ladki patane ka tarika।लड़की पटाने के 30 तरीके और मंत्र। लड़की कैसे पटाए जानिए। Tips For Impress A Girl in Hindi
Lifestyle

लड़की पटाने के 30 तरीके और मंत्र। लड़की कैसे पटाए जानिए। Ladki Patane Ka Tarika

Main points

All About Ladki Patane Ke Tarike .यूं तो लड़के अक्सर सभी कामों को बहुत आसानी से कर लेते हैं। लेकिन एक सबसे मुश्किल काम अगर उनके लिए कोई है तो वह है लड़की पटाना या उससे अपने दिल की बात बताना। आज के समय में भी लड़के  Ladki Patane Ka Tarika खोजते दिखाई देते हैं। जो भी लड़का सिंगल होता है उसका बस एक ही सवाल होता है Ladki Kaise Pataye ? दोस्तों अगर आप भी किसी लड़की को पसंद करते हैं और लड़की पटाने के तरीके या मंत्र जानना चाहते हैं, तो आप बिलकुल सही लेख पर आ गए हैं। अपने इस लेख में हम आपको बताएंगे की लड़की कैसे पटाए। हम जानते हैं कि पटाना शब्द थोड़ा अटपटा सा लगता है, पर यकीन मानिए हम बस आपको सही लड़की पटाने का मंत्र बताना चाहते हैं ताकि आप अपने दिल की बात उस इंसान को बता सकें जिससे आप प्यार करते हैं। तो चलिए जानते हैं लड़की पटाने के तरीके।

लड़की पटाने के तरीके या मंत्र – Ladki Patane Ke Tarike or Mantra in Hindi लड़की पटाने के तरीके या मंत्र - Ladki Patane Ke Tarike or Mantra in Hindi

दोस्तों हम जानते हैं कि आज के समय में सिंग्ल होना कैसा लगता है। इसलिए आज हम आपको लड़की बताने के उपाय बताएंगे। इसमें हम आपको यह भी बताएंगे कि आपको क्या करना है और क्या नहीं। ध्यान रहे हम जो भी टिप्स आपको देंगे वह टिप्स आपके ऊपर तभी काम करेंगे जब आप उन्हें पूरी तरह ठीक से फॉलो करेंगे। पर इससे पहले हम आपको बताएं कि लड़की पटाने का आसान तरीके क्या हैं उससे पहले आप थोड़ा ध्यान खुद पर भी दें।

लड़की पटाने के तरीके हैं खुद पर आत्मविश्वास

दो तरह के लड़के होते है पहले वह जिनके लिए लड़कियों को पटाना एक मजाक की तरह है और यह लोग बहुत आसानी से लड़कियों को पटा लेते हैं। फिर आते हैं दूसरे तरह के लड़के जो लड़कियों से बात करने तक में शर्मा जाते हैं। यह कैटगिरी अक्सर अकेले ही रह जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इन लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है। आत्मविश्वास की कमी को लड़कियां बहुत आसानी से भांप लेती हैं। इसलिए आप हमेशा खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ दिखाएं। अगर आप में आत्मविश्वास की कमी है तो आप नीचे जा कर पढ़ें कि किस तरह आत्मविश्वास को बढ़ाएं।

यह भी पढ़ें – गोरा होने के 20 उपाय

Ladki Patane Ka Tarika है तारीफ

कहते हैं कि लड़कियों को तारीफ बेहद पसंद होती है और अक्सर प्ले ब्वॉय टाइप लड़के यही तरीका लड़कियों पर आजमाते हैं। इसकी वजह से लड़कियां आसानी से प्यार में गिरने लगती हैं। लेकिन ऐसे में आप यह गलती भी ना करें कि बस उनकी तारीफ ही करते रहें। इससे वह कुछ ही समय में इरिटेट भी होने लगेंगी। तो थोड़ा सा ध्यान रखें कि तारीफ हद से ज्यादा ना हो। यह भी Ladki Patane ke Tarike आपको कैसे लगे हमें कमेंट करके बताएं।

लड़की कैसे पटाए का जवाब है शायरी

आज के समय में भी शायरी एक ऐसा तरीका है जिससे बहुत कम शब्दों में आप अपनी बात को रख देते हैं। ऐसा देखा जाता है कि लड़कियां बेहद भावुक होती हैं। ऐसे में उन्हे शायरी के जरिए अपनी बात बताने का तरीक बहुत सटीक हो सकता है। लेकिन इस बात का ध्यान भी रखें कि कुछ लड़कियों को शायरी से नफरत भी होती है। ऐसे में उन्हे शायरी भेजने या सुनाने से पहले एक बार उनके इंटरेस्ट को भी समझें।

