lahsun khane ke fayde।लहसुन खाने के 17 फायदे, नुकसान और उपयोग। Side Effects of Garlic (Lahsun) in Hindi। लहसुन की चटनी
NUTRITION GUIDEhome remedies

लहसुन खाने के 17 फायदे, नुकसान और उपयोग। Side Effects and Benefits of Garlic (Lahsun) in Hindi

Main points

Information About Garlic Meaning in Hindi. दोस्तों आज हम आपके सामने एक ऐसी खाद्य सामग्री के बारे में जानकारी लाएं है जिसे आपके घर में रोजाना इस्तेमाल तो किया जाता है। लेकिन इसके लाभ के बारे में नहीं जानते। हम बात कर रहे हैं लहसुन की। लहसुन जिसे अंग्रेजी भाषा में Garlic के नाम से जाना जाता है। आज हम आपको Lahsun ke Fayde के बारे में बताएंगे। भारत समेत आज दुनियाभर में लहसुन का उपयोग ना केवल व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए होता है बल्कि कुछ लोग लहसुन का इस्तेमाल सप्लीमेंट की तरह भी करते हैं। जबकि आयुर्वेद में बताया गया है कि लहसुन खाने के फायदे पौरूष बल में भी देखे जाते हैं। खैर अब तक आपने केवल लहसुन के फायदे बहुत हैं यह सुना ही होगा। आज हम आपको विस्तार से बताएंगे कि लहसुन के फायदे और नुकसान क्या हैं। इसके अलावा लहसुन की चटनी इसका भाव और इसके इतिहास पर भी थोड़ा नजर डालेंगे। तो चलिए जानते हैं लहसुन से जुड़ी सभी जरूरी बातें। 

क्या है लहसुन – What is Garlic (Lahsun) in Hindilahsun ke fayde

लहसुन को आप खाद्य सामग्री भी कह सकते हैं और जड़ी बूटी भी। लहसुन का उपोयग आज के समय में पुरी दुनिया में किया जा रहा है। आपको बता दें कि लहसुन का नाम उन फसलों में हैं जिनकी खेती सबसे पहले शुरू की गई थी। लहसुन का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के अलावा खुद को सेहतमंद रखने के लिए भी किया जाता है। इसके औषधिय गुणों के कारण ही आज लहसुन को कुछ विशेषज्ञ प्लांट तिलिस्मान से भी पुकारते हैं। यही नहीं मिस्र के शिलालेखों पर लहसुन को लेकर लिखा गया है कि पहले के समय पिरामिड बनाने वाले मजदूरों को सप्लीमेंट के तौर पर भी लहसुन ही दिया जाता था। 

6 में से 5 तरह के स्वाद हैं लहसुन में

क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में लहसुन को लेकर एक बहुत ही चौका देने वाली बात लिखी गई है। आयुर्वेद में 6 तरह के स्वाद का वर्णन किया गया है और कहा गया है कि इन छह स्वादों में से 5 तरह का स्वाद केवल लहसुन के अंदर पाया जाता है। अगर आपने लहसुन को कच्चा खाने की कोशिश की होगी तो आपको भी लहसुन से मीठा, तीखा, नमकीन, कड़वा और कसैल का स्वाद आया होगा। जबकि इसमें एक स्वाद नहीं मिलता वह होता है खट्टा।

लहसुन के औषधीय गुण

 रोजाना भोजन में इस्तेमाल किया जाने वाला लहुसन के औषधीय गुण बहुत से हैं। लहसुन में एंटीवायरल, एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण होते हैं। जिसके कारण यह हमे फ्लू से भी बचा कर रखता है। इसके अलावा रोजाना लहसुन के सेवन से आपको खासी जुकाम की समस्या भी नहीं होती। 

खेती लहसुन की

भारत में लहसुन बहुत सालों से उगाया जा रहा है। भारतीय सभ्यता में लगभग हर तरह की सब्जी में इसका इस्तेमाल किया जाता है। भारत में मुख्य रूप से लहसुन की खेती उत्तर प्रदेश, आंध प्रदेश, मद्रास और गुजरात में की जाती है। इसके अलावा दुनिया के अलग अलग देशों में भी लहसुन की खेती भारी मात्रा में किया जाता है।

