्षमता बढ़ने लगती है। 

पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज महिलाओं के लिए – Benefits of  Kegel Exercise For Women in Hindi
पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज महिलाओं के लिए - Benefits of  Kegel Exercise For Women in Hindi

विशेषज्ञों के अनुसार कीगल एक्सरसाइज सभी उम्र की लड़कियों और महिलाओं के द्वारा की जानी चाहिए। इससे महिलाओं को होने वाली बहुत सी समस्याएं पैदा नहीं होती। वहीं कुछ ऐसी समस्याएं हैं जिनका उपचार करने के लिए पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज के फायदे देखे गए हैं। आइए जानते हैं किस तरह पेल्विक एक्सरसाइज महिलाओं के लिए फायदेमंद है।

गर्भावस्था में पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज के फायदे 

गर्भावस्था के दौरान ऐसी बहुत सी समस्याएं होती हैं जिसकी वजह से महिला को सिजेरियन डिलीवरी का विकल्प चुनना पड़ता है। लेकिन गर्भावस्था में अगर कीगल व्यायाम किया जाए तो इससे महिला का शरीर नॉर्मल डिलीवरी के लिए तैयार हो जाता है। ऐसे में हर महिला को कीगल एक्सरसाइज गर्भावस्था में जरूर करनी चाहिए।

महिलाओं के प्रसव के बाद कीगल एक्सरसाइज के लाभ

प्रसव के बाद अक्सर महिलाओं के पेल्विक फ्लोर की स्थिति थोड़ी खराब हो जाती है। ऐसे में अगर डिलीवरी के कुछ समय बाद कोई महिला कीगल एक्सरसाइज करती है तो इससे उसके पेल्विक अंग फिर से पहले जैसे हो जाते हैं।

बैड पर उत्तेजना बढ़ना

ऐसी बहुत सी महिलाएं होती हैं जो पुरुषों के मुकाबले जल्दी ही चरम सुख प्राप्त कर लेती हैं। ऐसी महिलाओं को पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज बहुत ज्यादा फायदेमंद रहती है। इसे करने से पेल्विक फ्लोर पर रक्त संचार बेहतर होता है और उत्तेजना अधिक समय तक बनी रहती है। ऐसा होने पर आप अपने पार्टनर के साथ लंबे समय तक बैड पर बनी रह सकती हैं।

मेनोपॉज में पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज के लाभ

महिलाओं को एक उम्र के बाद मासिक धर्म होना बंद हो जाता है। अगर यह स्थिति वक्त से पहले हो और किसी शारीरिक दुर्बलता के कारण हो तो उन्हे कई दूसरी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज के जरिए महिला का शरीर मेनोपॉज के लिए तैयार हो जाता है। इससे उन्हें दूसरी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। आपको बता दें कि महिलाओं में मेनोपॉज का चक्र 40 से 60 के बीच होता है। लेकिन जिन महिलाओं के जीवन में यह पहले आ जाता है उन्हे हृदय रोग और दूसरी समस्याएं झेलनी पड़ती है। 

महिलाओं के कमर दर्द में Kegel Exercise के लाभ

कमर दर्द और महिलाओं का रिश्ता इसलिए भी अधिक गहरा है क्योंकि वह अक्सर घर के काम करती हैं, जिससे कमर दर्द होना स्वाभाविक है। ऐसे में कमर दर्द के लिए हर बार कोई क्रीम या बाल्म लगाना सही नहीं है। लेकिन अगर महिलाएं नियमित रूप से पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज करें तो इससे उनका कमर दर्द दूर हो सकता है।

महिलाओं में पेशाब की समस्या 

आज के समय में भी हर जगह महिलाओं को शौचालय मिल जाए यह संभव नहीं है। ऐसे में कई बार महिलाओं को ऐसे शौच का उपयोग करना पड़ता है जो गंदा होता है। इस स्थिति में गंदगी के चलते कई दूसरी समस्याएं भी महिलाओं को होने लगती हैं। लेकिन अगर नियमित रूप से कीगल एक्सरसाइज की जाए तो इससे ब्लैडर की क्षमता बेहतर हो जाती है और बार बार पेशाब आने की समस्या नहीं होती।

प्रसव को बनाए बेहतर 

हर महिला के लिए प्रसव का समय ना केवल महत्वपूर्ण होता है। बल्कि कई कठिनाइयों से भरा भी होता है। लेकिन ऐसी महिलाएं जो कीगल एक्सरसाइज करती हैं, उनके लिए यह स्थिति कठिन नहीं बल्कि सरल हो जाती है। पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज के जरिए प्रसव की प्रक्रिया बेहद आसान हो जाती है।

कीगल एक्सरसाइज कैसे करें और इसके प्रकार -Types of Kegel Exercise And How To Do It in Hindiकीगल एक्सरसाइज कैसे करें और इसके प्रकार -Types of Kegel Exercise And How To Do It in Hindi

Kegel Exercise कई प्रकार की होती हैं और उन्हें करने का बेहद सरल तरीका है। अभी तक आपने जाना बेनिफिट्स ऑफ कीगल एक्सरसाइज फॉर मेन और वूमेन। अब हम आपको पेल्विक एक्सरसाइज कौन सी होती हैं और आप कैसे पेल्विक एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह बताने वाले हैं।

क्लासिक कीगल करे

यह बेहद आसान एक्सरसाइज है। इसमें आपको केवल जमीन पर या तो लेटना होगा या फिर जिम बॉल पर बैठना होगा। इसके बाद आपको पेट के निचले हिस्से या जांघों पर जोर लगाना होगा। साथ ही आपको अपने पेल्विक एरिया की मांसपेशियों को पहचान कर उन्हें सिकोड़ना होगा। इस स्थिति में कुछ देर रहें और फिर रेस्ट लें। इसे कम से कम 4 से 5 बार दोहराएं। 

