Cumin Seeds क्या है? जीरा खाने के 21 फायदे नुकसान और उपयोग
NUTRITION GUIDE

Cumin Seeds क्या है? जीरा खाने के 21 फायदे नुकसान और उपयोग

Main points

Information About Cumin Seeds in Hindi, यानी जीरा। जीरे का उपयोग हम सभी के घरों में होता है। लेकिन हम में से बहुत ही कम लोग होंगे जो जीरा खाने के फायदे (Jeera Ke Fayde) के बारे में जानते होंगे। सदियों से भारतीय रसोई में जीरे का उपयोग किया जा रहा है। शायद ऐसी कोई भी सब्जी नहीं है जिसमें जीरे का उपयोग नहीं किया जाता। यही नहीं जीर के लाभ ना केवल स्वाद में बल्कि कई बीमारियों से लेकर वजन कम करने तक में देखे जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको जीरे से जुड़ी बहुत सी दिलचस्प बातें बताएंगे। अगर आप भी Cumin Seeds Hindi से जुड़ी संपूर्ण जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। 

क्या है जीरा – What is Cumin Seeds in Hindiक्या है जीरा - What is Cumin Seeds in Hindi

जीरा एक मसाला और जड़ी बूटी भी है। इसका उपयोग ना केवल भारत बल्कि पश्चिमी देशों में भी किया जाता है। यह मसाला अजमोद और गाजर के परिवार से आता है। जीरे का उपयोग बहुत सी समस्याओं के लिए किया जाता है। प्रसव के बाद जिन माताओं में दूध का उत्पादन कम होता है उन्हे भी इसका सेवन करने के लिए कहा जाता है। दुनियाभर में जीरे के तीन प्रकार मौजूद हैं जो कुछ इस प्रकार हैं।

जीरे कितने प्रकार का होता है – Types of Cumin Seeds in Hindi

जीरे के प्रकार भी इसके तरह ही दिलचस्प और लाभदायक मालूम होते हैं। जीरा तीन प्रकार का होता है, सफेद, काला और जंगली।

  1. सफेद जीरा (White Cumin Seeds) – इस जीरे का उपयोग भारत में थोड़ा कम ही किया जाता है। लेकिन सफेद जीरे को विटामिन ए और विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। ऐसे में अगर आप विटामिन सी और ए के लिए किसी तरह के मसाले को खोज रहे हैं तो उसके लिए सफेद जीरे का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा सफेद जीरा बवासीर में भी फायदेमंद माना जाता है। 
  1. काला जीरा (Black Cumin Seeds) – काला जीरे का स्वाद हल्का कड़वा होता है। एवं इसकी तासीर गर्म होती है, जिसकी वजह से इसका उपयोग सर्दियों के मौसम में अधिक किया जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल से लेकर पेट से जुड़ी समस्याओं का अंत करने के लिए भी उपयोग होता है।
  1. जंगली जीरा ( Jungli Jeera) -जंगली जीरे का उपयोग ज्यादातर खांसी, जुकाम और नाक से खून निकलने की समस्या का अंत करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति को सिर में लीक या जूं  हो तो वह जंगली जीरे का उपयोग कर सकता है। 

पेट कम करने की एक्सरसाइज

दूसरी भाषाओं में जीरे के नाम – Cumin Seeds Name in Other Languagesदूसरी भाषाओं में जीरे के नाम - Cumin Seeds Name in Other Languages

जीरा एक बहुत ही लाभदायक मसाला है, इसका वैज्ञानिक नाम क्यूमिनम सायमिनम है। जीरे को दूसरी भाषाओं में अलग अलग नाम से जाना जाता है। जितने इसके नाम हैं। उतने ही इसके लाभ

