पेट की चर्बी कम करने के उपाय
WORKOUTWEIGHT LOSS

पेट कमर और साइड की चर्बी घटाने की 21 एक्सरसाइज, डाइट और योगा

Main points

पेट, कमर और साइट पर बढ़ी चर्बी हमारे शरीर पर सबसे पहले दिखाई देने लगती है। एक बार यह चर्बी बढ़नी शुरू हुई तो फिर इसे कम करने के लिए लोग ना जाने क्या क्या करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि पेट की चर्बी कम करने का तरीका क्या है। अगर आप भी इसी तरह के एक्सट्रा फैट से परेशान हो गए हैं तो घबराइए मत। क्यों कि पेट कम करने के उपाय, एक्सरसाइज या डाइट हम आपको सभी तरह की जानकारी देंगे। हमारे द्वारा बताई गई पेट कम करने की एक्सरसाइज फॉलो करने के बाद आप महज एक महीने में ही इससे छुटकारा हासिल कर पाएंगे। आइए जानते हैं पेट कम करने के उपाय सबसे इफेक्टिव एक्सरसाइज के बारे में…..

अगर आप Pet Kam Karne Ke liye Yoga के विकल्प खोज रहें हैं, तो हम इसके बारे में भी आपको बताएंगे। चलिए आज मिलकर हटाते हैं पेट कमर और साइड की चर्बी को।

पेट की चर्बी बढ़ने के कारण -Causes of Stomach and Belly Fat in Hindi पेट कम करने के उपाय एवं एक्सरसाइज और इसके बढ़ने के कारण -Tips To Reduce Belly and Side Fat in Hindi

हम सभी को आकर्षित शरीर बेहद पसंद होता है, लेकिन कुछ लोग इसे मेनटेन करने की कोशिश करते रहते हैं और हमेशा अच्छे दिखते हैं, जबकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो समय ना होने का हवाला देते हैं। कुछ तो आपको ऐसे भी दिखाई देंगे कि भाई एक्सरसाइज करके क्या कर लेंगे। एक दिन मरना तो है ही। अगर आप भी ऐसे लोगों को जानते हैं तो उनके नाम नीचे कमेंट जरूर करें। खैर अगर हम बात करें पेट कम करने की एक्सरसाइज और अन्य उपाय की तो इसकी सबसे अच्छी बात यह होती हैं कि आपको कही जाने की जरूरत नहीं है। आप कहीं भी हो आप इन एक्सरसाइज को कर सकते हैं।  हालांकि इसके साथ आपको कुछ डाइट में भी बदलाव करना होगा। तभी यह एक्सरसाइज अधिक असरदार साबित होंगी।

पेट पर या शरीर के किसी भी भाग पर थोड़ा बहुत फैट होना स्वाभाविक है, लेकिन अगर यह अधिक होने लगे तो यह फैट नई नई बीमारियों को न्यौता देता है। आज हम आपको पेट कम करने का व्यायाम तो बताएंगे ही साथ ही यह भी बताएंगे कि आखिर क्यों पेट या शरीर के अन्य भाग पर चर्बी चढ़ने लगती है। इसके अलावा पेट और कमर कम करने के लिए योगा और अन्य उपाय भी बताएंगे।

Genetics

अगर आपके घर परिवार में कोई ऐसा व्यक्ति है जिसका शरीर पहले से ही मोटापे का शिकार है, तो सभंव है कि आप भी इसकी चपेट में आ गए हों। लेकिन इसका मतलब कतई यह नहीं है कि आप इससे छुटकारा नहीं पा सकते। अगर आप अपनी डाइट सही तरह मैनेज करें और थोड़ी पेट की एक्सरसाइज करें तो आप पेट की चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं।

प्रोटीन डाइट ना लेने पर बढ़ता है पेट

आज कल के दौर में लोगों के पास खाने पीने तक का समय नहीं होता, जबकि हर व्यक्ति खाने के लिए ही जिंदगीभर कमाता है। काम की वजह से कभी आप खाना नहीं खाते तो कभी अधिक मात्रा में खा लेते हैं। इन सभी चीजों के बीच शरीर को उचित मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाते। जिसकी वजह से पेट, साइड और कमर के आस पास सबसे अधिक चर्बी जमनी शुरू हो जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आपको केवल अपनी डाइट को सही तरह से लेना शुरू करना है और व्यायाम करना है।

तनाव से बढ़ सकती है पेट की चर्बी

आज कल की भाग दौड़ में इंसान केवल एक दूसरे को पछाड़ने के लिए इतना पागल हो गया है कि वह खुद सूकून के दो पल तक नहीं बिताता। ऐसे में कभी किस चीज की टेंशन कभी किस चीज की। यही तनाव आपके शरीर में चर्बी तो बढ़ाता ही है, साथ ही यह अंदरुनी रूप से आपको कमजोर भी बना देता है।

हार्मोन में बदलाव से बढ़ती है चर्बी

उम्र के साथ साथ अक्सर पुरुष और महिला दोनो में ही हार्मोन बदलने लगते हैं, जिससे सबसे पहले पेट, साइड और कमर पर चर्बी जमा होनी शुरू हो जाती है। आमतौर पर यह बदलाव महिलाओं में अधिक देखने को मिलते हैं। 40 साल की आयु पार होने के साथ साथ ही महिलाओ में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम और एंड्रोज हार्मोन का स्तर ज्यादा होने लगता है। यही कारण है कि पेट, कमर और साइड के आस पास चर्बी जमा होनी शुरू हो जाती है।