साइड लेग लिफ्ट एक्सरसाइज

यह आपके एक्सरसाइज आपके पेल्विक एरिया के साथ साथ जांघों को भी मजबूत बनाती है। इसके लिए केवल आपको बाईं ओर करवट लेकर लेटना है। इस दौरान आपका एक हाथ सिर को सहारा देगा तो दूसरा हाथ आपके कूल्हों पर होगा। अब आपको धीरे धीरे अपने एक पैर को ऊपर की ओर लेकर जाना है और वैसे ही नीचे लाना है। इस क्रिया को आप एक सेट में 12 बार दोहराएं। इस एक्सरसाइज को दोनों साइड से करें।

ध्यान मुद्रा मे किगल एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको सबसे पहले ध्यान मुद्रा में बैठना होगा। अब अपना पूरा ध्यान अपने पेट के नीचे पेल्विक एरिया पर केंद्रित करना होगा। इस दौरान अपनी कमर बिल्कुल सीधी रखें और गहरी सांस लेते हुए नीचे की मांसपेशियों को सिकुड़ने की कोशिश करें। इसे एक समय में कम से कम पांच मिनट तक करें।

क्लैम्स विद रेसिस्टेंट बैंड

इस एक्सरसाइज के लिए आपको सबसे पहले जमीन पर बायीं ओर लेटना है। इसके बाद अपने दोनों पैरों को मोड़ते हुए पीछे की ओर ले जाना है। अब अपनी दोनों एड़ियों को मिलाना है और इस दौरान अपने पैरों में जांघों के पास रेसिस्टेंट ट्यूब को रखना है। अब अपने एक पैर को ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करनी है और फिर नीचे लाना है। लेकिन ध्यान रहे इस दौरान आपकी एड़िया आपस में मिली रहेंगी। इस तरह आप 12 से 15 रैप निकालें। 

कीगल पुश अप्स 

आपने कई बार पुश अप्स लगाए होंगे। लेकिन इस बार आपको अपनी चेस्ट कंधों के साथ साथ पेल्विक एरिया पर भी ध्यान केंद्रित करना है। इसे आप साधारण पुशअप्स की तरह ही कर सकते हैं। बस आपका ध्यान आपके पेल्विक एरिया पर केंद्रित होना चाहिए।

द पेल्विक टिल्ट

यह Kegel Exercise में से सबसे सरल एक्सरसाइज है। इसके लिए केवल आपको जमीन पर लेटना है और अपने घुटनों को मोड़ना है। इस दौरान अपने हाथों से कमर को पकड़ना है। अब अपने कूल्हों को हल्का सा उठाना है और कम से कम 10 से 15 सेकंड तक उठाए रखना है। इस एक्सरसाइज को एक बार में 5 से 7 बार करें।

तितली आसन

यह आसन करने के लिए आपको सबसे पहले जमीन पर बैठना है। अब अपने दोनों पैरो को अंदर की तरफ मोड़ कर पंजों को मिलाना है। इसके बाद अपने पेल्विक एरिया के पास लाना है और हाथों से दोनों पंजों को पकड़ना है। अब अपने दोनों पैर के घुटनों को ऐसे ही ऊपर नीचे करना है जिस तरह तितली करती है। यह कीगल एक्सरसाइज आपकी मांसपेशियों के लिए फायदेमंद भी है और आपको तनाव से भी दूर रखती है।

कुछ अन्य कीगल एक्सरसाइज 

  1. शोल्डर ब्रिज मांसपेशियों की क्षमता प्रदान करने में लाभदायक होती है।
  2. लेग पेल्विक स्ट्रेच एक्सरसाइज आपके पेल्विक एरिया की मांसपेशियों को फायदा पहुंचा सकता है।
  3. रोलिंग निज आसन आपकी स्थिति को बेहतर करने में कारगर सिद्ध होता है।
  4. स्पाइनल ट्विस्ट एक्सरसाइज भी आपकी यौन शक्ति बढ़ा सकती है।

 डिस्कलेमर – हम जानते हैं कि आप यह एक्सरसाइज और फायदे जानकर खुश हो गए होंगे। लेकिन ध्यान रहे कि यह एक्सरसाइज आपकी समस्या का उपचार नहीं मात्र उपाय हैं। जिन्हें आप आजमा सकते हैं। अगर कीगल एक्सरसाइज करने के लिए आप किसी विशेषज्ञ की सलाह ले सकें तो यह आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

निष्कर्ष – Conclusion 

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Information About Kegel Exercise in Hindi में देदी है। साथ ही हमने आपको कीगल एक्सरसाइज कैसे करें इसका जवाब भी दिया है। साथ ही आपने मिहलाओं और पुरुष परी कीगल व्यायाम के लाभ क्या होंगे। यह भी आपने समझ लिया है। अब अगर यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या कीगल व्यायाम धातु रोग में फायदेमंद है?

    हां, यह व्यायाम आपकी धातु रोग की समस्या खत्म कर सकता है।

  2. क्या रोजाना पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज से महिलाओं की यौन उत्तेजना बढ़ जाती है?

    हां, पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज अपकी यौन क्षमता बढ़ा सकती है।

  3. क्या पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज करने के लिए किसी विशेषज्ञ की मदद से ही करें?

    हां, ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद होगा।

  4. क्या पेशाब संबंधित समस्या में पेल्विक फ्लोर व्यायाम सही रहेगा?

    हां, यह आपकी पेशाब संबंधित दिक्कत दूर कर सकता है।

यह भी पढ़ें
Stamina Kaise Badhaye
Baal Badhane Ke Tarike
Black Raisins in Hindi
Bawaseer Ke Upay
Constipation in Hindi

You may also like

Comments are closed.