Meditation क्या है? मेडिटेशन कैसे करें का जवाब, 16 फायदे और नुकसान।About Meditation in Hindi
yoga

Meditation क्या है? मेडिटेशन कैसे करें का जवाब, 16 फायदे और नुकसान।About Meditation in Hindi

Main points

Information About Meditation in Hindi Meaning. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुकून के पल जीने का जरिया है मेडिटेशन। Meditation Kaise Kare  यह सवाल लोगों के जेहन में सबसे ज्यादा आता है। आए भी क्यों ना, दरअसल ज्यादातर लोगों को मेडिटेशन करते समय या तो नींद आने लगती है या फिर उन्हें दोनों आंखों के बीच जहां तिलक लगाया जाता है, वहां दर्द महसूस होने लगता है। इसके अलावा कई लोग मेडिटेशन करनी की बहुत कोशिश करते हैं लेकिन वह सही प्रकार इसे नहीं कर पाते। 

हाल के दिनों में मेडिटेशन करना न केवल जरूरी है बल्कि अनिवार्य है। आज हर तरफ एक रेस लगी हुई है। इस रेस से दूरी बनाने और खुद पर नियंत्रण पाने के लिए मेडिटेशन करना आवश्यक हो गया है। इसके अलावा मस्तिष्क से लेकर आत्मा और शरीर तीनों का ख्याल रखा जा सकता है। अगर आप भी मेडिटेशन कैसे करें या मेडिटेशन के फायदे और करने के तरीके क्या हैं जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में How to Meditate in Hindi में बताएंगे। इसके अलावा मेडिटेशन से जुड़ी सारी जानकारी आपके साथ साझा करेंगे। ऐसे में अगर आप मेडिटेशन करने का एक आसान और असरदार तरीका जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहें। 

मेडिटेशन क्या है – What is Meditation Meaning in Hindiमेडिटेशन क्या है - What is  Meditation Meaning in Hindi

मेडिटेशन का मीनिंग होता है ध्यान लगाना। हालांकि ऐसे बहुत से लोग हैं जो मेडिटेशन को योग भी कहते हैं, जबकि यह योग से काफी अलग है। योग आप शरीर और अंदरूनी अंगों को मजबूती प्रदान करने के लिए होता है। वहीं मेडिटेशन एक व्यक्ति के दिमाग को शांति प्रदान करता है। मेडिटेशन के जरिए ही आत्मा का परमात्मा से मिलन होता है। आज के समय में लोग अक्सर उन परेशानियों को लेकर भी चिंतित होते हैं जो शायद कभी होंगी ही नहीं। ऐसे में मेडिटेशन इस तरह के विचारों को खत्म करने का एक माध्यम है। रोजाना की भागदौड़ भरी जिंदगी में मेडिटेशन का एक अलग ही महत्व है यह आपको  सुकून का पल देते हैं। इसके जरिए आप अपने भय और चिंताओं से मुक्त हो जाते हैं। आप समझ ही गए होंगे कि Meditation का Meaning इन Hindi में ध्यान होता है और यह क्यों करने की जरूरत है। 

कितने प्रकार का होता है मेडिटेशन – Meditation Types in Hindiकितने प्रकार का होता है मेडिटेशन - Meditation Types in Hindi

आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में लोग हर रोज एक लड़ाई लड़ते हैं और उसे जीतने की कोशिश करते हैं। इसे आप करियर की लड़ाई के तौर पर देख सकते हैं, घरेलू लड़ाई और प्यार मोहब्बत से संबंधित। इन लड़ाईयों में हर रोज कोई हारता है तो कोई जीत ता है। ऐसे में कुछ लोग जीत का मजा लेते हैं तो कुछ हार पर हाथ मलते हैं। वहीं कुछ लोग हारने के बाद मौत को गले लगा लेते हैं या कुछ उल्टा सीधा कर बैठते हैं। इस लड़ाई से निपटने और हार जीत से ऊपर उठने के लिए मेडिटेशन बेहद जरूरी है। यूं तो मेडिटेशन के बहुत प्रकार होते हैं जो दुनियाभर में किए जाते हैं। लेकिन हम आपको इनमें से कुछ ऐसे मेडिटेशन के प्रकार के बारे में जानकारी देंगे जो आमतौर पर किए जाते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आप मेडिटेशन किसी भी प्रकार का करें, पर इसका लक्ष्य मानसिक शांति प्रसन्नता और एकाग्रता हासिल करना ही होता है। आइए जानते हैं मेडिटेशन के मुख्य टाइप के बारे में।

विपश्यना मेडिटेशन 

अगर आप मेडिटेशन में जरा भी रुचि रखते हैं तो यकीनन आपने इसके बारे में सुना होगा। कहा जाता है कि जब चक्रवर्ती अशोक सम्राट का युद्ध से खटास आ गई थी तो उन्होंने विपश्यना मेडिटेशन का सहारा लिया था। विपश्यना मेडिटेशन के अंदर व्यक्ति अपने नकारात्मक विचारों को सकारात्मक  बना पाता है। यह उन लोगों के लिए बेहद जरूरी है जो अक्सर बेहद कंफ्यूज रहते हैं और जिनके पास मार्गदर्शन करने वाला कोई भी व्यक्ति नहीं है।

थर्ड आई मेडिटेशन 

ध्यान की इस मुद्रा का नाम सुनते ही जरूर भगवान शिव का नाम आपके मन में आया होगा। कहा जाता है कि भगवान शिव की तरह ही हम सभी में तीसरी आंख होती है। पर वह दिखाई नहीं देती। लेकिन थर्ड आई ध्यान के जरिए व्यक्ति अपनी तीसरी आंख अर्जित कर लेता है। यह तब होता है जब व्यक्ति का मन पूरी तरह शांत रहने लगता है। इस मेडिटेशन के जरिए व्यक्ति खुद को अधिक ऊर्जावान बना लेता है। 

सहज योग ध्यान

 कहा जाता है कि योग व्यक्ति को परमात्मा के करीब ले जाता है। इसी के आधार पर सहज योग का नाम भी रखा गया है। सह का अर्थ होता है साथ और ज का अर्थ होता है जन्म हुआ। इस तरह का योग एक इंसान की कुंडली अर्जित करने का कार्य करता है। साथ ही यह खुद के प्रति अधिक जागरूकता पैदा कर देता है। इसके जरिए एकाग्रता बढ़ती है और व्यक्ति प्रसन्न रहता है।

त्राटक मेडिटेशन 

त्राटक ध्यान के अंदर व्यक्ति के सामने मोमबत्ती या दीपक जलाया जाता है। एवं व्यक्ति को इस पर पूरा फोकस करना होता है। ऐसा करने से दृश्य इंद्री पर विशेष प्रभाव पड़ता है। कहा जाता है कि मानव शरीर में पांच इंद्रिया होती हैं। इनमें से एक इंद्रि के जरिए ही त्राटक योग किया जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति की एकाग्रता बढ़ने लगती है। 

मेडिटेशन कैसे करें – How to Meditate in Hindi
मेडिटेशन कैसे करें - How to Meditate in Hindi

ऐसे बहुत से लोग हैं जो मेडिटेशन करना तो चाहते हैं लेकिन वह समझ ही नहीं पाते कि Meditation Kaise Kare। ऐसा इसलिए भी क्योंकि कई बार गलत तरह से मेडिटेशन करने से सिर और कमर में दर्द हो जाता है। यही नहीं बहुत से लोगों को मेडिटेट करते हुए नींद तक आ जाती है। इसलिए आज हम आपको मेडिटेशन करने का सबसे आसान तरीका बताएंगे। साथ ही आपको बताएंगे कि Meditation Ke Fayde क्या हैं। 

