meaning of beef in hindi।बीफ के 4 फायदे और 12 नुकसान। Side Effects and Benefits of Red Meat (Beef) in Hindi
NUTRITION GUIDE

Beef क्या है ? रेड मीट के 4 फायदे और 12 नुकसान। Beef Meaning in Hindi

Main points

क्या आपने कभी Red Meat या Beef के बारे में सुना है। अगर आप  नॉन वेजिटेरिअन भी हैं तो शायद ही आप इनके बीच समानताएंगे जानते होंगे। दरअसल Beef का Meaning Hindi में Red Meat होता है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो Beef का Hindi मतलब भैंस समझते हैं। जबकि इसका असल मतलब रेड मीट या लाल मास होता है।  आज हम आपको Beef Ke Fayde Aur Nuksan यानी रेड मीट के फायदे और नुकसान दोनों बताएंगे। इसके अलावा Red Meat List में कौन कौन से जीव शामिल हैं, यह भी हम आपको बताएंगे। चलिए जानते हैं रेड मीट या बीफ के फायदे और नुकसान के बारे में…..

क्या ही बीफ या लाल मीट – What is Red Meat or Beef in Hindiक्या ही बीफ या लाल मीट - What is Red Meat or Beef in Hindi

बीफ का हिंदी अनुवाद भले ही भैंसा हो। लेकिन इसका मतलब रेड मीट से ही होता है। रेड मीट ज्यादातर स्तनधारियों जानवरों के जरिए प्राप्त होता है। रेड मीट का रंग अधिक लाल होता है और इसके अंदर बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि बीफ जितना अधिक लाल होगा उतना ही वह हाई फैट से भरा होगा। इसके अलावा नॉन वेज खाने वाले लोग अक्सर इस बात का भी दावा करते हैं कि लाल मास का स्वाद सफेद मास से अधिक बेहतर होता है। चलिए जानते हैं Red Meat List में कौन कौन से जीव आते हैं। 

इन जीवों से प्राप्त होता है लाल मास – (Beef) Red Meat List in Hindiइन जीवों से प्राप्त होता है लाल मास - (Beef) Red Meat List in Hindi

आपमें से बहुत से लोग होंगें जिन्हे .यह लगता होगा कि केवल भैंस या बकरा ही लाल मास की श्रेणी में आता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस सूची में और भी अन्य जानवर आते हैं। भारत देश में अक्सर बीफ बैन करने की बात चलती रहती है। इनमे उनका मतलब केवल भैंस या गाय से होता है। इसके अलावा किसी अन्य जीव से नहीं। 

भारत में बीफ या भैंस और गाय के माँस को बैन करने की बात इसलिए भी अधिक होती है। क्योंकि यंहा की अधिकांश आबादी हिंदू धर्म से आती है। एवं हिंदू धर्म में इन दोनो ही जीवों की पूजा तक की जाती है। इसे भगवान का वाहन भी कहा जाता है। इसके अलावा गाय को हिंदू धर्म के लोग माता के रूप में पूजते हैं। 

List Of Red Meat 

  • लैम्ब
  • सूअर
  • हैम
  • भैंस 
  • मटन

ऊपर दी गई सूची में मौजूद सभी जानवरों से ही लाल माँस या रेड मीट प्राप्त किया जाता है। इसके अलावा भारत के बहुत से राज्यों में भैंस या गाय बैन कर दी गई है। इसके पीछे की वजह यंहा के लोगों की इस जीव के प्रति आस्था है।

जानिए चिया बीज के हैरान कर देने वाले फायदों के बारे में

रेड मीट प्रोटीन वेल्यू- Red Meat Protein Value in Hindi

आज के समय में जो भी लोग जिम जाते हैं या एक अच्छी बॉडी बनाने का सपना देखते हैं। वह सभी जानते हैं कि बॉडी या मसल्स बढ़ाने के लिए उन्हे प्रोटीन अधिक मात्रा में लेना होगा। ऐसे में उनके लिए रेड मीट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आप 100 ग्राम रेड मीट का सेवन भी करते हैं तो इसके अंदर आपको 20-24 ग्राम प्रोटीन प्राप्त हो जाता है। रेड मीट को प्रोटीन का एक सबसे अच्छा श्रोत माना जाता है। 

