Green Tea पीने के17 फायदे, नुकसान और उपयोग। ग्रीन टी की विधि
NUTRITION GUIDE

Green Tea पीने के17 फायदे, नुकसान और उपयोग। ग्रीन टी की विधि

Main points

आप सभी ने Green Tea के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप ग्रीन टी के फायदे और नुकसान के बारे में जानते हैं। इसके अलावा क्या आपको पता है कि ग्रीन टी बनाने की विधि क्या है या ग्रीन टी कितनी बार पीनी चाहिए। अगर आपके जेहन में भी ग्रीन टी से जुड़े सवाल चल रहे हैं, चाहे वह खाली पेट ग्रीन टी पीने के फायदे को लेकर हों या फिर ग्रीन टी से मोटापा कैसे कम करें। इसे लेकर। हमारे इस लेख में आपको ग्रीन टी से जुड़े हुए सभी तथ्य और जानकारी मिल जाएंगे। साथ ही हम आपको ग्रीन टी के पौधे से लेकर इसके इतिहास से जुड़ी हुई जानकारी मुहैया कराएंगे। अगर आप Green Tea Peene Ke Fayde Aur Nuksan या उससे जुड़ी जानकारियां हासिल करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहे। 

क्या है ग्रीन टी – What is Green Tea in Hindi क्या है ग्रीन टी - What is Green Tea in Hindi 

अगर आप ग्रीन टी के बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आपको लेख पर अंत रहना होगा। अभी हम आपको बताते हैं कि ग्रीन टी है क्या ? बता दें कि ग्रीन टी को कैमेलिया साइनेन्सिस पौधे के जरिए प्राप्त किया जाता है। इस पौधे की पत्तियों का उपयोग न केवल ग्रीन टी को बनाने के लिए किया जाता है। बल्कि इसके जरिए ब्लैक टी भी बनाई जाती है। लेकिन जब भी चाय का नाम सुनाई देता है तो सेहत के लिहाज से ग्रीन टी का नाम ही सबसे पहले सुनने को आता है। भले ही ग्रीन टी और ब्लैक टी एक ही पौधे से प्राप्त की जाती है। लेकिन इनके गुण और ग्रीन टी के फायदे बिल्कुल अलग – अलग हैं। 

ग्रीन टी कैसे तैयार होती है 

ग्रीन टी को तैयार करने के लिए सबसे पहले इसके पौधे के ताजे पत्ते तोड़े जाते हैं और इन्हें तुरंत भाप दी जाती है। इस प्रक्रिया के जरिए ग्रीन टी अच्छी तरह से बन जाती है। इस प्रक्रिया की वजह से ग्रीन टी के अंदर पॉलीफेनोल्स सरंक्षित रहता है जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा ग्रीन टी के अंदर कैटेचिन पाया जाता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट गुण है। यह भी ग्रीन टी के फायदों को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। हम आगे आपको ग्रीन टी के पोषक तत्व एवं औषधीय गुणों के बारे में भी बताएंगे। इसलिए आगे तक बने रहें। इसके अलावा सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने के फायदे होते हैं या नुकसान यह भी बताएंगे। आइए जानते हैं ग्रीन टी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें।  

ग्रीन टी का पौधा कैसा होता है ग्रीन टी का पौधा कैसा होता है 

आमतौर पर यह सवाल हर ग्रीन टी पीने वाले शख्स के जेहन में आता है कि आखिर ग्रीन टी का पौधा कैसा होता है। आपको बता दें कि ग्रीन टी और ब्लैक टी एक ही पौधे से प्राप्त होती है जिसे कैमेलिया साइनेन्सिस के नाम से जाना जाता है। इस पौधे की लंबाई करीब 2 से 3 फीट के बीच होती है। इस पर छोटे  – छोटे पत्ते और कलियां लगती है। जिनके जरिए ग्रीन टी और ब्लैक टी तैयार की जाती है। 

ग्रीन टी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें हैं

  • ग्रीन टी की तासीर – ग्रीन टी की तासीर गर्म होती है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इसमें कई तरह के हर्ब्स होते हैं। 
  • ग्रीन टी का उत्पादन – दुनिया में ग्रीन टी का सबसे बड़ा उत्पादक चीन है। यही नहीं माना जाता है कि चाय की शुरुआत सबसे पहले चीन में ही हुई थी। 
  • भारत में ग्रीन टी का उत्पादन – भारत में सबसे ज्यादा बड़ा चाय का उत्पादक असम है। वहीं कश्मीर में सबसे ज्यादा चाय के उपभोक्ता है। 
  • चाय की खेती – भारत में चाय के बागान असम में पाए जाते हैं। वहीं दुनियाभर में चाय के बागान लगाए जाते हैं। लेकिन चीन में चाय के सबसे ज्यादा बाघ है। 

