रातों रात गोरा होने के 40 उपाय-Gora Hone Ka Tarika। डाइट, योगा और घरेलु नुस्खे
Beauty Tips

रातों रात गोरा होने के 40 उपाय-Gora Hone Ka Tarika। डाइट, योगा और घरेलु नुस्खे

Main points

खूबसूरत या हैंडसम कौन नहीं दिखना चाहता। लेकिन कुछ लोग अपने सांवले रंग की वजह से या फिर अपनें डार्क कॉम्पलेक्शन की वजह से खूद को सुंदर नहीं मानते। ऐसे में लोग अक्सर रातों रात गोरा होने के उपाय (Gora Hone Ka Tairka) ढूंढते हैं। यह सिर्फ चेहरे को लेकर नहीं है, कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो पूरा शरीर गोरा करने के उपाय खोजते रहते हैं। अब आपको लगेगा कि यह काम सिर्फ लड़कियाँ या महिलाएं ही करती होंगी। लेकिन  ऐसा नहीं है,  गोरा होने के उपाय लड़के भी खोजते रहते हैं। अगर आप भी अपने डार्क कॉम्पलेक्शन की वजह से खूद को कोसते रहते हैं तो घबराइए मत, आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह गोरा हो सकते हैं। इसमें हम आपको तमाम तरीके बताएंगे जो ना केवल आपके चेहरे को साफ करनें का काम करेंगें बल्कि आपके पूरे शरीर को गोरो कर देंगे।

गोरा होने के लिए करने होंगे कुछ काम – Gora Hone Ka Tarikaगोरा होने के लिए करने होंगे कुछ काम - Gora Hone Ke Tarike

अगर आप सच में अपने आपको गोरा होते हुए देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको थोड़ी मेंहनत तो करनी ही होगी। आपको इसके लिए बहुत सी चीजों का ध्यान रखना होगा। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की आप पुरुष है या महिला। दोनों को ही एक समान परिश्रम करना होगा, तभी वह अपने रंग को साफ कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं आखिर सबसे पहले आपको करना क्या होगा।

अपनी स्किन को पहचाने

हम सभी जानते हैं कि हर व्यक्ति की स्किन का टाइप बहुत अलग होता है। ऐसे में हर किसी पर एक ही तरह के प्रोडक्ट और नुस्खे सटीक साबित हों यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन अगर आप अपने रंग को साफ करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपनी स्किन की पहचान करनी ही होगी। जैसे कुछ लोगों की स्किन ड्राई होती है, कुछ की ऑयली, कुछ को पसीना बहुत आता है। आपको इन सभी बातों को ध्यान रखना होगा।

गोरा होने के लिए दो तरफा करना होगा काम

अगर आप ऐसा सोच रहें है कि चेहरे पर कुछ देर कुछ मलूंगा और दूध की भातिं सफेद हो जाऊंगा, या कुछ भी खाउंगा और मेरे चेहरे पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। अगर आपकी सोच भी ऐसी है तो आपके लिए गोरा होना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। इसलिए आपको गोरा होने के लिए ना केवल स्किन पर चीजें मलनी होंगी, बल्कि आपको अंपनी डाइट में भी कुछ बदलाव करनें होंगे। 

गोरा होने के लिए करें सब्र

आप रातों रात गोरा होने के उपाय खोज रहे हैं, तो मैं आपको थोड़ा निराश कर रही हूं जिसके लिए माफी चाहती हूं। क्योंकि ऐसा संभव ही नहीं है। आपको जीवन में कुछ भी बेहतर पाने के लिए थोड़ा सब्र और अधिक मेहनत करनी होती है। लेकिन गोरा होने के लिए आपको कोई फावड़ा नहीं चलाना बस कुछ उपाय अपनाने हैं और आपको असर दिखने लगेगा। 

क्यों पड़ती है स्किन काली -Tips For Fair Skinक्यों पड़ती है स्किन काली -Tips For Fair Skin

