Barley क्या है? जौ खाने के 20 फायदे नुकसान और उपयोग। About Barley in Hindi
NUTRITION GUIDE

Barley क्या है? जौ खाने के 20 फायदे नुकसान और उपयोग। About Barley in Hindi

Main points

Information About Barley in Hindi। प्रकृति ने हमें खाने पीने के मामले में ऐसी बहुमूल्य चीजों से नवाजा है, जिनका हम सेवन करें तो हमेशा फिट और हेल्दी रहें। आज हम आपको ऐसी ही एक खाद्य सामग्री के बारे में बताएंगे। दरअसल हम बात कर रहे हैं Jau की in English यह Barley के नाम से भी जानी जाती है। अब तक जौ को लेकर बहुत सी रिसर्च की जा चुकी है। इन रिसर्च के जरिए ही पता चला है कि दस्त, उल्टी और पेट से संबंधित कई समस्याओं के अंदर जौ के फायदे होते हैं। वहीं आयुर्वेद तो एक लंबे समय से ही जौ के सेवन की पैरवी करता आ रहा है। इसलिए आज हम आपको Meaning of Barley in Hindi से लेकर जौ के फायदे नुकसान और उपयोग से जुड़ी सभी जानकारियां देंगे। अगर आप भी जौ  से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। 

क्या है जौ – What is Barley Meaning in Hindiक्या है जौ - What is Barley Meaning in Hindi

बार्ले in Hindi यानी Jau एक अनाज के रूप में जाना जाता है। आज के समय भले ही जौ का उपयोग और सेवन कम कर दिया गया है। लेकिन एक वक्त पहले लोग गेहूं से ज्यादा जौ का ही सेवन करना पसंद करते थे। Jau in English Barley होता है। जबकि संस्कृत में जौ को यव कहा जाता है। भारत अमेरिका, रूस और जर्मनी जैसे देशों जौ की खेती सबसे ज्यादा की जाती है। एक लंबे समय से आयुर्वेद जौ का पानी पीने की सलाह देता आ रहा है। जै के अंदर कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन और बहुत से अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। आपको शायद पता ना हो कि जौ के कई प्रकार होते हैं। आइए जानते हैं जौ से जुड़ी अन्य जानकारी।

Jau के पोषक तत्व – Nutrients of Barley in Hindi

यूं तो लगभग सभी अनाज अपने अपने पोषक तत्वों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इनमें से भी जौ में पोषक तत्वों की ना केवल मात्रा ज्यादा है। बल्कि इसके अंदर कहीं ज्यादा पोषक तत्व और खनिज पदार्थ पाए जाते हैं, जैसे नियासिन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, कार्ब्स  विटामिन बी 6, फोलेट, जिंक राइबोफ्लेविन, आदि। यह ऐसे पोषक तत्व और खनिज पदार्थ हैं जिनकी आवश्यकता मानव शरीर को रोजाना होती है। 

अन्य भाषाओं में जौ के नाम

  1. Jau in English – Barley
  2. Barley in Hindi – जौ
  3. गुजराती – जौ, जव
  4. बंगाली – जो, जब
  5. पंजाबी – नाई, जवा
  6. मल्यालम – जवग्म्बु, यवम
  7. मराठी – जव, जवा
  8. तमिल – बारलियारिसि, बारलियारिशि
  9. संस्कृत – यव, अक्षत, कुंचकिंन, तीक्ष्यशूक
  10. नेपाली – जौ, तोसा

जौ से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी – Important Things About Barley

  • गर्मियों के मौसम में जौ आपको गर्मी से बचा कर रखती है, क्योंकि जौ की तासीर ठंडी होती है।
  • जौ और गेहूं का पौधा लगभग एक जैसा ही दिखाई देता है जिसकी वजह से कुछ लोग जौ को गेहूं भी समझने लगते हैं। 
  • भारत के अलावा, रूस ,जर्मनी, कनाडा और अमेरिका में जौ की खेती सबसे अधिक की जाती है। 
  • बाहरी देशों में पशुओं को जौ का सेवन चारे के रूप में कराया जाता है। 
  • जौ की बहुत अलग अलग किस्में मौजूद होती हैं। जिनका सेवन आप कर सकते हैं।