गैसट्रोइंटेस्टाइनल कमजोर होने से बढ़ती है ओबेसिटी

उम्र के साथ साथ पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है, साथ ही गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। इसके कारण भी पेट की चर्बी बढ़ सकती है।

फीजिकल एक्टिविटी जीरो

तकनीक जितनी फायदेमंद है उतने ही उसके नुकसान भी हैं। एक तरफ सिर्फ आपके एक क्लिक पर आपका काम हो जाता है। लेकिन इसी के कारण फीजिकल वर्क बिलकुल बंद हो गया। जिसकी वजह से पूरे दिन आपको केवल बैठे बैठे काम करना होता है। यह भी एक मुख्य कारण है जिसकी वजह से पेट और कमर के आस पास फैट जमा हो जाता है।

मांसपेशियों में ढीलापन

लंबे वक्त से किसी भी तरह की शाररिक मेंहनत ना हो पाने की वजह से मासपेशियां ढीली पड़ने लग जाती हैं। यह भी एक कारण है जिसकी वजह से पेट और कमर के आस पास फैट जमने लगता है। हालांकि इस पर अभी कोई ठोस रिसर्च नहीं हुई है। लेकिन इसे भी एक मुख्य कारण के रूप में ही देखा जाता है

दूसरी बीमारियां

हमारे शरीर में कभी भी कोई बीमारी होने लगती है, जिसकी वजह से भी मोटाप बढ़ने लगता है। थायराइड, किडनी संबंधी समस्या और हार्ट फेल से भी मोटापा बढ़ सकता है। चलिए जानते हैं पेट कम करने की एक्सरसाइज के बारे में

पेट और साइड की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज – Pet Kam Karne Ke Upay पेट और बैली फैट कम करने के उपाय एवं एक्सरसाइज - Tips To Reduce Stomach And Belly Fat in Hindi

दौस्तों वजन कम करना हो या फैट कम करना हो इसमें एक्सरसाइज या यूं कहें कि फीजिकल एक्टिविटी करना बेहद जरूरी है। पेट और बैली फैट कम करने के लिए तो एक्सरसाइज और भी ज्यादा जरूरी है, ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर के हिस्से पर बिना एक्सरसाइज के फैट जमा हो ही जाता है।

पेट घटाने के लिए स्वीमिंग करना

अगर आप बहुत तेजी से अपने शरीर में बदलाव करना चाहते हैं तो आप स्वीमिंग करना शुरू करें। आप रोजाना एक घंटे स्वीमिंग करें। जिन भी लोगों को एक्सरसाइज करना बोरिंग लगता है और वह चर्बी घटाने का कोई बेहतर तरीका खोज रहे हैं तो उनके लिए स्वीमिंग सबसे बेहतर विकल्प है। 

साइकिलिंग है पेट का व्यायाम

अगर आप पूरे दिन बैठ कर काम करते हैं और एक्सरसाइज के लिए बिलकुल समय नहीं निकाल सकते, तो आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प साइकिलिंग करना है। आप अपने दफ्तर जाते आते समय साइकिलिंग करें। इसे दो फायदे होंगे पहला आपके शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी से छुटकारा हासिल कर पाएंगे। दूसरा इससे आप इंधन और प्राकृति को भी बचाने का काम करेंगे।

पैदल चलने का लक्ष्य बनाएं

अगर आप पूरे दिन केवल बैठने का काम करते हैं और किसी भी तरह की चीज के लिए समय नहीं निकाल पाते। तो आपके लिए सबसे आसान है कि आप पैदल चलना शुरू करें। आप घर या दफ्तर के बीच की थोड़ी बहुत दूरी पैदल चल कर तय करें। इसके अलावा जितना हो सके सीढ़ीयो के जरिए ऊपर नीचे जाएं, लिफ्ट का इस्तेमाल बंद कर दें।

जिम जाकर घटाएं पेट की चर्बी

आप अपने आस पास कि जिम जाएं और वहा जा कर वेट ट्रेनिंग शुरू कर दें। अगर आप अपने पेट, साइड और कमर के अलावा पूरे शरीर को अतिरिक्त फैट से छुटकारा दिलाना चाहते हैं तो आप जिम में वेट ट्रेनिंग करें। यंहा जिम इसंट्रक्टर की मदद से हर पार्ट की सप्ताह में दो बार ट्रेनिंग करें। इसके अलावा पेट की एक्सरसाइज रोजाना करें।

सीढ़ियां को करें इस्तेमाल

हमे आराम और तकनीक की इतनी आदत हो गई है, कि हम किसी भी तरह का प्रयास ही नहीं करते। इसलिए आप अपने आस पास कही भी जाएं और वहां सीढ़ियां हो तो सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। सीढ़ियां चढ़ने उतरने से आपके शरीर से अतिरिक्त फैट खत्म तो होगा ही। साथ ही आपका दिमाग भी तेज और एक्टिव होगा। यह बात हम नहीं कह रहे, बल्कि ऐसी कई रिसर्च हैं जो इस बात पर मौहर लगाती हैं। 