आज के समय में यूं तो हर व्यक्ति अपने चेहरे का पूरा ध्यान रखता है। जिसकी वजह से यह भी होता है कि लोगों का चेहरा तो गोरा होने लगता है, लेकिन गर्दन, हाथ कोहनी और पैर अक्सर काले ही रह जाते हैं। रंग काले होने के बहुत से कारण हैं, जैसे सूरज की किरणें, प्रदूषण, गलत खान पान, नशे की लत, मोटापे के कारण भी स्किन का रंग फीका या डार्क होने लगता है। लेकिन अगर आप गोरा होने के लिए कुछ जरूरी काम या घरेलु नुस्खे अपनाएंगे तो इससे आपको नुकसान भी नहीं होगें रंग भी साफ हो जाएगा। चलिए जानते हैं कालेपन के मुख्य कारण

वात पित्त एवं कफ दोष के कारण

वात पित्त और कफ दोष होने के कारण भी रंग काला पड़ने लगता है। यह तीनों ही चीजे हमारे शरीर में पाचन क्रिया से लेकर ऊर्जा देने तक का काम करती हैं, और जब इनमें असंतुलन पैदा होता है, तो शरीर में तरह तरह की बीमारियाँ पैदा होने लगती हैं। जिसकी वजह से रंग काला होने लगता है या फिर स्किन ड्राई और बेजान सी हो जाती है। 

उम्र भी हो सकता है कारण

अगर आपकी उम्र ज्यादा या आप 30 साल से अधिक होने लगे हैं तो इसके कारण भी आपका रंग काला पड़ सकता है। 

बीमारी भी हो सकती है कारण

आमतौर पर उम्र के साथ व्यक्ति कई बीमारियों की पकड़ में भी आ जाता है, जिसका असर उसके पूरे शरीर पर पड़ता है। इसकी वजह से भी स्किन का रंग काला पड़ने लगता है।

प्रोडक्ट के साइड इफेक्ट के कारण

आज के समय में लोग गोरा होने का कोई भी तरीका आजमाने लगते हैं, जिनमें से सबसे आसान होता है किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर लेना। ऐसे में कई बार कुछ प्रोडक्ट  स्किन पर बहुत बूरा प्रभाव डालने लगते हैं, या फिर किसी तरह के मेकअप प्रोडक्ट के भी साइड इफेक्ट होने लगते हैं। यही कुछ मुख्य कारण हो सकते हैं स्किन का काले होने के। चलिए अब जानते हैं Gora Hone Ka Tarika…… 

रातो रात गोरा होने के उपाय- Gora Hone Ka Tarika
रातो रात गोरा होने के उपाय- Gora Hone Ka Tarika

हम जानते हैं कि आप अक्सर गोरा होने का कोई भी तरीका (Gora Hone Ka Tarika) अपना लेते हैं। लेकिन दोस्तों कोई भी शॉर्ट कट आपको बहुत ज्यादा भारी पड़ सकता है। इसलिए हम आपको रातो रात गोरा होने के घरेूलु उपाय बताएंगे। इससे आपका रंग भी साफ हो जाएगा और आपकी स्किन को भी नुकसान नहीं होगा।

केले और दूध का इस्तेमाल –

अब तक आपने केवल दूध और केले का सेवन किया होगा। लेकिन इस बार इन दोनो का सेवन नहीं बल्कि इस्तेमाल करना है। आपको आधा केला लेना है और उसे पीस कर दूध में मिला लेना है। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लेप की तरह लगाना है। अब लगभग 10 से 15 मिनट तक इसे सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें। यह गोरा होने का सबसे आसान तरीका है। इस नुस्खे को हमारे देश में सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है और आज भी यह उतना ही कारगर है जितना की पहले हुआ करता था।