जीरा के अन्य भाषा में नाम 

बंगाली – सादाजीरे, जीरे

हिंदी – काला जीरा, सफेद जीरा, साधारण जीरा, जीरा

उर्दू – जीराह

तेलुगु – जिलकारा, , जील करर

तमिल – शीरगम, शीरुगम

मल्यालम – जीराकाम

पर्शियन – जीरये सफेद

नेपाली – जीरा

कन्नड़ – जीरिगे, विलिय जिरिगे, विलिय जिरगे

मराठी – जीर्रे, पांढ़रे जीरे

गुजराती – जींरु, शाकनु जींरु

English – कॉमवे कारावे, क्युमिन, जीरा, अजाजी, जरण, दीर्घजीरा

जीरे खाने के फायदे – Jeera Ke Fayde in Hindi
जीरे खाने के फायदे - Jeera Ke Fayde in Hindi

दोस्तों अब तक आपने जीरा कितने प्रकार का होता है और इसे किस किस नाम से बुलाया जाता है, यह जान लिया है। अब हम आपको जीरा खाने के लाभ विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं जीरा आपकी किन किन स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में मदद कर सकता है।

जीरा खाने के लाभ एनीमिया में 

एनीमिया एक ऐसी समस्या है जिसमें व्यक्ति के शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण बेहद कम होने लगता है। यह शरीर में तब होता है जब किसी व्यक्ति के शरीर में आयरन की कमी हो। ऐसे में जिन लोगों को एनीमिया की समस्या होती है, उन्हे अक्सर कमजोरी और थकावट महसूस होती है। लेकिन इस समस्या का अंत जीरा कर सकता है। जीरा के अंदर प्रचुर मात्रा में आयरन होता है। ऐसे में आप इसका सेवन दही में डालकर या पानी में इसका पाउडर डालकर कर सकते हैं। 

पाचन क्रिया में Jeera Ke Fayde

अगर आपको अक्सर पेट से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या रहती है जैसे दस्त, पेट दर्द, पेट फूलना आदि। तो इन स्थितियों में भी जीरा आपके लिए किसी रामबाण इलाज से कम नहीं है। आपको बता दें कि जीरा के अंदर ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं जो आपकी अपच और पेट से जुड़ी समस्याओं का अंत कर सकते हैं। 

हड्डियों के लिए जीरे का चूर्ण

खराब खान पान और बढ़ती उम्र की वजह से अक्सर हड्डियों से जुड़ी समस्या होने लगती है। ऐसे में अगर आपको ऑस्टियोपोरोसिस से बचे रहना है तो आपको रोजाना जीरे का सेवन करना होगा। ज्ञात हो कि जीरे के अंदर कैल्शियम, पोटेशियम एवं मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं जो हड्डियों के लिए लाभदायक माने जाते हैं। साथ ही जीरा में विटामिन बी12 भी होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाने का कार्य करती है। 

नींद की समस्या में जीरे के लाभ

अगर आपको नींद ना आने की समस्या है तो आपके लिए जीरा एक रामबाण इलाज साबित हो सकता है। दरअसल जीरा के अंदर मेलाटोनिन होता है जो नींद से जुड़ी कई समस्याओं का अंत करने के लिए जाना जाता है। नींद की समस्या को दूर करने के लिए आप या तो जीरे की चाय पी सकते हैं, या फिर जीरे के पाउडर को केले या किसी अन्य फल पर लगा कर खा सकते हैं। 

 इम्यूनिटी बढ़ाने में जीरे का उपयोग

अगर आप अक्सर बीमार पड़ते रहते हैं और बीमारी से जल्दी ठीक नहीं हो पाते। इसके लिए आप जीरे का उपयोग कर सकते हैं। जीरा खाने के लाभ आपको रोग प्रतिरोधक क्षमता में देखने को मिलते हैं। दरअसल जीरे में विटामिन सी पाई जाती है, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुधारने का कार्य करती है।