ग्रीन टी के प्रकार – Types of Green Tea in Hindi 

ग्रीन टी के कई प्रकार है जो आपको बाजार में मिल जाएंगे। ऐसे में हम आपको सबके बारे में तो नहीं बता पाएंगे लेकिन उन ग्रीन टी के बारे में जरूर बताएंगे जिनका सेवन या उपयोग अधिक किया जाता है। इसके बाद हम आपको बताएंगे कि सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने के फायदे और नुकसान क्या हैं। 

  1. गेन माचा ग्रीन टी 
  2. जैस्मीन ग्रीन टी 
  3. ग्योकुरो ग्रीन टी 
  4. कुकीचा ग्रीन टी 
  5. सेन्चा ग्रीन टी 
  6. बिलोचन ग्रीन टी
  7. मोरक्को मिंट ग्रीन टी 
  8. होजीचा ग्रीन टी 
  9. ड्रैगन वेल ग्रीन टी 

आप यह ग्रीन टी आसानी से बाजार से ले सकते हैं। आमतौर पर लोकल मार्केट में मौजूद ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। 

ग्रीन टी के पोषक तत्व 

NutrientsNutrients Value
Water99.93 Gram
Energy1 KCAL
Protein0.22 Gram
Iron0.02 Miligram 
Magnesium 1 Miligram 
Potassium8 Miligram 
Sodium1 Miligram 
Zinc0.01Miligram 
Copper0.004 Miligram 
Manganese0.184 Miligram 
Thiamine0.007 Miligram 
Riboflavin0.058 Miligram 
Niyasine0.03 Miligram 
Vitamin B- 60.005 Miligram 
Caffeine12 Miligram 

ग्रीन टी पीने के फायदे – Green Tea Benefits in Hindi ग्रीन टी पीने के फायदे - Green Tea Benefits in Hindi 

दोस्तों अब हम आपको Green Tea Ke Fayde Aur Nuksan बताएंगे। अब तक आपने केवल ग्रीन टी के कुछ गिने चुने फायदों के बारे में सुना होगा। लेकिन यह सही में कितनी फायदेमंद है, इसका प्रमाण आपको नहीं मिला होगा। आज हम आपको ग्रीन टी के फायदे तो बताएंगे ही साथ ही यह भी बताएंगे कि आपके लिए किस समय ग्रीन टी पीना ठीक है और आप कितनी बार ग्रीन टी पी सकते हैं। लेकिन इससे पहले ग्रीन टी पीने के फायदे जानते हैं। 

डायबिटीज में ग्रीन टी पीने के फायदे 

क्या आप टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज के शिकार हैं। अगर हां तो ग्रीन टी का सेवन आपके लिए काफी प्रभावी हो सकता है। आपको बता दें कि ग्रीन टी के अंदर पॉलीफेनोल और पेलिसच्चराइड्स  जैसे यौगिक गुण पाए जाते हैं। यह गुण न केवल इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। बल्कि डायबिटीज का जो असर आंख, गुर्दे और हृदय पर पड़ता है। उसे भी कम करते हैं। इसके अलावा यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित कर सकती है और ग्लूकोज के अवशोषण को भी आसान बनाती है। इस लिहाज से कहा जा सकता है ग्रीन टी के फायदे डायबिटीज में होते हैं। 

हाई बीपी में ग्रीन टी 

हाई बीपी की समस्या आज के समय में बहुत तेजी से फैलती जा रही है। वहीं रक्तचाप की समस्या शुरू होने के बाद लोग इसे नियंत्रित करने के लिए कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। दरअसल रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए एंजियोटेंशिन – कन्वर्टिंग  एंजाइम की आवश्यकता होती है। यह आमतौर पर किडनी के जरिए शरीर को प्राप्त होता है। लेकिन जब इस एंजाइम का उत्पादन सही प्रकार नहीं हो पाता तो बीपी बढ़ने लगता है। ऐसे में बीपी की समस्या को पैदा होने से रोकने के लिए और रक्तचाप को नियंत्रित रखने के लिए ग्रीन टी का सेवन किया जा सकता है। आप भी अपनी दिनचर्या में ग्रीन टी को जरूर शामिल करें। 