चावल दूध और शहद करेंगे गोरा

अगर आप अपना रंग गोरा होता देखना चाहते हैं तो इसके लिए आप चावल दूध और शहद का पेस्ट बना लें। सबसे पहले कुछ चावल पीसें और इसमें दूध और शहद मिला लें। इसके बाद इसे आराम से अपने चेहरे और गर्दन पर लेप की तरह लगा लें। इसके बाद 10 मिनट तक इसे इसी तरह लगा रहने दें। अब आप अपने चेहरे को साफ ठंडे पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल आप सप्ताह में 2-3 बार कर सकते हैं। इस उपाय को अपनाने के बाद आपका रंग साफ होने लगेगा।

टमाटर का इस्तेमाल लाएगा रोनक

टमाटर एक ऐसी सब्जी है जो हर किसी के घर में मौजूद होती है। अब आपको इसका इस्तेमाल करना है अंगूर के रस के साथ लगा लें। आप चाहें तो केवल अंगूर या केवल टमाटर का रस भी अपने चेहरे पर लगा लें। इसके बाद इसे सूखने दें और बाद में ठंडे पानी से मुंह को धो ले। अगर आप इस उपाय को सप्ताह में 3-4 बार अपनाते हैं तो आपको बहुत जल्दी ही इसका असर देखने को मिल जाएगा। 

पपीता करेग रंग साफ

सबसे पहले पपीते का छोटा सा भाग लें और इसे मसल लें, आप इसकी क्वाटिंटी आधे कप तक रखें। इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद डाल दें। अब इसे हल्के हाथों से अपने चेहरे पर मलें। इसके बाद सूखने का इंतजा करें। अब आप इसें ठंडे पानी से धो लें। आपको बता दें कि पपीते में ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं जो स्किन का रंग साफ करने का काम करते हैं। वही शहद आपकी स्किन को मुलायम बनाता है। इसक सप्ताह में 2-3 बार इस्तेमाल करें गोरे हो जाएं।

चंदन, नारियल और बादाम करेंगे आपको गोरा

अगर आप सच में रातो रात गोरा होना चाहते हैं तो आपको यह उपाय जरूर आज़माना चाहिए। इसके लिए आपको सबसे पहले चंदन की लकड़ी का पाउडर लें, इसमें नारियल पानी और बादाम का तेल मिला लें। अब इसे अपने चेहरे पर धीरे धीरे मलें।  कुछ देर इसे सूखने दे। इसके बाद आप अपने चहेरे को पानी से धो लें। इस तरह आपका सांवला रंग गोरे रंग में तब्दील हो जाएगा। 

खीरा दूर करता है कालापन

100 ग्राम खीर के टुकड़े करें और इसे आधा लीटर पानी में डालकर गैस पर चढ़ा दें। इसके बाद जब पानी आधा बचे तो इसे उतारकर ठण्डा कर ले। इसके बाद अपने चेहरे पर लगाएं। इसे रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरीके से आप यकीनन गोरे होने लगेंगे।

चमेली के फूल का इस्तेमाल

आप सबसे पहले चमेली के कुछ फूल लें  और इन्हे पीसकर अपने चेहरे पर लगा लें। इसका इस्तेमाल हमारी दादी परदादी अक्सर किया करती थी। यह कालेपन को खत्म करने का काम करता है, इसके अलावा यह चेहरे को पूरी तरह गोरा बना देता है। 

गुलाब जल और नींबू से होगा रंग गोरा

नींबू हमेशा से ही स्किन के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।  आमतौर पर घर में इसका इस्तेमाल होता ही रहता है। लेकिन अब आपको इसका इस्तेमाल गुलाब जल के साथ करना होगा। नींबू का रस ले और उसमें गुलाब जल मिला कर चेहरे पर लगा लें। अब इसे सुखने का समय दें। फिर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल आप रोजाना करें, यह Gora Hone Ka Upay है।

हल्दी से करें रंग गोरा

हल्दी का इस्तेमाल केवल खाने या चोट लगने पर ही नहीं बल्कि डार्क कॉम्पलेक्शन को दूर करने के लिए भी होता है। आप नींबू और हल्दी को मिलाएँ और अपने चेहरे पर लेप की तरह लगा लें। इसे सूखने का वक्त दें। अब अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। यह उपाय आपको गोरा करने में बेहद कारगर सिद्ध होगा।

