गर्मियों में तरबूज खाने के फायदे और नकुसान। Watermelon in hindi
NUTRITION GUIDE

गर्मियों में तरबूज खाने के फायदे और नकुसान। Watermelon in hindi

Main points

Watermelon in Hindi. गर्मी का मौसम शुरू होते ही सबसे पहले याद आती है तरबूज की। तरबूज खाने में जितना स्वादिष्ट होता है। उससे कहीं ज्यादा यह फायदेमंद माना जाता है। आज हम आपको Tarbuj Khane Ke Fayde और नुकसान से जुड़ी जानकारी देंगे। आइए जानते हैं तरबूज खाने के फायदे, नुकसान और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। 

इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जिसे तरबूज खाना पसंद न हो। तरबूज के जूस से लेकर इसके जरिए तैयार सलाद और कई दूसरी सामग्री लोगों को बेहद पसंद आती है। बात केवल यहां खत्म नहीं होती। बल्कि तरबूज  के औषधीय गुण भी बहुत अधिक हैं। गर्मियों के मौसम में हाइड्रेट रहने के लिए तरबूज का सेवन फायदेमंद होता है। इसके अलावा तरबूज कैलोरीज की मात्रा भी बेहद कम होती है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से तरबूज खाने के फायदे ,नुकसान, इसमें मौजूद पोषक तत्व और इससे जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां मुहैया कराएंगे। अगर आप भी एक स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो आपका तरबूज से होने वाले फायदों के बारे में पता होना चाहिए।  

तरबूज (Tarbuj) क्या है – What is Watermelon in HindiWatermelon in Hindi

तरबूज एक फल है जिसका बाहरी खोल सख्त होता है और इसका रंग बाहर से हरा होता है। वहीं तरबूज के अंदर का रंग लाल और गुलाबी हो सकता है। यह खाने में मीठा, स्वादहीन और कड़वा भी होता है। तरबूज की करीब 1200 किस्में होती हैं। जिनकी खेती दुनियाभर में की जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी की कच्चे टमाटर की तुलना में तरबूज के अंदर 40 प्रतिशत अधिक लाइकोपीन पाया जाता है। तरबूज वजन घटाने से लेकर कैंसर तक की रोकथाम में कारगर सिद्ध हो सकता है। तरबूज में कैलोरीज भी बेहद कम होती हैं और इसमें 97 प्रतिशत तक पानी ही मौजूद होता है, जो शरीर में ग्लूकोज की कमी को पूरा करता है। 

तरबूज के अन्य भाषाओं में नाम

तरबूज का वैज्ञानिक नाम सिट्रुलस लेनेटस है। वहीं भारत के अलग – अलग हिस्सों में तरबूज को कई नामों से जाना जाता है। आइए जानते हैं तरबूज के अन्य नाम जो दूसरी भाषा में हैं।

Watermelon in Hindi – तरबूज, तरबूजा, हिनमाना

Tarbuj in English – Watermelon, व्हाइट वाटर मेलन 

Tarbuj in Marathi – कलिगड, करिंग 

Tarbuj in Gujarati – तड़बूज, तरबुच

Tarbuj in Bengali – तरमुज, तरबुज, किलन्गढ़

Tarbuj in Punjabi – हिंडवाना, माथिरा

Tarbuj in Nepali – कोंमाट्टि, पुल्लुम

Tarbuj in Sanskrit – कालिन्द, तरंबूजा,

तरबूज की खेती – Tarbuj Ki Kheti 

तरबूज की खेती सबसे पहले चीन और मिस्र में की जाती थी। बताया जाता है कि करीब 1000 साल पहले से ही चीन और मिस्र में तरबूज खेती की जा रही है। वहीं अगर आज की बात करें तो अमेरिका के 50 राज्यों में से 44 राज्यों में तरबूज की खेती की जाती है। इसके अलावा भारत में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तरबूज की खेती की जाती है।  तरबूज की खेती का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें खाद, पानी की जरूरत कम होती है। 