How To Do Meditate Step by Step

इससे पहले आप मेडिटेशन करने के लिए बैठे सबसे पहले किसी केमिस्ट शॉप से इयरप्लग (Ear Plug) लेकर आ जाएं। यकीन मानिए यह न केवल आपका ध्यान लगाने में मदद करेगा। बल्कि मेडिटेट करना आपके लिए बच्चों का खेल बन जाएगा। दरअसल ध्यान लगाते समय दो तरह की आवाजें हमें परेशान करती हैं, पहली बार की और दूसरी अंदर की। यह बाहर की आवाज को बंद करते हैं और अंदर ऐसी आवाजों को सुनने में मदद करते हैं जिनके जरिए ध्यान लगाना आसान हो जाता है। यह आपको मात्र 20 रुपए में आसानी से मिल जाएंगे।

Meditation Step 1 > सबसे पहले यह तय करें कि आपको मेडिटेशन किस समय करना है। आमतौर पर सुबह 8 बजे से पहले शाम को सूरज ढलने के बाद का समय सही रहता है। लेकिन ध्यान रहे कि आपने कम से कम 2 घंटे पहले तक कुछ ना खाया हो।

Meditation Step 2 > अब मेडिटेशन के लिए एक शांत और साफ सुथरी जगह का चुनाव करे 

Meditation Step 3 > अब आपने जो भी समय चुना हो उससे पहले अपने शरीर को थोड़ा स्ट्रेच करें एवं चौकड़ी मारकर बैठ जाएं। अपने साथ Ear Plugs जरूर रखें। 

Step 4 > अपनी कमर को बिल्कुल सीधा रखें और इयर प्लग को रोल करें ताकि वह पतले हो जाएं और इन्हे एक एक कर अपने कानों के अंदर डालें और कुछ देर (30 सेकंड) दबाकर रखें

Step 5 >अब अपनी आंखें बंद करें और चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान रखें। साथ ही अपनी गर्दन को ना तो झुकाकर रखें और ना ही उठाकर रखें। 

Step 6 > अब कम से कम 10 सांस धीरे धीरे लेते रहें। इस दौरान सांसों की गिनती मन में बिल्कुल आराम से बोले या महसूस करें। 

Meditation Step 7 > इसके बाद आपको अपने कानों में ईयर प्लग की वजह से कुछ अलग अलग आवाजें सुनाई देंगी। जिन्हें आपको केवल अपने दाएं कान से सुनना है। साथ ही इन आवाजों का पीछा करना है। 

Step 8 > आप जैसे जैसे मेडिटेशन करते रहेंगे आपको अलग अलग आवाज आती रहेंगी। ऐसे करते करते आपके जीवन में एक मुकाम आएगा जब आपको अपनी धड़कनों की आवाज आएगी और फिर यह सभी आवाजे आनी बंद हो जाएगी। जिस दिन आपको सभी आवाजे आनी बंद हो जाएंगी। यानी आपने अपने मन को काबू में कर लिया है। 

Step 9 > जब भी मेडिटेशन की मुद्रा से उठें तो अपने दोनों हाथों को आपस में रगड़े और अपने चेहरे को इस तरह रगड़े जिस तरह क्रीम लगाई जाती है। 

अगर आपको यह मेडिटेशन समझना है तो आप सर संदीप माहेश्वरी की यह वीडियो देख सकते हैं जिसमें वह Sound of Silence के बारे में बता रहे हैं।