जौ के प्रकार – Types of Barley in Hindiजौ के प्रकार - Types of Barley in Hindi

जौ बहुत से पोषक तत्वों का राजा होता है। एवं इसके कई प्रकार हैं जो आपको बाजार में आसानी से मिल सकती है। आइए जानते हैं बार्ले के किस्मों से जुड़ी जानकारी के बारे में।

ग्रिट्स 

बार्ले के बीजों के जरिए ही ग्रिट्स को बनाया जाता है। दरअसल यह बार्ले का ही मोटा आटा होता है जिसे जौ की ऊपरी परत को हटाकर तैयार किया जाता है। 

फ्लेक्स 

अगर आप अक्सर नाश्ते या स्नैक्स में ओट्स का सेवन करते हैं तो आप इसकी जगह फ्लेक्स का सेवन भी कर सकते हैं। यह भी ओट्स के जैसे ही गुणों में निपुण होता है। आपको बता दें कि फ्लेक्स को जौ के बीजों को चपटका करके तैयार किया जाता है। इसका सेवन आप पका के कर सकते हैं। 

पर्ल बार्ले 

यह आपको किसी चमकदार मोती की तरह भी लग सकता है। इसे जौ की सबसे सुंदर किस्मों में गिना जाता है। इसका उपयोग अधिकतर लोग सलाद या सूप में भी कर सकते हैं। 

हुल्ड बार्ले

अगर आप सही मायने में जौ को बिना प्रोसेस के खाना चाहते हैं तो यह आपके लिए सबसे बेहतरीन किस्म है। हुल्ड बार्ले को हल्का हल्का साफ किया जाता है। साथ ही इसका सेवन साबुत किया जा सकता है। 

जौ का आटा

जिस तरह गेहूं को धोकर सुखाकर पीसवाया जाता है। उसी तरह जौ का आटा भी तैयार किया जाता है। जौ के आटे के जरिए आप रोटियां बनाकर खा सकते हैं। साथ ही इसकी ब्रेड भी बनाई जा सकती है। 

जौ खाने के फायदे – Barley (Jau) Benefits in Hindi
जौ खाने के फायदे - Barley (Jau) Benefits in Hindi

पहले कहा जाता था कि कर्म करो पर फल की चिंता मत करो। लेकिन आज का समय ऐसा है कि जहां फल अच्छा होगा इंसान उसी ओर मेहनत करेगा। यानी हम खाएंगे पीएंगे भी वही जो या तो जुबान के लिए अच्छा हो या फिर सेहत के लिए और जौ तो जुबान और सेहत दोनों को ही भाता है। आइए जानते हैं कि जौ खाने से या इसके उपयोग से हमें क्या लाभ होता है। 

एथेरोस्क्लेरोसिस में जौ के फायदे 

आपने शायद एथेरोस्क्लेरोसिस के बारे में अब तक ना सुना हो। इस समस्या धमनियों के भीतर और बाहर कोलेस्ट्रॉल के साथ अन्य कुछ पदार्थ चिपक जाते हैं। जिसकी वजह से हृदय से जुड़ी समस्या होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। लेकिन अगर आप जौ का सेवन करते हैं तो आप इस समस्या से पूरी तरह बचे रह सकते हैं। हाल ही में हुई रिसर्च बताती है कि जौ के अंदर ऐसे एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आपको एथेरोस्क्लेरोसिस से बचा कर रखते हैं। इसके इन्हीं गुणों की वजह से आपको हृदय रोग भी नहीं होते। 

गर्मियों में ठंडक दे जौ

गर्मियों के मौसम में खुद शरीर को ठंडक देना बेहद जरूरी हो जाता है। शरीर का बढ़ता तापमान प्यास भी बढ़ाता है और बेचैनी भी। लेकिन ऐसे में जौ का सेवन किया जा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार जौ के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। साथ ही जौ की तासीर भी ठंडी होती है जो गर्मियों में सेवन करने की ओर इशारा करती है। ऐसे में अगर आप रोजाना जौं का सेवन करें तो आप शरीर को ठंडक प्रदान कर पाएंगे। 

