Chehre Mathe Aur Ankhone ke Neeche se Wrinkle Hatane ke Upay
Beauty Tips

चेहरे,माथे, और आंखों के नीचे से झुर्रियां हटाने के 30 घरेलू उपाय। Home Remedies For Wrinkle Free Face in Hindi

Main points

हमारा चेहरा हमारी पहचान होता है, ऐसे में अगर चेहरा पर कुछ भी होने लगे तो हम बहुत डर जाते हैं और उसे ठीक करने का उपाय खोजते रहते हैं। आज कल के समय में चेहरे के लिए Wrinkles सबसे बड़ी समस्या बन गए हैं। अब आप जानना चाहते होंगे Wrinkles Meaning in Hindi। तो आपको बता दें कि Wrinkles को हिंदी में झुर्रियों कहते हैं। यह झुर्रिया चेहरे पर आंखों के नीचे, माथे पर हो सकती हैं। जैसे ही यह समस्या चेहरे पर दिखने लगती हैं लोग इसके उपाय भी खोजने लगते हैं। आज इंटरनेट पर लाखों लोग हैं जो सर्च करते हैं कि How To Get Rid Off Face Wrinkles, ForeHead Wrinkles, Under Eyes Wrinkles। ऐसे में कुछ लोग तो झुर्रियां हटाने की क्रीम का सहारा लेने लगते हैं जो कुछ पर तो असरदार रहती है लेकिन कुछ पर यह जरा भी असर नहीं दिखाती।

ऐसे में झुर्रियां हटाने के Home Remedy ही सबसे ज्यादा फ़ायदेमंद होती है। आज हमारे इस लेख में आपको Wrinkles Home Remedy in Hindi में बताएंगे। हम जानेंगे कि रिंकल्स की समस्या क्यों होती है, क्या रिंकल्स के कारण हैं, आंखों के नीचे, माथे पर और चेहरे पर रिंकल्स ठीक करने के क्या उपाय हैं। कुल मिला कर आज हम आपको झुर्रियों से किस तरह छुटकारा पाया जाए यह बताएंगे। इसके लिए आपको हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा।  

झुर्रिया कंहा कंहा होती है – Wrinkles Skin in Hindiचेहरे,माथे, और आंखों के नीचे से झुर्रियां हटाने के घरेलू उपाय। Home Remedies For Wrinkle Free Face in Hindi

आज से पहले के समय में झुर्रियों को बुढ़ापे की निशानी माना जाता था। जिस भी पुरुष या महिलाओं के चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती थी उसे उम्र दराज लोगों में गिना जाने लगा था। लेकिन आज कल की जीवन शैली और खराब खान पान के चलते यह समस्या 20 की उम्र में भी देखने को मिलने लगी है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि झुर्रियां केवल चेहरे के एक ही हिस्से पर होती है। हमारे चेहरे पर कंहा कंहा होती है झुर्रिया जानिए। 

यह भी पढ़ें- रातों रात गोरा होने के 12 उपाय

माथे पर होती है झुर्ऱिया – Wrinkles on Forehead 

पहले के समय में माथे पर आई लकीरों को ज्ञानी के तौर पर भी देखा जाता था। लेकिन आज के समय में इसकी असल पहचान झुर्रियों के रूप में हो चुकी है। हमारे माथे पर झुर्रिया सबसे मोटी होती हैं और यह आसानी से दिखाई देती है। माथे पर झुर्रिया होने के कई कारण हैं जिनके बारे में हम आपको नीचे बताएंगे। 

आंखों के नीचे होती है झुर्रियां- Wrinkles Under Eyes in Hindi

आज कल के आधुनिक युग ने जंहा एक तरफ हमारे कार्यों को बहुत आसान बना दिया है तो दूसरी तरफ हमे बहुत सी समस्याएं भी उपहार में दी हैं। अधिक मात्रा में कंप्यूटर या मोबाइल और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल ना केवल हमारी आंखों पर असर डालता है बल्कि इससे हमारी आंखों के नीचे डार्क सर्कल और झुर्रिया भी पड़ने लगती हैं। 

लड़की पटाने के 30 तरीके जानिए

चेहरे पर झुर्रियां – Wrinkles on Face in Hindi 

हमारे चेहरे पर यह झुर्रियां हमारे गालों और नाक के आस पास तो दिखाई देती ही हैं। इसके अलावा वक्त और उम्र के साथ साथ यह झुर्रियां गर्दन और चेहरे के निचले भाग पर भी दिखने लगती हैं। इसके भी कई कारण हैं। हालांकि यह झुर्रियां माथे पर आने वाली झुर्रियों से काफी अलग और पतली होती हैं। आइए जानते हैं झुर्रियां होने के कारण।

झुर्रियों होने के कारण – Causes of Wrinkles in Hindi

हमारे फेस, फोरहेड या आंखों के नीचे होने वाली झुर्रियों के कुछ कारण तो मिलते जुलते हैं जबकि कुछ कारण बिल्कुल अलग मालूम होते हैं। लिहाजा हम हर उस कारण के बारे में जानेंगे जिनसे यह समस्या उत्पन्न होती है। तो चलिए जानते हैं। झुर्रियां होने के कारण…….

