योनि से सफेद पानी के रामबाण इलाज और उपाय। About Leucorrhea
home remedies

योनि से सफेद पानी के रामबाण इलाज और उपाय। About Leucorrhea

Main points

महिलाओं को प्रजनन अंग से जुड़ी कई समस्याएं है। इनमें से एक हैं ल्यूकोरिया जिसे सफेद पानी या श्वेत प्रदर के नाम से जाना जाता है। इस समस्या में महिलाओं को योनि से एक बदबूदार सफेद पानी निकलता है। अगर इस सफेद पानी का इलाज समय पर न किया जाए तो यह कई दूसरी समस्याओं को जन्म दे सकता है। इसलिए आज हम आपको सफेद पानी के घरेलू उपाय से लेकर सफेद पानी की रामबाण दवा के बारे में बताएंगे। इसके अलावा ल्यूकोरिया या सफेद पानी क्यों आता है या इसके आने का कारण क्या है, यह भी बताएंगे। साथ ही सफेद पानी के लक्षण क्या है, इस पर भी नजर डालेंगे। आइए जानते हैं ल्यूकोरिया या सफेद पानी के कारण से लेकर सफेद पानी के रामबाण इलाज तक से जुड़ी सभी जानकारियां।  

सफेद पानी या ल्यूकोरिया क्या है – What is Leucorrhea in Hindi सफेद पानी या ल्यूकोरिया क्या है - What is Leucorrhea in Hindi 

Leucorrhea को कुछ लोग Likoria के नाम से भी जानते हैं। जबकि हिंदी भाषा में इसे श्वेत प्रदर और सफेद पानी के नाम से जाना जाता है। यह एक आम समस्या है, जिसमें महिलाओं की योनि से सफेद , नीले, या लाल रंग का चिपचिपा पानी निकलता है। आमतौर पर यह सफेद रंग का ही होता है, जो कि बिल्कुल सामान्य स्थिति को दर्शाता है। अमूमन यह सफेद रंग का पानी पीरियड से पहले या बाद में निकलता है। दरअसल यह एक सेल्फ क्लिंजिंग मैकेनिज्म होता है। जिसके जरिए योनि से बाहरी कण बाहर निकल जाते हैं।

 ल्यूकोरिया की यह सामान्य स्थिति तब तक ही सामान्य मानी जा सकती है। जब तक इस द्रव का रंग नहीं बदलता। अगर योनी से सफेद पानी की जगह लाल या पीला पानी निकलने लगे, तो इसे गंभीरता से लेने की जरूरत होती है। आमतौर पर महिलाएं इसे हल्के में आंकने लगती हैं। लेकिन बता दें कि यह योनी और गर्भाश्य से जुड़ी कोई बड़ी समस्या भी हो सकती है। अगर इस चिपचिपे पदार्थ से अधिक बदबू आए और इसकी वजह से खुजली होने लगे, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए। आइए जानते हैं सफेद पानी क्यो आता है और सफेद पानी के रामबाण इलाज क्या हो सकते हैं।  

ल्यूकोरिया कितने प्रकार का होता है 

आपको बता दें कि ल्यूकोरिया एक सामान्य स्थिति है। लेकिन कई बार यह सामान्य न होकर किसी बीमारी की वजह से भी हो सकती है। इससे पहले हम आपको सफेद पानी की दवा Tablet के बारे में बताएं आइए जानते हैं। ल्यूकोरिया के प्रकार। 

ल्यूकोरिया  मुख्य रूप से पांच तरह का होता है जो कुछ इस प्रकार है। 

  1. ल्यूकोरिया में पहला प्रकार बेहद सामान्य होता है। यह आमतौर पर पीरियड के बाद आता है और चला जाता है। 
  2. ल्यूकोरिया का यौन संबंध की वजह से भी होता है। यह इंफेक्शन होता है जो यौन संबंध बनाते समय हो जाता है। 
  3. इसका तीसरा प्रकार है जो बच्चेदानी से जुड़ा है। यह महिला की बच्चेदानी में होता है। 
  4. ल्यूकोरिया की चौथी वजह कैंसर हो सकती है, जो बच्चेदानी के अंदर होता है।
  5. ल्यूकोरिया की पांचवी वजह महिला की बच्चेदानी में होने वाले मुंह लाली की वजह से होता है।  