इतिहास लहसुन का

अगर इतिहास की ओर नजर डालें तो पचा चलता है कि लहसुन का इस्तेमाल पहले केवल दवाईयां बनाने के लिए किया जाता था। लेकिन धीरे धीरे इसकी मांग बाजारों में तेजी से होने लगी, जिसके बाद अलग अलग देशों ने इसकी पूर्ती के लिए लहसुन उगाना शुरू कर दिया। बताया तो यह भी जाता है कि मिस्र, बेबीलोन, ग्रीक, रोमन और चीन जैसे देशों नें लहसुन पर बहुत से ग्रंथ तक लिखे गए हैं। 

यह भी पढ़ें – गुड़ खाने के फायदें और नुकसान जानिए

लहसुन के अंदर मौजूद तत्व

आपको जानकर हैरानी होगी की लहसुन के फायदे सेहत पर हर तरह से होते हैं। आपको बता दें महज 28 ग्राम लहसुन में 23 प्रतिशत मैंग्नीज, 17 प्रतिशत विटीमिन बी-6, विटामिन सी 15 प्रतिशत, सेलेनियम 6 प्रतिशत और फाइबर 0.6 प्रतिशत पाया जाता है। 

इसके अलावा लहसुन के अंदर कैल्शियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, आयरन, विटामिन बी 1, भी पाया जाता है। यही नहीं महज 28 ग्राम लहसुन में 1.8 ग्राम प्रोटीन और 9 ग्राम कार्ब्स भी मौजूद होता है। कुल मिलाकर एक इंसान के शरीर को रोजाना जिन भी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है वह सभी तत्व कुछ न कुछ मात्रा में लहसुन के अंदर मौजूद होते हैं। 

लहसुन का भाव

अगर छोटे साइज की इस गुणकारी ओषधी यानी लहसुन के भाव की बात करें, तो यह 250 रूपए किलोग्राम है। इसे आप किसी भी सब्जी मंडी या आस पास की सब्जी की दुकान से खरीद सकते हैं। 

लहसुन की तासीर

इसकी तासीर बेहद गर्म और खुस्क होती है इसलिए इसका सेवन कम या तय मात्रा में ही करना चाहिए। वरना आपको बहुत सी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। 

लहसुन खाने के फायदे – Benefits of Garlic (Lahsun) in Hindiलहसुन खाने के फायदे - Benefits of Garlic (Lahsun) in Hindi

दोस्तों अब तक आपने जाना कि लहसुन के अंदर किस तरह के तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा लहसुन की खेती कहां होती है। साथ ही हमने आपको इससे जुड़ा हुआ इतिहास भी बताया। अब हम बात करेंगे लहसुन के फायदे के बारे में। लहसुन खाने के फायदे सेहत पर किस तरह होते हैं, किस तरह लहसुन के लाभ बालों के लिए हो सकते हैं और लहसुन से जुड़ी सभी छोटी बड़ी हुई जानकारियाँ।

दिल का ख्याल रखने में लहसुन के लाभ

हमारे हृदय को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। लेकिन खराब खान पान और बेकार दिनचर्या के चलते यह लगभग असंभव सा होता जा रहा है। लेकिन यह संभव हो सकता है, वह भी बहुत आसानी से। इसके लिए आपको केवल रोजाना लहसुन का सेवन करना होगा। ऐसी बहुत सी रिसर्च हैं जो बताती हैं कि लहसुन के औषधीय गुण ना केवल रक्त परिसंचारण में सुधार लाते हैं, बल्कि कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी कारगर होते हैं। इसके अलावा जो लोग लहसुन का सेवन करते हैं उनकी धमनियों की सख्त होने की गति भी काफी धीरे हो जाती है। इसके कारण दिल का दौरा भी नहीं पड़ता। अब समझ गए होंगे कि लहसुन खाने के फायदे किस प्रकार दिल को होते हैं। 