पौरुष बल बढ़ाने और उत्तेजना के लिए जौ के लाभ 

आज के समय में स्ट्रेस भरी जिंदगी ना केवल आपकी सेहत पर असर डालती है। बल्कि यह आपके पौरुष बल को भी घटाती है। लेकिन अगर आपको अपना पौरुष बल बनाए रखना है या बेहतर करना है तो आपको जौ का सेवन जरूर करना चाहिए। हाल ही में हुए एक शोध से पता चला है कि जौ के अंदर एफ्रोडिसिएक नामक तत्व होता है जो संभोग की इच्छा को तीव्र करता है। साथ ही यह जांघ के पास रक्त संचार को भी बेहतर करता है। इसके अलावा जौ के अंदर यह गुण मेल के प्राइवेट पार्ट को भी टाइट करता है। अब तक आप मानते होंगे ना की जौ के फायदे पौरुष बल बढ़ाने और उत्तेजना बढ़ाने में भी हैं। 

हृदय रोग से राहत दिलाए जौ

आज के समय में हर दूसरे व्यक्ति को दिल से जुड़ी बीमारियां हैं। आज स्थिति इतनी खराब है कि छोटे छोटे बच्चों तक को हार्ट अटैक आ जाता है। जाहिर है इसके पीछे की वजह बेकार की जीवन शैली और खानपान है। लेकिन महज थोड़ी मात्रा में जौ का सेवन हृदय की समस्याओं को कम कर सकता है। दरअसल हाल ही में हुई एक रिसर्च बताती है कि जौ के अंदर बीटा ग्लूकेन नामक तत्व पाया जाता है। यह तत्व कोलेस्ट्रॉल की समस्या पर प्रहार करता है जिसकी वजह से आप दिल के दौरे और कार्डियक अरेस्ट से बचे रहते हैं। साथ ही यह बीपी से पीड़ित मरीजों की स्थिति को भी सुधारता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि हृदय की देखभाल करने के लिए जौ का उपयोग फायदेमंद है।

रक्त की कमी को पूरा

आज के समय में सबसे ज्यादा महिलाओं को खून ना बनने की समस्या होती है। इस समस्या को एनीमिया के नाम से जाना जाता है। यह तब होती है जब व्यक्ति के शरीर में आयरन की कमी होने लगे। एनीमिया की स्थिति में जौ का उपयोग किया जा सकता है। क्योंकि यह आयरन का एक मुख्य स्रोत होता है। ऐसे में अगर आप जौ का सेवन नियमित रूप से करने लगते हैं तो यह आयरन की कमी को पूरा करता है और शरीर फिर से रक्त पर्याप्त मात्रा में बनाने लगता है।

हड्डियों और दांतों के लिए Jau के फायदे 

बढ़ती उम्र का असर अक्सर दांतों और हड्डियों दोनों पर ही दिखने लगता है। लेकिन अगर सही मात्रा में कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व मिले तो इस नकारात्मक प्रभाव को रोका जा सकता है। इस स्थिति में आपकी उम्मीद जौ बढ़ा सकता है। जौ के अंदर कैल्शियम और बीटा-ग्लूकेन होता है। यह दोनों गुण हड्डियों और दांतों की मजबूती के साथ विकास में भी मदद करते हैं। इस बात की पुष्टि हाल ही में कई अध्ययनों के द्वारा की गई है। ऐसे में आप भी जौ का सेवन जरूर करें। 

वजन कम करन में जौ का उपयोग 

जौ का दलिया आपके बढ़ते वजन पर अंकुश लगा सकता है। यही नहीं यह बढ़े हुए वजन को कम भी कर सकता है। दरअसल जौ के अंदर डाइट्री फाइबर, टोकोल्स, बीटा ग्लूकॉन समेत कई ऐसे गुण हैं। यह एंटी ओबेसिटी गुण होते हैं जो आपके शरीर पर अतिरिक्त मोटापा नहीं चड़ने देते। अगर आप रोजाना ओट्स का सेवन करते हैं तो आप उसकी जगह जौ का दलिया भी खा सकते हैं। यह दलिया आपके वजन को आसानी से कम कर देगा। 

जोड़ों के दर्द से दिलाए राहत 

आज के समय में बहुत से बुजुर्ग एवं 50 की दहलीज पर खड़े लोगों को जोड़ों के दर्द की समस्या रहने लगती है। इसे मेडिकल भाषा में अर्थराइटिस भी कहा जाता है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि जिसे भी जोड़ों का दर्द हो वह आर्थराइटिस से पीड़ित होगा। लेकिन जौ के फायदे आपको जोड़ों के दर्द में और अर्थराइटिस दोनों में देखने को मिलते हैं। दरअसल बीते कुछ समय पहले ही कई शोध हुए हैं जो बताते हैं कि जौ के अंदर एंटी इंफ्लेमेटरी और यूरिक एसिड पाया जाता है। यही नहीं जौ के अंदर बहुत से आंटी अर्थराइटिस गुण पाए जाते हैं। इसलिए आपको रोजाना जौ का सेवन करना चाहिए। इसके जरिए आप अर्थराइटिस से बचे रहेंगे।

