Dizzy क्या है। चक्कर आने के कारण, लक्षण और उपाय। Dizziness Meaning in Hindi
home remediesLifestyle

Dizzy क्या है। चक्कर आने के कारण, लक्षण और उपाय। Dizziness Meaning in Hindi

Main points

Information About Dizziness Meaning in Hindi. आपने शायद यह शब्द ही पहली बार सुना होगा। Dizzy Meaning Hindi में चक्कर आना होता है। चक्कर आना आज के समय की एक ऐसी आम समस्या है जिससे लगभग हर तीसरी महिला और बुजुर्ग लोग पीड़ित हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चक्कर आने के कारण क्या हैं। दरअसल चक्कर किसी एक स्वास्थ्य समस्या की वजह से नहीं आते। बल्कि Dizziness के पीछे कई दूसरी वजह भी होती हैं। English Me Chakkar Aana का अर्थ या तो Vertigo और Dizzy या Dizziness होता है।

यूं तो चक्कर आने की समस्या कई लोगों के बेहद आम लगती है। लेकिन बार बार चक्कर आना किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं। इसलिए आज हम आपको चक्कर आना घरेलू उपाय से लेकर आयुर्वेदिक उपचार तक बताएंगे। यानी आज आपको हमारे इस लेख में Dizziness Meaning in Hindi में मिल ही जाएगा साथ ही चक्कर आने के कारण और इससे जुड़े उपाय और उपचार भी आप इस लेख के माध्यम से जान पाएंगे। अब अगर आप चक्कर आने से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहें। 

 Vertigo (Dizziness) Meaning in Hindi -चक्कर आने का अर्थ क्या है Vertigo (Dizziness) Meaning in Hindi -चक्कर आने का अर्थ क्या है

डिज़्ज़िनेस्स का अर्थ ही चक्कर आना होता है। वहीं Dizzy को Hindi में सिर घूमना भी कहते हैं। जब कोई व्यक्ति एक जगह पर खड़ा होकर अपने आपस पास की चीजें को घूमते हुए या अस्थिर देखता है तो यही Dizzy का Meaning है हिंदी में। चक्कर आने के कारण बहुत सी बीमारियां या कमजोरी हो सकती है। जब भी किसी व्यक्ति को यह समस्या होती है तो उसे अक्सर ना केवल आस पास की चीजें घूमती हुई दिखाई देती हैं। बल्कि चक्कर आने की वजह से उल्टी या जी मिचलाना और बेहोश तक हो सकता है। जैसे की हमने आपको बताया कभी कभी चक्कर आने की कुछ सामान्य वजह हो सकती हैं।

लेकिन बार बार यह स्थिति आपके लिए एक ऐसी समस्या बन सकती है जिससे आपकी मौत तक हो सकती है। ऐसा कई मामलों में देखा भी गया है जब व्यक्ति को ट्रेन के प्लेटफार्म ड्राइव करते हुए चक्कर आए और वह परलोक सिधार गया। ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि चक्कर आने के मुख्य कारण क्या हैं। साथ ही चक्कर आने के घरेलू उपचार और बचाव भी आपके लिए जानना जरूरी है। आइए जानते हैं चक्कर आने के कितने प्रकार होते हैं। अब तक आप यह तो समझ गए होंगे कि Dizziness Meaning in Hindi में क्या है। 

चक्कर आने के प्रकार – Dizziness Types in Hindi 

दोस्तों जैसे की हमने आपको बताया कि चक्कर आना सामान्य है लेकिन बार बार चक्कर आने पर आपको इसका इलाज करना चाहिए। पर अभी हम आपको बताते हैं कि Dizzy के Types। आपको बता दें कि चक्कर आने के केवल दो ही प्रकार होते हैं जो नीचे दिए गए हैं।

