कब्ज के 21 घरेलू इलाज, उपाय, बचाव। Full information of constipation meaning in Hindi
home remedies

कब्ज के 21 घरेलू इलाज, उपाय, बचाव। Full information of constipation in Hindi

Main points

Full information and Meaning of constipation in Hindi, आप सभी ने Constipation का नाम जरूर सुना होगा। इसे हिंदी में कब्ज कहते हैं। कब्ज एक ऐसी बीमारी है जो मल त्यागने से संबंधित है। आज लाखों लोग Kabj Ka Ilaj करा रहे हैं, जबकि बहुत से लोग केवल कब्ज के घरेलू उपाय खोज रहे हैं। जिसके जरिए वह आसानी से इस बीमारी से छुटकारा पा सकें। आज हम आपको कब्ज के होने का कारण, Kabj Ke Lakshan, कब्ज की दवा और कब्ज में क्या खाएं, जैसी सभी बात बताएंगे। यही नहीं हम आपको अपने इस लेख में कब्ज से जुड़ी तमाम जानकारियां देंगे। साथ ही कुछ घरेलू उपाय भी बताएंगे ताकि आप इस समस्या से छुटकारा पा सकें। 

कब्ज की बीमारी को कुछ लोग भले ही हल्के में आके लेकिन यह बीमारी बहुत अधिक परेशान करने वाली है। जिसे भी यह बीमारी होती है उसे मल त्यागने में खासी दिक्कत आती है, इसकी वजह से ठीक से पेट पूरी तरह साफ नहीं होता। वही कब्ज में लोगों को मल त्यागने के लिए अतिरिक्त जोर लगाना पड़ता है जिसकी वजह से अन्य कई भयंकर बीमारियां भी शरीर में पैदा होने लगती है। अगर किसी को कब्ज की समस्या हो जाए तो उसे बवासीर होना लगभग लगभग तय हो जाता है। कब्ज की समस्या से बचने के लिए आपको इसके होने के कारण इस बीमारी को सही प्रकार समझना होगा। तो चलिए जानते हैं कब्ज क्या और क्या है कब्ज का इलाज, लक्षण, कारण, दवा आदि………..

क्या है कब्ज – What is Constipation Meaning in Hindiक्या है कब्ज - What is Constipation Meaning in Hindi

आयुर्वेद और विज्ञान दोनों ही कब्ज की समस्या पर अपनी एक सी राय रखते हैं। आयुर्वेद के अनुसार शरीर के अंदर कुछ पोषक तत्वों की कमी होने लगती है तो इसे वात पित्त कफ दोष पैदा हो जाता है। इस असंतुलन के कारण व्यक्ति कब्ज जैसी समस्या में घिर जाता है। आज के समय में बेकार खान पान और खराब जीवनशैली का प्रभाव हमारे शरीर के अंदरूनी क्रिया पर पड़ता है जिससे पाचन शक्ति खराब हो जाती है। जिससे कब्ज की समस्या होने लगती है। 

कब्ज से जूझ रहने व्यक्ति को मल त्यागने में खासी दिक्कत आती है। कई बार तो व्यक्ति कई दिनों तक मल त्याने ही नहीं जा पाता। लेकिन अगर कोई 3 दिन तक मल त्यागने ना जाए तो उसे तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। इसके अलावा मल त्यागने में जोर लगना पेट भारी लगना यह सभी कब्ज की वजह से ही होता है। चलिए अब जानते हैं कि कब्ज होने के मुख्य कारण क्या हो सकते हैं। 

बाल बढ़ाने और घने करने के जबरदस्त उपाय के बारे में जानें

कब्ज होने के कारण – Causes of Constipation in Hindiकब्ज होने के कारण - Causes of Constipation in Hindi

आज कल के समय में लोगो को कब्ज होने के कारण बहुत से हैं जिसकी सूची हम आपको नीचे दे रहे हैं। ध्यान रहे जब आपको कब्ज की समस्या होने लगती है तो आपको यह समझना होगा कि आखिर यह आपको क्यों हो रही है। 