तरबूज से जुड़ी कुछ रोचक बातें 

  1. दुनिया का सबसे भारी और बड़े तरबूज का वजन करीब 122 किलोग्राम दर्ज किया गया था। साल 2005 में यह रिकॉर्ड बना था। 
  2. तरबूज की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में इसका सेवन आपको न केवल ठंडा रखता है। बल्कि हाइड्रेट भी रखता है। 
  3. दुनियाभर में तरबूज की 1200 से ज्यादा किस्में पाई जाती हैं। 
  4. तरबूज जब कच्चा होता है तो इसका उपयोग सब्जी की तौर पर किया जाता है। 
  5. तरबूज के बीज का सेवन भी कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। 
  6. तरबूज के बाहरी खोल के जरिए भी सब्जी तैयार की जा सकती है। 
  7. तरबूज को वियाग्रा के तौर पर भी देखा जाता है। 
  8. जापान दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जहां तरबूज चौकोर आकार में उगाया जाता है। इसके लिए तरबूज को शुरू से ही एक चौकोर कांच के बॉक्स में रखते हैं। 

तरबूज के पोषक तत्व 

तरबूज को गुणों का खजाना भी कहा जाता है। इसके अंदर वह सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसकी आवश्यकता हमारे शरीर को रोजाना होती है। आपको बता दें कि तरबूज में प्रोटीन, आयरन, कार्ब्स, फाइबर, वाटर, शुगर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, विटामिन सी, थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन बी- 6 फोलेट, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन डी, विटामिन के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए आगे जानते हैं तरबूज के फायदे,नुकसान और उपयोग के बारे में। 

तरबूज खाने के फायदे – Tarbuj Khane Ke Fayde  tarbuj Khane Ke Fayde

दोस्तों आज तक आपने तरबूज का सेवन केवल इसलिए किया होगा कि यह स्वादिष्ट है। लेकिन आज हम आपके सामने तरबूज के कुछ ऐसे लाजवाब फायदे बताएंगे। जिन्हें जानने के बाद आप तरबूज का सेवन न केवल अधिक कर देंगे। बल्कि लोगों को इससे जुड़े हुए फायदे बताएंगे। आइए जानते हैं तरबूज के फायदे और इसके बाद हम तरबूज के नुकसान पर नजर डालेंगे। 

हाइड्रेट रहने में तरबूज के लाभ 

गर्मियों के दौरान डिहाइड्रेशन की समस्या बहुत आम है। आमतौर पर लोग डिहाइड्रेशन को बहुत आम समझते हैं। क्योंकि वह नहीं जानते की डिहाइड्रेशन की वजह से कई समस्याएं पैदा हो जाती है जैसे कमजोरी, सिर दर्द, मुंह सूखना, पेट फूलना, लो बीपी और कब्ज आदि। ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए भी आप पानी के अलावा तरबूज के फायदे उठा सकते हैं। आपको बता दें कि तरबूज में 97 प्रतिशत तक पानी पाया जाता है। जिसके जरिए शरीर को हाइड्रेट रखा जा सकता है। इसलिए इन गर्मियों के मौसम में तरबूज का जूस पिएं या फिर तरबूज जरूर खाएं। 

मसल्स पेन में तरबूज लाभदायक 

ऐसे लोग जो एक्सरसाइज करते हैं और इसके बाद उनके मसल्स में पेन होता है। इन लोगों के तरबूज किसी पेन किलर की तरह काम कर सकता है। दरअसल तरबूज के अंदर साइटलाइन और इलेक्ट्रोलाइट होता है, जो मांसपेशियों के दर्द से राहत दिला सकता है। बीते कुछ समय इस विषय पर किए गए अध्ययन में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि तरबूज के जरिए मसल्स पेन को कम किया जा सकता है। 

अस्थमा में तरबूज के जूस के फायदे 

अस्थमा एक ऐसा रोग है, जिसमें व्यक्ति सांस लेने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं इस बीमारी के दौरान फेफड़ों की क्षमता भी कमजोर होने लगती है। इस स्थिति से निपटने के लिए तरबूज फायदेमंद हो सकता है। दरअसल तरबूज में विटामिन ए और लाइकोपीन पाए जाते हैं, जो दमा के उपचार में एक अहम योगदान निभा सकते हैं। हाल ही में एक अध्ययन किया गया है जिसमें 17 दमा से पीड़ित लोगों पर लाइकोपीन और विटामिन ए का प्रभाव देखा गया है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि तरबूज के जूस के फायदे दमा के मरीजों पर हो सकते हैं। 

