Parsley क्या है? पार्सले के 20 फायदे नुकसान और उपयोग। About Parsley in Hindi
NUTRITION GUIDE

Parsley क्या है? पार्सले के 20 फायदे नुकसान और उपयोग। About Parsley in Hindi

Main points

Information About Parsley in Hindi, ऐसा मुमकिन है कि आपने पहली बार ही पार्सले का नाम सुना हो। बहुत से लोग इसे अजमोदा या Celery के नाम से भी जानते हैं। लेकिन बता दें कि यह अजमोदा नहीं है बल्कि एक विदेशी जड़ी बूटी है जिसका कोई हिंदी नाम है ही नहीं। इसे हिंदी में भी हम पार्सले ही कह रहे हैं। दिखने में लगभग धनिया के पत्तों की दिखने वाली यह जड़ी बूटी आमतौर पर सलाद वगैरह की सजावट में उपयोग की जाती है। लेकिन लोग नहीं जानते कि Parsley Benefits बहुत से हैं। लेकिन इसका भारत में कम ही उपयोग किया जाता है जिसकी वजह से पार्सले के फायदों को हल्के में ही ले लिया जाता है। लेकिन असल में बहुत से गुणों का खजाना है पार्सले। ऐसे में अगर आप पार्सले से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल करना पसंद करते हैं तो हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहें।  

क्या है पार्सले – What is Parsley in Hindiक्या है पार्सले - What is Parsley in Hindi

पार्सले एक ऐसी जड़ी बूटी है जो दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। पार्सले का नाम ग्रीक शब्द रॉक सेलेरी से रखा गया है। भारत में बहुत से लोग पार्सले को हरे धनिये की तरह ही मानते है जबकि यह बिल्कुल अलग है। दिखने में कुछ कुछ भले ही यह धनिए की तरह हो लेकिन यह स्वाद और पौष्टिकता के मामले में इन सभी को पीछे छोड़ देता है। आज के समय में पार्सले का उपयोग सबसे ज्यादा यूरोपीय देशों के अंदर सब्जी, सलाद और सूप के अंदर किया जाता है। आमतौर पर होटल या रेस्टोरेंट में सर्व किए गए फूड में पार्सले को सजावट के तौर पर रखा जाता है। 

पार्सले के प्रकार – Parsley Types in Hindi

दुनियाभर में एक प्रसिद्ध जड़ी बूटी के नाम से प्रसिद्ध पार्सले के यूं तो बहुत से प्रकार हैं। लेकिन दुनियाभर में पार्सले के केवल दो किस्म होते हैं जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। 

  1. इतालवी फ्लैट पत्ती वाला पार्सले 
  2. कर्ली पार्सले

इन दोनों में से भी इतालवी पार्सले को उपयोग ज्यादा होता है, इसके पीछे की वजह है इसका स्वाद और पौष्टिकता। 

पार्सले से जु़ड़ी महत्वपूर्ण जानकारी – Things You Should Know About Parsley

  1. पार्सले की तासीर गर्म होती है इसलिए अक्सर इसका उपयोग सूप में भी किया जाता है। अगर आप इसका सेवन करें तो इसकी मात्रा का ध्यान रखें। 
  2. कुछ लोग पार्सले को अजमोदा कहते हैं लेकिन बता दें कि यह अजमोदा नहीं बल्कि दोनों अलग अलग हैं। 
  3. पार्सले का वैज्ञानिक नाम Petroselinum Crispum है।
  4. पार्सले के पौधे पर छोटे छोटे बीज भी लगते हैं जो दिखने में सौंफ की तरह ही होते हैं। 
  5. पार्सले की जड़, फूल, तने और बीज का उपयोग किया जाता है। 
  6. पार्सले के पौधे की लंबाई लगभग 2 फीट तक ही होती है। 
  7. Parsley पौधे से पाई जाने वाली सभी चीजों का उपयोग जड़ी बूटियों में किया जाता है।

पार्सले के फायदे – Benefits of Parsley in Hindiपार्सले के फायदे - Benefits of Parsley in Hindi

