पेट या मोटापा कम करने का आसान तरीका। Pet (Motapa) Kam Karne Ka Tarika
home remediesWEIGHT LOSS

पेट या मोटापा कम करने का आसान तरीका। Pet (Motapa) Kam Karne Ka Tarika

Main points

Information of Pet Kam Karne Ka Tarika,  बढ़ा हुआ वजन या मोटापा आज के समय में लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन गई है। आज लाखों लोग हैं जो Motapa Kaise Kam Kare इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं। लेकिन बढ़ा हुआ पेट कम करने के उपाय काम आते दिखाई नहीं देते। इसलिए आज हम आपको अपने इस लेख में पेट कम करने का तरीका बताएंगे। हम जानते हैं कि आपने मोटापा कम करने की बहुत विधि अपनाई होंगी। पर यकीन मानिए आज हम आपको मोटापा कम करने का रामबाण इलाज साथ ही आयुर्वेदिक उपाय भी बताएंगे। चलिए जानते हैं निकला हुआ पेट अंदर करने के सिंपल नुस्खे।

क्या है मोटापे का कारण – Reasons of Obesity in Hindiक्या है मोटापे का कारण - Reasons of Obesity in Hindi

अगर मोटापा कैसे कम करें इस सवाल का जवाब आप सच में जानना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले यह जानना होगा कि आखिर मोटापा बढ़ता ही क्यों है। मोटापा बढ़ाने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे खानपान की अधिक मात्रा, सही खान पान ना होना, एक्सरसाइज की कमी, अधिक मात्रा में जंक फूड का सेवन, किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी नहीं और किसी बीमारी के कारण। यह सभी कारण हैं मोटापा बढ़ने के। 

मोटापा कम करने की विधि क्या है

अगर आप सच में मोटापा कम करने का रामबाण इलाज जानना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने जीवन को पूरी तरह बदलना होगा। हो सकता है कि आप इस बात से डर भी गए हों। लेकिन आपको इतना कुछ नहीं करना। बल्कि आपको अपने जीवन में हल्के फुल्के बदलाव करने हैं। यही पेट कम करने का तरीका है या मोटापा कैसे कम करें का जवाब है। आइए जानते हैं क्या करना होगा मोटापा घटाने के लिए।

मोटापा कम करने का रामाबाण उपाय है सही खान पान – Motapa Kam Karne Ke Upay Right Diet in Hindiमोटापा कम करने का रामाबाण उपाय है सही खान पान - Motapa Kam Karne Ke Upay Right Diet in Hindi

आपने बहुत से ऐसे लोग देखें होंगे जो पहले तो अपने बढ़ते वजन पर ध्यान नहीं देते, लेकिन बाद में मोटापा घटाने के लिए डाइटिंग करना शुरू कर देते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जो मोटापा कम करने के लिए भोजन ना के बराबर करने लगते हैं। जबकि पेट कम करने का यह तरीका पूरी तरह गलत है। बल्कि यह आपको अंदर से कमजोर कर देगा और शरीर के लिए अन्य समस्याएं भी पैदा कर देगा। मोटापा कम करने के लिए आपको कम नहीं सही खाने का चुनाव करना है और गलत खाद्य सामग्री को अपनी प्लेट से बाहर रखना है। 

वजन घटाने के लिए डाइट के बारे में जानिए


पेट या मोटापा घटाने के लिए छोड़े यह सब खाना पीना

अगर आपको वजन कम करना है या शरीर के किसी भी भाग से चर्बी घटानी है तो आपको अपनी डाइट से कुछ चीजों को पूरी तरह बाहर रखना होगा। इससे ना केवल आपके शरीर से चर्बी कम होने लगेगी, बल्कि आपका मन भी खुश रहेगा। 