मेडिटेशन के लिए जरूरी बातें – Things to Remember While Meditation in Hindi

  1. मेडिटेशन शुरू करने से पहले अपने आपको इसके लिए तैयार करें ताकि आपके विचार केवल मेडिटेशन से संबंधित रहें। 
  2. ध्यान लगाना शुरू करने से 2 घंटे पहले तक आपको कुछ नहीं खाना है। 
  3. अगर संभव हो तो सुबह के समय ही ध्यान लगाएं। 
  4. मेडिटेशन करने से पहले जरूर नहा लें। 
  5. अगर आप ध्यान लगाने वाले हैं तो इससे पहले धूम्रपान या शराब आदि का सेवन ना करें। 
  6. मेडिटेशन का सफर शुरू करने से पहले अगर आप मांसाहारी भोजन खाना छोड़ सकें तो छोड़ दें। 
  7. ध्यान लगाते समय अपनी मुद्रा का खास ध्यान रखें। इस दौरान कमर को बिल्कुल सीधा रखें। 

मेडिटेशन के फायदे – Benefits of Meditation in Hindi मेडिटेशन के फायदे - Benefits of Meditation in Hindi

दोस्तों अब तक आपने How To Meditate इन Hindi में जान लिया है। साथ ही हमने आपको मेडिटेशन कितने प्रकार का होता है। यह भी बता दिया है। इसके अलावा आपने मेडिटेशन करने का सबसे आसान तरीका बता दिया है। अब हम बात करते हैं कि आपको आखिर क्यों मेडिटेशन करना चाहिए, यानी Meditation Ke Fayde के बारे में। सच पूछिए तो मेडिटेशन के फायदे बेहिसाब हैं। लेकिन हम जानते हैं कि आप जब तक इसके फायदों की सूची ना देख लें तब तक आप ध्यान लगाना शुरू नहीं करेंगे। इसलिए चलिए जानते हैं क्या है मेडिटेशन के लाभ। 

खुश रहने में मेडिटेशन के लाभ

आज के वक्त में अक्सर व्यक्ति दूसरों से बहुत सारी उम्मीदें रखता है। या यूं कहें कि अपनी खुशी और तकलीफों के लिए केवल दूसरों को ही जिम्मेदार मानता है। लेकिन मेडिटेशन के जरिए आप अपनी खुशी की असली वजह को समझ पाते हैं, जो की आप हैं। ऐसे में आप किसी से किसी तरह की अपेक्षा नहीं रखते और हमेशा खुश रहते हैं। 

हृदय रोग से रक्षा करने में Meditation

आज के समय में हृदय रोग की समस्या बेहद आम हो गई है। हृदय रोग के चलते हर साल ना जाने कितने ही लोग मौत की नींद सो जाते हैं। ऐसे में अगर आप खुद को हृदय रोग से बचाना चाहते हैं तो आपको मेडिटेशन जरूर करना चाहिए। मेडिटेशन के जरिए रक्तचाप संतुलित रहता है और हृदय का दौरा या कार्डियक अरेस्ट की समस्या नहीं होती। 

एकाग्रता बढ़ाने में Meditation Ke Fayde

बचपन से लेकर बड़े होने तक अक्सर हमें कहा जाता है की फोकस बढ़ाओं या ध्यान कहां रहता है। सही जगह ध्यान लगाओं। ऐसे में कोई यह नहीं बताता कि ध्यान लगाएं कैसे या फोकस कैसे बढ़ाए। लेकिन सही मायने में आप जितना ज्यादा अपने आपको समझ लेते हैं उतना ही आपका फोकस भी बढ़ने लगता है। क्योंकि आपकी जिज्ञासा केवल खुद को लेकर या कुछ सीमित चीजों को लेकर ही होती है। वह भी उन चीजों को लेकर जो आपके लक्ष्य को पाने के लिए जरूरी हैं। इसलिए कहा जाता है कि एकाग्रता बढ़ने के लिए ध्यान जरूर लगाएं। 

तनाव मुक्त जीवन 

आज कल के समय में तनाव होना बेहद स्वाभाविक है। लेकिन अत्यधिक तनाव न केवल आपकी शारीरिक स्थिति बिगाड़ता है, बल्कि यह आपको कई मानसिक रोगों की चपेट में भी ले लेता है। ऐसे में अगर आप तनाव मुक्त जीवन जीना चाहते हैं तो आप रोजाना मेडिटेशन जरूर करें। 