आप रोजाना सुबह उठकर एक या दो लहसुन को ले और उसे कुट कर या क्रश करके खां ले। इसे आप खाली पेट करें तो ही फायदा होगा। 

नोट – अगर आपको पहले ही दिल से जुड़ी कोई गंभीर बीमारी है तो आप लहसुन के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें ले।

 इसे भी देखें – अश्वगंधा के फायदे नुकसान इस्तेमाल जानिए

हाई बीपी के लिए लहसुन का सेवन

हाई बीपी की समस्या में भी लहसुन के फायदे देखे गए हैं। विज्ञान के नज़रिए से अगर देखें तो समझ आता है कि लहसुन किस तरह हाई बीपी को कंट्रोल करने का कार्य करता है। दरअसल जब भी शरीर के अंदर एंजियोटेंसिन एंजाइम या एसीई नाम के एंजाइम बढ़ने लगता है तो हाई बीपी की समस्या होने लगती है। वहीं इस समस्या से बचने के लिए बाजार में दुनियाभर की दवाईयां मौजूद हैं। पर इन सभी के कुछ ना कुछ दुष्प्रभाव होते हैं। ऐसे में लहसुन के सेवन से एसीई एंजाइम को बढ़ने से रोका जा सकता है। आपको बता दें कि लहसुन के अंदर गामा- ग्लूटामिलसीनस्टीन गुण होता है जो एसीई एंजाइम को रोकने में सहायक होता है। लहसुन का यह गुण धमनियों को चोड़ा करता है जिससे हाई बीपी नियंत्रित होता है। 

हाई बीपी से पीड़ित लोग रोजाना खाली पेट लहसुन का सेवन करना शुरू कर दें। अगर आपको इसके स्वाद से परेशानी हो तो आप इसके सेवन के बाद दूध का सेवन कर सकते हैं। 

इम्यून सिस्टम मजबूत करने में लहसुन खाने के लाभ

आज के समय में लोग बदलते मौसम की वजह से या फिर खराब खान पान और नशे के सेवन की वजह से अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर बैठते हैं। जिससे लोग बहुत जल्दी जल्दी बीमार होने लगते हैं। कई बार छोटी बीमारियाँ बड़ी होने लगती हैं क्यों कि वह ठीक ही नहीं हो पाते, और इसका कारण होता है कमजोर इम्यून सिस्टम। ऐसे में लहसुन का सेवन किया जा सकता है। लहसुन के अदंर मौजूद विटामिन बी 6, विटामिन सी, मैगनीज और सेलेनियम जैसे गुण होते हैं। यह गुण आपको सर्दी, खांसी, जुकाम तथा फ्लू से बचा कर रखते हैं। इसके अलावा यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बेहतर बनाए रखता है। इसलिए रोजाना लहसुन का सेवन जरूर करें। 

घाव पर लहसुन के उपयोग के फायदे

दुनिया में बहुत ही कम लोग हैं जो जानते हैं कि लहसुन ने पहले विश्व युद्ध में बहुत से सिपाहियों की जानें बचाई थी। दरअसल विश्व युद्ध के दौरान जब भी कोई सिपाही घायल होता था तो उसके घावों पर कच्चे लहसुन का रस डाला जाता था। इस रस के कारण सिपाही जल्दी ही ठीक हो जाते थे। अगर आयुर्वेद की मानें तो लहसुन में एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं, जिसकी वजह से यह घावों को भी जल्द ही ठीक कर देता है। 

नोट – अगर आपको किसी तरह की चोट लगी है तो पहले किसी डॉक्टर से ही सलाह मश्वरा करें और इसके बाद ही लहसुन का इस्तेमाल घाव पर करें। 

