जानिए तिल के 11 फायदे, नुकसान और उपयोग। Side Effects and Benefits of Sesame Seeds in Hindi
NUTRITION GUIDE

जानिए तिल के 11 फायदे, नुकसान और उपयोग। Side Effects and Benefits of Sesame Seeds in Hindi

Main points

English में Sesame Seeds, Hindi में तिल का नाम शायद आपने सुना ही होगा। लेकिन क्या आप Til Ke Fayde Nuksan और उपयोग को लेकर कुछ जानते भी हैं या नहीं। अच्छा आपने Til Ke laddu तो खाए ही होंगे। अगर आपने Sesame Seeds या तिल के बारे में नहीं सुना या देखा तो आज हम आपको तिल से जुड़ी तमाम बातों की जानकारी देंगे जैसे तिल के फायदे, तिल के प्रकार, तिल के नुकसान, तिल का उपयोग, तिल के लड्डू बनाने की विधि आदि। अगर आप खुद को सर्दी से बचाना चाहते हैं या फिर बहुत सी बीमारियों से राहत पाना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। 

क्या है तिल के बीज – What is Sesame Seeds in Hindiक्या है तिल के बीज - What is Sesame Seeds in Hindi

तिल के बीज बेहद छोटे होते हैं। यह सेसमं जीन के एक पौधे से पैदा होते है और इसका वैज्ञानिक नाम Sesamum Indicum है। तिल के बीजों की खेती लगभग 3500 साल पहले से की जा रही है। इनकी अधिकतर पैदावार भारत और अफ्रीका में होती है। तिल अलग अलग रंग और प्रकार के होते हैं। तिल के बीजों की लंबाई 3-4 मिलीमीटर और चौड़ाई 2 मिलीमीटर होती है। इनका उपयोग बहुत से व्यंजनों में किया जाता है। इसके अलावा तिल के तेल का उपयोग बहुत सी समस्याओं का अंत कर सकता है। भारत में तिल का उपयोग सबसे ज्यादा तिल के लड्डू बनाने के लिए किया जाता है। 

तिल के प्रकार – Types of Sesame Seeds in Hindi

तिल तीन प्रकार के होते हैं। इनमें पहला होते हैं सफेद तिल, दूसरा काले तिल, और तीसरा लाल तिल। इन तीनों तिलों की अपनी ही ख़ासियत उपयोग और फायदे हैं। जिनके बारे में हम आपको बताने वाले हैं।

सफेद तिल के बीज – White Sesame Seeds in Hindi

सफेद तिल का उपयोग बहुत लंबे समय से किया जा रहा है। आमतौर पर इस बीज का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। सफेद तिल दूसरे तिल के मुकाबले कम गुणकारी होता है। यह ना अधिक गुणकारी होते हैं और ना ही यह कम गुणकारी होते हैं। यह तिल मध्यम गुणकारी की श्रेणी में आते हैं। 

अलसी खाने के लाजवाब फायदे, जानिए

लाल तिल के बीज 

इन तिल के बीजों को सबसे कम गुणकारी माना जाता है। इनका इस्तेमाल भी लोग बेहद कम किया करते हैं क्योंकि इसके अंदर कुछ खास मौजूद ही नहीं है। 

काले तिल के बीज

काले तिल को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। यह पुरुष के वीर्य को बेहतर करने के अलावा अंदरुनी कमज़ोरी को दूर करने का कार्य करते हैं।

तिल के पोषक तत्व – Nutrients in Sesame Seeds in Hindi

Sesame Seeds को बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके अंदर बहुत से तत्व पाए जाते हैं जो आपको ना केवल बीमारियों से बचा कर रखते हैं बल्कि आपको सेहतमंद रहने में भी मदद करते हैं। 

आपको बता दें कि 30 ग्राम तिल के अंदर 5 ग्राम प्रोटीन होता है। प्रोटीन आपके शरीर के लिए बेहद जरूरी है। इसका असली महत्व वह लोग जानते हैं जो जिम जाते हैं और मसल्स बिल्ड करने के लिए मेहनत करते हैं। इसके अलावा तिल में ओमेगा 6, फाइबर, मोनोअनसैचुरेटेड फैट भी काफी मात्रा में पाया जाता है। 

आइए जानते हैं कि 28 ग्राम तिल के अंदर किस मात्रा में और कितने पोषक तत्व होते हैं। इसके बाद हम जानेंगे कि यह पोषक तत्व आपको किस तरह फायदा पहुंचा सकते हैं। 

