Avocado Meaning in Hindi
NUTRITION GUIDE

Avocado क्या है? एवोकाडो के 20 लाभ, नुकसान और उपयोग। Avocado Meaning in Hindi

Main points

Information About Avocado Fruit in Hindi, एक रोग मुक्त जीवन जीने और स्वस्थ रहने के लिए फलों का सेवन बेहद जरूरी होता है। ऐसे में लोग सेब, केला या अमरूद तक पहुंच जाते हैं लेकिन Avocado जैसे फल का सेवन लोग कम ही करते हैं। बावजूद इसके कि एवोकाडो के सेवन के लाभ स्किन पर, कैंसर पर और वजन कम करने में भी देखे गए हैं। Avocado Meaning in Hindi में अगर आप जानना चाहें तो यह समझ लीजिए कि यह एक ऐसा फल है जो आपको पूरी तरह स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त है। आज हम आपको अपने इस लेख में एवोकाडो से जुड़ी हुई बहुत सी महत्वपूर्ण बातें बताने वाले हैं। अगर आप भी एवोकाडो के फायदे उपयोग नुकसान से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। 

एवोकाडो क्या है – What is Avocado in Hindiएवोकाडो क्या है - What is Avocado in Hindi

सबसे पहला सवाल लोगों के जेहन में उठता है कि एवोकाडो आखिर क्या है। तो आपको बता दें कि Avocado Meaning in Hindi में एवोकाडो ही होता है। यह एक सब्जी नहीं फल है। एवोकाडो फल सबसे पहले दक्षिणी मैक्सिको और कोलंबिया में ही पाया गया था। दुनियाभर में एवोकैडो फल बहुत अधिक मात्रा में खाया जाता है। यूं तो एवोकैडो की बहुत सी किस्मे मौजूद हैं, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हास एवोकाडो है। इसलिए हास एवोकैडो की खेती विश्व भर में की जाती है। एवोकाडो को लेकर कई रिसर्च जारी है और कुछ रिसर्च हो चुकी हैं जो एवोकाडो के फायदों पर से पर्दा उठाती है। लेकिन इससे पहले हम आपको एवोकाडो के फायदे बताएं। पहले एवोकाडो से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातें जान लेते हैं।  

एवोकाडो से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें – Important Things About Avocado Fruit in Hindi

  1. एवोकाडो फल की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। 
  2. एवोकाडो को Alligator Pears के नाम से भी जाना जाता है। इसकी वजह है उसकी ऊपर की त्वचा। 
  3. एवोकाडो के पेड़ को सबसे ऊंचे पेड़ों की गिनती में गिना जाता है। हालांकि यह आमतौर पर केवल 10 से 12 मीटर ही बढ़ते हैं। लेकिन इनकी लंबाई 65 फीट तक जाती है।
  4. एवोकाडो दिखने में कुछ कुछ नाशपाती की तरह ही होता है। साथ ही इसमें एक बड़ा बीज भी मौजूद होता है। 
  5. एवोकाडो फल के साथ उसके पत्ते का भी उपयोग बहुत सी चीजों में किया जाता है। 
  6. भारत में सबसे ज्यादा एवोकाडो का उत्पादन तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल द्वारा किया जाता है।

एवोकाडो के कुछ अन्य नाम – Other Name of Avocado Hindi 

एवोकाडो को विश्व भर में कुछ ही नामों से बुलाया जाता है। लेकिन इसके फायदे इतने अधिक हैं कि हर व्यक्ति को इसका सेवन करना चाहिए। एवोकाडो के कुछ अन्य नाम हिंदी में 

एवोकाडो को पर्सिया अमरीकाना, एलीगेटर पियर्स, मक्खनफल, मगरमच्छ नाशपाती, एवोकाडो नाशपाती और बटरफूड के नाम से भी जाना जाता है। 