रेड मीट (बीफ) के पोषक तत्व – Red Meat Nutrients in Hindi

हमारे शरीर को रोजाना बहुत से विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। इनमें से ज्यादातर सभी पोषक तत्व आपको रेड मीट के अंदर आसानी से मिल जाते हैं। रेड मीट में आपको जिंक, ओमेगा 3, विटामिन डी, क्रिएटीन, कार्नोसिन, ओमेगा 3S, फैटी एसिड CLA, विटामिन ए, विटामिन ई और ऑयरन भी पाया जाता है। 

रेड मीट (Beef) के फायदे – Beef Benefits in hindi
रेड मीट (Beef) के फायदे - Beef Benefits in hindi

रेड मीट का सेवन भले ही लोग करते हों, लेकिन अब भी ज्यादातर लोग इसके फ़ायदों के बारे में अधिक जानकारी नहीं रखते। इसलिए हम आपको बताते हैं रेड मीट या बीफ के फायदे क्या हैं।

फ्लैक्स सीड्स के यह फायदे आपके लिए हैं

प्रोटीन की कमी पूरी करने में बीफ का सेवन

बीफ या रेड मीट के अंदर अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसमें इतना प्रोटीन होता है कि अगर आप इसका रोजाना सेवन करें तो महज 100 ग्राम से ही प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकता है। आपको बता दें कि प्रोटीन के जरूरत हमारे शरीर के हर भाग को होती है। ऐसे में अगर आप अधिक जल्दी मसल्स बढ़ाने की कोशिश में लगे हैं तो आपके लिए प्रोटीन एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

आयरन का बेहतरीन श्रोत है रेड मीट

आयरन हमारे शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण खनिज पदार्थ है। आज के समय में बेकार के खान पान की वजह से शरीर में आयरन की कमी होने लगती है। जिसकी वजह से रेड ब्लड सेल्स नहीं बनते। इसके कारण शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी होने लगती है। ऐसे में डॉक्टर भी रेड मीट खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि रेड मीट के अंदर प्रचुर मात्रा में आयरन मौजूद होता है। 

जिंक की कमी को करता है पूरा

हाल ही में हुए कोरोना महामारी ने किस तरह लोगों को परेशान किया यह तो हम सभी जानते हैं। खुद को कोरोना और अन्य बीमारियों से बचाने के लिए डॉक्टर भी अपने खाद्य पदार्थों में ऐसी चीजें शामिल करने को कहते हैं जिनमें अधिक मात्रा में जिंक मौजूद हो। हमारे शरीर में आयरन की तरह ही जिंक भी एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। दरअसल इसके जरिए आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है और आप बीमारियों की चपेट में आने से बचे रहते हैं। 

विटामिन बी करती है यह काम

रेड मीट के अंदर विटामिन बी अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह विटामिन हमारे शरीर में बहुत सी कमियों को पूरा करती है। विटामिन बी-12 शरीर के अंदर मौजूद कोलेस्ट्रॉल के लेवल को संतुलित करती है और हमारी स्किन, बालों और नाखूनों तक का ख्याल रखती है। 

टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में बीफ के फायदे

आज कल की जीवनशैली और तनाव पूर्ण माहौल के चलते पुरुषों को बहुत सी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। जिसकी वजह से शरीर में टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो जाता है। इसके कारण ना वैवाहिक रिश्ते भी कमजोर होते हैं बल्कि वेट भी बढ़ता है और मोटापा भी। लेकिन अगर आप रेड मीट का सेवन करते हैं तो इससे आपका टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ने लगता है, जो वजन कम करने और मसल्स बिल्ड करने में मदद करता है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन को भी मजबूती प्रदान करता है। 

बीफ या रेड मीट खरदीने से पहले करें चेक- Check While Buying Red Meat in Hindiबीफ या रेड मीट खरदीने से पहले करें चेक- Check While Buying Red Meat in Hindi

