बादाम खाने के 18 लाजवाब फायदे और नुकसान। Almonds in Hindi
NUTRITION GUIDE

Badam खाने के 15 फायदे और नुकसान एंव उपयोग। Almonds in Hindi

Main points

ड्राई फ्रूट का नाम जैसे ही हमारे कानों में पड़ता है, तो बादाम का नाम सबसे पहले जुबान पर आ जाता है। इसकी वजह Badam Khane Ke Fayde के बारे में हमने अपने बड़े बजुर्गों से बहुत ज्यादा सुना है। कहा जाता है कि बादाम के फायदे मस्तिष्क से लेकर शरीर के कई ऑर्गन्स को होते हैं। आइए आज विस्तार से जान ही लेते हैं कि बादाम खाने के फायदे और नुकसान एवं उपयोग क्या – क्या हो सकते हैं।

अगर विज्ञान की नजर से देखा जाए तो बालों से लेकर दिमाग तक और गर्भवस्था से लेकर मोटापा कम करने तक इन सभी कामों के लिए बादाम बेहद कारगर साबित होते हैं। यह तो मात्र हमने आपको सिर्फ एक झलक दिखाई है, आइए जानते हैं कि बादाम खाने के लाभ कितने हैं और कितने नुकसान। साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि आखिर आप किस तरह बादाम का सेवन कर सकते हैं और कितनी मात्रा में इनका सेवन किया जा सकता है। अगर आप हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहे तो यह वादा है कि आप अपनी आंखिरी सांस तक बादाम खाना नहीं छोड़ेंगे………

बादाम क्या है – What is Almonds in Hindi

इसके पेड़ और इसकी गिरी का नाम भी बादाम ही होता है। इसकी बहुत बड़ी मात्रा में खेती की जाती है। बादाम एक तरह के  मेवा भी होता है, संस्कृत में इसे वाताद, वातवैरी आदि कहते हैं, जबकि हिन्दी, मराठी और गुजराती में इसे बादाम ही कहा जाता है। वंही फारसी में बादाम शोरी, बादाम तल्ख और अंग्रेजी में इसे Almonds कहा जाता है। हमारे आयुर्वेद के अनुसार इसे बुद्धि और नसो के लिए बहुत गुणकारी बताया गया है। चलिए जानते हैं क्या है Badam Khane Ke Fayde।

बादाम खाने के लाजवाब फायदे – Benefits of Almonds in Hindi

दोस्तो बादाम खाने के लाभ के बारे में केवल आने अब त अपने बुजुर्गों से ही सुना होगा। लेकिन आप कभी यह नहीं जान पाए होगे कि असल में बादाम खाने के फायदे और नुकसान क्या – क्या हैं। इसलिए अब नीचे दी गई सूची को ध्यान से पढ़ें। एक या दो नहीं ऐसे ढ़ेरों फायदे हैं बादाम खाने से आपको मिलते हैं।

दिमाग के लिए बादाम

badam khane ke fayde

बादाम के फायदे दिमाग को बहुत अधिक मिलते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ई ना कवेल दिमाग को एक्टिव रखता है बल्कि कग्निटिव डिक्लाइन को भी रोकने में मदद करता है, साथ ही इसका रोजाना सेवन करने वालों की याद्दाश्त भी बेहतर होती है। इसके अलावा इसमें जिंक और विटामिन बी6 भी भी पाया जाता है, जो हमे गंभीर बीमारियों से बचाता है और दिमाग की कोशिकाओं की मरम्मत करता है। इसलिए रोजाना बादाम का सेवन करना बहुत ही लाभाकारी सिद्ध होता है ।

गर्भावस्था में बादाम

387217585 H

महिलाएं अक्सर अपने प्रसव संबंधी समस्याओं में घिर जाती है लेकिन जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान बादाम खाती है उन्हे प्रसव संबंधी समस्याएं नहीं होती। साथ ही Badam में फॉलिक एसिड होता है जो शिशु के समुचे विकास में एक अहम भूमिका निभाता है। ऐसा कई रिसर्चों में भी देखा गया है कि जो महिलाएं अपनी गर्भावस्था में फ्लॉरिक एसिड का सेवन करती है, उनके शिशु अन्य के शिशुओ के मुकाबले अधिक तंदरुस्त पैदा होते हैं।