एवोकाडो के पोषक तत्व – Avocado Nutrients in Hindi 

अभी तक शायद आपको समझ नहीं आया होगा कि एवोकाडो को लोग खाना इतना क्यों पसंद करते हैं। लेकिन अब हम इसके कुछ ऐसे गुण और पोषक तत्वों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे जानकर आप भी Avocado Ke Fayde जान जाएंगे। साथ ही आप भी एवोकाडो का सेवन रोजाना करना चाहेंगे। हम आपको टेबल के माध्यम से बताते हैं कि एवोकाडो के अंदर कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं। टेबल में एवोकाडो के पोषक तत्व प्रति 100 ग्राम के हिसाब से बता रहे हैं।

Avocado NutrientsAvocado Nutrition Value per 100 g
प्रोटीन 2 g
टोटोल फैट14.66 g
फाइबर6.7 g
शुगर0.66 g
कैल्शियम12 mg
फास्फोरस52 mg
पोटेशियम485 mg
जिंक0.64 mg
कॉपर0.19 mg
कार्बोहाइड्रेट8.53 g
एनर्जी160 kcal
आयरन0.55
मैग्नीशियम29 mg
विटामिन सी10 mg
विटामिन बी-60.257 mg
सैचुरेटेड फैटी एसिड2.126 g
मोनोअनसेचुरेटेड फैटी एसिड9.799 g

दोस्तों अब तक आपने Avocado Meaning in Hindi तो जान ही लिया है। साथ ही आपने एनोकाडो से जुड़ी हुई बहुत सी बातें भी जान ली हैं। अब हम आपको एवोकाडो के फायदे विस्तार से बताएंगे।

एवोकाडो के फायदे – Benefits of Avocado in Hindi
एवोकाडो के फायदे - Benefits of Avocado in Hindi

आज का समय बहुत अलग है और लोग किसी भी चीज का सेवन तब तक नहीं करते जब तक या तो उसका स्वाद अच्छा ना हो, यह वह सेहत के लिए फायदेमंद ना हो। ऐसे में अगर एवोकाडो की बात करें तो यह स्वादिष्ट भी बहुत है और इसके फायदे तो इतने ज्यादा हैं कि आप गिनते हुए थक जाएंगे लेकिन खत्म नहीं होंगे। आज हम आपको Avocado Ke Fayde बताएंगे। तो चलिए जानते हैं एवोकाडो के लाभ के बारे में विस्तार से।

कब्ज में Avocado Ke Fayde

कब्ज एक ऐसी समस्या है जिससे जूझने वाला व्यक्ति अक्सर पेट के भारी पन को लेकर परेशान ही रहता है। वही कहा भी जाता है अगर पेट ठीक से साफ ना हो तो पूरा दिन भी भारी सा लगने लगता है। कब्ज यही समस्या है जिसमें व्यक्ति का पेट सही से साफIनहीं होता। लेकिन एवोकाडो के सेवन से आप इस समस्या का अंत कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके अंदर सॉल्युबल और इनसोल्युबल फ़ाइबर होता है। यह फाइबर आपकी मल त्यागने में मदद करता है। जिसके जरिए आपको कब्ज में राहत मिलती है।

लीवर की देखभाल में Avocado 

हेपेटाइटिस सी की समस्या के चलते लीवर काफी प्रभावित होता है। वही दूसरे भी कई ऐसे रोग हैं जिनकी वजह से लीवर को नुकसान होता है। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से उचित मात्रा में एवोकाडो का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहता है। हाल ही में हुई रिसर्च से इस बात का खुलासा भी हुआ है कि एवोकाडो के अंदर ऐसे कई गुण और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके लीवर को कई बीमारियों से बचा कर रखता है। 