प्लैंक से स्लिम होगा पेट

पेट कम कैसे किया जाए इस सवाल का सबसे सटीक जवाब प्लैंक भी हो सकता है। दिखने में बेहद सरल लगने वाला यह व्यायाम आपके पूरे शरीर पर इफेक्ट डालता है। हालांकि इसका असर सबसे अधिक पेट पर ही होता है। आप इसे कुछ सैकैंड से शुरू करना शुरू करें और जितना आगे बढ़ा सकते हैं उतना आगे बढ़ाएं। यह एक्सरसाइज आपके पेट पर सबसे अधिक और सबसे जल्दी प्रभाव डालेगी।

बेसिक क्रंच घटाएगें पेट की चर्बी

आप अगर अपने पेट को जल्द से जल्द फ्लैट करना चाहते हैं तो सबसे पहेल आपको इसी व्यायाम से शुरूआत करनी होगी। आपको जानकर हैरानी होगी, भाग मिल्खा भाग के लिए फर्दीन खान ने रोजाना 5500 कंच्र लगाए थे। इसके अधिक असर के लिए आप अपने पेट पर किसी तरह का वेट रख सकते हैं और फिर क्रच मार सकते हैं। यह आपके पेट के ऊपरी भाग से फैट हटाने का काम करेगा।

लैग रेजिज

सबसे पहले आप पीठ के बल लेट जाएं, अब अपने दोनो पैरों को एक साथ धीरे धीरे ऊपर उठाए और धीरे धीरे ही इसे नीचे लाएं। इस प्रक्रिया को आराम से 15-20 बार दौहराएं। इस एक्सरसाइज के कम से कम 4 सैट लगाएं। यह व्यायाम मुख्य रूप से आपके पेट के निचले हिस्से पर काम करती है। 

कैंची

सबसे पहले सीधे पीठ के बल लेट जाएं, इसके बाद अपने दोनो हाथो को पीछे की ओर रखें। अब अपने दोनो हाथों और पैरों को एक साथ आसमान की तरफ उठाएं। इन्हे जितना ऊपर हो सके उतना ऊपर तक लेकर जाएं। इसी प्रक्रिया को 10-15 बार करें। इस व्यायाम के भी आप चार सैट जरूर लगाएं।

साइड प्लैंक से घटेगी साइड की चर्बी

अगर आप अपने साइड के फैट से बहुत परेशान हैं तो आपके लिए साइड प्लैंक बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होगी। सबसे पहले आप एक तरह साइड के बल ही लेटें, इसके बाद आप अपनी कोहनी के सहारे से ही लेटें, इसमें आपको अपनी कोहनी के सहारे कुछ देर तक खुद को स्टैंड करके रखना होगा। इसी प्रक्रिया को दोनो साइड से करें। इससे आपकी कमर और साइड की चर्बी बर्न होनी शुरू हो जाएगी।

वाइपर से कटेगा पेट का फैट

आपको बता दें कि यह व्यायाम थोड़ा एडवांस है, यानी अगर आप पेट कम करने की बेसिक एक्सरसाइज कर चुके हैं तो ही आप इस एक्सरसाइज को कर पाएंगे। यह वाइपर नाम का व्यायाम आप लेट कर या लटक कर भी कर सकते हैं। इसमें आपको लटक कर अपने पैरों को ऊपर की ओर ले जाना होता है और कार के वाइपर की तरह ही अपने पैरों को लेफ्ट राइट करना होता है। अगर आप लटक कर इस व्यायाम को नहीं कर पा रहे तो आप इसे जमीन में पीठ के बल लेट कर भी कर सकते हैं। इसमें आपको अपने पैरों को आसमान की तरफ रखना होगा और हाथों को सर के पीछे। फिर वाइपर की तरह ही पैरों को लेफ्ट राइट करना होगा।

साइड क्रंच

यह एक्सरसाइज आपको पीठ के बल लेट कर ही करनी होंगी। इसके लिए आप सबसे पहले लेट कर अपने घुटनों को मोड़ ले, अब अपने सिर आसमान की तरफ देखते हुए कम को उठाए, एक बार लेफ्ट और एक बार राइट। इस तरह 12-15 रैप दौहराएं। इस व्यायाम के कम से कम 3 सैट जरूर लगाएँ।

पेट कम करने की नई घरेलू एक्सरसाइज – Pet Kam Karne ke Nayi Exercise
घर पर पेट कम करने की नई एक्सरसाइज एवं उपाय - Home Exercise For Stomach Fat and Belly Fat in Hindi

पेट और बैली फैट कम करने की आपने बहुत सी एक्सरसाइज पढ़ी होंगी लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज भी बताएंगे जिसके जरिए आप आसानी से घर से ही पेट और कमर की चर्बी कम कर सकते हैं। लेकिन केवल अगर आप एक्सरसाइज या योग पर निर्भर हैं तो ध्यान रहे कि यह थोड़ा मुश्किल होगा। क्योंकि मोटापा घटाने के लिए एक्सरसाइज जितनी जरूरी है उतना ही जरूरी है सही खान पान। बल्कि जानकार तो यहां तक कहते हैं कि एक्सरसाइज केवल 2 प्रतिशत काम करती है। जबकि डाइट आपके शरीर पर 80 प्रतिशत कार्य करती है। आइए जानते हैं पेट कम करने की नई और असरदार एक्सरसाइज के बारे में।

