Black Raisins क्या है? काली किशमिश के 20 फायदे नुकसान और उपयोग।
NUTRITION GUIDE

Black Raisins क्या है? काली किशमिश के 20 फायदे नुकसान और उपयोग।

Main points

Information About Black Raisins in Hindi. प्रकृति ने हमे स्वस्थ रखने के लिए बहुत सी खाद्य सामग्री और साधन दिए हैं। इन्हीं में  से एक अनमोल भेंट हैं ड्राई फ्रूट्स। आपने भी ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूर किया होगा। लेकिन क्या आपने काली किशमिश यानी Black Raisins का सेवन किया है। अगर नहीं तो शायद आप Kali Kishmish Ke Fayde भी नहीं जानते होंगे। आप में से बहुत से लोगों को शायद यह भी नहीं पता होगा कि किशमिश काली भी होती है। इसलिए आज हम आपको Black Raisin in Hindi से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। अब अगर आप काली किशमिश के फायदे नुकसान और उपयोग से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें। 

क्या है काली किशमिश। What is Black Raisins in Hindiक्या है काली किशमिश। What is Black Raisins in Hindi

किशमिश का सेवन आपने जरूर किया होगा। जिस तरह किशमिश एक ड्राई फ्रूट है उसी तरह काली किशमिश भी एक ड्राई फ्रूट है जो काले अंगूरों से तैयार की जाती है। किशमिश कई प्रकार की होती है इन्ही में से एक होती है काली किशमिश। 

काली किशमिश से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

  1. काली किशमिश की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसका सेवन सर्दियों के मौसम में अधिक किया जाता है। 
  2. आपको बता दें जिस तरह नारंगी किशमिश हरे अंगूरों से बनती है। उसी तरह काली किशमिश भी काले अंगूरों से बनती है। 
  3. काली किशमिश आपको किसी भी दुकान से मिल जाएगी। इसकी कीमत 600 रुपए किलो तक होती है। 
  4. नारंगी किशमिश के मुकाबले काली किशमिश अधिक फायदेमंद होती है। इससे जुड़े फायदे आप नीचे विस्तार से पढ़ें। 

किशमिश के प्रकार और फायदे विस्तार से जानिए

काली किशमिश खाने के फायदे – Benefits of Black Raisins in Hindiकाली किशमिश खाने के फायदे - Benefits of Black Raisins in Hindi

यूं तो सभी ड्राई फ्रूट्स की अपनी ही खासियत होती है। जैसे अखरोट दिमाग के लिए अच्छा है तो काजू हड्डियों के लिए। इसी तरह बादाम के अपने फायदे हैं और किशमिश के अपने फायदे हैं। लेकिन जब बात किशमिश के प्रकार की आती है तो लोग अक्सर सोच में पड़ जाते हैं कि कौन सी किशमिश अधिक लाभदायक है। अगर आपके जहन में भी अगर यह सवाल है तो बता दें कि काली किशमिश अधिक फायदेमंद होती है। हाल ही में NCBI (एनसीबीआई) की साइट पर एक लेख प्रकाशित हुआ है जिसमें बताया गया है कि Black Raisins अधिक फायदेमंद होती है। आइए विस्तार से नज़र डालते हैं काली किशमिश खाने के फायदे के बारे में। 

हड्डियों पर काली किशमिश खाने के फायदे

हड्डियां अक्सर उम्र और पोषक तत्व ना मिलने की कमी के कारण प्रभावित होती हैं। इसकी वजह से हड्डियों का ना केवल विकास रुक जाता है। बल्कि यह कमजोर भी होने लगती हैं। लेकिन काली किशमिश खाने से हड्डियों का ध्यान रखा जा सकता है। दरअसल इसके अंदर बोरोन होता है जो हड्डियों के विकास का कार्य करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा किशमि को मैग्नीशियम समृद्ध भी माना जाता है। आपको बता दें कि मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में ना मिलने से हड्डियों की बोन डेंसिटी कमजोर होने लगती है। इसलिए कहा जाता है कि हड्डियों के लिए काली किशमिश का सेवन जरूर करें। 

खून की कमी को पूरा करने काली किशमिश

खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या। यह आज के समय में भी बहुत से लोगों को होती है। यह तब होती है जब शरीर में आयरन की कमी हो जाए। आयरन की कमी के कारण शरीर में सही प्रकार खून नहीं बनता। इसी के कारण एनीमिया की समस्या पैदा होती है। लेकिन अगर आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में काली किशमिश का सेवन करते हैं तो आप इस समस्या से बच कर रहते हैं। ज्ञात हो कि Black Raisins के अंदर पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है जो आपके शरीर में खून की कमी नहीं होने देता। 