सफेद मूसली के फायदे नुकसान जानिए

सांस संबंधित समस्या में 

आज के समय में कोरोना जैसी बीमारी बहुत तेजी से लोगों को परेशान कर रही हैं। यह वायरस भी आपके रेस्पिरेटरी सिस्टम पर ही अटैक करता है। ऐसे में अगर आपको सांस से संबंधित किसी प्रकार की समस्या है तो आप जीरे का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि जीरे के अंदर एंटी- कंजेस्टिव गुण होते हैं जो आपके फेफड़ों को साफ करने में मदद करता है। 

वजन घटाने में जीरे के फायदे

अगर आप अपने बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं तो आपको जीरे का सेवन जरूर करना चाहिए। हाल ही में हुई एक रिसर्च से यह पता चला है कि जीरे के अंदर ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो आपके शरीर से चर्बी या मोटापा घटाने का कार्य करते हैं। इसके अलावा जीरे के सेवन से आपका मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। इसके लिए आप जीरे को भूनकर दही में मिलाकर खाएं।

गैस से संबंधित समस्या में जीरा खाने के फायदे

आज के समय में गैस की समस्या बेहद आम हो गई है। इसका कारण है खराब जीवनशैली और बेकार खान पान। ऐसे में अगर आपको इस समस्या से बचे रहना है या इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप जीरे का सेवन कर सकते हैं। यह ना केवल आपके गैस की समस्या से बल्कि पेट फूलना और पेट दर्द से भी राहत देगा।

स्किन पर जीरा फायदेमंद

खराब खान पान और बढ़ती उम्र का असर अक्सर हमारी त्वचा पर पड़ने लगता है। जिसकी इन कारणों की वजह से चेहरे पर ना केवल झुर्रियां पड़ने लग जाती हैं, बल्कि यह आपकी स्किन की टाइटनेस को भी प्रभावित करते हैं। लेकिन अगर आप जीरे का सेवन करते हैं तो आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। दरअसल जीरे के अंदर विटामिन ई पाई जाती है जो आपकी स्किन को टाइट भी करती है और झुर्रियों से राहत भी दिलाती है।

मधुमेह में जीरा लाभदायक

आज मधुमेह की बीमारी से भारत में ही लाखों लोग पीड़ित हैं। ऐसे में अगर आपको इस समस्या को नियंत्रित करना है तो आप जीरे का सेवन कर सकते हैं। हाल ही में हुई एक रिसर्च से पता चला है कि जीरे के अंदर मधुमेह गुण पाए जाते हैं जो इस समस्या को नियंत्रित करने में आपकी सहायता करते हैं। 

याददाश्त करे बेहतर

अक्सर यह समस्या बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में देखी जाती है जिसकी वजह से वह कुछ भी याद नहीं रख पाते। ऐसे लोगों के लिए जीरे का उपयोग फायदेमंद माना गया है। दरअसल जीर के अंदर विटामिन बी और विटामिन ई पाई जाती है। यह आपकी दिमाग की नसों को उत्तेजित करती हैं और स्मरण शक्ति बढ़ाती है।

मासिक धर्म में जीरा लाभदायक

जीरा खाने के फायदे महिलाओं को मासिक धर्म के समय हो सकते हैं। ऐसी महिलाएं जिन्हें मासिक धर्म के दौरान पेट में ऐंठन या पेट दर्द अधिक होता है। उन्हे जीरे का उपयोग जरूर करना चाहिए।  हाल ही में हुए एक शोध से यह पता चला है कि जीरे के अंदर ऐसे गुण होते हैं जो मासिक धर्म में होने वाले दर्द और ऐंठन को कम कर सकते हैं। 

बालों के लिए जीरा फायदेमंद 

बालों में होने वाली सबसे आम समस्या है डैंड्रफ की। यह समस्या जितनी आम है उतनी ही शर्मिंदा करने वाली भी है। ऐसे में अगर आपको भी यह समस्या है तो जीरे का उपयोग आप कर सकते हैं। ज्ञात हो कि जीरे के अंदर एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपकी इस समस्या का अंत करने में सक्षम होते हैं। इसके लिए आप जीरे का ऑयल लगा सकते हैं। इससे डैंड्रफ धीरे धीरे कम होने लगेगा।