गठिया दर्द में लहसुन खाने के फायदे 

गठिया दर्द जो की हड्डियों और जोड़ों में होता है। यह समस्या आपको कब घेर ले कोई नहीं जानता। इस समस्या के कारण ना केवल जोड़ों में असहनीय दर्द होता है बल्कि लोग अपनी बल क्षमता भी खोने लगते हैं। यानी की अगर आपको यह दर्द हाथों के जोड़ों पर है तो इस समस्या के बाद अपने हाथों के बल को कम होता हुआ महसूस करोगे। वहीं लहसुन के सेवन से गठिया के दर्द को कम किया जा सकता है। अगर आप चाहें तो लहसुन का पाउडर या कैप्सूल भी ले सकते हैं। लहसुन की तरह यह भी उतने ही फ़ायदेमंद साबित होंगे। 

सर्दी खांसी की समस्या में लहसुन है लाभदायक

दोस्तों जैसा की हमने आपको इसके गुणों के बारे में बताया था, कि लहसुन के अंदर एंटीवायरल और एंटीबायोटिक तत्व होते हैं। यह तत्व आपको खांसी जुकाम और फ्लू जैसी बीमारी से बचा कर रखने का काम करते हैं। इसके अलावा लहसुन के यह गुण अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी स्थिति में भी लाभ पंहुचाते हैं। अगर आपको भी सर्दी जुकाम की समस्या है तो आप भी लहुसन का फायदा उठा सकते हैं। आप साधारण रूप से भी लहसुन का  सेवन कर सकते हैं। 

एलर्जी में लहसुन के इस्तेमाल के लाभ

बदलते मौसम में या फिर बंद नाक, छींकें आना और आंखों से पानी आना की समस्या हो। इन सभी समस्याओं से लहसुन अकेले ही निपटने की क्षमता रखता है। जैसे की आपको बताया ही था कि लहसुन के अंदर एंटी वायरल और एंटी – इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह गुण शरीर से लगभग हर तरह की एलर्जी को खत्म करने का कार्य करते हैं। इसके अलावा अगर आपको स्किन पर खुजली हो या लाल चकत्ते बने, इनको भी लहसुन ठीक कर सकता है। अगर आपको खुजली या लाल चकत्ते की समस्या है तो आप लहसुन के पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगा कर तुरंत ठीक हो सकते हैं। 

फंगल इंफेक्शन में कच्चे लहसुन खाने के लाभ

लहसुन के उपयोग के फायदे फंगल इंफेक्शन में भी देखे गए हैं। आपको बता दें कि दाद फंगल इंफेक्शन ही होता है। अगर आपको फंगल इंफेक्शन की समस्या है तौ आप प्रभावित क्षेत्रों पर जेल या लहसुन का तेल लगा सकते हैं। इसके अलावा अगर मुंह के छालों की समस्या है तो आप इसके लिए लहसुन का पेस्ट छालों पर लगाएँ। इससे आपको बहुत लाभ होगा। 

दांत दर्द के लिए लहसुन के फायदे

आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारे मुंह के अंदर लगभग 500 तरह के बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। इनमें से कुछ बैक्टीरिया अच्छे होते हैं तो कुछ बुरे। जब भी इन बैक्टीरिया का संतुलन मुंह में बिगड़ने लगता है तो दांतों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। वहीं लहसुन इन बैक्टीरिया को संतुलित करने का काम बहुत आसानी से कर लेता है। दरअसल लहसुन के अदंर ऐसे बहुत से जरूरी तत्व होते हैं जो बैड बैक्टीरिया को खत्म करने का कार्य करते हैं और अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने का। इसके अलावा लहसुन के अंदर मौजूद तत्व मसूडो़ं को स्वस्थ और मजबूत रखने का कार्य भी करते हैं। 

पाचन शक्ति के लिए लहसुन खाने के लाभ

हमारे भोजन के अंदर मिश्रित सभी खाद्य पदार्थों में से लहसुन ही सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके अंदर मौजूद तत्व पाचन रस का स्राव बढ़ाता है। जिससे पाचन क्रिया बेहतर होने लगती है। इसके अलावा लहसुन के अंदर ऐसे बहुत से गुण होते हैं जो आपके शरीर के अंदर से विषाक्त पदार्थ को समाप्त करने का कार्य करता है।  अगर आपको भी  भोजन पचाने में किसी तरह की समस्या होती है तो आप भी रोजाना लहसुन का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप लहसुन और लौंग को पीस कर खा सकते हैं, या फिर आप पानी दूध में लहसुन डालकर पी सकते हैं। 