पेट की चर्बी कम करे बर्पी एक्सरसाइज

यह एक्सरसाइज आपके पेट और कमर की चर्बी कम करने में सबसे ज्यादा असरदार साबित हो सकती है। इस एक्सरसाइज को अगर आप सुबह के समय खाली पेट करते हैं तो परिणाम अधिक चौका देने वाले मिलेगे। इसके लिए आपको पहले हाथ ऊपर करके जंप लगानी होगी और फिर नीचे आते हुए घुटनों को मोड़ते हुए पुशअप्स वाली पोजीशन में आना होगा और अपनी चेस्ट को जमीन पर लगाना होगा। इसके बाद वापस आना है और फिर जंप लगानी है। आप इसके 6-10 रेप लगा सकते हैं। इसके 3 सेट रोजाना खाली पेट लगाएं।

जंपिंग जैक्स से खत्म होगी पेट की चर्बी

जंपिंग जैक एक्सरसाइज बहुत ही सरल है इस एक्सरसाइज को आप अपने कमरे में या घर की छत पर भी कर सकते हैं। इसके लिए केवल आपको सीधा खड़ा होना है और कूदते हुए अपने हाथों को सीधा ऊपर की ओर ले जाते हुए मिलाना है, इस दौरान आप सिर के ऊपर ले जाकर ताली भी बजा सकते हैं। इसमें आपके पैर जंप करते हुए खुलेंगे। इससे चर्बी आसानी से खत्म की जा सकती है।

रस्सी कूदने से घटेगी पेट की चर्बी

बहुत से लोगों को लगता है कि चर्बी कम करने के लिए रनिंग करना सबसे इफेक्टिव है। लेकिन एक तरीका और है जो बेहद असरदार है। वह है स्किपिंग रोप से कूदना। आपको बता दें केवल एक मिनट रस्सी कूदने से आप 10 कैलोरी तक जला लेते हैं। लेकिन आप इसे कम से कम रोजाना 20 मिनट जरूर करें। इससे आपके पटे की चर्बी तो कम होगी ही साथ ही शरीर के अन्य हिस्से का भी फैट कटेगा।

स्पॉट रनिंग से कम होगी चर्बी

रनिंग करना हमारे पैरों के लिए ही नहीं बल्कि हमारे पूरे शरीर के लिए फायदेमंद रहता है। वही अगर आप बाहर जाकर दौड़ना पसंद नहीं करते तो आप स्पॉट रनिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल एक जगह पर खड़े होना है और वही पर खड़े होकर दौड़ना है। यानी आपको केवल दौड़ने का नाटक करना एक ही जगह खड़े होकर। इससे आपके पूरे शरीर की चर्बी आसानी खत्म हो जाएगी। लेकिन इसका ज्यादा असर आपके पेट और बैली फैट पर पड़ेगा। यह Pet Kam Karne Ki Exercsie Image में से बेस्ट है।

लटकना करें शुरू

आपने बचपन में अक्सर अपने माता पिता को कहते सुना होगा कि लंबा होना है तो लटकना शुरू करो। लेकिन शायद आपके माता पिता भी इस बात को नहीं जानते होंगे कि इसके लटकने की वजह से पेट की चर्बी भी घटने लगती है। कमाल की बात यह है कि इसमें आपको कुछ नहीं करना। बस एक जगह देखकर अधिक से अधिक समय तक केवल लटके रहना है। इससे आपके पेट की चर्बी खत्म हो जाएगी।

फैट रिड्यूसर से घटाएं पेट का फैट

यह एक्सरसाइज भी आप आसानी से घर में ही कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल एक जगह खड़ा होना है और अपने दोनों हाथों को कमर पर रखना है। अब एक बार दाया तो एक बार बायां पैर आगे पीछे लाते हुए जंप करना है। लेकिन इस दौरान ये ध्यान रखें की आपकी कमर मुड़ी हुई या झुकी हुई ना हो। जंप करने से हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसके अलावा मेटाबॉलिज्म भी स्ट्रांग होता है और ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ती है।  आप इस एक्सरसाइज को तीन से चार बार करें। इसमें आप एक बारी में 40 से 50 बार आगे पीछे हों। 

लाइट जंपिंग है पेट कम करने की एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को आपको एक जगह पर खड़े होकर अपने पैरों को एक एक करके उठना है। यह लगभग स्पॉट रनिंग जैसी एक्सरसाइज ही है। बस इस एक्सरसाइज में आपको कूदना होता है और उसमें दोड़ना। इस दौरान अपने हाथों को सामने की ओर रखें और कमर तक रखें। कूदने के दौरान इस बात का ध्यान रखें की आपके घुटने आपके हाथों को छूकर नीचे जाएं। आप एक बार में कम से कम 30 जंप जरूर लगाएं। आप इस एक्सरसाइज के तीन से चार सेट लगाएं।

पेट की चर्बी कम करने वाले योगासन – Yoga For  Reduce Belly Fat पेट की चर्बी कम करने के उपाय के  लिए यह योग करें - Yoga For  Reduce Belly Fat

अब हमारे कुछ रिडर्स ऐसे भी हैं जो काफी उम्र के हो चुके हैं। अब ना तो वह जिम में जा कर उतनी कसरत कर सकते हैं, ना ही ऊपर बताई गई किसी तरह की एक्सरसाइज, इसलिए हम ऐसे लोगों के लिए कुछ योगासन भी लाए हैं। जिन्हे कोई भी आसानी से कर सकता है और अपने पेट की चर्बी को कम कर सकता है। 