  1. सिर में दर्द से चक्कर आना (लाइटहेडनेस)Lightheadedness यह स्थिति बहुत सी महिलाओं को और व्यस्कों को होती है। इस स्थिति में व्यक्ति को हल्का सिर में दर्द होता है और उसे ऐसा लगता है कि वह बेहोश होने वाला है। ऐसा आमतौर पर तब होता है जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक गहरी सांस ले रहा हो, जैसे जिम में एक्सरसाइज करते समय, या फिर कुछ स्पोर्ट्स एक्टिविटी के दौरान। या फिर लाइटहेडनेस तब भी होता है जब आप तेजी से उठते हैं। 
  1. वर्टिगो – Vertigo की स्थिति में व्यक्ति को अपने आस पास की चीजें घूमती हुई दिखाई देने लगती हैं। जबकि चीजें अपनी जगह पर ही होती हैं। लेकिन जल्दी ही इस स्थिति में व्यक्ति को सब स्थिर दिखाई देने लगता है। 

चक्कर आने के मुख्य कारण – Causes of Dizziness in Hindiचक्कर आने के मुख्य कारण - Causes of Dizziness in Hindi

अगर आपको चक्कर आते हैं तो आपको इसके कारण जरूर पता होने चाहिए. क्योंकि जब तक आप किसी समस्या का कारण नहीं समझ लेते तब तक आप उसका समाधान भी नहीं खोज सकते। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि चक्कर आने के मुख्य कारण क्या हो सकते हैं। 

चक्कर के मुख्य कारण 

  1. तनाव एक ऐसी गंभीर समस्या है जिससे लगभग हर व्यक्ति ग्रसित है। लेकिन अगर यही तनाव लंबे समय तक चले तो यह सिर घूमने या चक्कर आने की वजह हो सकता है। 
  2. अगर आप गर्मी के मौसम में अक्सर बहुत मेहनत का काम करते हैं या फिर लंबे समय तक धूप में रहते हैं और पानी बिल्कुल या पर्याप्त मात्रा में नहीं पीते तो चक्कर आने का यह एक कारण हो सकता है।
  3. ऐसे लोग जो लो ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रस्त हैं तो यह भी चक्कर आने की एक वजह हो सकती है।
  4. अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो यह सिर घूमने का एक कारण हो सकता है।
  5. कान की कई तरह की बीमारियों से संक्रमित व्यक्ति को भी चक्कर आ सकते हैं। यह Dizziness का एक कारण हो सकता है।
  6. शरीर में विटामिन डी और बी की कमी होने की वजह से भी आपको चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
  7. शरीर में आयरन की कमी के कारण सिर घूम सकता है। 
  8. कमजोर इम्यूनिटी चक्कर आने का एक कारण हो सकता है। 
  9. अधिक तली हुई चीजों का सेवन करने से भी चक्कर आने समस्या हो सकती है।
  10. हड्डियों के कमजोर होने की वजह से भी यह स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 
  11. अगर अचानक व्यक्ति के खून में शुगर लेवल डाउन हो जाए तो यह चक्कर आने की एक वजह बन सकता है। हालांकि यह आमतौर पर डायबिटीज के मरीजों के साथ ही होता है। 
  12. अगर आप अचानक खड़े हो या बैठे तो इससे रक्तचाप कम हो सकता है। यह भी चक्कर आने का एक कारण हो सकता है।
  13. कान या सिर पर किसी तरह की चोट लगने से भी चक्कर की समस्या शुरू हो सकती है।
  14. एनीमिया जैसी बीमारी से जूझने वाले व्यक्ति को अक्सर चक्कर आने की समस्या होती है।
  15. अगर आप किसी बीमारी से जुड़ी कोई दवाई का सेवन लंबे समय से कर रहे हैं तो इसके दुष्प्रभाव के रूप में आपको चक्कर आ सकते हैं।
  16. अगर हृदय से सही प्रकार मस्तिष्क तक रक्त प्रवाह सही ना हो तो यह समस्या हो सकती है।
  17. ऐसे लोग जो कान के ट्यूमर से पीड़ित हैं उन्हें भी चक्कर आने की दिक्कत हो सकती है। 
  18. अगर आप शारीरिक रूप से कमजोर हैं तो भी आपको चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
  19. दिमाग से जुड़ी बीमारी भी चक्कर आने का कारण हो सकता है।

क्या हैं चक्कर आने के लक्षण। Dizziness Symptoms in Hindi
क्या हैं चक्कर आने के लक्षण। Dizziness Symptoms in Hindi