नोट – लहसुन के अधिक सेवन करने की गलती ना करें। इससे आपको दस्त संबंधित समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा अगर आप लहसुन का सेवन अधिक करते हैं तो यह आपकी पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव भी डाल सकती है। 

कैंसर में लहसुन के लाभ

कैंसर आज एक ऐसी गंभीर बीमारी बन गई है जिसके होने के बाद इसे खत्म करना लगभग नामुमकिन सा हो जाता है। लेकिन अगर अपने आपको कैंसर से हमेशा बचा कर रखना है तो आप लहसुना का फायदा उठा सकते हैं। दरअसल लहसुन के अंदर पाए जाने वाले गुण कैंसर विरोधी होते हैं। लहसुन के यह गुण कैंसर के वायरस को खून में जाने से रोकते हैं। वहीं अगर आपके परिवार में पहले किसी व्यक्ति को कैंसर या ट्यूमर जैसी बीमारी थी तो आपको नियमित रूप से लहसुन का सेवन करना ही चाहिए। 

नोट – ध्यान रहे लहसुन कैंसर के वायरस को रोकने का प्रयास भले ही करता हो, लेकिन यह कैंसर का इलाज नहीं कर सकता। ऐसे में अगर आपको कैंसर या ट्यूमर है तो आप पहले डॉक्टर की सलाह लें। 

वजन कम करने में लाभदायक है लहसुन

बढ़ता वजन आज देश दुनिया के ज्यादातर लोगों की समस्या बन गई है। बढ़ता वजन ना केवल आपकी पर्सनेलिटी पर असर डालता है बल्कि आपके शरीर में तरह तरह की गंभीर बीमारियां पैंद करने का काम भी करता है। लेकिन बढ़ते वजन की समस्या से आपको लहसुन बचा सकता है। दरअसल लहसुन के अंदर कई तरह के औषधीय गुण होते हैं जो शरीर के अंदर मौजूद सैटीएटी हार्मोन को नियंत्रित करता है। इससे आपकी भूख कम होने लगती है। इसके कारण आप ना केवल बेवजह के स्नैक्स खाने से बचते हैं बल्कि इससे फास्ट फूड और मीठा खाने की क्रेविंग भी कम होती है। ऐसे में कहा जा सकता है कि वजन कम करने के लिए लहसुन का सेवन करना ठीक होगा। 

लहसुन का हड्डियों पर फायदा

बढ़ती उम्र का असर हड्डियों पर बहुत जल्दी ही दिखाई देने लगता है। वहीं हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए लोग कैल्शियम युक्त पदार्थो का सेवन करते हैं। इन्ही खाद्य पदार्थो में लहसुन भी शामिल है। लहसुन के अंदर ना केवल कैल्शियम बल्कि कई ऐसे गुण होते हैं जो हड्डियों को मजबूत करने के अलावा इनकी घिसावट को भी रोकते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी हड्डियों को तंदुरुस्त रखना चाहते हैं तो रोजाना लहसुन का सेवन करें। 

भारी पदार्थो को शरीर से निकालता है लहसुन

ऐसे बहुत से लोग हैं जो दिनभर फैक्टिरियों या ऐसी जगह कार्य करते हैं जिससे उनके शरीर में भारी पदार्थ जैसे की लेड एकत्रित होने लगता है। हाल ही में एक ऐसा अध्ययन किया गया था, जिसमे एक फैक्टरी के कुछ कर्मचारियों को लिया गया था। यह कर्मचारी दिनभर लेड के संपर्क में रहते थे, जिससे उनके खून में लेड की मात्रा बढ़ने लगी थी। लेकिन फिर इन्हे नियमित रूप से लहसुन के सेवन करने की सलाह दी गई। जिसके बाद पाया गया कि इनके खून से 19 प्रतिशत तक लेड कम हो गया है। ऐसे में आप भी लहसुन का फायदा उठा सकते हैं। 