Jau के फायदे अस्थमा में

अस्थमा की समस्या से आज के समय में बहुत से लोग पीड़ित हैं। इस समस्या में व्यक्ति को सांस लेने में खासी दिक्कत होती है और उसे अक्सर इनहेलर की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वायु मार्ग में या तो सूजन आ जाती है या फिर अधिक बलगम जमा हो जाता है। हाल ही में हुए एक शोध से पता चला है कि जौ के अंदर ऐसे गुण होते हैं जो नन्हे शिशु को अस्थमा से बचा कर रखते हैं। हालांकि अब भी इस पर कई रिसर्च होनी बाकी है। 

पित्ताशय की पथरी में फायदेमंद 

अगर आपको पित्ताशय की पथरी की समस्या है तो आपको यकीनन जौ का सेवन करना चाहिए। हाल ही में एक रिसर्च हुई है जो बताती है कि जौ के आटे की रोटी खाने से पित्ताशय की पथरी को गलाया जा सकता है। दरअसल जौ के अंदर जौ के फाइबर मौजूद होता है जो पित्ताशय की पथरी को गलाने का कार्य करता है। 

स्किन पर जौ के लाभ

स्किन से जुड़ी बहुत सी समस्या का उपचार या इलाज हम अक्सर कॉस्मेटिक उत्पाद से या फिर किसी मेडिकल क्रीम के जरिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्किन पर होने वाली एक्जिमा जैसी समस्या का अंत आप जौ के आटे से कर सकते हैं। इसके लिए या तो आप जौ के आटे से बनी हुई रोटियों का सेवन करें। या फिर आप जौ के अर्क को प्रभावित स्थान पर मलें और फिर धो लें। इससे स्किन संबंधित समस्या समाप्त हो जाएंगी। 

बालों के लिए जौ के फायदे

अगर आप अपने बालों की ग्रोथ को बेहतर करना चाहते हैं और आप महंगे उत्पाद लगाकर थक गए हैं तो आपको एक बार जौ का उपयोग करना चाहिए। दरअसल जौ के अंदर प्रोसायनिडिन बी-3 नामक तत्व होता है जो बालों की ग्रोथ को बेहतर करने में फायदेमंद सिद्ध होता है। हाल ही में इस पर एक रिसर्च भी हुई है जो इसी ओर इशारा करती है कि जौ बालों की ग्रोथ बढ़ाने में फायदेमंद हो सकता है।

गर्भावस्था में जौ उपयोगी 

गर्भावस्था के दौरान मां और शिशु दोनों को ही तंदुरुस्त रहने के लिए बहुत से पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। अगर यह पोषक तत्व मां और शिशु दोनों को ना मिले तो गर्भपात होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में आप जौ का सेवन कर सकती हैं। जौ के अंदर कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जैसे तत्व पाए जाते हैं। इनके जरिए गर्भ में बच्चा सही प्रकार विकसित होता है। ऐसे में अगर आप गर्भवती है तो जौ का सेवन जरूर करें। 

जौ के कुछ अन्य लाभ – Few More Barley Benefits in Hindiजौ के कुछ अन्य लाभ - Few More Barley Benefits in Hindi

  1. जौ के अंदर विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो आपकी स्किन को मुलायम बनाने का काम करता है। साथ ही यह आपकी त्वचा को भी साफ बनाने का कार्य करती है।
  2. अगर आपको अक्सर गर्मियों में बहुत प्यास लगती है तो जौ के सेवन से यह समस्या हल हो सकती है। जौ का सेवन करने से आपको अधिक प्यास नहीं लगती। 
  3. ऐसे पुरुष जो नपुंसकता से जूझ रहे हैं उनके लिए भी जौ फायदेमंद हो सकता है।
  4. जौ के अंदर एंटी कैंसर गुण होते हैं जो आपके शरीर में कैंसर के वायरस को पैदा होने से रोकते हैं। 
  5. जौ के अंदर ऐसे कई पोषक तत्व एवं गुण पाए जाते हैं जो आपके लीवर को बहुत सी बीमारियों से बचाने का कार्य करते हैं। 
  6. पेशाब संबंधित रोगों से बचाव करने और इनसे राहत पाने के लिए आप जौ का सेवन कर सकते हैं। 
  7. सर्दी खांसी की समस्या अगर आपको बार बार परेशान करती है तो आपको नियमित रूप से जौ का सेवन करना चाहिए। इससे आपको खांसी और जुकाम की समस्या होनी कम हो सकती है।
  8. पाचन की समस्या से जूझने वाले व्यक्ति को भी जौ का सेवन करना चाहिए। इसके जरिए पाचन क्रिया बेहतर होती है।

