सौंफ खाने के 24 फायदे नुकसान और उपयोग। About Fennel Seeds in Hindi
NUTRITION GUIDE

सौंफ खाने के 24 फायदे नुकसान और उपयोग। About Fennel Seeds in Hindi

Main points

Information About Fennel Seeds in Hindi. दोस्तों भारतीय रसोई में ऐसी बहुत से मसालों एवं पदार्थों का उपयोग किया जाता है जो न केवल खाने का जायका बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ऐसा ही एक पदार्थ है Saunf। सौंफ को English Me ‘Fennel Seeds’ कहा जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक सौंफ खाने के फायदे शरीर के बहुत से अंगों पर दिखाई देते हैं। बड़े बुजुर्गों के मुताबिक सुबह खाली पेट सौंफ का पानी में भिगोकर पीना फायदेमंद होता है। लेकिन असल मायने में Saunf Ke Fayde क्या हैं या इसके नुकसान क्या हैं यह बहुत कम लोग जानते हैं।

आमतौर पर सौंफ का उपयोग भोजन के बाद रेस्टोरेंट में माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है। शायद इसलिए सौंफ खाने के फायदों को हल्के में ही लिया जाता है। लेकिन  सौंफ आपकी पाचन क्रिया से लेकर आपका पौरुष बल बढ़ाने तक की क्षमता रखती है। ऐसे में आज हम आपको Fennel Seeds से जुड़ी हुई तमाम जानकारियां देंगे। अगर आप सौंफ के फायदे नुकसान और उपयोग से जुड़ी किसी भी तरह जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहें। 

क्या हैं सौंफ (Saunf) – What is Meaning of Fennel Seeds in Hindiक्या हैं सौंफ (Saunf) - What is Meaning of Fennel Seeds in Hindi

अगर आप भारतीय हैं और सौंफ का सेवन करते हैं तो बता दें कि आपके लिए सौंफ एक ऐसी औषधि है जो आपके शरीर को पूरी तरह तंदुरुस्त बनाए रखने में मदद करती है। Saunf in English Meaning Fennel Seeds होता है। जबकि इसका वैज्ञानिक नाम Foeniculum Vulgare है। सौंफ का उपयोग सदियों से मुंह की दुर्गंध दूर करने के अलावा कई औषधियों में किया जाता है। सौंफ को बहुत से विटामिन्स और मिनरल्स का खजाना भी कहा जाता है। यह खाने का जायका तो बढ़ाती ही है साथ ही इसका उपयोग अचार बनाने में भी किया जाता है। आइए जानते हैं सौंफ से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे सौंफ का उत्पादन, सौंफ का पौधा और सौंफ के प्रकार। 

सौंफ का पौधा। Fennel Seeds Plant 

सौंफ के पौधे को शायद ही आपने देखा हो इसलिए बता दें कि Fennel Plant की ऊंचाई लगभग 1 से 2 मीटर के बीच की ही होती है। यूं तो इसका उत्पादन मुख्य रूप से खरीफ की फसल से ही शुरू होता है। लेकिन सौंफ का पौधा 12 महीने उगाया जा सकता है। सौंफ एपिएसी कुल से आता है और इस पर छोटे छोटे पीले रंग के फूल लगते हैं। इन फूलों के अंदर ही बीज लगते हैं जो हरे रंग के होते हैं। भूमध्यसागरीय इलाके में सौंफ की तरह दिखने वाला ही एक दूसरा पौधा भी पाया जाता है। जिसका नाम एबीसीडी के नाम से जाना जाता है।

सौंफ के नाम दूसरी भाषाओं में। Fennel Seeds Name in Other Languages

हमारे देश को एक सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश कहा जाता है। यहां राज्य या स्थान बदलते ही लोगों की भाषा में भी आपको बदलाव देखने को मिलता है। भारत में बहुत सी भाषाएं बोली जाती हैं। आइए जानते हैं किस भाषा में Fennel Seeds को किस नाम से बुलाया जाता है।