Information About Cumin Seeds in Hindi

स्किन के लिए Kali Kishmish Ke Fayde

हर कोई व्यक्ति अच्छा दिखना चाहता है। जिसके लिए लोग अक्सर बहुत महंगे महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल अपनी स्किन पर करते हैं। लेकिन फिर भी स्किन को फायदे की जगह नुकसान होने लगते हैं। जबकि आप एक नेचुरल उपाय भी अपना सकते हैं। इसके लिए आपको केवल रोजाना काली किशमिश का सेवन करना होगा। आपको बता दें कि काली किशमिश के अंदर एंटी बैक्टीरियल गुण होते है। जो आपको स्किन से जुड़ी समस्याओं से बचा कर रखते हैं। इसके अलावा इसके अंदर कुछ ऐसे तत्व भी होते हैं जो आपकी स्किन कोमल और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। 

हाई ब्लड प्रेशर में काली किशमिश के फायदे 

आज के समय में ऐसे लाखों करोड़ों लोग हैं जिन्हे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है। इसके कारण ना जाने कितने ही लोगों को हृदय से जुड़ी समस्या भी होने लगती है। लेकिन इसमें आप काली किशमिश का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में एनसीबीआई की एक रिपोर्ट से पता चला है कि काली किशमिश के अंदर फाइबर और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाई जाती है, और यह दोनों ही तत्व हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार साबित होते हैं।  इसके अलावा किशमिश में अन्य तत्व होते हैं जो रक्तचाप की समस्या को कम करने की क्षमता रखते हैं।

बाल झड़ने की समस्या करे दूर 

आज के समय ऐसे बहुत से लोग हैं जो बालों के झड़ने की समस्या से बहुत ज्यादा परेशान हैं। ज्यादातर लोग तो यह समझ ही नहीं पाते कि उनके बाल झड़ क्यों रहे हैं।  हाल ही में एनसीबीआई के द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बालों के झड़ने की समस्या आयरन और विटामिन सी की कमी के कारण होती है। वही काली किशमिश को आयरन और विटामिन सी का एक मुख्य स्रोत माना जाता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि Kali Kishmish Ke Fayde बालों पर भी हो सकते हैं। 

बैड कोलेस्ट्रॉल की करे छुट्टी

आज दुनियाभर में करोड़ों लोग है जो बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से डील कर रहे हैं। इसके कारण कई लोगों को दिल का दौरा तक पड़ जाता है, जिसकी वजह से कई लोगों की जान तक चली जाती है। ऐसे में आपके बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से निपटने के लिए काली किशमिश का उपयोग किया जा सकता है। आपको बता दें कि काली किशमिश में पॉलिफिनॉल्स और फाइबर पाया जाता है। जो बैड कोलेस्ट्रॉल और ब्लड में मौजूद फैट यानी ट्राइग्लिसराइड को कम करने का कार्य करता है। इसलिए आप भी काली किशमिश का सेवन जरूर करना चाहिए।

इम्यूनिटी बेहतर बनाने में काली किशमिश

आज के कोविड समय में भी वही लोग बच पा रहे हैं जिनकी इम्यूनिटी बेहतर है। वही ऐसे लोग जो आसानी से बीमार पड़ जाते हैं, ऐसा इसलिए होता क्योंकि  उनकी इम्यूनिटी कमजोर हो गई है। अगर आपकी भी इम्यूनिटी कमजोर है तो आपको रोजाना किशमिश का सेवन करना चाहिए। आपको बता दें कि काली किशमिश के अंदर विटामिन सी समेत कुछ इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले तत्व शामिल होते हैं। इसलिए इम्यूनिटी के लिए किशमिश का सेवन जरूर करें। 

दांतों के लिए 

दांत साफ करने और उन्हें मजबूत बनाए रखने के लिए लोग अक्सर सलाह देते हैं कि रोजाना ब्रश करें। जो कि सही भी है। लेकिन दांतों को भी मजबूत बनाए रखने के लिए कुछ पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है जैसे  पोटेशियम, आयरन, विटामिन सी आदि। ये सभी गुण आपको काली किशमिश में मिल जाते हैं। इसके अलावा काली किशमिश में एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो दांतों को मजबूत और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं। 

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों को अपने खाने पीने की मात्रा का बहुत ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में वह लोग काली किशमिश का सेवन कर सकते हैं। दरअसल इसके अंदर ग्लाइसेमिक पाया जाता है जो खून में शुगर लेवल को प्रभावित नहीं करता। वहीं टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में यह ग्लूकोज के स्तर सुधार करने के लिए जाना जाता है। 

काली किशमिश के कुछ अन्य लाभ – Kali Kismis Ke Fayde
काली किशमिश के कुछ अन्य लाभ - Kali Kismis Ke Fayde

दोस्तों काली किशमिश के कुछ ऐसे लाभ और जानिए जो आपको इसका सेवन करने पर मजबूर कर देंगे। 