ऊर्जा और परफोर्मेंस बेहतर करता है लहसुन

ऐसी बहुत से सबूत हैं जो बताते हैं कि लहसुन खाने के फायदे ऊर्जा बढ़ाने और बेहतर परफोर्मेंस में भी देखे गए हैं। रोमन सभ्यता के इतिहास को देखे तो पता चलता है कि यंहा लोग ग्लैडिएटर्स की थकान कम करने और मज़दूरों की क्षमता बढ़ाने के लिए लहसुन का उपयोग करते थे। ऐसी कई कथाएं और किताबें मौजूद हैं जो बताती है कि लहसुन के उपयोग के लाभ पर्फोमेंस बढ़ाने के लिए किए जाते थे। हालांकि इस पर अभी कुछ शोध होने बाकि हैं। 

उम्र बढ़ाता है लहसुन

यूं तो कहा जाता है कि एक व्यक्ति अपनी पूरी सांसे ऊपर से लिखवा कर लाता है। लेकिन ऐसे बहुत से शोध हैं जो बताते हैं कि अगर लाइफस्टाइल को बेहतर बनाया जाए और बीमारियों से बचा जाए तो अपनी उम्र बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में लहसुन का सेवन आपको कई तरह की भयंकर बीमारियो से बचा कर रखती है। 

अल्जाइमर और डिमेंशिया में लहसुन के फायदे

अल्जाइमर और डिमेंशिया दिमाग से संबंधित बीमारी है। इस स्थिति में व्यक्ति धीरे धीरे अपनी याद्दाश्त खोने लगता है। वहीं ऐसी बहुत सी रिसर्च हुई है जो बताती हैं कि लहसुन खाने के लाभ  अल्जाइमर में भी होते हैं। 

पुरुषों के लिए कच्चे लहसुन खाने का लाभ

पौरूष बल बढ़ाने के लिए ना जाने लोग क्या क्या खाते हैं। कुछ लोग इसमें अश्वगंधा कुछ शीलाजीत तो कुछ अन्य तरह के सप्लीमेंट भी लेते हैं। लेकिन यह लोग नहीं जानते कि लहसुन के लाभ पौरूष शक्ति बढ़ाने में भी देखे जाते हैं। ऐसे बहुत से शोध हैं जो बताते हैं कि लहसुन के अंदर ऐसे गुण मौजूद हैं जो बताते हैं कि लहसुन टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाने का कार्य करते हैं। ऐसे में लहसुन का सेवन पुरुषों को रोज करना चाहिए। 

लहसुन के कुछ अन्य लाभ – Few More Benefits of Garlic (Lahsun) in Hindi
लहसुन के फायदे लहसुन के कुछ अन्य लाभ - Few More Benefits of Garlic (Lahsun) in Hindi

दोस्तो अगर आप ऐसा सोच रहे हों कि बस अब तो लहसुन के उपयोग के लाभ आप जान गए हैं तो बता दें कि यह सूची थोड़ी और लंबी है। चलिए जानते हैं लहसुन के कुछ अन्य फायदे

लहसुन और शहद खाने के फायदे

दोस्तों आप जानते ही हैं कि शहद सेहत के लिए कितना फायदेमंद है और अब आपने लहसुन के भी फायदे जान लिए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनो को मिला कर खाने से आपकी सेहत को दौगुने फायदे होंगे। इसके लिए केवल आपको रोज रात को शहद कें अदंर लहसुन को भिगो कर रखना है और सुबह खाली पेट ही इसका सेवन करना है। 

  • इसके सेवन से आपके शरीर से तेजी से फैट कम होगा। 
  • खांसी जुकाम से छुटकारा 
  • दिल के लिए फ़ायदेमंद 
  • डायरिया में फ़ायदेमंद 
  • फंगल इंफेक्शन जैसे दाद जैसी समस्या से छुटकारा
  • दाँत मजबूत होते हैं। 