लार्ज इंटेस्टाइन 

लार्ज इंटेस्टाइन या ब्रहदान्त्र का काम खाई हुई सामग्री से पानी आवशोषित करना है। इसके बाद भोजन मल में परिवर्तित हो जाता है। इसके बाद बृहदान्त्र का कार्य मल को मलाशय के जरिए बाहर निकालने का होता है। लेकिन बहुत समय तक जब मल बाहर नहीं निकलता तो इससे मल कठिन होने लगता है जिसकी वजह से कब्ज की समस्या हो सकती है।

खराब जीवनशैली कब्ज का कारण 

आज के समय में खराब जीवनशैली ना केवल कब्ज का कारण बनती है, बल्कि इसी के कारण लोग बहुत सी अन्य बीमारियों की गिरफ्त में भी आने लगते हैं। देर से सोना, खाते ही सो जाना, कम व्यायाम करना यह सभी एक खराब जीवनशैली का हिस्सा हैं। लेकिन जीवनशैली में थोड़े से बदलाव के जरिए कब्ज से राहत पाई जा सकती है।

खान पान की कमी

आज के समय में लोग केवल अपनी जुबान के लिए खाना पसंद करते हैं, यानी लोग बस स्वाद के चलते कुछ भी खाने लगते हैं। जिसकी वजह से शरीर के अंदर सही मात्रा में पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते और यह कब्ज का कारण बनने लगती है।

मसालेदार भोजन

स्पाइसी फूड या मसालेदार भोजन का सेवन करना बेहद आम हो गया है। लेकिन जो लोग रोजान इस तरह का भोजन करते हैं उन्हें कब्ज की समस्या घेर सकती है। ऐसे में कम मसालेदार चीजों का सेवन कर कब्ज से बचा भी जा सकता है।

लंबाई बढ़ने के 12 लाजवाब तरीके आ सकते हैं आपके काम

नशे का सेवन

आपने अक्सर लोगों को अधिक मात्रा में शराब, सिगरेट या तंबाकू का सेवन करते देखा होगा। जो लोग अधिक मात्रा में नशीली पदार्थों का सेवन करते हैं उन्हें कब्ज होने का खतरा बना रहता है।

लंबे समय तक दवाईयों का सेवन

अगर आप या कोई व्यक्ति लंबे समय तक किसी बीमारी की दवाइयां लेता है, या पेन किलर लेता रहता है, तो उसे कब्ज होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में दवाईयों का लंबे समय सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है। 

कब्ज होने कुछ अन्य कारण

  1. मैदे से बनी हुई चीजों का सेवन करने से कब्ज हो सकता है। 
  2. समय पर खाना ना खाने के कारण भी कब्ज की समस्या पैदा हो सकती है। 
  3. अगर आप देर रात तक जागते है तो भी कब्ज की समस्या आपको घेर सकती है।
  4. तनाव या चिंता में रहना कब्ज को दावत देता है।
  5. पानी या लिक्विड डाइट का कम सेवन करना। 
  6. अधिक मात्रा में कैफीन युक्त पदार्थों का सेवन करना जैसे चाय, कॉफी आदि। 
  7. भोजने के पचे बिना ही दोबारा भोजन करना।
  8. हार्मोन असंतुलित होना या थायराइड की समस्या होना। 
  9. फाइबर युक्त पदार्थ का सेवन ना करना भी कब्ज का सबसे बड़ा कारण है।
  10. भोजन में रेशेदार सामग्री का सेवन ना करना। रेशेदार सामग्री जैसे गेहूं, केला, सेब, आदि।
  11. फिजिकल एक्टिविटी या एक्सरसाइज ना करने से भी कब्ज की समस्या हो सकती है।
  12. मल त्याग करने में बार बार देरी करना।
  13. सफर पर अक्सर जाना, या दिनचर्या में अक्सर परिवर्तन करना।

Kabj Ke Lakshan – Symptoms of Constipation in Hindi
Kabj Ke Lakshan - Symptoms of Constipation in Hindi

दोस्तों कब्ज के कारण जानने के बाद अब आपको हम कब्ज के लक्षण बताएंगे। हो सकता है कि आप के परिवार में किसी को यह समस्या हो लेकिन लक्षणों का पता ना होने की वजह से वह इसे आम समस्या मानते हों। चलिए जानते हैं क्या होते हैं Kabj Ke Lakshan 

