nakhun badhane ka tarika
Beauty Tips

नाखून बढ़ाने के 12 आसान उपाय। Nakhun Badhane Ka Tarika

Main points

महिलाओं या लड़कियां अक्सर अपने नाखूनों के ना बढ़ने को लेकर चिंतित रहती हैं, और Nakhun Badhane Ka Tarika खोजती रहती हैं। वहीं अगर बात पुरुषों की करें तो इन्हें केवल इस बात में दिलचस्पी होती है कि आखिर नाखून बढ़ता क्यों है या फिर नाखून क्या है और यह किस वजह से बढ़ता है। 

ऐसे में आज हम उन सभी महिलाओं की दुविधा को दूर करने के लिए आई है जो नाखून के न बढ़ने से परेशान हैं। हम आज अपने इस लेख में नाखून बढ़ाने का तरीका तो बताएंगे ही। साथ ही यह भी बताएंगे कि Nakhun Kyoon Badhte Hain। यही नहीं लहसुन से नाखून बढ़ाने का तरीका या उपाय भी साझा करेंगे।

कुल मिलाकर आपको नाखून के रोग से संबंधित कोई जानकारी चाहिए, या फिर नाखूनों के होने की वजह या यह कैसे बनते हैं और मानव जीवन में इनका क्या काम है। ऐसे सभी सवालों के जवाब आज आपको हमारे इस लेख में मिल जाएंगे। अगर आप नाखून बढ़ाने के नुस्खे, उपाय तरीके जानना चाहते हैं या कोई अन्य जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहें। 

नाखून क्या है – What is Nails in Hindi Nakhun Kyoon Badhte Hain 

हमारे शरीर में ऐसे कई अंग है जो शरीर के अंदर मौजूद कई तरह के रसायनो और पदार्थों के जरिए बनते हैं। उन्हीं में से एक है नाखून। नाखून मानवों के हाथों और पैरों के सबसे आखिरी हिस्से पर होते हैं। यह थोड़े ठोस और कवच नुमा होते हैं। इसके अलावा यह वानरों और कुछ दूसरे स्तनधारी जीवों में भी होते हैं। मानवों के अलावा जीवों में यह नाखून पंजे होते हैं। यह बहुत ही कठोर प्रोटीन कैरोटीन से बना होता हैं। जानवरों के सिर पर मौजूद सींग भी इन्हीं के जरिए बने होते हैं। 

नाखून क्यों बढ़ते हैं – Nakhun Kyoon Badhte Hain 

नाखून क्यों बढ़ते हैं इस सवाल का जवाब बहुत अलग रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि इतिहास में मानव के पास किसी भी तरह के अस्त्र शस्त्र नहीं हुआ करते थे। ऐसे में मानव ने अपनी सुरक्षा के लिए नाखूनों को ही अस्त्र की तरह इस्तेमाल किया था। इसके अलावा नाखून बढ़ने के पीछे की एक वजह मानव के अंदर पाशविकता मौजूद है और वह अब तक अपने अंदर के जीव या जानवर पर पूरी तरह विजय हासिल नहीं कर पाया है। 

नाखून बढ़ने की वजह के बारे में कामसूत्र के अंदर भी बताया गया है। इसमें बताया गया है कि प्राचीन काल में नाखूनों को अलग – अलग ढंग से सजाया जाता था। वहीं प्राणी विज्ञान के अनुसार नाखून के बढ़ने में सहज वृत्तियों का प्रभाव है। नाखून क्यों बढ़ते हैं इस सवाल का जवाब आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने विस्तार से बताया है। जिसे कई सिलेबस की किताबों में भी डाला गया है। 

नाखून ना बढ़ने के कुछ कारण – Nakhun Na Badhne Ki Vajah नाखून क्या है

अब हम आपको यह बताएं कि नाखून कैसे बढ़ाए जाते हैं। इससे पहले यह जान लेना जरूरी है कि आखिर किस वजह से नाखून नहीं बढ़ते। क्योंकि जब आपको इनके न बढ़ने की सही वजह पता होगी, तभी आप नाखून बढ़ाने की ओर कुछ कर पाओगे। 