माथे पर झुर्रियों के कारण – Causes of Forehead Wrinkles in hindi

माथे पर झुर्रियां होने के बहुत से कारण हो सकते हैं। इन ज्यादातर सभी कारणों के बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं। 

माथे पर पड़ने वाला बल

आपने ऐसे बहुत से लोग देखे होंगे जो लोग जब गुस्सा होते हैं, या इरिटेट होने लगते हैं तो यह माथे को सिकोड़ने लगते हैं। यह एक कारण है जिसकी वजह से माथे पर झुर्रियां आने लगती हैं।

हारमोन बदलाव के कारण

समय के साथ साथ हमारे शरीर के अंदर हारमोन में बदलाव आने लगता है। इन बदलावों की वजह से भी हमारे माथ पर झुर्रिया आने लगती हैं। महिलाओं के माथे पर झुर्रियां आमतौर पर तब होती हैं जब उनके पीरियड्स पूरी तरह बंद हो जाते हैं। ऐसे में कई बार महिलाओं को हारमोन थेरेपी भी लेने की सलाह दी जाती है। 

हाइट बढ़ाने के 21 तरीके जानिए

धूम्रपान भी हो सकती है माथे पर झुर्रियां

धूम्रपान का असर ना केवल आपकी सेहत पर पड़ता है बल्कि इसके कारण आपके शरीर में बहुत से विषाक्त पदार्थ पैदा होने लगते हैं। जिसकी वजह से माथे पर भी झुर्रियां होने लगती हैं।

सूरज के कारण

माथे पर आने वाली झुर्रियों का एक मुख्य कारण सूरज की अल्ट्रा वाययलेट रेज भी हो सकती हैं। दरअसल सूरज के अंदर से निकलने वाली यूवी किरणों की वजह से स्किन के अंदर फ्री रेडिकल्स बनने लगते हैं। यह फ्री रेडिकल्स इलास्टिन नाम के फाइबर को नुकसान पंहुचाते है। इसी के कारण माथे पर झुर्रिया बनने लगती हैं। 

बीमारियों से भी आती हैं माथे पर झुर्रियां

ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी इम्यूनिटी बेहद खराब रहती है। यह लोग अक्सर बीमार रहते हैं और इन बीमारियों का असर भी इनकी स्किन पर दिखने लगता है। यह भी एक कारण है जिसकी वजह से माथे पर झुर्रियां होने लगती हैं। 

उम्र का बढ़ना

बढ़ती उम्र भी झुर्रियों को न्यौता देती है। दरअसल जैसे ही आप एक उम्र का पड़ाव पार करते हैं तो आपकी स्किन की देख रेख करने वाली इलास्टिन और कोलेजन फाइबर की संख्या घटने लगती है। यह दोनों आपकी स्किन को कोमल और टाइट बनाए रखते है। इसलिए बढ़ती उम्र को भी झुर्रियां होने का कारण माना जाता है।  

आंखों के नीचे झुर्रियां होने के कारण – Causes of Under Eyes Wrinkles in Hindi

दोस्तों अब तक आपने जाना कि माथे पर किन कारणों की वजह से झुर्रियां होने लगती है। अब हम जानते हैं कि आखिर क्या कारण हैं जिसकी वजह से आंखों के नीचे झूर्रिया होती हैं। 

कम सोने के कारण

आज कल की जीवनशैली में एक तरफ जंहा व्यक्ति तनाव में रहता है वहीं दूसरी तरफ सोने के लिए कम ही समय निकला पाता है। या फिर यूं कहें कि क्वालिटी नींद ना मिलना एक समस्या बन कर रह गया है। अगर आपको भी यह समस्या है तो यकीनन आपकी आंखों के नीचे भी झुर्रियां पड़ गई होंगी। जी हां कम सोने के कारण भी यह समस्या आपको हो सकती है।

कम पानी पीना झुर्रियों की वजह

मौसम गर्मियों का हो या सर्दियों का, अगर इंसान पानी कम पीता है तो उसके शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। इन्ही समस्याओं में से एक है आंखों के नीचे आने वाली झुर्रियां। अगर आप उचित मात्रा में पानी पीएं तो आपकी आंखों के नीचे झुर्रियां कम हो सकती हैं।

धूप के कारण

सूरज की किरणें केवल माथे पर आने वाली झुर्रियों का कारण नहीं हैं। बल्कि यह आपकी आंखों के नीचे भी झुर्रियों की वजह बन सकती है। इससे बचने के लिए आप जब भी सूरज के सामने जाएं तो आंखों पर धूप से बचाने वाला चश्मा डालें। 