सफेद पानी आने का कारण – Reason of White Discharge (Leucorrhoea) in Hindi सफेद पानी आने का कारण

दोस्तों जैसे कि हमने आपको बताया कि पीरियड से पहले या बाद में थोड़ा बहुत सफेद पानी आना एक साधारण बात है। लेकिन अगर लगातार सफेद , लाल या पीला पानी आता रहे, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं सफेद पानी क्यों आता है। इसके बाद हम सफेद पानी के लक्षण क्या है और सफेद पानी के घरेलू इलाज क्या हैं यह जानेंगे। 

सफेद पानी आने के कारण 

  1. बार – बार गर्भपात कराने या होने के कारण ल्यूकोरिया की समस्या पैदा हो सकती है। 
  2. अगर महिला की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाए तो यह सफेद पानी आने का कारण बन जाता है। 
  3. ऐसी महिलाएं जो अक्सर अधिक तनाव में रहती हैं उनके साथ भी ल्यूकोरिया की स्थिति पैदा हो सकती है। 
  4. सफेद पानी आने की वजह असामान्य यौन संबंध भी हो सकते हैं। 
  5. सफेद पानी क्यों आता है का जवाब आपका खान पान भी हो सकता है। आपको बता दें कि अधिक मसालेदार भोजन की वजह से भी यह स्थिति उत्पन्न हो जाती है। 
  6. महिलाओं की खानपान में लापरवाही या पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी ल्यूकोरिया की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। 
  7. डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं को योनि में यीस्ट इंफेक्शन होता है। इसकी वजह से भी ल्यूकोरिया पैदा हो सकता है। 
  8. अगर किसी महिला के योनि में ट्रिकोमोन्‍स वेगिनेल्‍स नामक बैक्टीरिया पैदा हो गया है तो, यह भी सफेद पानी आने की वजह बन सकता है। 
  9. ऐसी महिलाएं जो दूध, दही, मक्खन, पनीर और कच्चे आहार का सेवन करती हैं। उन्हें व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या हो सकती है। 
  10. शरीर में रक्त की कमी के कारण भी व्हाइट डिस्चार्ज होने लगता है। 
  11. एनीमिया की वजह से भी सफेद पानी निकलने लगता है। 
  12. संबंध के दौरान इन्फेक्शन की वजह से भी व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या पैदा हो जाती है। 
  13. सफेद पानी क्यों आता है, इसका जवाब पेशाब संबंधी समस्या हो सकती हैं। 
  14. योनि के आस पास सफाई न करने की वजह से भी व्हाइट डिस्चार्ज होने लगता है। 
  15. जरूरत से ज्यादा पसीना आने की वजह से भी ल्यूकोरिया की स्थिति पैदा हो सकती है। 
  16. हार्मोन परिवर्तन की वजह से भी व्हाइट डिस्चार्ज हो सकता है। 
  17. यौवन के दौरान हार्मोन चेंज होते हैं, यह भी सफेद पानी आने का कारण हो सकता है।
  18. ऐसी कई महिलाएं या लड़कियां होती हैं, जिन्हें मासिक धर्म से पहले वाइट डिस्चार्ज होने लगता है। 

सफेद पानी के लक्षण क्या हैं – Symptoms of Leucorrhoea in Hindi 
सफेद पानी के लक्षण क्या हैं

दोस्तों जैसे कि हमने आपको बताया कि सफेद पानी आने की वजह सामान्य भी होती है। लेकिन अगर आपको सफेद पानी किसी समस्या की वजह से आ रहा है, तो आपको सफेद पानी के लक्षण आपको कुछ इस तरह से दिखाई देंगे। 

सफेद पानी आने के लक्षण जानिए 

  1. अगर आपकी कमर में लगातार दर्द बना रहता है तो यह ल्यूकोरिया के लक्षण की वजह से है। 
  2. अगर आप उन महिलाओं में से एक हैं। जिन्हें चक्कर आता रहता है और कमजोरी महसूस होती है, तो यह सफेद पानी के लक्षण हो सकते हैं। 
  3. अत्यधिक बार पेशाब जाना भी सफेद पानी का लक्षण हो सकता है। 
  4. पेट में भारीपन महसूस होना भी सफेद पानी के सिम्पटम्स हो सकते हैं। 
  5. ऐसी महिलाएं जो अक्सर चिड़चिड़ी रहती हैं, तो बता दें कि यह सफेद पानी का लक्षण हो सकता है। 
  6. आंखों के नीचे काले घेरे पड़ना भी ल्यूकोरिया का लक्षण भी हो सकता है। 
  7. भूख न लगना और जी मिचलाना भी ल्यूकोरिया का सिंपटम्स हो सकता है। 
  8. थोड़ा सा मेहनत या शारीरिक बल का काम करने के बाद आंखों के सामने अंधेरा छा जाना, भी ल्यूकोरिया का लक्षण हो सकता है। 
  9. पिंडलियों पर अगर खिंचाव महसूस हो या फिर भारीपन महसूस हो, तो यह भी सफेद पानी आने के लक्षण हो सकते हैं। 