दोस्तों अब तक आपको यह तो पता चल ही गया होगा कि Parsley in Hindi का कोई अर्थ नहीं है। ना ही यह सेलेरी और धनिया है। यह इन दोनों से बिल्कुल अलग है और इसे प्रसिद्ध जड़ी बूटी के तौर पर दुनियाभर में देखा जाता है। लेकिन अब हम आपको बताते हैं कि पार्सले के फायदे क्या हैं। हम बहुत अच्छी तरह जानते हैं कि आप पार्सले का उपयोग तब तक नहीं करेंगे जब तक आप इसके फायदे नहीं जानते। आइए जानते हैं पार्सले के कुछ लाभ।

पेशाब संबंधी समस्या में 

पेशाब से संबंधित समस्या होने पर लोगों को अक्सर बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार लोगों को बार बार आता है, तो कई बार पेशाब आते हुए जलन होती है। इन सभी दिक्कतों को दूर करने के लिए आप पार्सले का उपयोग कर सकते हैं। आपको बता दें कि पार्सले के अंदर कई गुण होते हैं जो पेशाब संबंधित समस्या को समाप्त कर सकता है। 

ब्रेस्ट कैंसर से बचाव में पार्सले 

आज के समय में बहुत सी महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर की समस्या है। भारत के अंदर हर आंठवी महिला को यह समस्या है। इस समस्या से बचने के लिए पार्सले का उपयोग किया जा सकता है। दरअसल पार्सले के अंदर ऐसे गुण होते हैं जो शरीर में कैंसर के वायरस को फैलने से रोकते हैं।

एनीमिया में पार्सले के फायदे 

एनीमिया या फिर खून की कमी। जी हां आपके शरीर में खून की कमी की वजह से ही एनीमिया होता है। दरअसल एनीमिया होने पर शरीर पर्याप्त मात्रा में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण नहीं कर पाता। यह सब होता है आयरन की कमी की वजह से। लेकिन अगर आप आयरन युक्त पदार्थों का सेवन करें तो एनीमिया की समस्या को समाप्त किया जा सकता है। आपको बता दें कि पार्सले के अंदर प्रचुर मात्रा में आयरन होता है। जो एनीमिया की दिक्कत दूर कर सकता है। 

किडनी रोग में

आज के समय में बहुत से लोग किडनी के रोगों से पीड़ित हैं। यह रोग होने पर व्यक्ति को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप नियमित रूप से पार्सले का सेवन करें तो आप ना केवल किडनी रोगों से बचे रहते हैं। बल्कि आपको किडनी रोगों से राहत भी मिलती है। दरअसल पार्सले के अंदर मौजूद गुण आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकाल देते हैं। 

ब्लड प्रेशर करे नियंत्रित

अगर आपसे पूछा जाए कि आपके परिवार में कोई बीपी का मरीज है तो आप यकीनन हां ही कहोगे। हाल ही में हुए एक सर्वे से पता चला है कि भारत के अंदर हर तीसरा व्यक्ति ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में अगर आप ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं तो आपको पार्सले को उपयोग करना चाहिए। आपको बता दें कि पार्सले में पर्याप्त मात्रा में फाइबर और फोलिक एसिड मौजूद होता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने वाले गुण है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि पार्सले के फायदे ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में हैं।

हड्डियों के लिए Parsley

बढ़ती उम्र और पोषक तत्वों की कमी आपकी हड्डियों पर बुरा प्रभाव डालती है। ऐसे में एक उम्र के बाद हड्डियों को बहुत से पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। यह सभी पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन आदि, पार्सले के अंदर मौजूद होते हैं। ऐसे में हड्डियों के विकास और उनकी मजबूती बनाए रखने में Parsley का उपयोग किया जा सकता है। 

आंखों से संबंधित समस्या 

आंखें हमारे शरीर के सबसे संवेदनशील अंगों में से होती हैं। लेकिन आज के समय में घंटों तक फोन का उपयोग और सिस्टम पर काम करने की वजह से आंखों से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। साथ ही बढ़ता प्रदूषण भी आपकी आंखों को नुकसान पहुंचाता है। लेकिन पार्सले के उपयोग से आंखों की रोशनी और सूजन को ठीक किया जा सकता है। दरअसल इसके अंदर विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन सी और कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी भी बेहतर करते हैं और सूजन भी दूर करते हैं। साथ ही इसके जरिए आप आंखों के अन्य रोगों से भी दूर रहते हैं। 