तनाव

तनाव एक ऐसी गंभीर समस्या है जो आपके दिमाग से लेकर शरीर के अलग अलग हिस्सो पर असर डालती है। तनाव का असर आपकी आंखों के नीचे भी दिखाई देता है। तनाव के कारण भी आंखों के नीचे झुर्रियां आना शुरू हो जाती हैं। 

गैजेट्स के कारण

आज कल के समय में जंहा एक तरफ कंप्यूटर, मोबाइल फोन या अन्य कोई उपकरण इस्तेमाल करना आम हो गया है। वही यह उपकरण आपके दिमाग, आंखों और चेहरे पर भी असर डालते हैं। ऐसे लोग जो लंबे समय तक गैजेट का इस्तेमाल करते हैं उनकी आंखों के नीचे भी रिंकल्स आने लगते हैं। 

स्मोकिंग

स्मोकिंग करने के केवल नुकसान हैं। लेकिन फिर भी लोग इसका सेवन बहुत अधिक मात्रा में करने लगे हैं। स्मोकिंग आपकी आंखों के नीचे झुर्रियां भी डाल सकती है। 

पोषक तत्व की कमी

आज के समय में हम अपनी सेहत को लेकर सबसे ज्यादा लापरवाह हो गए हैं। हम भोजन के नाम पर कुछ भी खाने लगते है। जिससे हमारे शरीर को पोषक तत्व नहीं मिल पाते। इसके कारण ना हम बीमार पड़ने लगते हैं बल्कि इसके कारण हमारी आंखों के नीचे झुर्रियां तक दिखने लगती हैं। 

चेहरे पर झुर्रियों के कारण – Causes of Face Wrinkles in Hindi

माथे और आंखों के अलावा हमारे चेहरे पर भी झुर्रियां आने लगती हैं। इसके बहुत से कारण हो सकते हैं जिसकी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं। 

प्रदूषण

वायु प्रदूषण आज हम सभी के लिए बहुत बड़ी समस्या बन गई है। इस समस्या के कारण ना केवल सांस संबंधित बीमारियाँ होने लगती हैं। बल्कि इसका सीधा असर स्किन पर भी पड़ता है। इस प्रदूषण के चलते ही चेहरा पर रिंकल्स होने लगते हैं। 

विटामिन डी 3 की कमी

जीवन को बेहतर तरह से जीने के लिए हमे सही तरह के पोषक तत्वों और खनिजों की जरूरत होती है। यह पोषक तत्व ना मिलने पर शरीर को कई गंभीर बीमारियाँ घेर लेती हैं। इसी तरह स्किन को भी कुछ विटामिन्स की जरूरत होती है। इन्ही तत्वों में से एक है विटामिन डी 3। इसकी कमी की वजह से चेहरे पर झुर्रिया आने लगती हैं।

सूरज की किरणें

सूरज से निकलने वाली कुछ किरणें बहुत फ़ायदेमंद होती हैं तो कुछ बहुत ज्यादा नुकसानदायक। ऐसे में सूरज के सामने अधिक देर रहने से आपकी स्किन भी खराब हो सकती है। इसी के कारण आपके चेहरे पर झुर्रिया भी पड सकती हैं।

कॉस्मेटिक प्रोडक्ट

आज के समय में अपने आप को सुंदर दिखाने की होड़ में लड़कियाँ और लड़के बहुत से कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट का सहारा लेते दिखाई देते हैं।  आप जानते ही होंगे कि कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट के अंदर बहुत से केमिकल मिलाए जाते हैं जो स्किन को डैमेज करने का काम कर सकते हैं। इसलिए कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट के कारण भी चेहरे पर झुर्रिया पड़ सकती हैं। 

तरह तरह की क्रीम

आज कल बाजार में हर रोज कोई ना कोई क्रीम या लोशन आ जाता है। ऐसे में लोग कभी किसी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं तो कभी किसी  दूसरी क्रीम का। यह भी एक कारण है जिसकी वजह से चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती है। 

माथे की झुर्रियां हटाने के घरेलु उपाय –  Home Remedy For Reduce Forehead Wrinkles in Hindiमाथे की झुर्रियां हटाने के घरेलु उपाय -  Home Remedy For Reduce Forehead Wrinkles in Hindi

दोस्तों अब तक आपने जाना कि आखिर ऐसे कौन से कारण हैं जिनकी वजह से आपके माथे, चेहरे और आंखों के नीचे झुर्रियां पड़ती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इनसे छुटकारा कैसे पाए। तो चलिए सबसे पहले जानते माथे से झुर्रियां हटाने के घरेलू उपाय