दिल के लिए Badam Khane Ke Fayde

Almonds benefitsऐसी बहुत सी रिसर्च सामने आई हैं जिनमें पाया गया है कि बादाम के फायदे दिल को भी अधिक होते हैं, जो व्यक्ति रोजाना बादाम का सेवन करता है उन्हे दिल का दौरा पड़ने की संभावना 50 प्रतिशत तक कम हो जाती है। विज्ञान के मुताबिक बादाम में मैग्निशियम , विटामिन ई, और नॉन सेचुरेटेड फैट होता है, जो शरीर में रक्त प्रवाह को संतुलित रखता है, साथ ही यह धमनियों  को हानिकारक प्रहार से भी बचाता है। जिससे ना केवल दिल स्वस्थ रहता है, बल्कि बीमारियों को पैदा भी नहीं होने देता। 

बैड कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद है बादाम

हम सभी जानते हैं कि आज कल के खान पान में कितनी मिलावट है, साथ ही हमारी दिनचर्या भी बेहद खराब है। ऐसे में बादाम के अंदर जो पोषक तत्व पाए जाते हैं वह शरीर में बैड कॉलेस्ट्रोल को कम करते हैं और गुड कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाते हैं। ऐसी कई रिसर्च हुई है जिनमें बताया गया है कि बादाम खाने से एलडिएल कॉलेस्ट्रोल  को 15 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

ऊर्जात्मक रहने में बादाम खाने के फायदे

बादाम के अंदर कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनमें मैगनीज, प्रोटीन राइबोफ्लाविन शामिल है। यह सभी तत्व शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा और शक्ति प्रदान करते हैं। सुबह के समय दुध के साथ बादाम का सेवन करना बहुत फायदा पंहुचाता है।

डायबिटीज में बादाम

आज हमारे देश में डायबिटीज एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है। ऐसी कई रिसर्च सामने आई हैं जो बताती हैं कि बादाम में ऐसे बहुत से पोषक तत्व मौजूद हैं जो शुगर को मेनटेन रखते हैं और डायबिटीज से लड़ने में मदद करते हैं।

वजन कम के लिए बादाम

बादाम खाने के फायदेंअक्सर लोग वजन घटाने के लिए या तो डाइटिंग करना शुरू कर देते हैं या फिर ज्यादा एक्सरसाइज जो इतने कारगर साबित नहीं होते। जबकि जो लोग रोजाना बादाम खाते हैं उनका वजन संतुलित रहता है और अगर आपका वजन अधिक है तो आप इसक सेवन रोजाना कर के वजन घटा सकते हैं। । ऐसा इसिलए होता है क्योंकि इसमें प्रचूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती, पेट भरा भरा सा रहता है, और इसमें मौजूद विटामिन बी के कारण शुगर या मीठा खाने का काम करती है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि बादाम खाने के फायदे आपको वजन घटाने में हो सकते हैं।

कब्ज जैसी के लिए बादाम

बादाम एक अंदर प्रचूर मात्रा में फाइबर होता है, जिससे ना केवल कब्ज से राहत मिलती है, बल्कि रोजाना सेवन करने वाले लोगों को कब्ज जैसी समस्या पैदा ही नहीं होती है। इसके अलावा बादाम के लाभ कॉलन कैंसर में भी होते हैं, बताया जाता है कि इससे कॉलन कैंसर पैदा ही नहीं होता। कहा जाता है उचित मात्रा में तेलीय पदार्थ होने की वजह से सीने में जलन भी नहीं होती।

स्किन के लिए बादाम

एक आम महिला ना जाने कितना ही पैसा महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट पर खर्च करती है जिससे उसकी त्वचा बेहतर हो रंग साफ हो जाए, झूरियां ना पड़े। लेकिन यह महिलाएं Badam Ke Fayde शायद नहीं जानती, महज कुछ बादामों से वह चेहरे पर होने वाली झूरियों से तो छुटकारा पा ही सकती हैं, साथ ही इससे त्वचा कोमल होती है और रंग निखरता है। इसके रोजाना सेवन करने वालें लोगों को पिंपल की समस्या भी नहीं होती। 