नौकासन करें

पेट, कमर और साइड की चर्बी जितनी आसानी से आ जाती है, उतना ही मुश्किल इससे छुटकारा पाना है। इसके लिए आप नौकासन जरूर करें। इसके लिए सबसे पहले कमर के बल लेट जाएं अब अपने पैरों को 45 डिग्री पर लेकर जाएं वही हाथों को 60 डिग्री पर इसमें आपकी कमर उठी रहेगी। योगा करते समय आपका पूरा भार केवल आपके हिप्स पर होगा। इसे करने से छोटी आंत बढ़ी आंत और पाचन तंत्र बेहतर होता है। अब यह सोचना बंद करें कि क्या करें, और अपने रोजाना की दिनचर्या में नौकासन को शामिल करें।

यह लोग ना करें>>> जिन भी लोगों को कमर पेट संबंधित किसी तरह की बीमारी है। वह इसे ना करें, साथ ही गर्भवती महिलाएं भी इस आसन को करने की गलती ना करें।

अनुलोम-विलोम प्रणायाम करें

इस योगासन के बारे में तो आपने टीवी वगैरा में भी बहुत देखा होगा। इसके लिए आपको केवल चौकड़ी मार कर बैठना है और अपनी आंखे बंद करनी है। इसके बाद अपने दांए हाथ के अंगूठे से दांए तरफ की नासिक छिद्र को बंद कर दें और बाई नासिका से सांस लें। दिखने में साधारण सा यह योगासन मोटापा कम करने में बेहद कारगर साबित होता है। मुख्य रूप से इसे नाड़ी शोधन प्रणायाम भी कहते हैं। इसे रोजाना करने से शरीर में रक्त प्रवाह ठीक रहता है।

बालासन करे

इसे करने के लिए आपको सबसे पहले दोनो घूटने मोड़ कर बैठना होता है। इसके बाद अपने आगे कि तरह अपना सिर जमीन से लगा कर रखना होता है। इस बीच आपके हाथ बिलकुल सामने ही रहते हैं।  इसे आप 10 मिनट तक कर सकते हैं। यह पेट की वसा कम करने के लिए सबसे बेहतर विकल्प है। इस आसन को करते समय योग करने वाले व्यक्ति की स्थिति भ्रूंण में पल रहे बच्चे की तरह होती है। इसलिए इसे बालासन भी कहा जाता है।

यह लोग ना करें>>> अगर किसी व्यक्ति को पीठ में दर्द रहता है या फिर घूटने का इलाज करवा चुका है, तो वह इस आसना को बिलकुल ना करें।

कपालभाति

पेट कम करने के योग में कपालभाति बेहद कारगर सिद्ध होता है।  इसके रोजाना करने से पेट के साथ साथ नितंब के फैट को भी कम करता है। इसे करने वाले लोगों को गैस और कब्ज जैसी समस्या नहीं होती। इसके लिए आपके केवल सीधा बैठना होगा। अब आंखें बंद करें और लंबी सांस ले और छोड़े। इस प्रक्रिया मे आपका पेट अंदर बाहर होना जरूरी है। 

यह लोग ना करें>>> इस योगासन को केवल खाली पेट सुबह ही करें। अगर आप इसे शाम के समय करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपने 5 घंटे तक कुछ ना खाया हो। गर्भवती महिलाएं इस आसन को बिलकुल ना करें।

सेतुबंध योगासन

इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल ले ट जाएं और अपने घूटनों को एड़ियों और कूल्हे के बीच सटा लें। अब अपने हाथों से एड़ियों को पकड़ लें। इसके बाद सांस लेते हुए कमर को उठाएं और फिर नीचे छोड़ें। इसे रोजाना करने से आपके पेट के आस पास की चर्बी कम हो जाएगी।

यह लोग ना करें>>> ऐसे लोग इस योगासन को बिलकुल ना करें जो हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से जूझ रहे हैं। 

पेट कम करने का रूटीन- Routine For Reduce Belly Fatपेट की एक्सरसाइज इस तरह करें शुरू- Routine Exercise For Reduce Belly Fat

आमतौर पर लोग एक्सरसाइज करना तब ही शुरू करते हैं जब बात लगभग हाथ से निकलने वाली होती है। इसके अलावा लोग यह भी चाहते हैं कि एक ही दिन में यह एक्सरसाइज का करें और हमारा पेट का फैट खत्म हो जाए। लेकिन ऐसा होगा नहीं। जिस तरह आपका फैट बढ़ा है उसी तरह घटेगा भी।

पहला सप्ताह

आपने अब तक कभी एक्सरसाइज नहीं कि यह फिर बहुत पहले ही कभी की थी। तो पहले सप्ताह केवल हल्की फूल्की एक्सरसाइज ही करें। इसमें कोई जल्दबाजी ना करें। अगर आप पहले दिन से ही बेहिसाब व्यायाम करते हैं तो ध्यान रहें आपके पूरे शरीर में दर्द होना शुरू हो जाएगा। इसलिए पहले तीन दिन बहुत हल्की और बाद के 3 दिन थोड़ी ज्यादा। सप्ताह में एक दिन छुट्टी भी करें।

इन 6 दिनों में आपका लक्ष्य केवल और केवल अपने शरीर की फ्लैक्सिबिलिटी को बढ़ाना और स्टेमिना गेन करना होना चाहिए। 