नारियल तेल से हटाए माथे की झुर्रियां

नारियल तेल का फायदा ना केवल बालों को होता है बल्कि यह स्किन के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। इसके अंदर मौजूद एंटीऑक्सीडें गुण झुर्रियों की समस्या से लड़ने में आपकी मदद करते हैं। यह फ्री रेडिकल्स को कम करने में बहुत असरदार माना जाता है।

  • सबसे पहले आप नारियल तेल की कुछ बूंदे लें। अब इन्हे अपने माथे या चेहरे पर लगाएँ। इसके बाद हल्की मसाज करें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपके माथे पर आई झुर्रियां कम होने लगेंगी। 
  • आप इस उपाय को रोज रात को सोने से पहले आजमा सकते हैं। 

जैतून या अरंडी के तेल से हटेंगे रिंकल्स

अरंडी के तेल स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके अंदर रिसिनोलिक एसिड पाया जता है। इसके अलावा इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो आपकी माथे की झुर्रियों को दूर करने में आपकी मदद करता है। 

  • इसके लिए सबसे पहले आप जैतून के तेल की कुछ बंदें लें और अपने चेहरे पर लगा लें। 
  • हल्के हाथों से मसाज करने के बाद इसे इसी तरह लगा रहने दें।
  • सुबह उठ कर अपने चेहरे को साफ कर लें। इससे आपकी माथे की झुर्रिया कम होने लगेंगी। 
  • आप रोजाना इसका इस्तेमाल सोने से पहले करें।

अलसी के बीज का इस्तेमाल 

अलसी अपने ओषधीय गुण और सेहतमंद रखने के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध है। इसके रोजाना सेवन से बहुत सी समस्याएं तो दूर होती ही हैं। साथ ही अलसी के तेल से माथे के रिंकल्स कम होने लगते हैं। दरअसल इसके अंदर ओमेगा -3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह गुण माथे की झुर्रियां कम करने में बेहद कारगर होते हैं। 

  • माथे की झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आप दिन में एक से दो चम्मच अलसी के तेल का सेवन कर सकते हैं। 
  • अगर आप इस उपाय को अपना रहें हैं तो कम से कम दो सप्ताह तक इसका सेवन जरूर करें। तभी आपको इसका फायदा देखने को मिलेगा।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा के फायदे इतने अधिक हैं कि जो एक बार इसका इस्तेमाल करता है वह हर दिन हैरान ही होता है। इसके अंदर ऐसे तमाम गुण मौजूद हैं जो आपकी स्किन को बेहतर बनाए रख सकते हैं। इसके अधिक फायदे देखने के लिए आप अंडे का सफेद हिस्सा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

  • माथे से झुर्रिया हटाने के लिए आपको सबसे पहले थोड़ी मात्रा में एलोवेरा जेल और अंडे का सफेद भाग लेना होगा। 
  • अब इन दोनो को अच्छी तरह मिक्स करना होगा और अपने माथे पर लगाना होगा। 
  • लगाने के 15 से 20 मिनट बाद जब यह सूखने लगे तो आप इसे हल्के गर्म पानी से साफ कर सकते हैं। 
  • आप इस उपाय को सप्ताह में केवल एक या दो बार ही अपनाएं। 

जोजोबा ऑयल

माथे या चेहरे की झुर्रिया हटाने के लिए जोजोबा ऑयल सबसे असरदार हथियार है। दरअसल इसके अंदर एस्टर होता है बढ़ती उम्र के असर को कम करने का कार्य करता है। इसके अलावा इसके अंदर एंटी- एजिंग व मॉस्चराइजर गुण भी होता है। 

  • आप सबसे पहले कुछ बूंदे जोजोबा ऑयल की लें और इसे अपने माथे पर लगा लें।
  • लगाने के बाद इसे कुछ देर मसाज करें और लगभग 15 से 20 मिनट बाद इसे हल्के गर्म पानी से धो लें। 
  • आप इस उपाय को रोज रात को अपना सकते हैं। 

नींबू से जाएंगी माथे की झुर्रियां

नींबू या सिट्रस फल प्राकृति के द्वारा दिए हुए वह बहुमूल्य उपहार हैं जिसके जरिए आप आसानी से अपनी त्वचा का ख्याल रख सकते हैं। इन फलों के अंदर एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इलास्टेस और एंटी-कोलेजन गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फ़ायदेमंद होते हैं। ऐसी कई रिसर्च भी हो चुकी हैं जो बताती हैं कि किस तरह यह फल झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। 

  • माथे की झुर्रि्यो के लिए सबसे पहले आप एक नींबू का रस निकालें और रूई की मदद से अपने माथे पर लगाएं। आप चाहें तो इसमें गुलाब जल भी मिला सकते हैं। 
  • अब इसे सूखने के लिए कुछ समय दें। 
  • सूखने के बाद इसे पानी से धो लें।
  • आप इस उपाय को दिन में एक बार जरूर करें। 