अगर आप नॉन वेज लवर हैं तो यकीनन आप रेड मीट या चिकन खरीदने में जाते होंगे। लेकिन क्या आप बाजार जा कर सही चिकन या बीफ खरीद कर लाते हैं। कही ऐसा तो नहीं आप सेहत को फायदा पहुंचाने के बजाय खुद को नुकसान पहुंचाने का सामान लेकर आ रहे है। अगर आप नहीं जानते कि चिकन या रेड मीट खरीदने से पहले उसे जाँचना कैसे है, तो हमारे द्वारा दी गई जानकारी का लाभ उठाएं।

रेड मीट खरीदने से पहले यह चीजें करें चेक

  • अगर आप रेड मीट खरीदने गए हैं तो ध्यान रखें कि मीट का रंग पूरी तरह लाल हो। मीट पर किसी तरह के हरे धब्बे ना पड़े हों। 
  • रेड मीट के अंदर एक अलग तरह की खुशबू होती है। लेकिन ताजे मीट में कभी भी खुशबू नहीं आती। ऐसे में अगर मीट से खुशबू आए तो आप समझ जाएं कि यह थोड़ा पुराना हो चुका है।
  • मीट के मसल्स साफ दिखाई दे रहे हों, यह चिपचिपा नहीं होना चाहिए और उसमें से पानी नहीं निकलना चाहिए। इसके अलावा जब उसे काटा जा रहा हो तो वह अंदर से पीला नहीं होना चाहिए।
  • बाजार से मीट खरीदते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि आप स्किनलेस मीट ही खरीदे। 
  • मीट खरदीत समय यह बात जरूर पूछे की वह किस जानवर का मास है और क्या जिस शॉप से आप मीट खरीद रहे हैं वह FSSAI से प्रमाणित है या नहीं।

रेड मीट या बीफ के सेवन का तरीका – How to Eat Beef in Hindiरेड मीट या बीफ के सेवन का तरीका - How to Eat Beef in Hindi

अब बहुत से ऐसे लोग होंगे जो रेड मीट का सेवन करते होंगे। लेकिन कई ऐसे भी होंगे जो इसे खाने के तरीके अन्य खोज रहे होंगे। इसलिए आज हम आपको रेड मीट खाने के बहुत से तरीके भी बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं कैसे खाएं रेड मीट

रेड मीट खाने के तरीके

  • रेड मीट की आप सब्जी बना कर खा सकते हैं, जैसे मटन करी
  • आप रेड मीट का इस्तेमाल बिरयानी में भी कर सकते हैं। 
  • आप रेड मीट के जरिए सूप तैयार कर सकते हैं। 
  • आप रेड मीट को रोस्ट या फ्राई करके खा सकते हैं। 
  • रेड मीट को आप उबाल कर इसका इस्तेमाल सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। 

बीफ (रेड मीट) के नुकसान- Side Effects of Beef or Red Meat in Hindiबीफ (रेड मीट) के नुकसान- Side Effects of Beef or Red Meat in Hindi

दोस्तों यूं तो जिस चीज के फायदे हो उसके नुकसान थोड़े कम ही होते हैं। लेकिन रेड मीट के मामले में यह थोड़ा उल्टा है। दरअसल जितने इसके फायदे हैं उससे कही ज्यादा नुकसान भी हैं। लेकिन यह आपको तभी नुकसान पंहुचा सकता है जब आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करें। तो चलिए जानते हैं बीफ के नुकसान के बारे में।

बीफ अल्जाइमर को दे सकता है दावत

बीफ या रेड मीट के अंदर अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है। ऐसे में अगर आप अधिक मात्रा में रेड मीट का सेवन करते हैं तो आपको इससे अल्जामइर हो सकता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि जब आप इसका अधिक मात्र में सेवन करते हैं तो इससे शरीर में आयरन जमा होने लगता है। शरीर में अधिक मात्रा में आयरन के एकत्रित होने से यह नर्व सेल्स को डैमेज कर देता है, जिससे अल्जाइमर की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