Sesame Seeds NutrientsNutrition Value
कैलोरी160 Cal
प्रोटीन5 ग्राम
फाइबर3.3 ग्राम
कॉपररोज की जरूरत का 57 %
मैंगनीजरोज की जरूरत का 34 प्रतिशत
मैग्नीशियमरोज की जरूरत का 25 प्रतिशत
मोनोअनसैचुरेटेड फैट5.3 ग्राम
ओमेगा 66 ग्राम

तिल के नाम अन्य भाषाओं में – Name of Sesame Seeds in Different Languages

Til Ke Fayde के बारे में हम आपको बताना शुरु करें इससे पहले यह तो जान लीजिए कि आखिर अलग अलग भाषाओं में तिल को किन किन नामों से बुलाया जाता है। 

चिया के बीज खाने के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Til in Different Language

  1. संस्कृत में – तिल, स्नेफल
  2. उड़िया – खसू, रासी
  3. कन्नड़ – एल्लू, येल्लु
  4. गुजराती – तल, तिल
  5. हिंदी – तिल, तील, तिली
  6. अंग्रेजी – तील ऑयल, सीसेम सीड्स
  7. अर्बी- सिमसिम, सिमासिम, शिराज
  8. मराठी – तील, तिल
  9. पंजाबी – तिल, तिलि
  10. बंगाली – तिलगाछ
  11. नेपाली – तिल
  12. तेलुगू- नुव्वुलु
  13. मल्याळम – एल्लू, करुयेल्लू
  14. पर्सियन – कुंजद, कुंजेड, रोगेन शिरीन

तिल के फायदे – Benefits of Sesame Seeds in Hindi (Til Ke Fayde)
तिल के फायदे - Benefits of Sesame Seeds in Hindi (Til Ke Fayde)

दोस्तों तिल को लेकर अब तक आपने बहुत सी बातें जानी। आपको बता दें कि तिल खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं उतने ही स्वास्थ्यवर्धक भी हैं। तिल के फायदे ना केवल शक्ति बढ़ाने में देखे जाते हैं। बल्कि यह बहुत सी बीमारियों का अंत तक करने में सक्षम है। आइए जानते हैं Til Khane Ke Fayde

तिल के फायदे स्किन के लिए 

आज के वक्त में बेकार के खान पान और प्रदूषण का असर स्किन को बुरी तरह नुकसान पहुँचाता है। ऐसे में स्किन को लेकर तिल का फायदा उठाया जा सकता है। आपको बता दे कि तिल के अंदर मौजूद तत्व आपकी त्वचा को कोमल बनाए रखते हैं और यह स्किन के लचीलेपन को भी बरकरार रखते हैं। इनके सेवन से नाक के आस पास की स्किन टाइट होने लगती है। साथ ही यह चेहरे को रोम छिद्रों को खोलने और इन्हे बढ़ने से भी रोकती है। यह चेहरे पर होने वाले दानों को भीतर ही नष्ट कर देती है। यही नहीं त्वचा पर और रोम छिद्रों में विकसित होने वाले विषाक्त पदार्थों को निष्प्रभावी करता है। 

बालों को बढ़ाने के लिए तिल के लाभ

अगर आपके बालों की ग्रोथ बेहद कम है तो आपके लिए तिल फ़ायदेमंद साबित हो सकते हैं। दरअसल तिल के बीजों के अंदर ओमेगा 3,6,9 और फैटी एसिड मौजूद होते हैं, जो बालों की ग्रोथ के लिए सहायक माने जाते हैं। इसके लिए आप तिल के तेल की मालिश करें। इससे आपको बालों की ग्रोथ तो बढ़ेगी ही साथ ही स्कैल्प भी स्वस्थ रहता है।

डायबिटीज़ को नियंत्रित करने में तिल का उपयोग

डायबिटीज़ उन गंभीर बीमारियों में शामिल है जो आपकी पूरे शरीर के लिए समस्या बन जाती है। ऐसे में अगर आपको डायबिटीज़ की शिकायत है या फिर इसे होने की संभावना है। तो आप तिल का उपयोग कर इस समस्या से राहत पा सकते हैं। दरअसल तिल के बीजों में बहुत से ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो डायबिटीज़ के असर को कम कर देते हैं। इनके सेवन से शरीर के अंदर इंसुलिन की मात्रा बनी रहती है और ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करता है। इसके डायबिटीज़ के लक्षणों को सामान्य करने में मदद मिलती है।  

हाइपरटेंशन दूर करने में

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझने वाले लोगों में भी तिल के फायदे देखे जा सकते हैं। आपको बता दे कि तिल के अंदर पाए जाने वाले तेल हाई ब्लड प्रेशर को संतुलित स्थिति में लाता है। इसके कारण आपके कार्डियोवास्कुलर सिस्टम पर तनाव कम होने लगता है। तिल के सेवन से आपको दिनभर के मैग्नीशियम की 25 प्रतिशत खपत प्राप्त होती है। इसके यही गुण ब्लड प्रेशर समेत कई अन्य समस्याओं से राहत प्रदान करते हैं। 

