Walnut क्या है? Akhrot खाने के 16 फायदे नुकसान। About Walnuts in Hindi
NUTRITION GUIDE

अखरोट खाने के 16 फायदे नुकसान। Walnuts in Hindi

Main points

वॉलनट्स इन हिंदी यानी की अखरोट। अखरोट (वॉलनट्स) को ड्राई फ्रूट या सूखे मेवे की श्रेणी में रखा जाता है। ड्राई फ्रूट का सेवन इंसानी शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है और इसमें भी Akhrot Khane ke Fayde सबसे ज्यादा माने जाते हैं।

अखरोट (वॉलनट्स) का बाहरी भाग गोल आकार का होता है और इसके अंदर का भाग किसी इंसानी दिमाग की तरह दिखाई देता है। यह भी एक कारण है जिसकी वजह से अखरोट को ब्रेन फूड तक कहा जाता है। अखरोट को लेकर कई तरह के सवाल लोगों के जहन में चलते रहते हैं। इन्ही सवालों के जवाब से लेकर अखरोट से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां हम आप तक पहुंचाएगे। अगर आप अखरोट खाने के फायदे और नुकसान या फिर इसकी तासरी और इसके उपयोग से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहें।

क्या होता है अखरोट- Walnuts in Hindiक्या होता है अखरोट- Walnuts in Hindi

अखरोट (वॉलनट्स) एक Dry Fruit है, जिसमे प्रचूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिस पेड़ पर यह लगता है इस विज्ञान की भाषा में जुगैलस जीनस कहते हैं। अखरोट के भीतर एक ही बीज होता है जो खाने में बेहद स्वादिष्ट और कुरकुरा होता है। इसका अंदरुनी भाग बिलकुल इंसानी दिमाग की तरह दिखाई देता है इसलिए यह भी कहा जाता है कि यह एक ब्रेन डाइट भी है। यह आपके दिमाग को तेज बनाता है और आपको कई बीमारियों से दूर रखता है। Akhrot Khane ke Fayde और के तरीके भी बहुते है, खैर इन पर हम नीचे विस्तार से बात करते हैं।

अखरोट का प्राइस

अखरोट खाने के फायदे जानकर आप यकीनन अखरोट खरीदना चाहेंगे। इसलिए आपको बता दें कि अखरोट प्राइस सिर्फ और सिर्फ 380 रूपए से लेकर 450 रूपए के 250 ग्राम तक मिल जाएंगे। यह अखरोट की गिरी का रेट है। लेकिन यह समय के साथ बदलता रहता है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए आप अखरोट का प्राइस Grofers, Big Basket या Jio Mart पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो अखरोट आप अपने आस पास की दुकानों पर से खरीद सकते हैं। बस अखरोट खरीदने से पहले उन्हें तोड़कर थोड़ा दबा कर देखें कि उनमें से तेल निकल रहा है या नहीं।

अखरोट खाने के फायदे- Walnuts Benefits in Hindiअखरोट खाने के फायदे- Benefits of Walnuts in Hindi।akhort khane ke fayde

शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए ड्राई फ्रूट बेहद जरूरी हैं और ड्राई फ्रूट में भी अखरोट सबसे अहम माना गया है। क्योंकि इसके अंदर कई तरह के ओमेगा 3 फैटी एसिड पाए जाते हैं। Akhrot khane ke fayde पूरे स्वास्थ्य पर कैसे दिखाई देते हैं। इसकी जानकारी हम आपको नीचे विस्तार से दे रहे हैं।