कैंसर से बचाए

आज के समय में खाने पीने की चीजों में इतनी ज्यादा मिलावट होने लगी है, वहीं प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड तो इंसान के सबसे बड़े दुश्मन बन गए हैं। इन्हीं के कारण लोगों को कैंसर जैसी समस्या भी पैदा होती है। लेकिन एवोकाडो के अंदर मोनोसैचुरेटेड फैट, करॉटिनाइड्स और ग्लूटाथियोन जैसे गुण मौजूद होते हैं जो आपके शरीर में कैंसर जैसे वायरस को पैदा होने से रोक देते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि कैंसर से बचाए रखने में एवोकाडो के फायदे हैं। 

वजन संतुलित रखने में एवोकाडो खाने के फायदे 

अगर आप अपने वजन को घटाना चाहते हैं या फिर इसे संतुलित बनाए रखना चाहते हैं तो यकीन मानिए आपके लिए एवोकाडो जैसा फल किसी रामबाण से कम नहीं है। हाल ही में हुई एक रिसर्च भी इस बात का खुलासा करती है कि एवोकैडो का लाभ वजन संतुलित करने और घटाने में है। 

गर्भावस्था में मॉर्निंग सिकनेस में लाभदायक

गर्भावस्था के दौरान ना केवल महिलाओं को बहुत से पोषक तत्वों की जरूरत होती है। बल्कि उन्हें कई तरह की मुश्किल परिस्थितियों से भी गुजरना पड़ता है। जिनमें से एक है मॉर्निंग सिकनेस। इसमें उन्हें उल्टी, जी मिचलाना जैसी समस्या होती है। इन सभी समस्याओं का अंत करने में एवोकाडो का सेवन किया जा सकता है। 

किडनी के लिए फायदेमंद 

किडनी से जुड़ी समस्या होने पर आप Avocado Fruit in Hindi का सेवन कर सकते हैं। एवोकाडो के अंदर पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिसके जरिए हमारी किडनी सही प्रकार न केवल काम कर  पाती है। बल्कि यह आपको किडनी के कई रोगों से भी बचा कर रखती है। लेकिन इसका सेवन केवल सही मात्रा में ही किया जाना चाहिए। क्योंकि अधिक पोटेशियम आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। 

मुंह से जुड़ी समस्या में Avocado Fruit

क्या आपके मुंह से अक्सर बहुत बुरी बदबू आती है, तो यकीनन लोग आपसे दूरी बनाकर रखते होंगे। लेकिन अगर एवोकाडो का सेवन किया जाए तो आप मुंह की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। दरअसल एवोकाडो के अंदर की एंटीऑक्सीडेंट गुण और फ्लेवनाइड्स पाए जाते हैं। यह तत्व मुंह से आने वाली बदबू का अंत कर सकते हैं। साथ ही यह मुंह के कैंसर से भी आपको बचा कर रख सकते हैं। 

आंखों की रोशनी बढ़ाने में

आज के समय में निरंतर सिस्टम के सामने काम करने की वजह से आंखों की रोशनी पर खासा असर पड़ने लगता है। लेकिन एवोकाडो के सेवन से आपकी यह समस्या भी समाप्त हो सकती है। हाल ही में एक रिसर्च हुई है जिसमें कहा गया है कि एवोकाडो के अंदर पाए जाने वाले गुण आंखों की रोशनी को बढ़ाने का कार्य करते हैं। इसके अलावा ऐसे लोग मोतियाबिंद की समस्या से पीड़ित है। उन लोगों के लिए भी एवोकाडो फायदेमंद है।

स्किन पर एवोकाडो के लाभ

अगर आपको पिंपल की समस्या है या फिर आप अपनी रूखी त्वचा से अधिक परेशान हैं, तो आपके लिए एवोकाडो बहुत अधिक फायदेमंद होता है। शायद आप जानते भी हों कि बहुत से स्किन कॉस्मेटिक उत्पादों  के अंदर एवोकाडो का उपयोग किया जाता है। दरअसल एवोकाडो के अंदर ऐसे कई गुण होते हैं जिससे आपकी स्किन के अंदर मौजूद गंदगी को साफ करते हैं और आपकी स्किन को कोमल बनाते हैं। 