खांसी जुकाम में जीरा के लाभ

अगर आपके घर में किसी व्यक्ति को अक्सर खांसी जुकाम की समस्या रहती है तो आप उन्हें जीरे का सेवन करने की सलाह दे सकते हैं। दरअसल जीरे के अंदर एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह गुण आपको खांसी जुकाम से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

जीरे के कुछ अन्य लाभ – Benefits of Cumin Seeds in Hindiजीरे के कुछ अन्य लाभ - Benefits of Cumin Seeds in Hindi

दोस्तों अब तक आपने जीरे से जुड़े कुछ लाभ जाने हैं। लेकिन अगर आपको ऐसा लग रहा है कि जीरा के फायदे केवल इतने हैं तो बता दें कि आप गलत हैं। अब हम कुछ अन्य फायदे जीरे के आपको बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप आसानी से आजमा सकते हैं।

जीर के अन्य लाभ

  1. अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो आप जीरे के पाउडर का सेवन दिन में दो से तीन बार कर सकते हैं। इससे आपकी यह समस्या समाप्त हो जाएगी।
  2. खट्टी डकार से परेशान रहने वाले लोगों को पानी के अंदर जीरा डालकर पीना चाहिए। इससे उन्हे जल्दी ही खट्टी डकार से राहत मिल सकती है।
  3. खुजली में भी जीरे का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको कुछ जीरे में सिंदूर मिलाना है और इसे तेल में पका कर लगाना है। जिसके जरिए आसानी से आपको खुजली से तुरंत राहत मिल जाएगी।
  4. अगर आपको हिचकी आती रहती है तो आप पानी में जीरा पाउडर डालकर पी सकते हैं। इससे आपको हिचकी आनी बंद हो जाएगी।
  5. अगर आपके परिवार में किसी को भूख ना लगने की समस्या हो, तो उसे जीरे के साथ नींबू और नमक का सेवन करने को कहें। इससे जल्दी ही भूख लगने लगेगी।
  6. पेट में कीड़े होने पर जीरे का पाउडर और कैस्टर ऑयल का सेवन मिलाकर करना चाहिए। इससे पेट में कीड़े मरने लगते हैं।
  7. गर्मियों के मौसम में नाक से खून आने की समस्या बहुत लोगों को होती है। ऐसे में आप जीरे के पौधे की पत्तियों का रस सीधे नाक में डाल सकते हैं। इससे नाक से खून आना बंद हो जाएगा।
  8. बवासीर की समस्या को दूर करने में भी जीरा खाने के लाभ देखे गए हैं। 
  9. अगर किसी व्यक्ति को शरीर के निचले हिस्से में लकवा मार जाए तो उसे जीरा पीसकर लगाना चाहिए। इससे लाभ हो सकता है।
  10. अगर किसी व्यक्ति को मकड़ी ने काट लिया हो तो वह जीरे और सोंठ को पीस कर प्रभावित जगह पर लगा सकता है। इससे तुरंत आराम मिलता है।

जीरे के उपयोग और पोषक तत्व – Uses and Nutrients of Cumin Seeds in Hindiजीरे के उपयोग और पोषक तत्व - Uses and Nutrients of Cumin Seeds in Hindi

दोस्तों अब तक आपने जीरे के लाभ और इससे जुड़ी कुछ जानकारियां हासिल की हैं।अब हम आपको इसके उपयोग और इसके अंदर मौजूद पोषक तत्व की जानकारी देने जा रहे हैं। 

जीरे का इस्तेमाल कैसे करें.