मीठे पेय पदार्थ छोड़ने से घटेगा मोटापा

कोल्ड ड्रिंक या अन्य मीठे पेय पदार्थ का सेवन आपकी मोटापे की समस्या का सबसे बड़ा कारण है। अगर आप मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो सबसे पहले इस कोल्ड ड्रिंक या अन्य मीठे पेय पदार्थ जैसे फ्रूटी, माजा, स्लाइस, कोक आदि का सेवन पूरी तरह से छोड़ दे। 

जंक फूड मोटापे का सबसे बड़ा कारण

आज के समय में हम जानते हैं कि जंक फूड हर गली नुक्कड़ चौराहे पर आपको बेहद सस्ते दामों पर मिल जाता है। स्वाद में बेहतरीन होने की वजह से आप इसका सेवन भी बेहद करते होंगे। अगर हां तो आज ही जंक फूड का सेवन बंद कर दें, या फिर इसे कभी कभी खाएं ताकि यह आपके शरीर को इतना ज्यादा प्रभावित ना करे।

सफेद चीनी नहीं यह जहर है

क्या आप जानते हैं कि सफेद चीनी को सफेद जहर भी कहा जाता है। चीनी युक्त पदार्थों का थोड़ा सेवन भी आपके शरीर पर मोटापे की एक मोटी परत चढ़ा देता है। इसलिए अपनी थाली से चीनी को पूरी तरह बाहर रखना शुरू कर दे। इसके अलावा चीनी डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या भी बढ़ाने के लिए जानी जाती है। इसलिए चीनी को आज ही त्याग दें। 

गर्म पानी पीने के क्या क्या फायदे हैं जानिए

सही मात्रा में खाद्य सामग्री का सेवन

अधिक मात्रा में सही भोजन भी आपको नुकसान ही पहुंचाएगा। आप ऐसे समझ लें कि अगर आप अधिक मात्रा में मिर्च मसाला खाएंगे तो वह आपकी आंत और आपके पेट में छालों का कारण बन सकते हैं। जबकि सही मात्रा में खाने से यह औषधि की तरह रहेंगे। लहसुन का थोड़ा सेवन आपका कोलेस्ट्रॉल कम कर सकता है। लेकिन अधिक सेवन कई तरह की अन्य समस्याएं पैदा भी कर सकता है। इसलिए हर कीमत पर खानपान सही मात्रा में ही करें। 

निकला हुआ पेट अंदर करने के सिंपल नुस्खे है खाने पीने की सही मात्रा
निकला हुआ पेट अंदर करने के सिंपल नुस्खे है खाने पीने की सही मात्रा

अगर आप पेट या मोटापा कम करने का तरीका खोज रहे हैं तो ध्यान रहे कि यह तभी संभव होगा जब आप एक सही डाइट का चुनाव करेंगे। ध्यान रहे सही डाइट ही आपके लिए मोटापा कम करने का एक उपाय है।

कैलोरी का गणित है मोटापा कैसे कम करे का जवाब

अगर आप अपना वजन या मोटापा आसानी से और बिना किसी दिक्कत के घटाना चाहते हैं तो आपको केवल अपनी कैलोरीज की मात्रा पर नजर रखनी होगी। आप केवल उतनी ही कैलोरीज लें जो आपको एक्टिव रखने के लिए जरूरी हैं। आपको बता दें कि आप जो भी खाते या पीते हैं उसमें कुछ मात्रा में कैलोरीज होती है। इसलिए अपने खाने पीने की मात्रा को कम करना होगा तो कैलोरीज खुद कम हो जाएंगी।

मोटापा कम करने का रामबाण उपाय है सही खाना

अगर आप मोटापा कम करने की विधि सही मायने में जानना चाहते हैं तो बस आपको अपने लिए सही खाने का चुनाव करना होगा। आपको बता दें कि हमारे शरीर को तंदुरुस्त और फिट रखने के लिए बहुत से पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। आप अगर ऐसी खाद्य सामग्रियों का सेवन करेंगे जो आपका मोटापा घटाने में कारगर हैं तो आप भूखे भी नहीं रहेंगे और मोटापा भी घट जाएगा।