दिमाग पर अखरोट के फायदे

जैसे की हमने आपको ऊपर कहा कि अखरोट की अंदर की शेप हमारे दिमाग की तरह ही होती है, और अखरोट का फायदा भी दिमाग पर बहुत होती है। ऐसी कितनी ही रिसर्च है जो बताती हैं की वॉलनट दिमाग के लिए एक जबरदस्त डाइट है। रिसर्च में बताया गया है कि वॉलनट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हमारे ब्रेन फंक्शन पर बहुत अच्छा असर डालता है। हालांकि इस पर कई रिसर्च और भी चल रही हैं, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि ओमेगा-3 हमारे मस्तिष्क पर सच में एक सकारात्मक प्रभाव डालता भी है या नहीं। इसलिए आज ही अपने दिमाग के लिए ही सही लेकिन अखरोट खाने की आदत जरूर डालें। अब तो दोस्तों आपको समझ आ गया होगा कि अखरोट के फायदे दिमाग पर होते हैं।

वजन कम करने में Akhrot Khane Ke Fayde

अखरोट वजन घटाने और मोटापा खत्म करने में बेहद कारगर साबित होता है हम सभी जानते हैं कि आज के वक्त में मोटापा या बढ़ता वजन इंसान के लिए सबसे बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। अखरोट के सेवन के लाभ वजन कम करने में भी देखे जाते हैं। यह बात हम नहीं बल्कि नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की रिसर्च (NCBI) बता रही है। हाल ही के दिनों में ऐसी कई रिसर्च हुई हैं जिससे पता चला है कि Akhrot Khane Ke Fayde वजन घटाने या मोटापा कम करने में देखे जा सकते हैं।

गर्भावस्था में अखरोट के लाभ

akhrot khane ke fayde

अखरोट के फायदे गर्भावस्था के दौरान बहुत अधिक होते हैं। इसलिए गर्भवती महिलओं को अखरोट शामिल करने को कहा जाता है। ऐसी की रिसर्च हुई हैं, जिनमें बताया गया है कि इसमें मौजूद फैटी एसिड, विटाइमिन ई और ए पाए जाते हैं जो शिशु को स्वस्थ रखने में बेहद कारगर साबित होते हैं। इसके अलावा वालनट्स में Phenolic Compound, Anticonvulsant, Neuroprotective गुण होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचा कर रखते हैं।  साथ ही इसमें प्रोटीन, Unsaturated Fatty Acid और टोकोफेरॉल्स भी उचित मात्रा में पाया जाता है। अब गर्भावस्था के दौरान अखरोट खाना लाभदायक हैं या नहीं आपको पता चल ही गया होगा।

दिल के लिए अखरोट खाने के फायदे

हर साल हृदय रोग से लाखों लोग अपनी जान गवां बैठते हैं। लेकिन हाल ही में हुई NCBI की रिसर्च के मुताबिक Walnuts हृद्य के मरीजों के लिए बहुत फआयदेमंद होते हैं, साथ ही जो लोग इसका रोजाना सेवन करते हैं, उनमे दिल की बीमारी का जोखिम भी बहुत हद तक कम हो जाता है।यह आपके हृद्य को पोषक तत्व मुहैया कराता है। इसमें मौजूद अनसैचुरेटेड फैटी एसिड दिल के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अखरोट के पोषक तत्व शरीर से बैड कॉलेस्ट्रोल को खत्म करने का काम करता है और गुड कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाने का काम करता है। जिससे दिल पूरी तरह स्वस्थ रहता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि अखरोट के फायदे काफी अधिक हैं।

कैंसर से दूर रखेंगे अखरोट

आज कल के खान पान में कब आपको ट्यूमर और कैंसर जैसी बीमारी घेर ले यह कह पाना मुश्किल है। ऐसे में Akhrot Khane Ke Fayde ट्यूमर और कैंसर के बैक्टेरिया को पैदा होने से रोकने का काम करते हैं। अखरोट का नियमित रूप से सेवन करने वाले लोगों को कैंसर और ट्यूमर होने का खतरा कम ही रहता है। रिसर्च में सामने आया है कि इसमें एंटीकैंसर प्रभाव पाया जाता है। यानी अगर आप इसका नियमित सेवन करते हैं तो इन बीमारियों का जोखिम बेहद कम हो जाता है। लेकिन अगर कैंसर या ट्यूमर की बीमारी हो तो उसे डॉक्टर की सलाह से ही कुछ भी खाना पीना चाहिए। जरा सोचिए कैंसर से बचाने में अखरोट बेनिफिट्स हैं, तो आप इंतजार किस चीज का कर रहे हैं, आज ही इसका सेवन करें।

