केल (Kale) के 16 फायदे और नुकसान। Side Effects and Benefits of Kale in Hindi
NUTRITION GUIDE

केल (Kale) के 16 फायदे और नुकसान। Side Effects and Benefits of Kale in Hindi

Main points

आपने अक्सर हरी सब्जियों को लेकर लेक्चर भी सुना होगा और इसके फ़ायदों की गाथा भी सुनी होगी। लेकिन क्या आपने कभी Kale (केल या काले) के बारे में सुना है। Hindi में Kale को करम साग (Karam Saag) के नाम से भी जाना जाता है। खाने में बेहद स्वादिष्ट और दिखने में केल या काले लगभग ब्रोकली जैसा होता है। लेकिन सेहत के लिए Benefits of Kale बहुत अधिक हैं। इसलिए आज हम आपको केल या काले से जुड़ी हुई बहुत सी बाते बताएंगे। तो चलिए जानते हैं काले क्या है और क्या है केल के फायदे नुकसान और इस्तेमाल

केल (काले) क्या है – What is Kale in Hindiकेल (काले) क्या है - What is Kale in Hindi

केल एक पत्तेदार सब्जी है जिसका वनस्पति नाम Brassica Oleracea है। इसे भारत में बहुत से लोग करम साग के नाम से भी जानते हैं। लेकिन केल केवल हरे ही नहीं बल्कि बैंगनी रंग का भी होता है। इसके अंदर बहुत से ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कई बीमारियों का उपचार तक कर सकते हैं। केल की सब्जी पत्ता गोभी, ब्रोकली और फूल गोभी के परिवार से है। इसका पौधे पर दूसरे साल में पीले रंग के फूल भी आते हैं, जो शरीर के बहुत से अंगों के लिए फ़ायदेमंद बताए जाते हैं। 

केल के गुण 

यूं तो सभी हरी सब्जियों के फायदे हैं, लेकिन केल के अंदर कुछ ऐसे भी गुण मौजूद हैं जो बहुत कम हरी सब्जियों में पाए जाते हैं। केल के अंदर विटामिन ए, विटामिन सी. विटामिन के, कैल्शियम, फाइबर, और पोटैशियम जैसे गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा केल के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते आपके शरीर को कैंसर जैसी बीमारी से बचा कर भी रखते हैं। 

ब्रोकली के 11 ऐसे फायदे जिन्हे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

केल की खेती

केल की खेती की शुरूआत कब हुई इस बात की कोई खास जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन जानकार बताते हैं कि Kale की खेती 2000 ईसा पूर्व यानी ईसा मसीह के जन्मे के बाद शुरू हुई थी। काले का उपयोग सबसे पहले 20 वी सदी में अमेरिका में साजो सजवाट के तौर पर किया गया ता। इसके बाद 1990 के बाद इसका उपयोग खाने के लिए किया गया और यह तेजी से लोगों के बीच प्रसिद्ध हो गई। आज के समय में अमेरिका, चीन स्पेन और मेक्सिको में इसका उत्पादन सबसे अधिक किया जाता है। 

कैसे करें केल पहचान – Way To Recognize Kale in Hindi

केल कुछ कुछ ब्रोकली और पत्ता गोभी की तरह दिखाई देने वाली सब्जी है। हालांकि यह उनसे पूरी तरह अलग है। इसके अंदर पाए जाने वाले कुछ गुण इन सब्जियों से जरूर मिलते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह एक ही परिवार से आती हैं। आज के समय में केल का पौधा घरों में सजावट के तौर भी लगाते हैं। 

केल -काले के फायदे – Benefits of Kale in Hindiकेल -काले के फायदे - Benefits of Kale in Hindi

दोस्तों जैसा की हमने आपको केल के गुणों के बारे में बताया। इन्हे जानकर आप कुछ हद तक यह जान गए होंगे कि यह बॉडी के किस किस अंग को फायदा पंहुचा सकता है। लेकिन अगर आप अब भी केल के फायदे नहीं जानते, या फिर इससे जुड़े फ़ायदों को विस्तार से जानना चाहते हैं तो इसे अंत तक जरूर पढ़ें। 