जौ को उपयोग करने के तरीके – Barley Uses in Hindiजौ को उपयोग करने के तरीके - Barley Uses in Hindi

दोस्तों अब तक आपने Jau के फायदे और इससे जुड़ी अन्य जानकारियां हासिल की। अब हम आपको इसके उपयोग के कुछ तरीके बताएंगे। अगर आप जौ का उपयोग सही प्रकार और सही मात्रा में करेंगे तो यह आपकी बहुत सी समस्याओं का अंत कर देगा। आइए जानते हैं कैसे करें जौ का उपयोग। 

जौ का उपयोग 

  1. आज जौ का सेवन सूप बनाकर कर सकते हैं। 
  2. अगर आप चावल खाना पसंद करते हैं या उसका विकल्प चाहते हैं तो आप जौ को भी उबालकर खा सकते हैं। 
  3. ओट्स की तरह भी जौ का सेवन किया जा सकता है। 
  4. स्वस्थ रहने के लिए आप जौ का पानी पी सकते हैं। इसके लिए केवल आपको जौ को भिगोकर रात में रखना होगा और सुबह इसका सेवन करना होगा।
  5. जौ के पाउडर का उपयोग आप मिल्क शेक में कर सकते हैं। 
  6. जौ की पत्तियों का जूस बनाकर भी पीया जा सकता है।
  7. सब्जियों या फ्रूट सलाद के साथ जौ के बीजों का सेवन आप कर सकते हैं। 
  8. आप चाहे तो जौ के आटे से रोटी बनाकर खा सकते हैं। 
  9. जौ के जरिए ब्रेड बनाकर भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

जौ के नुकसान – Side Effects of Jau in Hindi जौ के नुकसान - Side Effects of Jau in Hindi

जौ के लाभ जानकर अगर आप सोच रहे हैं कि जौ के किसी तरह के कोई नुकसान नहीं होंगे, तो बता दें कि आप गलत हैं। जौ लाभदायक तो है लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। इसलिए आप अगर जौ का सेवन करें तो इसकी मात्रा का खास ध्यान रखें क्योंकि अगर आपने जौ का सेवन अधिक मात्रा में किया तो यह आपके लिए फायदेमंद से ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है।

जौ के सेवन के नुकसान

  • अगर आप डायबिटीज से पीड़ित है और किसी तरह की दवा ले रहे हैं तो आपको जौ का सेवन सावधानी पूर्वक करना चाहिए। क्योंकि जौ के अंदर एंटीडायबिटिक गुण होते हैं। ऐसे में दवा के कार्य में यह बाधा उत्पन्न कर सकता है। 
  • जौ के सेवन से आपको दस्त लगने की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जौ के अंदर लैक्सेटिव प्रभाव होता है, यह आपके मल को मुलायम करने का कार्य करता है। ऐसे में अधिक सेवन दस्त की समस्या पैदा कर सकता है।
  • जौ का सेवन कुछ मामलों में कब्ज को ठीक करता है तो कुछ मामलों में यह कब्ज का कारण भी बन सकता है। 
  • जौ के सेवन से आपको एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।

नोट – दोस्तों ध्यान रहे कि जौ के सेवन से आप किसी तरह की बीमारी का उपचार संभव नहीं है। आप केवल जौ के सेवन से कुछ बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आपको कोई बीमारी है तो आप जौ का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें। 

निष्कर्ष – Conclusion 

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको About Barley in Hindi से जुड़ी सभी जानकारी दे दी हैं। अब अगर आप जौ का सेवन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने मित्रों के साथ जरूर शेयर करें।  

यह भी पढ़ें
Bay Leaf In Hindi
Baal Badhane Ke Tarike
Black Raisins in Hindi
Bawseer Ke Upay
Constipation in Hindi

You may also like

Comments are closed.