विचारों में बदलाव

ऐसा आपने अक्सर सुना होगा की ध्यान के जरिए व्यक्ति परमात्मा से जुड़ जीती है। ऐसे में आपके सभी विचार न केवल बेहद सीमित होते हैं. बल्कि यह पूरी तरह सकारात्मक भी होने लगते हैं। ऐसे में वह लोग जो नकारात्मक विचारों की गिरफ्त में हैं उन्हे मेडिटेशन जरूर करना चाहिए। 

मेडिटेशन से बेहतर होता है चरित्र

कहा जाता है कि भगवान श्री राम से हारने के बाद रावण ने भगवान से पूछा के अधिक शक्तिशाली, और ज्ञानी होने के बावजूद मैं क्यों हार गया। इस पर भगवान राम ने कहा था कि मैं चरित्रवान और चरित्रहीन। यानी अगर एक व्यक्ति का चरित्र अच्छा ना हो तो वह कितना भी बुद्धिमान और शक्तिशाली क्यों ना हो। उसका अंत बुरा ही होगा। ऐसे में अगर आप अपने आपको एक मास्टरपीस कैरेक्टर में डालना चाहते हैं तो आप मेडिटेशन जरूर करें। 

 अनिद्रा की दिक्कत करे दूर

अगर आपको अधिक नींद आती है या फिर बिल्कुल नहीं आती तो आपको मेडिटेशन जरूर करना चाहिए। मेडिटेशन के जरिए दो चीजें जरूर होंगी। पहली की आपकी ऊर्जा बढ़ने लगेगी और दूसरा आप अपने डर और विचारों पर काबू पा लेंगे। जिसकी वजह से आपको ना तो नींद सही मात्रा में आएगी और अनिद्रा की समस्या समाप्त हो जाएगी।  

गुस्से पर लगेगी लगाम

ऐसे लोग जो बहुत ज्यादा गुस्सा करते हैं उनके लिए ध्यान लगाना उतना ही जरूरी है जितना प्यासे व्यक्ति के लिए पानी पीना है। अगर आप ध्यान लगाते हैं तो आप किसी दूसरे के कुछ करने या न करने पर प्रतिक्रिया नहीं देते। साथ ही आपको किसी के कुछ कहने यह करने से फर्क ही नहीं पड़ता। क्योंकि आप यह जान चुके होते हैं कि आप केवल खुद पर नियंत्रण कर सकते हैं किसी दूसरे पर नहीं। इस तरह आपका गुस्सा खत्म हो जाता है। 

प्रेसेन्स ऑफ माइंड होता है बेहतर

आज के समय में लोग सबसे ज्यादा इस समस्या परेशान हैं। वह जहां होते हैं असल में वहां होते ही नहीं है। यानी उनका दिमाग किसी दूसरे स्थान पर मौजूद होता है। ऐसे लोगों के लिए मेडिटेशन किसी रामबाण से कम नहीं है। इसके जरिए लोग अपना प्रेसेन्स ऑफ माइंड बेहतर कर लेते हैं। 

आत्मविश्वास बढ़ना

आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनका आत्मविश्वास अक्सर किसी न किसी कारणवश टूट जाता है। इसकी वजह निजी रिश्ते हो सकते हैं, बार बार हार मिलना हो सकता है या फिर करियर में ठीक ना चलना हो सकता है। लेकिन ध्यान लगाने की वजह से यह स्थिति पूरी तरह बदल जाती है। व्यक्ति खुद पर विश्वास करने लगता है। 