मोटापा घटाने के लिए केल

बढ़ता वजन या मोटापा आज के समय में हर दूसरे व्यक्ति के लिए परेशानी बनता जा रहा है। वजन घटाने के लिए लोग अक्सर बहुत मेहनत करते हैं और अपनी डाइट में भी बदलाव करते हैं। ऐसे में अगर आप अपना मोटापा घटाना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में केल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके लिए वजन घटाना आसान थोड़ा आसान हो जाएगा।

अश्वगंधा के ऐसे फायदे जो आपके लिए जरूरी हैं

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 

आज कल के खराब लाइफ स्टाइल और बेकार के खान पान का असर अक्सर आपकी इम्यूनिटी पर भी पड़ता है। फल स्वरूप आप मौसम के बदलने पर या दूसरे कारणों की वजह से बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसे में आपकी इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए आप Kale का इस्तेमाल कर सकते हैं। केल के फायदे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी देखे गए हैं। 

थकावट दूर करने में केल के फायदे

अगर आप अक्सर अपनी दिनचर्या में होने वाले काम से थक जाते हैं। इस स्थिति में भी आप काले का इस्तेमाल कर सकते हैं। थकावट की वजह केवल काम ही नहीं बल्कि बहुत से पोषक तत्वों की कमी की वजह से होता है। ऐसे में केल के अंदर मौजूद पोषक तत्व आपकी ना केवल थकावट खत्म करने का कार्य करेंगे बल्कि आपको अधिक ऊर्जा भी प्रदान करेंगे।

गर्भावस्था के दौरान केल खाने के फायदे

गर्भावस्था की स्थिति किसी भी महिला के लिए जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण और नाज़ुक समय होता है। ऐसे में गर्भावस्था के कारण कब्ज और कई तरह की समस्या पैदा हो सकती हैं। ऐसे में केल का उपयोग आपको पूरी तरह सुरक्षित रखता है। इसके अलावा केल के अंदर मौजूद तत्व गर्भ में पल रहे शिशु के विकास में भी अहम योगदान देता है। 

लिवर के लिए केल 

लिवर हमारे शरीर के उन अहम हिस्सों में से है जिसके बिना शरीर ठीक रह ही नहीं सकता है। ऐसे में लिवर का ख्याल रखने के लिए और उसे अलग अलग बीमारियों से बचाने के लिए आप केल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल इसके अंदर फाइबर और अतिरिक्त गुण ना केवल फैटी लिवर की समस्या खत्म करते हैं। बल्कि जो इसकी मुख्य वजह है कोलेस्ट्रॉल, इसे भी नियंत्रित करने का कार्य करते हैं। आप रोजाना केल के उपयोग से सेहतमंद रह सकते हैं।

काजू खाने के 16 फायदे जानिए

स्किन और बालों के लिए केल के फायदे

आज के समय में लोग अपने बालों और अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए ना जाने कितने महंगे महंगे उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह उत्पाद भी फायदे की जगह की बार नुकसान पहुंचाने लगते हैं। ऐसे में बालों और स्किन दोनो के लिए आप केल का उपयोग कर सकते हैं।  दरअसल केल के अंदर प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाई जाती है जो सिक्न और बालों दोनो के लिए फ़ायदेमंद होती है।

हृदय के लिए 

हमारे भोजन और खराब लाइफ स्टाइल का असर हमारे हृदय पर देखने को मिलता है। यही कारण है कि आज के समय में लोगों को बहुत कम उम्र में हार्ट अटेक तक आने लगे हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप सही खान पान और जीवनशैली का चुनाव करें ताकि आप स्वस्थ रह सकें। इसके लिए आप केल का इस्तेमाल कर सकते हैं। केल के अंदर मौजूद गुण आपके हृद्य को पूरी तरह तंदुरुस्त और सुरक्षित बना कर रखते हैं। 