लड़की पटाने का उपाय है उनमें रूचि लें

क्या आप जानते हैं कि लड़कियां कभी भी अपनी परेशानिया सभी को नहीं बताती। दुनिया में ऐसे बहुत ही कम लोग होते हैं जिन्हे वह अपनी परेशानी या तनाव का कारण बताती हैं। ऐसे में उनकी सभी बातों और उनके चेहरे पर आने वाले रिएक्शन को समझने की कोशिश करें। इससे आप आसानी से उनके करीब जा पाएंगे। अगर आप भी Ladki Patane Ka Tarika जानना चाहते हैं तो उस लड़की में रूचि लें, जिसे आप पटाना चाहते हैं।

इसे भी देखें – बाल बढ़ाने के 30 तरीके

Ladki Patane Ka Asan Tarika है उनकी बेस्ट फ्रैंड

लड़कियां कुछ मामलों में अपनी बेस्ट फ्रैंड को बहुत ज्यादा मानती हैं। यानी अगर आपको किसी लड़की को पटाना है तो कोशिश करें की उनकी बेस्ट फ्रैंड को भी अपना अच्छा दोस्त बना लें। इससे एक फायदा आपको यह मिलेगा कि दोनो जब भी बात करेंगी तो आप एक कॉमन टॉपिक होंगे। इससे आपका रास्ता थोड़ा साफ हो जाएगा और आप आसानी से लड़की को पटा पाएंगे।

लड़की कैसे पटाए का जवाब है म्यूजिक

कहते हैं जंहा शब्द कम पड़ जाएं वहां संगीत पंहुच सकता है। ऐसे में अगर आप कुछ चुने हुए सॉन्ग लड़की के साथ शेयर करें जो उन पर सूट करते हो, तो यह उन्हे बहुत अच्छा महसूस कराएंगे। इससे आप उनके करीब जा सकते हैं। यह भी लड़की पटाने का मंत्र हो सकता है। कहते हैं कि जब शब्द खत्म हो जाएं तो म्यूजिक ही दिल की बात सुना सकता है। ऐसे में अगर Ladki Patane Ka Asan Tarika सोच रहे हैं तो यह म्यूजिक हो सकता है।

लड़की पटाने के लिए थोड़ी खिंचाई थोड़ी तारीफ

आमतौर पर लड़कियां उन लोगों से बहुत ज्यादा ऊब जाती हैं जो ज्यादा तारीफों के पूल बांधने लगते हैं। ऐसे में वह समझ जाती हैं कि आप उन्हें पटाने के लिए ही यह कर रहे हैं। इसलिए आप उनकी समय समय पर थोड़ी खिंचाई भी करें और थोड़ी तारीफ भी करें। इससे वह आपकी तारीफ को ज्यादा अच्छा मानेगी। क्योंकि जब भी कोई चीज अचानक से हो तो लड़कियां नोटिस करती ही हैं और उसी के बारे में सोचने लगती हैं। 

Ladki Patane Ka Tarika है सेंस ऑफ ह्यूमर

आज कल की दुनिया में जंहा एक तरफ हर चीज आपको तनाव में रखती हो ऐसे में कोई ऐसा हो जो आपको सिर्फ हंसाता रहें। तो सोचिए क्या आप उससे कभी दूर जाना चाहेंगे। नहीं ना। तो सोचिए मत आप जिस भी लड़की को पटाना चाहते हैं उसे हंसाने की कोशिश करें। इसके लिए आपको चाहे कुछ भी करना पड़े लेकिन उन्हे हंसाने की कोशिश करते रहें।

लड़की पटाने का उपाय है समय

इस दुनिया में बहुत ही कम लड़कियां होंगी जो आपसे किसी तरह की डिमांड करेंगी। वह आपको अक्सर खर्च ना करने की या पैसा बचाने की सलाह ही देंगी। इसके अलावा अगर वह आपसे कुछ चाहेंगी तो वह होगा आपका समय। आप जितना ज्यादा समय उन्हे देंगे वह उतना ही आपसे खुश रहेंगी। अगर आप उनके साथ अधिक समय तक रहेंगे तो यकीनन आप उनके करीब आ जाएंगे और वह आपसे प्यार करने लगेंगी। 