इम्यूनिटी बढ़ाने में बादाम

आम तौर पर बदलते मौसम के साथ लोग खासी जुखाम या बुखार जैसी बीमारी की चपेट में बहुत जल्दी आ जाते हैं। लेकिन रोजाना बादाम खाने के फायदे से यह बीमारी आपको छू भी नहीं पाती। इसका कारण है इसमें मौजूद पोषक तत्व जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। वंही अगर आपको कफ हो तो कुछ बुंद बादाम तेल की गरम दुध में डाल कर पी लें इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खाएं बादाम

बादाम में पाए जाने वाले तत्वों से हड्डियां मजबूत होती हैं। इमसे पर्याप्त मात्रा में  फास्फोरस, कैल्शियम मैग्नीशियम, मैंगनी और पोटेशियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसलिए अक्सर छोटे बच्चों की मालिश बादाम के तेल से करने की सलाह दी जाती है।

बालों के लिए बादाम के फायदे

बालों की समस्या के लिए लोग ना जाने कितने महंगे महंगे ट्रीटमेंट कराते हैं। लेकिन बालों की हर समस्या के लिए सबसे बेहतरीन नुस्खा है बादाम का तेल। इसमें मौजूद मैगनीज, तांबा फैटी ऐसिड, विटामिन ई, बायोटिन बालों के लिए सबसे अनुकुल माने जाते हैं। वंही आप चांहे तो आप बादाम का सेवन भी कर सकते हैं जिससे आपके बालों को अंदर से पोषक तत्व मिलेंगे। वंही आप बादाम का तेल भी लगा सकते हैं इससे आपको बाहरी समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा।

डार्क सर्कल में बादाम का ऑयल

अगर आपकी आंखों के नीचे बड़े डार्क सर्कल पड़ गए हैं, या आप देर रात तक जागे रहते हैं तो आप बादाम के तेल से अपनी आंखों के चारो तरफ मसाज करें फिर सुबह इसे धो लें। कुछ ही दिन में डार्क सर्कल पूरी तरह गायब हो जाएंगे। 

बादाम सेवन कब और कैसे करें- How to Eat Almonds in Hindi

हमारे अब तक के लेख में आपक यह तो समझ गए होंगे की बादाम का सेवन करने से क्या फायदे होतें हैं लेकिन अब यह समझना होगा की इसका सेवन कब और कैसे कर सकते हैं। 

बादाम की तासीर

बादाम की तासीर गरम होती है इसलिए लोग इसे सर्दियों में ही खाना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि इसे गर्मियों में नहीं खाया जा सकता। बस आप इसमें यह जरूर देख लें की आप किस मात्रा में बादाम खातें है। अगर यह मात्रा अधिक हुई तो इसके नकुसान भी हो सकते हैं। जो हम आपको नीचे बताएंगे।

इतने खाएं बादाम

रोजोना सेवन करने वाले लोग दिन में 5 बादाम खा सकते हैं। आप कोशिश करें कि आप इतने ही बादाम खाएं इससे अधिक नहीं। अगर आप चाहे तो इसे शाम को स्नैक्स के साथ खा सकते हैं, या आप सुबह दूध के साथ भी बादाम का सेवन कर सकते हैं। या फिर आप बादाम पीस कर दुध में डाल सकते हैं।

भिगोकर बादाम गिरी खाने के फायदे

badam khane ke faydeकहा जाता है कि बादाम को भीगों कर खाने से इसके पायदे लगभग दौगुने हो जाते हैं। इसके लिए आप रात को बादाम किसी मिट्टी के बर्तन में पानी कें भीतर डाल कर रख दें और सुबह इन्हे खा लें। इससे आप पूरा दिन ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे।

आलमोन्ड बटर

badaam khane ke fayde अगर आप चाहें तो ब्रैड पर बादाम बटर लगा कर भी खा सकते हैं। लेकिन यह ध्यान रहे कि इसकी मात्रा अधिक ना हो। आप एक चम्मच से ज्यादा बादाम बटर का सेवन ना करें।