लहसुन को इस्तेमाल करने के तरीके – Uses of Garlic (Lahsun) in Hindiलहसुन की चटनी।लहसुन को इस्तेमाल करने के तरीके - Uses of Garlic (Lahsun) in Hindi

दोस्तों आपने लहसुन से जुड़े तमाम फायदे तो जान लिए हैं। अब आप यह भी जान लें कि आप लहसुन का इस्तेमाल या उपयोग कब और कैसे कर सकते हैं। हालांकि इसका सबसे आसान तरीका यही है कि आप इसे हर सब्जी में डालना शुरू करें। लेकिन कुछ अन्य भी तरीके हैं जिनके जरिए आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं। 

लहसुन की चटनी की रेसिपी

लहसुन की चटनी बनाना बेहद सरल है। इसके लिए आपको किसी प्रकार के मसालों की जरूरत नहीं होती। लहसुन की चटनी खाने में तीखी और स्वादिष्ट होती है। आज के समय में बड़े बड़े रेस्टोरेंट भी लहसुन की चटनी सर्व करते हैं। आइए जानते हैं लहसुन की चटनी बनाने की विधि।

लहसुन चटनी के लिए सामग्री

  • 25 लहसुन की कलियां लें
  • 3 टी स्पूल लाल मिर्च या अपने स्वाद के अनुसार लाल मिर्च ले
  • आधा चम्मच जीरा
  • थोड़ी मात्रा में धनिया पाउडर
  • स्वाद अनुसार नमक

लहसुन चटनी की विधि

  • इसके लिए सबसे पहले आप लहसुन की कलियों को छील लें। 
  • अब बताई गई सामग्री को मिक्सी के अंदर डालें और कुछ मिनट के लिए इन्हे पींस लें। 
  • अब एक कटोरी में इस चटनी को निकाले और सर्व करें। 

लहसुन के नुकसान – Side Effects of Garlic (Lahsun) in Hindi

दोस्तो जिस तरह एक सिक्के के दो पहलू होते हैं उसी तरह किसी भी चीजे के केवल फायदे हों ऐसा नहीं हो सकता। इसलिए हम आपको अब लहसुन के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हे जानकर आप तय कर पाएंगे कि आप किस मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं। 

लहसुन के नुकसान

  • लहसुन की वजह से पेट फूलना, गैस होना, गंदी सांस आना और पेट से संबंधित कई तरह की समस्या हो सकती है। ऐसे में तय मात्रा में ही इसका सेवन करें। 
  • लहसुन के कारण रक्त हमेशा पतला रहता है। अगर आप रक्त पतला करने वाली दवाई का सेवन कर रहे हैं और लहसुन का सेवन भी कर रहे हैं तो आपको इसके नुकसान हो सकते हैं। 
  • लहसुन से बने सप्लीमेंट या दवाइयों का सेवन गर्भवती महिलाओं को नुकसान पंहुचा सकता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। 

निष्कर्ष – Conclusion

Lahsun Khane Ke Fayde aur Nuksan >> दोस्तो हमने अपने इस लेख में लहसुन से जुड़ी हुई सभी बातें आपको बता दी हैं। अब आप चाहें तो लहसुन का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको किसी प्रकार की समस्या है तो आप डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. लहसुन की तासीर कैसी होती है?

    लहसुन की तासरी गर्म और खुश्क होती है।

  2. क्या लहसुन अल्जाइमर में लाभदायक हो सकता है?

    ऐसे प्रमाण आयुर्वेद में तो हैं, लेकिन विज्ञान में इस तरह की किसी बात को जिक्र नहीं है।

  3. क्या लहसुन की चटनी में पानी डाला जाता है?

    नहीं, लहसुन की चटनी में पानी का उपयोग नहीं किया जाता।

  4. क्या पौरूष बल के लिए लहसुन खाया जा सकता है?

    हां, ऐसा आयुर्वेद बताता है कि पौरूष बल के लिए लहसुन फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें
Pet Kam Karne Ki Exercise
Kaju Khane ke Fayde
Badam Khane Ke Fayde
Raisins in Hindi
Walnuts in Hindi

You may also like

Comments are closed.