कैंसर से बचाए सीसेम सीड्स 

कैंसर जैसी समस्या से भी बचे रहने में तिल खाने के फायदे देखे गए हैं। आपको बता दें कि तिल के अंदर बहुत सी विटामिन्स और खनिज पदार्थ पाए जाते हैं। यह तत्व आपके शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं। यही एंटीऑक्सीडेंट गुण आपको बल्यूकेमिया, स्तन कैंसर, फेफड़े का कैंसर, अग्नाशय कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर जैसी समस्याओं को पैदा होने से रोकते हैं। इसके अलावा तिल के बीज के अंदर पाए जाने वाले गुण हृदय से जुड़ी समस्याओं को भी कम करते हैं। 

हड्डियों पर फायदे तिल के

बढ़ती उम्र के कारण या कैल्शियम जैसे तत्वों की कमी के चलते अक्सर हड्डियाँ कमजोर पड़ने लगती हैं और आसानी से टूट जाती हैं। इस स्थिति से बचे रहने और हड्डियों को मजबूत करने के लिए भी तिल खाए जा सकते है। दरअसल तिल के अंदर कैल्शियम और फॉसफोरस पाया जाता है। यह तत्व आपकी हड्डियों को तो मजबूत करते ही हैं। साथ ही हड्डियों को होने वाले नुकसान से भी बचा कर रखते हैं। 

सूजन की समस्या करें ठीक

अगर आपको सूजन की समस्या रहती है तो तिल का उपयोग आपके काम आ सकता है। ज्ञात हो कि तिल के अंदर पर्याप्त मात्रा में कॉपर मौजूद होता है। शरीर में कॉपर की कमी की वजह से ही मांसपेशियों और जोड़ों में सूजन की समस्या पैदा होती है। लेकिन जब आप तिल का सेवन करना शुरु करते हैं तो यह कमी पूरी होने लगती है। जिसके बाद  सूजन की समस्या से राहत मिल जाती है। इसके अलावा अर्थराइटिस की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए तिल का सेवन फ़ायदेमंद बताया गया है।

पाचन शक्ति के लिए 

कब्ज, दस्त या पाचन की समस्या से जूझने वाले लोगों के लिए तिल के फायदे देखे गए हैं। दरअसल तिल के अंदर पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। जो आंत से जुड़ी क्रिया में सहयोग करता है। इसके जरिए आंत के अंदर अच्छे बैक्टिरिया बढ़ने लगते हैं और पाचन से संबंधित सभी तरह की समस्या खत्म हो जाती है। इसके अलावा तिल के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल भी शरीर के बाहर आसानी से निकल जाता है। साथ ही इसके अंदर मौजूद तत्व कैंसर से बचाने रखने में भी सहायक साबित होते हैं।

आंखों पर फायदे तिल के

तिल के फायदे आंखों पर भी देख जा सकते हैं। चीनी विज्ञान के अनुसार हमारे अंदरुनी अंगों का जुड़ाव बाहरी अंगों से होता है। जैसे लिवर का आंखों से। लिवर खून को स्टोर करके रखता है और आँखो तक भेजता है। ऐसे में आप काले तिल का उपयोग करना अधिक गुणकारी सिद्ध होगा। अगर आपकी नजरे कमजोर हो गई हैं, या आंखे थकी थकी रहती है या फिर आंखों में सूखापन है, तो इन सभी स्थितियों में तिल का उपयोग किया जा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करे

आज कल की जीवनशैली और खराब खान पान के चलते कोलेस्ट्रॉल की समस्या बहुत अधिक बढ़ गई है। यह  समस्या दिल का दौरा भी ला सकती है और आपको अन्य समस्याओं में भी डाल सकती है। लेकिन अगर आप  तिल का सेवन करते हैं तो आप इस समस्या से भी बचे रहते हैं। इसके अंदर मौजूद फाइबर आपके शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने का कार्य करता है। ।

चिंता दूर करने के लिए तिल

आज कल की जीवनशैली में चिंता या तनाव की समस्या से हर व्यक्ति पीड़ित है। ऐसे में जो लोग डिप्रेशन में होते हैं उनके शरीर में तरह तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं, जैसे मांसपेशियों में ऐंठन आदि। वहीं तिल के अंदर मैग्नीशियम, कैल्शियम समेत कई तरह क विटामिन्स पाई जाती हैं। यह तत्व आपके शरीर को चिंता मु्क्त और ऐंठन की समस्या को कम करने में काम आ सकते हैं। साथ ही इसमें अमीनो एसिड भी पाया जाता है, यह एसिड भी तनाव दूर करने में मदद करता है। 