दोस्तों चक्कर आने को हल्के में लेना कई बार भारी पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपको चक्कर आने के लक्षण पता हों तो आप चक्कर आने के मुख्य कारण और उनका उपाय खोज सकते हैं। इसलिए हम आपको अब चक्कर आने के लक्षणों से रूबरू कराते हैं। 

चक्कर आने के लक्षण जानिए

  1. अगर आपको अक्सर हल्का सा सिर में दर्द रहता है तो यह चक्कर आने के लक्षणों में शामिल हैं। 
  2. ऐसे लोग जिन्हे बैठते समय या खड़े होते समय दिक्कत होती है और खुद पर नियंत्रण ना रख पाते हो। 
  3. अगर आपका सिर अक्सर एक ही तरफ झुक जाता है तो यह एक लक्षण हो सकता है।
  4. ऐसे लोग जो अक्सर जमीन को देखकर जानते हैं कि वह ठीक हैं या नहीं। यह भी Dizziness के सिम्पटम्स हो सकते हैं।
  5. अगर आप अक्सर खड़े होते समय या बैठते समय किसी चीज को पकड़कर रखते हैं तो इसे गंभीरता से लें। 
  6. अगर आप बैठ हुए या खड़े होकर अपने आस पास की चीजों को घूमता हुआ देखते हैं, या फिर आपको चलते हुए सिर हिलाने से दिक्कत होती है तो यह Dizziness का एक गंभीर लक्षण हो सकता है। 
  7. अपने आपको पीछे या आगे की तरफ गिरता हुआ महसूस करना भी Dizzy का लक्षण है।
  8. अगर आपको एक ही स्थिति में बैठे रहने में दिक्कत होती है तो यह भी Vertigo का एक लक्षण हो सकता है। 

चक्कर आने से बचाव के उपाय – Dizziness Ke Gharelu Upayचक्कर आने से बचाव के उपाय - Dizziness Ke Gharelu Upay

अब तक आपने चक्कर आने के लक्षण और मुख्य कारणों के बारे में जाना है। अब हम आपको Dizzy से बचने के कुछ तरीके बताएंगे। इन तरीकों को अपनाकर आप अपने चक्कर आने की समस्या से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह बचे चक्कर आने से।

चक्कर से बचाव के तरीके

  1. अगर आप कैफीन, सिगरेट, शराब या अन्य किसी नशीली चीज का सेवन करते हैं तो इनका सेवन बंद कर दे। इससे आप चक्कर आने की दिक्कत से बचे रहेंगे।
  2. तनाव या चिंता से दूरी बनाकर रखें। 
  3. शरीर को अचानक किसी भी चीज में ना झोंक दे। चीजों को आराम आराम से करने की कोशिश करें। 
  4. अगर अधिकतर समय आप फोन या लैपटॉप पर होते हैं तो अधिक रोशनी में ही उपयोग करें और अगर जरूरी ना हो तो उपयोग न करें। 
  5. कान की तकलीफ को हल्के में ना आंके और समस्या के बढ़ने से पहले ही इसका उपचार करा लें।
  6. अगर आपको चक्कर आने की समस्या है तो कुछ भी ड्राइव करने से बचें। 
  7. ट्रैवल करने के दौरान अधिक मसालेदार भोजन करने से बचें।
  8. सूरज के सामने या किसी अन्य तेज रोशनी के सामने किसी तरह के चश्मे पहनकर ही जाएं। 
  9. बस या गाड़ी की लास्ट की सीट पर बैठ कर ट्रैवल ना करें। 
  10. सफर के दौरान किताबे या मोबाइल का उपयोग करने से बचें।
  11. अगर आप लेटे या बैठे हों तो अचानक या तेजी से बिल्कुल ना उठें।
  12. सिर को तेजी से बिल्कुल भी ना घूमाएं यह आपको चक्कर आने का कारण बन सकता है। 
  13. मौसम कैसा भी हो अधिक मात्रा में पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।

चक्कर आने के उपचार – Dizziness Treatment In Hindiचक्कर आने के उपचार - Dizziness Treatment In Hindi