नेल पेंट खरोचने की वजह से भी नाखूनों की ग्रोथ प्रभावित होती है। आपको बता दें कि नाखूनों पर से नेल पेंट खरोचने की वजह से नाखून ना केवल पतले हो जाते हैं, बल्कि यह अपना नेचुरल चमक भी खो देते हैं। 

नाखून को चबाना भी नाखून न बढ़ने का एक मुख्य कारण हो सकता है। आमतौर पर यह काम लड़के और लड़कियां दोनों ही करती हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह करना बंद कर दे। 

विटामिन की कमी की वजह से भी नाखून की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है। आपको बता दें कि नाखूनों की ग्रोथ में कई तरह के विटामिन बी7 और एच की जरूरत होती है। जब शरीर में यह विटामिन नहीं होते तो नाखूनों की ग्रोथ भी नहीं हो पाती।  

बीमारियों की वजह से भी नाखूनों की ग्रोथ कम हो सकती है। अगर आप लिवर, किडनी, थायराइड और डिप्रेशन से पीड़ित हैं तो यह बीमारियां आपकी नाखूनों की ग्रोथ को रोक सकती हैं। 

बेस कोट ना लगाने की वजह से नाखून कमजोर होने लगते हैं और इनकी ग्रोथ भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में अगर आप नाखून बढ़ाना चाहते हैं तो आप नेल पेंट लगाने से पहले बेस कोट लगाएं। इससे यह नाखून और नेल पेंट की बीच गैप रहेगा और आपके नाखून भी मजबूत रहेंगे। 

चोट लगने की वजह से भी नाखून बढ़ने की रफ्तार धीमी हो जाती है। अगर आपके हाथ कि उंगलियों में नाखून के पास कोई चोट लग जाए तो इससे नाखून बढ़ना मुश्किल हो जाता है। 

दवाओं की वजह से भी नाखून बढ़ना कम हो जाते हैं। अगर आप एंटीबायोटिक्स और कीमोथेरेपी की दवाएं ले रहे हैं तो इससे नाखूनों की ग्रोथ प्रभावित होने लगती है। 

फंगल नेल इंफेक्शन की वजह से नाखून ढीले और कमजोर पड़ने लगते हैं। जिसकी वजह से कई बार नाखून टूट जाते हैं। इसकी वजह से भी नाखून बढ़ने में दिक्कत आ सकती है। 

जेल और एक्रेलिक्स का अधिक उपयोग करने की वजह से भी नाखून बढ़ने कम हो जाते हैं। दरअसल यह लड़कियां पार्लर में जाकर ही करती हैं। ऐसा अगर ना किया जाए तो नाखूनों की ग्रोथ बेहतर रहती है। 

नाखून कैसे बढ़ाए जाते हैं का जवाब – Nakhun Kaise Badhyae Jate Hain
नाखून कैसे बढ़ाए जाते हैं का जवाब - Nakhun Kaise Badhyae Jate Hain

नाखून किस तरह से बढ़ाए जाते हैं इसका सही जवाब कुछ खास विटामिन्स के अंदर ही छिपा हुआ है। हमारे शरीर की संपूर्म ग्रोथ के लिए कई पोषक तत्व, खनिज पदार्थ और विटामिन की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप नाखून बढ़ाने का तरीका खोज रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

फोलेट या विटामिन बी 12

अगर आप नाखून बढ़ाने के उपाय या नुस्खे खोज रहे हैं, तो ध्यान रहे कि इसके लिए आपको विटामिन बी 12 की जरूरत होगी। हाल ही में हुई रिसर्च बताती है कि विटामिन बी 12 की कमी होने पर खून की कमी भी होने लगती है। ऐसे में खून की कमी और विटामिन बी 12 की कमी की वजह से नाखून नहीं बढ़ते। आप अपनी खाद्य सामग्री में ऐसी चीजों को शामिल करें जिनमें विटामिन 12 है। इससे आपके नाखून की ग्रोथ बेहतर हो जाएगी।