हड्ड्यों के लिए अखरोट के फायदे

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों से कैल्शियम खत्म होने लगता है,इसके ऊपर यह भी बताया जाता है कि चीनी का सेवन भी हड्डियों से कैल्शियम खत्म करने का काम करता है। ऐसे में Walnuts Benifits हड्डियों को बहुत होते हैं। इसका कारण है इसमें मौजूद कैल्शियम और विटामिन डी, यह दोनो ही तत्व हमारी बोन्स को मजबूत करने के काम आते हैं, साथ ही इससे हमारे दांत भी मजबूत होते हैं।

हाई बीपी में अखरोट है लाभदायक

akhrot ke fayde

आज के समय में ब्लड प्रेशर की समस्या बहुत ज्यादा पाई जाती है, अगर आप भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि ब्लड प्रेशर की वजह से हृद्य की बीमारी होती हैं और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अखरोट के लाभ लिए जा सकते हैं और हाई बीपी को नियंत्रित किया जा सकता है।

इम्यून सिस्टम

आज के वक्त में खुद को बीमार नहीं पड़ने देना चाहते, तो आंख बंद करके वालनट्स का सेवन शुरू कर दें। आखरोट खाने के फायदे आपको कुछ ही दिनों में दिखने शुरू हो जाएंगे, आप कम बीमार पड़ेंगे और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा। दरअसल अखरोट में Immunomodulatory प्रभाव पाए जाते हैं, जिससे रोगप्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। ऐसे में कहा जा सकता है कि अगर बीमार नहीं होना चाहते हैं तो Akhrot Ke Fayde उठाओ।

तनाव में अखरोट खाना फायदेमंद

भाग दौड़ भरी जिंदगी और बढ़ती प्रतिस्पर्धा में तनाव में रहना बेहद कॉमन है। इससे बचने के केवल कुछ ही तरीके हैं जिनमें से एक है अच्छी डाइट।अच्छी डाइट में सबसे पहले नाम आता है अखरोट का। अखरोट के लाभ डिप्रेशन को दूर करने में भी देखने को मिल सकते हैं। दरअसल अखरोट में विटामिन बी6, ट्रिप्टोऐन, फोलिक एसिड और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको तनाव से तो दूर रखते ही हैं, साथ ही आपको खुश रखने का काम भी करते हैं।

बेहतर नींद के लिए अखरोट

अखरोट खाने के लाभ उन लोगों तक भी पंहुचते हैं जिन्हे नींद नहीं आती और अगर इंसान अच्छे से ना सोया हो तो वह थका थका और चिड़चिड़ा होता जाता है। वही नींद बेहतर हो ती इंसान ऊर्जा से भरा रहता है और वॉलनट में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड इंसान दिमाग के फंक्शन को सही तरह से काम करने में मदद करता है, जिससे आपको नींद भी बेहतर आती है। 

डायबिटीज में

मधुमेह या डायबिटीज एक बहुत ही भयंकर बीमारी। कहते हैं यह जिस व्यक्ति को हो जाती हैं वह अन्य सभी बिमारियों की चपेट में खुद आ जाता है। लेकिन अखरोट आपको डायबिटी जैसी बीमारी से बचाने का काम करते हैं। हाल ही में एक रिसर्च हुई है जिसमें बताया गया है कि अखरोट के पेड़ की पत्तियों में एंटी-डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है। इस प्रभाव के कारण यह रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को कम करने का काम कर सकता है। जिससे मधुमेह होने का जोखिम बेहद कम हो जाता है। 