स्किन का रखें ख्याल

खराब खान पान और केमिकल युक्त कॉस्मेटिक प्रोडक्ट आपके चेहरे को बेहद नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में कील मुंहासे समेत स्किन अपनी टाइटनेस भी खोने लगती है। साथ ही उम्र के साथ झुर्रियां भी पड़ने लगती हैं। लेकिन अगर आप ऐसे में पार्सले का सेवन करें तो यह आपकी इन सभी समस्याओं को समाप्त कर सकता है। दरअसल इसके अंदर विटामिन सी और एंटी एजिंग गुण होते हैं। यह आपकी त्वचा से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल देते हैं। ऐसे में Parsley के फायदे आप स्किन पर देख सकते हैं।

मुंह की बदबू से दिलाए राहत 

मुंह से आने वाली बदबू अक्सर आपको शर्मिंदा करती होगी। ऐसे में मुंह से आने वाली बदबू की वजह या कारण कई दूसरे भी हो सकते हैं। लेकिन इन सभी कारणों पर आसानी से प्रहार कर मुंह की बदबू से छुटकारा दिला सकती है। बस आपको पार्सले का सेवन करना होगा। या फिर आप चाहें तो इसके पत्तों को चबा सकते हैं। इससे आपके मुंह से बदबू नहीं आएगी।

कब्ज से राहत दिलाए पार्सले 

अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आप यकीनन परेशान ही रहते होंगे। पेट ठीक से साफ ना होने समस्या भले ही लोगों को आम लगे। लेकिन यह बहुत ही तकलीफ देह और भारीपन पैदा कर देती है। इसके अलावा कब्ज की वजह से बवासीर और अल्सर जैसी समस्या भी पैदा हो सकती है। इसलिए अगर आप सही मायने में कब्ज से राहत पाना चाहते हैं तो आप पार्सले का सेवन कर सकते हैं। दरअसल इसके अंदर फाइबर होता है जो आपकी मल त्यागने की क्रिया को बेहद सुगम बना देता है। ऐसे में अगर आप कब्ज से छुटकारा चाहते हैं तो आप पार्सले का सेवन जरूर करें। 

दांतों के लिए फायदेमंद 

अगर आप अपने दांतों के पीलेपन की समस्या से परेशान हैं, या फिर आपको अक्सर ब्रश करते समय मसूड़ों से खून निकलता दिखाई देता है। ऐसे में आप पार्सले का सेवन कर सकते हैं। पार्सले के अंदर कैल्शियम और कई मिनरल्स पाए जाते हैं जो आपके दांतों और मसूड़ों को मजबूत और स्वस्थ रखते हैं। 

पार्सले के कुछ अन्य लाभ – Parsley Few More Benefits in Hindi

  1. पार्सले का सेवन करने से आपके बालों की ग्रोथ बेहतर होती है। साथ ही इसके गुण बालों को सफेद होने से भी रोकते हैं।
  2. डायबिटीज जैसी समस्या से पीड़ित लोग इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अंदर मौजूद गुण रक्त में शर्करा के स्तर को बढ़ने से रोकते हैं। 
  3. जिम जाने वाले लोग जो मसल्स बनाने का ख्वाब देखते हैं वह भी पार्सले का सेवन कर सकते हैं। 
  4. फंगल इंफेक्शन में भी पार्सले फायदेमंद होती है। इसके अंदर मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण स्किन इंफेक्शन से छुटकारा दिलाने में काम आ सकते हैं।
  5. हृदय से जुड़ी समस्या से जूझने वाले लोगों के लिए पार्सले का सेवन फायदेमंद रहता है। 
  6. इम्यूनिटी बेहतर करने के लिए आप पार्सले का सेवन कर सकते हैं। पार्सले के अंदर मौजूद विटामिन सी, और एंटीऑक्सीडेंट गुण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर करने का कार्य करते हैं। 
  7. किडनी में हुई पथरी की समस्या में पार्सले फायदेमंद साबित हो सकता है। 
  8. वजन घटाने की चाह रखने वालों के लिए भी पार्सले का सेवन फायदेमंद रहता है। दरअसल इसके अंदर पोटैशियम होता है जो वजन कम करने में आपकी मदद करता है। 
  9. पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए भी पार्सले का सेवन किया जा सकता है। 