आलू का करें इस्तेमाल

  • सबसे पहले आलूं ले और उसे क्रश करके रस निकाल लें। रस को अपने चेहरे पर लगा लें। सूखने के बाद चेहरा धो ले। 
  • आप आलू का टुकड़ा भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। रस या आलू का टुकड़ा दोनो ही आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होंगे।

केसर और दूध का इस्तेमाल

आप अब यह सोच रहे होंगे कि केसर वाला दूध पीना है। लेकिन ऐसा नहीं है  आपको केसर के कुछ धागे दूध में डालने हैं और कुछ देर बाद इसे अपने चेहरे पर लगाना है। इससे आपको कुछ देर मालिश करनी होगी। मालिश के कुछ समय बाद जब चेहरा पूरी तरह सूख जाए तो, फेस को ठंडे पानी से धो लें।

बेकिंग सोडा करेगा रंग साफ

आमतौर पर धूप से स्किन पर टैनिंग होने लगती है, इसका सबसे अधिक प्रभाव हाथों, चेहरे और गर्दन पर पड़ता है। ऐसे में आप बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद अपनी गर्दन और हाथ पैंरों पर लागएं। 15 मिनट तक इसे सूखने दें। साफ पानी से धो लें। इस तरह स्किन पर हुई टैनिंग खत्म हो जाएगी। गोरा होने के इस तरीके को आप एक माह में दो बार अपना सकते हैं। यह आपको निश्चित तौर पर फायदा देगा।

गोरा करने के लिए दही है सही

दही का सेवन बहुत हुआ अब इसका इस्तेमाल अपनी गर्दन और चेहरे को साफ करने के लिए करें। सबसे पहले थोड़ी दही लें और उसमें हल्दी मिला लें। इन दोनो के मश्रण से आपको एक पेस्ट तैयार करना है। इसके बाद अपनी गर्दन और चेहरे पर लगाएं। अब आप 15 मिनट इसे सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद आपको गुन गुने पानी से मालिश करके इसे धोना होगा। गोरा होने का यह तरीका आपके बहुत काम आएगा।

मुल्तानी मिट्टी करेगी चेहरे का रंग साफ

यह नुस्खा तो हम अपनी दादी नानी से सुनते ही आ रहे हैं। आपके भी बड़े बुजुर्ग अक्सर कहते होंगे कि मुल्तानी मिट्टी का लेप चेहरे पर लगाओं, इससे चेहरे का रंग बेहद साफ होने लगता है। अगर आप सच में अपना रंग साफ करना चाहते हैं तो आप मुल्तानी मिट्टी के लेप में गुलाब जल डाल कर अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी रंगत निखर जाएगी। 

पूरा शरीर गोरा करने के उपाय- Tips For Fair Skin पूरा शरीर गोरा करने के उपाय- Tips For Fair Skin

अब ऐसे बहुत से लोग हैं जो केवल अपना चहेरा ही गोरा नहीं करना चाहते, बल्कि पूरे शरीर को गोरा करने के तरीके खोजते रहते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ खोज रहे हैं तो आपके लिए नीचे पूरे शरीर को गोरा करने उपाय दिए गए हैं।

दूध दही का पेस्ट रहेगा बेस्ट

सबसे पहले दही, दूध और बेसन लें और इन सबको मिला कर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद अपने पूरे शरीर पर इसे लगा लें। 10 मिनट अपने शरीर पर इसे सूखने दें। अब आप ठंडे पानी से नहाने जा सकते हैं। इस उपाय को आप चाहें तो रोजाना अपना सकते हैं। यह उपाय आपके पूरे शरीर को गोरा कर देगा।