एंटी एजिंग गुणों से भरपूर ग्रीन टी 

बढ़ती उम्र, खराब खान पान, प्रदूषण और धूल मिट्टी के चलते स्किन खराब होने लगती है। ऐसे में सही खान पान के साथ – साथ अगर ग्रीन टी का सेवन किया जाए तो इससे स्किन को लाभ हो सकता है। आपको बता दें कि ग्रीन टी के अंदर न केवल एंटी एजिंग गुण होते हैं। बल्कि यह बॉडी को डिटॉक्स करने का काम भी करती है। इससे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और स्किन लंबे समय तक जवान बनी रहती है। 

ग्रीन टी पीने के फायदे हड्डियों पर 

ग्रीन टी में फ्लोराइड पाया जाता है जो हड्डियों को स्वस्थ रखने और मजबूत बनाए रखने में एक अहम योगदान निभाता है। इसके अलावा आपको बता दें कि ग्रीन टी के अंदर एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो हड्डियों पर होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यही नहीं ग्रीन टी के जरिए बोन्स बिल्डिंग सेल्स का निर्माण अधिक होता है, जो हड्डियों को कमजोर पड़ने और टूटने से बचाता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि ग्रीन टी के लाभ हड्डियों पर देखे जा सकते हैं। 

कैंसर से बचाव में ग्रीन टी के लाभ 

ग्रीन टी एक या दो नहीं बल्कि कई गुणों का खजाना समझी जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक ग्रीन टी के अंदर पॉलीफेनॉल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं यह शरीर में ट्यूमर और कैंसर को फैलने से रोकते हैं। इसके अलावा कई ऐसी रिसर्च भी हो चुकी हैं जो बताती हैं कि ग्रीन टे के जरिए कैंसर की समस्या से बचाव किया जा सकता है। हालांकि ग्रीन टी को किसी तरह की दवा के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। लेकिन आप कैंसर से बचने के लिए ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। 

मस्तिष्क के लिए ग्रीन टी 

ऐसे लोग जिनकी याददाश्त बेहद कमजोर है या जो अल्जाइमर और पार्किंसन की समस्या के शिकार हैं। उन लोगों के लिए ग्रीन टी बेहद लाभदायक हो सकती है। दरअसल हमारे मस्तिष्क को सही प्रकार काम करने के लिए स्वस्थ वाहिकाओं की जरूरत होती है। ऐसे में ग्रीन टी में मौजूद बायोएक्टिव और यौगिक गुण पाए जाते हैं याददाश्त को मजबूत बनाते हैं और इन बीमारियों की वजह को कम करते हैं। 

मुंह के स्वास्थ्य के लिए 

ग्रीन टी को लेकर किए गए अध्ययनों के मुताबिक ग्रीन टी के अंदर कैटेचिन, पी, जिंजिवालिस, प्रिवोटेला इंटरमीडिएट और प्रिवोटेला निग्रेसेंस जैसे पोषक तत्व और बैक्टीरिया पाए जाते हैं। यह सभी मुंह के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। इसके अलावा ग्रीन टी के शोध के जरिए बैक्टीरियल प्लाक को नियंत्रित करने की क्षमता भी होती है। जिससे दांतों को भी स्वस्थ बनाने में मदद मिलती है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि मुंह के स्वास्थ्य में ग्रीन टी के फायदे हो सकते हैं। 

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में 

आज के समय में हर दूसरा या तीसरा व्यक्ति कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित है। ऐसे में जरूरी है कि आप कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए हर जरूरी उपाय करें। आप चाहे तो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में एक शोध हुआ था जिसके मुताबिक ग्रीन टी के जरिए कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। हालांकि अभी इस पर अभी कुछ अन्य शोध भी होने बाकी है। 

इम्यूनिटी पर ग्रीन टी बेनिफिट्स 

क्या आप उन लोगों में से हैं जो अक्सर बदलते मौसम के साथ बीमार पड़ जाते हैं। अगर ऐसा है तो यह आपकी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता की वजह से है। अगर आप अपनी इम्यूनिटी बेहतर करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ग्रीन का सेवन कर सकते हैं। ऐसे कई शोध हो चुके हैं जो बताते हैं कि ग्रीन टी के जरिए इम्यूनिटी या रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर किया जा सकता है और बीमारियों से बचा जा सकता है। 