  1. काली किशमिश के सेवन से आपका पाचन तंत्र सही प्रकार कार्य करने लगता है।  इसलिए रोजाना काली किशमिश का सेवन जरूर करें। 
  2. अगर आपके लिए कुछ भी याद रखना मुश्किल है तो यकीन मानिए काली किशमिश आपकी सहायता कर सकती है। आपको बता दें कि इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो आपकी याददाश्त बेहतर बनाने में मदद करते हैं। 
  3. काली किशमिश के अंदर एंटीमाइक्रोबॉयल यौगिक गुण पाए जाते हैं जो आपकी ओरल हेल्थ को बेहतर रखने में मदद करते हैं। 
  4. अगर आपको ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या है तो काली किशमिश आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 
  5. अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन पर कभी झुर्रियां ना पड़े तो रोजाना काली किशमिश भिगोकर खाएं।
  6. अगर आपके बाल बहुत तेजी से सफेद होते  जा रहे हैं तो रोजाना काली किशमिश का सेवन करें। इससे बाल सफेद होना बंद हो जाएंगे।
  7. अगर आप किशमिश का सेवन रोजाना सुबह करते हैं तो यह आपकी भूख को नियंत्रित करने का कार्य करता है। 
  8. अगर आपको मल त्यागने में दिक्कत होती है या कब्ज की समस्या है तो काली किशमिश के अंदर मौजूद फाइबर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 
  9. इसके अंदर मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण आपकी आंखों की रोशनी को बरकरार रखती है। 

काली किशमिश के पोषक तत्व – Black Raisins Nutrients in Hindiकाली किशमिश के पोषक तत्व - Black Raisins Nutrients in Hindi

कला किशमिश के अंदर ऐसे बहुत से पोषक तत्व मौजूद हैं जो आपकी दिनभर की खुराक में एक अहम योगदान दे सकते हैं। काली किशमिश में आपको प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, शुगर, कैल्शियम, सोडियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी पाया जाता है। अगर आप अब भी किशमिश काने की असल वजह नहीं जान पाए थे, तो शायद अब जान गए होंगे। 

काली किशमिश का सेवन और  उपयोग – Uses of Black Raisins in Hindiकाली किशमिश का सेवन और  उपयोग - Uses of Black Raisins in Hindi

अगर आप काली किशमिश के फायदे जानकर यह सोच रहे हैं कि आप इसका सेवन किस किस तरह कर सकते हैं, तो सोचिए मत हम आपको बताते  हैं। कि काली किशमिश का उपयोग और सेवन आपको कैसे करना है। 

Kali Kishmish का सेवन और इस्तेमाल का तरीका

  1. आप रोजाना काली किशमिश को 7 से 8 घंटे भिगोकर रखें और इसका सेवन करें। 
  2. आप खीर, हलवा आदि में किशमिश का उपयोग कर सकते हैं। 
  3. आप स्मूदी बनाने में किशमिश का सेवन कर सकते हैं। 
  4. अगर आप चाहें तो किशमिश का सेवन सीधा भी कर सकते हैं। 
  5. किशमिश का सेवन केक या शेक के द्वारा भी किया जा सकता है। 
  6. सैंडविच या ओट्स के साथ भी काली किशमिश का सेवन कर सकते हैं। 

काली किशमिश खाने के नुकसान – Black Raisins Side Effects in Hindiकाली किशमिश खाने के नुकसान - Black Raisins Side Effects in Hindi

दोस्तों जिस तरह किसी चीज के फायदे होते हैं उसी तरह उसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। हालांकि इसके नुकसान इसके सेवन की मात्रा पर ज्यादा निर्भर करते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं काली किशमिश खाने के नुकसान। 

Kali Kishmish Ke Nuksan

  1. अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो काली किशमिश आपके लक्ष्य को प्रभावित कर सकती है।
  2. अगर आपको पहले से किसी प्रकार की एलर्जी की समस्या रहती है तो आपके लिए किशमिश नुकसानदायक हो सकती है। 
  3. डायबिटीज के लोगों के लिए अधिक किशमिश खाना नुकसानदायक हो सकता है। 
  4. काली किशमिश के अधिक सेवन से आपको आंत से जुड़ी समस्या हो सकती है। 
  5. अगर आप अधिक मात्रा में किशमिश खाते हैं तो आपको दस्त लग सकते हैं।  

निष्कर्ष।Conclusion

Information About Black Raisins in Hindi. दोस्तों हमारे इस लेख कें माध्यम से आप काली किशमिश के फायदे नुकसान और उपयोग जान चुके हैं। अब अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें। अगर आपको कोई सवाल हैं तो कमेंट करकें जरूर पूछें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या काली किशमिश के जरिए वजन कम किया जा सकता है?

    नहीं, काली किशमिश वजन कम करने में काम नहीं आती।

  2. काली किशमिश की तासीर कैसी होती है?

    काली किशमिश की तासीर गर्म होती है।

  3. क्या इसका अधिक सेवन नुकसानदायक होता है?

    हां, किशमिश का अधिक सेवन नुकसानदायक होता है।

  4. क्या काली किशमिश कैसे बनती है?

    यह काले अंगूरों को सुखा कर तैयार की जाती है।

यह भी पढ़ें
Diabetes in Hindi
Blue Berry in Hindi
Fenugreek in Hindi
Broccoli in Hindi
Cinnamon in Hindi

You may also like

Comments are closed.