मिर्गी में वॉलनट

मिर्गी जैसी बीारी में भी अखरोट खाने के कई फायदे होते हैं, शायद आप इस बात को ना जानते हों कि मिर्गी की बिमारी से बचाव के लिए मरीजों को एंटीकॉन्वल्सेंट दवाएं दी जाती है। वंही यह तत्व अखरोट में पाया जाता है।  इसलिए अक्सर डॉक्टर भी मिर्गी के मरीजों को अखरोट का सेवन करने की सलाह देते हैं। 

पेट की समस्याओं में अखरोट के लाभ

NCBI की साइट पर रिसर्च पेपर में और और अन्य कई शोध में यह बात पाई गई है कि हर रोज 8 सप्ताह तक 43 ग्राम अखरोट खाने वाले व्यक्ति में प्रोबायोटिक और ब्यूटिरिक एसिड बनता है, जो अच्छे बैक्टेरिया को बढ़ावा देता है। इससे आतें स्वस्थ रहती हैं।

बालों में लगाएं

 वॉलनट में पाए जाने वाले तत्व बालों के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। कहा जाता है अखरोट खाने के बहुत से फायदे बालों को भी होते हैं, लोग आमतौर पर इसका ऑयल भी बालों में लगाते हैं, ताकि बाल मजबूत बनें रहें। यह बाल झड़ने की समस्या से भी छुटाकारा दिलाते हैं। हालांकि इस पर अब तक कोई ठोस रिसर्च नहीं हुई है। तो यह कह पाना मुश्किल है कि यह बालों के लिए फायदेमंद है या नहीं।

एंटी-एजिंग में अखरोट

अगर आपकी उम्र तेजी से बढ़ रही है और इसका असर चेहरे पर दिख रहा है तो आपको दो काम करने होंगे, पहला चीनी खाना छोड़ना होगा और दूसरा अखरोट खाना शुरू करना होगा। जैसे की आप जानते ही हैं अखरोट में विटामिन और पोषक तत्वों की भरमार है। इसमें पाए जाने वाले तत्व स्किन पर ग्लो बना कर रखते हैं।

वॉलनट पथरी से दिलाएगा छुटकारा

वैज्ञानिकों की माने तो अखरोट में अनसैचुरेटेड फैटी एसिड, हाई फाइबर और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो पथरी से छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर माने जाते हैं। यह हम नहीं NCBI की रिपोर्ट बताती है। इस लिहाज से आप कह सकते हैं कि Akhrot Khane Ke Fayde पथरी में भी होते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट तत्व

बिमारी से लड़ने के लिए शरीर में Antioxidant And Anti-Inflammatory तत्व होने आवश्यक माने जाते हैं और अखरोट में यह दोनो ही तत्व पाए जाते हैं। शरीर में पैदा होने वाली किसी भी बिमारी को बढ़ने से रोकते हैं यह तत्व। 

अखरोट को कैसे और कब खाया जाए- How to Eat Walnutsin Hindiअखरोट को कैसे और कब खाया जाए- How to Eat Walnuts in Hindi

अगर आप अपनी डाइट में अखरोट को शामिल करना चाहते हैं तो आप इसमें वालनट्स बटर, अखरोट पाउडर या अखरोट की गिरी खा सकते हैं। इसके अलावा

अखरोट का मक्खन

अगर आप वॉलनट बटर खाना चाहते हैं तो आप इसे दूध में डाल कर पी सकते हैं, या फिर आप इसका सेवन ब्रैड पर लगा कर खा सकते हैं। अगर आप बेस्ट अखरोट बटर खरीदना चाहते हैं तो नजदीकी दुकान के जरिए खरीद सकते हैं। आप चाहें तो ऑनलाइन भी अखरोंट की खरीदारी कर सकते हैं।