सांस की बदबू और जीभ

कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों की सांस में अक्सर दुर्गंध आने लगती है। इसके अलावा उनकी जीभ भी या तो बहुत सफेद या मटमैली रंग की हो जाती है। अगर आपके साथ भी इस तरह की समस्या है तो यह यकीनन कब्ज के लक्षण हैं।

भूख ना लगना

भूख ना लगने की समस्या यूं तो थोड़ी आम सी दिखाई देती  है। लेकिन यह कब्ज का एक साधारण सा लक्षण भी है। कब्ज से पीड़ित व्यक्ति को ना तो भूख लगती है और ना ही किसी तरह के स्वाद का पता चलता है।

मल त्यागने में दिक्कत

अगर किसी को कब्ज की समस्या होती है तो उसे अक्सर मल त्यागने में अधिक जोर लगाना पड़ता है। कई बार मल त्यागने के बाद भी पेट भारी भार सा ही महसूस होता है। यह भी कब्ज का एक लक्षण है।

बवासीर के घरेलू उपचार से लेकर बचाव तक और इलाज के बारे में जाने

रोज ना जाना

कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोग अक्सर कई कई दिन तक मल त्यागने नहीं जाते। वही अगर वह जाते भी हैं तो वह मल त्याग ही नहीं पाते। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को तीन दिन से अधिक हो जाएं और उसने मल ना त्यागा हो तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। कब्जा का इलाज संभव है इसलिए डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है। चलिए जानते हैं कब्ज के कुछ दूसरे लक्षणों के बारे में।

कब्ज के कुछ अन्य लक्षण

  1. कब्ज के व्यक्ति का मल बेहद सख्त हो जाता है, इसलिए उसे मल त्यागते समय अधिक जोर भी लगाना पड़ता है। अगर आपको भी यह समस्या हो तो आप इसे नजरअंदाज ना करें। 
  2. पेट में भारीपन और दर्द की समस्या कब्ज का लक्षण है।
  3. अक्सर सिर में दर्द रहना।
  4. बिना कुछ किए ही सदा आलस में रहना भी कब्ज का ही लक्षण है।
  5. कॉव्स में दर्द रहना।
  6. कब्ज से पीड़ित व्यक्ति के मुंह में अक्सर छाले पड़ने लगते हैं। 
  7. स्किन पर भी कब्ज का असर दिखता है। इस तरह के लोगों को कील मुहांसे परेशान करते हैं। 
  8. बदहजमी की समस्या रहना भी कब्ज का ही एक असर है
  9. पेट में गैस की समस्या बार बार पैदा होना।

कब्ज का इलाज – Treatment of Constipation in Hindiकब्ज का इलाज - Treatment of Constipation in Hindi

कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोग इसका इलाज भी करा सकते हैं। कब्ज से शुरुआती दिनों में तो घरेलू उपाय से खत्म हो जाता है। लेकिन लंबे समय इस समस्या से पीड़ित होने के बाद कब्ज का इलाज ही कराना एक विकल्प रह जाता है। आइए जानते हैं कब्ज के इलाज क्या हो सकते हैं।

जीवनशैली में बदलाव की सलाह देंगे डॉक्टर

कब्ज की समस्या से अगर आप एक लंबे समय तक जूझते रहते हैं तो डॉक्टर शुरुआत में आपको इस बीमारी से बचने के लिए जीवनशैली में बदलाव की ही सलाह देंगे। यह सलाह कुछ इस प्रकार हो सकती हैं।

  1. फाइबर युक्त खाद्य सामग्री का अधिक मात्रा में सेवन करना। अगर आप फाइबर युक्त चीजों का सेवन करते हैं तो इससे कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं। 
  2. एक्सरसाइज के जरिए भी कब्ज से राहत पाई जा सकती है। एक्सरसाइज करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इसके अलावा एक्सरसाइज के बाद आपके शरीर में कई तरह के रसायन बहने लगते हैं। जिसकी वजह से आप तनाव से मुक्त होते हैं। आपको बता दें कि तनाव भी कब्ज का एक कारण है।
  3. अगर आप मल त्यागने की गलती करते हैं तो डॉक्टर आपको इस तरह की चीजें करने से रोकेंगे। आपको जब मल त्यागने की इच्छा हो। इसे उसी समय त्यागें।