दोस्तों अब तक आपने Dizzy Meaning in Hindi से लेकर इससे बचाव के तरीके लक्षण और कारण के बारे में जान लिया है। अब हम आपको चक्कर आने के उपचार या इलाज के बारे में विस्तार से बताएंगे। आपको चक्कर आने का उपचार या इलाज केवल तभी कराना चाहिए। जब यह समस्या आपको रोजाना या थोड़ी थोड़ी देर में होने लगे। आइए जानते हैं चक्कर आने के इलाज और उपाय से संबंधित जानकारी।

चक्कर आने के आयुर्वेदिक उपचार

  1. अगर आपको चक्कर आने की समस्या है तो आपको रोज रात को सूखे धनिया के बीज और सूखा आंवला भिगोकर रखना है। एवं सुबह इस पानी को छानकर सेवन करना है। 
  2. अदरक के अंदर ऐसे कई गुण होते हैं जो आपको सिर दर्द से लेकर कई तरह की बीमारियों से बचाता है। चक्कर आने में अदरक की चाय का सेवन एक बेहतरीन आयुर्वेदिक उपचार है।
  3. सिर घूमने की दिक्कत होने पर पुदीने की चाय पीना आपके लिए लाभदायक होता है।
  4. चक्कर आने की समस्या पर आप हर्बल टी या फिर काढ़े का सेवन करें। 

चक्कर आने के होम्योपैथिक उपचार 

अगर आपको चक्कर आने की समस्या है तो और आप एलोपैथी के विकल्प की ओर नहीं जाना चाहते तो आप होम्योपैथिक दवा का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि यह दवा केवल डॉक्टर की सलाह पर ही करें। 

चक्कर आने का एलोपैथिक उपचार

अग आपको यह समस्या है तो आप इसके लिए डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। डॉक्टर आपको बैलेंस थेरेपी, या दवाएं दे सकते हैं। इसके अलावा आप मनोचिकित्सक के पास जाकर भी अपना इलाज करा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि सिर घूमना या Dizziness की वजह से किसी भी तरह की बीमारी का उपचार डॉक्टर से ही करवाएं। 

चक्कर आने की समस्या दूर करने के कुछ अन्य उपाय 

  • आप एक बेहतर जीवन शैली का पालन करके इस समस्या को कम कर सकते हैं। 
  • योग के जरिए भी आप चक्कर आने की दिक्कत का खात्मा कर सकते हैं। 
  • एक सही खानपान आपके शरीर को पोषक तत्व प्रदान करता है। यह पोषक तत्व आपकी बीमारी की जड़ को खत्म कर सकते हैं। 
  • तनाव या चिंता के बजाय आप खुश रहें और इस समस्या से बच सकते हैं। 

नोट – ध्यान रहे कि चक्कर आने की समस्या भले ही सामान हो लेकिन अगर आपको रोजाना चक्कर आते हैं तो इसके लिए आपको डॉक्टर को ही दिखाना चाहिए। अपने आप किसी भी तरह की दवाई लेना आपकी स्थिति को बिगाड़ सकती है। साथ ही यह कदम अधिक जानलेवा भी हो सकती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष । Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Dizziness Meaning in Hindi में बता दिया है। साथ ही आपने चक्कर आने के लक्षण, कारण, बचाव और उपचार भी जान लिए हैं। अब अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो बचाव के तरीके आजमाएं। अगर हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे अंत तक जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या Dizzy की समस्या का रोजाना होना एक गंभीर बीमारी का संकेत है?

हां, यह एक गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

क्या चक्कर रोजाना चक्कर आना कमजोरी की निशानी हो सकती है?

हां, यह कमजोरी की निशानी भी हो सकती है। साथ ही इसके पीछे कई दूसरे कारण भी हो सकते हैं।

क्या चक्कर आने की समस्या काफी आम है?

हां एक उम्र और वर्ग के लोगों में चक्कर आना बेहद आम है।

क्या चक्कर आना व्यक्ति की मौत का कारण बन सकता है?

ऐसा तब हो सकता है जब आप कोई रिस्की काम कर रहे हों और आपको चक्कर आ जाए।

यह भी पढ़ें
Badam Khane ke Fayde
Protinex Ke Fayde
Kaju Khane ke Fayde
Kismis Ke Fayde
Bay Leaf In Hindi

You may also like

Comments are closed.