दूसरा सप्ताह

अब यहा से आपकी मेंहनत का दौर शुरू होगा। दूसरे सप्ताह के पहले तीन दिन आपको एक्सरसाइज को पिछले सप्ताह के मुकाबले बढ़ाना होगा। इसके अलावा आप इस बात का भी ध्यान रखेंगे कि आपको अधिक से अधिक पसीना आए। इसके लिए आप जैकेट पहन कर एक्सरसाइज  करें। इससे आपकी मेंहनत कम होगी और रिजल्ट बेहतर होंगे। 

इस सप्ताह आपको रनिंग की हैबिट को डेव्लेप करना है, इससे आपका स्टैमिना बेहतर होगा और अधिक पसीना निकलेगा।

तीसरे सप्ताह

इस सप्ताह में आपको वह एक्सरसाइज करनी हैं जो हम आपके बताएंगे। आप बताई गई एक्सरसाइज में से जो भी आसान और सही लगे उसी का चुनाव करें। ध्यान रहे इस सप्ताह आपको केवल मेहनत पर ध्यान देना है। साथ ही आपको अपनी डाइट पर भी बराबर कंट्रोल करना होगा। 

पेट की चर्बी घटाने की डाइट- Pet Ki Charbi Ghatane Ke liye Dietपेट कमर और साइड की चर्बी कम करने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं- Tips For Flat Tummy In Hindi

पेट का फैट कम करने के लिए केवल यह जरूरी नहीं है कि आप केवल एक्सरसाइज ही करें, बल्कि आपको इसके लिए अपने खाने पीने की आदत को भी बदलना होता है। आज हम आपको यह बताएंगे कि आपको क्या खाना चाहिए और क्या नही। हमारे द्वारा दी गई इस डाइट को भी जरूर फॉलों करें। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि आपको सब कुछ ऐसा ही खाना होगा। आप धीरे धीरे बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा आपको क्या बिलकुल नहीं खाना यह भी जाने।

ड्राइ फ्रूट का सेवन जरूर करें

बादाम, काजू, पिस्ते, अखरोट और अंजीर खाने के फायदे बहुत अधिक हैं। यह ना केवल आपके शरीर से अतिरिक्त चर्बी घटाते हैं, बल्कि आपके बालों, स्किन, दिमाग और पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाए रखने का काम करते हैं। आप इनका सेवन एक तय मात्रा में कर सकते हैं। ध्यान रहें इनका अधिक सेवन करने के कुछ नुकसान हो सकते हैं। अब अगर आप यह सभी अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आप केवल 2 या तीन गिरी से अधिक ना खाएं।

दूध व उससे बनने वाली चीजें हो फैट फ्री

आज के समय में दूध व उससे बने उत्पाद सबसे प्योर होते हैं, इसलिए हम इनका सेवन रोजाना करते ही हैं। अब आप यह मत सोचना की क्या यह सब भी छोड़ना होगा। बस आपको अपने दूध और उससे बने उत्पादों में थोड़ा बदलाव करना होगा। इसमे आप लो फैट मिल्क चुन सकते हैं और उसी तरह के उत्पाद भी चुने। इससे आपको दूध और अन्य उत्पादों के पोषक तत्व तो मिलेंगे, लेकिन नुकसान नहीं होगा।

सूप का सेवन करें

अगर आप सच में इस चर्बी से परेशान हो गए हैं, और किसी भी कीमत पर छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको केवल एक छोटी सी चीज अपनानी होगी। इसके लिए रोजाना आप सूप का सेवन करे। इसमें कैलरीज की मात्रा ना के बराबर होती है, जिसकी वजह से यह आपके शरीर पर किसी तरह का कोई बूरा प्रभाव नही पड़ने देता।

फलो को ना भूले

उम्र के साथ साथ हम केवल वह चीजे खाना पसंद करते हैं जो हमे खाने में टेस्टी लगे। लेकिन अगर हम जुबान की जगह पोषक तत्वों को देख कर सेवन करें। तो चर्बी शरीर में कभी बढ़ेगी ही नहीं। ऐसे में पोषक तत्वो सबसे अधिक फलों में पाए जाते हैं। आप रोजाना फलों का सेवन जरूर करें, इससे आपकी पाचन क्रिया मजबूत होगी और जो भी आप खाएंगे वह आसानी से पचना शुरू हो जाएगा।

सब्जियों को अपनाए

आप अपनी बढ़ती तोंद से परेशान हैं और कोई समाधान ढूंढ रहे हैं तो आपको दूसरी चीजों के मुकाबले सब्जियों को सेवन जरूर करना चाहिए। यह भी आपकी पाचन क्रिया को मजबूत बनाती है। इसके अलावा आपके शरीर को पोषक तत्व मुहैया कराती हैं। 

घुलनशील फाइबर

हमारे साइड या बैली फैट को कम करने का एक बेहतरीन उपाय घुलनशील फाइबर है। अगर आप रोजाना घुलनशील फाइबर का सेवन करते हैं तो यह आपकी भूख पर नियंत्रण लगाएगा जिससे आपका वजन और चर्बी नहीं बढ़ेगी।

हाई प्रोटीन डाइट

अगर आप अपने भोजन में इस तरह की डाइट शामिल करें जिसमे कार्ब्स कम हो और प्रोटीन अधिक हो, तो भी आप अपनी तोंद को कम कर पाएंगे। आपको केवल अपनी डाइट में हाई प्रोटीन फूड को शामिल करना है और ऐसी चीजों से दूरी बनानी है जिसमे अधिक मात्रा में कार्ब्स मौजूद होता है। 