बादाम का इस्तेमाल

बादाम हमारे दिमाग से लेकर हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बादाम के ऑयल का इस्तेमाल भी आज के समय में बहुत अधिक होने लगा है। यह ऑयल ना केवल आपके बालों का ख्याल रखता है बल्कि झुर्रियों की समस्या पर भी काम करता है। अगर आप बादाम तेल के जरिए माथे की झुर्रियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो  जरूर जाएं। 

  • इस उपाय को अपनाने के लिए सबसे पहले 4 बादाम, मलाई और गुलाब की कली लें। 
  • अब तीनों सामग्रियों को मिलाकर पीस लें। 
  • इसके बाद अपने माथे पर इसे लगा कर छोड़ दें।
  • सूखने के बाद माथे को पानी से धो लें। 
  • आप इस उपाय को सप्ताह में दो बार दोहराए।

माथे की झुर्रिया हटाने के लिए पेट्रोलियाम जेली

पेट्रोलियम जेली जिसे आप लोग वैस्लीन के नाम से भी जानते हैं। पेट्रोलियम जेली के जरिए भी माथे के रिंकल्स हटाए जा सकते हैं। इसके अंदर बहुत से गुण ऐसे होते हैं जो स्किन को नरिश तो करते ही हैं। साथ ही झुर्रियां हटाने का काम भी करती है। 

  • इसके लिए सबसे पहले कुछ मात्रा में पेट्रोलियम जेली लें और अपने माथे को हल्का गीला करें। 
  • अब अपने गीले माथे पर पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करें। 
  • हल्के हाथों से मसाज करें, इससे यह स्किन के अंदर समा जाएगी। 
  • आप रोज़ाना रात को सोने स पहले इसे लगाएँ। 

मनुका शहद से हटाएँ माथे की झुर्रियां

मनुका शहद को गुणों का खजाना भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्यों कि इसके अंदर  प्रोटीन, अमीनो एसिड, विटामिन, और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। इनमें से ज्यादातर तत्व कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट बनाने में भी इस्तेमाल किए जाते हैं। आप इसके जरिए भी माथे की झुर्रियों से छुटकारा पा सकते हैं। 

  • इसके लिए  सबसे पहले आपको 2 चम्मच शहद, एक साफ कपड़ा और थोड़ा गर्म पानी लेना होगा। । 
  • अब कपड़े को गर्म पानी में डाले और उससे थोड़ा सा निचोड़ लें। 
  • इसके बाद कपड़े को पानी में डालें और अपने माथे पर कुछ देर के लिए रखें।
  • इससे आपके माथे के छिद्र खूल जाएंगे। अब शहद को अपने माथे पर लगाएं। 
  • 20 मिनट के बाद द पानी से माथे को धो लें। 

माथे की झुर्रिया का इलाज – Treatment for ForeHead Wrinkles in Hindi

हमारे ऐसे बहुत से रिडर्स हैं जो इसका सटीक इलाज या इलाज की प्रकिया के बारे में जानना चाहते होंगे। ऐसे में अगर आप घरेलू उपाय ना अपना कर अगर दवाइयों या इलाज का सहारा लेना चाहते हैं तो आप यह भी कर सकते हैं। 

माथे की झुर्रिया हटाने की दवाइयाँ

  • डॉक्टर आपको इस समस्या के लिए ऐसी दवा दे सकते हैं जिसके अंदर रेटिनोइड हो। यह एक प्रकार का विटामिन ए होता है। इसकी मदद से दाग धब्बे और झुर्रिया हटाने में मदद मिलती है। 
  • अगर आप डॉक्टर से परामर्श लेते हैं तो आपको वह रिंकल्स से छुटकारा पाने की कोई क्रीम भी दे सकते हैं। आपको बता दे कि बाजार में ओले और अन्य ब्रांड की कई क्रीम हैं जो दावा करती हैं कि आपकी स्किन से झुर्रियां हटा देंगी। 

इलाज 

  • डॉक्टर आपको इस समस्या के लिए बोटोक्स के इंजेक्शन भी दे सकते हैं। इसके जरिए बहुत आसानी से और तेजी से माथे की झुर्रिया गायब हो जाती हैं। 
  • अगर आप डॉक्टर से सलाह मश्वरा करते हैं तो वह आपको लेजर रिसर्फेसिंग का सुझाव भी दे सकते हैं। इस प्रक्रिया में लेजर के जरिए माथे की सभी झुर्रियां गायब कर दी जाती हैं। 
  • माथे के रिंकल्स से छुटकारा पाने के लिए एक्यूपंचर भी एक कारगर विधि मानी जाती है। 

आंखों के नीचे से झुर्रिया हटाने के घरेलु उपाय – Home remedies for Wrinkles Under Eyes in Hindi
आंखों के नीचे से झुर्रिया हटाने के घरेलु उपाय - Home remedies for Wrinkles Under Eyes in Hindi