पानी है पेट अंदर करने का सिंपल नुस्खा

क्या आप जानते हैं कि मोटापा कम करने में पानी एक अहम योगदान दे सकता है। अगर आप रोजाना दो से तीन लीटर पानी पीते हैं तो इससे आप बेवजह के स्नैक्स खाने से बचे रहते हैं। इसके अलावा पानी अधिक पीने से आपकी पाचन क्रिया भी बेहतर बनी रहती है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाए रखता है। इसलिए कहते हैं कि पेट कम करने का तरीका है पानी पीना।

ग्रीन टी है बढ़ा हुआ पेट कम करने का उपाय

अगर आप मोटापा सबसे पहले अपने पेट से हटाना चाहते हैं तो इसके लिए ग्रीन टी का सेवन बिल्कुल सही रहेगा। आपको रोजाना दिन में कम से कम 3 बार ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। इससे आपके पेट और कमर के आस पास की चर्बी तेजी से कम होने लगेगी।

मोटापा कम करने के लिए भूखा रहना सही नहीं

अगर आपको ऐसा लगता है कि आप मोटापा घटाने के लिए भूखे रहेंगे तो बता दें यह आपकी सबसे बड़ी गलती होगी। भूखा रहने से आपका वजन कम तो हो जाएगा, लेकिन आप जब खाना शुरू करेंगे तो यह खुद बढ़ने भी लगेगा। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने शरीर के अंदर के अंगों को इतना मजबूत बना लें कि वह आसानी से खाना पच जाए। ताकि आप मोटे ही ना हो। शायद आप समझ गए होंगे।

फलों और सब्जियां हैं मोटापा कम करने का आयुर्वेदिक उपाय

प्लांट बेस्ड फूड को लेकर आज के समय में बहस बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है। पहले जहां लोग वेज या नॉन वेज भोजन का सेवन करते थे। आज वहीं लोगों ने वेगन बनना शुरू कर दिया है। यानी वह केवल प्लांट बेस्ड फूड का ही सेवन करते हैं। वह डेयरी उत्पादों को भी त्याग चुके हैं। यह लोग सोया दूध, या सोया पनीर का सेवन करते हैं। प्लांट बेस्ड फूड आपको पूरी तरह फिट रखने और शरीर के अंदर सभी पोषक तत्व पहुंचाने का कार्य करते हैं।  

मोटापा कम करने का रामबाण उपाय मोटापा कम करने का रामबाण उपाय

दोस्तों अब तक आपने जाना कि आपको किस तरह की डाइट लेनी है और किस तरह की खाद्य सामग्री से बचना है। अब हम आपको कुछ अन्य उपाय बताने वाले हैं जिन्हें आपको अपनाना होगा। अगर आप मोटापा कम करने के बहुत से तरीके आजमा चुके हैं तो यह आपकी सहायता करेंगे।

गर्म पानी लहसुन और नींबू

मोटापा कम करने के उपाय में सबसे पहले गर्म पानी ही शामिल है। आपको इसे सुबह के समय खाली पेट पीना है। गर्म पानी में नींबू निचोड़े और लहसुन को कूटकर पानी में मिलाकर पीए। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होगा और मोटापा खुद ब खुद कम होने लगेगा। 

मोटापा घटाने के लिए करें एक्सरसाइज

अगर आपको मोटापा कम करना है तो आप एक बात को गांठ बांध ले कि यह बिना एक्सरसाइज के करना बहुत ज्यादा मुश्किल होगा। आपने वह बात तो सुनी ही होगी नो पेन नो गेन। यहां भी कुछ ऐसा ही है। आपको हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करनी होंगी। ताकि आप अधिक मात्रा में कैलोरी जला सकें। इसके लिए आप एक अच्छी जिम ज्वाइन कर सकते हैं। 

