गर्लफ्रेंड कैसे बना सकते हैं - GF (Girlfriend) Kaise Banaye
Lifestyle

गर्लफ्रेंड कैसे बना सकते हैं – GF (Girlfriend) Kaise Banaye

गर्लफ्रेंड कैसे बनाएं, यह महज एक सवाल नहीं है। बल्कि आजकल के युवाओं की जिंदगी का मकसद तक बन गया है। ऐसे लड़के जो सिंगल हैं उनके मन में अक्सर यही सवाल आता है GF Kaise Banaye। आज के आधुनिक वक्त में जो अच्छे खिलाड़ी हैं उनके लिए लड़की पटाना बाएं हाथ का खेल हो गया है। लेकिन वह लड़के जो थोड़े शर्माते हैं, वह तो अपने दिल की बात तक लड़की को बता तक नहीं पाते। इसलिए आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि गर्लफ्रेंड कैसे पटाए और गर्लफ्रेंड पटाने के दौरान किन गलतियों को करने से बचना है और किन नियमों का पालन करना है। 

एक वक्त था जब गर्लफ्रेंड बनाने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी। लेकिन आज के समय में Online Girlfriend Bana Sakte हैं। दरअसल बहुत सारी सोशल मीडिया साइट्स हैं, जिनके जरिए न केवल आप अपनी पसंदीदा लड़की के बारे में जान सकते हैं। बल्कि उनसे बात भी कर सकते हैं। यही नहीं आज के समय में ऐसी ढेरों डेटिंग ऐप हैं, जहां आप लोगों को पसंद कर सकते हैं और उन्हें डेट कर सकते हैं।

ऐसे वह लोग जो लड़कियों से बात करना जानते हैं, वह तो Girlfriend Kaise Banaye का जवाब जानते हैं। लेकिन शर्मिले लड़के यहां मार खा जाते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि आत्मविश्वास की कमी होती है। साथ ही ऐसा कोई अनुभव नहीं होता। इसलिए आज हम आपको गर्लफ्रेंड पटाने से जुड़ी कुछ खास जानकारी भी देंगे। आइए जानते हैं गर्लफ्रेंड कैसे पटाए। 

गर्लफ्रेंड बनाने में होने वाली गलतियां – GF Patane Me Galtiyan गर्लफ्रेंड बनाने में होने वाली गलतियां - GF Patane Me Galtiyan 

गर्लफ्रेंड बनाने में लोग अक्सर कई गलतियां कर बैठते हैं। जिसकी वजह से वह न केवल अपनी पसंद की लड़की को खो देते हैं। बल्कि उनकी इमेज भी पूरी तरह खराब हो जाती है। ऐसे में गर्ल फ्रेंड बनाते समय आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि हो सकता है कि शुरुआत में आप कोई गर्लफ्रेंड बना लें। लेकिन जल्दी ही उसका साथ छूट जाए। आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में जो गर्लफ्रेंड बनाने के दौरान ज्यादातर लड़के कर देते हैं। 

फेक होना 

दोस्तों आपने ऐसे लड़के जरूर देखे होंगे जो बेहद झूठ बोलते हैं। या फिर कहा जाए कि बकवास करते हैं। ऐसे लड़कों को देख आपको जलन हो सकती है, क्योंकि यह बहुत जल्दी ही लोगों के बीच में घुल मिल जाते हैं। पर यकीन मानिए यह हद से हद एक सप्ताह तक ही किसी के दिल में रह पाते हैं। इसके बाद जिसे यह गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं। वह इनके झूठ को पकड़ना शुरू कर देती है और रिश्ता शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाता है। इसलिए किसी भी स्थिति फेक न हो। 

जैसे हैं वैसे रहें 

दोस्तो आपने यह कहावत तो सुनी होगी कि आटे में नमक चलता है। लेकिन नमक में आटा नहीं। यानी अगर आप ऑनलाइन गर्लफ्रेंड बनाते समय या सामने से भी गर्लफ्रेंड बनाते समय बहुत अधिक एफर्ट्स करते हैं, तो यह एफर्ट्स आप लंबे समय तक नहीं मार पाएंगे। इसलिए जब भी गर्लफ्रेंड बनाने के लिए आगे की ओर बढ़े तो इस बात का खास ध्यान रखें कि आपको खुद को कुछ और नहीं दिखाना। बल्कि आप जैसे हैं वैसा ही रहना है।  अगर आप ऐसा कर पाएंगे तो यकीन मानिए गर्लफ्रेंड कैसे बनाएं का जवाब आपको मिल जाएगा। 

गर्लफ्रेंड बनानी है तो खुद पर दे ध्यान 

क्या आप भी उन लड़कों में से हैं जो फिटनेस और ग्रूमिंग की तरफ ध्यान नहीं देते। अगर ऐसा है तो यकीन मानिए आपके लिए गर्लफ्रेंड बनाना बहुत मुश्किल हो सकता है। आजकल की लड़कियां अपने लिए एक ऑलराउंडर लड़का ही देखती हैं। यानी लड़का फिट भी हो. पढ़ा लिखा भी हो, कमाता भी हो, पार्टी भी करें। साथ ही खुद पर कंट्रोल भी करना जानता हो। 