यह भी जानें – भारत के बेस्ट और सस्ते हेयर वैक्स

लड़की पटाने का मंत्र है केयर करना

लड़कियां बहुत ज्यादा इमोशनल होती हैं, जबकि लड़के लॉजिकल होते हैं। अगर वह भी थोड़ा इमोशनल हो कर उनकी छोटी मोटी चीजों को ध्यान रखें। तो यह बात लड़कियों को बहुत अच्छी लगेगी। लड़की पटाने के लिए आप उनकी केयर करना शुरू करें। उनसे पूछें कि उन्होंने क्या किया, क्या वह सही से घर पंहुच गई, क्या उन्होंने खाना खाया या नहीं। तबीयत ठीक है या नहीं। यह छोटी छोटी बातें लड़की पटाने में काम आएंगी।

लड़की कैसे पटाए का जवाब है फोकस 

अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं और वह आपके सामने किसी लड़के की बात करें तो आपको अच्छा नहीं लगेगा। उसी तरह अगर आप उन्हे पूरी तरह खुद से बांधे रखना चाहते हैं तो कभी भी किसी दूसरी लड़की की ना तो तारीफ करें और ना ही उनकी बात करें।

लड़की पटाने का आसान तरीका है सच 

अगर आप सच में किसी लड़की को पटाना चाहते हैं तो उनके सामने पूरी तरह रियल बने रहें। किसी तरह की फेक बात या काम करने की जरूरत नहीं है। इससे वह आपको अधिक समझेंगी। जबकि लड़के इसके उलट काम करते हैं। वह लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए ना जाने कितनी झूठी बातें या बकवास कर देते हैं जो उन्हे बाद में भारी पड़ती हैं। ऐसा इसलिए बिलकुल ना करें। 

लड़की कैसे पटाए  – Ladki Kaise Pataye in Hindiलड़की कैसे पटाए  - Ladki Kaise Pataye in Hindi

दोस्तों अब तक आपने जाना कि लड़कियों को पटाने के लिए आपको क्या करना है। लेकिन हमें यह भी पता होना चाहिए कि इसकी शुरुआत कैसे की जाए। क्योंकि अगर आप शुरुआत में ही कुछ गलत कर बैठें तो ना जाने आगे क्या ही होगा। आपने भी यह कहावत तो सुनी ही होगी। फर्स्ट इम्प्रेशन इज लास्ट इम्प्रेशन। तो ध्यान रखिए की शुरुआती कदम बहुत ज्यादा मायने रखेंगे।

लड़की पटाने के लिए करें जान पहचान

अगर आप सच में लड़की को पटाना चाहते हैं तो आप सबसे पहले बहुत ही अच्छी तरह लड़की से जान पहचान बनाए। अगर लड़की आपको जानती हो तो आप ऊपर बताए गए टिप्स को अपना सकते हैं। लेकिन अगर आप लड़की को नहीं जानते तो पहले उनसे जान पहचान बनाए। इसके लिए आप फेसबुक, इंस्टाग्राम या अन्य किसी सोशल मीडिया का सहारा लें।

लड़की का ब्वॉय फ्रैंड तो नहीं है 

लड़की कैसे पटाए का जवाब आप तभी खोज पाएंगे जब आप यह जान लेंगे कि वह लड़की सिंगल है या नहीं। इसके लिए आप बहुत से तरीके आजमा सकते हैं। अगर आपकी लड़की से जान पहचान अच्छी है तो आप उससे सीधा पूछ सकते हैं की क्या वह किसी को डेट कर रही हैं। अगर आप ऐसे नहीं पूछना चाहते तो उसकी बेस्ट फ्रैंड या उसके अन्य दोस्तों से भी पूछ सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि आप जिस लड़की को पटाना चाहते हैं वह सिंगल है भी या नहीं।

लड़की से कैसे बात करें

 अब अगर आप जान पहचान बना ही चुके हैं तो अपने शब्दो और लहजे को सही रखे। अपने शब्दो में अंग्रेजी भाषा के कुछ शब्दों को डालते रहें। इससे उन्हे यह भी लगेगा कि आप पढ़े लिखे और समझदार भी है। इसके अलावा लड़कियों के सामने मार पीट या गुस्सा बिलकुल ना करें। ध्यान रहें आपको उन्हे पटाना है डराना नहीं।