पाचन के लिए केल के लाभ

आज के समय में लोग कुछ भी खाते हैं जिसका असर पाचन क्रिया पर भी पड़ने लगता है। ऐसे में पाचन क्रिया  सही तरह से काम कर सके इसके लिए जरूरी है कि आप ऐसा भोजन करें जो आपकी ज़ुबान के लिए नहीं बल्कि सेहत के लिए अच्छा हो। आप इसके लिए केल का सेवन कर सकते हैं। केल के अंदर ऐसे बहुत से तत्व मौजूद होते हैं जो ना केवल आपकी पाचन क्रिया को बेहतर करते हैं, बल्कि आपके लिवर को भी सुरक्षित रखते हैं।

हड्डियों के लिए 

बढ़ती उम्र और पोषक तत्वों की कमी की वजह से हड्डियाँ अक्सर कमजोर होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि रोजाना एक्सरसाइज की जाए और सही चीजों को खाया जाए। इसके लिए आप रोजाना केल का उपयोग कर सकते हैं। इससे आपकी हड्डियाँ अपना रिसाव नहीं खोएंगी और आप भी तंदुरुस्त बने रहेंगे।

डायबिटीज़ में केल खाने के फायदे

डायबिटीज़ या मधुमेह की बीमारी आज दुनियाभर के करोड़ों लोगों के लिए समस्या बन चुकी है। लोग इस बीमारी से बचने के लिए ना जाने कितनी ही दवाईयां खाते हैं। लेकिन सिर्फ केल के सेवन से आप डायबिटीज़ पर नियंत्रण पा सकते हैं। दरअसल इसके अंदर एंटी- डायबिटीक गुण होते हैं जो आपके शरीर में मौजूद शुगर को संतुलित करके रखते हैं।

स्ट्रैस में काले के लाभ

आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक छात्र से लेकर काम काजी लोग तक तनाव में रहते हैं। इसी तनाव के कारण  बहुत सारी अन्य बीमारियाँ तक पैदा होने लगती हैं। अगर आपको भी तनाव की समस्या है तो आप भी काले का सेवन कर सकते हैं। इससे आप तनाव मुक्त जीवन जी पाएंगे। 

कैंसर में केल खाने के लाभ

कैंसर एक ऐसी भयंकर बीमारी है जिसकी वजह से लाखों लोग हर साल जान गवा देते हैं। वहीं कैंसर की बीमारी का उपचार इतना महँगा है कि हर व्यक्ति इसका खर्च तक नहीं उठा सकता। इसलिए जरूरी है कि आप कैंसर जैसी बीमारी से खुद को बचाकर रखें। इसके लिए आप केल  का सेवन कर सकते हैं। दरअसल इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आपको इस बीमारी से बचा कर रखते हैं। 

आंखों के लिए

आंखे प्रकृति का दिया हुआ वह तोहफ़ा है जिससे हम दुनिया को देख पाते हैं। लेकिन पोषक तत्वों की कमी और हर समय फोन या लैपटॉप पर बैठकर काम करने की वजह से आंखे खराब होने लगती हैं। अगर आपको भी आंखों से संबंधित किसी तरह की समस्या है तो आप केल का उपयोग कर सकते हैं। इसके सेवन से आपकी आंखों की रोशनी तेज होती है। 

एंटी ऑक्सीडेट और एंटी – इंफ्लेमेटरी 

यह दोनो ही तत्व आपको ना केवल कई तरह के इंफेक्शन से बचा कर रखते हैं, बल्कि इसके सेवन से आप कई तरह की भयंकर बीमारियों से भी बचे रहते हैं। खुद को तंदुरुस्त और सेहतमंद बनाए रखने के लिए आप काले का सेवन कर सकते हैं।

यूरिन इंफेक्शन में काले के फायदे

यूरिन इंफ्केशन की समस्या किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। इस समस्या के बारे में लोग किसी को बताने से भी कतराते हैं। वही केल के सेवन के जरिए आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

केल के उपयोग के तरीके – Uses of Kale in Hindi
केल के उपयोग के तरीके - Uses of Kale in Hindi

अब तक आपने केल या काले के फायदे और इससे जुड़ी अन्य बाते जानी।अब हम आपको बताते हैं कि काले का इस्तेमाल आप किस किस प्रकार से कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं काले के उपयोग के तरीके