बालों के लिए ग्रीन टी बेनिफिट्स 

हाल ही के समय में हुई एक रिसर्च में कुछ चूहों को पानी में मिलाकर ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफेनॉल्स एक्सट्रैक्ट दिया गया था। वहीं कुछ चूहों को सादा पानी दिया गया था। इसके बाद पाया गया कि जिन चूहों को ग्रीन टी वाला पानी दिया गया था, उनके बालों की ग्रोथ बेहतर हुई है। जबकि सादा पानी पीने वाले चुहों की हेयर ग्रोथ में किसी तरह का बदलाव देखा नहीं गया। हालांकि यह शोध चूहों पर ही किया गया था। इसलिए यह इंसानों पर कारगर है या नहीं, यह जानने के लिए थोड़ी रिसर्च की जरूरत है। 

वजन घटाने में ग्रीन टी के फायदे 

आज के समय में ज्यादातर लोग ग्रीन टी का सेवन केवल इसलिए करना चाहते हैं क्योंकि यह वजन घटाने में कारगर हो सकती है। आपको बता दें कि ग्रीन टी के अंदर ऐसे एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। ऐसे में जब मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है तो बिना किसी एक्सरसाइज के भी कैलोरी अधिक बर्न होने लगती है। इस लिहाज से वह लोग जो यह जानना चाहते हैं कि ग्रीन टी पीने से मोटापा कैसे कम होता है, उन्हें अपना जवाब मिल गया होगा।

ग्रीन टी के अन्य फायदे – Other Green Tea Benefits in Hindi ग्रीन टी के अन्य फायदे - Other Green Tea Benefits in Hindi

  1. ग्रीन टी के अंदर पॉलीफेनोल्स तत्व और एंटीडिप्रेसेंट प्रभाव पाए जाते हैं जो आपको तनाव से राहत दिला सकते हैं। 
  2. ग्रीन टी के अंदर कैफीन होता है जो सिरदर्द से राहत दिलाने के काम कर सकती है। समझे ग्रीन टी बेनिफिट्स सिरदर्द में होते हैं। 
  3. आज हृदय रोग की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ती जा रही है। ऐसे में ग्रीन टी के बेनिफिट्स हृदय को सुरक्षित रखने में देखे जा सकते हैं। 
  4. ग्रीन टी के जरिए आपकी इम्यूनिटी बेहतर होती है और इसकी वजह से आप लंबे समय तक जीवित रह सकते हैं। यानी कहा जा सकता है कि दीर्घायु होने में ग्रीन टी के बेनिफिट्स हैं। 
  5. अगर आपको पाचन संबंधी या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या है तो आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। 
  6. अल्जाइमर की समस्या से बचने के लिए भी ग्रीन टी का सेवन किया जा सकता है। 

ग्रीन टी का उपयोग और इससे जुड़ी जरूरी बातें

क्या आप ग्रीन टी बनाने की विधि और ग्रीन टी पीने का सही समय जानना चाहते हैं तो आप बस आगे बने रहें हम आपको इन दोनों ही सवालों का जवाब देने वाले हैं। 

ग्रीन टी को कब पीना चाहिए ग्रीन टी को कब पीना चाहिए

अब तक इस पर किसी तरह का शोध तो नहीं हुआ है, जो बता सके कि ग्रीन टी को कब पीना चाहिए। लेकिन एक अनुमान है कि ग्रीन टी को नाश्ते के बाद या लंच के बाद पीया जा सकता है। ध्यान रहे ग्रीन टी का सेवन खाली पेट सुबह बिल्कुल न करें। इससे आपको केवल नुकसान ही होगा। 

ग्रीन टी बनाने का तरीका और विधि 

दोस्तों अगर आप ग्रीन टी का सेवन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ग्रीन टी की विधि पता होनी चाहिए। आप ग्रीन टी को दो तरह से तैयार कर सकते हैं। लेकिन यह बात इस पर निर्भर करती है कि आपने ग्रीन टी बैग लिया है या फिर खुली ग्रीन टी। 

ग्रीन टी बैग से ग्रीन टी बनाने का तरीका 

  1. इसके लिए सबसे पहले आपको एक टी बैग और एक कप पानी लेना है। 
  2. अब पानी को अच्छी तरह उबालना है और इसके उबलने के बाद एक कप में ग्रीन टी के बैग के ऊपर इस गर्म पानी को डालना है। 
  3. कुछ देर टी बैग को डिप रहने दे और इस तरह आपकी ग्रीन टी तैयार हो जाएगी। 