दोस्तों जैसे की अब तक आपने देखा की हमने आपको माथे के रिंकल्स हटाने के कुछ घरेलू उपाय बताए। अब हम जानेंगे कि किस तरह आंखों के नीचे की झुर्रियों से छुटकारा पाया जा सकता है। यूं तो ऐसी बाजार में ढेरों क्रीम या दवाइयाँ है जो आंखों के नीचे झुर्रिया हटाने का दावा करती हैं। लेकिन फिर भी लोग इसके घरेलू उपाय खोजते रहते हैं। तो चलिए जानते हैं आंखों के नीचे से रिंकल्स हटाने के घरेलू तरीके

आंखों के नीचे से झुर्ऱियां हटाने के लिए ग्रीन टी

अब अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि आपको ग्रीन टी को अपनी आंखों के नीचे लगाना है, तो बता दे की आप पूरी तरह गलत हैं। आपको केवल रोजाना ग्रीन टी का सेवन करना है। ग्रीन टी के सेवन से आपकी आंखों के नीचे आई झुर्रिया हट जाएंगी। आपको बता दें कि इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसके अलावा ग्रीन टी के अंदर ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो बढ़ती उम्र के असर को कम कर देते हैं।

ठंडी मलाई दिलाएगी आंखों के पास पड़ी झुर्रियों से छुटकारा

दूध के अंदर से निकली मलाई के अंदर गजब के तत्व मौजूद होते हैं। यह तत्व ना केवल आपको सेहतमंद रखते हैं बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी बेहद फ़ायदेमंद होते हैं। आपको आंखों के पास से रिंकल्स हटाने के लिए केवल थोड़ी सी ठंडी मलाई और नींबू का रस लेना होगा। 

  • सबसे पहले आप मलाई और नींबू का रस लें। 
  • अब इन दोनो को अच्छी तरह मिलाएँ। 
  • इसे सोने से पहले रोज रात को आंखों के नीचे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। 
  • लगाने के 15 से 20 मिनट बाद इसे धो लें। 
  • आप सप्ताह में 3 बार इस उपाय को दोहराए। 

बेसन शहद का पैक

बेसन और शहद दोनों ही स्किन के लिए बेहद फ़ायदेमंद माने जाते हैं। आप आंखों के नीचे से झुर्रिया हटाने के लिए बेसन और शहद के पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन और शहद के अंदर बहुत से ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा के लिए जरूरी होते हैं। 

  • आंखों के पास की झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आपको सबसे पहले शहद और बेसन का पैक तैयार करना होगा। 
  • अब इस पैक को नीचे से ऊपर की ओर रिंकल्स पर लगाना होगा. 
  • लगाने के बाद आप इसे सूखने के लिए छोड़ दें। 
  • इसमें करीब आधे घंटे का समय लगेगा। आधे घंटे बाद फेस को पानी से धो लें। ध्यान रहे किसी प्रकार के फेस वॉश का इस्तेमाल ना करें।
  • अगर आप इस उपाय को अपना रहे हैं तो कम से कम दो महीने तक इसे रोजाना दोहराते रहें।

अनानास से जाएंगी आंखों के पास के रिंकल्स

अनानास खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही त्वचा के लिए फायदेमंद भी हैं। आपको बता दे बाजार में बहुत से प्रोडक्ट हैं जो अनानास के जरिए बनाए जाते हैं। यह प्रोडक्ट आपकी त्वचा को साफ और जवान बनाए रखने का काम करते हैं। आप चाहें तो झुर्रियों के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

  • इसके लिए आपको एक अनानास का छोटा सा भाग लेकर छिलना और काटना होगा। 
  • अनानास के छोटे छोटे भागों में काटे और इसका रस निकाल ले। 
  • रस निकलाने के बाद इसे अपने फेस पर अच्छी तरह लगाएं।
  • जब यह पूरी तरह सूख जाए तो आप साफ पानी से इसे वाश कर लें। 
  • आप चाहें तो इस उपाय को रोज दोहरा सकते हैं। 

पपीते के जरिए हटाएं झुर्रियां

पपीता का सेवन सदियों से तरह तरह की बीमारियों में किया जाता है। इसके जरिए बहुत सी बीमारियां तक ठीक हो जाती हैं। यही नहीं यह रिंकल्स हटाने के लिए भी बहुत कारगर सिद्ध होता है। इसके अंदर मौजूद बोमिलेन नाम का एंजाइम होता है जिसमें इन्फ्लेमेट्री गुण होता है। यह गुण हमारी स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। आप झर्रियां हटाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

  • इसके लिए आपको सबसे पहले पपीते का रस निकालना होगा। 
  • अब इस रस को अपनी आंखों के नीचे दी गई झुर्रियों पर लगाएं। 
  • लगाने के 15 से 20 मिनट बाद जब यह सुख जाए तो चेहरे को पानी से धो लें। 