बालों के लिए Avocado

अच्छे बाल आपकी पर्सनालिटी में चार चांद लगा देते हैं। वही अगर बाल रूखे और झड़ने लगे तो इसके जरिए आप अधिक उम्र दराज भी लगने लगते हैं। लेकिन एवोकाडो के जरिए आप बालों का ख्याल रख सकते हैं। हाल ही में हुई एक रिसर्च में पाया गया कि एवोकाडो में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन बी -1 और विटामिन बी-2 पाई जाती हैं, और यह सभी विटामिन बालों की ग्रोथ और उन्हें घना करने में कारगर सिद्ध होते हैं। 

मस्तिष्क के लिए फायदेमंद 

एवोकाडो के लाभ मस्तिष्क में भी देखे गए हैं। हाल ही में हुई एक रिसर्च से यह पता चला है कि एवोकाडो में ल्यूटिन नाम का एक खास तत्व पाया जाता है। यह तत्व व्यक्ति के दिमाग को तेज करने में बेहद जरूरी माना जाता है। ऐसे में आपको भी रोजाना एवोकाडो का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आपका मस्तिष्क भी तेज होगा और आप जिंदगी में आगे भी बढ़ पाएंगे। 

एवोकाडो के 9 अन्य लाभ – Few More Benefits Avocado in Hindiएवोकाडो के 9 अन्य लाभ - Few More Benefits Avocado in Hindi

  1. अगर आपको या परिवार में किसी अन्य व्यक्ति को गठिया की समस्या है तो आपको रोजाना एवोकाडो का सेवन करना चाहिए। एवोकाडो के जरिए आपको जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
  2. आंखों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए एवोकाडो का सेवन फायदेमंद बताया जाता है। 
  3. अगर आपको मधुमेह की समस्या है या आपकी फैमिली हिस्ट्री में मधुमेह है, तो आपको एवोकाडो का सेवन जरूर करना चाहिए। यह न केवल रक्त शर्करा को नियंत्रित रखता है बल्कि आपको डायबिटीज होने से भी बचाता है।
  4. आज के समय में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल हर दूसरे व्यक्ति के लिए एक समस्या बन गया है। अगर आपको भी अपना कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करना है तो आपको एवोकाडो का सेवन करना चाहिए। इसके अंदर मौजूद गुण कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का कार्य करते हैं। 
  5. बढ़ती उम्र का असर अक्सर हड्डियों पर दिखने लगता है। यह कैल्शियम की कमी की वजह से होता है। वही एवोकाडो को कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। इसलिए हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए आप एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं।
  6. अगर आपको डार्क सर्कल की समस्या है तो आपके लिए एवोकाडो फायदेमंद हो सकता है। इसके अंदर पाए जाने वाला विटामिन ई आपको डार्क सर्कल से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है।
  7. पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का अंत करने के लिए भी आप एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं।
  8. आज के समय में हृदय से जुड़ी समस्याओं से बहुत से लोग परेशान हैं। लेकिन एवोकाडो के अंदर पाए जाने वाले गुण आपके हृदय का भी ख्याल रखते हैं। 
  9. अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगी हैं तो यकीन मानिए Avocado का उपयोग आपकी इस समस्या को कम कर सकता है। एवोकाडो के अंदर मौजूद गुण बढ़ती उम्र का असर आपके चेहरे पर दिखने नहीं देते।

एवोकाडो के उपयोग के तरीके – Avocado Fruit Uses in Hindiएवोकाडो के उपयोग के तरीके - Avocado Fruit Uses in Hindi

दोस्तों अब तक आपने एवोकाडो के 20 ऐसे फायदे जाने जो आपकी सेहत पर होते हैं। ऐसे में अगर आपका एवोकाडो का उपयोग करना चाहते हैं तो हम आपको इसके कुछ तरीके बता रहे हैं। जिसके जरिए आप एवोकाडो का सही लाभ ले पाएंगे। आइए जानते हैं कैसे करें एवोकाडो का उपयोग