नींबू से नहाएं

अगर आप बहुत जल्दी रिजल्ट देखना चाहते हैं तो आपको केवल छोटा सा काम और करना होगा। नहाने से पहले आप 5-6 नींबू ले और इसे उस पानी में डाल दें जिससे आप नहाने वालें हैं। इन दोनो उपाय को एक साथ अपना कर आप अपने पूरे शरीर की त्वचा को गोरा होता देखेंगे। आज से ही इस उपाय को जरूर अपनाएं।

जौ का आटा करेगा त्वचा को साफ

जौ का आटा लें  पिसी हुई हल्दी और सरसो के तेल को पानी में मिलाकर लेप तैयार करें। इसका रोजाना शरीर पर लगाएं और कुछ दूर सूखने के बाद। गर्म पानी से नहाएं। यह उपाय आपको गोरा कर देगा।

चंदन का लेप करेगा पूरा शरीर गोरा

सबसे पहले चंदन का पाउडर ले, इसमें बेसन गुलाब जल और नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद अपने पूरे बदन पर इसका लेप लगाएं। कुछ समय बाद नहाएं। यह तरीका गोरा होने में आपकी मदद करेगा।

चाय का इस्तेमाल करें

चाय की पत्ती के पानी को लें और रूई के जरिए अपने चेहरे, गर्दन या पूरे बदन पर लगाएं। कुछ देर बाद या तो नहां लें या फिर पानी से अपने हाथ पैरों और मूह को धो लें।

गोरा होने के लिए डाइट- Diet For  Fair Skinगोरा होने के लिए डाइट- Diet For  Fair Skin

आज के समय में धूप और प्रदूषण के बाद अगर सबसे ज्यादा आपकी स्किन को कोई चीज प्रभावित करती है, तो वह है आपका खान पान। आपको अपनी खाने पीने की चीजों पर थोड़ा ध्यान देना होगा। अगर आप ऐसा करेंगे तो ही आप अपन आप को गोरा और आर्कषित होता देख पाएंगे।

फल सब्जियों से करें दोस्ती

हम जानते हैं कि आप यहीं कहेंगे की आप यह सब तो खाते ही हैं। लेकिन फर्क इस बात से पड़ता है कि किस मात्रा में खाते हैं। आपको अपनी डाइट में रोजाना कम से कम दो फल ऐसे रखने होंगे जिनमें विटामिन सी हो और खून बनाने की क्षमता हो। आपको ऐसी ही सब्जियों को भी अपनी डाइट मे शामिल करना होगा। 

  • फल- संतरा, अमरूद, अनार ,सेब और अन्य फल
  • सब्जी- हरी सब्जियों को सेवन करें इसके अलावा खाने साथ अधिक मात्रा में सलाद जरूर लें। यही तरीके आपको गोरा बनाएंगे।

पानी पीएं

अगर आप दिनभर में पानी बहुत कम पीते हैं, तो यकीन करिए यह आपकी स्किन के लिए बहुत ज्यादा बूरा हो सकता है। आपको अपनी स्किन को बेहतर बनाने के लिए यह काम तो करना ही होगा। आप रोजाना कम से कम 7 से 8 गिलास पानी जरूर पीएं। गोरा होने का यह तरीका आपके बेहद काम आएगा।

चीनी का सेवन ना करें

क्या आप जानते हैं कि चीनी हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक होती है। आप कहेंगे कि सूना तो है। लेकिन दोस्तों यह इतनी खतरनाक होती है कि आपकी स्किन के पोर्स को खोल देती है, जिससे स्किन में गंदगी जमा होने लगती है। इसलिए आप चीनी का सेवन बिलकुल बंद कर दें।

तला हुआ स्किन को करता है डैमेज

अगर आप जंक फूड और तला हुआ खाना खाना बेहद पसंद करते हैं, तो आप शायद कभी अपने रंग में कोई बदलाव देख ही ना पाएं। इसलिए तले हुए भोजन का सेवन कम से कम करें।

