नींबू पानी पीने के फायदे कर देंगे हैरान। Nimbu Pani
NUTRITION GUIDE

नींबू पानी पीने के फायदे कर देंगे हैरान। Nimbu Pani

Main points

गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए नींबू पानी से बेहतर कुछ भी नहीं है। लेकिन क्या नींबू पानी केवल आपको हाइड्रेटेड रखता है, नींबू पानी पीने के फायदे दूसरे भी हैं। आइए जानते हैं आखिर सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के फायदे और नुकसान क्या हैं। साथ ही नींबू पानी पानी कब पीना चाहिए या नींबू पानी पीने से होता है क्या है। 

अब झुलसती गर्मी ने हमारे देश में दस्तक दे दी है। ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा डिहाइड्रेशन का ही बना रहता है। डिहाइड्रेशन की वजह से बीपी लो होना, सिर दर्द, कमजोरी आदि जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। ऐसे में हाइड्रेटेड रहने के लिए Nimbu Pani Ke Fayde देखे जा सकते हैं। इसके अलावा सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के फायदे वजन घटाने से लेकर इम्युनिटी तक में देखने को मिल सकते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि आपको Nimbu Pani Peene Ke Fayde किस – किस रूप में देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा नींबू पानी पीने का सही तरीका क्या है। आइए जानते हैं नींबू पानी के फायदे और नुकसान से लेकर तमाम जानकारियां। 

नींबू पानी पीने के फायदे – Nimbu Pani Peene Ke Faydeनींबू पानी पीने के फायदे - Nimbu Pani Peene Ke Fayde

दोस्तों नींबू पानी के फायदे कई तरह से शरीर पर देखने को मिल सकते हैं। नींबू पानी न केवल आपको लंबे समय तक डिहाइड्रेशन की समस्या से बचा सकता है। बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों से भी आपको दूर रखता है। इसके अलावा बहुत से लोग सुबह खाली पेट नींबू पानी पीते हैं। आज हम आपको यह भी बताएंगे कि सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के फायदे और नुकसान क्या क्या है। चलिए जानते हैं नींबू पानी से जुड़े फायदे। 

डिहाइड्रेशन से बचाने में नींबू पानी के लाभ

क्या आप जानते हैं कि डिहाइड्रेशन की वजह से बीपी लो पड़ जाता है। साथ ही कमजोरी और सिर दर्द जैसी दिक्कतें भी होने लगती हैं। ऐसे में आप नींबू पानी के लाभ उठा सकते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में हुई एक रिसर्च के मुताबिक एक पुरुष को रोजाना कम से कम 3.7 लीटर पानी पीना चाहिए। वहीं एक महिला को रोजाना कम से कम 2.6 लीटर पानी पीना चाहिए। ऐसे में कई बार लोग पानी के स्वाद के चलते भी कम ही पीते हैं। इस स्थिति में नींबू पानी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। 

वजन घटाने में सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के फायदे सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के फायदे 

आमतौर पर आपने बड़े बुजुर्गों को यह कहते सुना होगा कि सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पीने से वजन घटाना आसान हो जाता है। आपको बता दें कि यह बिल्कुल सच है। दरअसल नींबू के अंदर पेल्टाइन फाइबर पाया जाता है। यह लंबे समय तक आपका पेट भरा रखता है। साथ ही  जब आप गर्म पानी में नींबू और शहद डालकर इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपको डबल फायदा होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। हाल ही में चूहों पर किए गए शोध से भी यह पता चला है कि नींबू पानी के जरिए वजन घटाने में मदद मिल सकती है। 

विटामिन सी के लिए नींबू पानी

क्या आप जानते हैं कि रोजाना एक व्यक्ति को 65 से 90 एमजी तक विटामिन सी लेने की जरूरत होती है। आपको बता दें कि विटामिन सी एक जरूरी एंटीऑक्सीडेंट है, जो फ्री रेडिकल्स को कम करता है। साथ ही विटामिन सी के जरिए हृदय से जुड़ी बीमारियां, स्ट्रोक और ब्लड प्रेशर की समस्या से भी बचा जा सकता है। ऐसे में नींबू पानी पीने के फायदे देखे जा सकते हैं। दरअसल एक नींबू में 31 एमजी विटामिन सी पाई जाती है। यह आपके दिनभर की मांग का 40 प्रतिशत से ज्यादा की पूर्ति कर सकता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि Nimbu Pani Ke Fayde होते हैं। 