साधारण ग्रीन टी बनाने की विधिसाधारण ग्रीन टी बनाने की विधि

  1. इसके लिए आपको ग्रीन टी, चाय छलनी, फ्राइंग पैन और पानी की जरूरत होगी। 
  2. अब पैन को गैस पर चढ़ाएं और पानी डालें। इसके बाद इसमें ग्रीन टी एक चम्मच डालें। 
  3. अब इसे उबलने दे। उबलने के बाद इसे छाने और शहद के साथ या उसके बिना ही पी जाए। 

टॉप ग्रीन टी ब्रांड इन इंडिया – Top Green Tea Brand in Indiaटॉप ग्रीन टी ब्रांड इन इंडिया - Top Green Tea Brand in India

  1. लिप्टन ग्रीन टी 
  2. ऑर्गेनिक इंडिया
  3. गिरनार डिटॉक्स ग्रीन टी देसी काहवा
  4. टाइफू ग्रीन टी 
  5. टेटली ग्रीन टी लेमन एंड हनी

ग्रीन टी के नुकसान – Side Effects of Green Tea in Hindi ग्रीन टी के नुकसान - Side Effects of Green Tea in Hindi 

दोस्तों अब तक हमने आपको ग्रीन टी बेनिफिट्स बताए हैं। अब बारी आती है ग्रीन टी के नुकसान से जुड़ी जानकारी हासिल करने की। अगर आप ग्रीन टी का सेवन करने की सोच रहे हैं या करते हैं तो ग्रीन टी से जुड़े यह नुकसान आपको जरूर पता होने चाहिए। 

ग्रीन टी पीने के नुकसान 

  • सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने के फायदे नहीं नुकसान हो सकते हैं। आपको बता दें कि ग्रीन टी में टैनिन होता है जो आपके पेट में एसिड की मात्रा को बढ़ा सकता है। इससे कब्ज, एसिड रिफ्लक्स और नॉजिया जैसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा ग्रीन टी के अधिक सेवन से भी यह समस्या हो सकती है।
  • ऐसे लोग जो मोतियाबिंद या और एनीमिया की समस्या से पीड़ित हैं। वह लोग ग्रीन टी का सेवन बिल्कुल भी न करें। 
  • अगर आप किसी तरह की एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो आपको ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए। यह दवाओं के कामकाज में बाधा उत्पन्न कर सकती है। 
  • अनिद्रा की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए ग्रीन टी पीना नुकसानदायक हो सकता है। 
  • गर्भावस्था के दौरान ग्रीन टी का सेवन बेहद कम मात्रा में करना चाहिए। वह भी डॉक्टर की राय लेने के बाद। 
  • ग्रीन टी के अधिक सेवन दस्त, उल्टी और और पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसलिए ग्रीन टी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

नोट – ग्रीन टी पीने के फायदे केवल स्वास्थ पर हो सकते हैं। लेकिन यह किसी तरह की दवा नहीं है। इसलिए अगर आपको किसी तरह की समस्या है तो डॉक्टर से संपर्क करें और दवाओं के जरिए उपचार प्रक्रिया का पालन करें।

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हमने अपने इस लेख में आपको ग्रीन टी पीने के फायदे और नुकसान और उससे जुड़ी हुई महत्वपूर्ण जानकारी दे दी है। अब अगर आप चाहें तो ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. ग्रीन टी की तासीर कैसी होती है?

    ग्रीन टी की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसका सेवन तय मात्रा में ही करना चाहिए।

  2. क्या गर्भावस्था में ग्रीन टी का सेवन किया जा सकता है?

    गर्भावस्था के दौरान आमतौर पर जानकार ग्रीन टी के सेवन के लिए मना करते हैं। लेकिन अगर आपको इसका सेवन करना है तो आप डॉक्टर से राय लेकर कर सकती हैं।

  3. क्या सुबह ग्रीन टी खाली पेट पीने के फायदे होते हैं?

    नहीं, सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने के फायदे नहीं होते बल्कि यह बेहद नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए सुबह खाली पेट ग्रीन टी का सेवन बिल्कुल न करें।

  4. ग्रीन टी को कब पीना चाहिए?

    ग्रीन टी आप सुबह के नाश्ते के बाद या लंच के बाद पी सकते हैं।

You may also like

Comments are closed.