एनीमिया को करे दूर

शरीर में आयरन की कमी के कारण एनीमिया की समस्या होने लगती है। इस समस्या में व्यक्ति का शरीर खून कम बनाता है। लेकिन इस स्थिति को काले तिल के जरिए निपटाया जा सकता है। ज्ञात हो की काले तिल के अंदर प्रचुर मात्रा में  आयरन मौजूद होता है। यह एनीमिया की समस्या को कम करने का कार्य करता है।

हृदय के लिए 

अगर आपको हृदय से जुड़ी समस्या है तो आपके लिए तिल का सेवन बहुत ज्यादा फ़ायदेमंद रहेगा। आपको बता दे कि तिल के अंदर मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और फोलिक एसिड होता है। यह शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने का कार्य करता है। 

तिल का उपयोग – Uses of Sesame Seeds in Hindiतिल का उपयोग - Uses of Sesame Seeds in Hindi

अगर आप तिल का उपयोग करना चाहते हैं तो इसके तरीके हम आपको नीचे विस्तार से बता रहे हैं। आप इन तरीकों के जरिए तिल का सेवन कर सकते हैं।

तिल का उपयोग करें ऐसे

  • तिल का सेवन सीधा किया जा सकता है।
  • काले तिल का सेवन अंदरुनी कमजोरी और आंखों से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है।
  • तिल के लड्डू बना कर या बाहर से मंगा कर भी इनका सेवन कर सकते हैं।
  • सिर पर तिल के तेल की मालिश करने से आपको फायदा पहुंचता होगा।

तिल के नुकसान – Side Effects of Sesame Seeds in Hindiतिल के नुकसान - Side Effects of Sesame Seeds in Hindi

दोस्तों जिस तरह तिल के फायदे हैं उसी तरह इसके कुछ नुकसान भी हैं। ऐसे में अगर आप तिल का सेवन करने की सोच रहे हैं तो इससे पहले इनके नुकसान भी अच्छी तरह जान लें।

तिल से होने वाले नुकसान

  1. तिल के अधिक सेवन से आपके पेट में जलन की समस्या हो सकती है।
  2. अगर आप वजन कम करने का मन बना रहे हैं, तो तिल का अधिक सेवन आपके लिए नुकासनदायक हो सकता है। दरअसल तिल के अंदर फैट पाया जाता है, जो आपके वजन घटाने के प्रयास को विफल कर सकता है।
  3. तिल के सेवन से आपको एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। इसमें पाचन से संबंधित समस्या, सूजन, नाक बहना आदि शामिल है। 
  4. तिल के सेवन से अपेंडिक्स इन्फेक्शन होने का खतरा भी रहता है। दरअसल यह बेहद छोटे होते हैं, जिसकी वजह से यह शरीर के अंग में फँस जाते हैं। जो आपको गंभीर समस्या में डाल सकते हैं।
  5. अगर आप तिल का अधिक सेवन करते हैं तो इससे आपको दस्त की समस्या हो सकती है। 
  6. तिल के सेवन से आपको स्किन से संबंधित समस्या भी पैदा हो सकती है। इसलिए इसका अधिक सेवन करने से बचे रहें।
  7. गर्भवती महिलाएं अपने शुरुआती समय में इसका सेवन ना करें. इससे महिला के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। साथ ही कई बार गर्भपात तक हो जाता है। 

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों आपने Til Ke Fayde Nuksan, Sesame Seeds in Hindi से जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर ली है। अब अगर आफ इसका सेवन करना चाहतें तो कर सकते हैं। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया तो इसे आगे शेयर जरूर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. तिल की तासीर कैसी होती है?

    तिल की तासीर गर्म होती है।

  2. तिल कितने रंग के होते हैं?

    तिल तीन रंग के होते हैं। काले, लाल और सफेद

  3. क्या तिल के सेवन से किसी बीमारी का उपचार किया जा सकता है?

    नहीं, यह उपचार के लिए इस्तेमाल नही किए जा सकते। लेकिन यह कई समस्याओं को पैदा होने से रोक सकते हैं।

  4. सबसे अधिक प्रभावशाली तिल कौन सा है?

    सबसे प्रभावशाली तिल काले रंग के होते हैं। यह अंदरुनी कमजोरी दूर करने से लेकर आंखों और अन्य समस्याओं कम कर सकते हैं।

You may also like

Comments are closed.