रोग प्रतिरोधक क्षमता में नींबू पानी का लाभ

आज के समय में बदलते मौसम की वजह से या जरा कुछ ठंडा गर्म खाने के बाद लोग बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसा केवल खराब इम्युनिटी या खराब रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण होता है। इस स्थिति में अपनी इम्यूनिटी को बेहतर करने के लिए नींबू पानी के फायदे उठाए जा सकते हैं। आपको बता दें कि नींबू के अंदर ऐसे गुण पाए जाते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। साथ ही नींबू के जरिए शरीर में आयरन को एब्सोर्ब करने की क्षमता भी बढ़ जाती है। नींबू का यह गुण भी इम्यूनिटी को बल देता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि Nimbu Pani Peene Ke Fayde इम्यूनिटी को सुधारने में देखे जा सकते हैं। 

एनीमिया में नींबू पानी पीने के लाभ 

एनीमिया एक ऐसा रोग है, जिसमें शरीर के अंदर रेड ब्लड सेल्स का निर्माण पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पाता। दरअसल यह स्थिति आयरन की कमी की वजह से पैदा होती है। ऐसे में नींबू पानी का सेवन फायदेमंद माना जा सकता है। दरअसल नींबू में आयरन तो होता ही है। साथ ही नींबू के अंदर सिट्रिक एसिड और विटामिन सी भी पाया जाता है। नींबू के यह गुण आयरन के अवशोषण को बल देते हैं। हालांकि इसके लिए आपको अन्य सामग्रियां भी खानी होंगी, जिनमें आयरन मौजूद हो। तभी आप एनीमिया की समस्या से राहत पा सकते हैं। 

स्किन पर नींबू पानी के फायदे 

आपने कई ऐसे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट देखे होंगे, जिनमें नींबू के इस्तेमाल का दावा किया जाता है। आप इस बात से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि नींबू पानी स्किन के लिए किस तरह फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें कि नींबू के अंदर विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में सहायता करते हैं। इसके अलावा नींबू में मौजूद गुण फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से भी राहत प्रदान करते है। साथ ही कुछ समय पहले हुए शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि जो लोग विटामिन सी युक्त सामग्री का सेवन करतें हैं। उनकी स्किन पर उम्र ढलने का असर दिखाई नहीं देता। 

पाचन शक्ति के लिए नींबू पानी फायदेमंद 

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पेट में मौजूद पाचन रस और नींबू पानी की परमाणु संरचना एक जैसी होती है। यह न केवल पित्त के उत्पादन में लिवर की सहायता करता है। बल्कि इससे भोजन पचाने की प्रक्रिया भी सुगम हो जाती है। इसके अलावा नींबू पानी के जरिए पेट से जुड़ी कई दूसरी समस्याओं से भी राहत पाई जा सकती है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले हुए अध्ययन बताते हैं कि नींबू के जरिए शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं। 

मुंह की बदबू करें दूर

आपने शायद देखा होगा कि कुछ लोगों के मुंह से बहुत बुरी दुर्गंध आती है। या फिर कभी – कभी आपके मुंह से भी बदबू जरूर आती होगी। ऐसे में आप इस बदबू से जल्दी छुटकारा पाने के लिए नींबू पानी का लाभ ले सकते हैं। आपको बता दें कि नींबू के अंदर मौजूद गुण मुंह को साफ करता है और लार के उत्पादन को बढ़ाकर बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है। इसलिए आज से ही रोजाना सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने की आदत जरूर बनाएं। 

पेशाब से जुड़े संक्रमण में नींबू पानी

क्या आपको भी पेशाब संबंधित समस्याएं है, या फिर मूत्र मार्ग में संक्रमण है। अगर हां तो आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि नींबू पानी के जरिए पेशाब मार्ग के पीएच स्तर को ठीक किया जा सकता है और यहां मौजूद खराब बैक्टीरिया को शरीर से बाहर निकाला जा सकता है। साथ ही वह महिलाएं जो पेशाब मार्ग के संक्रमण से पीड़ित हैं। उन महिलाओं को रोजाना नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। नींबू पानी के इस गुण को जानकर आप समझ गए होंगे कि नींबू पानी पीने के फायदे कितने अधिक हैं। 