गोरा होने के लिए कुछ अन्य उपाय गोरा होने के लिए कुछ अन्य उपाय

अब तक आपने जाना कि हमे क्या खाना है और क्या लगाना है। लेकिन अब हम बात कर रहें हे कि आपको अपनी जीवनशैली में क्या बदलाव करने हैं, या फिर कौन से जरूरी कदम और उठाने हैं।

नींद पूरी करें

हम जानते हैं कि आज के समय में लोग चैन की नींद भी नहीं लेते। लेकिन आपको यह करना होगा। आपको कम से कम 6-8 घंटे सोना होगा। गोरा होने के लिए यह एक जरूरी उपाय है।

धूप से चेहरे को ऐसे बचाएं

अगर आपको अक्सर धूप में ही घर से बाहर निकलना पड़ता है, तो इसके लिए आप एक ऐसी क्रीम का उपयोग करें जो आपको सूरजी की हानिकारक किरणो से बचा सकें। इसके अलावा अपने चेहरे को सूती कपड़े से ढंक कर रखें।

फेस एक्सरसाइज एंव योगा

अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन ना केवल गोरी हो बल्कि वह ग्लो भी करे, तो आपको इसके लिए फेस एक्सरसाइज करनी होगी। इससे आपका चेहरा शेप में आ जाएगा और ग्लो भी करेगा। इसके अलावा आप प्रणायाम या अन्य योगासन भी कर सकते हैं। यह दोनो ही उपाय बेहद कारगर सिद्द होंगे।

स्ट्रैस को कहें टाटा

हम जानते हैं कि आप तनाव में आ ही जाते होंगे। लेकिन आपको इससे थोड़ी दूरी जरूर बना कर रखें। हम अक्सर उन चीजों पर तनाव लेते हैं जो बहुत साधारण होती हैं। इसलिए तनाव से दूरी बनाएं। इसके लिए खुद के लिए समय निकालें।

प्राकृतिक उपाय अपनाएं

अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन हमेशा गोरी बनी रहे, तो इस पर कम से कम कैमिकल उत्पादों का प्रयोग करें। स्किन पर उन चीजों  का इस्तेमाल करें जो प्राकृतिक हैं।

स्किन को साफ रखने के लिए कुछ परहेज

  • कैमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल ना करें।
  • धूप में चेहरा या शरीर का कोई भी अंग ज्यादा देर के लिए खुला ना छोड़े।
  • चीनी का सेवन बंद कर दें।
  • तला हुआ खाने से बचें।
  • चेहरे को बार बार पानी से ना धोएं।

नुस्खों के चेहरे पर नुकसान

ऊपर बताए गए यूं तो सभई नुस्खे प्राकृतिक ही हैं, लेकिन अगर आपको इनमें से किसी भी नुस्खे से परेशानी या समस्या है तो आप उस नुस्खे को ना आजमाएं। हालांकि हर व्यक्ति की स्किन थोड़ी अलग होती है। इसलिए ऐसा कहा नही जा सकता की आपको इसके फायदे और नुकसान हो ही जाएं।

गोरा होने से संबंधित प्रशनोत्तर

  1. क्या गोरा होने के लिए दवाएं खाना सही है?

    नहीं, यूं तो यह तरीका बिलकुल सही नहीं है। हालांकि डॉक्टर आपको इस बारे में बेहतर सलाह दे सकते हैं।

  2. क्या रातो रात गोरा होने का कोई तरीका है?

    नहीं, ऐसा कोई सटीक तरीका नहीं है, जिससे आप एक ही दिन में गोरे हो जाएं।

  3. क्या स्किन डार्क होने का कारण बेकार खान पान भी हो सकता है?

    हां, अगर आप अपने खान पान को बेहतर नहीं बनाते तो इससे आपकी स्किन डार्क होने लगती है।

  4. क्या चीनी खाने से स्किन को नुकसान होता है?

    हां, चीनी स्किन के लिए इतनी खतरनाक है जितना शरीर के लिए सिगरेट।

यह भी पढ़ें – 10 बेस्ट हेयर वैक्स फॉर मैन्स इन इंडिया

You may also like

Comments are closed.