ग्रूमिंग पर दे ध्यान 

गर्लफ्रेंड बनाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी शक्ल बालों और दाढ़ी का ध्यान तो खास तौर से रखे। अगर आपकी स्किन पर गंदगी दिखाई देती है या फिर आप बीयर्ड और बालों को सही तरह से नहीं रखते। तो यह चीज गर्लफ्रेंड बनाने में अड़चन पैदा कर सकती है। इसलिए जरूरी है कि अपने चेहरे से लेकर अपने बालों और दाढ़ी तक ख्याल रखें। हेयर कट हर 15 से 20 दिन में करवाते रहें और बीयर्ड की सेटिंग भी करें। 

अधिक सीरियस रहना 

आपने अक्सर ऐसे लड़के देखे होंगे जो गर्लफ्रेंड बनाने से पहले ही लड़की को दबाने लगते है या फिर ओवर प्रोटेक्टिव हो जाते हैं। साथ ही गर्लफ्रेंड बनाने के दौरान अधिक सीरियस रहने लगते हैं, जैसे कोई परीक्षा देने आए हो। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह न करें। दरअसल लड़कियों को बांधने और गंभीर रहने की सलाह घर वाले ही बहुत देते हैं। ऐसे में आप उन्हें ऐसे पल दें, जिसमें वह खुल कर हंस सकें। अगर आप उन्हें हंसाने में कामयाब हो गए हैं, तो इसके पुरे अनुमान हैं कि GF Kaise Banaye का जवाब आपको मिल गया है। 

गर्लफ्रेंड कैसे बनाएं का जवाब सच बोलना

दोस्तों अगर आप किसी लड़की को अपना बनाने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं, तो यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चलेगा और जल्दी ही आप उसकी नजरों में गिर जाएंगे। इसलिए कोशिश करें कि अपने जीवन से जुड़ी हुई सभी बातें उन्हें सच – सच बता दें। क्योंकि अगर आपने किसी भी चीज को लेकर अगर झूठ बोला तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है। 

आत्मविश्वास रखें

दोस्तों गर्लफ्रेंड बनाने के लिए सबसे जरूरी बात है कि आप खुद पर विश्वास रखें। केवल गर्लफ्रेंड को पटाने के लिए ही नहीं। बल्कि आप जिंदगी में खुद को लेकर आत्मविश्वास से भरे हैं या नहीं। यह बात गर्लफ्रेंड कैसे पटाए का जवाब हो सकती है। इसलिए खुद पर विश्वास रखें। 

डेस्परेट ना हो 

आप शायद जानते न हो, लेकिन बता दें कि गर्लफ्रेंड बनाने के दौरान सबसे खराब बात जो लड़कियों को लगती है। वह होती है, उनका डेस्पेरेशन यानी की तड़प। अगर आप भी गर्लफ्रेंड बनाने के लिए तड़प रहे हैं और यह बात उस लड़की को समझ आ गई तो समझ लेना आपकी छुट्टी हो गई। लड़कियां उन लड़कों से बहुत नफरत करती हैं जो गर्लफ्रेंड बनाने के लिए डेस्परेट रहते हैं। 

गर्लफ्रेंड कैसे बनाएं – GF (Girlfriend) Kaise Banayeगर्लफ्रेंड कैसे बनाएं - GF (Girlfriend) Kaise Banaye

दोस्तों अब तक आपने जाना कि गर्लफ्रेंड बनाने में क्या गलतियां नहीं करनी है। अब बात आती है कि गर्लफ्रेंड कैसे बनाएं। यानी किस तरह से स्टार्ट करें और आखिर कब अपने दिल की बात उस लड़की से कहें जिसे आप गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं। इसके अलावा चलिए जानते हैं कि Online Girlfriend Kaise Banaye। 

लड़की सिंगल है या नहीं

दोस्तो गर्लफ्रेंड बनाने से पहले यह जान लीजिए की वह लड़की सिंगल है या नहीं। अब अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि सिंगल नहीं भी हुई तो गर्लफ्रेंड बना लेंगे, तो बता दें कि ऐसा आपके साथ भी हो सकता है। यानी अगर आप किसी दूसरे की गर्लफ्रेंड को पटा लेते हैं तो हो सकता है। बाद में कोई दूसरा लड़का उसे पटा ले। 

कैसे बनाएं गर्लफ्रेंड का जवाब बातचीत का लहजा

दोस्तो गर्लफ्रेंड बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने बातचीत के लहजे को सही रखें। अगर आप गलत तरीके से बात करते हैं तो यह यकीनन आपके हित में नहीं होगा। इसलिए जिस लड़की को आप गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं, उससे सही तरीके से बातचीत करें। अगर लड़की बिंदास रहती है तो आप कोशिश करें कि उससे फ्रैंक हो जाएं। लेकिन इस बीच अपनी लिमिट को जरूर याद रखें। 