सफेद पानी की रामबाण दवा – Home Remedies for Leucorrhea in Hindi सफेद पानी की रामबाण दवा

दोस्तों अब तक आपने सफेद पानी क्यों आता है और सफेद पानी के लक्षण क्या हैं, यह जान लिया है। अब हम आपको बताएंगे कि सफेद पानी का इलाज क्या – क्या हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं। लेकिन ध्यान रहे यह घरेलू इलाज हैं। ऐसे में अगर आपको यह समस्या बनी रहे तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। 

वाइट डिस्चार्ज के घरेलू उपाय केला 

केला कई पोषक तत्वों और गुणों का खजाना होता है। जानकारों की मानें तो केले के अंदर ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सफेद पानी आने के कारणों का अंत कर सकता है। 

धनिया से सफेद पानी का इलाज 

धनिया के जरिए भी सफेद पानी निकलने की समस्या का इलाज किया जा सकता है। इसके लिए केवल आपको कुछ धनिया के बीज एक गिलास पानी में भिगोकर रखने होते हैं। इसके बाद पानी को छानकर पीना होता है। नियमित रूप से ऐसा करने से लिकोरिया का इलाज हो जाता है। 

चावल का पानी है सफेद पानी की दवा

चावल के पानी के जरिए योनी से निकलने वाले सफेद पानी की समस्या से राहत पाई जा सकती है। इसके लिए आपको केवल 800 एमएल पानी में 2 से 3 चम्मच चावल डालें। इसका काढ़ा तैयार करें और इसे पिएं। नियमित रूप से ऐसा करने से योनि से निकलने वाले सफेद पानी से छुटकारा पाया जा सकता है। 

सफेद पानी का इलाज है एलोवेरा 

एलोवेरा एक नहीं बल्कि कई फायदों के लिए जाना जाता है। वहीं महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए तो यह अधिक लाभदायक माना जाता है। ऐसे में अगर आप योनि से निकलने वाले सफेद पानी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप एलोवेरा से वेजाइनल वॉश तैयार कर सकते हैं। 

आंवला है सफेद पानी की दवा 

आंवले कई तरह की समस्याओं में उपयोगी सिद्ध हो सकता है। इन्हीं में से एक है योनि से निकलने वाले सफेद पानी का। अगर आप रोजाना आंवला पाउडर या जूस में शहद डालकर इसका सेवन करते है, तो इससे आपको जल्दी ही राहत मिल जाएगी। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि सफेद पानी का रामबाण इलाज है आंवला। 

सफेद पानी के उपाय अशोका पाउडर से

अशोका पाउडर एक खास जड़ी बूटी है। जिसका उपयोग सदियों से कई आयुर्वेदिक उपचार प्रक्रिया में किया जा रहा है। वहीं आयुर्वेद के जानकारों की मानें तो यह योनि से निकलने वाले सफेद पानी का इलाज भी कर सकता है।  इसके लिए केवल आपको अशोका पाउडर की दो चम्मच को दूध में डालकर पीना है। नियमित रूप से ऐसा करने से आप समझ जाएंगे कि आखिर क्यों अशोका पाउडर को सफेद पानी के घरेलू उपाय में गिना जाता है। 

क्रैनबेरी और अनार 

महिलाओं में पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी सफेद पानी निकलने की समस्या पैदा हो जाती है। वहीं कैनबेरी में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो इस समस्या से लड़ने में आपकी सहायता कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल क्रैनबेरी और अनार का जूस नियमित रूप से पीना चाहिए। 