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में 

ब्लड प्रेशर की समस्या आज के समय में ज्यादातर लोगों को रहने लगी है। ऐसे में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए आप तरबूज का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि तरबूज के अंदर साइट्रलाइन नाम का एमिनो एसिड तो पाया जाता है। साथ ही इसमें पोटेशियम भी मौजूद होता है। तरबूज के अंदर पाए जाने वाले यह गुण ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायता करते हैं। इस बात की पैरवी हाल ही में हुए अध्ययन भी करते हैं। 

डायबिटीज में तरबूज खाने के फायदे 

टाइप 2 डायबिटीज जैसी समस्या से निपटने में भी तरबूज का सेवन किया जा सकता है। आपको बता दें कि तरबूज के अंदर एंटीऑक्सीडेंट और एंटी डायबिटिक गुण होते हैं। साथ ही तरबूज में कोलेस्ट्रॉल भी नहीं होता। तरबूज के इन्ही गुणों के आधार पर माना जा सकता है डायबिटीज में तरबूज खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि तरबूज का अधिक सेवन स्थिति को बिगाड़ भी सकता है। इसलिए किसी भी स्थिति बिना डॉक्टर की सलाह के तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए। 

 हृदय के लिए तरबूज के जूस पीने के फायदे 

आज दुनियाभर में हृदय रोगों के चलते लाखों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। ऐसे में हृदय को स्वस्थ रखने के लिए एक सही जीवन शैली के साथ – साथ सही आहार को भी अपनाना जरूरी है। इसमें आप तरबूज को शामिल कर सकते हैं। आपको बता दें कि तरबूज के अंदर साइट्रलाइन नामक पदार्थ पाया जाता है। यह पदार्थ रक्त वाहिकाओं में प्लाक को जमने से रोकता है, जिसे आप कोलेस्ट्रॉल भी कह सकते हैं। इससे रक्त संचार सही तरह से चलता रहता है और हार्ट अटैक आने की संभावना कम रहती है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि तरबूज के जूस पीने के फायदे हृदय पर हो सकते हैं। 

कैंसर से बचाव में

कैंसर जैसी बीमारी से बचने के लिए एक सही जीवन शैली और सही खानपान की आवश्यकता होती है। इस दिशा में तरबूज को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। आपको बता दें कि तरबूज के अंदर लाइकोपीन पाया जाता है, जो कैंसर से बचाव में कारगर हो सकते है। आपको बता दें कि लाइकोपीन एक बहुत ही शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कैंसर को पनपने से रोकता है। इसके अलावा हाल ही में हुए अध्ययन बताते हैं कि तरबूज के सेवन से कीमोथेरेपी के दौरान होने वाले असर को भी कम किया जा सकता है। इस लिहाज से कह सकते हैं कि तरबूज खाने के लाभ आपको कैंसर में देखने को मिलते हैं। 

तरबूज के फायदे वजन घटाने में 

वजन बढ़ाना जितना आसान है उससे कहीं ज्यादा मुश्किल हैं वजन घटाना। लेकिन अगर सही आहार और जीवन शैली को अपनाया जाए तो वजन घटाना भी आसान हो सकता है। ऐसा करने के लिए आप तरबूज का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि तरबूज के अंदर कैलोरीज बेहद कम होती है और इसमें फाइबर भी पाया जाता है। कैलोरीज कम होने की वजह से आपका कैलोरी इनटेक नहीं बढ़ता और वहां फाइबर आपके पेट को अधिक भरा हुआ रखता है। इसके अलावा यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर करने के काम आता है।  

इम्यून सिस्टम में सुधार 

ऐसे लोग जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, उन लोगों पर तरबूज खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। आपको बता दें कि तरबूज के अंदर फाइबर और विटामिन बी6 और विटामिन ए पाई जाती है। इन पोषक तत्वों के जरिए आंत में मौजूद गुड बैक्टीरिया की तादात में इजाफा होता है और यह इम्यून सिस्टम को दुरुस्त करते हैं। हाल ही में तरबूज के इन्हीं गुणों को लेकर एक अध्ययन भी किया गया है। इस अध्ययन में भी यह बात साबित हो गई है, कि तरबूज के लाभ इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में देखे जा सकते हैं। 