इज्जत करना सीखें

आमतौर पर लड़कियों को गर्लफ्रेंड बनाने से पहले तो लड़के उनकी बहुत इज्जत करते हैं। लेकिन जैसे ही लड़की की हां हो जाती है और रिश्ता पुराना हो जाता है, तो लड़की की इज्जत करना ही बंद कर देते हैं। ऐसी गलती न करें। अगर आप किसी से इज्जत चाहते हैं तो आप खुद भी दूसरों की इज्जत करें। साथ ही ध्यान रहे कि केवल उस लड़की की नहीं। बल्कि हर लड़की, बुजुर्ग और बच्चों की इज्जत करें। 

भाषा माध्यम भी और बाधा भी 

दोस्तो एक मिथ या भ्रम लोगों में अक्सर होता है, कि अगर आप हिंदी भाषा का उपयोग करेंगे तो गर्लफ्रेंड पटा नहीं पाएंगे। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अंग्रेजी भाषा का कुछ उपयोग करते ही होंगे। ऐसे में उन्हें भी गर्व से कहें कि आप हिंदी बोलते हैं। इस पर शर्माने जैसा कुछ भी नहीं है। खुद की भाषा पर गर्व करें। ऐसा करके आप उनके दिल में अपनी अलग जगह बना पाएंगे। 

तारीफ करें पर संभल कर 

आप जिस भी लड़की को गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं, उनकी तारीफ जरूर करें। लेकिन थोड़ा संभल कर, इसलिए गंभीर हो कर नहीं। बल्कि मजाकिया लहजे में उनकी तारीफ करें, इससे वह आपकी बात को सुन भी लेंगी और बाद में सोचेंगी कि क्या सच में ऐसा था, या आपने मजाक किया। यहां से आप लड़के जेहन में आने लगेंगे। 

हेल्पफुल रहें 

दोस्तों ध्यान रहे जिस लड़की को आप गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं, उनकी मदद करें और उन्हें सपोर्ट करें। लड़कियों को अमूमन कुछ भी करने से रोक दिया जाता है। आप उनकी आगे बढ़ने में मदद करें और जरूरत पड़ने पर उन्हें गाइड करें। ऐसा करने से वह आपसे अपनी सारी पर्सनल बातें शेयर करने लगेगी। 

अच्छी तरह समझें
गर्लफ्रेंड कैसे पटाएं

दोस्तो गर्लफ्रेंड बनाने से पहले या फिर प्रपोज करने से पहले आप लड़की को अच्छी तरह से जान लें। अगर आप बिना जाने या समझे ही उन्हें प्रपोज कर देते हैं तो हो सकता है कि वह आपकी गर्लफ्रेंड बनने से इंकार कर दें। इसलिए जिसके लिए भी आप गर्लफ्रेंड कैसे पटाए का जवाब खोज रहे हैं। उसे अच्छी तरह से समझ ले और फिर ही अपने दिल की बात करें। 

गायब हो जाएं 

आप सबसे पहले गर्लफ्रेंड के इतना करीब आ जाएं कि उन्हें आपकी कमी खलने लगे। फिर बीच में एक या दो दिन के लिए गायब हो जाएं और इस दौरान उनसे संपर्क न करें। जब आप ऐसा करेंगे तो वह आपको मिस करेंगी और आप उनकी जिंदगी में कितने अहम यह समझ पाएंगी। 

इंप्रेस कैसे करें 

दोस्तो लड़की बहुत सादगी भरी होती है, उन्हें सच के अलावा कुछ भी पसंद नहीं होता। इसलिए अगर आप उन्हें इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं तो ध्यान रहे कि झूठ से नहीं अपने टैलेंट और सादगी से ही इम्प्रेस करें। आप उनके लिए गा सकते है, लिख सकते हैं और उन्हें कुछ सुना सकते हैं। इसके अलावा उनके लिए एक अच्छी सी वीडियो भी बना सकते हैं। 

ऐसे करें प्रपोज 

दोस्तो गर्लफ्रेंड कैसे बनाएं के लिए प्रपोज सही तरह करना बेहद जरूरी है। इसलिए आप देखें कि लड़की किस तरह की है। अगर लड़की थोड़ी इंट्रोवर्ट है तो उसे चुपचाप चलते हुए अचानक बोल दें। वहीं अगर लड़की दिखावा करने वाली है तो उसे खुलेआम प्रपोज करें। आप प्रपोज कैसे भी करें पर अपनी बात पूरे आत्मविश्वास से करें। 

केयर करें 

लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत पसंद होते हैं जो केयररिंग हो। इसलिए उनकी केयर करें, उनके खाने पीने का पूरा ध्यान रखें। साथ ही उन्हें समय – समय पर खाने के लिए डांटते भी रहें और जरूरत पड़े तो नाराज होने का नाटक करें। 

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको बता दिया है कि GF (Girlfriend) कैसे बनाए। साथ ही गर्लफ्रेंड पटाने के दौरान आमतौर पर जो गलतियां लड़के करते हैं, उसके बारे में भी आपको बता दिया है। अब आप गर्लफ्रेंड कैसे पटाएं का जवाब जान चुके हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

You may also like

Comments are closed.