विटामिन बी 2 या राइबोफ्लेविन 

यह ऐसी विटामिन है जो आपको दूध, मांस और अनाज के जरिए आसानी से मिल जाती है। आपको बता दें कि विटामिन बी 2 के जरिए नाखून बढ़ाने और मजबूत बनाने आसान हो जाते हैं। 

विटामिन ए 

विटामिन ए के जरिए नाखून के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है। आपको बता दें कि विटामिन ए को रेटिनॉल और रेटिनोइक एसिड के नाम से भी जाना जाता है। विटामिन ए की कमी दूर करने हेतु आप दूध, पनीर, अंडा, चिकन, सैल्मन, मछली, दही, फल और सब्जियां आदि का सेवन कर सकते हैं। इस विटामिन की कमी नाखून के विकास को रोक सकती है। इसलिए विटामिन ए युक्त पदार्थों का सेवन जरूर करें। 

विटामिन बी – 7 

विटामिन बी – 7 या बायोटिन नाखूनों की मजबूती के लिए जिम्मेदार होती है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति में इस विटामिन की कमी हो जाए तो इसकी वजह से नाखून कमजोर हो जाते हैं और टूटकर गिरने लगते हैं। विटामिन बी-7 की पूर्ति हेतु आप अंडे, चिकन और दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे ना केवल नाखून मजबूत होंगे। बल्कि इनके जरिए नाखून मोटे भी होने लगेंगे। 

विटामिन सी 

विटामिन सी की कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। इन्हीं समस्याओं में नाखून का मुलायम होकर टूट जाना भी शामिल है। दरअसल विटामिन सी की कमी की वजह से हापलोन्चिया नामक रोग पैदा हो जाता है। इस बीमारी से राहत पाने के लिए आप विटामिन सी युक्त खाद्य सामग्री का सेवन कर सकते हैं, जैसे संतरा, आंवला, और अन्य सिट्रस फल आदि।

नाखून बढ़ाने का आसान तरीका – Nakhun Badhane Ka Tarika नाखून बढ़ाने का तरीका - Nakhun Badhane Ka Tarika 

दोस्तों अब तक आपने नाखून ना बढ़ने की वजह और नाखून की विटामिन के जरिए बढ़ सकता है, यह जाना है। अब हम आपको नाखून बढ़ाने के घरेलू उपाय या नाखून बढ़ाने का खास तरीका बताने वाले हैं। अगर आप भी अपने नाखूनों को तेजी से और सही तरह से बढ़ाना चाहते हैं तो आगे पढ़ें। 

लहसुन से नाखून बढ़ाने का तरीका

लहसुन की पैरवी आयुर्वेद ही नहीं बल्कि विज्ञान भी करता आ रहा है। लहसुन के सेवन से कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं तक को कम किया जा सकता है। वहीं बताया जाता है कि लहसुन के रस में सेब का सिरका मिलाकर नाखूनों पर लगाने से फायदा होता है। अगर आप नियमित रूप से ऐसा करते हैं तो इसके जरिए आपके नाखूनों को मजबूती मिलती है और यह तेजी से विकास भी करते हैं। 

संतरे से बढ़ाए नाखून 

हमने आपको ऊपर भी बताया कि किस तरह विटामिन सी नाखून बढ़ाने में सहायक होती है। ऐसे में अगर आप नाखून बढ़ाना चाहते हैं तो संतरे के रस का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल संतरे के रस को लेना है और अपने नाखूनों पर 10 मिनट तक लगाकर रखना है। इसके बाद साफ पानी से इसे धोना है। इस तरह आपने नाखून बढ़ेंगे भी और मजबूत भी होंगे। 

नारियल तेल है Nakhun Badhane Ka Tarika

नारियल तेल न केवल बालों के लिए बल्कि नाखूनों के लिए भी लाभदायक होता है। नाखून बढ़ाने के लिए आपको कुछ नारियल तेल, शहद, और रोजमेरी तेल लेना है। इस मिश्रण को गर्म करें और ठंडा होने दे। इसके बाद अपने नाखूनों को 10 मिनट तक इसमे डुबो कर रखें। इससे आपके नाखून मजबूत होंगे और तेजी से बढ़ने लगेंगे।