बीफ से है दिल को खतरा

अगर आप अधिक मात्रा में रेड मीट खाते हैं तो इससे आपके दिल से जुड़ी बीमारी हो सकती हैं। हाल ही में हुए एक शोध में बताया गया है कि बीफ जैसे रेड मीट से एथ्रोसक्लेरोसिस का खतरा बना रहता है। आपको बता दें कि यह बीमारी सैचुरेटेड फैट और कोलेस्टेरोल से नहीं होती। बल्कि यह रेड मीट के अंदर पाए जाने वाले जीवाणुओं की वजह से होती है। दरअसल यह जीवाणु कार्निटाइन को ब्रेक डाउन कर देते हैं। जिसकी वजह से ट्रिम- इथइलामाइन – एन-ऑक्साइड पैदा करता है। इसी के कारण एथ्रोसक्लेरोसिस की समस्या उत्पन्न हो जाती है। 

मोटापा बढ़ाता है रेड मीट

हमने आपको ऊपर भी बताया कि रेड मीट या बीफ के अंदर अधिक मात्रा के अंदर वसा यानी फैट होता है। ऐसे में जब भी आप इसका सेवन करते हैं तो आपके शरीर में पचने में बहुत समय लगता है। एवं इसके अधिक सेवन से मोटापा बढ़ना पूरी तरह तय होता है। 

टाइप 2 मधुमेह रेड मीट देता है बढ़ावा

मधुमेह एक ऐसी खतरनाक बीमारी है जिसके होने के बाद आपके शरीर को अन्य बीमारियाँ भी घेर लेती हैं। ऐसे में अगर आपके परिवार का इतिहास डायबिटीज़ से भरा पड़ा है, तो रेड मीट या बीफ आपके लिए और भी खतरनाक हो सकता है। हाल ही में हुए एक शोध से यह खुलासा हुआ है कि अगर कोई व्यक्ति सप्ताह में तीन बार भी रेड मीट का सेवन करता है। तो उसे टाइप 2 डायबिटीज़ होने का खतरा 50 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। ऐसे में आप इसका सेवन कम से कम करें या ना करें तो ही आपके लिए बेहतर है।

रेड मीट प्रोसेसिंग 

आज के समय में मीट इंडस्ट्री बहुत तेजी से पैर पसारती जा रही है। यह खान पान का कारोबार आज के समय में औधोगिकरण की भेंट चड़ चुका है। जिसकी वजह से लोग मुनाफ़ा कमाने के लिए अक्सर स्तनधारी जीवों को हारमोन इंजेक्शन लगाते दिखाई देते हैं। इससे यह असाधारण तरीके से बड़े होने लगते हैं। इसलिए आज के समय में इनका सेवन करना और भी ज्यादा नुकसानदाक हो गया है।

 बीफ से कोलोन कैंसर होने का खतरा

बीफ को लेकर एक लंबे अरसे से रिसर्च चल रही है। इन ज्यादातर रिसर्च के आंकड़े बताते हैं कि जो लोग अधिक मात्रा में रेड मीट या बीफ का सेवन करते हैं उन्हे कोलोन कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। 

निष्कर्ष – Conlcusion

Meaning of Beef in Hindi में मतलब आप समझ चुके होंगे। इसके अलवा रेड मीट खाने के फायदे और नुकसान के बारे में आपने जान लिया है। अब अगर आप चाहें तो डॉक्टर की सलाह पर और तय मात्रा में आप रेड मीट का सेवन कर सकते हैं। अगर आप हमारे द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट हैं तो हमारे इस लेख को आगे शेयर जरूर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. Beef को हिंदी में क्या कहते हैं?

    बीफ का हिंदी अनुवाद तो भैंस है, लेकिन इसका असल मतलब रेड मीट या लाल मास से है।

  2. क्या रेड मीट से मोटापा बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है?

    हां, इसके अंदर अधिक मात्रा में वसा पाया जाता है। ऐसे में अगर आप रेड मीट का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो मोटाप बढ़ने लगता है।

  3. क्या यह टेस्टोस्टेरोन को बढ़ावा देता है?

    हां, रेड मीट टेस्टोस्टेरोन की मात्रा को बढ़ाता है।

  4. क्या प्रोसेसड मीट बहुत नुकसानदायक हो सकता है?

    हां, प्रोसेसड मीट बहुत ज्यादा नुकसानदायक है।

अश्वगंधा के 30 जबरदस्त फायदे जानिए

You may also like

Comments are closed.