मेडिटेशन के अन्य लाभ – Few More Benefits of Meditation 

  1. अगर आपको सिर दर्द की समस्या रहती है तो मेडिटेशन के जरिए सिर दर्द की समस्या को कम किया जा सकता है। 
  2. मेडिटेशन की वजह से इंसान की जिंदगी को लेकर सोचने समझने की क्षमता बेहतर हो जाती है। 
  3. ऐसे लोग जो अक्सर जल्दी ही पढ़ा हुआ या देखा हुआ भूल जाते हैं, उनके लिए  मेडिटेशन अधिक लाभदायक होता है। इससे उनकी याद रखने की शक्ति बेहतर होती है।
  4. ऐसे बहुत से जानकार हैं जिनके मुताबिक मेडिटेशन करने से व्यक्ति की त्वचा भी निखरती है।
  5. ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझने वाले लोगों के लिए मेडिटेशन करना फायदेमंद होता है। इसके फायदे मेडिटेशन के लाभ देखे जाते हैं। 
  6. अगर आप किसी तरह की बुरी आदत का शिकार हैं और उन्हें छोड़ना चाहते हैं, तो मेडिटेशन के जरिए इन आदतों को छोड़ना बेहद आसान हो जाएगा। 

मेडिटेशन के नुकसान – Meditation Side Effects in Hindi मेडिटेशन के नुकसान - Meditation Side Effects in Hindi

दोस्तों यूं तो ध्यान लगाने के केवल फायदे ही फायदे हैं। लेकिन कुछ मामलों में ध्यान लगाना व्यक्ति को भारी भी पड़ सकता है। मेडिटेशन की वजह से व्यवहार में आए बदलाव आपके कामकाज में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है मेडिटेशन के नुकसान 

मेडिटेशन से होने वाले नुकसान

  1. अगर आप किसी ऐसे कार्य में हैं जहां आपको अक्सर गुस्सा करना ही पड़ता है, तो आपको मेडिटेशन नहीं करना चाहिए। 
  2. अगर आप कसाई है या मांस मछली का काम करते हैं तो मेडिटेशन करने की वजह से इस काम से आपको घृणा हो सकती है। जो आपकी आर्थिक परिस्थितियों को खराब कर सकती है।
  3. अगर आप एक ऐसे ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं तो आपको मेडिटेशन के बाद एकांत में रहने की इच्छा हो सकती है। 
  4. मेडिटेशन करने से आपको कुछ ऐसी चीजों का आभास हो सकता है जो भविष्य में घटने वाली हैं। 
  5. मेडिटेशन को किसी बीमारी का इलाज समझना एक नुकसान है। क्योंकि यह आपकी स्थिति में सुधार ला सकता है। लेकिन उपचार नहीं कर सकता । 

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको meditation Meaning in Hindi में समझा दिया है। साथ ही आपने जान लिया है कि मेडिटेशन कैसे करें और इसके लाभ क्या हैं। अब अगर आप मेडिटेशन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे जरूर शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ध्यान लगाते समय नींद क्यों आती है?

ऐसा केवल तभी होता है जब आप अपनी पोजीशन ठीक नहीं रखते। मात्र पोजीशन ठीक करने से ही यह समस्या खत्म हो जाती है।

किस तरह का मेडिटेशन अधिक फायदेमंद होता है?

ध्यान के सभी प्रकार फायदेमंद होते हैं। इन सभी का मुख्य लक्ष्य दिमागी शांति, खुश रहना और एकाग्रता बढ़ाना होता है

ध्यान लगाने का सबसे आसान तरीका कौन सा है?

ध्यान लगाने का सबसे आसान तरीका Sound Of Silence है। इसके जरिए आप आसानी से ध्यान लगाने की कला में निपुण हो जाते हैं।

क्या मेडिटेशन के जरिए किसी बीमारी का उपचार हो सकता है?

नहीं, ऐसा संभव नहीं है, इसके लिए आपको किसी डॉक्टर के पास ही जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें
Surya Namaskar Ke Fayde
Savasana ke Fayde
mountain Pose benefits
Anulom Vilom Pranayam Ke fayde
Cholesterol kam Karne ke Upay

You may also like

Comments are closed.