  1. Saunf in English – Fennel Seeds, Bitter Fennel, Common Fennel 
  2. Fennel Seeds in Hindi – सौंफ, बड़ी सौंफ,
  3. Saunf in Sanskrit – शालेय, शालीन, मिश्रेय, मधुरिका, मिसि
  4. Saunf in Gujarati – वरीयाली, वलीआरी
  5. Saunf in Marathi – बड़ी सेपू, सौंफ
  6. Saunf in Punjabi – सोम्पू, सोंफ
  7. Saunf in Kannada – बड़ी सोपु, सब्बसिगे
  8. Saunf in Bengali – मौरी, पान मौरी
  9. Saunf in Tamil – सोहिकिरे, साम्बु
  10. Saunf in Urdu -पनमधुरी

सौंफ के पोषक तत्व

सौंफ को बहुत से विटामिन्स और मिनरल्स का खजाना माना जाता है, इसके अंदर विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कार्ब्स, सोडियम, फाइबर, विटामिन डी, सेलेनियम, पेंटोथेनिक एसिड, विटामिन के और एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह तत्व आपके पूरे शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। 

सौंफ से जुड़ी कुछ अन्य बातें

  1. सौंफ का सबसे ज्यादा उत्पादन यूरोपीय देशों द्वारा किया जाता है।
  2. सौंफ की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे गर्मियों के मौसम में अधिक खाया जाता है।
  3. सौंफ का पौधा साल के 12 महीने लगाया जा सकता है।
  4. इसके अंदर ऐसे बहुत से पोषक तत्व हैं जिनकी जरूरत हमारे शरीर को रोजाना होती है।
  5. सौंफ को एक माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी किया जाता है। 

सौंफ खाने के फायदे – Saunf Ke Faydeसौंफ खाने के फायदे - Saunf Ke Fayde

दोस्तों अब तक आपने Fennel Seeds से जुड़ी हुई बहुत सी बाते जानी। अब हम आपको सौंफ खाने के कुछ ऐसे लाभ बताएंगे जिन्हें जानने के बाद आप एक प्रयास जरूर करेंगे कि आप रोजाना इनका सेवन किसी ना किसी तरह से जरूर करें। आइए जानते हैं सौंफ के फायदे विस्तार से।

दिमाग के लिए सौंफ के लाभ

मस्तिष्क हमारे शरीर का सबसे अहम अंग होता है। इसके जरिए हमारे हाथ पैर और अन्य अंग काम करते हैं। अगर मस्तिष्क सही से काम करना बंद कर दें तो व्यक्ति की स्थिति कोमा में आंकी जाती है। ऐसे में सौंफ खाने के लाभ आपको दिमाग पर भी दिखाई दे सकते हैं। ज्ञात हो कि सौंफ के अंदर विटामिन सी और ई पाई जाती है जो आपके ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करती है। ऐसे में अगर आपकी उम्र बढ़ रही है तो इसका असर आपके दिमाग पर भी पड़ रहा होगा। लेकिन अगर आप नियमित रूप से सौंफ का सेवन करते हैं तो मस्तिष्क से जुड़ी समस्या आपको तंग नहीं करती।

कोलेस्ट्रॉल करें संतुलित

आज के समय में ना जाने कितने ही लोग कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल का संतुलन बनाए रखने के लिए सौंफ का सेवन किया जा सकता है। दरअसल सौंफ के अंदर प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल को मिलने से रोकता है। इसके कारण आप दिल की बीमारियों से भी बचे रहते हैं।

पाचन में सौंफ 

अगर आपको पाचन से संबंधित समस्या है या अक्सर पेट में दर्द या पेट फूलता है, तो आपको आज से ही सौंफ का सेवन शुरू कर देना चाहिए। जानकार बताते हैं कि सौंफ के अंदर ऐसे बहुत से गुण होते हैं जो आपकी इन सभी समस्याओं का अंत करने में सक्षम होते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि Saunf Ke Fayde पाचन की समस्या दूर करने में हैं।