कैस्टर ऑयल से हटाएं आंखों के नीचे की झुर्रियां

आपको बाजार में आसानी से कैस्टर ऑयल मिल जाएगा। इस ऑयल की कुछ बूंदें लें और अपनी आंखों के नीचे की स्किन पर लगा लें। आप रोज रात को सोने से पहले इसे लगाएं और सो जाएं। सुबह उठकर चेहरा धो लें। आप इस ऑयल को रोजाना फेस पर लगा सकते हैं। 

नारियल तेल से हटेंगी आंखों के पास की झुर्रियां

नारियल तेल आपके माथे ही नहीं बल्कि आपको आंखों के नीचे पड़े रिंकल्स से भी छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए आपको केवल रोज रात सोते समय नारियल तेल की कुछ बूंदे लेनी हैं और अपनी आंखों के नीचे लगा कर हल्की मसाज करनी है। इससे आपकी आंखों के नीचे पड़ी झुर्रिया कम होने लगेंगी। 

एवोकाडो का इस्तेमाल

एवोकाडा एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है। इसके अंदर मौजूद तत्व शरीर के हर भाग को फायदा पंहुचाते हैं। इसके इस्तेमाल से आप झुर्रियों से भी छुटकारा पा सकते हैं। 

  • इसके लिए आपको सबसे पहले इस फल का पल्प निकलना होगा।
  • अब इसके पल्प को अपने हाथों से मैस करें और चेहरे के प्रभावित एरिया पर लगाएँ। 
  • लगाने के 15 से 20 मिनट बाद फेस धो ले। 
  • आप चाहें तो इसका उपयोग रोज कर सकते हैं। 

टमाटर से हटाएँ आंखों के नीचे की झुर्रियां

टमाटर का सेवन लगभग हर घर में होता है। इसके अलावा स्किन पर भी टमाटर बहुत फ़ायदेमंद रहता है। 

  • इसके लिए आपको सबसे पहले टमाटर को काट कर छोटें पीस करने हैं। 
  • अब इसे मैस करना है और इसके रस को प्रभावित जगह पर लगाना है। 
  • सूखने के बाद आप साफ पानी से फेस वॉश कर लें।

चेहरे से झुर्रिया हटाने के घरेलू उपाय – Home Remedies For Face Wrinkles in Hindiचेहरे से झुर्रिया हटाने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Face Wrinkles in Hindi

अगर आप अपने चेहरे को हमेशा दमकता और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो आपको अपने चेहरे को ख्याल रखना होगा। आपके चेहरे पर पड़ी झुर्रियो से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू उपाय का सहारा ले सकते हैं। अब तक हमने आपको माथे और आंखों के नीचे पड़ी झुर्रिया हटाने के घरेलू उपाय बताए हैं। अब हम आपको चेहरे से झुर्रियां हटाने के घरेलू उपाय बताएंगे। हालांकि ऊपर बताए गए उपाय को आप पूरे चेहरे पर भी अपना सकते हैं। लेकिन चलिए जानते हैं चेहरे से झुर्रियां हटाने के कुछ अन्य उपाय

एग व्हाइट से हटाएं चेहरे की झुर्रियां

एग व्हाइट का इस्तेमाल बालों के लिए भी किया जाता है। लेकिन यह चेहरे पर आए रिंकल्स के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद रहता है। दरअसल इसके अंदर मौजूद तत्व फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान को रोकते हैं। अगर आपको भी चेहरे से रिंकल्स हटाने हैं तो आप इस उपाय को आजमा सकते हैं।

  • सबसे पहले एक एग व्हाइट ले और इसे अच्छी तरह फेंट लें।
  • अब इसे हल्के हाथो से अपने चेहरे के प्रभावित एरिया पर लगाएं।
  • लगाने के बाद जब यह पूरी तरह सूख जाए। 
  • तो गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें। इससे जल्दी ही आपके चेहरे पर पड़े रिंकल्स कम होने लगेंगे। 
  • आप इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो बार दोहरा सकते हैं। 

एलोवेरा से चेहरे के रिंकल्स हटाए

एलोवेरा के जेल को इस्तेमाल करने का तरीका और फायदा हम आपको ऊपर बता चुके हैं। अब आप चाहे तो आप एलोवेरा जेल के जरिए चेहरे के रिंकल्स से छुटकारा पा सकते हैं। 

हल्दी से जाएंगे चेहरे की झुर्रियां

हल्दी कितनी गुणकारी है इसके बारे में हम सभी ने सुना है। किसी तरह की चोट  हो या सब्जी का स्वाद और रंग बेहतर करना हो, तो इन सभी में हल्दी का उपयोग किया जाता है। हल्दी के जरिए आप अपनी स्किन का भी ध्यान भखूबी रख सकते हैं। इसके अलावा यह चेहरे की झुर्रियो के लिए भी हल्दी फायदेमंद रहती है। 