पाचन में तरबूज खाने के लाभ 

तरबूज के अंदर फाइबर पाया जाता है। यह फाइबर न केवल आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। बल्कि इसके जरिए मल त्यागने की क्रिया भी आसान हो जाती है। इसके अलावा यह कब्ज, डायरिया जैसी समस्या को भी कम करता है। कुल मिलाकर आप पेट की दिक्कतों को दूर करने के लिए तरबूज का सेवन कर सकते हैं। 

यौन संबंध में तरबूज फायदेमंद

 तरबूज के गुण केवल इतने ही नहीं हैं। बल्कि हाल ही में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि तरबूज में मौजूद साइटलाइन पाया जाता है। यह इरेक्टाइल डिस्फंक्शन को सुधारने का काम कर सकता है। यही नहीं तरबूज में पाया जाने वाले यह साइटलाइन नाइट्रिक ऑक्साइड को बढ़ावा देने का काम करता है। जिसके जरिए यौन रोग से राहत मिलती है और शारीरिक क्षमता भी बेहतर होती है। 

लू से बचाने में तरबूज के लाभ

गर्मियों के दौरान चलने वाली गर्म हवा को ही लू कहा जाता है। जब किसी व्यक्ति को लू लग जाती है तो उसके शरीर का तापमान सामान्य से अधिक बढ़ जाता है। साथ ही इसे कम करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लू की समस्या से बचने के लिए आप गर्मियों के मौसम में नियमित रूप से तरबूज का सेवन जरूर करें। साथ ही तरबूज के सेवन से आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है और आपकी थकान भी दूर हो जाती है। 

तरबूज के अन्य फायदे – Some Other Benefits of Watermelon in Hindi 
Benefits of Watermelon in Hindi 

दोस्तों Tarbuj Khane Ke Fayde केवल यहां तक ही सीमित नहीं है। बल्कि इसके कुछ दूसरे फायदे भी हैं, जिनकी एक छोटी सी सूची हम आपको नीचे दे रहे हैं। आइए जानते हैं तरबूज के जूस पीने के फायदे क्या हैं। 

  • हड्डियां – तरबूज के अंदर विटामिन ए, सी,  लाइकोपीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह तत्व न केवल हड्डियों को मजबूत करते हैं। बल्कि यह हड्डियों के विकास को बढ़ावा देते हैं। 
  • मसूड़े – क्या आपके मसूड़ों से अक्सर खून निकलता रहता है। अगर हां तो तरबूज का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें कि तरबूज के अंदर विटामिन सी पाई जाती है जो दांतों और मसूड़ों का ख्याल रखती है। साथ ही इसके जरिए ओरल हेल्थ दुरुस्त होती है। 
  • गर्भावस्था – गर्भावस्था के दौरान शिशु के विकास के लिए और उसे बीमारी से बचाने में तरबूज लाभदायक हो सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक तरबूज में मौजूद लाइकोपीन न केवल मॉर्निंग सिकनेस को दूर करता है। बल्कि शिशु के वजन को सामान्य रूप से बढ़ाने में भी मदद करता है।
  • कोशिकाओं – को स्वस्थ रखने के लिए आप तरबूज का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद लाइकोपीन फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। 
  • ऊर्जा – तुरंत ऊर्जा के लिए तरबूज का सेवन फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें कि तरबूज में विटामिन बी पाई जाती है। यह आपको न केवल ऊर्जा प्रदान करती है। बल्कि यह आपको थकान से भी राहत दिला है। 
  • स्किन के लिए 
  • स्किन – तरबूज के इस्तेमा के फायदे स्किन पर भी देखने को मिल सकते हैं। आपको बता दें कि तरबूज के अंदर ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्किन से रूखापन दूर करने और इसे मॉइस्चराइज करने का काम करते हैं। 
  • बालों  पर – तरबूज खाने के फायदे बालों पर भी देखने को मिल सकते हैं। दरअसल तरबूज के अंदर विटामिन सी पाई जाती है जो बालों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर डालती है। इसके अलावा बालों के विकास में कोलेजन की जरूरत होती है, जो विटामिन सी के जरिए बढ़ता है। 
  • कब्ज – Tarbuj Khane Ke Fayde आपको कब्ज जैसी समस्या में भी देखने को मिल सकते हैं। आपको बता दें कि तरबूज के अंदर फाइबर पाया जाता है। यह मल त्यागने की क्रिया को आसान बनाता है और कब्ज से राहत दिलाता है। 
  • एनीमिया में – अगर आपके एनीमिया की समस्या है या शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण सही प्रकार से नहीं होता है, तो आप तरबूज का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दे कि तरबूज के अंदर आयरन पाया जाता है जो रेड ब्लड सेल्स के निर्माण को बढ़ावा देता है और एनीमिया से भी राहत प्रदान करता है। 
  • तनाव – तरबूज के अंदर विटामिन सी पाया जाता है जिसे एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी जाना जाता है। यह एंटी स्ट्रेस प्रभाव प्रदर्शित करता है। 