वजन घटाने में मददगार

वजन बढ़ने की दिक्कत आज के समय हर उस व्यक्ति को है जो या तो 30 की दहलीज पर खड़ा है या फिर जिसे एक्सरसाइज करने का समय नहीं मिलता। ऐसे में सौंफ का सेवन आपकी इस समस्या का आसानी से निपटारा कर सकता है। कुछ समय पहले हुई रिसर्च से पता चला है कि सौंफ की एक कप चाय से शरीर में मोटापा कम होने लगता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि वजन कम करने में सौंफ लाभदायक है।

कब्ज की में सौंफ खाने के फायदे 

कब्ज की समस्या एक ऐसी समस्या है जो आपके शरीर में बवासीर जैसी दिक्कत को भी पैदा कर सकती है। ऐसे में अगर आप सौंफ का काढ़ा पी सकते हैं। सौंफ का नियमित सेवन करने से आपकी कब्ज की समस्या कम हो सकती है। वहीं जानकार तो यहां तक कहते हैं कि इसके सेवन से आपको कब्ज होता ही नहीं है। ऐसे में कहा जा सकता है कि कब्ज में सौंफ खाने के लाभ होते हैं।

आंखों की रोशनी में करे सुधार

ईश्वर की दी हुई सबसे कीमती उपहारों में से हैं आंखें। अगर इन्हें जरा भी कुछ हो जाए तो न केवल आप दुनिया देखना बंद कर देते हैं। बल्कि आपको हर वक्त चश्मे या लेंस की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप सौंफ के लाभ देखे गए हैं। दरअस सौंफ के अंदर विटामिन ए और विटामिन सी पाई जाती है जो आपकी आंखों की रोशनी का ख्याल रखने के लिए जानी जाती हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप सौंफ के पानी से स्टीम ले सकते हैं या फिर आप एक कपड़े में सौंफ को गर्म करके सेक सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि सौंफ की सौंफ अधिक गर्म ना हो। 

रेस्पिरेटरी सिस्टम के लिए सौंफ

आज कोरोना के दौर में हमें बहुत सी चीजों की वैल्यू करना सिखा दिया है। ऐसे में हमें इस वायरस से बचने के लिए तो रेस्पिरेटरी सिस्टम का ख्याल रखना ही होता है। लेकिन ऐसी कई सांस संबंधित समस्या हैं जो हमारे रेस्पिरेटरी सिस्टम को कमजोर बना देती हैं, जैसे अस्थमा आदि। इनका अंत करने के लिए सौंफ फायदेमंद मानी जाती है। सौंफ का पानी पीने से लंग्स साफ होने लगते हैं और आपको सांस संबंधित समस्याएं कम होने लगती हैं। 

मुंह की बदबू दूर करने में सौंफ खाने के लाभ

आपने भी अक्सर रेस्टोरेंट या होटल में खाना खाने के बाद सौंफ का सेवन किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं सौंफ का सेवन भोजन के बाद इसलिए किया जाता है ताकि आपने जो भी खाया है उसकी स्मैल मुंह से ना आए। यही नहीं अगर आमतौर पर आपके मुंह से बदबू आती है तो भी सौंफ के सेवन से यह ठीक की जा सकती है। 

कफ की करे छुट्टी

कफ की समस्या अक्सर लोगों को मौसम बदलने के दौरान या कुछ ठंडा खाने पीने की वजह से भी हो जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए आप सौंफ का सेवन कर सकते हैं। ज्ञात हो कि सौंफ के अंदर एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह गुण कफ की छुट्टी करने में आपके शरीर की मदद करते हैं।

मासिक धर्म में Saunf Khane Ke Fayde

ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जिन्हें मासिक धर्म से पहले कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जैसे पेट में ऐंठन, मरोड़ आदि। इन सभी समस्याओं को कम करने के लिए सौंफ के लाभ देखे गए हैं। हालांकि यह लाभ सभी पर हो ऐसा जरूरी नहीं है। इसलिए आप मासिक धर्म से पहले सौंफ के सेवन को आजमा सकते हैं। 