  • इसके लिए आपको केवल एक चम्मच हल्दी और थोडी़ मात्रा में गन्ने का रस लेना है। 
  • अब दोनों चीजों को मिला कर एक पेस्ट तैयार कर लें। 
  • इस पेस्ट को अपने चेहरे पर आराम आराम से लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। 
  • अब आप इसे गुनगुने पानी से धो लें। 
  • आप इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो बार दोहराएं।

कीवी फल का झुर्रिया के लिए इस्तेमाल

किवी फल को विटामिन सी का बहुत बेहतरीन श्रोत माना जाता है। इसके अलावा ऐसे कई शोध हो चुके हैं जो बताते हैं कि इसके अंदर मौजूद गुण, स्किन के लिए फायदेमंद हैं। इसके नियमित उपयोग से चेहरे पर पड़ी झुर्रियां भी गायब होने लगती हैं। 

  • इसके लिए आप सबसे पहले एक छोटे आकार का किवी फल ले औंर इसे छील लें। 
  • अब इसके गूदे के जरिए पेस्ट तैयार कर लें। 
  • इसके बाद पेस्ट को अपने चेहरे पर हर जगह लगाएं। 
  • लगाने के 15 से 20 मिनट बाद जब यह सूख जाए तो इसे पानी से धो दें। 
  • इस प्रक्रिया को आप सप्ताह में दो बार दोहरा सकते हैं। 

नारियल तेल का उपयोग

नारियल तेल का इस्तेमाल भी आप चेहरे के रिंकल्स के लिए कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के तरीके के बारे में हमने ऊपर विस्तार से बताया है। 

अरंडी का तेल रिंकल्स के लिए 

अरंडी के तेल का इस्तेमला भी स्किन को नरिश करने और खूबसूरत बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा चेहरे कि झुर्रियों पर भी यह बहुत असरदार रहता है। 

  • इसके लिए आप कुछ बूंदे तेल की लें और एक रूई के जरिए अपने चेहरे पर लगा लें।
  • लगाने के साथ हल्के हाथो से मसाज करें। 
  • आप रोजाना इसका इस्तेमाल सोते समय या दिन में भी कर सकते हैं। 
  • इसे लगाने के 30 मिनट बाद चेहरा धो लें। 

विटामिन ई कैप्सूल

विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कई तरह के फेस पैक और क्रीम में किया जाता है। इससे स्किन पूरी तरह ग्लोइंग बन जाती है। दरअसल इसके अंदर ऐसे एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो स्किन पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करता है। 

  • आप इसके लिए सबसे पहले कुछ कैप्सूल लें और इन्हे अपने चेहरे पर लगा लें। 
  • लगाने के कुछ देर बाद जब यह सूख जाए तो चेहरा पानी से धो लें। 
  • आप रोज रात को इस उपाय को दोहरा सकते हैं। 

सेब का सिरका

सेब के सिरके से स्किन को मुलायम और टाइट किया जाता है। इसके अलावा सेब के सिरके के फायदे चेहरे की झुर्रियों पर भी होते हैं। दरअसल इसके अंदर एक्सफोलिएट होता है जो मृत त्वचा को हटाने का कार्य करता है। 

चेहरे से झुर्रियां हटाने के लिए आपको सबसे पहले सेब का सिरका और शहद लेना है। 

  • अब इन दोनो को अच्छी तरह मिला कर अपने चेहरे पर लगाना है। 
  • 15 मिनट बाद जब यह पूरी तरह सूख जाए तो फेस को गुनगुने पानी से धोना है। 

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको झर्रियों से जुड़ी तमाम जानकारी और उनसे छुटकारा पाने के तमाम उपाय साझा कर दिए हैं। अगर आप चाहें तो इन उपाय को अपना सकते हैं। लेकिन अगर आपको संदेह है तो आप डॉक्टर की सलाह पर भी इन उपाय को फॉलो कर सकते हैं। अगर हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या धूम्रपान से भी चेहरे पर झुर्रियां पड़ती हैं?

    हां, स्मोकिंग करने से चेहरे पर झूर्रिया आने लगती हैं।

  2. क्या रिंकल्स हटाने के लिए इंजेक्शन भी लगाए जाते हैं?

    हां, रिंकल्स हटाने के लिए बोटोक्स के इंजेक्शन लगाए जाते हैं।

  3. क्या नींद पूरी ना होने से भी चेहरे पर झुर्रिया होने लगती हैं?

    हां, नींद की वजह से भी यह समस्या होती है।

  4. माथे पर झुर्रियां पड़ने का कारण उम्र भी है क्या?

    हां, झुर्रियां पड़ने का मुख्य कारण उम्र भी है।

You may also like

Comments are closed.