पहचान के बाद समय बिताएं

अगर आप लड़की से जान पहचान बना चुके हैं तो उसके बाद उनके साथ थोड़ा समय बिताना शुरू करें। हो सके तो रोजाना उनसे मिलें बाते करें। बातों बातों में आपको हल्का सा हिंट देना ही की आप उन्हें पसंद करते हैं। आप ऐसा कुछ कह सकते हैं कि जो भी लड़का तुम्हारी जिंदगी में आएगा वह बहुत भाग्यशाली होगा। 

लड़की पटाने के लिए उन्हे समझे

जब आप उनके साथ अधिक समय बिता रहे हों तो इस बात का ध्यान रखें कि उनसे बहस ना करें। बल्कि उनकी बातों को उनके तरीके से समझने का प्रयास करें। हो सकता है कुछ बातें आपके मुताबिक वह सही ना करें ऐसे में तर्क ना करें। बल्कि हां करें और अपने रिश्ते को मजबूत बनाएं।

गायब होने से लड़की पटेगी

जब आप लड़की के नजदीक जा चुके हों और आप दोनो की ट्यूनिंग थोड़ी अच्छी होने लगे तो बिना बताएं एक या दो दिन के लिए गायब हो जाएं। इससे वह आपके ख्यालों में खो जाएगी और मिलने पर आपसे जरूर पूछेंगी की आप कहां थे। तब आप चाहें तो उन्हे इशारों में बताएं कि आपने उन्हे कितना याद किया। इससे लड़की के दिल में आपकी जगह मजबूत हो जाएगी।

बताएं अलग अंदाज में

जब आपको लगे कि आप दोनों के दिल में कुछ ना कुछ चलने लगा है तो आप अलग अंदाज में उन्हे प्रपोज करें। इसके लिए आप एक बुके और टेडी बियर जैसे उपहारों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप सबके सामने भी प्रपोज कर सकते हैं लेकिन तभी करें जब आप पूरी तरह जानते हों कि लड़की पट चुकी है। अगर आपको डाउट हो तो अकेले में ही प्रपोज करें।

लड़की पटाने के कुछ टोटके – Ladki Patane ka Tarika
लड़की पटाने के कुछ टोटके - Ladki Patane ke Totke in Hindi

दोस्तों अब तक आपने जाना कि आपको लड़की पटाने के लिए लड़कियों के साथ किस तरह का व्यवहार करना है, या फिर किस तरह उनका ध्यान रखना है। अब हम जानते हैं कि आखिर आपके अपने अंदर क्या बदलाव लाने हैं जिससे आप लड़की को आसानी से पटा लें। तो चलिए जानते हैं लड़की पटान के टोटके

लड़की पटाने के टोटके हैं खुद को फिट रखना

आप जिस भी लड़की को पसंद करते होंगे यकीनन वह लड़की बहुत खूबसूरत और फिट होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि सभी चाहते हैं कि उनका पार्टनर उनके साथ घूमता फिरता हुआ अच्छा दिखाई दे। तो आप खुद को भी फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करें। ध्यान रहें कि एक फिट बॉडी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। 

अच्छे कपड़े पहनने से पट सकती है लड़की

दोस्तों अगर आप सच में लड़की पटाना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ अच्छे कपड़े खरीदे। यूं तो कहते हैं कि बाहरी सुंदरता मायने नहीं रखती। लेकिन बिखारी मन का चाहे कितना भी अच्छा क्यों ना हों लोग उसे अपने पास तक नहीं बिठाते। ऐसे में अगर आप लड़की को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो यह जरूरी है कि अच्छे कपड़े पहने और सुंदर दिखें। जब तक आप अच्छे दिखेंगे नहीं तब तक लोग आपकों अपने आस पास तक बैठाना पसंद नहीं करेंगे।

Ladki Patane Ke Tarike हैं खुद को रखें अप टू डेट

अगर आप चाहते हैं कि लड़की आपसे पट जाए तो इसके लिए आपको हमेशा उनकी रूचियों में अप टू डेट रहना होगा। इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आप दुनियाभर की खबर रखें। बस आपको उनके इंटरेस्ट की चीजों के बारे में पता होना चाहिए। जैसे कि कौन सा नया सॉन्ग आया कौन सी मूवी आ रही है वैब सीरीज कौन सी अच्छी है। यह सब आपको पता होना चाहिए।

सोशल मीडिया प्रोफाइल को रखें क्लासी

आज के समय में लोग साउथ इंडियन फिल्म देख कर खुद की प्रोफाइल के बायों में कुछ ना कुछ अंड संड लिख देते हैं, जो पढ़ने में ही बहुत अजीब लगता है। आप ऐसी गलती बिल्कुल ना करें। आप अपनी प्रोफाइल को फन्नी और क्लासी बनाएं। इससे लड़की पर आपका इंप्रेशन अच्छा रहेगा।