एवोकाडो के सेवन के तरीके

  • आप एवोकाडो का सीधा काट कर भी खा सकते हैं। 
  • आप सैंडविच के अंदर डालकर भी एवोकाडो का उपयोग कर सकते हैं।
  • अगर आप खाने का शौक रखते हैं तो आप एवोकाडो के जरिए आइसक्रीम बना कर सेवन कर सकते हैं। 
  • ब्रैड ओमलेट के साथ एवोकाडो का सेवन किया जा सकता है। 
  • दूसरे फलों के साथ मिलाकर फ्रूट चाट तैयार करें और इसका सेवन करें। 
  • आप चाहें तो एवोकाडो की चटनी बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। 
  • एवोकाडो के जरिए जैम तैयार करें और ब्रेड या रोटी पर लगाकर इसे खाएं।

एवोकाडो के नुकसान – Avocado Side Effects in Hindiएवोकाडो के नुकसान - Avocado Side Effects in Hindi

यूं तो एवोकाडो एक ऐसा फल है जिसके बेमिसाल फायदे हैं, लेकिन अगर आप इसका सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो यह आपके लिए समस्या भी बन सकता है। इसके अलावा कई ऐसे लोग भी होते हैं जिन्हें एवोकाडो जैसे फल से एलर्जी होती है। इस तरह के लोगों को एवोकाडो का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं एवोकाड के कुछ नुकसान।

एवोकाडो से होने वाले नुकसान

  1. एवोकाडो कैलोरी के मामले में भले ही कम हो लेकिन इसमें फैट की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो आप इसका सेवन बहुत ही कम मात्रा में करें। क्योंकि अगर आप अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ भी सकता है।
  2. अगर आप एवोकाडो का सेवन अधिक करते हैं तो इससे आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
  3. पेट के लिए यूं तो यह फायदेमंद है लेकिन अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो यह पेट में गर्मी कर सकता है।
  4. अधिक मात्रा में एवोकाडो का सेवन करने से आपको उल्टी दस्त जैसी समस्या हो सकती है।
  5. अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो इसका सेवन ना करें या डॉक्टर की सलाह पर ही करें। वरना यह आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है।
  6. अगर आपको सूजन की समस्या रहती है तो आपको एवोकाडो का सेवन नहीं करना चाहिए। यह आपकी स्थिति और खराब कर सकता है।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Avocado Fruit Meaning in Hindi में बता दिया है। साथ ही आपको एवोकाडो के लाभ नुकसान और उपयोग के बारे में भी जानकारी दे दी है। अब अगर आप चाहें तो एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आपका इसका अधिक सेवन ना करें। अगर यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. एवोकाडो की तासीर कैसी होती है?

    एवोकाडो की तासीर गर्म होती है।

  2. क्या एवोकाडो का पेड़ दुनिया के सबसे ऊंचे पेड़ों में भी गिना जाता है?

    हां, एवोकाडो का पेड़ 65 फीट तक बढ़ सकता है। इसलिए इसे सबसे ऊंचे पेड़ों में भी गिना जाता है।

  3. एवोकाडो को एलीगेटर पीयर्स क्यों कहते हैं?

    ऐसा माना जाता है कि एवोकाडो की ऊपरी परत किसी मगर मच्छ की तरह होती है। यही कारण है कि एवोकाडो को एलीगेटर पीयर्स भी कहा जाता है।

  4. एवोकाडो की कौन सी किस्म सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है?

    हास एवोकाडो दुनिया में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है और इसका ही उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है।

यह भी पढ़ें
Badam Khane ke Fayde
Protinex Ke Fayde
Kaju Khane ke Fayde
Kismis Ke Fayde
Bay Leaf In Hindi

You may also like

Comments are closed.