गुर्दे की पथरी में नींबू पानी

ऐसे लोग जिनके गुर्दे में पथरी की समस्या है। उन लोगों के लिए नींबू पानी का सेवन किसी दवा से कम नहीं है।  आपको बता दें कि नींबू पानी के अंदर सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो न केवल गुर्दे की पथरी से बचाकर रखता है। बल्कि यह कंपाउंडर गुर्दे में मौजूद पथरी को तोड़ने का काम करता है। 

कैंसर से बचाने में नींबू पानी पीने के फायदे 

कैंसर आज के समय की बहुत खतरनाक बीमारी बन गई है। ऐसे में अगर आप कैंसर से बचना चाहते हैं तो आप सिट्रस फ्रूट का सेवन कर सकते हैं। ज्ञात हो कि सिट्रस फ्रूट वह होते हैं जो खाने में खट्टे होते हैं, जैसे संतरा, मौसमी, नींबू आदि। ऐसे में अगर आप नींबू पानी का सेवन करते हैं तो यह कैंसर से बचाने में आपकी सहायता कर सकता है। दरअसल नींबू के अंदर लिमोनेने नारिंगनेन और हेस्पपेरिडन नामक कंपाउंड पाए जाते हैं, जो एंटी कैंसर गुण प्रदर्शित करते हैं। 

नींबू पानी के अन्य फायदे – Nimbu Pani Ke Fayde in Hindi 
Nimbu Pani Ke Fayde in Hindi 

दोस्तों अब तक आपने नींबू पानी के 11 फायदे जान लिए हैं। लेकिन यहां नींबू पानी पीने के फायदों की गिनती खत्म नहीं होती। बल्कि अभी यह लिस्ट काफी लंबी है। आइए जानते हैं नींबू पानी के कुछ अन्य फायदे, नीचे दी गई सूची के माध्यम से। 

  1. नींबू पानी पीने के फायदे आपको हृदय पर भी देखने को मिल सकते हैं। दरअसल नींबू पानी में ऐसे गुण और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर करते हैं और उसे बीमारियों से बचाकर रखते हैं। 
  2. अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो नींबू पानी से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। दरअसल नींबू के अंदर पोटेशियम समेत ऐसे कई गुण होते हैं जो रक्तचाप को नियंत्रित कर सकता है। 
  3. गले के संक्रमण जैसे टॉन्सिलिटिस, खराश, गले के दर्द को खत्म करने के लिए भी नींबू पानी फायदेमंद हो सकता है। 
  4. अगर आप थका हुआ या कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो नींबू पानी का लाभ ले सकते हैं नींबू पानी पीने से आपको तुरंत ऊर्जा प्राप्त होगी। 
  5. डायबिटीज को मैनेज करने में भी नींबू फायदेमंद हो सकता है। यह शुगर को अधिक स्तर तक पहुंचने से रोकता है और डायबिटीज मैनेज करना आसान बना देता है। 
  6. कब्ज की समस्या से पीड़ित लोगों को नींबू पानी जरूर पीना चाहिए। इसमे मौजूद गुण मल त्यागने की क्रिया को आसान बनाते हैं। 
  7. मसूड़ों से जुड़ी समस्या में नींबू पानी फायदेमंद हो सकता है। 
  8. तनाव कम करने में भी नींबू पानी लाभदायक हो सकता है। 

नींबू पानी से जुड़ी अन्य जरूर बातें

दोस्तों अब तक आपने जाना की सुबह खाली पेट नींबू पान पीने के फायदे क्या हैं। अब हम आपको नींबू पानी पीने का सही तरीका, नींबू पानी बनाने की विधि और नींबू पानी कब पीना चाहिए। इसके बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं। इसके बाद नींबू पानी पीने के नुकसान से भी रूबरू कराएंगे। 

नींबू पानी कब पीना चाहिए

  • दोस्तो आप अगर वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 
  • आप खाने से पहले या खाने के एक से दो घंटे बाद भी नींबू पानी पी सकते हैं। इससे आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त हो जाती है। 
  • रात के समय नींबू पानी पीने से परहेज करना चाहिए। 