पेट कम करने का सिंपल नुस्खा है पैदल चले

अगर आपको पेट या मोटापा घटाना है तो आपको पैदल चलने की जहमत उठानी होगी। अगर आप रोजाना 10 हजार कदम चलते हैं तो यकीन मानिए मोटापा कम करना भी आसान हो जाएगा और यह कभी वापिस भी नहीं आएगा। हालांकि आप पहले दिन में ही 10 हजार कदम ना चले। आप शुरुआत 2 हजार कदम से करें और फिर धीरे धीरे इसे 10 हजार कदम तक लेकर जाएं।

मोटापा कम करने के लिए योगा  करें

अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे आसान उपाय है योगा। योग के जरिए बहुत आसानी से मोटापा घटा सकते हैं। आपको बता दें कि रोजाना अनुलोम विलोम और सूर्य नमस्कार जैसै आसन के जरिए आप आसानी से मोटापा घटा सकते हैं।

मोटापा कम करने के आयुर्वेदिक उपायमोटापा कम करने के आयुर्वेदिक उपाय

दोस्तों अब तक आपने मोटापा घटाने या वजन कम करने को लेकर बहुत सी चीजों को जान लिया है। अब हम आपको वजन कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने वाले हैं जिन्हें अपनाकर आप आसानी से अपना मोटापा घटा सकते हैं। आइए जानते हैं Motapa Kaise Kam Kare का जवाब

सेब के सिरके है मोटापा कम करने का उपाय

भोजन करने से आधे घंटे पहले अगर पानी में डालकर सेब के सिरके का सेवन किया जाए तो इससे मोटापा घटने लगता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में दो चम्मच सेब का सिरका डाल दें।

एलोवेरा से मोटापा होगा कम

एलोवेरा के गुणों को लेकर हमने अक्सर बहुत सी बातें सुनी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा के जरिए आप मोटापा भी घटा सकते हैं। इसके लिए आपको दो चम्मच एलोवेरा जूस, एक चम्मच जीरा और गुनगुने पानी का उपयोग करना है। इन तीनों चीजों को मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करें। इसके एक घंटे बाद तक कुछ भी खाए पिए ना। 

मसाज से पाएं मोटापे से छुटकारा

सुबह नहाने से पहले अगर आप अपने पेट की सर्कुलर मोशन के अंदर मसाज या मालिश करते हैं तो इससे पेट की चर्बी घटने लगती है। इसके लिए आप किसी भी तरह के तेल का उपयोग कर सकते हैं। मसाज केवल 5 मिनट ही करें और मसाज के 15 मिनट के बाद ही नहाए।

हल्दी से घटेगा मोटापा

मोटापा कम करने के उपाय खोजने वाले लोगों के लिए हल्दी एक बेहतरीन विकल्प है। इसके अंदर पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और अन्य कई तत्व पाए जाते हैं। यह तत्व मोटापा कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आप हल्दी का सेवन दूध या पानी या अन्य किसी सामग्री के साथ कर सकते हैं।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में Pet Kam Karne Ka Tarika, और मोटापा कैसे कम करें के जवाब हमने दे दिया है। अब अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या मोटापा घटाने के लिए एक्सरसाइज करनी जरूरी है?

    हां, वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है।

  2. क्या गर्म पानी पीने से वजन घट सकता है?

    हां, गर्म पानी पीने से वजन घट सकता है।

  3. क्या मोटापा कम करने में डाइट का एक अहम योगदान होता है?

    हां, सही डाइट के जरिए वजन घटाया भी जा सकता है और संतुलित भी किया जा सकता है।

  4. कैलोरीज कम लेने से वजन पर क्या असर पड़ता है?

    अगर आप अतिरिक्त कैलोरीज की कटौती करते हैं तो इससे आपका वजन कम होने लगता है।

You may also like

Comments are closed.