सफेद मूसली है सफेद पानी की दवा 

सफेद मूसली का उपयोग आयुर्वेद में कई बीमारियों से बचने और निपटने के लिए किया जाता है। ऐसे में अगर आप योनि से निकलने वाले सफेद पानी की समस्या से राहत पानी है, तो आप सफेद मूसली का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल सफेद मूसली का चूर्ण और ईसबगोल में मिलाकर लेना है। ऐसा करने से सफेद पानी की समस्या से राहत मिल जाएगी। 

गाजर से सफेद पानी का उपचार 

अगर आपको भी ल्यूकोरिया की समस्या है तो आपको गाजर, चुकंदर, आदि के रस का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे जल्दी ल्यूकोरिया की स्थिति में लाभ होगा। 

मेथी से लिकोरिया का इलाज 

ल्यूकोरिया की स्थिति में आप मेथी के कुछ दानों को एक गीले कपड़े में बांधकर रखें। इसे कुछ देर तक रहने दे और फिर इस कपड़े में एक धागा बांध दे। इसके बाद इस कपड़े को 4 घंटे तक योनि में रखें। ऐसा करने से आपके सफेद पानी की समस्या से राहत मिल जाएगी।  

सफेद पानी या लिकोरिया के कुछ अन्य उपाय सफेद पानी या लिकोरिया के कुछ अन्य उपाय 

दोस्तो अब तक आपने सफेद पानी के रामबाण इलाज से जुड़ी कई जानकारी हासिल कर ली हैं। अब अगर आप इस समस्या से बची रहना चाहती हैं तो आप कुछ अन्य उपाय भी कर सकती हैं। जिसमें खान पान से लेकर जीवनशैली में बदलाव लाना शामिल है। आइए जानते हैं ल्यूकोरिया के कुछ अन्य उपाय।

ल्यूकोरिया में क्या खाएं और न खाएं। 

  1. ल्यूकोरिया के दौरान अधिक नमकीन और मसालेदार भोजन एवं खाद्य सामग्री का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  2. जंक फूड एवं बासी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  3. मौसमी फल और सब्जियों का सेवन आपको सफेद पानी की समस्या से बचाकर रख सकता है। 
  4. अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट और अन्य पौष्टिक चीजों को शामिल करें। 

लिकोरिया में जीवन शैली कैसी हो

  1. गर्भपात के लिए अधिक दवाओं का सेवन बिल्कुल भी न करें। 
  2. मासिक धर्म के समय साफ – सफाई का विशेष ध्यान रखें। 
  3. अपनी योनि की अच्छी तरह सफाई करते रहें। 
  4. अपने अंडर गारमेंट्स को दिन में दो बार जरूर बदले और केवल सूती कपड़े के ही अंडरगारमेंट पहने। 
  5. स्टरलाइज्ड पैड का ही उपयोग करें।
  6. हर 4 से 5 घंटों में पैड जरूर बदलें। 

नोट – हमने ल्यूकोरिया या सफेद पानी के रामबाण दवा जो आपको बताई है। वह केवल घरेलू उपयोग के लिए है। यह किसी भी तरह की दवा नहीं है। अगर आपको यह समस्या है तो डॉक्टर की राय पर ही इन उपाय को शामिल करें।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने आपको अपने इस लेख में यह बता दिया है कि सफेद पानी के रामबाण इलाज क्या हैं। इसके अलावा सफेद पानी क्यों आता है और सफेद पानी के लक्षण क्या हैं। यह भी आपने जान लिया है। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या सफेद पानी आने का कारण पीरियड हो सकता है?

    हां, महिलाओं को पीरियड के बाद और पहले सफेद पानी निकल सकता है।

  2. क्या सफेद पानी आना प्रेगनेंसी का लक्षण है?

    कई मामलों में ऐसा हो सकता है कि प्रेगनेंसी से पहले वाइट डिस्चार्ज होने लगे। लेकिन ज्यादातर मामलों में ऐसा नहीं देखा जाता। यानी यह हर महिला पर अलग – अलग कारणों की वजह से हो सकता है।

  3. योनि सफेद पानी क्यों आता है?

    दरअसल यह एक सेल्फ क्लिनिंग मैकेनिज्म है, जिसके जरिए शरीर के अंदर मौजूद खतरनाक कण बाहर निकल जाते हैं।

  4. क्या पतंजलि में सफेद पानी का इलाज है?

    इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन आपको बताए गए कुछ उपाय आप आजमा सकते हैं।

You may also like

Comments are closed.