बीन्स का करें इस्तेमाल

बीन्स कई प्रकार की होती हैं जिनमें सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली हरी बीन्स और दाल वाली बीन्स हैं। यह दोनो ही आपके वजन और चर्बी दोनों को बढ़ने से रोकती हैं। इसके रोजाना सेवन से आपको ना केवल पोषक तत्व मिलेंगे बल्कि यह आपकी पाचन क्रिया को मजबूत बनाने का काम करेंगे। 

साबूत अनाज

आहार में साबूत अनाज को जगह देने से भी तोंद या पेट कम होने लगता है। इसलिए अपनी डाइट में साबूत अनाज को जरूर शामिल करें।

ओट्स 

आज के दौर में यह बेहद पसंद किए जाने वाले हेल्थी फूड में से एक है। इसकी खास बात यह है कि इसमें कार्ब्स ना के बराबर होता है, जबकि पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप अपनी चर्बी को कम करना चाहते हैं तो इसका सेवन रोजाना जरूर करें।

मुसली

सुनने में जितनी अजीब है, खाने में उतनी ही स्वाद होती है मुसली। इसके अलावा इसमें आयरन, प्रोटीन, समेत अन्य की पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपकी भूख को नियंत्रित रखने का काम करते हैं। इसके रोजाना सेवन से आपके शरीर में बढ़ा हुआ फैट धीरे धीरे कम होने लगता है। 

इन चीजो से रहे दूर

  • शुगर और उससे बनी किसी भी तरह की चीजों का सेवन कतई ना करें। यह आपके शरीर और दिमाग को केवल नुकसान देगी।
  • स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थ जैसे:- चावल, नूडल्स, पास्ता और ब्रेड। इनकी जगह ब्राउन राइस व ब्राउन ब्रेड का सेवन करना चाहिए।
  • तंबाकू, शराब व सिगरेट से परहेज करना चाहिए

साइड और कमर की चर्बी कम करने के लिए उपाय – Tips To Reduce Belly Fat in Hindiपेट, साइड और कमर की चर्बी कम करने के लिए उपाय और कुछ जरूरी बातें - Tips To Reduce Belly Fat in Hindi

दोस्तो अगर आप यह सभी आसन रोजाना करते रहें तो यकीनन आपको इसके रिजल्ट देखने को मिलेंगे। लेकिन अगर आपने अपनी डाइट पर काम नहीं किया तो इतनी मेंहनत के बाद भी आपके परिणाम निराशाजनक ही रहेंगे। इसलिए अगर आप सच में अपने शरीर के हर हिस्से से जमी हुई चर्बी को हटाना चाहते हैं तो हमारे द्वारा नीचे कुछ अन्य टिप्स दी गई हैं, जो आपको बेहद फायदा देंगी। आप इन टिप्स को जरूर आजमाएं।

खाने के समय और मात्रा का रखें ध्यान

हमारा शरीर भी किसी मशीन की तरह ही काम करता है, अगर हम उसे एक साथ अधिक काम देते हैं तो वह थक जाता है और दिमाग भी काम करना बंद कर देता है। इसलिए एक समय आवश्यकता से अधिक खाने की आदत को बदलें और नाश्ते, लंच और डिनर में संतुलित मात्रा में ही भोजन करें। 

पानी पीना रहेगा फायदेमंद

आपने अक्सर अपने घर परिवार या कही भी सुना होगा कि आज तो मैने जरा भी पानी नहीं पिया। ऐसे लोग अपनी जिंदगी में नई नई बीमारियों को न्यौता देते हैं। अगर आपको अपने पेट और कमर पर जमा अतिरिक्त फैट कम करना है तो आपको कम से कम दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीना होगा। पानी आपकी पाचन क्रिया को मजबूत बनाएगा, साथ ही आपकी असमय और अधिक खाना खाने की आदत को छुड़वाएगा।

इस स्थिति में पानी ना पिएं

क्या आप खाना खाते हुए बार बार पानी पीते हैं, या फिर खान खाने के तुरंत बाद पानी पीतें हैं। तो यह आपके लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। यह एक मुख्य कारण हो सकता है जिसकी वजह से आपके शरीर में चर्बी जमा हो रही है। दरअसल खाना खाते समय ही पेट में जठराग्नि जलने लगती है जो खाना पचाने का काम करती है, ऐसे में भोजन के तुरंत बाद या साथ में पानी पीते ही यह बंद हो जाती है। जिसकी वजह से पाचन क्रिया भी बंद हो जाती है और पेट में भोजन सड़ने लगता है। जिसकी वजह से शरीर के अलग अलग हिस्सो में चर्बी जमनी शुरू हो जाती है।

नाश्ता करने की आदत डालें

आपको पता है देश के सबसे बड़े इंडस्ट्रलिस्ट रतन टाटा ने एक बार कहा था कि अपने भोजन को समय पर करें उसी तरह जिस तरह दवाई समय पर ली जाती है। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो आपको जिंदगीभर दवाई भोजन की तरह लेनी होगी। इसलिए अपने भोजन का समय बनाए। जिसमें नाश्ता सबसे अहम है। सुबह 9 बजे से पहले ही नाश्ता कर लें। नाश्ते में पोषक तत्व से भरी डाइट अपनाएं।