  1. सब्जी बनाने के लिए आप जीरे का छौंक लगा सकते हैं। 
  2. आप दही या छाछ के अंदर जीरे का भूनकर सेवन कर सकते हैं।
  3. भारत में बहुत सी जगह जीरे का उपयोग राइस में किया जाता है। आप भी जीरा राइस का सेवन कर सकते हैं।
  4. साधारण चाय की तरह आप चाहें तो जीरा चाय भी बना सकते हैं। जीरा चाय आपको बहुत सी समस्याओं से निजात दिला सकती है।
  5. अगर आप चाहें तो जीरे के पाउडर को पानी में डालकर पी सकते हैं। इससे आपकी सेहत पर एक सकारात्मक असर पड़ेगा।
  6. इसके अलावा आप चाहें तो जीरे का सेवन कई तरह की डिश बनाने में भी कर सकते हैं।

जीरे के पोषक तत्व 

जीरे को बहुत से पोषक तत्वों का खजाना कहा जाता है। इसके अंदर कई तरह के खनिज पदार्थ पाए जाते हैं, जैसे कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, सोडियम, जिंक, कॉपर मैंगनीज और सेलेनियम आदि पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, विटामिन बी 6, विटामिन ई, प्रोटीन और फाइबर भी पाए जाते हैं। 

जीर के नुकसान – Side Effects of Cumin Seeds in Hindiजीर के नुकसान - Side Effects of Cumin Seeds in Hindi

दोस्तों अब तक आपने केवल जीरा खाने के फायदे उपयोग और इसके पोषक तत्वों के बारे में जाना है। अब हम आपको जीरे के कुछ नुकसान बताने जा रहे हैं। लेकिन यह नुकसान इसकी मात्रा पर ही निर्भर करते हैं। अगर आप जीरे का सेवन तय मात्रा में करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद ही रहता है। चलिए जानते हैं क्या हो सकते हैं जीरे के नुकसान।

जीरे खाने के नुकसान

  1. ऐसा बहुत ही कम देखा जाता है। लेकिन कई लोगों को जीरे से उससे बनी चीजों से एलर्जी होने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आप जीरे का सेवन बिल्कुल ना करें।
  2. डायबिटीज के मरीज बिना डॉक्टर की सलाह के जीरे के अधिक सेवन बिल्कुल ना करें। आप सब्जी या दाल और रायते के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। 
  3. जीरे के अधिक सेवन से रक्तस्राव खतरा पैदा हो सकता है। 
  4. जीरे के तासीर गर्म होती है जिसकी वजह से इसका अधिक सेवन आपके शरीर में कई समस्या पैदा कर सकता है। 

निष्कर्ष – Conclusion

Information About Cumin Seeds in Hindi. दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको जीरा खाने के फायदे नुकसान और उपयोग बता दिए हैं। लेकिन ध्यान रहे कि हम इस बात का दावा नहीं कर रहे कि जीरे के जरिए किसी तरह की बीमारी का इलाज कराया जा सकता है। अगर आपको किसी प्रकार की बीमारी या समस्या है तो आप इसका उपचार डॉक्टर से कराएं।

अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. जीरे की तासीर कैसी होती है?

    जीरे की तासीर गर्म होती है, लेकिन इसका उपयोग सभी मौसमों में किया जा सकता है।

  2. जीरा कितने प्रकार का होता है?

    जीरे के तीन प्रकार होते हैं, काला, सफेद और जंगली।

  3. क्या मधुमेह के रोगियों को जीरे का सेवन करना चाहिए?

    आपको इस बारे में डॉक्टर से ही सलाह लेनी चाहिए। क्योंकि इसके अधिक सेवन से मधुमेह के मरीजों की स्थिति बिगड़ भी सकती है।

  4. क्या जीरा पानी पीने से कोई लाभ होता है?

    हां, इसके बहुत से लाभ होते हैं, यह आपकी पाचन क्रिया से लेकर पेट दर्द तक में राहत देता है।

यह भी पढ़ें
Plum in Hindi
Corn Flour in Hindi
Broccoli in Hindi
Sesame Seeds in Hindi
Cinnamon in Hindi
Kale in Hindi
Flax Seeds in Hindi

You may also like

Comments are closed.