दूध और अंडा हैं नाखून बढ़ाने का जवाब

दूध और अंडे के अंदर बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। एक तरफ इनके सेवन से जो लाभ होते हैं, वैसे ही कुछ लाभ इनके नाखून पर इस्तेमाल से भी होते हैं। आपको बता दें कि अगर आप नाखून बढ़ाना चाहते हैं तो अंडे का सफेद भाग ले और इसमें कच्चा दूध मिलालें। इसके बाद कुछ देर इसमें अपने नाखूनों को डालकर रखें। फिर अपने नाखूनों को साफ पानी से धोए। 

आप इस नुस्खे को सप्ताह में दो बार दोहरा सकते हैं। इससे आप समझ जाएंगे कि आखिर नाखून कैसे बढ़ाए जाते हैं। 

नींबू और जैतून के तेल से नाखून कैसे बढ़ाए जाते हैं 

अगर आपको नाखून बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए नींबू और जैतून का तेल ले। इसके बाद इसे गर्म करें और फिर ठंडा होने के बाद अपने नाखूनों पर लगाकर छोड़ दें। ध्यान रहे कि आप इस दौरान नाखूनों की जड़ों तक इसे पहुंचने दे। ऐसा करने से आपके नाखून मजबूत भी होंगे और बढ़ने भी लगेंगे। 

सरसों के तेल से नाखून बढ़ने का उपाय 

सरसों के तेल का उपयोग भारत के लगभग हर राज्य में होता होगा। हमारी सब्जियां और व्यंजन दोनों ही इसके बिना अधूरे हैं। ऐसे में अगर आप नाखून बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए आप रोजाना 10 से 15 मिनट के लिए नाखून की मालिश सरसों के तेल से करें। ऐसा करने से नाखून मजबूत भी होंगे और टूटने से भी बचेंगे। 

टूथपेस्ट से नाखून का विकास 

घर में इस्तेमाल होने वाली टूथपेस्ट ना केवल आपके दांतों को मजबूत और चमकदार बना सकता है। बल्कि यह आपके नाखून के पीलेपन की समस्या को भी दूर कर सकता है। ऐसे में अगर आप नाखूनों का विकास करना चाहते हैं तो टूथपेस्ट को नाखूनों पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दे। ऐसा करने से आपके नाखून तेजी से बढ़ने लगेंगे। 

बादाम का तेल 

नाखून के विकास या बढ़ने में ब्लड सर्कुलेशन का एक अहम योगदान होता है। ऐसे में अगर आप अपने नाखूनों की मसाज बादाम के तेल से करते हैं तो इससे आपके शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर होता है और नाखून बढ़ने लगते हैं। इसके अलावा यह आपके नाखून को टूटने से भी बचाता है। 

टमाटर से नाखून का विकास 

आपके घर में टमाटर का उपयोग बहुत सी सब्जियों में किया जाता होगा। लेकिन क्या आपने भी टमाटर के रस में ऑलिव आयल डालकर नाखून की मसाज की है। अगर नहीं तो आज ही इसे आजमाइए। ऐसा करने से नाखून तेजी से बढ़ने लगेंगे। 

वैसलीन से बढ़ाए नाखून 

सबसे पहले रात को गर्म पानी से अपने हाथों को धो लें और इनके सूखने के बाद अपने हाथों पर और नाखूनों के आस पास अच्छी तरह वैसलीन लगा कर मसाज करें। इसके बाद सुबह के समय पानी से साफ करें। इससे आपको नाखून कैसे बढ़ाए जाते हैं, इसका जवाब मिल जाएगा।

नाखून बढ़ाने वाली खाद्य सामग्री – Things to Eat For Nails Growth in Hindiनाखून बढ़ाने वाली खाद्य सामग्री - Things to Eat For Nails Growth in Hindi

दोस्तों बाजार में ऐसे कई उत्पाद मौजूद हैं जो केमिकल से भरे पड़े है और नाखून बढ़ाने का दावा करते हैं। लेकिन हम आपको उन पदार्थों के उपयोग और सेवन की सलाह नहीं देंगे। बल्कि हम आपको ऐसी कुछ नेचुरल खाद्य सामग्री की सूची देंगे। जिनके जरिए आसानी से नाखून मजबूत भी होंगे और बढ़ेंगे भी। 