खुश दिखाई दें उदास नहीं

अगर आप चाहते हैं कि कोई लड़की आपसे आसानी से पट जाए तो इसके लिए आप हमेशा या कम से कम उनके सामने तो खुश रहें। इससे वह आपको हंसमुख व्यक्ति समझेंगी। जैसे की हम लोग जानते ही हैं कि हंसने खेलने वाले लोगों को तो सभी पसंद करते हैं, जबकि रोतड़ू आदमी को कोई पसंद नहीं करता। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि Ladki Patane Ke Tarike में खुश रहना भी शामिल है।

खुद पर विश्वास रखें

लड़कियों को वह लड़के बेहद पसंद होते हैं जो खुद पर विश्वास रखते हैं। ऐसे लोग हर जगह अपनी सकारात्मक ऊर्जा लेकर जाते हैं। खुद पर विश्वास बनाए रखने के लिए आप अपनी ओवरऑल पर्सनैलिटी पर काम करें। यानी अपने बोलने के तरीके से लेकर अपने रहन सहन और अपने ज्ञान को भी बढ़ाएं। इससे लड़की आपसे इंप्रेस हो जाएगी।

लड़की कैसे पटाए का जवाब है तकनीक

ऐसा बहुत कम देखा जाता है कि लड़कियां तकनीक के मामले में अच्छी हों। ज्यादातर लड़कियों को तकनीक से जुड़ी चीजे समझने में परेशानी होती है। इसलिए आप अपने आपको तकनीक के मामले में अप टू डेट रखे। इससे आप उनकी नजरों में स्पेशल बन जाएंगे। 

लड़की को पटाने के टोटके हैं  अच्छा हेयर स्टाइल

क्या आप भी अपने बालों मेंं कोई हेयर ऑयल लगा कर उन्हे चिपका कर रखते हैं तो ध्यान रखें कि आपका कभी कुछ नहीं होगा। लड़कियों को पसंद आते हैं स्टाइलिश हेयर स्टाइल वाले लड़के। इसलिए अपने बालों को नया लुक दें और समय समय पर इसे अपडेट करते रहें। इससे लड़की आपसे इंप्रेस हो जाएगी।

लड़की पटाने का मंत्र है सुंदर चेहरा

सुंदर चेहरे का मतलब बिलकुल भी यह नहीं है कि आपका रंग गोरा होना चाहिए। बल्कि यह है कि आपकी स्किन पूरी तरह साफ दिखनी चाहिए। साफ ग्लोंइंग फेस सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। जबकि कुछ लोग कहते हैं कि चेहरे में क्या रखा है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो अपनी सोच को बदल दें। क्योंकि अगर आपका फेस साफ नहीं होगा तो लड़की आपको पसंद नहीं करेगी। इसके लिए आप फेस मसाज, डी टैन क्रीम, या अन्य कई तरह के पैक लगा सकते हैं। इससे आपका चेहरा साफ हो जाएगा। 

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Ladki Patane ke Tarike, Totke Mantra बता दिए हैं। हमने यह भी बता दिया है कि आपको खुद पर किस तरह काम किया जाए। अब आप जिंदगी के किस पड़ाव में हैं और आपको किस स्टेप की जरूरत है। उसे फॉलो करें और अपने सपनों की रानी को अपनी जिंदगी में लेकर आ जाएं। आशा करते हैं हमारे द्वारा बताए गए Ladki Patane Ka Tarika आपको पसंद आया होगा। अब अगर आप लड़की पटाना चाहते हैं तो दी हुई टिप्स पर अमल करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या लड़की पटाने के तरीके में अमीर होना जरूरी है?

    यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह की लड़की को पसंद करते हैं

  2. क्या लड़की पटाने के लिए स्मोक ड्रिंक करना सही है?

    नहीं, ऐसा करना ना तो जरूरी है और ना ही सही।

  3. क्या खुद को फिट रखने से लड़की पटाना आसान हो जाता है?

    हां, अगर आप फिट हैं तो लड़की आपसे थोड़ा जल्दी इंप्रेस हो सकती है।

  4. क्या लड़की पटाने के लिए चेहरे का गोरा होना जरूरी है?

    नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। हालांकि अगर आपका रंग गोरा होता है तो यह आपके लिए प्लस प्वाइंट हो सकता है।

You may also like

Comments are closed.