अखरोट पाउडर के फायदे

अखरोट के फायदेअगर आप अखरोट के पाउडर का सेवन करते हैं तो आप इसे दूध में मिलाकर पी सकते हैं, या फिर ब्रैड पर बटर के साथ लगाकर खा सकते हैं। आपको कुल मिलाकर कर अखरोट का सेवन करना है। चाहे वह पाउडर हो या अखरोट की गिरी या फिर अखरोट का बटर

अखरोट के फायदे

अगर आप अखरोट की गिरी खाना चाहते हैं तो आप इसे दही में या दूध में डालकर भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप 2 अखरोट रात भर भिगा कर रख दें और सुबह खाली पेट खा सकते हैं। इससे आपकी स्किन पर भी निखार आएगा और वॉलनट्स के अंदर मौजूद तत्व आपका शरीर आसानी से पचा पाएगा। देखा दोस्तों अखरोट खाने के फायदे कितने अधिक हैं। अब सोचिए मत आज से ही अखरोट का सेवन करना शुरू कर दें।

अखरोट खाने के नुकसान- Side Effects of Walnuts In Hindiअखरोट खाने के नुकसान- Walnuts Side Effects In Hindi

अखरोट खाने के फायदे जितने अधिक हैं, उतना ही ये खतरनाक भी हो सकते हैं। दरअसल अखरोट की तासीर गर्म होती है। ऐसे में अगर अखरोट का आवश्यकता से अधिक सेवन किया जाए तो इसके दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं। हम नीचे आपको अखरोट खाने के कुछ नुकसान भी बता रहे हैं।

अखरोट के सेवन के नुकसान

  • हर व्यक्ति की अपनी तासीर होती है, लिहाजा इसके सेवन का उल्टा असर भी पड़ जाता है।अखरोट के सेवन से छाती में खिचाव महसूस होता है और सांस लेने में दिक्कत आ सकती है। 
  • अखरोट का अधिक सेवन कुछ लोगों की स्किन पर बुरा प्रभाव डालता है, हालांकि यह बेहद कम है। जिन लोगों को यह सूट नहीं करता उनकी स्किन पर लाल रंग के रैसेज पड़ जाते हैं।
  • अखरोट का अधिक सेवन करने वालें व्यक्ति को कैंसर का खतरा भी हो सकता है। इसलिए इसका नियमित रूप से ही सेवन करें। जल्दी असर देखने के लिए अधिक ना खाएं।

नोट – अखरोट के लाभ और नुकसान दोनो इसकी मात्रा पर ही निर्भर करते हैं। ऐसे में अगर आप अखरोट का सेवन करते हैं तो आप इसकी मात्रा का खास ध्यान रखें।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों आज हमने अपने इस लेख में आपको अखरोट खाने के फायदे, नुकसान और उपयोग के बारे में बता दिया है। अब अगर आप चाहें तो अखरोट खाने के लाभ लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे आगे जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. क्या अखरोट की तासीर ठंडी होती है?

    नहीं अखरोट की तासीर गरम होती है। लिहाजा इसे थोड़ा कम ही खाना चाहिए।

  2. क्या अखरोट वजन घटाने या पतला होने में मदद कर सकता है?

    हां अखरोट का सेवन करने वालें लोगी की पाचन क्रिया बेहतर हो जोती है, जिससे वजन कम तो होता ही साथ व्यक्ति मोटा नहीं होता, जिन लोगों की पाचन क्रिया बेहद कमजोर है वह इसका सेवन जरूर करें।

  3. एक दिन में कितने अखरोट खाए जा सकते हैं?

    यूं तो यह बात हर व्यक्ति की क्षमा पर निर्भर करते हैं। लेकिन आम तौर पर रोजाना 30 ग्राम या दो अखरोट खाना फायदेमंद रहता है।

  4. क्या अखरोट खाने के कुछ नुकसान भी हैं?

    हां इसके नुकसान भी हैं, जिनमें स्किन एलर्जी से लेकर कैंसर तक हो सकता है।

यह भी पढ़ें>> शुगर खाने से क्या होता है आप पर असर जानिए

You may also like

Comments are closed.