नींबू पानी पीने का सही तरीका

आमतौर पर लोग नींबू पानी में चीनी या सफेद नमक का उपयोग करते हैं। लेकिन आप ऐसा न करें। आप नींबू पानी में शहद या काले नमक का ही उपयोग करें। साथ ही बर्फ वाला पानी उपयोग में न ले। एक सही तापमान का ही पानी नींबू पानी के लिए इस्तेमाल में ले। इसके अलावा आप नींबू पानी हमेशा बैठ कर पीने की कोशिश करें और आराम – आराम से ही इसे पिएं। 

नींबू पानी बनाने की विधि नींबू पानी बनाने की विधि 

  1. सबसे पहले आपको एक गिलास पानी, एक नींबू, काला नमक, शहद लेना है। 
  2. अगर आप नमकीन या मीठा नींबू पानी बनाना चाहते हैं तो आप केवल एक का ही उपयोग करें। 
  3. अब पहले पानी में नमक और शहद अच्छी तरह मिला लें। 
  4. इसके बाद नींबू का रस निचोड़ कर पानी में डालें और मिला दें। 
  5. अच्छी तरह से मिलाने के बाद आपका नींबू पानी तैयार हो जाएगा और अब आप इसे पी सकते हैं। 

नींबू पानी पीने के नुकसान – Nimbu Pani Peene ke Nuksan नींबू पानी पीने के नुकसान - Nimbu Pani Peene ke Nuksan 

दोस्तों सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के फायदे और नुकसान दोनों ही हैं। अभी आपने नींबू पानी के लाभ जाने हैं। चलिए अब हम नींबू पानी के नुकसान के बारे में जानते हैं। 

नींबू पानी के नुकसान 

  1. नींबू पानी बनाते समय कच्चे नींबू का इस्तेमाल न करें। वरना इससे दस्त, पेट दर्द जैसी समस्या पैदा हो सकती है। 
  2. अधिक नींबू पानी के सेवन से पेट में अम्लीय बन सकता है। साथ ही पेट में अल्सर भी पैदा हो सकता है। 
  3. माइग्रेन से पीड़ित लोग अधिक नींबू पानी का सेवन न करें। इससे माइग्रेन का दर्द ट्रिगर हो सकता है। 
  4. टूथपेस्ट करने से आधे घंटे पहले और बाद में नींबू पानी का सेवन दांतों में सड़न पैदा कर सकता है। 
  5. अगर आपको पिंपल्स की समस्या है तो नींबू पानी के अधिक सेवन से इनमें खून निकलने लगता है। 
  6. जिनकी त्वचा का रंग काला है वह मुहांसों के उपचार में नींबू पानी का उपयोग न करें। इससे यह काले निशान छोड़ सकता है। 
  7. नींबू पानी के अधिक सेवन से सीने में जलन की समस्या पैदा हो सकती है। 

नोट – दोस्तो हमने आपको नींबू पानी के जो भी फायदे और नुकसान बताएं हैं। वह इसके गुणों की वजह से हैं। लेकिन नींबू पानी को किसी बीमारी की दवा बिल्कुल न समझे। इसके अलावा किसी तरह की बीमारी के शिकार हैं तो डॉक्टर की सलाह पर ही नींबू पानी का सेवन करें। 

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने आपको अपने इस लेख में Nimbu Pani Peene Ke Fayde बता दिए हैं। साथ ही सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के फायदे और नुकसान क्या हो सकते हैं। यह भी आपने जान लिया है। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
  1. क्या नींबू पानी से डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है?

    हां, यह आपको हाइड्रेट रखता है और ऊर्जा प्रदान भी करता है।

  2. क्या नींबू पानी से किसी बीमारी का उपचार हो सकता है?

    नहीं, लेकिन आप बीमारी को कम करने के लिए नींबू पानी को घरेलू उपाय के तौर पर देख सकते हैं।

  3. क्या नींबू पानी पीने के लाभ हृदय पर होते हैं?

    हां, नींबू पानी पीने से हृदय से जुड़े रोग होने का जोखिम कम हो जाता है।

  4. क्या नींबू पानी के जरिए स्किन को स्वस्थ रखा जा सकता है?

    हां नींबू पानी स्किन को स्वस्थ रखने का काम कर सकता है।

You may also like

Comments are closed.