कब्ज का उपचार सर्जरी से 

जब कब्ज की समस्या से जूझने वाले व्यक्ति पर किसी तरह के उपाय या उपचार कार्य नहीं करते, तो यह एकमात्र विकल्प रह जाता है। इसमें पेट काट कर सर्जरी की जाती है। लेकिन ऐसी नौबत ना के बराबर मामलों में ही आती है।

कब्ज का दवाईयों से इलाज

कब्ज की समस्या से परेशान लोगों को डॉक्टर कई बार कुछ दवाईयां लेने की सलाह भी देते हैं। इन दवाईयों के जरिए आसानी से मल त्यागा जा सकता है। लेकिन यह तब दिया जाता है जब व्यक्ति किसी तरह के अन्य बदलाव अपने जीवन में नहीं करता।

कब्ज को दूर करने के घरेलू उपाय – Home Remedies of Constipation in Hindiकब्ज को दूर करने के घरेलू उपाय - Home Remedies of Constipation in Hindi

दोस्तो Kabj Ka Ilaj या कब्ज को दूर करने के घरेलू उपाय अपनाना बेहद जरूरी है। अगर कब्ज का सही समय पर इलाज ना कराया जाए तो यह बहुत सी खतरनाक बीमारियों तक को शरीर के अंदर पैदा कर देता है। कई बार तो कब्ज की समस्या इतनी अधिक बढ़ जाती है जिसकी वजह से आंत में अल्सर होता है और आंत फट जाती है। इसके कारण मौत तक हो सकती है। इसलिए कब्ज के उपचार या घरेलू उपाय सही समय पर अपनाएं ताकि आप जिंदगी स्वस्थ रह कर जी सकें।

अलसी के बीज है कब्ज का इलाज

अलसी के बीजों के अंदर प्रचुर मात्रा में फाइबर एंव बहुत से गुण होते हैं। अगर रोज सुबह गुनगुने पानी के साथ अलसी के बीज के पाउडर लिया जाए तो इससे कब्ज की समस्या पैदा ही नही होती। वही अगर आपको कब्ज है तो यह इसके जरिए बेहद आसानी से खत्म हो जाएगी। इसके लिए आप गर्म पानी में एक चम्मच अलसी के बीज का पाउडर मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं। 

नींबू और पानी से कब्ज का घरेलू इलाज

सुबह उठकर अगर खाली पेट आप गुनुगुने पानी के अंदर नींबू का रस मिलाकर पिएं। एंव इसमें काला नमक भी डाललें तो इससे कब्ज की पुरानी समस्या भी जल्दी ही खत्म हो जाएगी।

आलूबुखारा है कब्ज को दूर करने के घरेलू उपाय

अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आप आलूबुखारे का सेवन करना शुरू कर दें। ज्ञात हो कि  इसके अंदर आपको प्रचुर मात्रा में लैक्सटिव तत्व पाया जाता है। यह आपकी कब्ज की समस्या में असरदार रहता है।

मुलेठी है कब्ज में फायदेमंद

मुलेठी का उपयोग बहुत सी बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। वही कब्ज का उपचार भी आप मुलेठी के जरिए कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच मुलेठी पाउडर को गुड़ के साथ मिलाकर खाना है। इससे कब्ज की समस्या से आपको राहत मिल जाएगी।

मुनक्का है कब्ज के घरेलू उपाय में शामिल 

कब्ज की समस्या ज्यादातर पोषक तत्वों की कमी के कारण होती है। ऐसे पोषक तत्व की कमी को दूर करने के लिए आप मुनक्का का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको रोज रात को 10 मुनक्का भिगोकर रखने होंगे। अब सुबह के समय इनके बीज निकाल लें और दूध के साथ उबालकर मुनक्का का सेवन करें। यह कब्ज का एक सही घरेलू उपाय है।

कैस्टर का तेल

कैस्टर ऑयल का उपयोग आज के समय हर घर के अंदर किया जाता है। यह यकीनन आपके घर में भी मौजूद होगा। इसे कब्ज में फायदेमंद माना गया है। कब्ज से राहत पाने के लिए आपको रोज रात को दूध के अंदर कैस्टर ऑयल की एक से दो चम्मच डालकर सेवन करना होगा। कब्ज से छुटकारा पाने का यह एक अच्छा उपाय है। 