पार्सले के पोषक तत्व और उपयोग – Parsley Nutrients and Uses in Hindi
पार्सले के पोषक तत्व और उपयोग - Parsley Nutrients and Uses in Hindi

दोस्तों अब तक आपने पार्सले के फायदे और उससे जुड़ी कुछ अहम जानकारियां हासिल की। अब हम आपको बताते हैं कि पार्सले के अंदर कौन कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं और आप किस तरह इसका सेवन कर सकते हैं। 

पार्सले को पोष्टिक तत्व – Parsley Nutrient in Hindi

पार्सले के अंदर आपको ऐसे सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं जिनकी जरूरत आपको रोज होती है। आपको इसमें विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन बी 6, आयरन, पोटैशियम, फास्फोरस फाइबर, फोलेट एसिड, मैग्नीशियम, अमीनो एसिड कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। 

पार्सले इस्तेमाल करने का तरीका – Parsley Uses in Hindi

  1. आप पार्सले का सेवन सूप के अंदर डालकर कर सकती है। 
  2. आप वेजिटेबल जूस के अंदर भी पार्सले का सेवन कर सकते हैं। 
  3. आप पिज्जा पास्ता या अन्य तरह के फूड में भी इसकी पत्तियों का उपयोग सकते हैं। 
  4. दही के अंदर या रायते के अंदर आप पार्सले का उपयोग कर सकते हैं। 
  5. सलाद के रूप में भी आप पार्सले का सेवन कर सकते हैं। 
  6. आप पार्सले की चटनी बनाकर भी खा सकते हैं। 
  7. पार्सले की सब्जी भी बहुत से लोग बनाकर खाते हैं। आप भी यह कर सकते हैं। 

पार्सले के नुकसान – Side Effects of Parsley in Hindiपार्सले के नुकसान - Side Effects of Parsley in Hindi

दोस्तों जिस तरह किसी चीज के फायदे होते हैं उसी तरह उसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए अब हम आपको पार्सले के नुकसान भी बताएंगे। जाहिर है अगर आप सिक्के का एक ही पहलू जानते होंगे तो तय नहीं कर पाएंगे कि आपको पार्सले का सेवन कब और कितनी मात्रा में करना है। इसलिए चलिए जानते हैं पार्सले के कुछ नुकसान

पार्सले से होने वाले नुकसान

  1. गर्भावस्था या प्रसव के तुरंत बाद इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए पार्सले का सेवन इस समय डॉक्टर की सलाह पर कर सकते हैं। 
  2. अगर आपकी स्किन अधिक संवेदनशील है तो इसका सेवन ना करें। 
  3. एलर्जी से पीड़ित व्यक्ति भी पार्सले का सेवन करने से बचें।
  4. अधिक मात्रा में पार्सले का सेवन करने से दस्त या उल्टी की समस्या हो सकती है।
  5. डायबिटीज के मरीज पार्सले का सेवन सोच समझकर करें। क्योंकि इसमें कार्ब्स भी होता है जिसका हिसाब डायबिटीज के मरीजों को रखना होता है। 

निष्कर्ष – Conclusion 

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको Parsley in Hindi में जानकारी दे दी है। आपने इस लेख में पार्सले के फायदे नुकसान और उपयोग के तरीकों के बारे में पढ़ा है। अब आप चाहें तो इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि तय मात्रा में ही इसका सेवन करें। साथ ही अगर आपको  किसी तरह की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें। अगर यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर करें। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. पार्सले की तासीर कैसी होती है?

    पार्सले की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसका सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।

  2. क्या पार्सले और अजमोद एक ही चीज है?

    नहीं, यह दोनों अलग हैं। हालांकि कुछ लोग इसे एक ही मानते हैं लेकिन यह दोनों बहुत अलग अलग होते हैं।

  3. क्या आंखों के लिए पार्सले फायदेमंद होता है?

    हां, पार्सले का उपयोग आंखों से जुड़ी समस्या में फादेमंद हो सकता है।

  4. पार्सले का पौधा कितना बड़ा होता है?

    पार्सले का पौधा 2 फीट तक का होता है।

यह भी पढ़ें
Bay Leaf In Hindi
Baal Badhane Ke Tarike
Black Raisins in Hindi
Bawseer Ke Upay
Constipation in Hindi

You may also like

Comments are closed.