बादाम पाउडर

बादाम के नुकसान आप बादाम पाउडर का सेवन भी कर सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें की वह सही ब्रांड का हो। अगर आप बादाम पाउडर खरीदना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें।

बादाम का Oil

 अगर आप मजबूत बाल और कोमल त्वचा पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप बादाम का तेल लगाएं

बादाम खाने के नुकसान – Side Effects of Almonds in Hindi

बादाम खाने के नुकसान - Side Effects of Almonds in Hindi

अंग्रेजी में एक कहावत है, Excess Of Everything Is Bad, यानी किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा उपयोग हानिकारक ही होता है। उसी तरह बादाम खाने के नुकसान भी हैं। अगर आप इनका नियमित और सही मात्रा में सेवन करते हैं तो आपको इसके फायदे ही फायदे होंगे। लेकिन अगर आपने इसका सेवन आवश्यकता से अधिक किया तो नुकसान भी उतने ही होंगे जितने फायदे हुए है। आइए जानते हैं बादाम खाने के नुकसानों के बारे में…..

बादाम के नुकसान

  • बादाम का उचित सेवन जंहा कब्ज ठीक करता है, वंही अधिक सेवन कब्ज की समस्या बढ़ा भी देता है। साथ ही बादाम अधिक खाने से पेट में सूजन भी हो सकती है, क्योंकि इसमें अधिक मत्रा में फाइबर होता है।
  • अगर आप ब्लड प्रेशर की दवाएं लेते हैं और बादाम अधिक मात्रा में खाते हैं, तो बादाम आपकी दवाओं में हस्तक्षेप कर सकता है। आपको रोजाना केवल 1.3 से 2.3 मैगनीज मिलीग्राम की जरूरत होती है।
  • हमारे शरीर को हर दिन 15 mg ही विटामिन ई की जरूरत होती है और इसके अधिक सेवन से हमें अधिक मात्रा में विटामिन ई मिलती है जिसका दुषप्रभाव का सामना करना पड़ सकता है। अधिक विटामिन ई के कारण दस्त, पेट फुलना, दृष्टि का साफ ना होना सिर में दर्द और चक्कर आने जैसी समस्या हो सकती है।
  • एक औंस बादाम में 14 mg फैट और 163 केलोरीज होती हैं, तो अगर आप अधिक बाादम खाते हैं तो आपके शरीर पर फैट जमना शुरू हो जाएगा। इससे बचने के लिए आपको अधिक कैलोरीज बर्न करनी होंगी।
  • कड़वे बादाम में हाइड्रोसायनिक एसिड होते हैं, जो तांत्रिक तंत्र को मंदा कर सकता है, जिससे सांस लेने में समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • अगर आप अधिक बादाम खाना शुरू करते हैं तो इसका एक सबसे बड़ा नुकसान यह भी होगा कि आपके शरीर में किसी प्रकार की एलर्जी होनी शुरू हो जाएगी। ऐसे में लोग अपना इलाज कराने तक चले जातें हैं, जबकि उन्हे केवल अपने जीवनशैली पर नजर डालने की जरूरत होती है।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Badam Khane ke Fayde से लेकर बादाम खाने के नुकसन और उपयोग भी बता दिए हैं। अब अगर आप सेहतमंद रहने के लिए बादाम के लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप रोजाना बादाम का सेवन कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे आगे तक शेयर जरूर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या गर्मियों के मौसम में बादाम खाना नुकसानदायक होता है?

    नहीं, आम तय मात्रा में बादाम का सेवन गर्मियों में भी कर सकते हैं।

  2. क्या बादाम खाने से वजन बढ़ भी सकता है?

    हां, अगर आप बादाम अधिक मात्रा में खाते हैं तो निश्चित ही इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं, जिनमें से एक मोटापा भी है।

  3. भीगे हुए बादाम ज्यादा फायदा पंहुचाते हैं क्या?

    हां बादामों को भीगो कर खाने से उनसे होने वाला फायदा लगभग दोगुना हो जाता है।

  4. क्या बादाम बटर का सेवन किया जा सकता है?

    हां आप रोजाना एक स्पून बटना का सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े>>>>अखरोट खाने के फायदे और नुकसान जानिए

You may also like

Comments are closed.