बेल से कब्ज का उपचार

बेल के फल को कब्ज में बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप कब्ज से राहत पाना चाहते हैं तो आप बेल के गूदे और गुड़ का सेवन कर सकते हैं। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए इसका सेवन आप शाम के भोजन से आधे घंटे पहले करें।

त्रिफला चूर्ण से कब्ज के घरेलू इलाज 

ऐसे लोग जो कब्ज की समस्या से बहुत लंबे समय से परेशान हैं वह त्रिफला चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए पीड़ित व्यक्ति को गुनगुने पानी के अंदर त्रिफला चूर्ण डालकर कम से कम 180 दिनों तक पीना होगा। जैसे ही आप इसे पीना शुरु करेंगे कब्ज की समस्या धीरे धीरे पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

पालक के सेवन से भागेगा कब्ज

कब्ज को दूर करने के घरेलू उपाय में पालक भी शामिल है। पालक के अंदर बहुत से पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। विज्ञान तो यहां तक कहता है कि हर व्यक्ति को रोजाना कम से कम ढाई कप पालक का सेवन करना चाहिए। ऐसे में कब्ज दूर करने के लिए आप भी पालक का सेवन नियमित रूप से करते रहें। इससे कब्ज से राहत मिलनी शुरु हो जाएगी।

अजवाइन और जीरा करेगा कब्ज का उपचार

कब्ज का उपचार करने में अजवाइन और जीरा बेहद कारगर माना जाता है। कब्ज के घरेलू उपाय अपनाने के लिए आपको सबसे पहले अजवाइन और जीरे को भूनकर पीसना होगा। अब इसमें काला नमक डालकर एक डिब्बे में डालकर रख लें। इसे सुबह खाली पेट पीने की आदत डालें। इससे कब्ज की समस्या समाप्त हो सकती है।

चने का सेवन कब्ज में फायदेमंद

जब भी चने की खासियत समझाई जाती है तो अक्सर घोड़ों का ही उदाहरण दिया जाता है। ऐसे में अगर आपको भी जिंदगीभर घोड़ों की तरह ही रहना है और कब्ज से बचना है तो आप रोज पहले चने भिगोकर रखें। अब इसे उबालकर प्याज टमाटर डालकर खाएं। इससे सेहत भी बनेगी और कब्ज भी खत्म होगा।

शहद के जरिए कब्ज की होगी छुट्टी

अगर आपको मीठा खाना बेहद पसंद है, तो कब्ज दूर करने का यह उपाय आपको बेहद रास आएगा। अगर आप नियमित रूप से गर्म पानी में शहद का सेवन करते हैं तो इससे कब्ज की समस्या समाप्त हो जाती है। ज्ञात हो कि शहद नेचुरुली मीठा तो है ही साथ ही इसमें लैक्सेटिव गुण भी होते हैं। यह कब्ज में फायदेमंद माने जाते हैं। 

सौफ करेगी कब्ज को साफ

सौंफ का उपयोग कब्ज की समस्या में किसी रामबाण इलाज से कम नहीं है। रोज रात को सोने से पहले भुनी हुई सौंफ का सेवन अगर गर्म पानी में डालकर किया जाए तो इससे कब्ज से राहत मिलती है।

कॉफी कब्ज का घरेलू उपाय

कॉफी ना केवल आपको लंबे समय तक ऊर्जा देती है, बल्कि यह कब्ज का भी नाश करती है। कब्ज को टाटा कराने के लिए आप नियमित रूप से कॉफी का सेवन करें।

कब्ज से बचाव के तरीके – Prevention of Constipation in Hindiकब्ज से बचाव के तरीके - Prevention of Constipation in Hindi

किसी भी समस्या से निपटने का सबसे आसान तरीका होता है, उससे बच कर रहा जाए। अगर आप भी कब्ज से हमेशा के लिए बचना चाहते हैं तो कुछ चीजे आपको  भी अपनाकर रखनी होगी। इससे आप कब्ज से बचे रहेंगे।