  1. दूध
  2. दही
  3. अंडा 
  4. विटामिन सी युक्त खाद्य सामग्री
  5. संतरा
  6. नींबू
  7. ड्राई फ्रूट्स
  8. ओट्स
  9. केला
  10. अनाज की रोटी
  11. सेब
  12. सेब का सिरका
  13. पनीर
  14. चिकन
  15. सालमन फिश 
  16. सनफ्लावर सीड्स 
  17. शकरकंद 

नाखून की देखभाल करने का तरीका – Way to Take Care of Nails in Hindi नाखून की देखभाल करने का तरीका - Way to Take Care of Nails in Hindi 

दोस्तों  अब तक आपने नाखून कैसे बढ़ाए जाते हैं का जवाब तो जान लिया है। लेकिन अब हम आपको नाखून की देखभाल कैसे की जाती है, यह बताएंगे। जाहिर सी बात है अगर आप किसी चीज की देखभाल नहीं करेंगे तो वह खराब हो ही जाएगी। इसलिए चलिए जानते हैं नाखून की देखभाल करने के तरीके के बारे में। 

नाखून की देखभाल करने के उपाय 

  1. नाखून पर रोज नेल पेंट लगाने से बचें। जब आप रोज नेल पेंट लगाते हैं तो इससे नाखून पतले और पीले हो जाते हैं। इससे यह जल्दी टूटने लगते हैं। 
  2. नेल पेंट उतारने के लिए नेल पेंट रिमूवर का ही उपयोग करें। अगर आप नाखूनों से खरोच कर ही नेल पेंट उतारते हैं तो इससे आपके नाखून कमजोर हो जाते हैं। 
  3. अपने पानी से जुड़े कामों को करते समय हाथों पर ग्लव्स पहनकर रखें। इससे नाखून तक पानी नहीं जाएगा और यह कमजोर नहीं होंगे। 
  4. समय समय पर नाखूनों के लिए मैनीक्योर करते रहें। इससे नाखून बढ़ेंगे भी और अच्छे भी लगेंगे। 

नोट – नाखून से जुड़ी कोई बीमारी होने पर डॉक्टर के जरिए चेकअप कराएं और उपचार प्रक्रिया का पालन करें। अगर पहले से ही नाखूनों से जुड़े रोग हों तो डॉक्टर की राय पर ही किसी तरह के उपाय अपनाएं। 

निष्कर्ष

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Nakhun Badhane ka Tarika और नाखून की देखभाल से जुड़ी सभी जानकारियां दे दी हैं। अब अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या टूथपेस्ट से नाखून की देखभाल की जा सकती है?

हां, टूथपेस्ट के जरिए नाखून का पीलापन दूर हो सकता है। साथ ही इसके जरिए नाखून मजबूत भी रहते हैं।

क्या नाखून बढ़ाने के तरीके में सरसों का तेल भी शामिल हो सकता है?

हां, नाखून बढ़ाने के लिए सरसों के तेल से नाखून की मालिश की जाती है। इससे नाखूनों की ग्रोथ तेज होती है।

नाखून क्यों बढ़ते हैं?

नाखून क्यों बढ़ते हैं। इस बात का जवाब हम आपको अपने लेख में बता चुके हैं। साथ ही हमने आपको इसके पीछे की क्या क्या वजह है यह भी बता दी हैं।

क्या नाखून से जुड़े रोग का इलाज घरेलू उपाय से हो सकता है?

इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता, कई बार नाखून से जुड़े रोग के इलाज घरेलू उपाय से हो जाते हैं और कई बार यह उपाय पूरी तरह बीमारी पर असरदार नहीं रहते।

यह भी पढ़ें
किवी फल के फायदे और नुकसान जानिए
काजू खाने के फायदे और नुकसान
गुड़ के फायदे क्या क्या है जानिए।
पेट और कमर की चर्बी घटाने के तरीके जानिए

You may also like

Comments are closed.