डायबिटीज से बचाए

अगर आपको डायबिटीज  जैसी समस्या है या आप इससे बचना चाहते हैं तो आप सौंफ का सेवन कर सकते हैं। हाल ही में हुई रिसर्च बताती है कि सौंफ के अंदर कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपके खून में शुगर लेवल को मेंटेन करता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि सौंफ के फायदे डायबिटीज से बचने में भी देखे जा सकते हैं। 

सौंंफ के कुछ अन्य फायदे – Few More Benefits of Fennel Seeds in Hindi

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि Saunf Ke Fayde जान लिए हैं तो बता दें कि आप गलत हैं। अभी इस लिस्ट में कुछ फायदे और भी जुड़ने बाकी हैं जो कुछ इस प्रकार हैं। 

  1. बालो का झड़ना और उनकी ग्रोथ से संबंधित समस्या का निपटारा करने में सौंफ के फायदे देखे गए हैं। 
  2. कैंडिडा नामक इंफेक्शन को खत्म करने के लिए भी आप Saunf का उपयोग कर सकते हैं। 
  3. अगर आपकी स्किन थोड़ी डार्क है तो आप इसे निखारने के लिए Fennel Seeds का उपयोग कर सकते हैं। 
  4. गर्भावस्था के दौरान हो रही मॉर्निंग सिकनेस का अंत करने के लिए भी सौंफ का उपयोग कर सकते हैं। सौंफ खाने के फायदे आपको उल्टी होने, जी मिचलाने जैसी समस्या में देखने को मिल  सकते हैं।
  5. ऐसी महिलाएं जिनके स्तन बेहद छोटे आकार के हैं उन्हें सौंफ के सेवन से फायदे हो सकते हैं। इससे स्तनों का आकार बढ़ने लगता है।
  6. लीवर से जुड़ी समस्याओं में भी सौंफ के लाभ देखे गए हैं। अगर आपको भी लीवर से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या है तो आप सौंफ का सेवन कर सकते हैं। 
  7. हार्निया की दिक्कत आने पर भी आप सौंफ का उपयोग कर सकते हैं। इससे आपकी हर्निया की दिक्कत दूर हो सकती है।
  8. ऐसे लोग जिन्हें नींद ना आने की दिक्कत है वह लोग सौंफ का सेवन कर एक अच्छी नींद का लुत्फ उठा सकते हैं।
  9. ऐसे लोग जिन्हे हकलाने की बीमारी है उन्हे रोजाना सौंफ का सेवन करना चाहिए। सौंफ के सेवन से आपकी यह समस्या भी कम हो सकती है।
  10. अगर आपको भूख नहीं लगती तो हर रोज खाली पेट आप सौंफ का पानी पी सकते हैं और इसका सेवन कर सकते हैं। इसके जरिए आपकी भूख बढ़ने लगेगी।
  11. अगर आपको अक्सर सिर दर्द रहता है तो आप सौंफ का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल सौंफ को पीस कर अपने माथे पर लगाना होगा। इससे आपको सिर दर्द में तुरंत आराम मिल सकता है।

सौंफ के उपयोग के तरीके – Fennel Seeds Uses in Hindi
सौंफ के उपयोग के तरीके - Fennel Seeds Uses in Hindi

दोस्तों अब तक आपने सौंफ खाने के लाभ और उससे जुड़ी हुई बहुत सी जानकारी जानी। अब हम आपको बताएंगे कि आप सौंफ का उपयोग किस किस तरह से कर सकते हैं। इसके उपयोग के जरिए आप स्वस्थ रह सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह करें सौंफ का सेवन।