कब्ज से बचाव के उपाय

  • इसके लिए आप हमेशा पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य सामग्री का सेवन करें। इसमें आप फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, अनाज, का सेवन करें।
  • डेयरी उत्पादों का सेवन तभी करें जब आप एक्सरसाइज करते हों। क्योंकि इन्हे पचाने में शरीर को मशक्कत करनी होती है। इसके अलावा कुछ लोग दूध से भी कब्ज होने लगता है। 
  • कैफीन युक्त पदार्थ का सेवन कम से कम करें। 
  • हर रोज कम से कम 45 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें।
  • प्रेशर बनने पर मल त्यागने जरूर जाएं। इसमें किसी तरह की देर ना करें।
  • पानी का सेवन अधिक मात्रा में करें इसके अलावा जूस या सूप का सेवन भी करते रहें।

कब्ज के लिए योगा – Kabj Ke Liye Yogaकब्ज के लिए योगा - Kabj Ke Liye Yoga

कब्ज से राहत पाने के लिए योग का सहारा भी लिया जा सकता है। योग के जरिए बहुत सी बीमारियों का अंत संभव हो चुका है। आज विज्ञान भी बताता है कि योग के जरिए कैंसर जैसी बीमारियों से आप बचे रहते हैं। ऐसे में आप कब्ज के लिए भी योग कर सकते हैं। कब्ज के लिए आप जो योगासन कर सकते हैं उसकी सूची हम आपको नीचे दे रहे हैं।

योग कब्ज के लिए

  • सूर्यनमस्कार
  • ताड़ासन
  • हलासन
  • पवन मुक्तासन
  • बालासन
  • सुप्तमत्स्येन्द्रासन
  • अर्धमत्स्येन्द्रासन
  • मयूरासन

कब्ज के कारण होने वाले रोग – Diseases caused by constipation in Hindiकब्ज के कारण होने वाले रोग - Diseases caused by constipation in Hindi

कब्ज की समस्या को बहुत से लोग हल्के में लेने की भूल करते हैं। लेकिन यह लोग नहीं जानते कि कब्ज की वजह से शरीर में कई तरह की भयंकर बीमारियां पैदा होने लगती है। अगर आपको भी कब्ज है तो आपके कुछ बीमारियां हो सकती हैं जिसकी सूची हम आपको नीचे दे रहे हैं।

कब्ज की वजह से होने वाली बीमारियां

  1. बवासीर- कब्ज के कारण होने वाले सबसे भयंकर बीमारियों में से एक है बवासीर। इस बीमारी के होने पर व्यक्ति को भयंकर दर्द और मल में खून तक आने लगता है।
  2. लार्ज इंटेस्टाइन से संबंधित रोग – आपको बता दें कि हमारी बड़ी आंत का कार्य भोजन से जल अवशोषित करके मल को स्टोर करने का होता है। लेकिन कब्ज से यह कार्य प्रभावित होता है। जिसकी वजह से आंत में सूजन, अतिसार, गैस्ट्रिक समस्या भी होने लगती है।
  3. अल्सर – कब्ज के कारण शरीर में अल्सर की समस्या पैदा होने लगती है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह पेट से लेकर मुंह तक कंही भी होने लगती है।
  4. फिस्टुला – कब्ज के कारण फिस्टुला नामक बीमारी शरीर में पैदा हो जाती है। कुछ लोग इसे बवासीर कहते हैं जबकि यह बवासीर से कुछ अलग और खतरनाक होती है।
  5. पेट का कैंसर- कब्ज की समस्या से समय पर राहत ना पाने की वजह से पेट का कैंसर भी उभरने लगता है। आपको शायद पता ही हो कि कैंसर एक लाइलाज बीमारी है।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में Full information and Meaning of constipation in Hindi, में आपको बता दिया है। इसमें कब्ज के इलाज से लेकर कब्ज को दूर करने के घरेलू उपाय के बारे में भी हमने आपको बता दिया है। साथ ही इसके लक्षण और कारण भी आपने जान लिए हैं। अब अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो अपने दोस्तो और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कब्ज के कारण कैंसर भी हो सकता है क्या ?

हां, कब्ज की वजह से पेट का कैंसर हो सकता है।

क्या कब्ज फाइबर की कमी के कारण भी होता है?

हां, कब्ज की मुख्य वजह में फाइबर भी शामिल है।

क्या कब्ज को दूर करने के लिए योग करना सही होगा?

हां, कब्ज के लिए योग करना सही रहता है।

क्या कब्ज में सर्जरी भी की जाती है?

हां, ऐसी नौबत आ सकती है, लेकिन यह बेहद कम मामलों में देखा गया है।

You may also like

Comments are closed.