केल काले का सलाद – Kale Salad in Hindi

केल का सेवन आप चाहें तो सलाद की तरह कर सकते हैं। काले का सलाद तैयार करने के लिए आप इसके पत्तों को छोटा छोटा काट लें और इसमें टमाटर, खीरा, प्याज और अन्य सब्जियों को मिलाकर सलाद तैयार करें। सलाद में स्वाद अनुसार चाट मसाले का उपयोग भी कर सकते हैं। 

केल का जूस

केल के कच्चे पत्तों को लेकर पीस लें और इनका जूस निकाल लें। आप  चाहें तो इसमें अन्य सब्जियों भी मिला सकते हैं। इससे आपको काले के साथ साथ अन्य सब्जियों के फायदे भी मिल जाएंगे।

भजिया में केल का उपयोग

अगर आप चाहें तो केल का उपयोग भजिया बनाकर भी कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको इसकी पत्तियो के डंठल को हटा कर अलग करना होगा और फिर इसकी भजिया बना सकते हैं। 

केल के चिप्स

अगर आप चाहें तो केल के पत्तों को तलकर उनके चिप्स तैयार कर सकते है। इन चिप्स को तैयार करने के बाद आप इसका सेवन चाट मसाला डालकर कर सकते हैं। 

काले का सूप बनाएं

अगर आप चाहें तो कई तरह की सब्जी मिला कर आप काले का सूप भी तैयार कर सकते हैं, या फिर आप केवल काले का ही सूप बना कर पी सकते हैं। 

सब्जी में केल का उपयोग

आप चाहें तो केल का उपयोग सब्जी के तौर पर भी कर सकते हैं। आप चाहें तो इसके पत्तों का साग की तरह भी बना कर खा सकते हैं। इसके अलावा कई दूसरी सब्जियों में इसे बारिक काट कर मिला दें। इससे आपको फायदा भी मिलेगा और अलग से सब्जी भी तैयार नहीं करनी पड़ेगी।

केल के नुकसान-  Side Effects of Kale in Hindiकेल के नुकसान-  Side Effects of Kale in Hindi

दोस्तों जिस तरह कुछ चीजों के फायदे होते हैं उसी तरहर उसके नुकसान भी हो सकते हैं। काले का उपयोग अगर आप आवश्यकता से अधिक करते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा कई तह के अन्य नुकसान भी काले के सेवन से हो सकते हैं। 

सूजन में ना खाएं

अगर आपके शरीर के किसी अंग में अक्सर सूजन रहती है तो यह आपकी समस्या बड़ा सकता है। ऐसे में सूजन की समस्या के दौरान केल का सेवन नहीं करना चाहिए।

यूरिन की समस्या

केल का सेवन करने वाले अधिकतर लोग बताते हैं इसके सेवन से उन्हे  यूरिन अधिक आता है। आपको भी यह समस्या हो सकती है।

अन्य नुकसान

अगर आप केल का सेवन आवश्यकता से अधिक करते हैं तो इससे आपको दस्त, एलर्जी, गैस जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

गर्भावस्था में

यूं तो केल के फायदे गर्भावस्था में भी होते हैं। लेकिन कई बार यह नुकसानदायक हो सकता है इसलिए आप इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें। 

निष्कर्ष- Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Side Effects, Uses and Benefits of Kale in Hindi में बता दिए हैं। अब अगर आप चाहें तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या Kale वजन कम करने में कारगर है?

    हां. केल या काले वजन कम करने का कार्य करता है।

  2. क्या केल का रोजान सेवन कर सकते हैं?

    हां, लेकिन आपको इसका सेवन सीमित मात्रा में करना होगा।

  3. क्या केल के जरिए कैंसर से बचा जा सकता है?

    हां, केल के जरिए कैंसर से बचा जा सकता है। हालांकि इस पर अभी रिसर्च होनी बाकि है।

  4. क्या केल के फायदे मधुमेह में भी होते हैं?

    हां, ऐसा बताया जाता है कि यह मधुमेह में भी फायदेमंद होता है।

You may also like

Comments are closed.