Uses of Fennel Seeds in Hindi

  1. वजन कम करने और इसके अधिक लाभ लेने के लिए आप सौंफ का सेवन चाय के रूप में कर सकते हैं। सौंफ की चाय पीने से आपका मोटापा भी घटता है और आपको अन्य लाभ भी मिलते हैं।
  2. सौंफ का उपयोग आप घर के अचार में कर सकते हैं।
  3. सब्जी और पराठों के अंदर भी आप सौंफ का सेवन कर सकते हैं। 
  4. भोजन करने के बाद अगर आप सौंफ का सेवन करते हैं तो यह आपके मुंह की दुर्गंध तो दूर करती ही है। साथ ही यह आपकी पाचन क्रिया को भी बेहतर कर सकती है।
  5. सौंफ का उपयोग आप ठंडाई के अंदर भी कर सकते हैं। 
  6. माउथ फ्रेशनर की तरह भी आप सौंफ का सेवन कर सकते हैं।
  7. रात के समय सौंफ भिगोकर सुबह इसका पानी पीने से पाचन संबंधित समस्याएं कम हो सकती है।
  8. खांसी होने पर आप भुनी हुई सौंफ का सेवन मिश्री के साथ कर सकते हैं। यह आपके लिए फायदेमंद रहती है।

सौंफ के नुकसान – Side Effects of Fennel Seeds in Hindiसौंफ के नुकसान - Side Effects of Fennel Seeds in Hindi

दोस्तों सौंफ हो या कोई दूसरी चीज जिसके फायदे हैं इसके नुकसान भी होते हैं। हालांकि फायदे और नुकसान केवल उपयोग की मात्रा और व्यक्ति पर निर्भर करते हैं। ऐसे में अगर आप सौंफ का अधिक सेवन करते हैं तो यह आपके लिए अधिक नुकसानदायक हो सकते हैं। आइए जानते हैं सौंफ से होने वाले नुकसान।

सौंफ से होने वाले नुकसान

  • सौंफ की तासीर ठंडी होती है ऐसे में अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव भी दिखा सकती है।
  • अगर आपका प्रसव हुआ है और आप शिशु को स्तनपान कराती हैं तो आपको इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
  • पहले से डायबिटीज या अन्य किसी प्रकार की बीमारी से जूझने वाले व्यक्ति को डॉक्टर की सलाह के बाद ही सौंफ का सेवन करना चाहिए। 
  • अगर आप सौंफ का अधिक सेवन करते हैं तो इससे आपकी स्किन ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है। इसके बाद आपको धूप में निकलने में दिक्कत हो सकती है।
  • सौंफ के अधिक सेवन से आपको कई तरह की एलर्जी हो सकती है।

डिस्क्लेमर – अगर आप किसी बीमारी या गर्भावस्था में हैं तो केवल डॉक्टर की सलाह पर ही सौंफ का सेवन करें। ध्यान रहे कि सौंफ किसी प्रकार की बीमारी का उपचार नहीं है, बल्कि यह आपको बीमारी से बचाए रखने या उसके असर को कम करने में आपकी मदद कर सकती है। 

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों आज आपने हमारे इस लेख में Fennel Seeds in Hindi में जानकारी दी। इसके अलावा हमने आपको सौंफ के फायदे नुकसान और उपयोग समझाए। अब अगर आप सौंफ का उपयोग करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या सौंफ खाने के लाभ पाचन क्रिया पर होते हैं?

    हां, यह आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त करने का कार्य करती है।

  2. सौंफ की तासीर कैसी होती है?

    सौंफ की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसका सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।

  3. क्या सौंफ के जरिए किसी बीमारी का उपचार संभव है?

    आयुर्वेद यह कहता है कि सौंफ के जरिए बहुत सी बीमारियों को काबू में किया जा सकता है। लेकिन इसके जरिए बीमारी का उपचार हो ऐसा कोई प्रमाण नहीं है।

  4. क्या बालों की ग्रोथ के लिए सौंफ का उपयोग किया जा सकता है?

    हां, बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए सौंफ का उपयोग किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें
Stamina Kaise Badhaye
Baal Badhane Ke Tarike
Black Raisins in Hindi
Bawseer Ke Upay
Constipation in Hindi

You may also like

Comments are closed.