ग्रीन टी पीना करें शुरू

 पेट का फैट कैसे कम करें अगर आप इस सवाल का जवाब बहुत लंबे अरसे से ढूंढ रहे हैं तो ग्रीन टी आपके लिए सबसे बेहतर जवाब है। इसमें कैटेचिन कंपाउंड होता है, जो वजन नियंत्रित करने में बेहद कारगर माना जाता है। 

चीनी से बनी चीजें खाना छोड़े

क्या आप जानते हैं कि चीनी एक व्यक्ति के लिए सिगरेट से भी अधिक खतरनाक है। अगर आप इसका सेवन करते हैं तो इसके कारण आप मोटे तो हो ही जाएंगे, इसके अलावा आप वक्त से पहले बूढ़े होने लगेंगे। चीनी को पूरी तरह अपनी दिनचर्या से निकाल कर फेंक दे।

दिनचर्या में थोड़ा बदलाव जरूरी

हम जानते हैं कि आज कल सारे कार्य केवल बैठ कर ही होते हैं, लेकिन आप कुछ शाररीक काम करने की आदत बनाएं। तभी यह चर्बी आपका पीछा छोड़ेगी।

मैदा की चीज ना खाएं

अगर आप मैदे से बनी चीजों को निरंतर सेवन करते हैं तो यह आपके लिए सबसे खातक बात हो सकती है। जरा से मैदे को पचने में लगभग 2 दिन तक का समय लग जाता है और कभी कभी तो इससे भी अधिक। इसलिए इसका सेवन पूरी तरह छोड़ दे। अगर आप चाहते हैं कि आप फिट रहें और आपके शरीर से अतिरिक्त फैट खत्म हो जाए तो यह बात तो आपको माननी ही पड़ेगी।

स्मूदी से करें दिन की शुरूआत

अगर आप दिन की शुरूआत फलो की स्मूदी से कर सकते हैं, तो यकीन मानिए इससे बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता। आप सुबह सुबह तरबूज की स्मूदी पी सकते हैं, इसमें उचित मात्रा में पानी होता है। जिसकी वजह से आपको भूख नहीं लगती। इसके आलावा इसके अंदर पाए जाने वाले तत्व यौन संबंध के लिए भी फायदेमंद रहते हैं।

फलो और सब्जियों का करें सेवन

अगर आप रोजाना फलों और सब्जियों का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर में अतिरिक्त फैट एकत्रित नहीं होता। इसलिए आप अपनी डाइट में फलों और सब्जियों को सेवन जरूर करें।

पोटैशियम युक्त खाद्य पदार्थों को अपनाएं

केला, खुबानी और संतरे जैसे पदार्थ पोटैशियम युक्त होते हैं। यह आपके पेट को भरा रखते हैं, जिससे आपको अधिक भूख नहीं लगते। सबसे अच्छी बात यह आपके शरीर में बैड फैट को नहीं बढ़ाते।

नींद का रखें ख्याल

हमारी नींद ना केवल हमारे दिमाग के लिए, बल्कि हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। सोते समय हमारी बॉडी के अंदरूनी हिस्से में काम अधिक होने लगता है। ऐसे में जो लोग नींद नहीं लेते उन लोगों की पाचन क्रिया भी प्रभावित होती है। इसलिए कम से कम 7-8 घंटे जरूर सोएं।

निष्कर्ष

दोस्तों आज हमने आपको Pet Kam Karne Ke Upay, से जुड़ी जानकारी दी है।आशा करते हैं हमारे द्वारा दी गई जानकारियों से आप पूरी तरह संतुष्ट होंगे। आज हमने आपको पेट की चर्बी की समस्या से छुटकारा दिलाने के वह सभी रास्ते बताएं जो शायद ही आपको कोई बताए। अगर आप हमारे इस लेख से संतुष्ट हैं तो हम समझेंगे कि हमारा प्रयास सफल हो गया है। 

हमारे इस लेख में बताई गई कौन सी चीजे आप अपना सकते हैं और कौन सी नहीं? या फिर आपके कुछ सवाल हैं तो कमेंट करके जरूर बताएं?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या शरीर में चर्बी मीठा खाने से भी बढ़ती है?

    हां, मीठा खाने से रीर में फैट एकत्रित होने लगता है, साथ ही इससे आपका वजन भी तेजी से बढ़ता रहता है।

  2. क्या फैट कम करने के लिए केवल एक्सरसाइज ही जरूरी है? या को अन्य उपाय भी है?

    नहीं, अगर आप सच में अपने पेट पर जमा अतिरिक्त फैट कम करना चाहते हैं तो आपको इसके अलावा अपनी डाइट और दिनचर्या में भई सुधार लाना होगा।

  3. क्या फैट कम करने में अधिक समय लगता है?

    नहीं, अगर आप अपनी डाइट, एक्सरसाइज और दिनभर की एक्टिविटी में बदलाव लाते हैं, तो यह महज कुछ ही दिनों में कम होने लगता है।

  4. क्या खुद को फिट रखने के लिए हमेशा ही हर चीज का पालन करना होगा?

    हां, अगर आप हमेशा खुद को फिट रखना चाहते हैं तो आपको बताई गई सभी बातों का पालन करना होगा, लेकिन आप सप्ताह में एक दो दिन चीट कर सकते हैं।

यह भी पढ़े>>> काजू खाने के 16 फायदे, नकुसान खूबियां और इस्तेमाल

Sources

एक्सरसाइज

You may also like

Comments are closed.