तरबूज के उपयोग का तरीका – Uses of Watermelon in Hindiतरबूज के उपयोग का तरीका - Uses of Watermelon in Hindi  

तरबूज का उपयोग आप कई तरीके से कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के कुछ तरीके इस प्रकार हैं। 

  1. तरबूज को आप सीधा काटकर का सकते हैं।
  2. तरबूज के खोल की सब्जी बनाकर खाई जा सकती है। 
  3. तरबूज के बीज का भी उपयोग किया जा सकता है। 
  4. तरबूज का जूस भी आप पी सकते हैं। 
  5. तरबूज के जूस से ठंडाई बनाकर पी सकते हैं। 
  6. तरबूज का सेवन फ्रूट चार्ट के रूप में भी कर सकते हैं। 

तरबूज के नुकसान – Side effects of Watermelon in Hindi तरबूज के नुकसान - Side effects of Watermelon in Hindi 

तरबूज खाने के फायदे जानने के बाद, दोस्तों अब हम आपको तरबूज खाने के नुकसान के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं तरबूज के नुकसान आपको कब और कैसे हो सकते हैं। 

तरबूज के नुकसान 

  1. अगर आप तरबूज का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो इससे शरीर में लाइकोपीन की मात्रा बढ़ सकती है। जिसकी वजह से पेट दर्द, मतली, दस्त और उल्टी जैसी समस्या पैदा हो सकती है। 
  2. तरबूज के सेवन से कुछ लोगों को कई तरह की एलर्जी हो सकती है। अगर आपको भी किसी तरह की एलर्जी हो तो डॉक्टर से संपर्क करें और तरबूज का सेवन केवल डॉक्टर की सलाह पर ही करें। 
  3. तरबूज में पोटेशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो शरीर में पोटेशियम बढ़ जाता है जिससे दिल की धड़कन तेज हो जाती है और कमजोरी बढ़ने लगती है। 

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Tarbuj Khane Ke Fayde Aur Nuksan बता दिए हैं। साथ ही तरबूज से जुड़ी हुई संपूर्ण जानकारी दे दी है। अब अगर आप तरबूज का सेवन करना चाहें तो कर सकते हैं। यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

तरबूज की तासीर कैसी होती है ?

तरबूज की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसका सेवन गर्मियों में अधिक किया जाता है।

क्या तरबूज का सेवन यौन क्षमता को बेहतर करता है?

हां, तरबूज खाने के लाभ यौन क्षमता को बढ़ाने में देखे जा सकते हैं।

क्या गर्भावस्था में तरबूज का सेवन करना चाहिए ?

हां, गर्भावस्था के दौरान तरबूज के सेवन से शिशु के विकास प्रक्रिया बेहतर रहती है।

तरबूज से वजन घटाया जा सकता है?

हां तरबूज वजन घटाने में काफी कारगर हो सकता है। लेकिन इसके साथ अन्य कार्य करने भी जरूरी हैं, जैसे एक्सरसाइज, सही खाना

You may also like

Comments are closed.